कुंडलिनी शक्ति काठ की मछली के साथ गड्ढे में प्रवेश करके वहां शिव की पूजा करने से क्रियाशील होती है

शिव को नमन गुरु को नमन शिव ही गुरु हैं गुरु ही शिव हैं

मित्रो, निषध नामक सुंदर देश में क्षत्रियों के कुल में महासेन वीरसेन नामक पुत्र उत्पन्न हुआ जो शिव का अत्यंत प्रिय था। वीरसेन ने पार्थिवेश शिव का अर्चन करते हुए 12 वर्षों तक कठिन तप किया। तब प्रसन्न होकर शिव ने राजा से कहा कि वह काठ की मछली बनाकर उस पर रांगे का लेप लगा कर और उसे योगमाया से संपन्न करके उसे दे रहे हैं। उसे लेकर वह उसी समय नौका से उस विवर में प्रवेष करके चला जाए। फिर वहां जाकर उनके द्वारा किए गए उस विवर में प्रविष्ट होकर नागेश्वर का पूजन कर के उनसे पाशुपतास्त्र प्राप्त कर इन दारुकी आदि प्रमुख राक्षसियों का विनाश करे। शिव ने फिर कहा,”मेरे दर्शन के प्रभाव से तुम्हें किसी प्रकार की कमी नहीं होगी। उस समय तक पार्वती का वरदान भी पूर्ण हो जाएगा, जिससे वहां जो अन्य मलेच्छरूप वाले होंगे, वे भी सदाचारी हो जाएंगे। तब शिव अंतर्धान हो गए। इस प्रकार ज्योतियों के पति लिंगरूप प्रभु नागेश्वर देव की उत्पत्ति हुई। वे तीनों लोकों की संपूर्ण कामना को सदा पूर्ण करने वाले हैं।

उपरोक्त मिथक का वैज्ञानिक विश्लेषण

निषध शब्द निषेध शब्द से बना है। वह देश जहां कुत्सित या अज्ञानपूर्ण यौनाचार का निषेध हो, वेदविरोध का निषेध हो, मर्यादाहीनता का निषेध हो, अकर्मण्यता का निषेध हो, कुकर्म का निषेध हो आदिआदि। हरेक आदमी राजा तो होता ही है, अपने देहरूपी देश का। महासेन मतलब जिसके साथ बहुत बड़ी सेना हो। मतलब जो संसार में जाना पहचाना, मशहूर और इज्जतदार आदमी हो, जिसके आगे पीछे बहुत से लोगों की भीड़ लगी रहती हो। वीरसेन मतलब उस संसाररूपी सेना में जो बहादुरी से समस्याओं का सामना करते हुए मानवता के वैदिक मार्ग से पीछे नहीं हटता। वह ध्यानयोग में भी प्रवीण था। इसका मतलब कि वह किसी के प्रेम में मस्त रहता था। प्रेम शिव से, किसी अन्य देवता से, गुरु से, प्रेमिका से किसी से भी हो सकता है। इसीलिए शिवभक्त कहा है क्योंकि शिव ध्यान और प्रेम के प्रतीक हैं। शरीर में 12 चक्र हैं। उन चक्रों पर उसने कुंडलिनी या शिवरूप का ध्यान किया। एक चक्र की साधना एक साल की मानो तो 12 सालों में 12 चक्र। जन्म से लेकर आदमी ऐसे ही विकास करता रहता है। जन्म के कुछ वर्षों तक आदमी मूलाधार चक्र की अज्ञानता के अंधेरे में रहता है। फिर किशोरावस्था आने पर हार्मोनल परिवर्तन के कारण वह स्वाधिष्ठान चक्र पर आ जाता है। युवावस्था में बलवृद्धि और प्रेमवृद्धि के कारण वह क्रमशः मणिपुर चक्र और अनाहत चक्र पर आ जाता है। प्रेम में और दुनिया के कामों में निपुणता के विकास से वह बोलचाल करने में और सौदेबाजी करने में भी निपुण हो जाता है। इसे कह सकते हैं कि उसकी चेतना विशुद्धि चक्र के स्तर पर पहुंच जाती है। फिर रोजगार के लिए उसे बुद्धि का बहुत प्रयोग करना पड़ता है। उससे वह आज्ञा चक्र पर आ जाता है। अपने रोजगार के पेशे में निपुण होने से वह कमाई के मामले में निश्चिंत सा हो जाता है, और वह अध्यात्म आदि के अभ्यास से अपनी मुक्ति के लिए प्रयास करने लगता है। इससे उसकी चेतना सहस्रार चक्र में आ जाती है। वैसे तो यदि आदमी को ढंग का माहौल मिले तो मात्र 17 18 साल की उम्र में वह अपनी कुंडलिनी को जागृत कर सकता है। पर इस कथा में सतयुग की बात हो रही है, इसलिए 12 साल लिखे हैं। उस समय शायद बालविवाह का प्रचलन भी था, जो 12 13 वर्ष की आयु तक हो जाया करता होगा। इसीलिए विवाह को ही सहस्रार जागरण की अवस्था मानी गई है, क्योंकि इसीसे मूलाधार से सहस्रार को सीधी और प्रचंड शक्ति मिलती है। पूरी कथा से भी यही स्पष्ट होता है, जिसमें बारह वर्ष की साधना के बीतने पर उसे मछली को विवर मतलब गड्ढे में प्रविष्ट कराने को कहा जाता है। थोड़ा गहराई से सोचने से इसका मतलब खुद ही समझ में आ जाता है। शिव ने ही हम सभी का और राजा वीरसेन का भी शरीर बनाया है। मतलब शिव ने ही शरीर के सभी अंग बनाए हैं, जिनमें मछली जैसे रूपाकार वाला जननांग भी शामिल है। काठ की मछली मतलब काठ भी मांस जैसा ही जैव पदार्थ है, और दोनों ही जीवित प्राणियों के घटक हैं, यह विज्ञान भी मानता है। शरीर में हार्मोनल सिस्टम और उससे उत्पन्न उत्तेजना जिससे उसमें कड़ापन आता है, यह सब कुछ भी परमात्मा शिव की ही बनाई हुई प्रणाली है। रांगा टिन धातु को कहते हैं। यह मध्यम सख्त होती है, लोहे जितनी ज्यादा भी नहीं, और ढीले मांस जितनी या काठ जितनी कम भी नहीं। इसी तरह शरीर में यौन विवर भी शिव ने ही बनाया होता है। विवर में जहां तक मछली प्रवेश करती है, विवर को वहीं पर खत्म मान लेना चाहिए। नौका तो पीछे रह जाती है। माया से युक्त मछली मतलब उसमें दिव्य यौन संवेदना होती है, जो किसी को भी मोहित कर सकती है। संभवतः वही अंग की शिखा है, बाकि हिस्से को तो नौका कहा गया है। अब जहां विवर खत्म हो गया, उसे ही मूलाधार रूपी गड्ढे का धरातल समझना चाहिए। यह दो अंगों के बीच में लगभग उसी स्थान पर पड़ता है, जहां योग शास्त्रों में मूलाधार चक्र का स्थान बताया गया है। मुझे तो यही असली मूलाधार लगता है, क्योंकि यही तो शक्ति देता है। बाकि विवरण तो मुझे प्रतीकात्मक या करीबी लगते हैं, असली नहीं। बाहर जहां मूलाधार चक्र के बिंदु की स्थिति दिखाई जाती है, वहां तो कोई अंधेरा गड्ढा नहीं होता। अंधेरा गड्ढा तो उसकी सीध में अंदर होता है। हालंकि जो तीव्र जननसंबंधी संवेदना के नाड़ीजाल अंदर स्थित होते हैं, उनका कुछ प्रभाव बाहर भी महसूस होता ही है। खैर, उस विवर में नागेश्वर लिंग का ध्यान करना, मतलब लिंग के ऊपर नागेश्वर शिवरूपी ध्यानचित्र का ध्यान करना। यह मैडिटेशन एट टिप नामक सर्वोच्च कोटि की तांत्रिक साधना ही तो है। नाग शब्द मूलाधार और उससे जुड़ी संरचनाओं को भी इंगित करता है। क्योंकि ये सब संरचनाएं परमात्मा शिव ने अपनी प्राप्ति के लिए बनवाई हैं, इसलिए उनका एक नाम नागेश्वर भी है। वहां शिव का पूजन करने से पाशुपत अस्त्र मिलेगा, मतलब अवचेतन मन रूपी गड्ढे में दबे राक्षस रूपी विचारों को उघाड़ने की शक्ति मिलेगी। उससे दारुक आदि प्रमुख राक्षसों का विनाश होगा, मतलब जो बुद्धि आदि और मन के मुख्य विचार हैं, वे बाहर निकलकर असली शून्यरूपी आत्मा में विलीन होते रहेंगे। ये ही हैं जो जागृति में मुख्यरूप से बाधा बनते हैं। अन्य छोटेमोटे अनगिनत विचार तो जागृति के बाद भी विलीन होते रहते हैं, उम्र भर। शिव के दर्शन मतलब जागृति के बाद किसी चीज की कमी नहीं रहती। दुनिया के लोगों का भी युगों की तरह चक्र होता है। वे कलियुग जैसे माहौल के बाद सतयुग जैसा माहौल बनाते हैं। वे ही मास्तिष्क के वन में भी होते हैं। उनके सदाचार के सहयोग से राक्षसों को मारना ज्यादा आसान हो जाता है। ऐसी ही अनुकूल परिस्थितियां मिलती रहें तो आसानी होती है। इस कथा को पढ़कर बिल्कुल भी नहीं लगता कि ऋषिमुनियोँ ने कामसुख का अनुभव नहीं किया होता था, जैसा कि अक्सर आम धारणा में दिखने को मिलता है। बल्कि इसके विपरीत ऐसा लगता है कि वे गृहस्थ अवस्था में पूर्ण होकर ही बाद की वानप्रस्थ और संन्यास जैसी वैराग्यमय अवस्थाओं में यह सब दुनिया की भलाई के लिए लिख पाए।

कुंडलिनी जागरण से ही समुद्र में छिपे हुए राक्षसों और भूतप्रेतों का समूल नाश संभव है

