My post

कुंडलिनी तंत्र ही अहंकार से बचा कर रखता है

दोस्तों, जागृति के बाद आदमी की बुद्धि का नाश सा हो जाता है। इसे द्वैतपूर्ण भौतिक बुद्धि का नाश कहो तो ज्यादा अच्छा होगा। आध्यात्मिक प्रगति तो वह करता ही रहता है। ऐसा इसलिए क्योंकि भौतिक बुद्धि अहंकार से पैदा होती है। पर जागृति के तुरंत बाद अहंकार खत्म सा हो जाता है। आदमी में हर समय एक समान प्रकाश सा छाया रहता है। नींद की बात नहीं कर रहा। नींद में तो सब को अंधेरा ही महसूस होता है, पर फिर भी जागते हुए एक जैसा प्रकाश रहने के कारण नींद का अंधेरा भी नहीं अखरता। वह भी आनंददायक सा हो जाता है। अहंकार अंधेरे का ही तो नाम है। यह अज्ञान का ही अंधेरा होता है। कई भाग्यशाली लोगों को इस अहंकारविहीन स्थिति में लंबे समय रहने का मौका मिलता है। पर कईयों को दुनिया से परेशानी या अभाव महसूस होने के कारण वे जल्दी ही अहंकार को धारण करने लगते हैं। कई लोग, जो शरीर से पूरी तरह से स्वस्थ होते हैं, वे उन्नत तांत्रिक कुंडलिनी योग के अभ्यास से उस दुनियावी परेशानी के बीच में भी अहंकार से बचे रहते हैं। वे कामचलाऊ बुद्धि को भी धारण करके रखते हैं, और अहंकार को भी अपने पैर नहीं जमाने देते। पर जब शारीरिक दुर्बलता या रोग से सही से तांत्रिक कुंडलिनी योग नहीं कर पाते तो वे भी अहंकार के चंगुल में फंसने लगते हैं। अहंकार की गिरफ्त में आते ही उनकी बुद्धि बुलेट ट्रेन की तरह भागने लगती है। यह भी करना, वह भी करना। यह जिम्मेदारी, वह परेशानी। इस तरह से बुद्धि सैकड़ों कल्पित बहाने बनाते हुए अपने को पूरी तरह से स्थापित कर लेती है। जब अंदर ही अंधेरा बस जाए तो बाहर भी हर जगह अंधेरा ही दिखता रहेगा और आदमी उससे बचने के लिए छटपटाता ही रहेगा। अगर अंदर का अंधेरा मिटा दिया जाए तो बाहर खुद ही मिट जाएगा और आदमी शांति से बैठ पाएगा। काला चश्मा लगाकर बाहर सबकुछ काला ही दिखता है। चश्मा हटा दो तो सबकुछ साफ दिखने लगता है। फिर बुद्धि के भागते ही मन भी कहां पीछे रहने वाला। जब बुद्धि ने अच्छी सी आमदनी पैदा कर दी, तब मन उसे भोगने के लिए ललचाएगा ही। कभी सिनेमा जाने का ख्वाब देखेगा तो कभी पिकनिक का। कभी पहाड़ पर भ्रमण को तो कभी खाने पीने का। कभी यह करने का तो कभी वह करने का। इन ख्वाबों के साथ अन्य और भी अनगिनत विचार उमड़ने लगते हैं। इस तरह मन में पूरा संसार तैयार हो जाता है।

जब आदमी मन के सोचे हुए पर चलने लगता है तो सांसें तो तेज चलेंगी ही। परिश्रम जो लगता है। मतलब आदमी प्राण के स्तर पर पहुंच जाता है। उन सांसो से इंद्रियों में भोगों को भोगने की और उनसे काम करने की शक्ति आ जाती है। पहले पहले उसे भोगों का आनंद इंद्रियों में महसूस होता है, बाहर नहीं। बाद में जब वह भोगी जाने वाली वस्तु पर ज्यादा ध्यान देने लगता है, तब उसे महसूस होता है कि उनसे कुछ सूक्ष्म चीजें निकल कर उसकी इंद्रियों के संपर्क में आती हैं, जिन्हें वे महसूस करती हैं। वे तन्मात्रा ही हैं। फिर भोगी जाने वाली वस्तुओं के ज्यादा ही कसीदे पढ़ने से उसे महसूस होने लगता है कि यह आनंद का अनुभव भोग पदार्थों में ही है। इससे उसका उन पदार्थों से लगाव बढ़ता है, जिससे वह उन पदार्थों का गहराई से अध्ययन करने लगता है। मतलब पंचमहाभूतों की उत्पत्ति हो जाती है।

हम यहां यह स्पष्ट कर देना चाहते हैं कि हम इस वेबसाइट पर कहीं भी ऐसा नहीं कह रहे हैं कि ऐसा करना चाहिए या ऐसा नहीं करना चाहिए। सबकी अपनी अपनी व्यक्तिगत समस्या और जरूरत होती है, जिसके अनुसार सबको चलना ही पड़ता है। अगर आदमी समझबूझ से खुद कोई फैंसला ले तो ज्यादा अच्छा रहता है बजाय इसके कि उस पर जबरदस्ती थोपा जाए। हमारी संस्कृति में शायद ऐसा होने लग गया था, इसीलिए सैद्धांतिक और वैज्ञानिक ज्ञानविज्ञान का ह्रास हुआ। हम तो केवल सिद्धांत पक्ष को प्रस्तुत करते हैं। सच्चाई का तो पता होना ही चाहिए, उस पर चलना या न चलना व्यक्ति के अपने चुनाव पर निर्भर है। महात्मा बुद्ध कहते हैं कि जिंदगी में उठना गिरना चलता रहता है। पर बुराई इस चीज में है जब आदमी गिरा हुआ हो और यह न समझे कि वह गिरा हुआ है। जिसको अपने गिरे होने का अहसास है वह मौका मिलने पर उठने का प्रयास जरूर करेगा। पर जिसको अपने गिरे होने का अंदाजा ही नहीं है, वह अपनी अवस्था को सामान्य अवस्था या उठी हुई अवस्था मानने के भ्रम में जीता रहेगा और मौका मिलने पर भी उठने का प्रयास नहीं कर पाएगा।

शास्त्रों में ऐसा सब कुछ विशद वर्णन है, पर आजकल उनके बारे में लोगों की समझ विकृत सी हो गई है। एक बार कहीं लिखा हुआ पढ़ा था कि आदरणीय महेश योगी जी भी लगभग ऐसा ही कहते थे। विदेशों में उनकी अच्छी पैठ है। वैसे तो उनके विरोधियों की तरफ से उन पर कुछ आरोप भी लगते रहे हैं। उस लेख के अनुसार भारत में प्राचीन हिंदु संस्कृत विकृत सी हो गई है। मतलब लगता है कि इन वैज्ञानिक तथ्यों को अवैज्ञानिकता, लाचारी, गुलामी, दरिद्रता, रूढ़िवादिता, मूर्खता और कट्टरता जैसे दोषों ने ढक लिया है। वैसे यह अहसास किसी चीज को देखने के नजरिए, आध्यात्मिक और भौतिक विकास के स्तर, सांस्कृतिक परिवेश, देश और काल आदि विभिन्न कारकों पर निर्भर करता है। एक आदमी को एक चीज बुरी लग सकती है, तो दूसरे आदमी को वही चीज अच्छी भी लग सकती है। जिस अहसास की तरफ ज्यादा लोगों का या ज्यादा सत्ता का रुझान होता है, वही समाज या दुनिया में मान्य समझा जाता है। फिर भी इन तथ्यों को इन दोषों से बाहर निकालने की जरूरत है। समय के साथ हर एक संस्कृति के ऊपर दोषारोपण होने लगते हैं। विश्व की अनेकों संस्कृतियां इस वजह से इतिहास बन गई हैं, पर हिंदू संस्कृति पुरानतम संस्कृतियों में होने के बावजूद भी आज तक इसीलिए बच पाई है, क्योंकि समय-समय पर विभिन्न दार्शनिक और समाज सुधारक इस पर लगे दोषारोपण को बाहर निकालने का प्रयास करते आए हैं। आज तो यह दोषारोपण चरम पर लगता है। इसलिए इसको बाहर निकालने के लिए भी वैज्ञानिक दृष्टिकोण रखने वाले व सकारात्मक बुद्धिजीवियों को आगे आना होगा। वैसे हम यह बता देना चाहते हैं कि हम किसी धर्म वगैरह के साथ नहीं बल्कि सच्चाई के साथ हैं।

