My post

कुंडलिनी शक्ति से मूल प्रकृति में स्थित ध्यान चित्र जागृत होकर पुरुष बन जाता है

दोस्तों, यह बहुत छोटी पर बहुत सारगर्भित पोस्ट है। मूलाधार क्या मूल प्रकृति को ही कहा गया है। यह विचार मेरे मन में आया था। क्यों न इसका विश्लेषण कर लिया जाए। आदमी का आधार है व्यष्टि प्रकृति अर्थात जीवात्मा। यह सभी जीवों के लिए अलग-अलग है। आधार पर इमारत की गुणवत्ता, आकार, ऊंचाई आदि सभी निर्भर करते हैं। मतलब आधार में भावी इमारत की सारी सूचनाएं दर्ज रहती हैं। इसी तरह से आदमी की जीवात्मा में आदमी की सारी भावी सूचना दर्ज होती है, जैसे कि उसके जन्म, गुण, कर्म, फल आदि।

आधार तो हर एक जीव के लिए अलग और विशेष है, पर मूलाधार तो सबका एक ही है। आधार को प्रकृति का और मूल आधार को मूल प्रकृति का पर्यायवाची शब्द समझना चाहिए। कहते भी हैं कि अमुक आदमी की प्रकृति कैसी है। अर्थात स्वभाव कैसा है? मूलाधार से ही सभी आधार बनते हैं। आधार पहले मूलाधार में बदलना चाहिए। तभी कुंडलिनी योग की असली शुरुआत होगी। कर्म योग से आदमी की आत्मा में दबी हुई सूचनाएं अनासक्ति से उभर कर नष्ट हो जाएंगी। जब आत्मा का बक्सा लगभग खाली हो जाएगा तब वह मूलाधार बनेगा। मतलब उसमें सांसारिक सूचनाएं नहीं दबी होंगी। यह पुरुष की तरह ही होता है। सिर्फ यही अंतर है कि यह पुरुष के विपरीत अंधेरनुमा होगा। मतलब यह पुरुष की आभासी परछाई की तरह ही होगा। जब आदमी के अर्थात आदमी की जीवात्मा के मूल आधार अवस्था में स्थित होने पर गुरु आदि रूप के मानसिक चित्र का ध्यान किया जाता है, तब ध्यान आसानी से लगता है। यह इसलिए क्योंकि आत्मा में कोई दूसरा दबा हुआ कचरा होता ही नहीं जो ध्यान की शक्ति को सोखकर शक्तिशाली हो सके या अभिव्यक्त हो सके। जब तांत्रिक कुंडलिनी योग से उस ध्यान चित्र को कुंडलिनी शक्ति भी दी जाती है, तब तो है आग के शोले की तरह भड़कने लगता है। इससे वह जल्दी ही जागृत हो जाता है।

Kundalini Shakti makes the meditation picture kept in the mool prakriti awakened

Friends, this is a very short but very meaningful post. Is Mooladhar the fundamental nature aka mool prakriti itself? This thought came to my mind. Why not analyze it. The adhar or base of man is the individual nature i.e. the soul. It is different for all living beings. The quality, size, height of the building depend on the base. It means that all the information of the future building is recorded in the base. Similarly, all the future information of the man is recorded in his soul, such as his birth, qualities or gunas, deeds, results or fruits etc.

The adhar is different and special for every living being, but Mooladhar is the same for everyone. The adhar should be considered synonymous with prakriti and the mool adhar should be considered synonymous with the mool prakriti. It is also said that what is the nature or prakriti of a certain man. That is, what is his habits or lifestyle? All the individual adharas are formed from the Mooladhar. The adhar should first be transformed into the Mooladhar. Only then will the real beginning of Kundalini Yoga take place. Through Karma Yoga, the information buried in the soul of a man will emerge and be destroyed through detachment. When the box of the soul becomes almost empty, then it will become the Mooladhar. Meaning that there will be no worldly information buried in it. It is just like purusha. The only difference is that unlike the purusha, it will be dark. Meaning that it will be like the virtual shadow of the purusha. When the mental picture of the form of Guru etc. is meditated upon when the soul of a man is in the Mooladhar state, then meditation happens easily. This is because there is no other buried garbage in the soul that can absorb the power of meditation and become powerful or manifest. When Kundalini power is also given to that meditation picture through Tantric Kundalini Yoga, then it starts flaring like a flame of fire. Due to this, it awakens quickly.

कुंडलिनी जागरण से पुरुष की प्रकृति तक की यात्रा पूरी होती है

दोस्तों यह पोस्ट थोड़ी लंबी लग सकती है, पर इसमें सृष्टि का बहुत बड़ा रहस्य छिपा हुआ है। बात हो रही थी कि जिस तरह पुरुष मतलब प्रकाश हर जगह और हर समय मौजूद है, उसी तरह मूल प्रकृति मतलब अंधेरा भी है। अगर मूल प्रकृति ना होती तो सृष्टि ही ना होती। पुरुष तो बिल्कुल निश्चेष्ट है क्योंकि वह अपनी अभौतिक आत्मा में पूर्ण है जिससे उसे किसी भी चीज की जरूरत ही नहीं है। जीवाणु को या चींटी को भी प्रकृति ही चलाती है, और बड़े-बड़े ग्रहों और नक्षत्रों को भी वही प्रकृति चलाती है। पुरुष तो एक लक्ष्य है, प्रकृति जिसे पाने की कोशिश करती है। उसी कोशिश में उससे सृष्टि के सारे काम संपन्न होते हैं। हालांकि हाथी, बंदर, मनुष्य जैसे विकसित प्राणी के शरीर को भी प्रकृति ही चलाती है। पर यहां एक विशेषता है। इनको चलाने में जीवात्मा नाम की एक दूसरी प्रकृति भी मदद करती है। जीवात्मा इन प्राणियों के जीवन के अनुभवों से संबंधित सभी सूचनाओं को भंडारित करके रखने का काम करती है। इससे इन्हें चलाना और ज्यादा निपुणता युक्त और आसान हो जाता है। यूं कहो कि मूल प्रकृति ही विकसित होकर कालांतर में जीवात्मा बन जाती है।

मूल प्रकृति मूल पुरुष की छाया है। इसलिए इसमें शुद्ध अंधेरे के सिवाय कुछ नहीं है। इसमें पुरुष की तरह ही संसार का कोई नामोनिशान नहीं है। पर मूल प्रकृति जीवात्मा तब बनती है, जब एक अनुभव करने वाले मस्तिष्क को धारण करने वाला जीव बनता है। वह जिन सांसारिक विषयों को अनुभव करता है, वह भी उससे जुड़ी मूल प्रकृति में सूक्ष्म कोड के रूप में जमा होने लगते हैं। इससे उसे पुरुष तक जल्दी पहुंचने में बहुत मदद मिलती है। हालांकि पहले वाली शुद्ध मूल प्रकृति भी अपनी जगह पर वैसी ही बनी रहती है, क्योंकि वह पुरुष की तरह अजर, अमर है।

