कृष्णावास्यमिदं सर्वम्~ निःशुल्क पीडीएफ़ ई-पुस्तक
पुस्तक परिचय
यह पुस्तक श्रीकृष्ण भगवान की भक्ति में ही समर्पित है। इसमें श्रीकृष्ण, राधा और गोपियों के रहस्य का बड़े ही सुन्दर और अध्यात्मवैज्ञानिक रूप में वर्णन किया गया है। अन्य भी बहुत सी ज्ञान और दर्शन की बातें भरी पड़ी हैं पुस्तक में, जो समझने में बहुत सरल हैं। श्रीकृष्ण को सबसे बड़ा भगवान माना गया है, जिनसे जोड़कर ही सम्पूर्ण पुस्तक को प्रस्तुत किया गया है। संस्कृत भाषा में सुन्दर श्लोकों की रचना की गई है, जो मनोहर हैं, और समझने में बहुत सरल हैं। इससे यह पुस्तक संस्कृत प्रेमियों और संस्कृत सीखने के इच्छुक लोगों की आकांक्षाओं पर भी खरी उतरती है। संस्कृत दुनिया की प्राचीनतम और सबसे वैज्ञानिक भाषा है। हर किसी को इसका ज्ञान होना चाहिए। कम से कम इसे सीखने का प्रयास तो करना ही चाहिए। आजकल तो पाश्चात्य लोग भी इसे सीखने का प्रयास कर रहे हैं। हिंसी भाषा जानने वालों के लिए तो इसे सीखना बहुत आसान है, क्योंकि हिंदी भाषा संस्कृत के शब्दों से ही बनी है। इस पुस्तक में संस्कृत श्लोकों का सरल हिंदी अनुवाद और पहाड़ी (बघाटी) भाषा में अनुवाद भी दिया गया है, ताकि स्थानीय जीवंत लोकपरम्पराओं के भाव भी इसमें सम्मिलित हो सकें। आशा है कि पुस्तक सर्वजनोपयोगी सिद्ध होगी, और पाठकों की अपेक्षाओं पर खरा उतरेगी।
कीवर्ड्स
श्रीकृष्ण भक्ति कविताएँ
राधा और गोपियों के रहस्य
अध्यात्मवैज्ञानिक कविताएँ
ज्ञान और दर्शन की कविताएँ
सुन्दर संस्कृत श्लोक
संस्कृत प्रेमियों के लिए पुस्तक
संस्कृत सीखने के लिए सरल कविताएँ
हिंदी अनुवादित संस्कृत श्लोक
बघाटी भाषा में अनुवादित कविताएँ
लोकपरम्पराओं पर आधारित कविताएँ
कृष्णावास्यमिदं: सरल संस्कृत श्लोकों की पुस्तक
भगवान श्रीकृष्ण और गोपियों के रहस्य: एक अध्ययन