Kundalini Tantra protects us from ego

Friends, after awakening, man’s intelligence almost vanishes. It would be better if we call it the destruction of dualistic physical intelligence. He keeps making spiritual progress. This is because physical intelligence is born from ego. But immediately after awakening, ego almost vanishes. The man is always surrounded by a non-duality form light. I am not talking about sleep. Everyone feels darkness in sleep, but even the darkness of sleep does not hurt because of the nondual light while awake. It also becomes pleasurable. Ego is just a name for darkness. It is the darkness of ignorance. Many lucky people get a chance to live in this ego-less state for a long time. But many people start adopting ego soon because they feel troubled or deprived by the world. Many people, who are completely healthy physically, remain safe from ego even in the midst of that worldly chaos by practising advanced Tantric Kundalini Yoga. They also maintain a working intelligence and do not let ego gain a foothold. But when they are unable to do tantric kundalini yoga properly due to physical weakness or illness, they also start getting caught in the clutches of ego. As soon as they come under the grip of ego, their intellect starts running like a bullet train. Do this, do that. This responsibility, that problem. In this way, the intellect establishes itself completely by making hundreds of imaginary excuses. When darkness settles inside, then darkness will be seen everywhere outside as well and man will keep struggling to escape from it. If the darkness inside is eradicated, then it will disappear outside on its own and man will be able to sit peacefully. Wearing dark glasses, everything outside looks dark. If you remove the glasses, everything starts appearing clear. Then with growing intellect how can the mind stay behind. When the intellect has generated a good income, then the mind will definitely tempt to enjoy it. Sometimes it will dream of going to the cinema, sometimes of a picnic. Sometimes of a trip to the mountain, sometimes of eating and drinking. Sometimes of doing this, sometimes of doing that. Along with these dreams, countless other thoughts also start arising. In this way, the whole world is created in his mind.

When a person starts following the thoughts of his mind, then his breath will definitely become fast. Because it involves hard work. It means that a person reaches the level of prana. Those breaths give the senses the power to enjoy pleasures and work with them. Initially, he feels the bliss of pleasures in the senses, not outside. Later, when he starts paying more attention to the object being enjoyed, then he feels that some subtle things come out of them and come in contact with his senses, which they feel. They are tanmatra only. Then, by singing more praises of the objects being enjoyed, he starts feeling that this experience of pleasure is in the objects of enjoyment only. This increases his attachment to those objects, due to which he starts studying those objects in depth. It means that the Pancha Mahabhutas that’s five major elements are created.

We want to make it clear here that we are not saying anywhere on this website that this should be done or that should not be done. Everyone has their own personal problems and needs, according to which everyone has to act. It is better if a person takes a decision himself after understanding it rather than it being forced upon him. Perhaps this started happening in our culture, that is why spiritual and scientific knowledge declined. We only present the principle side. The truth must be known, whether to follow it or not depends on the person’s own choice. Mahatma Buddha says that rising and falling continues in life. But the evil lies in the fact that a person is fallen and does not understand that he has fallen. The one who is aware of his fallen state will definitely try to rise when he gets a chance. But the one who is not aware of his fallen state will continue to live in the illusion of considering his state as normal state or raised state and will not be able to try to rise even when he gets a chance.

All this is described in detail in the scriptures, but nowadays people’s understanding about them has become distorted. I once read in an article that respected Mahesh Yogi ji also said about similar. He has a good influence in foreign countries. However, some allegations have been made against him by his opponents. As per that article the ancient Hindu Sanskriti in India has become distorted. Means I also think these scientific facts have been covered by defects like unscientificity, helplessness, slavery, poverty, conservatism, stupidity and fanaticism. However, this feeling depends on various factors like the way of looking at something, level of spiritual and material development, cultural environment, place and time etc. One person may find something bad, while another person may find the same thing good. The feeling towards which more people or more power centres are inclined is considered acceptable in the society or the world. Still These facts need to be brought out of these defects. With time, every culture starts getting blamed. Many cultures of the world have become history due to this reason, but despite being among the oldest cultures, Hindu culture has survived till today because from time to time various philosophers and social reformers have been trying to remove the allegations on it. Today, this allegation seems to be at its peak. Therefore, to remove this also, positive intellectuals with a scientific outlook will have to come forward. By the way, we want to tell that we are not with any religion etc. but with the truth.

कुंडलिनी रूपी द्वारपाल ही आत्मा के अनंत साम्राज्य में प्रवेष की अनुमति देता है

दोस्तों, कई लोग सोचते होंगे कि अगर अहंकार तक पहुंच गए तो आत्मा तक खुद ही पहुंच जाएंगे। पर ऐसा नहीं है। अपने आप कुछ नहीं होता। आत्मा के लिए प्रयास तो अंत तक करना होगा। मन, बुद्धि, अहंकार आदि तो आत्मा तक पहुंचने के विभिन्न स्तर मात्र हैं। जो प्रयास नहीं करेंगे, वे जल्दी ही अहंकार से भी वापस लौट जाएंगे। अहंकार से बुद्धि के स्तर तक आएंगे। फिर मन के स्तर तक, फिर प्राणों के, फिर इंद्रियों के, फिर तन्मात्राओं के और फिर महाभूतों मतलब पूर्ण भौतिकता के स्तर तक। यह सिलसिला चलता रहता है। अहंकार से आत्मा तक तो योगी लोग ही पहुंचते हैं। वैसे तो आत्मा को किसी भी तरीके से प्राप्त कर सकते हैं। पर हर चीज की तरह आत्मा को प्राप्त करने का भी एक सबसे आसान और वैज्ञानिक तरीका होता है। वह यही है कि पहले पंचमहाभूतों के स्तर पर कर्म योगी की तरह व्यवहार किया जाए। कर्म योग से आत्मा तक पहुंचने की आधारशिला तैयार होती है। फिर समय के फेर से या कुछ सालों तक इस स्तर पर मेहनत करने के बाद आदमी को खुद महसूस होता है कि वह रूपांतरित हो रहा है। वह खुद ही पंचतन्मात्रा के उच्चतर स्तर में प्रविष्ट हो जाता है। मतलब जब वह किसी चीज को देखता है तो उसे लगता है कि वह रूप को महसूस कर रहा है। उसे विभिन्न वस्तुओं को देखते हुए सर्वसामान्य रूप के इलावा कुछ भी अलग अलग महसूस नहीं होता। यह अद्वैत जैसा ही भाव होता है। उसी तरह उसे विभिन्न प्रकार की आवाजें सुनते हुए एक सामान्य शब्द का ही एहसास होता है। उन शब्दों के बीच का अंतर उसे ज्यादा महसूस नहीं होता। विभिन्न प्रकार के स्वाद को अनुभव करते हुए भी उसे केवल सामान्य रस भाव का ही अनुभव होता है। अलग-अलग उसे नजर नहीं आता। विभिन्न प्रकार का स्पर्श महसूस करते हुए उसे अलग-अलग पदार्थ महसूस नहीं होते। बस एकमात्र स्पर्श संवेदना की अनुभूति होती है, जो कभी ज्यादा तो कभी कम, कभी किसी तरह की तो कभी किसी तरह की। मतलब उसे पदार्थों का अंतर महसूस नहीं होता, बल्कि संवेदना में उतार-चढ़ाव महसूस होता है। फिर भी होती तो है एकमात्र संवेदना ही है। विभिन्न प्रकार के गंधयुक्त पदार्थ भी उसे अलग-अलग ना दिख कर सब में केवल गंध तन्मात्रा ही विभिन्न आभासी रूपों में महसूस होती है। अगर वह कर्मयोग और अद्वैत भाव को बनाकर रखता है तो उसका पंचतन्मात्रा के स्तर से पंचकर्मेंद्रियों और पंचज्ञानेंद्रियों के उच्चतर स्तर में प्रवेश हो जाता है। मतलब अब उसे यह पांचों ज्ञानेंद्रियों की संवेदनाएं और पांचों कर्मेंद्रियों की संवेदनाएं बाहरी पदार्थों में महसूस नहीं होतीं बल्कि अपनी इंद्रियों में महसूस होती हैं। मतलब उसे लगता है कि ये संवेदनाएं बाहर नहीं बल्कि उसकी इंद्रियों में पैदा हो रही हैं। फिर अपने शरीर की इंद्रियों के प्रति कैसा आकर्षण। इसलिए वह उन संवेदनाओं से मोहित ना होकर स्वतः ही आगे बढ़ने लगता है। हालांकि अगर वह आध्यात्मिक प्रयास छोड़ देता है तो इस स्तर से नीचे गिर कर फिर से पंचतन्मात्रा और पंचमहाभूत के स्तर तक भी गिर सकता है।