जैसे आदमी सहित हर एक जीव के जीवन की परछाई उसकी जीवात्मा के रूप में बनी है, उसी तरह परम पुरुष की भी जरूर होगी। पुरुष की उसी परछाई को प्रकृति कहा गया है। यह सत्य नहीं पर आभासी है। वैसे ही जैसे पेड़ की छाया सत्य नहीं पर आभासी है। किसी पेड़ की छांव बिल्कुल उस पेड़ की तरह होती है। सिर्फ एक फर्क के साथ कि वह अंधेरमयी या काली होती है। इसी तरह प्रकृति भी बिल्कुल पुरुष की तरह अनादि, अनंत, अजर, अमर और सर्वव्यापक है। केवल यही फर्क है कि उसमें पुरुष की तरह प्रकाश नहीं होता। क्योंकि वह पुरुष की आभासी छाया है।

जब सृष्टि बनना शुरू होती है, तो सबसे पहले निर्मित सबसे छोटा मूल कण अपने को उन्नत करने की कोशिश करता हुआ आगे से आगे बढ़ने लगता है। उसे आगे बढ़ने की शक्ति मूल प्रकृति से मिलती है। मतलब मूल प्रकृति उस कण की आत्मा के रूप में है। वैसे तो मूल प्रकृति आनंद के रास्ते ही पुरुष तक पहुंच सकती है, क्योंकि पूर्ण आनंद ही पुरुष का असली रूप है। पर अपना आनंद बढ़ाने के लिए उसे पहले अपने सृष्टिरूपी शरीर की सत्ता बढ़ानी होगी। क्योंकि यदि विभिन्न कणों का आपस में खूनी संघर्ष होता रहा, तो ग्रह, सूर्य आदि पिंड कैसे बनेंगे? यदि इन पिंडों का आपस में और अंदरूनी खूनी संघर्ष चलता रहा तो पृथ्वी जैसा शांत और स्थिर ग्रह कैसे बनेगा। अगर पृथ्वी पर डायनासोरों जैसे जीवो का खूनी विध्वंस जारी रहा तो मनुष्य जैसा तीव्र बुद्धि वाला व विकसित प्राणी कैसे बनेगा। जब तक जीव में अनुभव करने वाला मस्तिष्क नहीं बना, तब तक प्रकृति सत्ता के लालच में सृष्टि का विकास करती रही। सत्ता के लिए अनुभव की जरूरत नहीं है। हालांकि सत्ता और आनंद आपस में जुड़े हुए हैं। सत्ता का विकास होने से आनंद का विकास भी होता है। हालांकि वह बाद में दिखाई दिया जब मस्तिष्क बना। मस्तिष्क बनने पर तो जीव के विकास की रफ्तार कई गुना बढ़ गई, क्योंकि अब वह विकास के लिए अनुभव या आनंद से भी प्रेरित हो रहा था। अनुभव और आनंद लगभग एक ही चीज हैं। सत्ता से तो पहले भी प्रेरित हो रहा था। आदमी बनने पर उसने कठिन कुंडलिनी योग साधना की और उससे कुंडलिनी जागरण के रूप में परम आनंद का अनुभव प्राप्त किया। मतलब प्रकृति की पुरुष तक की यात्रा पूरी हो गई। मूल प्रकृति विकास करती हुई पुरुष में विलीन हो गई पर मूल प्रकृति भी वैसी ही रही। यह ऐसे ही है जैसे एक पेड़ से उसकी जितनी मर्जी परछाइयां बना लो। मतलब अगर पेड़ की परछाई अपना विकास करके कुछ और ही बन जाए। तब भी उस पेड़ की मूल परछाई तो वैसी ही रहेगी।

दोस्तों मूल प्रकृति तब तक अपने शुद्ध मूल रूप में थी, जब तक अनुभव करने वाले मस्तिष्क का निर्माण नहीं हो गया। जब अनुभवात्मक मस्तिष्क बना तब मूल प्रकृति में प्रकाश की तरंगें उमड़ने लगीं। इन्हीं तरंगों को हम अनुभव कहते हैं। ये प्रकाश तरंगें प्रकाशमान पुरुष से ही प्राप्त हुई थीं, बेशक आभासिक रूप में। मतलब प्रकृति और पुरुष का आपस में मिलन हो गया था। इसीलिए शास्त्रों में कहा है कि सृष्टि पुरुष और प्रकृति के जुड़ने से बनी है। ऐसा नहीं कहा है कि खाली प्रकृति से बनी है। मतलब सृष्टि का निर्माण शुरु हो गया था। आप कहेंगे कि सृष्टि तो पहले से ही विकसित हो रही थी। बेशक ऐसा ही हो रहा था पर उसे अनुभव करने वाला तो कोई भी नहीं था उस समय। अंधेरे में हो रहे नृत्य का भला क्या महत्व है, जब उसे कोई देख ही नहीं सकता। जंगल में मोर नाचा, किसने देखा।मतलब सृष्टि की उत्पत्ति तभी मानी गई जब उसे अनुभव करने वाले जीव की और उसके रूप में प्रकृति पुरुष युग्म की उत्पत्ति हुई। फिर तो प्रकृति को पुरुष तक पहुंचने के लिए आनंद का सहारा भी मिल गया था। वह अधिक से अधिक आनंद की खोज करती हुई एक प्रकार से पुरुष की ही प्रचुर खोज कर रही थी। जागृति मिलने पर वह खोज खत्म हो गई और प्रकृति पुरुष में मिल गई। मतलब पेड़ की छाया पेड़ में मिल गई। पर पुरुष की छाया दिव्य है। यह चाहे कितनी ही बार पुरुष से मिल जाए, फिर भी यह कभी खत्म नहीं होती।

पुरुष भी प्रकृति की तरह दिव्य है। सूरज के प्रकाश को अगर लगातार निकाला जाता रहे तो यह कभी ना कभी खत्म हो जाएगा। पुरुष के प्रकाश को प्रकृति चाहे जितना मर्जी खींचती रहे, यह कभी कम नहीं होता, अनंत ही बना रहता है। जैसे एक आग का शोला अपना कुछ खोए बिना ही अनगिनत दीपकों को जला सकता है, वैसे ही एक पुरुष अपना कोई नुकसान किए बिना ही अनगिनत प्रकृतियों को जगमग कर सकता है।

Kundalini awakening marks the completion of journey of prakriti to Purusha

Friends, this post may seem a little long, but a big secret of creation is hidden in it. We were talking about the fact that just as Purusha, meaning light, is present everywhere and all the time, similarly, Mool Prakriti, meaning darkness, is also present. If Mool Prakriti was not there, then creation would not have been there. Purusha is absolutely inert because he is complete in his immaterial soul, due to which he does not need anything. Prakriti also runs bacteria or ants, and the same Prakriti runs the big planets and constellations as well. Purusha is a goal, which Prakriti tries to achieve. In that effort, all the works of creation are accomplished through it. Although Prakriti also runs the bodies of developed creatures like elephants, monkeys, humans etc. But there is a specialty here. Another Prakriti named Jeevatma also helps in running them. Or say mool prakriti reaches this stage. Jeevatma works to store all the information related to the life experiences of these creatures. This makes them run more skillful and easy.