दोस्तो, शिवपुराण में एक कथा आती है कि पार्वती के वरदान से अंहकार में डूबी हुई दारुका नाम की एक राक्षसी थी। उसका पति दारुक भी महाबलवान था। वह अनेक राक्षसों को साथ लेकर सत्पुरुषों को दुख दिया करती थी। पश्चिम सागर के तट पर उसका एक वन था, जो सर्वसमृद्धिसंपन्न था। दारूकी ने उसकी देखरेख का भार अपने पति दारुक को दिया हुआ था। लोगों ने ऋषिमुनियों से उन्हें भगाने की प्रार्थना की। तो ऋषियों ने कहा कि अगर ये राक्षस पृथ्वी पर प्राणियों का वध करते रहेंगे और यज्ञ का विध्वंस करते रहेंगे तो खुद भी मर जाएंगे। शाप को सुनकर मौके का फायदा उठाते हुए देवता उनसे युद्ध करने लगे। शाप के डर से राक्षसों ने सोचा कि अगर वे युद्ध करेंगे तो भी मारे जाएंगे, और न करें तो खाएंगे क्या, तब भी मारे जाएंगे। तब दारुक ने पार्वती द्वारा प्रदान किए गए उस वर को याद किया कि वह अपने वन और परिजनों के साथ जहां चाहे वहां जा सकती है। राक्षसों की सलाह से वह संपूर्ण वन को उड़ाकर समुद्र के बीच में पानी पर चली गई। उस घटना को देखकर ऐसा लग रहा था जैसे पर्वत पंख लगा कर आसमान में उड़ रहे हों। और्व मुनि के शाप के भय से वे राक्षस भूमि पर नहीं आते थे। बल्कि जल में ही घूमते रहते थे। वे नावों पर बैठे मनुष्यों को अपने नगर में लाकर जेल में डालते और किसी किसी को मार भी देते थे। वे वहां रहकर भी किसी न किसी तरह से लोगों को पीड़ा देते ही रहते थे। जैसे लोगों को पहले उनके स्थल पर रहने पर भय बना रहता था, वैसे ही अब उनके जल में रहने पर भी बना रहने लगा। एक बार वह राक्षसी जल में स्थित अपने नगर से निकल कर लोगों को पीड़ा देने के लिए पृथ्वी पर जाने का मार्ग रोककर स्थित हो गई। उसी समय वहां चारों ओर से मनुष्यों से भरी हुईं बहुत सी सुंदर नावें आईं। उससे खुश हो राक्षसों ने जल्दी ही उनको पकड़ लिया। उन्हें पक्की जंजीरों में बांधकर जेल में डाल दिया। वहां उनको राक्षसों की फटकार भी पड़ती रहती थी, जिससे वे दुखी रहते थे। उन लोगों में सुप्रिय नाम का शिवभक्त शिवपूजन करता रहता था, और अन्य सभी लोगों को भी सिखाकर उनसे करवाता था। शिव भी उसकी चढ़ाई सामग्री को प्रत्यक्ष ग्रहण करते थे, पर यह बात वैश्य को भी पता नहीं थी। एकदिन दारुक राक्षस के सेवक ने वैश्य के समक्ष शिवजी को प्रत्यक्ष देखा। दारुक ने वैश्य से पूछा तो उसने पता होने से इंकार कर दिया। दारुक ने उसे मरवाने का हुक्म दिया। जब राक्षस उसे मारने दौड़े तो वह लगातार शिवकीर्तन करने लगा। इससे चारों ओर दरवाजों वाले उत्तम मंदिर के साथ शिव उस गड्ढे मतलब कैदखाने से प्रकट हुए। शिव ने वैश्य को पाशुपत अस्त्र देकर सब राक्षसों को मार दिया। फिर वरदान दिया कि इस वन में चारों वर्णों के धर्म नित्य स्थिर रहेंगे और यहां शिवभक्त ही होंगे, तमोगुणी कभी नहीं होंगे। इससे दुखी दारुकी पार्वती के पास रोती हुई चली गई। पार्वती ने उन राक्षसों की रक्षा हेतु शिव से कलह किया। इससे शिव ने उनसे कहा कि फिर जो चाहे वो करो। फिर पार्वती ने शिव से कहा कि आपका वचन या वरदान युग के अंत में लागू होगा। तब तक तामसी सृष्टि बनी रहेगी। और कहा कि ये दारुकी राक्षसी मेरी शक्ति है, सभी राक्षसियों में बलिष्ठ है, यह राक्षसों पर राज करे। ये राक्षसों की पत्नियां यहां अपने पुत्रों को उत्पन्न करेंगी। ये सब मिलकर इस वन में मेरी आज्ञा से निवास करेंगी। तब शिव ने कहा कि इस वन में अपने भक्तों की रक्षा के लिए मैं भी निवास करूंगा। यहां पर जो अपने वर्णोचित धर्म में स्थित होकर प्रेमपूर्वक मेरा दर्शन करेगा, वह चक्रवर्ती राजा होगा। फिर कलियुग के बीतने पर सत्ययुग प्रारंभ होने पर अपनी बड़ी सेना के साथ जो वीरसेन नामक प्रसिद्ध राजा होगा, वह मेरी भक्ति से अति पराक्रमी होगा, और यहां आकर मेरा दर्शन करेगा, और उसके फलस्वरूप चक्रवर्ती राजा बनेगा। इस प्रकार लीलाधारी शिव और पार्वती हासविलास करते हुए वहीं स्थित हो गए। शिव नागेश्वर ज्योतिर्लिंग के नाम से और पार्वती नागेश्वरी नाम से प्रसिद्ध हुई।

मिथक कथा का अनुसंधानात्मक विश्लेषण

दारुक राक्षस अहंकार है। उसकी पत्नि दारुका राक्षसी बुद्धि है। उससे बहुत से विचार पैदा होते हैं। वे ही इन दोनों की राक्षस संतानें हैं। ये आदमी को इधर उधर भटकाते रहते हैं, उन्हें चिंता में डालते हैं, उनमें भय आदि अनेक दोष पैदा करते हैं। कई तो इन दोषाें के कारण मर भी जाते हैं। पश्चिम दिशा शरीर का पिछला हिस्सा है। वन बालों से भरे हुए मास्तिष्क क्षेत्र को कहा है, जो शरीर की पिछली तरफ ज्यादा फैला होता है। सागर मूलाधार क्षेत्र है क्योंकि दोनों ही सबसे नीची जगह पर स्थित होते हैं। यह मानसिक जंजाल मस्तिष्क में ही फैला होता है। अंहकार ही शरीर समेत इसकी भी रक्षा करता है। लोग इस जंजाल की शांति के लिए गुरुओं और ऋषियों के पास जाते हैं। ऋषि कहते हैं कि यदि मानसिक जंजाल लोगों को ऐसे ही भटकाता रहा तो वे काम कैसे कर पाएंगे। और अगर वे काम नहीं करेंगे तो कमाएंगे क्या और खाएंगे क्या। इससे शिकार बने लोगों के ही न रहने से शिकारी बना यह मनोजंजाल भी किसे परेशान करके खाएगा। इससे आश्वस्त होकर लोग इस मानसिक जंजाल को काबू में रख कर अपने अपने काम में लग जाते हैं। इसको ऐसा कहा है कि मौका जानकर देवताओं ने उनसे युद्ध छेड़ दिया, क्योंकि देवताओं के रूप में स्थित इंद्रियों से ही लोग कामकाज कर पाते हैं। अगर यह मानसिक जंजाल योग की मानसिकता से फिर प्रकट होता रहता है, तो इसके प्रति खुद ही साक्षीभाव बना रहता है, क्योंकि लोग अपने कामों में व्यस्त होते हैं। इससे यह नष्ट हो जाएगा। अगर न प्रकट होता रहे, तो अपनी सत्ता को कैसे कायम रखे, मतलब जिंदा कैसे रहे। इसको ऐसे कहा गया है कि अगर राक्षस देवताओं से युद्ध करें, तो भी मारे जाएंगे, और अगर न करें, तो खाएंगे क्या, इसलिए तब भी मारे जाएंगे। मतलब लोगों की परेशानी ही उनका भोजन है, और उससे बढ़ने वाला अज्ञान का अंधेरा ही उनकी बढ़ी हुई सेहत है। इसलिए मानसिक जंजाल सूक्ष्म या अव्यक्त या अवचेतन रूप में आकर छुप सा जाता है। एक प्रकार से यह मूलाधार रूपी अंधेरे समुद्र में छुप जाता है। समुद्र के बीच में, गहराई में अंदर अंधेरा ही होता है, क्योंकि वहां तक प्रकाश की किरण नहीं पहुंच पाती। जो भी आदमी जिंदगी से थक कर या परेशान होकर अवसाद में आ जाता है, वह एक प्रकार से मूलाधार रूपी समुद्र में नौका विहार करता है, यह सोचकर कि यहां पर दुनियादारी के जमीनी झमेले नहीं हैं। थोड़े समय तो उसे सुकून मिलता है, पर फिर वह अंधेरे अवचेतन मन की गिरफ्त में आ जाता है। हो सकता है कि किसी गरीबी, दुर्भिक्ष, महामारी, राजनैतिक या भौगोलिक संकट के दौर में बहुत से लोग सामूहिक रूप से परेशानी और अवसाद की चपेट में आ गए हों। इसे ही बहुत से लोगों का एकसाथ नौकाओं से समुद्र में उतरना कहा गया हो। अवचेतन मन की अमनस्कता से अनुभव होने वाला अंधेरा उन राक्षसों के द्वारा उसे अंधेरी जेल की कोठरी में डालना है। अंधेरे के रूप में ही वे राक्षस उसे परेशान करते हैं। अवचेतन मन में दबे हुए पुराने किए हुए कुकर्म जब गुस्से से भरे जीवों या मनुष्यों के रूप में महसूस होते हैं, शायद इसे ही राक्षसों द्वारा उन लोगों को फटकारना कहा गया हो। कईयों को मार देते हैं, मतलब कई लोग अवसाद से बीमार होकर मर जाते हैं, और कई आत्महत्या कर लेते हैं। कोई शिवभक्त उस अंधेरी अवस्था में मूलाधार पर कुंडलिनी का ध्यान करता है। उसके सत्संग से अन्य लोगों को भी लाभ मिलता है। जितना ज्यादा अंधेरा उस अवचेतन मन रूपी अंधेरी कोठरी में होता है, कुंडलिनी भी उतनी ही ज्यादा चमकती है। शायद इसी को ऐसा कहा गया है कि एक राक्षस ने भगवान शिव को प्रत्यक्ष देखा। अंधेरा रूपी जगत योगी को साधना से रोकता है। इससे उसके मन में न जगत का क्योंकि वह पहले ही जगत को छोड़ चुका है, और न ही साधना का, कहीं का भी प्रकाश नहीं बचा रहता। यह अवस्था मृत्यु के समान ही है। शायद इसे ही ऐसा कहा गया है कि दारुक रूपी लोगों के अहंकार ने राक्षसों रूपी सांसारिक विचारों और वस्तुओं के माध्यम से वैश्य को मरवाने का हुक्म दिया। इससे साधक जगत के डर के मारे या खुंदक में आकर अपनी साधना को और तेज बढ़ाता है, और अपनी कुंडलिनी को जागृत कर लेता है। शायद इसी को ऐसा कहा है कि उन राक्षसों के डर से वह वैश्य लगातार और जोर जोर से शिवकीर्तन करने लगा। फिर चार दरवाजों वाला मंदिर प्रकट होता है, और उसमें शिव विराजमान होते हैं। मूलाधार चक्र की भी चार पंखुड़ियां होती हैं। कुंडलिनी जागरण ही शिव का प्रत्यक्ष होना है। वह मानसिक जंजाल रूपी राक्षसों को ख़त्म करता है। दरअसल अवचेतन मन आत्मा के अंधकार के रूप में आत्मा से चिपका होता है। जब आत्मा में प्रकाश पैदा हो जाता है, तो वह खुद नष्ट हो जाता है।