यदि वह कर्म योग और अद्वैत भाव बनाकर रखता है, तो प्राण के स्तर तक स्तरोन्नत हो जाता है। इसमें बीच-बीच में उसकी सांस लंबी और गहरी आने लगती है। देखा जाए तो प्रत्येक स्तर लंबे लंबे समय तक भी रहता है और सभी स्तर एकसाथ भी चलते रहते हैं। खासकर शरीरविज्ञान दर्शन से प्राप्त कर्मयोग से यह सभी स्तर एक साथ भी चलते रहते हैं। हां, फिर अपने आप एक लंबी और गहरी सांस चलने से ही मन क्रियाशील हो जाता है। आदमी जब कुंडलिनी योग से इस लंबी सांस को लंबे समय तक लेता है तब और ज्यादा लाभ मिलता है। यह भी लगता है कि प्राण के स्तर तक पहुंचने पर कुंडलिनी योग से ज्यादा लाभ मिलता है। वैसे तो इसे इससे पहले भी कर सकते हैं। मन पर भी जब शरीर विज्ञान दर्शन और कुंडलिनी योग से लगाम लगने लगती है तब आदमी बुद्धि वाले स्तर तक पहुंच जाता है। बुद्धि भी तभी आत्मा की खोज में लगेगी, अगर उसे जानबूझ कर निर्देशित किया जाता रहे। बुद्धि पर भी जब कुंडलिनी योग से अंकुश लगेगा तो वह अहंकार में विलीन हो जाएगी। अहंकार में सभी कुछ अंधेरी आत्मा के रूप में छुपा होगा। इसीलिए इस अवस्था में कुंडलिनी चित्र मन में हरदम छाया रहता है। यह इसीलिए क्योंकि मस्तिष्क की उर्जा ने कहीं ना कहीं तो खर्च होना ही है। अगर कुंडलिनी चित्र को बल पूर्वक हटाया जाएगा तो वह ऊर्जा पुनः दुनिया की तरफ भाग सकती है। इसलिए आत्मा तक पहुंचने के लिए कुंडलिनी का सहारा तो लेना ही पड़ेगा। इस स्तर पर अगर तीव्र और तांत्रिक कुंडलिनी साधना की गई तो कुंडलिनी जागृत होने से अहंकार आत्मा में विलीन हो जाता है। अगर नहीं किया गया तो अहंकार से आदमी फिर क्रमवार बाहर भी लौट कर आ सकता है। मतलब कुंडलिनी ही आत्मा के दिव्य महल के बाहर खड़े द्वारपाल के रूप में है। अगर इसका सम्मान किया गया तो ही आत्मा के अनंत महल में प्रवेश मिलेगा, नहीं तो बाहर के जगतरूपी जंगल में ही भटकते रहना पड़ेगा।

Kundalini as the gatekeeper allows entry into the infinite kingdom of the soul

Friends, many people might think that if they reach the ego, they will automatically reach the soul. But this is not so. Nothing happens on its own. One has to make efforts for the soul till the end. Mind, intellect, ego etc. are just different levels to reach the soul. Those who do not make efforts will soon return from the ego as well. From the ego, one will come to the level of intellect. Then to the level of mind, then to the level of prana, then to the senses, then to the tanmaatras and then to the level of mahabhutas i.e. complete materiality. This cycle continues. Only yogis can reach from the ego to the soul. Although the soul can be attained by any means. But like everything else, there is a very easy and scientific way to attain the soul. That is, first behave like a karma yogi at the level of the five mahabhutas. Karma yoga lays the foundation stone to reach the soul. Then with the passage of time or after working hard at this level for a few years, the man himself feels that he is being transformed. He himself enters the higher level of Panchtanmatra. It means that when he looks at something, he feels that he is feeling the form. While looking at different objects, he does not feel anything different except the common form. This is a feeling similar to Advaita. Similarly, while hearing different types of sounds, he feels only a common sound. He does not feel much difference between those sounds. While experiencing different types of taste, he only feels the common rasa bhaav. He does not see them separately. While feeling different types of touch, he does not feel different substances. He only feels the sensation of touch, which is sometimes more, sometimes less, sometimes of one kind, sometimes of another. It means that he does not feel the difference between substances, but feels fluctuations in sensation. Still, it is only sensation that occurs. He does not see different types of odorous substances separately, rather he feels only the smell tanmatra in all of them in different virtual forms. If he maintains Karma Yoga and Advaita Bhaav, then he enters the higher level of Panch Karmandriyas and Panch Gyanendriyas from the level of Panchtanmatra. It means that now he does not feel the sensations of these five senses and the sensations of the five karmendriyas in external objects but in his own senses. It means he feels that these sensations are not arising outside but in his senses. Then what kind of attraction is there towards the senses of his own body. Therefore, he does not get attracted by those sensations and starts moving inward automatically. However, if he gives up spiritual efforts, then he can fall down from this level and again fall to the level of Panchtanmatra and Panchmahabhoot.

If he maintains Karma Yoga and Advaita Bhaav, then he gets elevated to the level of Prana. In this, his breath starts becoming long and deep in at times. If we see, each level lasts for a long time and also all the levels keep working together. Especially with the Karmayoga obtained from Sharirvigyan Darshan, all these levels also keep working together. Yes, then the mind becomes active by taking a long and deep breath on its own. When a person takes this long breath for a long time with Kundalini Yoga, then he gets more benefits. It also seems that on reaching the level of Prana, one gets more benefits from Kundalini Yoga. Although, it can be done before this also. When the mind also starts getting controlled by Sharirvigyan Darshan and Kundalini Yoga, then the person reaches the level of intellect. The intellect will also start searching for the soul only if it is deliberately directed. When the intellect is also controlled by Kundalini Yoga, then it will dissolve in the ego. Everything will be hidden in the ego in the form of dark soul. That is why in this state the image of Kundalini always remains in the mind. This is because the energy of the brain has to be spent somewhere or the other. If the Kundalini picture is forcefully removed, then that energy can again run towards the world. Therefore, to reach the soul, the help of Kundalini will have to be taken. At this level, if intense and tantric Kundalini sadhana is done, then the ego dissolves in the soul due to Kundalini awakening. If this is not done, then the person can gradually come out of the ego to get expanded and lost in the outside physical world again. It means that Kundalini is like a gatekeeper standing outside the divine palace of the soul. Only if it is respected and supported, only then one will get entry into the infinite palace of the soul, otherwise one will have to keep wandering in the jungle of the outside world.