Mool Prakriti is the shadow of Mool Purusha. Therefore, there is nothing in it except pure darkness. Like the Purusha, there is no trace of the world in it. But the original nature that’s mool prakriti becomes the soul when a living being with an experiencing mind is born. The worldly subjects that he experiences also start getting stored in the form of subtle codes in the mool prakriti associated with him. This helps him a lot in reaching the Purusha quickly. However, the earlier pure mool prakriti also remains in its place as it is, because it is ageless and immortal like the purusha.

Just as the shadow of the life of every living being including man is formed in the form of his soul as death, similarly the Supreme Purusha will also definitely have it. That very shadow of the Purusha is called Prakriti. It is not real but virtual. Just like the shadow of a tree is not real but virtual. The shadow of a tree is exactly like that tree. With only one difference that it is dark or black. Similarly, Prakriti is also eternal, infinite, ageless, immortal and omnipresent just like the Purusha. The only difference is that it does not have light like the Purusha. Because it is the virtual shadow of the Purusha.

When the creation begins, the smallest original particle that is created first starts moving forward trying to improve itself. It gets the power to move forward from the mool prakriti. That means the mool prakriti is in the form of the soul of that particle. Although the mool prakriti can reach the purusha only through bliss, because complete bliss is the real form of the purusha. But to increase its bliss, it will first have to increase the existence of its creation-form body. Because if there is a bloody conflict between different particles, then how will planets, sun, etc. be formed? If there is a bloody conflict between these bodies and internally too, then how will a calm and stable planet like the earth be formed? If the bloody destruction of creatures like dinosaurs continues on the earth, then how will a highly intelligent and developed creature like man be formed. Until the experiencing brain was not formed in the living being, prakriti kept developing the creation in the greed for existence. Experience is not needed for existence. However, existence and bliss are interconnected. With the development of existence, bliss also develops. However, it appeared later when the brain was formed. After the brain was formed, the speed of evolution of the living being increased manifold, because now it was also being inspired by experience or bliss for development. Experience and bliss are almost the same thing. It was also being inspired by existence even as earlier. After becoming a human, he did difficult Kundalini Yoga Sadhana and experienced the ultimate bliss in the form of Kundalini awakening. It means that the journey of prakriti to Purusha was completed. The mool prakriti merged into Purush while developing, but the mool prakriti also remained the same. It is like making as many shadows as you want from a tree. It means that if the shadow of the tree develops and becomes something else, then also the original shadow of that tree will remain the same.

Friends, the mool prakriti was in its pure original form till the time the experiencing brain was not formed. When the experiential brain was formed, waves of light started flowing in the mool prakriti. We call these waves experience. These light waves were received from the luminous purusha, of course in the virtual form. It means that prakriti and purusha had united with each other. That is why it is said in the scriptures that the universe was created by the union of prakriti and purusha. It’s not said that universe developed from prakriti alone. It means that the creation of the universe had begun. You will say that the universe was already developing. Of course, it was happening but there was no one to experience it at that time. What is the importance of the dance happening in the dark, when no one can see it. Peacock danced in the jungle, main thing is who saw it. It means that the universe was considered to have originated only when the creature who could experience it in the form of purusha-prakriti couple was created. Then prakriti also got the support of bliss to reach the purusha. While searching for more and more bliss, it was in a way searching for purusha in abundance. On getting awakened, that search ended and prakriti merged with purusha. It means that the shadow of the tree merged with the tree. But the shadow of the purusha is divine. No matter how many times it meets the purusha, it never ends.

Purusha is also divine like prakriti. If the light of the sun is continuously taken out, it will end sometime or the other. No matter how much prakriti wants to pull the light of purusha, it never decreases, it remains infinite. Just as a flame of fire can light innumerable lamps without losing anything of itself, similarly a purusha can light many souls without losing anything of himself. Means it can illuminate countless prakrits.

कुंडलिनी योग प्रकृति को पुरुष की तरफ धकेलता है

दोस्तों! मिथक कल्पनाओं का आकर्षण हमेशा से रहा है। यह मानव मनोविज्ञान है जो मिथकों से बड़ा प्रभावित होता है। पुराने युग में भी विद्वान लोगों को छोड़कर आम लोग सीधे तौर पर दर्शन को ज्यादा महत्व नहीं देते थे। दर्शन उन्हें उबाऊ लगते थे। इसीलिए ऋषियों ने सत्य दर्शन पर आधारित मिथक कथाओं की रचना की जिनसे वेद पुराण भरे पड़े हैं। आज भी लोग टाइम ट्रेवल, स्पेस ट्रैवल आदि वैज्ञानिक सिद्धांतों से जुड़ी मिथक कथाओं के दीवाने हैं। इनसे मीडिया भरा पड़ा है। युग बदलता है पर मानव मनोविज्ञान वही रहता है। इसलिए सत्य को जगत में फैलाने के लिए दो किस्म के लोगों का परस्पर सहयोग अपेक्षित होता है। एक वह जो प्रत्यक्ष अनुभव के आधार पर सिद्धांत को प्रस्तुत करता है, और दूसरा वह जो उस पर आधारित मिथक कथाएं बनाता है। हो सकता है कि इस वेबसाइट के शास्त्र आधारित अध्यात्मवैज्ञानिक सिद्धांत भी कभी युगानुरूप मिथक कथाओं के रूप में उभरें।

आजकल के सुविधापूर्ण और वैज्ञानिक युग में लोगों के पास किसी भी विषय को विस्तार से समझने के लिए पर्याप्त समय और बल उपलब्ध है। पहले ऐसा नहीं था। एक बार महात्मा बुद्ध के एक शिष्य ने उनसे पूछा कि यह सांसारिक जन्ममरण रूपी दुख शुरु कैसे होता है। तो महात्मा बुद्ध ने कहा कि इसको जानने में समय बर्बाद करने की जरूरत नहीं है। बस इतना समझो कि इस दुख का अंत किया जा सकता है और उसके लिए प्रयास करो। आजकल लोगों के पास ब्लैकहोल और टाइम मशीन को समझने के लिए तो पर्याप्त समय है, पर उस आध्यात्मिक दर्शन को समझने के लिए नहीं है, जो मानव जीवन के मुख्य लक्ष्य से जुड़ा हुआ है। यह एक विडंबना ही है।

मित्रो, हम जिस चर्चा को छेड़े हुए हैं, वह पूरी तरह से शास्त्र सम्मत है। इसलिए यह प्रामाणिक भी मानी जा सकती है। यह कोई ख्याली पुलाव नहीं है। वैदिक सांख्य दर्शन के अनुसार प्रकृति और पुरुष दो अजर अमर और सर्वव्यापी तत्त्व हैं। शुद्ध पुरुष तो कभी सृष्टि को चला ही नहीं सकता क्योंकि वह तो पूर्ण परमात्मा है। उसकी संसार में प्रवृत्ति ही नहीं होती। लोक में भी अक्सर देखा जाता है कि जो संत पूर्ण समाधि में स्थित होता है, उसकी संसार में कोई प्रवृत्ति नहीं होती। बेशक उसमें प्रेरक शक्ति होती है। लोग उससे प्रेरणा लेकर या कहो उसकी तरह पूर्ण बनने के लिए बड़े-बड़े और अच्छे-अच्छे सांसारिक काम और आचरण करते हैं। परमात्मा के मामले में भी ऐसा ही होता है। उससे प्रकृति को विकास करने की अर्थात उसके जैसा पूर्ण बनने की प्रेरणा मिलती रहती है। इसी से सृष्टि के सभी काम चलायमान रहते हैं। काम करने वाली तो प्रकृति होती है। सृष्टि से काम कराने वाली प्रकृति है, तो शरीर से काम करवाने वाला अहंकार या जीवात्मा है।