पार्वती प्रकृति रूपा है। वह तो संसार का विस्तार चाहती है, जो तमोगुण के बिना संभव नहीं। दारुकी रूपी बुद्धि उनकी शक्ति है। मतलब बुद्धि से ही संसार का विस्तार होता है। बुद्धि ही सबसे बलशाली इंद्रिय है। वह अंहकार रूपी जीव को पति अर्थात अपना रक्षक बनाकर बहुत से राक्षस रूपी विचारों को पैदा करती है। जो विचार हैं, वे हस्तपाद आदि इंद्रियों से विवाह करके मतलब उनसे मिलकर व उनके सहयोग से किस्म किस्म की सांसारिक वस्तुएं पैदा करते हैं। वे सभी वस्तुएं ही उन राक्षसों और राक्षसियों के पुत्र कहे गए हैं। ये सभी रहते उसी वन रूपी मास्तिष्क में जो सूक्ष्मरूप में मूलाधार में जाकर बस जाता है। दुनियावी वस्तुएं बेशक बाहर लगें देखने में, पर सभी मस्तिष्क में ही होती हैं। उनको वहां रहने की आज्ञा बुद्धि से ही मिलती है, क्योंकि अगर वह चाहे तो वह योग आदि से उन सबको बाहर भी निकलवा सकती है। शिवलिंग, शिवमंदिर और शिवमूर्ति भी इसी वन का हिस्सा हैं, जो भक्तों की रक्षा करते हैं। जो आदमी वर्णोचित धर्म मतलब कर्मयोग का पालन करेगा और उससे उत्पन्न शक्ति से शिवरूपी कुंडलिनी से प्रेम करके उसे जागृत करेगा मतलब शिव के दर्शन करेगा, वह चक्रवर्ती राजा होगा, मतलब ऐसा जीवात्मा होगा जिसके सभी चक्र जागृत या क्रियाशील होंगे। कलियुग, सतयुग ये सब आदमी की अवस्थाएं हैं। कलियुग अवस्था मतलब आदमी की प्रतिस्पर्धा और भौतिकता से भरी दुनियादारी वाली अवस्था। जब तक यह अवस्था है, तब तक तो मन के दोष रहेंगे ही। जब आदमी विकसित होकर सत्ययुग वाली अवस्था में, मतलब आध्यात्मिक साधना वाली अवस्था में प्रवेश करता है, तब वह पराक्रमी योद्धा की तरह इन दोषों का वध करता है। ऐसा शिव की शक्ति से मतलब शिव के ध्यान से होता है। उससे उसको कुंडलिनी जागरण मतलब शिवदर्शन मिलता है, जो चक्रवर्ती राजा जैसी अवस्था है। क्योंकि मूलाधार चक्र कुंडलिनी शक्ति और सुषुम्ना नाड़ी सर्प से जोड़ी गई हैं, इसलिए मूलाधार में स्थित लिंग का नाम नागेश्वर और उससे जुड़ी शक्ति का नाम नागेश्वरी है। इससे जुड़ी वीरसेन राजा की रहस्यात्मक कथा क्या है, उसका वर्णन अगली पोस्ट में करेंगे।

शुभ दशहरा और राक्षस रावण दहन

Kundalini awakening kills demons and ghosts hidden inside the ocean in entirety

Friends, there is a story in Shivpuran that due to the boon of Parvati, there was a demon named Daruki who was immersed in ego. Her husband Daruk was also very powerful. She used to torment good men by taking many demons with him. She had a forest on the shore of the Western Sea, which was very prosperous. Daruki had given the responsibility of taking care of it to her husband Daruk. People prayed to the sages to drive them away. So the sages said that if these demons continue to kill creatures on earth and destroy the Yagya, then they themselves will also die. Hearing the curse, the gods took advantage of the opportunity and started fighting with them. Fearing the curse, the demons thought that even if they fight, they will be killed, and if they don’t fight, what will they eat, they will still be killed. Then Daruki remembered the boon granted by Parvati that she could go wherever she wanted with her forest and kin. On the advice of the demons, she blew up the entire forest and went on the water in the middle of the ocean. Seeing that incident, it seemed as if the mountains were flying in the sky with wings. Due to fear of the curse of Sage Aurva, those demons did not come to the land. Rather, they kept roaming in water only. They would bring people sitting on boats to their city, put them in jail and even kill some. Even while staying there, they continued to torment people in some way or the other. Just as people used to remain afraid when they were on land earlier, the same now started to remain when they were in water also. Once she came out of her city located in the demonic waters and stopped the way to earth to torment people. At the same time, many beautiful boats filled with people arrived from all around. Pleased with that, the demons soon caught them. They tied them in strong chains and put them in jail. There they were also reprimanded by demons, due to which they remained unhappy. Among those people, a devotee of Shiva named Supriya used to perform Shiva puja and used to teach it to all the other people and make them do it. Shiva also used to directly accept his offering material, but even Vaishya did not know this. One day the servant of the demon Daruk saw Lord Shiva directly in front of the Vaishya. When Daruk asked the merchant, he denied knowing. Daruk ordered him to be killed. When the demons came running to kill him, he started chanting Shivkirtan continuously. Due to this, Shiva appeared from that pit i.e. prison with a beautiful temple with four doors all around. Shiva killed all the demons by giving Pashupat weapon to Vaishya. Then he gave a boon that in this forest, the religions of all the four varnas will remain stable and there will be only devotees of Shiva here, there will never be any Tamoguni. Saddened by this, Daruki went crying to Parvati. Parvati quarreled with Shiva to protect those demons. With this Shiva told her to then do whatever she e wanted. Then Parvati told Shiva that your promise or boon would be implemented at the end of the era. Till then the evil world will remain. And said that this Daruki Rakshasi is my power, she is the strongest among all the Rakshasas, she should rule over the Rakshasas. These demons’ wives will give birth to their sons here. All of them together will reside in this forest with my permission. Then Shiva said that I will also reside in this forest to protect my devotees. The one who will see me lovingly while being established in his varna-ashrama-dharma, will be a Chakravarti king. Then after the end of Kaliyuga and the beginning of Satyayuga, the famous king named Veersen with his big army will become very mighty due to my devotion, and will come here and see me, and as a result will become the Chakravarti king. In this way, Shiva and Parvati, having fun and enjoying the pastimes, settled there. Shiva became famous by the name of Nageshwar Jyotirlinga and Parvati became famous by the name Nageshwari.

investigative analysis of myth

Daruk demon is the ego. His demonic wife Daruki is intellect. Many ideas arise from it. They are the demon children of these two. These keep people wandering here and there, make them worried, create fear etc. in them and create many vices. Many even die due to these defects. The west direction is the back part of the body. Forest is the area of the brain filled with hair, which is spread more towards the back of the body. Sagar aka ocean is the Muladhar area as both are situated at the lowest place. This mental confusion spreads in the brain itself. It is the ego that protects the body along with it. People go to gurus and sages for peace of this mess. The sage says that if the mental confusion continues to distract people like this, then how will they be able to work. And if they do not work, what will they earn and what will they eat? Due to this, if there are no people who become victims, then this mental mess which has become a hunter, whom it will eat to sustain life. Reassured by this, people keep this mental confusion under control and start doing their work. It is said in this way that knowing the opportunity, the gods started a war with those demons, because people are able to work only through the senses situated in the body in the form of gods. If this mental confusion keeps re-emerging from the mindset of yoga or meditation, then there occurs a witnessing of it itself, because people are busy in their work. This will itself destroy it. If it does not continue to appear, then how can it maintain its existence, that is, how can it remain alive? It has been said that if the demons fight with the gods, they will still be killed, and if they don’t, then what will they eat, hence they will still be killed. Meaning, people’s problems are their food, and the darkness of ignorance that increases due to them is their increased health. Due to this, the mental confusion becomes hidden in a subtle or latent or subconscious form. In a way, it hides in the dark sea of Mooladhar. In the middle of the ocean, in the depths, there is darkness because no ray of light can reach there. Any person who gets tired or upset with life and becomes depressed, in a way, goes boating in the sea of Muladhar, thinking that there are no earthly troubles of worldly life here. He gets peace for a short time, but then he falls into the trap of the dark subconscious mind. It is possible that during times of poverty, famine, epidemic, political or geographical crisis, many people may have collectively fallen prey to distress and depression. This is what many people going together in boats and descending into the sea has been said. The darkness experienced through the unconsciousness of the subconscious mind is likened to putting people by those demons into a dark prison cell. It is in the form of darkness that those demons haunt them. When old misdeeds buried in the subconscious mind are felt in the form of angry creatures or humans, perhaps this is the demons reprimanding those people. Many people get killed, meaning many people get sick and die from depression, and many commit suicide. A Shiva devotee meditates on Kundalini at Mooladhar in that dark state. Other people also get benefit from his satsang. The more darkness there is in that dark chamber of the subconscious mind, the more the Kundalini shines. Perhaps it is said that a demon saw Lord Shiva directly. The world of darkness prevents the Yogi from doing sadhana. Due to this, neither the light of the world remains in his mind because he has already left the world, nor of Sadhana, not of anyone. This state is similar to death. Perhaps it is said that the ego of the people in the form of Daruk ordered the death of Vaishya through worldly thoughts and things in the form of demons. Due to this, the seeker, out of fear of the world or stubborn anger towards it, intensifies his sadhana and awakens his Kundalini. Perhaps it is said that out of fear of those demons, the Vaishya started chanting Shivkirtan continuously and loudly. Then a temple with four doors appears, and Shiva is seated in it. Muladhara Chakra also has four petals. Kundalini awakening is the manifestation of Shiva. He destroys the demons in the form of mental confusion. Actually the subconscious mind is stuck to the soul in the form of darkness of the soul. When light is born in the soul, it itself gets destroyed.