कुंडलिनी जागरण सच्चाई के बाहर होने की बजाय भीतर होने की पुष्टि करता है

दोस्तों शास्त्रों के अनुसार फिर पंचज्ञानेंद्रियों से पंचतन्मात्राओं की रचना होती है। तन्मात्राएं महाभूतों का सूक्ष्म रूप हैं, जो इंद्रियों के अनुभव में आता है। यह अविभक्त अनुभव होता है, जैसे कि रूप तन्मात्रा सभी किस्म के पदार्थों का दिखने में आने वाला सामान्य रूप है। यह पत्थर, पानी, पेड़ आदि सब चीजों के लिए सामान्य है। मतलब कि जल और पृथ्वी दो अलग-अलग महाभूत हैं पर उनकी रूप तन्मात्रा एक ही है। ये दोनों इसी रूप तन्मात्रा के कारण दिखते हैं। आंखें इंद्रियां इन दोनों की केवल रूप तन्मात्रा को ग्रहण करती हैं, अन्य कुछ नहीं। यह रूप तन्मात्रा प्रकाश की किरणों के माध्यम से आंख तक पहुंचती है। इसी तरह नासिका इंद्रिय गंध तन्मात्रा को ग्रहण करती है। कान शब्द तन्मात्रा को और चमड़ी स्पर्श तन्मात्रा को ग्रहण करती है। जीभ इंद्रिय रस तन्मात्रा को ग्रहण करती है। ये तन्मात्राएं इंद्रियों को अनुभव देने का और पंचमहाभूतों का एहसास कराने का काम करती हैं। इसी को ऐसा कहा गया है कि तन्मात्राओं से महाभूतों का निर्माण होता है। जब हम पत्थर की रूप तन्मात्रा को ग्रहण करते हैं तो हमें किसी चीज के उपस्थित होने का आभास होता है। जब हम उसकी स्पर्श तन्मात्रा को भी अनुभव करते हैं, तब हमें उसके कठोर होने का आभास होता है। जब हम उसकी गंध तन्मात्रा को और रस तन्मात्रा को भी ग्रहण करते हैं, तब हमें उसके भोजन ना होने का पता चलता है। जब उसकी शब्द तन्मात्रा को भी ग्रहण करते हैं, तो पता चलता है कि वह कोई अटूट धातु नहीं है, पर एक टूटने वाला पत्थर है। इस तरह से पांचों तन्मात्राओं से हमें किसी भी पदार्थ की सभी विशेषताओं का पता चलता है। फिर ऐसा क्यों कहा गया है कि गंध तन्मात्रा से पृथ्वी की, रस तन्मात्रा से जल की, रूप तन्मात्रा से अग्नि की, स्पर्श तन्मात्रा से वायु की, और शब्द तन्मात्रा से आकाश की उत्पत्ति होती है। यह इसीलिए क्योंकि इन सभी तन्मात्राओं में से एक तन्मात्रा ही किसी एक महाभूत में मुख्य होती है। बाकि तन्मात्राएं तो सामान्य होती हैं, या दूसरे महाभूतों के मिश्रित होने से बनी होती हैं। शुद्ध जल गंधहीन होता है। इसलिए उसमें गंध तन्मात्रा की उपस्थिति नहीं मानी जाती। पर अगर उसमें कठोर दाल पकी हो तो गंध आएगी। इसीलिए पृथ्वी मतलब कठोर वस्तु को गंध का मुख्य गुण दिया गया। हम जो कुछ भी स्वाद ले पाते हैं, तभी ले पाते हैं जब भोजन हमारे मुंह के लार द्रव से मिश्रित होता है। यह द्रव जल जैसा ही होता है। अगर भूख ना होने से मुंह सूखा हो तो कुछ भी स्वाद नहीं आता। इसीलिए जल महाभूत को रस नामक मुख्य गुण दिया गया है। रस का मतलब स्वाद भी होता है, और तरल पदार्थ भी। जब सूरज चमकता है या दीपक जलता है, तभी हमें सभी रूपों का आभास होता है। इसीलिए अग्नि को रूप का मुख्य गुण दिया गया है। सबसे संवेदनात्मक, अच्छा और सुखद स्पर्श वायु से ही मिलता है। इसीलिए वायु को स्पर्श तन्मात्रा से उत्पन्न माना गया है। दो लोगों के बीच अगर दीवार या पहाड़ हो तो उनकी आवाज एक दूसरे तक नहीं पहुंचती। मतलब आवाज या शब्द को ले जाने के लिए खुला आकाश होना चाहिए। इसीलिए आकाश को शब्द तन्मात्रा से निर्मित बताया गया है। मतलब अगर हम पंचमहाभूतों को महसूस न करें, तो उनका अस्तित्व ही नहीं माना जाएगा। अंधेरे में महल होने का क्या महत्त्व हो सकता है। सारे महाभूत और उनसे बना सारा जगत अंधेरे में ही हैं, अगर उन्हें कोई भी महसूस न कर पाए। फिर तो वे न होने के बराबर ही हैं। तन्मात्राओं से ही हमें वे महसूस होते हैं। मतलब सूक्ष्म तन्मात्राओं से ही उनकी उत्पत्ति हुई। यह अंदर से बाहर की ओर की अप्रोच है। यही अध्यात्म है। यही सत्य एप्रोच है। बाहर से अंदर की ओर एप्रोच भौतिक विज्ञान है। यह आध्यात्मिक रूप से असत्य अप्रोच है। हां, भौतिक रूप से सत्य हो सकती है। पर भोतिकता खुद भी असत्य ही है, बेशक व्यवहार के लिए उसे कामचलाउ सत्य मानना पड़ता है।

सच्चाई अंदर है, बाहर नहीं। यही वास्तविकता है। कुंडलिनी जागरण के दौरान इस वास्तविकता का साक्षात अनुभव होता है, जब सारा जगत अपनी उस अंतरात्मा में महसूस होता है, जो हृदय की गहराईयों में सबसे भीतर स्थित रहती है, और सामान्य तौर पर अहंकाररूपी अंधेरे के रूप में महसूस होती है।

पंचमहाभूत के तन्मात्रा में विलीन होने का यह मतलब नहीं कि जल, वायु आदि पंचमहाभूत नष्ट हो गए। इसका मतलब है कि इंद्रियों से वे पंचमहाभूत स्पष्ट या पृथक वस्तुओं के रूप में या अलग-अलग रूप में महसूस नहीं हुए। बल्कि वे तन्मात्राओं के रूप में महसूस हुए। समुद्र पृथक व सत्य वस्तु के रूप में महसूस नहीं हुआ। पर वह रूप तन्मात्रा, रस तन्मात्रा, स्पर्श तन्मात्रा, गंध तन्मात्रा और शब्द तन्मात्रा के मिश्रण के रूप में महसूस हुआ। यह ऐसे ही है कि कंप्यूटर अलग वस्तु के रूप में महसूस नहीं हुआ पर सीपीयू, हार्ड डिस्क, मदर बोर्ड आदि के मिश्रण के रूप में महसूस हुआ। मतलब एक प्रकार से कंप्यूटर नष्ट न होकर वैसा ही बना रहा, पर अपने घटकों में विलीन हो गया। वैसे भी अद्वैत दर्शन कहता है कि घटक ही सत्य हैं, घटक से निर्मित वस्तु नहीं। इसे ऐसे भी समझ सकते हैं कि रूप तन्मात्रा से सभी चीजों का रूप और आकार तो महसूस हुआ पर आंख उन चीजों का गहराई से अवलोकन नहीं कर सकी। मतलब सिर्फ सामान्य रूप का ही पता चला, रूपों में विभिन्नताओं का नहीं। यह सामान्य रूप ही रूप तन्मात्रा है। इसमें विभिन्नता महसूस होने से यह सामान्य रूप विभिन्न वस्तुओं के रूप में दिखने लगता है। मतलब रूप तन्मात्रा से अग्नि महाभूत की उत्पत्ति हो जाती है। इस अग्नि महाभूत की मात्रा सभी वस्तुओं में भिन्न भिन्न है। ऐसा ही सभी महाभूतों के साथ होता है।