लोग बोलते हैं कि सृष्टि के सभी काम अंधेरे में हो रहे हैं, मतलब उन्हें करने वाली कोई प्रकाशमय चेतना शक्ति नहीं है। बात सही भी है और गलत भी। देखा जाए तो वही अंधेरा तो काम करवा रहा है। पर इसमें प्रकाश का अप्रत्यक्ष योगदान भी होता है। अंधेरा किसके लिए काम करवा रहा है। अंधेरा प्रकाश के लिए काम करवा रहा है। प्रकृति पुरुष के लिए काम करवा रही है। पुरुष ही प्रकृति को खींच रहा है। अहंकार निरंकार के लिए काम करवा रहा है। जीवात्मा परमात्मा के लिए काम करवा रहा है। परमात्मा ही जीवात्मा को खींच रहा है। जीवात्मा तो कभी परमात्मा बन जाएगा। तो क्या प्रकृति भी कभी पुरुष बनेगी। अगर एक जीवात्मा परमात्मा बनेगा तो दूसरा जीवात्मा फिर पैदा हो जाएगा। अगर प्रकृति पुरुष बनेगी तो दूसरी प्रकृति कहां से आएगी क्योंकि प्रकृति तो एक ही है। जीवात्मा अनेक हैं। जब नई प्रकृति नहीं बनेगी तो सृष्टि भी थम जाएगी। जीवात्मा भी प्रकृति से ही बनते रहते हैं।

जीवात्मा प्रकृति और पुरुष का मिश्रण है। अगर प्रकृति पुरुष बन गई तो नए जीव भी पैदा नहीं हो पाएंगे, क्योंकि जीवात्मा ही नहीं बनेगी। मतलब प्रकृति कभी पुरुष में नहीं मिलती। या अगर मिलती है तो नई प्रकृति फिर से बन कर तैयार हो जाती है। कुंडलिनी योग तो है ही प्रकृति को पुरुष की तरफ अंतिम और निर्णायक धक्का देने के लिए। पर बनेगी कैसे। इसका हम अगली पोस्ट में विस्तार से विश्लेषण करेंगे।

Kundalini Yoga pushes prakriti towards Purusha

Friends! Mythical imaginations have always been attractive. It is human psychology which is greatly influenced by myths. Even in the olden times, except for learned people, common people did not give much importance to philosophy. They found philosophy mainly spirituality related boring. That is why the sages created mythical stories based on true philosophy, which the Vedas and Puranas are full of. Even today, people are crazy about mythical stories related to scientific theories like time travel, space travel etc. The media is full of these. The era changes but human psychology remains the same. Therefore, to spread the truth in the world, mutual cooperation of two types of people is required. One is the one who presents the theory on the basis of direct experience, and the other is the one who creates mythical stories based on it. It may be that the scriptures based spiritual scientific theories of this website emerge as mythical stories in accordance with the era.

In today’s comfortable and scientific age, people have enough time and energy to understand any subject in detail. It was not so earlier. Once a disciple of Mahatma Buddha asked him how this worldly suffering in the form of birth and death begins. So Mahatma Buddha said that there is no need to waste time in knowing this. Just understand that this suffering can be ended and make efforts for that. Nowadays people have enough time to understand black holes and time machines, but not to understand the spiritual philosophy which is related to the main goal of human life. This is an irony.

Friends, the discussion we have started is completely in accordance with the scriptures. Therefore, it can also be considered authentic. This is not a pipe dream. According to Vedic Sankhya philosophy, prakriti and purusha are two immortal and omnipresent elements. Pure purusha can never run the universe because he is the Supreme God. He has no inclination in the world. It is often seen in the world that a saint who is in supreme Samadhi has no inclination in the world. Of course, he has a motivating power. People take inspiration from him or say to become perfect like him, they do big and good worldly works and conduct themselves. The same happens in the case of God too. Prakriti keeps getting inspiration from him to develop, that is, to become perfect like him. Due to this, all the works of the universe keep moving. It is prakriti that does the work. It is prakriti that makes the universe work, and it is the ego or the soul that makes the body work willfully.

People say that all the works of creation are happening in darkness, which means that there is no luminous consciousness to do them. This is both true and false. If seen, it is the darkness that is getting the work done. But light also has an indirect contribution in this. For whom is darkness getting the work done? Darkness is getting the work done for light. Prakriti is getting the work done for Purush. Purush is pulling prakriti. Ego is getting the work done for non ego. The living soul is getting the work done for Parmatma. Parmatma is pulling the living soul. The living soul will become Parmatma someday. So will prakriti also become Purush someday? If one living soul becomes Parmatma, then another living soul will be born again. If prakriti becomes Purush, then where will the other prakriti come from because Prakriti is only one. There are many living souls. If new Prakriti is not formed, then the creation will also stop. Living souls also keep getting formed from Prakriti.

The living soul is a mixture of Prakriti and Purush. If Prakriti becomes Purush, then new living beings will also not be able to be born, because the living soul will not be formed. It means that Prakriti never merges with Purush. Or if it merges, then a new prakriti is formed again. Kundalini yoga is there to give additional and escaping push to prakriti towards Purusha. But how will it be formed? We will analyze it in detail in the next post.

Kundalini awakening is possible only through the subtle body of a human being

Friends, finally the discussion comes back to the subtle body. It is clear from the previous discussions that the world shrinks and reaches the ego. It means that only the ego remains in the form of the transcendental subtle body. Of course, the mundane subtle body also includes intellect, mind, prana and senses. In many places, it has been said that it is made up of only ego, intellect and mind. In many places, Panch Tanmatras and Panch Mahabhutas have also been added to it. All this is fine for the worldly subtle body, but in the transcendental subtle body, all these should not be there. It should only have ego. In many places, this ego has been considered as the causal body. Karma and sanskars are hidden in it, which determine the next birth. Suppose, the transcendental subtle body is made up of mind, intellect and ego. But how can it think and contemplate without the gross body. If it cannot, then what is the need to believe in mind and intellect in it. This is a complex subject.