Parvati is the form of nature aka Prakriti. She wants the expansion of the world, which is not possible without Tamoguna. Intellect or intelligence in the form of Daruki demon is her power. Meaning, the world expands only through intelligence. Intelligence is the most powerful sense. She creates many demonic thoughts by making the egoistic creature her husband i.e. her protector. Those thoughts, by marrying the demonic senses like hands and feet, i.e. by meeting them and with their cooperation, produce various types of worldly things. All those things are said to be the sons of those demons and demonesses. All of them live in the same forest-like brain which resides in the subtle form in the Muladhar. Worldly things may appear external, but they all exist in the mind only. It is only through the intellect that they are permitted to stay there, because if it wishes, it can get them all thrown out through yoga etc. Shivalinga, Shiva temple and Shivamurthy are also part of this forest, which protects the devotees. The person who will follow Varnochit Dharma i.e. Karmayoga and with the power generated from it will awaken kundalini by loving it in the form of Shiva , i.e. will have the darshan of Shiva, he will be a Chakravarti king, i.e. he will be such a soul whose all the chakras will be awakened or active. Kaliyug, Satyayug, all these are stages of life of people. Kaliyuga stage means man’s worldly stage full of competition and materialism. As long as this state exists, the defects of the mind will remain. When man evolves and enters the stage of Satyayuga, i.e. the stage of spiritual practice, then he kills these vices like a mighty warrior. This happens due to the power of Shiva, which means meditation of Shiva. From this he gets Kundalini awakening which means seeing Shiva, which is a state like Chakravarti king. Because the Muladhar Chakra, Kundalini Shakti and Sushumna Nadi are all associated with the serpent, the name of the Linga situated in Muladhar is Nageshwar and the Shakti associated with it is Nageshwari. The mysterious story of King Veersen related to this will be described in the next post.

Happy Dussehra and happy burning demon Ravan

Kundalini Yoga helps to be aware of the present moment

Friends, in a recent post we were talking about how a man named Hasan had become a cow. Actually his cow had died behind his back when he had gone to the market. People, fearing that he might be shocked by this grief, because he loved her very much, told him that she had run away somewhere and was being searched for. Meaning he did not see the dead body of his cow. That’s why she settled in his mind. Perhaps for this reason, even after their death, famous sages or Babas are buried with respect in the form of a living man sitting on a seat in a happy posture, so that their disciples and devotees always feel them alive in their minds and can even meditate on them. That is why only the living state of great men and incarnations remains dominant. Death of incarnations is not considered at all. They are shown going to the divine world along with their body, like Lord Rama or Krishna. Even today someone is shown moving around in a subtle form like Parashurama. Well, let’s move on to the topic of this post.

By taking long, deep and slow breaths, problems like nausea, feeling like vomiting etc. completely disappear. I learned this formula in merry go round aka Chandol and while sitting in the bus. First hold your breath. Go to the tolerable last limit and take such advanced breaths in and out, paying attention to them. The breath will feel very sweet and also satisfying. With this the Kundalini picture will also start shining which will remove the darkness of Tamoguna. The defects arising from that darkness like fear, worry, remorse, disorientation and restlessness of the mind etc. will also be removed. That is why it is said that sins are destroyed by Pranayam. When one feels suffocated by deliberately stopping the breath, it is tantamount to death. Death is the biggest punishment for sin. If this punishment is given, what else is left? Perhaps this is the spiritual principle behind it.

Holding the breath helps to settle into the present. Anyway, to observe the wandering thoughts closely, the breathing has to be slowed down and it should be imperceptible. It is like breathing stops in a fearful state or when a person walks quietly and holds his breath to hide himself. By holding the breath, a person comes to the present and becomes alert due to which he can deal with any adverse situation immediately. The same principle is used to increase awareness of the present by holding the breath. Holding the breath and concentrating on something is Kundalini Yoga. This shows that the practice of Kundalini Yoga helps in becoming established in the present. With practice, there comes a time when the breath stops on its own, after exhaling normally, meaning not forcefully. It is called Keval Kumbhaka. Meaning, it is neither Puraka Kumbhaka i.e. Kumbhaka done after inhaling nor Rechak Kumbhaka i.e. Kumbhaka done after exhalation. This gives a feeling of relaxation and relief from the burden of world or burden of breathing. With the completion of Keval-Kumbhaka, breathing starts to become so quiet and shallow that it is not even felt by oneself, leave alone its sound. Probably, in this state, there is a divine feeling of Sushumna opening completely and the power rising in it, as written by JJ Semple, an American yogi. He greatly admired the Indian yogi Shri Gopikrishna and had also met him.

By paying attention to the present, the light thoughts that come to mind also get connected to the present and become like it. Meaning, just as the present experiences are just pure experiences without any judgment or decision, in the same way the thoughts of the mind also remain just pure experiences, which cannot be binding. At the same time, just as the thoughts of the mind are felt within oneself, in the same way the physical world of the present also begins to be felt within, because there is no difference in the nature of both types of experiences. Double benefit. The insider helps the outsider, and the outsider helps the insider. With this double benefit, every kind of experience becomes subtle and free from judgment i.e. test-comparison etc. The same happens by listening to music, and that too easily. That is why music sounds pleasant. But along with the music, one should also pay attention to the current events around, not just the music, so that when the music ends, one does not feel a strange absence of it or develop an attachment towards it.
Eckhart Tolle’s organization writes on the awareness of this present and considers it to be the only easiest door to liberation. Its trading method is also very good, psychological and user friendly. Pay the fee for one year, if you don’t like it then return the money. Most of the people do not withdraw the money because they get some knowledge and benefit. It is the result of spiritual fraud that people have lost faith in it. Money back offers are given to build this trust.

कुंडलिनी योग से वर्तमान में जागरूक होने में मदद मिलती है

दोस्तो, हाल ही की पिछली एक पोस्ट में बात हो रही थी कि कैसे हसन नामक आदमी एक गाय बन गया था। दरअसल उसकी गाय उसकी पीठ पीछे तब मरी थी जब वह बाजार गया हुआ था। लोगों ने इस भय से कि कहीं वह इस गम से सदमे में न आ जाए, क्योंकि वह उससे बहुत प्यार करता था, उसे बताया कि वह कहीं भाग के चली गई और उसे ढूंढा जा रहा है। मतलब उसने अपनी गाय का मृत शरीर नहीं देखा। इसीलिए वह उसके मन में बस गई। शायद इसी वजह से बड़े बाबा को मरने के बाद भी आनंद की मुद्रा में आसन पर बैठे हुए जिंदा आदमी के रूप में ससम्मान दफनाया जाता है, ताकि उनके चेलों और भक्तों को वे अपने मन में हमेशा जीवित लगें और उनका ध्यान कर सकें। इसीलिए महापुरुषों की और अवतारों की जीवित अवस्था का ही बोलबाला बना रहता है। अवतारों की तो मृत्यु मानी ही नहीं जाती। उन्हें तो शरीर के साथ ही दिव्य लोक जाते दिखाया जाता है, जैसे राम या कृष्ण को। किसी को आज भी सूक्ष्म रूप में घूमते दिखाया जाता है जैसे परशुराम को। खैर, इस पोस्ट के विषय पर चलते हैं।

लंबी गहरी और धीमी सांसों से जी मिचलाना नौसिया उल्टी को मन करना आदि समस्याएं एकदम खत्म सी हो जाती हैं। मैंने ये फार्मूला चंडोल अर्थात मैरी गो राउंड में और बस में बैठ कर सीखा। पहले सांस रोको। टॉलरेबल लास्ट लिमिट तक जाकर ऐसी उन्नत सांसें भरें और छोड़ें उन पर ध्यान देते हुए। सांस बहुत मीठी लगेगी और संतुष्टिदायक भी। इससे कुंडलिनी चित्र भी चमकने लगेगा जिससे तमोगुणी अंधेरा दूर होगा। उस अंधेरे से उत्पन्न दोष जैसे कि भय, चिंता, पश्चाताप, मन का भटकाव व चंचलता आदि भी दूर होंगे। इसीलिए कहते हैं कि प्राणायाम से पाप नष्ट होते हैं। जब जानबूझ कर सांस रोकने से दम सा घुटता है, वह मृत्यु के समान ही है। मृत्यु तो पाप के लिए सबसे बड़ी सजा है। यह सजा मिल गई, तो बाकि क्या बची। शायद इसके पीछे यही अध्यत्मवैज्ञानिक सिद्धांत है।