Kundalini awakening confirms that the truth is within rather than outside

Friends, according to the scriptures, the five senses form the five tanmatras. Tanmatras are the subtle forms of the Mahabhutas, which are experienced by the senses. This is an undivided experience, for example, the form tanmatra is the visible common form of all types of substances. It is common for stones, water, trees, etc. It means that water and earth are two different Mahabhutas, but their form tanmatra is the same. Both of them are visible due to this form tanmatra. The eyes senses receive only the form tanmatra of both of them, nothing else. This form tanmatra reaches the eyes through the rays of light. Similarly, the nose sense perceives the smell tanmatra. The ear perceives the sound tanmatra and the skin perceives the touch tanmatra. The tongue sense perceives the taste tanmatra. These tanmatras work to give experience to the senses and make them realize the five mahabhutas. This is why it is said that the Mahabhutas are formed from the tanmatras. When we perceive the form tanmatra of a stone, we feel the presence of something. When we also feel its touch tanmatra, we feel that it is hard. When we perceive its smell tanmatra and rasa tanmatra, we come to know that it is not food. When we also perceive its shabda tanmatra, we come to know that it is not an unbreakable metal, but a breakable stone. In this way, we come to know all the characteristics of any substance from the five tanmatras. Then why is it said that earth is created from the smell tanmatra, water from the rasa tanmatra, fire from the form tanmatra, air from the touch tanmatra, and sky from the shabda tanmatra. This is because out of all these tanmatras, only one tanmatra is the main one in any one Mahabhuta. The rest of the tanmatras are normal, or are available by mixing with other mahabhutas. Pure water is odorless. Therefore, the presence of odor tanmatra is not considered in it. But if hard pulses are cooked in it, then it will have a smell. That is why earth, which means a hard object, has been given the main quality of smell. Whatever we can taste, we can taste it only when the food is mixed with the saliva fluid of our mouth. This fluid is like water. If the mouth is dry due to lack of hunger, then we cannot taste anything. That is why the water mahabhuta has been given the main quality called rasa. Rasa means taste as well as liquid. When the sun shines or a lamp is lit, only then we get the feeling of all the forms. That is why fire has been given the main quality of form. The most sensitive, good and pleasant touch is obtained from air only. That is why air is considered to be produced from the touch tanmatra. If there is a wall or mountain between two people, then their voice does not reach each other. That means there should be open sky to carry the voice or word. That is why the sky is said to be made of shabda tanmatra. Meaning, if we do not feel the Panchmahabhutas, then they will not be considered to exist. What is the significance of having a palace in darkness. All the Mahabhutas and the entire world made of them are in darkness, if no one can feel them. Then they are as good as non-existent. We feel them only through the tanmatras. Meaning they originated from the subtle tanmatras. This is the approach from inside to outside. This is spirituality. This is the true approach. The approach from outside to inside is physical science. This is a spiritually false approach. Yes, it can be true physically. But physicality itself is also false, of course, for practical purposes it has to be accepted as the working truth.

The truth is inside, not outside. This is the reality. This reality is directly experienced during Kundalini awakening, when the entire world is felt in that inner soul, which is located deep inside the heart or brain, and is generally felt as the darkness of the ego.

The dissolution of the Pancha Mahabhuta into the Tanmatra does not mean that the Pancha Mahabhuta like water, air etc. were destroyed. It means that the senses did not perceive the Pancha Mahabhuta as clear or separate objects or in separate forms. Rather, they were perceived as Tanmatras. The sea was not perceived as any separate and real entity. But it was felt as a mixture of Rupa Tanmatra, Rasa Tanmatra, Touch Tanmatra, Smell Tanmatra and Shabda Tanmatra. It is like the computer was not felt as a separate object but was felt as a mixture of CPU, hard disk, motherboard etc. Meaning, in a way, the computer did not get destroyed but remained the same, but merged into its components. Anyway, Advaita philosophy says that the components are the truth, not the object made from the components. It can also be understood like this that the Rupa Tanmatra felt the form and shape of all things but the eyes could not observe those things deeply. Meaning, only the general form was known, not the differences in the forms. This general form itself is the Rupa Tanmatra. When the difference is felt in it, this general form starts appearing in the form of different objects. This means that Agni Mahabhoot is generated from the form tanmatra. The quantity of this Agni Mahabhoot is different in all objects. This is what happens with all the Mahabhoots.

Kundalini Yoga destroys weeds in the nursery itself

Friends, the bullet train can stop, but once pen starts, it cannot stop. A thought came to my mind that in the scriptures, the ego has been called the subtle body. Although the subtle body has been described as being made up of the soul, ego, intellect, mind, five breaths, five sense organs and five organs of action. But it has also been said that all the deeds done by a man and all the fruits he enjoys dissolve in his sense organs. The sense organs dissolve in the breath. The breath dissolves in the mind. The mind dissolves in the intellect, and the intellect dissolves in the ego. So why not understand it in such a way that only the ego remains after death. It means that the entire life of a man is recorded in his ego. That is why there is a saying that the rope burned but the twist did not go away. It means that the body is destroyed but the ego attached to it is not destroyed. It is destroyed only when salvation is attained. Rishis often tell the wicked and demons that hey wicked, your ego will soon be destroyed. It means that man’s ego does not last forever. It means that knowledge will be attained. Ego is not eternal like the soul. Being a shadow of the world, it is as false as it is. Someday or the other, it has to be destroyed. That is why it is said that Ram naam satya hai. It means that the soul is the truth which never gets destroyed.

The merger of karmas and fruits into the senses means that the experiences related to them got recorded in a subtle form in the chakras of the body. Yogis eliminate them by taking them out through Kundalini Yoga, so that they are not able to reach the ego and are not able to bind them with the fruits of karma. The merger of senses into life does not mean that the senses have been destroyed. It means that due to the decrease in the activity of the body, the senses have become weak. This saved the life force of the body that they used to get. That extra power became available to the body in the form of life force aka prana. The mind started feeling the power of that extra life force. That is why the mind of a person wanders a lot while sitting. Those who practice Sakshibhaav Sadhna means witnessing meditation or Rajyogis weaken these thoughts arising in mind by remaining indifferent towards them. By doing this, they also do not get bound by the karmaphalam. But the method of Kundalini Yoga to crush the thoughts at the chakras itself is much easier and effective. If you destroy the weed in the nursery itself, it is better, because after reaching the field, it grows a lot and spreads in a very large area. When the mind is also controlled by yoga, its power is used by the intellect. That is why the one who controls the mind becomes proficient in many creative works such as writing, singing, poetry art, painting, etc. and gives the best creations to the world. All these works are done only by the concentrated mind as intellect, not by the ordinary mind as the wandering mind. Then when the intellect is also controlled or subdued by yoga, then the power of the intellect is used by the ego. Meaning, the intellect does not get destroyed but gets absorbed in the ego. Its all information gets locked in ego. That is why the ego of the one who makes a mark in the world with his intellect increases a lot. People start taunting him that his pride has increased a lot. People start getting jealous of him. When a man controls his ego through Kundalini Yoga, then its power starts to be felt by the soul. After the ego, only the soul remains to be attained. Although an egoistic man keeps running around in the world blowing his own trumpet, but when he starts doing Kundalini Yoga, the ego itself starts getting transformed into the experience of soul or Kundalini awakening. This is because only the soul is greater and wider than the ego. Ego is called Mahatattva because it is the greatest element or tattva. The things from which the world is made are called elements aka tattvas. Ego is the biggest among them. It is as wide as the sky. Of course, it is not the supreme consciousness like the soul. The soul is beyond all the elements of the world. It is because of this vastness of the ego that the soul that leaves the body has many supernatural powers. Many tantriks attain those powers by perfecting those souls. It is clear from all these things that the ego comprises the entire subtle body. However, it is like a sky as bright and dark as mascara.