Let us take a single-celled bacterium. It is the tiniest living creature, which cannot be seen with the naked eye. Let us assume that its soul or its self is a transcendental subtle body. This is because such a small physical body cannot have a perceiving brain. Even scientists have not found any clue about it yet. That bacterium does all the activities of a normal life like a creature with a developed brain like man. It walks, eats, drinks, hunts, fears, runs, mates, produces children, fights, understands friendship and enmity and maintains it, etc. The list is very long. Understand, it does all the things. In some places, it does even more than a man. This means that it has everything along with the soul, ego, intellect, mind, prana, five sense organs, five work organs, five tanmatras and five mahabhutas. But it does not feel all these. So is it necessary to feel all these to have all these? Absolutely not. Meaning that the soul itself behaves like a subtle body. Let us assume that the living soul behaves like this. That is because the living soul is trapped in the darkness of ignorance. It has to evolve. That evolution can only happen through the body. But why does God behave like a microscopic body, He is fully evolved. The inanimate world also behaves like a living being. For example, stars are also born, grow, fight, reproduce, eat, spit, hunt, fight, run away, maintain friendship and enmity, etc. So, do inanimate objects also have a living soul? Of course they do. Sankhya philosophy also says that Prakriti is also eternal, infinite and omnipresent like Purush i.e. God. Meaning this Prakriti is also a living soul. A huge, omnipresent, global or collective living soul. It can also be called the subtle body of Brahma. Brahma also does not feel it. Still the subtle body exists and works. In a way, for the development of the soul, it is necessary to have ego, intellect, mind, prana, ten senses, five tanmatras, and five mahabhutas. Anyway, the ego itself is in the form of the soul. Because all these are necessary, that is why all these elements came together. By their coming together, a body was formed. The soul got attached to it. The soul was already present everywhere and at all times in the form of prakriti. Understand that an imaginary part of it got attached to the newly formed body. That was the first soul. That first body was of a bacterium. Then the body of the bacterium evolved and became the body of insects. Then of fish, frog, then of big animals, monkeys and finally of humans. The subtle body is the same in all. There has been no development in the subtle body. The same senses, the same prana, the same mind, the same intellect etc. This means that for the development of the soul, no other element other than the subtle body is necessary. What definitely happened was that the scope of the subtle body increased in big creatures and humans. Therefore, the development of the soul also accelerated. But the subtle body was the same primordial one. The one thing that is special in the subtle body of man, which is not present in the subtle body of any other living being, is the ability to practice Kundalini Yoga. With this, a man can raise his subtle body so high that Kundalini awakening happens.

कुंडलिनी जागरण केवल मनुष्य के सूक्ष्म शरीर से ही संभव है

दोस्तों, अंत में बात हट फिर के सूक्ष्म शरीर पर ही आती है। पिछली चर्चाओं से स्पष्ट है कि जगत सिकुड़ता हुआ अहंकार तक पहुंच जाता है। मतलब पारलौकिक सूक्ष्म शरीर के रूप में अहंकार ही बचता है। बेशक लौकिक सूक्ष्म शरीर में बुद्धि, मन, प्राण और इंद्रियां भी आती हैं। कई जगह यह केवल अहंकार, बुद्धि और मन से बना बताया गया है। कई जगह इसमें पंच तन्मात्राएं और पंचमहाभूत भी जोड़ दिए गए हैं। लौकिक सूक्ष्म शरीर के लिए तो यह सब ठीक है पर पारलौकिक सूक्ष्म शरीर में तो ये सब नहीं होने चाहिए। उसमें तो सिर्फ अहंकार होना चाहिए। कई जगह इस अहंकार को कारणशरीर के रूप में माना गया है। इसमें कर्म और संस्कार छिपे होते हैं, जो अगले जन्म का निर्धारण करते हैं। मान लो, परलोकिक सूक्ष्मशरीर मन, बुद्धि और अहंकार से बना होता है। पर वह स्थूल शरीर के बिना सोच-विचार कैसे कर सकता है। अगर नहीं कर सकता तो उसमें मन बुद्धि को मानने की क्या जरूरत है। यह एक जटिल विषय है।

चलो हम एक कोशिकीय जीवाणु को लेते हैं। यह सबसे सूक्ष्म जीवित प्राणी है, जिसे नंगी आंखों से नहीं देखा जा सकता। मान लेते हैं कि उसकी आत्मा या उसका अपने आप का स्वरूप एक पारलौकिक सूक्ष्म शरीर है। यह इसलिए क्योंकि उसके इतने छोटे स्थूल शरीर में अनुभव करने वाला मस्तिष्क नहीं हो सकता। वैज्ञानिकों को भी अभी तक इसका कोई सुराग नहीं मिला है। वह जीवाणु आदमी जैसे विकसित मस्तिष्क वाले प्राणी के जैसे ही आम जीवनचर्या के सभी काम करता है। वह चलता है, खाता है, पीता है, शिकार करता है, डरता है, भागता है, संभोग करता है, बच्चे पैदा करता है, लड़ाई झगड़े करता है, दोस्ती दुश्मनी समझता है, और निभाता है, आदि-आदि। सूचि बहुत लंबी है। समझ लो, वह सभी काम करता है। कई जगह तो आदमी से ज्यादा भी करता। इसका मतलब है कि उसमें आत्मा के साथ अहंकार, बुद्धि, मन, प्राण, पंच ज्ञानेंद्रियां, पंच  तन्मात्राएं और पंचमहाभूत सब कुछ हैं। पर यह सब उसको तो महसूस होते नहीं। तो क्या इन सबके होने के लिए इन सब को महसूस करना जरूरी है। बिल्कुल नहीं। मतलब आत्मा खुद सूक्ष्म शरीर की तरह व्यवहार करती है। मान लिया कि जीवात्मा ऐसा व्यवहार करती है। वह इसलिए क्योंकि जीवात्मा अज्ञान के अंधेरे में फंसी होती है। उसने विकास करना होता है। वह विकास शरीर से ही हो सकता है। पर परमात्मा क्यों सूक्ष्मजीव की तरह व्यवहार करता है, वह तो पूर्ण विकसित है। निर्जीव सृष्टि भी प्राणी की तरह ही व्यवहार करती है। उदाहरण के लिए तारे भी पैदा होते हैं, बढ़ते हैं, लड़ते हैं, प्रजनन कार्य करते हैं, खाते हैं, उगलते हैं, शिकार करते हैं, लड़ाई झगड़ा करते हैं, भागते हैं, दोस्ती और दुश्मनी निभाते हैं, आदि आदि। तो क्या निर्जीव पदार्थों में भी जीवात्मा है। जरूर है। सांख्य दर्शन भी कहता है कि प्रकृति भी पुरुष अर्थात परमात्मा की तरह अनादि, अनंत और सर्वव्यापक है। मतलब यह प्रकृति भी जीवात्मा ही है। एक विशाल, सर्वव्यापक, वैश्विक या समष्टि जीवात्मा। इसे ब्रह्मा का सूक्ष्म शरीर भी कह सकते हैं। ब्रह्मा भी तो इसे महसूस नहीं करता। फिर भी सूक्ष्मशरीर होता है, और काम करता है। एक प्रकार से जीवात्मा के विकास के लिए अहंकार, बुद्धि, मन, प्राण, दस इंद्रियां, पांच तन्मात्राएं, और पंचमहाभूत होना जरूरी है। खैर अहंकार तो खुद ही जीवात्मा के रूप में है। क्योंकि ये सभी जरूरी हैं, इसीलिए ये सभी तत्व इकट्ठे हो गए। इनके इकट्ठा होने से एक शरीर बन गया। उसके साथ जीवात्मा का जुड़ाव हो गया। जीवात्मा तो प्रकृति के रूप में पहले से ही हर जगह और हर समय मौजूद था। समझ लो कि उसका एक कल्पित अंश नवनिर्मित शरीर से बंध गया। वही पहला जीवात्मा हुआ। वह पहला शरीर जीवाणु का था। फिर जीवाणु का शरीर विकसित होकर कीड़ों मकोड़ों का शरीर बना। फिर मछली मेंढक का, फिर बड़े जंतुओं का, बंदरों का और अंत में मनुष्य का। सूक्ष्म शरीर तो सब में एक जैसा ही है। सूक्ष्म शरीर में कोई विकास नहीं हुआ। वही इंद्रियां, वही प्राण, वही मन, वही बुद्धि आदि। मतलब जीवात्मा के विकास के लिए सूक्ष्म शरीर के अलावा अन्य कोई अन्य कुछ तत्व जरूरी नहीं। यह जरूर हुआ कि बड़े जीवों और मनुष्यों में सूक्ष्म शरीर का दायरा बढ़ गया। इसलिए जीवात्मा का विकास भी तेज हुआ। पर सूक्ष्म शरीर तो वही पौराणिक था। मनुष्य के सूक्ष्म शरीर में जो एक चीज विशेष हुई, जो किसी अन्य जीव के शरीर में नहीं है, वह है कुंडलिनी योग साधना की योग्यता। इससे आदमी अपने सूक्ष्म शरीर को इतना ऊंचा उठा लेता है कि उससे कुंडलिनी जागरण हो जाता है।

