Understanding non-dual Tantric Kundalini Yoga, Patanjali Yogasutras, Kundalini awakening, Self-realization, and spiritual liberation through experiential, philosophical, and scientific insight. कुण्डलिनी का रहस्योद्घाटन: अद्वैत तांत्रिक कुण्डलिनी योग, पतंजलि योगसूत्र, कुण्डलिनी जागरण, आत्मज्ञान और मोक्ष को अनुभव, दर्शन और वैज्ञानिक दृष्टि से सरल रूप में समझाया गया है।
खड़ा है रावण धर्म में पड़ा है खंजर मर्म में। पाप है अपने चरम में मनुता डूबी शर्म में। हिंसा का ढूंढोगे कब तक बहाना। जैसा करोगे वैसा पाओगे। कब तक सत्य छुपाओगे कब तक प्रकाश दबाओगे।
पूजा पंडाल सज चुके अपना धर्म भज चुके। रावण धर्म के लोगों के हिंसक कदम नहीँ रुके। पुतले को जलाओगे अपना मन बहलाओगे। कब तक सत्य छुपाओगे कब तक प्रकाश दबाओगे।
अगला वर्ष आएगा यही बहारें लाएगा। राज करेगा वीर बुजदिल ये ही मंजर पाएगा। मानवता को बुजदिली कब तक तुम कह पाओगे। कब तक सत्य छुपाओगे कब तक प्रकाश दबाओगे। साभार~भीष्म🙏@bhishmsharma95