After enlightenment, this process also goes on in reverse direction. Especially when the yogi starts entering the worldly life. His soul becomes a little dirty and turns into ego. Ego first comes out in the form of intellect. Then intellect becomes grosser in the form of mind, mind in the form of breath and breath in the form of senses. That’s why it’s seen that with good thoughts, good breathes start flowing. Also, with good breathes, senses are energized enough and cause good actions to be performed. Then the senses spread in the whole world in the form of various actions and fruits and create that man’s own personal and limited world. However, then he becomes a Karmayogi like King Janak, and rarely gets into worldly bondage.

कुंडलिनी योग खरपतवार को नर्सरी में ही नष्ट कर देता है

दोस्तों, बुलेट ट्रेन रुक सकती है, पर लेखनी अगर एक बार चल पड़े तो नहीं रुक सकती। मेरे मन में एक विचार आया कि शास्त्रों में अहंकार को ही सूक्ष्म शरीर कहा गया है। वैसे तो सूक्ष्म शरीर को बताया गया है कि वह आत्मा, अहंकार, बुद्धि, मन, पांच प्राण, पांच ज्ञानेंद्रियों, पांच कर्मेंद्रियों से मिलकर बना है। पर साथ में यह भी कहा गया है आदमी द्वारा किए गए सभी कर्म और भोगे गए सभी फल उसकी इंद्रियों में विलीन हो जाते हैं। इंद्रियां प्राण में विलीन हो जाती हैं। प्राण मन में विलीन हो जाते हैं। मन बुद्धि में विलीन हो जाता है, और बुद्धि अहंकार में विलीन हो जाती है। तो इसे ऐसा क्यों न समझा जाए कि मृत्यु के बाद सिर्फ अहंकार ही बचा रहता है। मतलब आदमी का पूरा जीवन उसके अहंकार में दर्ज हो जाता है। इसीलिए कहावत भी है कि रस्सी जल गई पर ऐंठन नहीं गई। मतलब शरीर नष्ट हो जाता है पर उससे जुड़ा अहंकार नष्ट नहीं होता। वह केवल मोक्ष मिलने पर ही नष्ट होता है। ऋषि दुष्टों और राक्षसों से अक्सर कहते हैं कि अरे दुष्ट, तेरा अनकार जल्दी ही नष्ट हो जाएगा। मतलब आदमी का अहंकार हमेशा नहीं रहता। इसका यही मतलब है कि ज्ञान हो जाएगा। अहंकार आत्मा की तरह शाश्वत नहीं है। यह जगत की परछाई होने के कारण उसी की तरह झूठा है। कभी न कभी तो इसने नष्ट होना ही है। तभी कहते हैं कि राम नाम सत्य है। मतलब आत्मा ही सत्य है जो कभी नष्ट नहीं होती।

कर्मों और फलों के इंद्रियों में विलीन होने का मतलब है कि उनसे जुड़े अनुभव शरीर के चक्रों में सूक्ष्मरूप में दर्ज हो गए। योगी लोग इन्हें कुंडलिनी योग से बाहर निकालकर खत्म कर देते हैं, जिससे ये अहंकार तक नहीं पहुंच पाते और उन्हें कर्मफल के बंधन में नहीं डाल पाते। इंद्रियों के प्राणों में विलीन होने का यह मतलब नहीं कि इंद्रियां नष्ट हो गई। इसका मतलब है कि शरीर की क्रियाशीलता कम होने से इंद्रियां क्षीण हो गईं। इससे उनको मिलने वाली शरीर की जीवनी शक्ति की बचत हो गई। वह अतिरिक्त शक्ति प्राण शक्ति के रूप में शरीर को उपलब्ध हो गई। उस अतिरिक्त प्राण की शक्ति मन को लगने लगी। इसीलिए तो बैठे-बिठाए आदमी का मन बहुत भागता है। साक्षीभाव साधना का अभ्यास करने वाले या राजयोगी इन मन के विचारों के प्रति उदासीन रहकर इन्हें क्षीण करते हैं। इससे वे भी कर्मफल के बंधन में नहीं पड़ते। पर चक्रों पर ही विचारों को कुचलने का कुंडलिनी योग का तरीका ज्यादा आसान और प्रभावशाली है। अगर आप खरपतवार को नर्सरी में ही नष्ट कर दो तो ज्यादा अच्छा है, क्योंकि खेत में पहुंचने के बाद तो यह बहुत ज्यादा बढ़कर बहुत ज्यादा दायरे में फैल जाता है। जब योग से मन को भी काबू किया गया तो उसकी शक्ति बुद्धि को लग गई। इसीलिए तो जो मन पर काबू पा लेता है वह बहुत से रचनात्मक कार्य जैसे कि लेखन, गायन, कविता निर्माण, चित्रकारी आदि में निपुण होकर दुनिया को श्रेष्ठ रचनाएं प्रदान करता है। ये सब काम बुद्धिरूपी एकाग्र मन से ही होते हैं, भटकते मन रूपी साधारण मन से नहीं। फिर जब योग से बुद्धि पर भी लगाम लगा दी जाती है तब बुद्धि की शक्ति अहंकार को लगती है। मतलब बुद्धि नष्ट नहीं होती पर अहंकार में समा जाती है। इसीलिए तो अपनी बुद्धि से दुनिया में झंडे गाड़ने वाले का अहंकार बहुत बढ़ जाता है। लोग उसे ताने मारने लगते हैं कि उसका घमंड बहुत बढ़ गया है। लोग उससे जलने लगते हैं। जब आदमी कुंडलिनी योग से अहंकार को भी काबू में कर लेता है, तब उसकी शक्ति आत्मा को लगने लगती है। अहंकार के बाद पाने को आत्मा ही तो बचता है। वैसे तो अहंकारी आदमी दुनिया में अपना डंका बजाते हुए दौड़ता भागता रहता है। पर जब वह कुंडलिनी योग में लग जाता है तो अहंकार खुद ही आत्मा या कुंडलिनी जागरण के अनुभव में रूपांतरित होने लगता है। यह इसलिए क्योंकि अहंकार से महान और व्यापक केवल आत्मा ही है। अहंकार को महतत्त्व इसीलिए कहते हैं क्योंकि यह सबसे महान तत्त्व है। जिन चीजों से दुनिया बनी है, उन्हें तत्त्व कहते हैं। अहंकार इनमें सबसे बड़ा है। यह अकाश की तरह ही व्यापक है। बेशक यह आत्मा जैसा परम चेतन नहीं है। आत्मा दुनिया के सभी तत्त्वों से परे है। अहंकार की इसी विशालता और व्यापकता के कारण ही शरीर छोड़कर गई आत्मा में कई अलौकिक जैसी शक्तियां होती हैं। कई तांत्रिक उन आत्माओं को सिद्ध करके उन शक्तियों को प्राप्त करते हैं। इन सब बातों से साफ है कि अहंकार पूरे सूक्ष्म शरीर को अपने अंदर समेटे होता है। हालांकि होता वह काजल के जैसे चमकीले और अंधेरे आसमान के जैसा ही।