कुंडलिनी योग के लिए दूरदर्शन फिल्म व सिनेमा मूवी देखना जरूरी है

दोस्तों, इंद्रियों के भ्रम को हम एक और उदाहरण से समझ सकते हैं। जब हम दूर रखे टेलीविजन की आवाज ब्लूटूथ इयरबड्स से सुनते हैं, तो हमें लगता है कि वह आवाज टेलीविजन में पैदा हो रही है, जबकि वह हमारे कानों में पैदा हो रही होती है। हम टेलीविजन के जिस दृष्य के प्रति जितना ज्यादा आसक्त होते हैं, वह दृष्य हमें उतना ही ज्यादा टेलीविजन के अंदर महसूस करते हैं। जब हम अनासक्त होकर देखने लगते हैं या ऊब जाते हैं, या कान थक जाते हैं, तो वह आवाज हमें अपने कानों के अंदर महसूस होती है। मतलब कानों में पैदा हो रही आवाजों ने और आंखों में बन रहे चित्रों ने मिलकर टेलीविजन में दिख रहे दृष्यों में स्थित पंचमहाभूतों का निर्माण कर दिया था। जब हम ऊब गए या थक गए तो टीवी के नजारों पर ज्यादा ध्यान नहीं गया, जिससे सिर्फ आवाजें और चित्र ही बचे रहे, जैसे मानो पंचमहाभूत तन्मात्राओं में विलीन हो गए। जब कान में बन रही आवाजों और आँखों में बन रहे चित्रों से भी ऊब गए तो उन पर भी ध्यान नहीं जाने लगा। कान और आंख थके हुए थे, इसलिए उनकी थकान महसूस हो रही थी। या कह लो नींद आ गई या टीवी को बंद कर दिया। इससे तन्मात्राएं भी नहीं रहीं, और बस कान और आँखें ही रही। मतलब तन्मात्राएं इंद्रियों में विलीन हो गईं। जागने के बाद इंद्रियां तरोताजा हो गईं पर उनमें वे आवाजें और दृष्य नहीं रहे। इंद्रियों में एकदम से काम शुरु करने की शक्ति नहीं रही, क्योंकि वे अभी भी अपनी क्षतिपूर्ति ही कर रही थीं। इंद्रियां शांत होने से प्राणवायु अच्छे से चलने लगी। जिस समय इंद्रियां टीवी देखने में व्यस्त थीं, उस समय सांसों से ध्यान हट कर टीवी पर लगा हुआ था। आपने देखा भी होगा कि जब हम टीवी पर मनोरंजक कार्यक्रम देख रहे होते हैं, उस समय सांसें अटक सी जाते हैं। अगर उस समय हम सांसों पर ध्यान देते हुए लंबी लंबी और नियमित सांस लेने की कोशिश करें तो टीवी देखने का मजा ही नहीं आता और उसे बंद करने का मन करता है। इससे अंतर्मुखी बनने के लिए सांसों और प्राणायाम का महत्त्व खुद ही सिद्ध हो जाता है। इससे यह संदेश भी मिलता है कि जब इंद्रियां थकी हुई हों, तो प्राणायाम कर लेना चाहिए। इससे इंद्रियों को भी सुकून मिलता है, और मन के क्रियाशील होने से जीवन में आनंद और प्रकाश भी बना रहता है। हां, तो इंद्रियां शांत होने से जो उनसे संवेदनाओं की अनुभूतियां हो रही थीं, वे प्राण में विलीन हो गईं। प्राण सांस ही है और उसमें वे अनुभूतियां ज्यादा समय तक नहीं रह सकतीं। प्राण एक प्रकार से संवेदनाओं को इंद्रियों से लेकर मन तक पहुंचाता है। यह उन अनुभूतियों को महसूस नहीं करता। इसे हम डाकिए की तरह समझ सकते हैं, जो चिट्ठियां इधर से उधर ले जाता है, पर खुद चिट्ठियां नहीं पढ़ता। प्राणों से मन हरकत में आ जाता है। उसमें इंद्रियों द्वारा महसूस की गई संवेदनाएं उमड़ने लगती हैं, हालांकि अब मन के रूप में, क्योंकि अब उन संवेदनाओं के निर्माण में सहायक टीवी के दृष्य तो नहीं रहे। यह एक प्रकार से याद आने की तरह ही है। फिर उन अनुभूतियों के साथ मन में अन्य विविध विचार भी उमड़ने लगते हैं। यह प्राणों का मन में विलीन होना है। फिर कुछ समय तक ऐसे विचारों की स्वप्निल दुनिया में खोने के बाद आदमी को होश आता है कि कुछ दुनियादारी के काम भी करने चाहिए। मतलब बुद्धि क्रियाशील हो जाती है। मन नष्ट नहीं होता पर बुद्धि के रूप में रूपांतरित होने लगता है या बुद्धि में विलीन होने लगता है। मतलब उसकी बुद्धि उसी तरीके से काम करने लगेगी, जैसा उसका मन था। तभी तो कहते हैं कि अगर मन को अच्छा रखेंगे, तभी काम भी अच्छे होंगे। आजकल के बच्चे जो रातदिन भरपूर और भयानक हिंसा से भरी वीडियो गेमों को देखते और खेलते रहते हैं, वे आगे चलकर कैसे अच्छे काम कर पाएंगे। उन्हें यह पोस्ट जरूर पढ़ानी और समझानी चाहिए। अच्छी बुद्धि से वह कुछ दिनों तक अच्छी दुनियादारी निभाता है, और अच्छी तरक्की भी करता है। फिर वह थक सा जाता है, और दुनियादारी से ऊब सा भी जाता है। इससे उसकी बुद्धि शांत होने लगती है, जिससे उसकी आत्मा के अंदर अंधेरा सा बढ़ने लगता है। मतलब उसकी बुद्धि उसके अहंकार के रूप में रूपांतरित हो जाती है। फिर कोई कुंडलिनी योगी अगर चाहे तो इसके आगे आत्मा को प्राप्त कर सकता है। पर आम आदमी यहां से वापिस लौट आता है। थोड़े दिन अहंकार के अंधेरे में आराम से बिताने के बाद दुनियादारी में लौट आता है, और बुद्धि के सहयोग से पुनः अपनी पैठ जमाता है। फिर कुछ तरक्की करके सैकड़ों इच्छाएं पालकर मन की शरण में पहुंचता है। मतलब बुद्धि मन में विलीन हो जाती है। फिर मन के उकसावे में आकर मूवी देखने सिनेमा थिएटर चला जाता है। वह वैसी ही मूवी देखना पसंद करेगा जैसी उसकी बुद्धि और दुनियादारी थी, क्योंकि बुद्धि ही मन के रूप में बन कर सामने आई। सिनेमा हॉल घर से जितना दूर होता है, उतना ही मजा आता है, क्योंकि मन को प्राणों के रूप में रूपांतरित होने के लिए भी समय चाहिए होता है। सिनेमा जाने के रास्ते में उसकी बड़ी अच्छी, लंबी, नियमित और आनंददायी सांसें चलती हैं, क्योंकि मन की सिनेमा देखने की इच्छा खत्म हो रही होती है मतलब मन खत्म हो रहा होता है, और उसकी शक्ति प्राणों को मिल रही होती है। फिर भी मन की सूक्ष्म सोच प्राणों में भी कायम रहती है, क्योंकि कारण कभी नष्ट नहीं होता, पर कार्य के रूप में मौजूद रहता है। मूवी देखना शुरु करते ही उसकी सांसें थम सी जाती हैं, और वह अपनी आंखों और अपने कानों में मधुर संवेदनाओं का आनंद लेने लगता है। मतलब उसके प्राण इंद्रियों में रूपांतरित हो जाते हैं। जब तक पर्दे पर विज्ञापन चलते हैं, तब तक वह उन दृष्यों का गहराई से अवलोकन नहीं करता। मतलब उसे संवेदनाएं आंखों और कानों में ही महसूस हो रही होती हैं, कहीं बाहर से आती हुई प्रतीत नहीं होतीं। यह इंद्रियों की अभिव्यक्ति की अवस्था ही होती है। थोड़ी देर बाद जब मूवी शुरु होने के बाद उसे मूवी कुछ समझ में आने लगती है, तो उसे वे अनुभूतियां सिनेमा के पर्दे से मिलती हुई महसूस होती हैं। मतलब उसकी इंद्रियां तन्मात्राओं में विलीन हो जाती हैं। बाद में फिल्म में गहरे डूबने पर उसे पर्दे पर दिख रहे पहाड़, महल आदि असली लगने लगते हैं। मतलब तन्मात्राएं पंचमहाभूतों के रूप में प्रकट हो जाती हैं। मतलब उसकी सृष्टि की रचना पूर्ण हो गई।