वर्तमान में प्रतिष्ठित होने के लिए सांस रोकने से मदद मिलती है। वैसे भी घुमड़ते विचारों का बारीकी से अवलोकन करने के लिए सांस को धीमा और इंपरसेप्टिबल करना पड़ता है। यह ऐसे ही है जैसे किसी भयपूर्ण अवस्था में सांस रुक जैसी जाती है या अपने को छिपाने के लिए आदमी दबे पांव और सांस रोककर चलता है। सांस रोककर आदमी वर्तमान में आकर चौकस हो जाता है जिससे किसी भी विपरीत परिस्थिति से एकदम से निपट लेता है। यही सिद्धांत सांस रोककर वर्तमान की जागरूकता बढ़ाने हेतु प्रयुक्त किया जाता है। सांस रोककर किसी चीज पर ध्यान स्थिर या एकाग्र करना कुंडलिनी योग ही तो है। इससे जाहिर होता है कि कुंडलिनी योग के अभ्यास से वर्तमान में प्रतिष्ठित होने में मदद मिलती है। अभ्यास से ऐसा समय भी आता है जब खुद ही सांस रुकती है, साधारण रूप से सांस छोड़ने के बाद, मतलब बलपूर्वक नहीं। इसे केवल कुंभक कहते हैं। मतलब यह न तो पूरक कुंभक मतलब सांस भरने के बाद किया कुंभक होता है और न ही रेचक कुंभक मतलब सांस छोड़ने के बाद किया हुआ कुंभक। इससे एक सुकून सा और सांसों के तामझाम या बोझ से छुटकारा सा महसूस होता है। केवल-कुंभक के पूरा होने के साथ ही इतनी शांत और उथली सांस चलने लगती है कि वे खुद को भी महसूस नहीं होती, उसकी आवाज आनी तो दूर की बात है। संभवतः इसी अवस्था में सुषुम्ना के पूरी तरह से खुलने और उसमें शक्ति चढ़ने की दिव्य अनुभूति होती है, जैसा कि एक अमेरिकी योगी जेजे सेंपल ने लिखा है। वे भारतीय योगी श्री गोपीकृष्ण को बहुत मानते थे और उनसे मिले भी थे।

वर्तमान पर ध्यान देने से जो हल्केफुल्के जैसे विचार मन में आते हैं, वे भी वर्तमान से जुड़कर उस जैसे ही हो जाते हैं। मतलब जैसे वर्तमान की अनुभूतियां जजमेंट या निर्णय से रहित शुद्ध अनुभूति मात्र हैं, उसी तरह से मन के विचार भी शुद्ध अनुभूति मात्र रह जाते हैं, जो बंधन में नहीं डाल सकते। साथ में, जैसे मन के विचार अपने अंदर भासते हैं, उसी तरह वर्तमान का स्थूल जगत भी अंदर ही भासने लगता है, क्योंकि दोनों किस्म की अनुभूतियों की प्रकृति में कोई अंतर नहीं होता। डबल फायदा। अंदर वाला बाहर वाले की मदद करता है, और बाहर वाला अंदर वाले की। इस दोहरे फायदे से हर किस्म की अनुभूति सूक्ष्म और जजमेंट अर्थात परीक्षण-तुलना आदि से रहित बन जाती है। संगीत सुनने से भी ऐसा ही होता है, वह भी सहजता से। इसीलिए संगीत सुखद लगता है। पर संगीत के साथ आसपास की वर्तमान की घटनाओं पर भी ध्यान रहना चाहिए, सिर्फ संगीत पर ही नहीं, ताकि संगीत खत्म होने पर उसका अजीब सा अभाव महसूस न होए या उसके प्रति आसक्ति ही न पैदा हो जाए।
एखार्ट टोले की संस्था इसी वर्तमान की जागरूकता पर लिखते हैं और उसी को मुक्ति का एकमात्र सरलतम द्वार मानते हैं। इसके व्यापार का तरीका भी बहुत अच्छा, मनोवैज्ञानिक और यूजर फ्रैंडली है। एक साल तक शुल्क दो, न अच्छा लगे तो पैसे वापस। ज्यादातर लोग पैसे वापस नहीं लेते क्योंकि कुछ न कुछ ज्ञान और लाभ तो उन्हें मिलता ही है। यह आध्यात्मिक धोखाधड़ी का नतीजा ही है कि लोगों का इस पर से विश्वास सा उठ गया। इसी विश्वास को बनाने के लिए मनी बैक ऑफर दी जाती है।

Kundalini Shakti assisted Goddess Bhagwati creates the entire universe including Brahma-Vishnu

Happy Navratri festival to all friends

Friends, the description of creation is almost the same in all the Puranas. Everyone considers their own deity as supreme. Meaning, in Vishnu Purana, Vishnu is considered favourable, in Shiv Purana, Shiva is considered favourable, and in Devi Purana, Goddess Bhagwati is considered favourable. There is a story in Shiva Purana that Shiva was alone, although complete in himself. Just like for a fun, once a desire arose in his mind to make himself into two. Therefore, he manifested His body in two bodies, Shiva and Parvati. Then from Shiva and Parvati, man and nature aka Prakriti (woman) were born respectively. Original Nirgun Shiva asked both of them through Akashvani aka sky voice to perform penance. When both of them asked for a place to do penance, Nirgun Shiva created the city of Kashi inside his own form. Due to their penance, many streams of water emerged from their bodies, which filled the entire void. Nothing was visible at that time. When Vishnu in the male form nodded his head to see that surprise, the gem fell down from his ear. It became Manikarnika Tirtha or pilgrimage. When the city of Kashi (Panchkoshatmika/five kosha in  area) started sinking in water, Shiva established it on his trident. After that Vishnu slept there with his wife named Prakriti. Then, on the orders of Shankar, Brahma appeared from his navel. Then, with the permission of Shiva, he created a wonderful creation. He created fourteen worlds. The expansion of this universe is fifty crore yojanas in area. Thinking that how will I get the beings bound by karma in the universe, Shiva kept Kashi away from the universe. Shiva established his salvation-giving Linga named Avimukta there. Even after completion of one day of Brahma, that Kashi is not destroyed. At that time Shiva wears it on his trident. When Brahma re-creates creation, he re-establishes Kashi.

Explanation of the above story

The initial part of the story itself is descriptive. A man and a woman will marry and think of building a house only if they have the space to do so. The basic requirement is space. They can also add resources and assets later. Asking them for marriage is asking them for penance. Marriage is also a Yagya, which we can consider as an initiation ceremony for the asceticism of a householder. His father etc. gave him a piece of land to establish his household or rather gave him a place in his earthly world. That is Kashi given by the Supreme Father. He is the form of Shiva, because everything is Shivamay or Shiva form. Anyway, everyone has a sense of self or ego attached to their land and property. They do penance there, that is, keeping in mind the auspicious idea of world development, they do lovemaking, dating etc. among themselves. Due to this both of them get immersed in love. Water is also a form of juice. Love has been compared to water. Water all around, means love only love. Lovers see nothing but love. The void is filled meaning the state of depression is filled with love. When a man sees this with surprise, an idea arises in his mind to do something, which means he starts developing some practical intelligence. This is shown in the story that due to the gem falling from his ear, Manikarnika becomes a pilgrimage site. Pilgrim because immense love is mixed in his behavior, intelligence or creation, due to which purity, divinity and intimacy remain in him and his creation. Still, their love kept on increasing, due to which they started forgetting their daily routine due to love madness. They are not even able to remember where they are, what time it is and what they have to do. It is said this way that the city of Kashi started drowning in water. Then his worldly inclination returned by remembering Shiva. Trishul or trident is a symbol of three qualities, and worldly life is also basically three qualities or gunas in nature. Then, with the inspiration of elders and gurus and their instinct, they started sleeping together to have children. Then the woman became pregnant. Foetus is also in the form of Vishnu. He was also situated in water, because the womb is filled with water. Vishnu was said to be sleeping in Kshirsagar or milk dessert ocean. The water of the womb is also full of nutrition like kheer that’s a dessert made of milk and rice which nurtures the child. That can also be called love interest between mother and her son. It can also be called the city of Kashi because on it or because of it, the mother does penance for the creation of her son, that is, she endures the great pain of pregnancy. During sleep, both of them sleep together. Only then does the fetus, connected to the umbilical cord, start growing and takes the shape of a human being. It is called the Lotus because all the chakras are shown as lotus, especially the Sahasrara Chakra, which is the largest lotus with a thousand petals. When the brain develops, the mind i.e. Brahma is born on it. In the mind, strange scenes, thoughts and experiences keep developing in the form of the universe. Readers may have a doubt that Vishnu was called the father and not the son in the womb. So its meaning is that in the scriptures the son has been called the father’s form, that is why the son is also addressed as the father’s self. It has been said that even after the destruction of the universe, the city of Kashi remains the same, which means that even if a man dies, the womb of the mother remains the same. After the birth of the child, the uterus shrinks and returns to its original form ready for the next fetus form universe to form. It is probably said that with the destruction of the universe it becomes situated on Shiva’s trident. This means the triple form in the state of equilibrium, because in such a situation nature remains present in its original form, but does not do any work in the universe. That womb is the best land of penance and the land of liberation, because there one has to endure hardships, but it is there that the sanskars are imparted, which in the future help a person attain salvation. That is why it is said that a woman should do spiritual fellowship and good deeds during pregnancy. There are many such examples in history, when a man had done spiritual practice while still in the womb. Uterus can also be called a dark place like a pit. Darkness is considered to be the form of Mooladhar. From there the power goes directly to Sahasrara for awakening. Doing penance in the cremation ground by Shiva is like doing sadhana in the pit. Ravana also got the darshan of Shiva by worshiping him in the pit. If the Kundalini Shakti is concentrated there, then the subsequent liberation of the fetus is certain or immediate and special. A means firm or immediate, and Vi means special. That is why it is said that Avimukt Linga is situated there, whose bath should be done with Ganga water i.e. Kundalini Shakti and one should definitely continue meditating and worshiping it. Probably it is around the navel. Probably, the sound made by the movement of the fetus in water reaches the ear and is as pleasant as the tinkling of a gem. Because she feels it from within, hence her name is Manikarnika. Meaning, like a gem, it flows through the white bones and reaches the ear, and not through the air.
Then it is said that whatever creature (even insect) is born or dies in Kashi, definitely attains salvation. It is said everywhere in the scriptures that only man has the right to salvation. Meaning, the creature that comes into the womb of a human being will definitely be freed, provided it remains a human being. Then came the question of dying. This seems tantric to me. There is a child in the womb, and by nature he is as free as innocent Shankar. One who remains non-dual like a child while fulfilling all the worldly duties correctly, will definitely become free even at the time of death. The energy of the sexual tantra does not go to the birth of a child but to awakening. Meaning, in the same Kashi where a child is born, an awakened person is also born in the same Kashi. An awakened person also dies in it. A common man can die in any ordinary condition. ‘Ka’ means water, and shayan is formed from ‘shi’. Meaning sleeping in water. It is Lord Vishnu who sleeps on Sheshnag. It seems that Kashi is a metaphor for something like a uterus.