आत्मज्ञान के बाद यह प्रक्रिया उल्टी भी चलती है। खासकर जब योगी दुनियादारी में प्रवेश करने लगता है। उसकी आत्मा तनिक मलिन होकर अहंकार के रूप में बन जाती है। अहंकार बुद्धि के रूप में आ जाता है। बुद्धि मन के रूप में, मन प्राणों के रूप में और प्राण इंद्रियों के रूप में स्थूल हो जाते हैं। इसलिए देखा गया है कि अच्छे विचारों से अच्छी साँसें बहने लगती हैं। साथ ही, अच्छी साँसों से इन्द्रियाँ पर्याप्त रूप से सक्रिय हो जाती हैं और अच्छे कार्य करने के लिए प्रेरित होती हैं। फिर इंद्रियां विभिन्न कर्मों और फलों के रूप में पूरे जगत में फैल कर उस आदमी के अपने व्यक्तिगत और सीमित संसार का निर्माण करती हैं। हालांकि फिर वह राजा जनक की तरह कर्मयोगी बनता है, और बंधन में कम ही पड़ता है।

कुंडलिनी जागरण से ही अहंकार की सही से पहचान होती है और इसका सही से निवारण होता है

दोस्तों, शास्त्रों में कही गई बातों के गहरे मतलब होते हैं। जैसे कि हम चर्चा कर रहे थे कि योग स्थूलता से सूक्ष्मता की तरफ जाता है। मृत्यु या प्रलय को भी स्थूलता से सूक्ष्मता की तरफ जाने को ही कहते हैं। फिर योग में और मृत्यु में क्या अंतर है, इसे जरा गहराई से समझते हैं। मृत्यु वाली सूक्ष्मता अहंकार पर रुक जाती है। पर योग वाली सूक्ष्मता आत्मा तक पहुंच जाती है। आत्मा सूक्ष्मता की अंतिम सीमा है। आत्मा से सूक्ष्म अन्य कुछ नहीं है। इसमें ब्लैक होल के जैसा आकर्षण भी  है। जो इसको पा लेता है, वह फिर कभी भौतिक दुनिया में वापस नहीं लौटता। फिर हमेशा के लिए आत्मा की सूक्ष्म और अनंत दुनिया ही उसकी दुनिया बन जाती है। दूसरी तरफ मृत्यु वाली सूक्ष्मता अहंकार पर पहुंचकर रुक जाती है। आदमी का अहंकार बेशक सूक्ष्म है, और उसमें आदमी के सारे पिछले क्रियाकलाप सूक्ष्म कोडों के रूप में दर्ज हैं। पर फिर भी यह परमसूक्ष्म आत्मा के सामने पहाड़ जैसा स्थूल है। आत्मा में जगत का बिल्कुल भी नामोनिशान नहीं है, सूक्ष्म या कोड रूप में भी नहीं।

कई लोग इसी अहंकार को जीवात्मा कहते हैं। कई लोग इसी को अवचेतन मन कहते हैं। कई इसी को सूक्ष्म शरीर कहते हैं। यह सब शब्दों का जाल है। चीज एक ही है। इसे अहंकार इसलिए कहते हैं क्योंकि यह सभी लोगों को अपने आप के रूप में दिखता है, पराए रूप में नहीं। पर दरअसल में यह अपना रूप नहीं होता। इसीलिए शास्त्रों में अहंकार को झूठा और धोखा कहा जाता है। संस्कृत शब्द “अहम” का मतलब ही “मैं” होता है। जिस दुनिया से आदमी व्यवहार करता है, वह पराए रूप में होती है। जैसे आदमी बोलता है कि उसने गाड़ी चलाई। वह ऐसे तो नहीं बोलता कि उसने अपने को चलाया। पर उसे पता ही नहीं चलता कि वे दुनिया की पराई चीजें ही सूक्ष्म रूप होकर उसके अपने आप के स्वरूप वाले अहंकार को बनाती हैं और बढ़ाती हैं।

उपरोक्तानुसार आदमी के अहंकार अर्थात अवचेतन मन में सभी पराई चीजें भरी होती हैं। पर आदमी उन्हें कभी पराया नहीं समझता। वह इसलिए क्योंकि वे बहुत सूक्ष्म रूप में होती हैं। वे आत्मा से इतनी नजदीकी से चिपकी होती हैं कि मरने पर भी नहीं छूटती। वे हमेशा आदमी की आत्मा के साथ जन्म जन्मांतरों में और लोक लोकांतरों में भ्रमण करती रहती हैं। इसीलिए वे आत्मा को अपना स्वरूप लगती हैं। एक प्रकार से आदमी पूरी दुनिया को अपने साथ घुमाए फिरता रहता है। बोलते हैं कि फलां की उम्र पूरी हो गई और उसने दुनिया को छोड़ दिया। पर दुनिया उसे कहां छोड़ती है। वह तो उसके अहंकार के रूप में उसी के साथ हो लेती है।

प्रत्येक पराई वस्तु या पराए विचार की छाया आदमी की आत्मा में अहंकार के रूप में दर्ज होती रहती है। कई दुनियादारी में निपुण लोग बड़ा दावा या नाटक करते हैं कि उनमें अहंकार नहीं है, पर ऐसा होना असंभव है। कई महान अहंकारी तो आत्मज्ञानी बनकर घूमते फिरते हैं। मैं यह किसी धर्म के अधिष्ठाता के बारे में नहीं बोल रहा। दुनिया की छाया तो आत्मा पर बनेगी ही, चाहे आदमी अपना जितना मर्जी बचाव कर ले। हां, अगर वह साथ में कुंडलिनी योग भी प्रतिदिन करता रहे, तब वह छांव कमजोर बनेगी और बनी हुई छांव मिटने लगेगी। फिर हम कह सकते हैं कि अमुक आदमी में बहुत कम अहंकार है। मतलब साफ है कि कुंडलिनी योग ही किसी के अहंकार का पैमाना है, दुनियादारी नहीं।

या तो आदमी स्थूल जगत को भी सूक्ष्म जगत की तरह अपना स्वरूप समझे या किसी को भी अपना स्वरूप ना समझे। गड़बड़ वहां होती है, जब स्थूल जगत को पराया रूप समझा जाता है, और सूक्ष्म जगत को अपना रूप समझा जाता है। जब आदमी अपने अहंकार की तरह ही स्थूल जगत को भी अपना रूप समझेगा तो उसके प्रति उसकी आसक्ति कम हो जाएगी। अपने से भला कौन आसक्ति करता है। इससे आत्मा पर उसकी कम गहरी छाया बनेगी। इससे अहंकार भी खुद ही कम हो जाएगा। अगर आदमी जगत के साथ अहंकार को भी पराया समझेगा तो वह कुंडलिनी योग साधना की तरफ झुकेगा और उसकी मदद से अपनी शुद्ध आत्मा से चिपकी पराई और गंदी चीज को बाहर निकालना चाहेगा।

आम आदमी को अपनी शुद्ध आत्मा का पता ही नहीं होता। इसलिए वह अहंकार को ही अपनी आत्मा समझे रखता है। पर कुंडलिनी जागरण से आदमी को अपनी शुद्ध आत्मा का अनुभव होता है। बेशक कुंडलिनी जागरण का अनुभव और उससे जुड़ा आत्मा का अनुभव कुछ ही क्षणों के लिए होता है। इससे अहंकार स्पष्ट रूप से पराया और अज्ञान की वजह से शुद्ध आत्मा से चिपका हुआ सा नजर आने लगता है। यह अज्ञान आत्मा का अज्ञान ही है, जिसे शास्त्रों में ज्ञान से मतलब आत्मा के ज्ञान से खत्म करने की सलाह हर जगह दी गई है। मतलब परोक्ष रूप से कुंडलिनी जागरण की सलाह दी गई है, क्योंकि उसी से आत्मा का ज्ञान अर्थात आत्मा का अनुभव होगा। आत्मा का ज्ञान कोई किताबी ज्ञान की तरह नहीं है कि पढ़ा और हो गया, जैसा कई लोग समझते हैं। बल्कि यह आत्मा का प्रत्यक्ष अनुभव है। वैसे भी पढ़ा तो किसी दूसरी चीज के बारे में ही जा सकता है। अपने को कोई कैसे पढ़ेगा। अपने को तो केवल प्रत्यक्ष रूप में महसूस ही किया जा सकता है। इसलिए जागृत अर्थात आत्मज्ञानी आदमी कुंडलिनी योग समेत विभिन्न प्रकार की साधनाओं से उस विषबेल रूपी अहंकार को परे हटाने का प्रयास भी करता रहता है। शायद दार्शनिक शैली में अहंकार को ही विषबेल कहा गया है, क्योंकि दोनों लिपटते हैं, और जिससे लिपटते हैं, उसे मार देते हैं। इसी तरह अहंकार को ही आकाशबेल कहा गया है। आकाशबेल मतलब ऐसी बेल जो आकाश से लिपटती है। आत्मा आकाश की तरह स्वच्छ और शून्य है। अहंकार ही इससे लिपट सकता है, अन्य तो कुछ भी आकाश से नहीं चिपक सकता। यह भी आश्चर्य ही है कि अहंकार शून्य आकाश को भी नहीं छोड़ता।