अब फिल्म खत्म होती है। सारे दृष्य खत्म। मतलब उसके व्यक्तिगत सूक्ष्म ब्रह्मांड की प्रलय शुरु हो जाती है। पर्दे पर विज्ञापन आने लगते हैं। अब उसे उन विज्ञापनों में दिखाए गए पहाड़ और महल असली नहीं लगते, क्योंकि वह उन्हें ध्यान से नहीं देखता। उसे बस आंख से कुछ दिख रहा होता है और कान से सुनाई दे रहा होता है। आदमी को उन्हें थोड़ी देर देखना अच्छा लगता है। क्योंकि सभी को स्थूलता से सूक्ष्मता की ओर क्रमवार आना और जाना जाना अच्छा लगता है। मतलब पंचमहाभूत तन्मात्राओं में विलीन हो गए। फिर आदमी थोड़ी देर बाद उन संवेदनाओं को अपनी इन्द्रियों में ही महसूस करने लगता है, बाहर नहीं। उससे भी ऊबकर और अपनी आंखों और अपने कानों की थकान को महसूस करते हुए सिनेमा हॉल से बाहर निकलता है। मतलब तन्मात्राएं इंद्रियों में विलीन हो गईं। वह थोड़ा चायपानी करके तरोताजा होता है। फिर उसकी सांसें अच्छी, गहरी और नियमित चलने लगती हैं। जब आंखों और कानों को मलने से उन पर ध्यान जाता है, तो उन्हें शक्ति देने के लिए सांस खुद ही चलने लगती है। हालांकि उससे वे तरोताजा ही हो सकती हैं, पुनः काम नहीं कर सकती। क्योंकि वे इतना ज्यादा काम करने के बाद अपनी क्षतिपूर्ति कर रही होती हैं। फिर सांसों की अतिरिक्त शक्ति मन को लगती है। मतलब इंद्रियां प्राण में विलीन हो गईं और प्राण मन में। फिर प्राण या सांस की शक्ति से मन भागने लगता है। मन को भगा कर सांस फिर उथली और अनियमित हो जाती है। मतलब प्राण मन में रूपांतरित हो गया। उस मन की चहलपहल से प्रेरित होकर वह शोपिंग माल में घुस जाता है। वहां विभिन्न चीजों की गुणवत्ता और उनका मोलभाव जांचते हुए उसकी बुद्धि क्रियाशील हो जाती है और मन सुस्त पड़ जाता है। मतलब मन बुद्धि में रूपांतरित हो गया। बुद्धि के भी थकने से जब उसकी आत्मा में अहंकार का अंधेरा काफी बढ़ने लगता है, तब वह परिवारसहित गाड़ी में बैठकर घर को चल देता है। मतलब बुद्धि अहंकार में रूपांतरित हो गई। उस अहंकार में उसके पूरे दिवस के क्रियाकलापों का खाका सूक्ष्म रूप में दर्ज हो जाता है। घर आकर वह तांत्रिक कुंडलिनी योग से आत्मा के अंधकार को कुंडलिनी ध्यान से रौशन कर देता है। मतलब अहंकार आत्मा में विलीन हो जाता है। बेशक पूर्ण आत्मा न सही, उसका कुछ अंश ही सही। अगले दिन फिर उसे न चाहते हुए भी आत्मा से क्रमवार नीचे गिरना पड़ता है, ताकि वह पुनः दुनियादारी को अच्छे से निभा सके। यह सिलसिला ऐसे ही चक्रवत चलता रहता है। यह सभी किस्म की अनुभूतियों, सभी किस्म के क्रियाकलापों, सभी किस्म की सांसारिकताओं, सभी किस्म के लोगों, सभी इंद्रियों और सभी किस्म के शरीरों के साथ ऐसा ही होता है। यह एक सामान्य सिद्धांत है। शास्त्रों में ऐसे अनेकों सिद्धांत बड़ी सूक्ष्मता व गहराई से वर्णित किए गए हैं, जहां तक मुझे लगता है आज भी आधुनिक मनोविज्ञान नहीं पहुंच सका है। उपरोक्त चलचित्र या दूरदर्शन वाला उदाहरण तो समझाने के लिए एक छोटा सा बिंदु है। आदमी जो कुछ भी करता है, उसे अपने स्वभाव अर्थात अहंकार के वशीभूत होकर ही करता है, बेशक उसे लगे कि वह स्वतंत्रता से करता है। यही अहंकार है, यही स्वभाव है, यही अवचेतन मन है, यही संस्कार है। यह सब शब्दों का खेल है। चीज एक ही है। जिसने अहंकार को नहीं जीता है, वह हमेशा उसी के वश में रहता है। पूर्ण स्वतंत्रता तो केवल योगी को ही प्राप्त होती है।