It is said that the goddess first created water in the void sky. Then Lord Vishnu woke up with the power of Goddess Bhagwati who was sleeping on Sheshnag in the water. Actually Vishnu is the sleeping Kundalini Shakti i.e. unmanifested soul. When a woman is pregnant, the fetus appears in the water of her womb. He takes the form of a developed humanoid little child, and starts experiencing everything, i.e. becomes awake. It is connected to the woman’s body through the umbilical cord. In fact, the true form of man is like a snake with its hood raised. The same female form has been shown. It is said that it used to protect the snake Vishnu. What protection does a mother not give to her womb? In Devi Purana, Devi has been shown to be greater than Vishnu and the creator of the universe. It has been argued that who would willingly take birth in a woman’s womb, because the womb is a prison, and the problems faced in it are no less than the tortures of hell. It is the goddess who forces him to be conceived. Meaning, the Purana itself is making it clear that Vishnu is a fetus, Brahma is his mind born from him, and the various thoughts in him are the creation full of diversity. Along with this, the mother who brought that child into the womb is Goddess Bhagwati. By dying in the nearby shrine of Prayagraj, one attains auspicious worlds like heaven etc. ‘Pra’ means abundant and ‘Yag’ means Yajna or Yagya. Yagya is called virtuous action. Prayag may possibly be referred to Manipur Chakra. Because here Yagya is said to be performed through sacrifice of lives, grains etc digested in belly. Anyway, hunger comes from the stomach itself, and good deeds are done by the movement of its muscles. Meaning, deep and long yogic breath comes from the stomach, and with this type of breath, sins are burnt away and virtuous deeds are accomplished. Shallow, fast and chest breathing increases mental defects like anger, due to which sins increase instead of being destroyed. The name Manikarnika may also be because when the fetus moves or nods its head, its sound can be heard by placing the ear in the navel area. Manipur Chakra is called Tirtha as mentioned above. Now it may be that all parts of this analysis are correct. Even if nothing happens, it is still beneficial to remember the story.

Two demons named Madhu and Kaitabh, who were born from the earwax of Narayan, had threatened the existence of Vedapuran i.e. consciousness or knowledge of the entire universe. Then the Goddess gave power to Vishnu and got him killed. In fact, when a person has earwax of infection, he keeps his head tilted to one side due to pain etc. The deviation of the fetus’s head sideways has been called earwax. Due to this, he is not able to come out of the uterus when the time comes, and his life is in danger. Then he tries to straighten his head with the power obtained from his mother’s blood. With the power of the mother, the uterus also helps him in this by exerting force. Due to this he becomes erect, meaning Madhukaitbha dies and the child is born, meaning the universe is saved.

कुंडलिनी शक्ति की सहायता से ही देवी भगवती ब्रह्मा-विष्णु सहित संपूर्ण सृष्टि की रचना करती है

सभी मित्रों को नवरात्र पर्व की बधाइयां

मित्रों, सभी पुराणों में सृष्टिरचना का वर्णन लगभग एकजैसा ही है। बस सभी अपनेअपने अराध्यदेव को सर्वोपरि मानते हैं। मतलब विष्णु पुराण में विष्णु को, शिव पुराण में शिव को, तो देवीपुराण में भगवती देवी को इष्ट मानते हैं। शिव पुराण में इस बारे कथा आती है कि शिव अकेले ही थे, पर पूर्ण थे। एकबार वैसे ही उनके मन में हास्यविनोद के लिए एक से दो बनने की इच्छा पैदा हुई। इसलिए उन्होने अपने शरीर को शिव और पार्वती, दो शरीरों में प्रकट किया। फिर शिव और पार्वती से क्रमशः पुरुष और प्रकृति (स्त्री) की उत्पत्ति हुई। उन दोनों को निर्गुण शिव ने आकाशवाणी से तप करने को कहा। उन दोनों ने जब तप करने के लिए स्थान मांगा तो निर्गुण शिव ने अपने रूप से काशी नगरी बना दी। तपस्या के श्रम से उनके शरीर से अनेक जलधाराएं उत्पन्न हो गईं, जिससे सारा शून्य भर गया। उस समय कुछ भी नहीं दिखाई पड़ता था। उस आश्चर्य को देखने के लिए जब पुरुषरूप विष्णु ने सिर हिलाया तो उनके कान से मणि नीचे गिर गई। वह मणिकर्णिका तीर्थ बना। जब वह काशी नगरी (पंचकोशात्मिका/पांच कोस विस्तार वाली) पानी में डूबने लगी तो शिव ने उसे अपने त्रिशूल पर स्थापित कर लिया। उसके बाद विष्णु ने प्रकृति नामक अपनी पत्नी के साथ वहां शयन किया। तब शंकर की आज्ञा से उनके नाभिकमल से ब्रह्मा प्रकट हुए। तब उन्होंने शिव आज्ञा से अद्भुत सृष्टि की रचना की। उन्होंने चौदह लोकों का निर्माण किया। इस ब्रह्मांड का विस्तार पचास करोड़ योजन है। ब्रह्मांड में कर्म से बंधे प्राणी मुझे कैसे प्राप्त होंगे, ऐसा सोच कर शिव ने काशी ब्रह्मांड से अलग रखा। शिव ने अपने अविमुक्त नामक मोक्षदायक लिंग को वहां स्थापित किया। ब्रह्मा का एक दिन पूरा होने पर भी उस काशी का नाश नहीं होता। उस समय शिव उसे अपने त्रिशूल पर धारण करते हैं। ब्रह्मा द्वारा पुनः सृष्टि किए जाने पर वे काशी को पुनः स्थापित करते हैं।