मतलब साफ है कि कुंडली जागरण कोई स्थाई उपलब्धि नहीं है। पर इसका महत्त्व इसी में है कि यह आदमी को योग की तरफ प्रेरित करता रहता है। हां, सबको तो कुंडली जागरण मिलता नहीं है। इसीलिए जागृत व्यक्ति की संगत करने को कहा जाता है। जैसे स्वर्ण का जानकार पूरी दुनिया को स्वर्ण की पहचान बताता है। उसी तरह एक जागृत व्यक्ति ही पूरे समाज को आत्मा और अहंकार की सही पहचान बता सकता है। इसीलिए शास्त्रों में कुंडलिनी जागरण को बहुत महत्व दिया गया है। आजकल के सत्संगों आदि में बेशक मुख्य प्रवचक आदि लोग जागृत नहीं होते, पर वे शास्त्रों में लिखे जागृत लोगों के वचनों की पुनरावृत्ति करते हैं। इससे भी काम चल पड़ता है। इसीलिए व्यास या कथावाचक को भी बहुत महत्त्व व सम्मान दिया जाता है। बेशक वे जागृत नहीं होते पर जागृत लोगों के वचनों को अपनी दार्शनिक चतुराई और वाकपटुता से श्रोता गणों को अच्छे से समझाते हैं। हम भी इस वेबसाइट पर लगभग यही करने का प्रयास करते हैं, क्योंकि हम शास्त्रों के ही आध्यात्मिक तथ्यों को आधुनिक, वैज्ञानिक और तार्किक रूप में समझने की और दुनिया के सामने प्रस्तुत करने की कोशिश करते रहते हैं।

Kundalini Awakening can help ego to be properly identified and properly removed

Friends, the things said in the scriptures have deep meanings. As we were discussing that Yoga goes from grossness to subtlety. Death or Pralaya is also called going from grossness to subtlety. Then what is the difference between Yoga and death, let us understand it a little more deeply. The subtlety of death stops at the ego. But the subtlety of Yoga reaches the soul. The soul is the last limit of subtlety. There is nothing more subtle than the soul. It also has an attraction like a black hole. The one who finds it, never returns to the physical world again. Then forever the subtle and infinite world of the soul becomes his world. On the other hand, the subtlety of death stops at the ego. Man’s ego is undoubtedly subtle, and all the past activities of man are recorded in it in the form of subtle codes. But still it is as gross as a mountain in front of the most subtle soul. There is absolutely no trace of the gross world in the soul, not even in a subtle or code form.

Some people call this ego the soul. Some people call it the subconscious mind. Some call it as subtle body. All this is a jugglery of words. It is the same thing. It is called ego or ahankar because it appears to everyone in their own form, not in an alien form. But in reality, it is not one’s own form. That is why ego is called false and deceptive in the scriptures. The Sanskrit word “aham” of ahamkar itself means “I”. The world with which a man deals is in an alien form. Like a man says that he drove a car. He does not say that he drove himself. But he does not realize that those alien things of the world, while in a subtle form, create and increase his ego as his own form.

As per the above, man’s ego i.e. subconscious mind is filled with all alien things. But man never considers them alien. That is because they are in a very subtle form. They are so closely attached to the soul that they do not leave it even after death. They always travel with the soul of a man in different births and in different worlds. That is why they appear as its own form to the soul. In a way, man keeps roaming around the whole world with them. It is said that so and so’s life is over and he has left this world. But the world never leaves him. It remains with him in the form of his ego.

The shadow of every alien object or alien thought remains recorded in the soul of a man in the form of ego. Many people skilled in worldly affairs make big claims or pretend that they do not have ego, but it is impossible. Many great egoists roam around pretending to be enlightened. I am not talking about the originator of any religion. The shadow of the world will remain on the soul, no matter how much the man tries to protect himself. Yes, if he keeps doing Kundalini Yoga along with it daily, then that shadow will become weak and the shadow formed will start disappearing. Then we can say that a certain man has very little ego. The meaning is clear that Kundalini Yoga is the measure of someone’s ego, not worldliness.

Either a person should consider the gross world as his own form like the subtle world of his ego or he should not consider anyone as his own form. The problem arises when the gross world is considered as someone else’s form and the subtle world is considered as one’s own form. When a person considers the gross world as his own form like his ego, then his attachment towards it will reduce. Who gets attached to himself? This will create a less deep shadow on the soul. This will reduce the ego itself. If a person considers the ego as someone else along with the world, then he will incline towards Kundalini Yoga Sadhana and with its help will surely want to remove the alien and putrid thing stuck to his pure soul.

The common man does not know about his pure soul. That is why he considers his ego as his soul. But with Kundalini awakening, a person experiences his pure soul. Of course, the experience of Kundalini awakening and the experience of the soul associated with it lasts only for a few moments. Due to this, the ego clearly appears as someone else and stuck to the pure soul due to ignorance. This ignorance is the ignorance of the soul, which has been advised to be eradicated by knowledge of the soul everywhere in the scriptures. It means that indirectly the advice of Kundalini awakening has been given, because only then will the knowledge of the soul be attained, that is, the experience of the soul. The knowledge of the soul is not like bookish knowledge that you read and it is done, as many people think. Rather, it is the direct experience of the soul. In any case, one can only read about something else. How can one read about oneself? One can only feel oneself directly. Therefore, an awakened person, that is, a self-aware person, keeps trying to remove the ego in the form of a poisonous vine through various types of sadhnas including Kundalini Yoga. Perhaps in a philosophical style, the ego itself has been called the poisonous vine aka Vishabel, because both tend to cling, and kill the one they cling to. Similarly, the ego itself has been called the Akashbel that’s sky vine. Akashbel means a vine that clings to the sky. The soul is clean and empty like the sky. Only the ego can cling to it, nothing else can cling to the sky. It is also surprising that ego does not leave safe even the empty sky.

The meaning is clear that Kundalini Jagran is not a permanent achievement. But its importance lies in the fact that it keeps motivating a person towards Yoga. Yes, not everyone gets Kundalini Jagran. That is why one is asked to keep company with an awakened person. Just like a person who knows about gold tells the entire world how to identify gold. In the same way, only an awakened person can tell the entire society the true identity of ego.
This is why Kundalini awakening has been given a lot of importance in the scriptures. In today’s satsangs etc., of course the main preacher etc. are not awakened, but they repeat the words of awakened people written in the scriptures. This also works. That is why Vyas or spiritual storyteller is also given a lot of importance and respect. Of course they are not awakened, but they explain the words of awakened people to the listeners well with their philosophical cleverness and eloquence. We also try to do almost the same on this website, because we keep trying to understand and present the spiritual facts of the scriptures to the world in a modern, scientific and logical form.