Kundalini yoga with television films and cinema movies

Friends, we can understand the illusion of senses with one more example. When we listen to the sound of a television placed far away through Bluetooth earbuds, we feel that the sound is being produced in the television, whereas it is being produced in our ears. The more we are attached to a scene on television, the more we feel that scene inside the television. When we start watching without attachment or get bored, or our ears get tired, then we feel that sound inside our ears. Meaning, the sounds produced in the ears and the images formed in the eyes together had created the Pancha Mahabhutas present in the scenes shown on television. When we got bored or tired, we did not pay much attention to the scenes on TV, due to which only the sounds and images remained, as if the Pancha Mahabhutas merged into Tanmatras. When we got bored of the sounds in our ears and the images in our eyes, we stopped paying attention to them. Our ears and eyes were tired, that is why we were feeling tired. Or you can say we fell asleep or switched off the TV. Due to this, the tanmatras also vanished, and only the ears and eyes remained. It means that the tanmatras merged with the senses. After waking up, the senses became fresh, but those sounds and images were no longer there. The senses did not have the strength to start working immediately, because they were still compensating for themselves. When the senses became calm, the prana vayu started flowing properly. When the senses were busy watching TV, the attention was diverted from the breath and was on the TV. You must have noticed that when we are watching an entertaining program on TV, our breaths get stuck. If at that time we try to take long and regular breaths while concentrating on the breath, then watching TV becomes less enjoyable and we feel like switching it off. This also proves the importance of breathing and pranayam for becoming introvert. This also gives the message that when the senses are tired, one should do pranayam. This also relaxes the senses, and when the mind becomes active, happiness and light remain in life. Yes, so when the senses became calm, the sensations that were being felt by them, got merged in the prana. Prana is just the breath and those sensations cannot remain in it for long. Prana in a way takes the sensations from the senses to the mind. It does not feel those sensations. We can understand it like a postman who carries letters from here to there, but does not read them himself. The mind comes into action with support of the prana. The sensations felt by the senses start overflowing in it, although now in the form of the mind, because now the TV scenes that helped in the creation of those sensations are no longer there. This is like remembering. Then along with those sensations, other various thoughts also start overflowing in the mind. This is the merging of prana in the mind. Then after getting lost in the dream world of such thoughts for some time, the man realizes that he should also do some worldly work. Meaning the intellect becomes active. The mind does not get destroyed but it starts transforming into intellect or starts merging into intellect. Meaning his intellect will start working in the same way as his mind was. That is why it is said that if you keep your mind good, then only your work will be good. Children of today who watch and play video games full of horrific violence day and night, how will they be able to do good work in future. They must be taught and explained this post. With a good intellect, he maintains good worldliness for some days, and also makes good progress. Then he gets tired, and also gets bored of worldliness. Due to this his intellect starts becoming calm, due to which darkness starts increasing inside his soul. Meaning his intellect gets transformed into his ego. Then if any Kundalini Yogi wants, he can attain the soul after this. But the common man returns from here. After spending a few days comfortably and restfully in the darkness of ego, he returns to worldliness, and with the help of intellect, he again establishes his foothold. Then after making some progress, he takes the refuge of the mind again followed by harboring hundreds of desires. It means that the intellect merges with the mind. Then, under the instigation of the mind, he goes to the cinema theatre to watch a movie. He would like to watch a movie that is similar to his intellect and worldliness, because the intellect itself appeared in the form of the mind. The farther the cinema hall is from home, the more enjoyable it is, because the mind also needs time to transform into the form of life by force or prana. On the way to the cinema, he breathes very nicely, long, regularly and pleasurably, because the mind’s desire to watch a movie is ending as the goal is near, meaning the mind is ending, and its power is being given to the prana. Even then, the subtle thoughts of the mind remain in the prana, because the cause is never destroyed, but remains present in the form of the effect. As soon as he starts watching the movie, his breath comes to near halt, and he starts enjoying the sweet sensations in his eyes and ears. It means that his prana transforms into the senses. As long as the advertisements are running on the screen, he does not observe those scenes deeply. It means that he feels the sensations in his eyes and ears only, they do not seem to be coming from anywhere outside. This is the state of expression of the senses. After a while, when the movie starts and he starts understanding the movie, then he feels those sensations as coming from the cinema screen. It means that his senses dissolve into tanmaatras. Later, when he gets deeply immersed in the film, the mountains, palaces etc. shown on the screen start appearing real to him. It means that the tanmatras appear in the form of the five elements. It means that the creation of his universe is complete.

Now the film ends. All the scenes end. Means the pralay or holocaust of his personal mini universe is set up. Advertisements start appearing on the screen. Now the mountains and palaces shown in those advertisements do not seem real to him, because he does not watch them carefully. He is just seeing something with his eyes and hearing with his ears. Man likes to watch them for a while. Because everyone likes to come and go from grossness to subtlety in a sequential manner. It means that the five elements have merged into tanmatras. Then after a while, man starts feeling those sensations in his senses only, not outside. Getting bored of that too and feeling tiredness in his eyes and ears, he comes out of the cinema hall. It means that the tanmatras have merged into the senses. He refreshes himself by drinking some tea. Then his breathing becomes good, deep and regular. When attention is drawn to the eyes and ears by rubbing them, the breath starts moving on its own to give them strength. However, they can only be refreshed by this, but cannot work again. Because they are repairing their damage after doing so much work. Then the extra power of the breath gets applied to the mind. It means that the senses have merged into Prana and prana into mind. Then the mind starts running here and there due to the power of Prana or breath. By chasing away the mind, the breath again becomes shallow and irregular. It means that Prana has transformed into the mind. Inspired by the hustle and bustle of that mind, he enters the shopping mall. There, while checking the quality of various things with bargaining scope, his intellect becomes active and the mind becomes lethargic. It means that the mind has transformed into the intellect. When the darkness of ego starts increasing in his soul due to the intellect also getting tired, then he sits in the car with his family and leaves for home. It means that the intellect has transformed into the ego. In that ego, the outline of his entire day’s activities gets recorded in a subtle form. Coming home, he illuminates the darkness of his soul with tantric Kundalini meditation through Kundalini Yoga. It means that the ego dissolves in the soul. Of course, if not the complete soul, then at least a part of it. The next day, even if he does not want to, he has to gradually fall down from the soul, so that he can once again live the worldly life properly. This all continues in a cyclic manner. This happens with all kinds of experiences, all kinds of activities, all kinds of worldliness, all kinds of people, all senses and all kinds of bodies. This is a general principle. Many such principles have been described in the scriptures with great subtlety and depth, to the extent that I doubt modern psychology has not been able to reach even today. The above example of a movie or television is just a small point to explain. Whatever a man does, he does it under the influence of his nature i.e. ego, although he may feel that he does it freely. This is ego, this is nature, this is subconscious mind, this is sanskar. All this is a play of words. The thing is the same. The one who has not conquered the ego, he always remains under its control. Complete freedom is attained only by the yogi.