उपरोक्त कथा का स्पष्टीकरण

कथा का शुरुवाती भाग तो स्वयं विवरणात्मक है। पुरुष और स्त्री तभी विवाह करेंगे और घर बनाने की सोचेंगे अगर उनके पास उस लायक स्थान होगा। मूलभूत आवश्यकता स्थान की है। संसाधन और संपत्ति तो वे बाद में भी जोड़ सकते हैं। उन्हें विवाह के लिए कहना ही तप के लिए कहना है। विवाह भी एक यज्ञ है, जिसे हम गृहस्थ रूपी तप के लिए दीक्षा समारोह मान सकते हैं। उनके पिता आदि ने उन्हें जमीन का टुकड़ा दे दिया गृहस्थी बसाने को या कहो कि उन्हें अपनी जमीनी दुनिया में जगह दे दी। वही परमपिता के द्वारा प्रदत्त काशी है। वह शिव का ही रूप है, क्योंकि सबकुछ शिवमय ही है। वैसे भी सभी का अपनी जमीन जायदाद के साथ आत्मभाव या अहम जुड़ा होता है। वे वहां तप करते हैं, मतलब सृष्टि विकास के शुभ विचार को मन में लेकर आपस में प्रेमविहार डेटिंग आदि करते हैं। उससे वे दोनों प्रेमरस में डूब जाते हैं। जल भी रसरूप ही है। प्रेम की तुलना जल से की गई है। चारों ओर जल ही जल, मतलब प्रेम ही प्रेम। प्रेमियों को प्रेम के इलावा कुछ नहीं दिखता। शून्य भर गया मतलब अवसाद की अवस्था प्रेम से भर गई। पुरुष जब इससे आश्चर्यचकित होकर यह देखता है तो उसके मन में कुछ काम करने का विचार पैदा होता है, मतलब उसमें थोड़ी व्यवहार बुद्धि आने लगती है। इसीको कथा में ऐसे दिखाया गया है कि उसके कान से मणि गिरने से मणिकर्णिका तीर्थ बन जाता है। तीर्थ इसलिए क्योंकि उसकी व्यवहार बुद्धि या रचना में अथाह प्रेम मिश्रित होता है, जिससे उसमें शुद्धता, दिव्यता और आत्मीयता बनी रहती है। फिर भी प्रेम बढ़ता ही गया, जिससे वे प्रेमांध से होकर अपनी दिनचर्या भी भूलने लगे। उन्हें यह भी सुध नहीं रही कि वे कहां हैं, क्या वक्त है और क्या करना है। इसीको ऐसा कहा गया है कि काशी नगरी जल में डूबने लगी। फिर शिव के स्मरण से उनका दुनियादारी वाला रूझान लौटा। त्रिशूल तीन गुणों का प्रतीक है, और दुनियादारी भी त्रिगुणमयी ही होती है। फिर वे बड़ों और गुरुओं की प्रेरणा से और अपनी इंस्टिंक्ट से संतानोत्पत्ति के लिए एकसाथ शयन करने लगे। फिर स्त्री का गर्भ बन गया। वह भी विष्णुस्वरूप ही है। वह भी जल में स्थित था, क्योंकि गर्भ जल से भरा होता है। विष्णु को क्षीरसागर में शयन करते हुए बताया गया। गर्भ का जल भी खीर की तरह पोषण से भरपूर होता है जो बच्चे की परवरिश करता है। उसे भी मां पुत्र के बीच प्रेम रस कह सकते हैं। काशी नगरी भी उसीको कह सकते हैं क्योंकि उसी पर या उसीके कारण मां पुत्र सृष्टि के लिए तप करते हैं अर्थात गर्भ का महान कष्ट सहते हैं। निद्रावस्था में दोनों साथ में सोए होते हैं। तभी गर्भनाल से जुड़ा गर्भ बढ़ने लगता है, और मनुष्याकार ले लेता है। उसे ही कमल कहा गया है, क्योंकि सभी चक्रों को कमल रूप दिखाया जाता है, विशेषकर सहस्रार चक्र को, जो एक हजार पंखुड़ियों के साथ सबसे बड़ा कमल है। मस्तिष्क विकसित होने पर उसी पर मन अर्थात ब्रह्मा का जन्म होता है। मन में चित्रविचित्र दृष्य, विचार, और अनुभव ही ब्रह्मांड के रूप में विकसित होते रहते हैं। पाठकों को यह शंका हो सकती है कि पिता तो विष्णु को कहा था, न कि गर्भ में पल रहे पुत्र को। तो इसका भावार्थ यह है कि पुत्र को शास्त्रों में पितारूप ही कहा गया है, इसीलिए पुत्र को पिता के आत्मज के रूप से भी संबोधित किया जाता है। जो यह कहा गया है कि ब्रह्मांड के नष्ट होने पर भी काशी नगरी पूर्ववत बनी रहती है, उसका यही अर्थ है कि अगर आदमी मर भी जाए तो माताओं का गर्भाशय वैसा ही बना रहता है। बच्चे के जन्म के बाद गर्भाशय सिकुड़ कर अपने मूल रूप में आ जाता है। इसको संभवतः ऐसा कहा गया है कि ब्रह्मांड के नष्ट होने के साथ वह शिव के त्रिशूल पर स्थित हो जाता है। इसका मतलब साम्यावस्था में त्रिगुणस्वरूपता ही है, क्योंकि ऐसी स्थिति में प्रकृति मूलरूप में विद्यमान तो रहती है, पर सृष्टिकाल का कोई काम नहीं करती। वह गर्भाशय सर्वश्रेष्ठ तपोभूमि और मुक्तिभूमि है, क्योंकि वहां बेशक कष्ट झेलने पड़ते हैं, पर संस्कार वहीं पड़ते हैं, जो आगे जाकर आदमी को मोक्ष दिलवाते हैं। इसीलिए कहा है कि स्त्री को गर्भावस्था के दौरान आध्यात्मिक संगति और सत्कर्म करने चाहिए। शास्त्रों में ऐसे बहुत से उदाहरण हैं, जब आदमी ने गर्भ में रहकर ही आध्यात्मिक साधना कर ली थी। गर्भाशय को गढ्ढे जैसी अंधेरी जगह भी कह सकते हैं। अंधेरे को मूलाधार का स्वरूप माना गया है। वहां से शक्ति सीधी सहस्रार को जाती है जागृति के लिए। शिव के द्वारा श्मशान में तप करना गढ्ढे में साधना करना ही है। रावण ने भी गढ्ढे में शिव की आराधना करके ही उनके दर्शन पाए थे। वहां अगर कुंडलिनी शक्ति को केन्द्रित किया जाए तो गर्भस्थ बालक की बाद में चलकर मुक्ति अटल या अविलंब व विशेष है। अ का मतलब अटल या अविलंब, और वि का मतलब विशेष है। इसीलिए वहां अविमुक्त लिंग स्थित कहा गया है, जिसका स्नान गंगाजल मतलब कुंडलिनी शक्ति से कराकर जरूर ध्यान पूजन करते रहना चाहिए, ऐसा कहा है। संभवतः यह नाभिचक्र के आसपास ही है। संभवतः गर्भस्थ शिशु के जल में हिलने से जो आवाज होती है, वह कान तक पहुंच कर मणि की झनझनाहट की तरह सुखद होती है। क्योंकि वह अंदर अंदर से ही महसूस होती है, इसलिए उसका नाम मणिकर्णिका है। मतलब वह मणि की तरह श्वेत अस्थियों से प्रवाहित होकर कर्णिका अर्थात कान तक पहुंचती है, न कि वायु से होकर।
फिर कहते हैं कि काशी में जो कोई भी जीव (कीट पतंगा भी) जन्मता है, या मरता है, वह जरूर मोक्ष को प्राप्त होता है। शास्त्रों में हर जगह कहा है कि मुक्ति का अधिकार सिर्फ और सिर्फ मनुष्य को है। मतलब जो जीव मनुष्य के गर्भ में आ गया, वह अवश्य मुक्त हो जाएगा, बशर्ते वह मनुष्य बन कर रहे। फिर मरने की बात आई। यह मुझे तांत्रिक लगती है। गर्भ में शिशु होता है, और वह भोले शंकर की तरह मुक्त जैसा ही होता है, स्वभाव से। पूरी दुनियादारी को सही से निभाते हुए जो बच्चे के जैसा अद्वैतशील बना रहेगा मरते समय भी, वह जरूर मुक्त हो जाएगा। यौनतंत्र की ऊर्जा बच्चे के जन्म को न जाकर जागृति को जाती है। मतलब जिस काशी में बच्चा जन्म लेता है, जागृत व्यक्ति भी उसी में जन्म लेता है। जागृत व्यक्ति तो मरता भी उसी में है। आम आदमी तो किसी भी साधारण अवस्था में मर सकता है। क का मतलब जल होता है, और शी से शयन बना है। मतलब जल में शयन। ऐसे तो विष्णु भगवान ही होते हैं जो शेषनाग पर सोते हैं। इससे भी लगता है कि काशी गर्भाशय जैसी चीज का रूपक है।
कहते हैं कि देवी ने पहले शून्य आकाश में जल पैदा किया। फिर उन देवी भगवती की शक्ति से भगवान विष्णु जाग गए जो जल में शेषनाग पर सोए हुए थे। दरअसल विष्णु सोई हुई कुंडलिनी शक्ति अर्थात अव्यक्त जीवात्मा हैं। स्त्री जब गर्भवती होती है तो उसके गर्भ के जल में भ्रूण प्रकट हो जाता है। वह विकसित हुए मनुष्याकार नन्हें बालक का रूप ले लेता है, और सबकुछ अनुभव करने लगता है, अर्थात जाग जाता है। वह गर्भनाल के माध्यम से स्त्री के शरीर से जुड़ा होता है। वास्तव में मनुष्य का असली रूप फन उठाए नाग के जैसा है। वही स्त्री का रूप दिखाया गया है। उसे ही ऐसे कहा गया है कि वह नाग विष्णु की रक्षा करता था। एक स्त्री अपने गर्भ को कौन सी सुरक्षा नहीं देती। देवी पुराण में तो देवी को विष्णु से भी बड़ा और सृष्टि रचयिता दिखाया गया है। उसमें दलील दी गई है कि कौन अपनी इच्छा से स्त्री के गर्भ में आकर जन्म लेना चाहता है, क्योंकि गर्भ तो एक कैदखाना है, और उसमें होने वाली समस्याएं नरक की यातनाओं से कम नहीं है। यह तो देवी है जो उसे गर्भ में आने को मजबूर करती है। मतलब इसमें पुराण खुद स्पष्ट कर रहा है कि विष्णु एक गर्भस्थ बालक है, ब्रह्मा उसके द्वारा पैदा किया हुआ उसका मन है, और उसमें विभिन्न विचार ही विविधताओं से भरी सृष्टि है। साथ में यह भी कि उस बालक को गर्भ में लाने वाली उसकी माता ही देवी भगवती है। निकट के प्रयागराज तीर्थ में मरने से स्वर्ग आदि शुभ लोक प्राप्त होते हैं। प्र मतलब प्रचुर और याग मतलब यज्ञ। यज्ञ पुण्य कर्म को कहते हैं। प्रयाग संभवतः मणिपुर चक्र को कहा गया हो। क्योंकि यहां यज्ञ होता बताया जाता है, प्राणों की आहुतियों से। वैसे भी पेट से ही भूख लगती है, और उसीकी मांसपेशियों की हलचल से सत्कर्म होते हैं। मतलब गहरी और लंबी यौगिक सांस पेट से चलती है, और इसी किस्म की सांस से पापकर्म भस्म होते हैं और पुण्यकर्म होते हैं। उथली, तेज और छाती की सांस से तो क्रोध आदि मन के दोष बढ़ते हैं, जिनसे पाप नष्ट न होकर बढ़ते हैं। मणिकर्णिका नाम भी शायद इसलिए होगा कि जब गर्भस्थ बालक हिलता है या सिर हिलाता है तो उसकी आवाज नाभि क्षेत्र में कान लगा कर सुनी जा सकती है। मणिपुर चक्र को तीर्थ इसीलिए कहा गया है जैसा ऊपर बताया गया है। अब हो सकता है कि इस विश्लेषण के सभी भाग सही हों। कुछ न भी हों तो भी कथा को याद रखने के लिए फायदेमंद ही है।

मधु कैटभ नाम के दो राक्षस जो नारायण के कान की मैल से पैदा हुए, उन्होंने वेदपुराण को मतलब चेतना या ज्ञान को हर के पूरी सृष्टि के आस्तित्व को खतरे में डाल दिया था। फिर देवी ने विष्णु को शक्ति देकर उनका वध करवाया। वास्तव में जब आदमी के कान में संक्रमण का मैल होता है, तब वह दर्द आदि से अपना सिर एक तरफ को टेढ़ा रखता है। भ्रूण के सिर को डेढ़ा करने को ही उसके कान की मैल कहा गया है। इससे वह समय आने पर बच्चादानी से बाहर नहीं निकल पाता, और उसका जीवन संकट में पड़ जाता है। फिर मां के खून से प्राप्त शक्ति से वह सिर को सीधा करने की कोशिश करता है। मां की शक्ति से बच्चादानी भी जोर लगाकर इसमें उसकी मदद करती है। इससे वह सीधा हो जाता है मतलब मधुकैटभ मर जाते हैं और बच्चा जन्म ले लेता है मतलब सृष्टि बच जाती है।

कुंडलिनी योग से ईरानी फिल्म गाव या द काऊ के हसन नामक गौप्रेमी के मनोविज्ञान को समझा जा सकता है

