Understanding non-dual Tantric Kundalini Yoga, Patanjali Yogasutras, Kundalini awakening, Self-realization, and spiritual liberation through experiential, philosophical, and scientific insight. कुण्डलिनी का रहस्योद्घाटन: अद्वैत तांत्रिक कुण्डलिनी योग, पतंजलि योगसूत्र, कुण्डलिनी जागरण, आत्मज्ञान और मोक्ष को अनुभव, दर्शन और वैज्ञानिक दृष्टि से सरल रूप में समझाया गया है।
जग में सुंदर हैं सब काम पर मिल जाए अब आ~राम। बोलो राम राम राम राम से बड़ा राम का नाम।१। दीपावली मनाएं हम खुशियां खूब लुटाएं हम। आ~राम आ~राम रट-रट के काम को ब्रेक लगाएं हम।२। मानवता को जगाएँ हम दीप से दीप जलाएँ हम।-2 प्रेम की गंगा बहाएं हम-2 नितदिन सुबहो शाम।३। बोलो राम राम राम राम से बड़ा राम का नाम।-2 जग में------ वैर-विरोध को छोड़ें हम मन को भीतर मोड़ें हम। ज्ञान के धागे जोड़ें हम बंधन बेड़ी तोड़ें हम।४। दिल से राम न बोलें हम माल पराया तोलें हम।-2 प्यारे राम को जपने का-2 ऐसा हो न काम।५। बोलो राम राम राम राम से बड़ा राम का नाम।-2 जग में------ मेहनत खूब करेंगे हम रंगत खूब भरेंगे हम। मन को राम ही देकर के तन से काम करेंगे हम।६। अच्छे काम करेंगे हम अहम-भ्रम न भरेंगे हम।-2 बगल में शूरी रखकर के-2 मुँह में न हो राम।७। बोलो राम राम राम राम से बड़ा राम का नाम।-2 जग में------ भाईचारा बाँटें हम शिष्टाचार ही छांटें हम। रूढ़ि बंदिश काटें हम अंध-विचार को पाटें हम।८। धर्म विभेद करें न हम एक अभेद ही भीतर हम।-2 कोई शिवजी कहे तो कोई-2 दुर्गा कृष्ण या राम।९। बोलो राम राम राम राम से बड़ा राम का नाम।-2 जग में------ धुन प्रकार~ जग में सुंदर हैं दो नाम, चाहे कृष्ण कहो या राम [भजनसम्राट अनुप जलोटा गीत] साभार~भीष्म🙏@bhishmsharma95