दोस्तो, हाल ही में ,,’गाव’,’the cow’ नाम की ईरानी फिल्म देखी, जो यूट्यूब पर ‘ओल्ड फिल्म्स रिवाइवल प्रोजैक्ट’ नामक चैनल पर उपलब्ध है। उसमें एक हसन नाम का व्यक्ति गाय के प्यार में इतना ज्यादा डूब जाता है कि उसके मरने के बाद पहले उसे वह अपने बाड़े में दिखने लगती है, और फिर वह पूरी तरह से उस गाय की तरह व्यवहार करने लगता है। यह कुंडलिनी योग ही तो है सैद्धांतिक रूप से। कुंड मतलब अंधेरा कुआं जो गाय के मरने से उसके अवसाद के रूप में पैदा हुआ। कुंडलिनी मतलब गाय का मानसिक चित्र। वह बारबार उसके मूलाधार के अंधेरे से उसके सहस्रार को चढ़कर उसे बावले बाबा जैसा बना रहा था। कुंड का शाब्दिक अर्थ ही कुआं या गड्ढा है। गड्ढा अंधेरा ही होता है। कुंडलिनी का मतलब है, एक मानसिक छवि जो अपने सीमित या सांप के कुंडल जैसे सिकुड़े स्वरूप में है। पूरा मन तो बहुत विस्तृत है, जो परमात्मा की असीमता तक जाता है। पर उसकी एक अकेली छवि बहुत सीमित होती है। मतलब कि जेसे एक लंबा सर्प अपना कुंडल बनाकर अपने को सिकोड़ लेता है, वैसे ही अनंत विस्तृत मन एक मानसिक छवि के आकार तक संकुचित हो जाता है, एकाग्र ध्यान के दौरान। उसे ही ध्यान छवि भी कहते हैं। अब बहुत सी ऐसी चीजें हैं, जो अपने विस्तृत रूप को सिकोड़ देती हैं, फिर सांप का ही उदाहरण क्यों दिया। इसकी दो मुख्य वजहें हैं।एक तो वह छवि फन उठाए सांप के जैसी सुषुम्ना नाड़ी से गुजर कर जागृत होती है। दूसरा, गहन एकांत और अभाव जैसे अंधेरे कुंड में अर्थात गड्ढे में उसका ध्यान किया जाता है, ठीक वैसे ही जैसे एक सफेद बिंदु गहरे काले रंग की पृष्ठभूमि पर सबसे अच्छा दिखाई देता है। श्मशान का घोर एकांत भी गड्ढे जैसा ही है, जहां भगवान शिव साधना करते हैं। गड्ढा मूलाधार का स्वरूप है। इसीलिए शास्त्रों में बहुत जगह वर्णन है कि फलां राक्षस या योगी ने फलां गड्ढे में इष्ट देवता या गुरु का पूजन और ध्यान किया। उसी गड्ढारूपी मूलाधार में ध्यान की गई छवि को ही वैज्ञानिक व संक्षिप्त नाम कुंडलिनी दिया गया है। यह अकेला शब्द ही योग का विस्तृत वर्णन करता है। अब उक्त फिल्म में हसन नाम का वह गौप्रेमी शायद अपनी गौरूपी कुंडलिनी को पर्याप्त शक्ति नहीं दे पाया, इसलिए दुनिया की नजरों में पागल जैसा हो गया। हालांकि वह गाय के मानसिक चित्र के साथ पूरी तरह से एकाकार हो गया था, इसीलिए उसकी तरह व्यवहार करता था। यह तो समाधि की तरह ही है, पर यह जागृति तक पहुंचनी चाहिए। मुझे नहीं पता कि क्या यह असली कहानी है, जिसे फिल्माया गया है, या कोई कोरी कल्पना, पर विषय रोचक है। समस्या सिरे तक पहुंचने की ही तो है। जब तक आदमी के मन में ध्यानचित्र जागृत न हो जाए, तब तक उसे ज्यादा से ज्यादा एकांत और पर्याप्त शक्ति चाहिए होती है, ताकि आम लोग उसे अन्यथा या मजाकरूप न समझें। जागृति के बाद तो सब समझ आ जाता है, और संतुष्टि भी हो जाती है। फिर तो चाहे उसके सामने ढोल नगाड़े बजाते रहो, उसे ज्यादा फर्क नहीं पड़ता। जागृति के बाद ध्यानचित्र धीरे धीरे शांत हो जाता है, और आदमी का पीछा छोड़ देता है। पहले वह आदमी के मन से जोंक की तरह चिपका रहकर उसकी शक्ति को चूसता रहता है। कई लोग अपने मृत संबंधी की याद में पागल जैसे हो जाते हैं। कोई साधक जानबूझ कर अपने प्रेमी दिवंगत गुरु के ध्यान में साधना करते हैं, और उसे सिरे तक पहुंचाकर जागृत भी कर लेते हैं। कई लोग जागृत न भी कर पाए, तो उसे नियंत्रण में रखकर उससे बहुत से लाभ लेते हैं, और दुनिया में अपनी भौतिक और आध्यात्मिक तरक्की का परचम लहराते हैं। एक ही चाकू भिन्नभिन्न तरीकों और मकसदों से इस्तेमाल होने पर भिन्नभिन्न परिणाम देता है।

Kundalini Yoga can make understand the psychology of a cow lover named Hassan from the Iranian film Gaav or the Cow

Friends, recently watched an Iranian film named Gaav, the Cow, which is available on ‘Old Films Revival Project’ named channel on YouTube. In it, a man named Hasan falls so deeply in love with the cow that after its death, he first starts seeing her in its shed, and then he starts behaving completely like that cow. This appears like Kundalini Yoga in theory. ‘Kund’ means dark well which arose as a depression due to the death of a cow. ‘Kundalini’ means mental picture of a cow. It was repeatedly attacking his Sahasrara chakra rising up from the darkness of his Muladhar and making him look like a mad Baba. The literal meaning of Kund is well or pit. The pit is always dark. Kundalini means a mental image in its limited or contracted form like the coil of a snake. The whole mind is widespread, which reaches till the infinity of God. But its single image is very limited. Meaning that just as a long snake coils and shrinks itself, the infinitely vast mind is compressed to the size of a lonely mental image, during the concentrated meditation. That is also called meditation image. Now there are many such things which shrink their expanded form, then why only the example of snake was given. There are two main reasons for this. Firstly, that image gets awakened by passing through the Sushumna Nadi that’s likened to a hooded snake. Secondly, it is meditated in a dark environment of loneliness or solitude or absence i.e. likened to a pit just like a white dot is best visible on dark background. The extreme solitude of the crematorium is also like a pit, where Lord Shiva meditates. The pit is the form of Muladhar. That is why it is described at many places in the scriptures that a certain demon or a yogi worshiped and meditated on the favorite deity or guru in a certain pit. The image meditated in the same crater-like Muladhar has been given the scientific and short name ‘Kundalini’. This single word describes Yoga in detail. Now in the said film, that cow lover named Hasan was probably not able to give enough strength to his cow form Kundalini, hence he became like a madman in the eyes of the world. However, he had become completely identified with the mental picture of the cow and hence behaved like it. This is like a Samadhi, but it must reach awakening. I don’t know if this is a real story filmed, or just pure fiction, but the topic is interesting. The real problem is how to reach the end. Until the meditation picture awakens in a person’s mind, he needs maximum solitude and sufficient energy, so that the common people do not think of him otherwise or as a joke. After awakening, everything is understood and one becomes satisfied. Even if you keep playing drums in front of him, he doesn’t care much. After awakening, Dhyanachitra aka meditation image gradually calms down and leaves the man behind. First, it sticks to the man’s mind like a leech and keeps sucking his energy. Many people go crazy remembering their dead relatives. Some devotees deliberately meditates on his beloved deceased Guru and after reaching the end, they awaken him. Even if many people are not able to awaken it, they take many benefits from it by keeping it under control, and hoist the flag of their material and spiritual progress in the world. The same knife gives different results when used in different ways and for different purposes.

Kundalini yoga one benefits so many

Friends, now the time has come to create a global religion by taking the scientific and humanitarian aspects of all the religions. Well, this topic is beyond the scope of this blog, so we do not want to go into it in depth. Recently, I had written a short article on Yoga for my daughter for a university program, I am presenting it here in a little detail.

Yoga is made up of breath, power, movement, and meditation. We will study these four in some detail.

Breath is life, life is breath. Friends, breath controls the entire body including the mind. And yoga controls the breath. Rich is not he who eats and drinks, but rich is he who breathes. Through yoga, breathing is focused on various chakras of the body, thereby providing them with adequate oxygen. Real breathing is deep and feels good to the entire body. One enjoys taking it. It feels like giving satisfaction. Body movements like muscle contraction is also associated with it. After holding the breath for a while, the body begins to feel cramps. When paying attention to the whole body, they feel deeper, especially in the stomach. When holding the breath becomes unbearable, such a breath comes out. For some time it keeps the breaths as Yoga breaths. Then that process has to be repeated. No matter how much you keep taking fast breaths, you do not get complete satisfaction; on the contrary, fatigue also increases and the mind also gets distracted and wandering.

Our body operates on energy or shakti. And Shakti is controlled by Yoga. With yoga, we can concentrate energy on different parts of the body as per need. This prevents much burden on the organs, due to which they remain healthy. When meditation is done on a particular chakra by holding the breath, then a spasm is felt along with pleasure there. Perhaps this is the Shakti which is being going to the chakra. This is called the breath being concentrated on the chakra. It is also said that Prana and Apana are joining together here. Prana is the breath of the upper part of the body and Apana is the breath of the lower part. That is why Chakra is also called Sangam Sthal at many places. The confluence point is where two oppositely flowing rivers meet.

Our life is also affected by the mobility of the body. While necessary mobility is beneficial, unnecessary mobility is also harmful. Yogasana controls the mobility of the body and prevents power’s misuse.

Meditation or dhyana has great importance in our life. Quality comes only by working with concentration that’s pinpointed dhyana or ekagrata in Hindi. With efficiency in work, a person starts making all-round development rapidly. That is why the word meditation or dhyana or carefully is associated with every work, like walking carefully, reading carefully, playing carefully etc. The practice of meditation develops through yoga. Meaning that life develops through yoga.

Friends, by getting all the above benefits from yoga, the body itself remains healthy. One gets sufficient oxygen i.e. vital air through breathing. With power that’s shakti all his organs function properly. Necessary mobility maintains flexibility in the body. With meditation, the power gets concentrated at one place instead of getting scattered here and there, due to which it shows more effect. A healthy mind resides only in a healthy body. By having a healthy mind, our nature becomes balanced, in which there is proper participation of both spirituality or religiosity and materialism or worldliness. Therefore friends, no matter what happens, yoga should be done always and every day.

Yoga wins