My post

कुंडलिनी योग से पिहरवा मतलब पति घर आ जाते हैं

दोस्तो , “पिहरवा अजहु ना आए” नामक राग मेघ को ही देख लें। इसमें स्त्री पति के लौटने की आस में है। वह कहती है कि डर लग रहा है। काले बादल घिर गए हैं, बिजली चमक रही है। बारिश की बूंदें भी गिरने लगी हैं। पति परदेस में बस गए हैं, जो अभी तक नहीं आए हैं। यह आध्यात्मिक आख्यान ही है, भौतिक नहीं। पत्नि यहां आत्मा है, पति परमात्मा हैं। परमात्मा बहुत दूर मतलब विदेश में हैं। कभी दोनों साथ थे, पर कालांतर में अलग हो गए। काले बादल मतलब अज्ञान का अंधकार डरावना लग रहा है। बिजली चमक रही है, मतलब दुखी करने वाले काम, क्रोध जैसे दोषपूर्ण व भड़कीले विचार मन में दौड़ रहे हैं। जैसे बिजली आदमी को मार सकती है, वैसे ही अनसुलझी वासना भी। मतलब वह वासना आदमी का पुनर्जन्म करवा सकती है। और यह तो अपने आप स्पष्ट ही है कि किसी जीव का पुनर्जन्म तभी होगा जब पहले वह मरेगा। बारिश की बूंदें गिरने लग गई हैं, मतलब दुख के कारण आंखों से अश्रु भी गिरने लग गए हैं।

यह जीवात्मा की असली गति व तस्वीर है, जिसे राग में दर्शाया गया है। यह वैज्ञानिक तथ्य ही है, कोई कपोल कल्पना नहीं। यह आध्यात्मिक मनोविज्ञान है। यह भौतिक जीवन से भी मिलता जुलता है। असल में भी घर के मुखिया के घर पहुंचने से चारों ओर प्रकाश सा छा जाता है। निराशा, दुख, अभाव आदि अंधकारपूर्ण दोष कुछ देर के लिए गायब से हो जाते हैं। मतलब राग द्विअर्थी होते हैं। इन्हें बनाने और गाने वाले भी संतों से कमतर नहीं होते होंगे। कुंडलिनी योगी भी इसी तर्ज पर मन में गुरु, देवता आदि का चित्र मजबूत करते हैं, जो पति के घर आने की आस की तरह ही है। याद करते-करते वह कुंडलिनी जागरण के रूप में घर आ भी जाते हैं। आगे फिर कुंडलिनी योगी पर निर्भर करता है कि वह नियमित साधना से उन्हें घर में बांधकर रख पाता है या अनियंत्रित आचरण से उन्हें पुनः दूर परदेस चले जाने का मौका दे देता है।

इसी तरह “आजहुं न आए पिया, आली (सखी) मोरी, वो न आए, तुम/पिया बिन रैना न कटत, पिया बिन रैन निहारूं, आजहुं न आए पिया”। यह राग खयाल में है, अदरिजा बसु ने गाया है। यह राग लगभग पौने घंटे का है, और पूरे राग में उतार चढ़ाव के साथ लगभग यही बोल चलते हैं।  अंत के पांच दस मिनट में शिव स्तुति के “सललल हिलत/किलत गंगा, जटाजूट व्याल (सर्प)” जैसे कुछ बोल भी हैं। इससे भी सिद्ध होता है कि एक ही कुंडलिनी योग की थीम पर ही ज्यादातर राग चलते हैं। बहुत सुंदर राग गाया है। एक ही सांस को लंबा खींचने की और उससे बंधे सुर को गहरे उतार चढ़ाव देने की भरपूर कोशिश की गई है इसमें।

Kundalini Yoga makes Piharava means husband return home

Friends, just look at the Raga Megh based raga named “Piharva Azhu Na Aaye”. In this the woman is waiting for her husband to return. She says feeling scared. Dark clouds have gathered, lightning is flashing. Rain drops have also started falling. The husband has settled abroad and has not yet returned. This is a spiritual story only, not a physical one. Here the wife is the soul, the husband is God. God is far away i.e. abroad. Sometimes both were together, but with time they separated. Black clouds mean darkness of ignorance looks scary. If lightning is flashing, it means that sadness producing thoughts like lust, anger, etc. are running in the mind. Just as lightning can kill a man, so too can unresolved lust. Meaning that lust can cause a man to be reborn. And it is self-evident that a living being will be reborn only if it first dies. Rain drops have started falling, which means tears have also started falling from the eyes due to sadness.

This is the real movement and picture of the soul, which is depicted in the raga. This is a scientific fact, not a fantasy. This is spiritual psychology. This is also similar in the physical life too. In fact, when the head of the family reaches home, there is light all around. Dark defects like disappointment, sadness, hopelessness, lack etc. disappear for some time. Meaning, ragas have double meanings. Those who make and sing them must be no less than saints. On similar lines, Kundalini Yogis also strengthen the picture of Guru, God etc. in their mind, which is like the hope of husband coming home. While remembered, he may even return home in the form of Kundalini awakening. Further, it depends on the kundalini yogi whether he is able to keep him tied to the home through regular sadhana or gives him a chance to go far away and abroad again through uncontrolled behavior.

Similarly, “Aajhun na aaye piya, aali (friend) mori, woh na aaye, tum/piya bin Raina katat na, aajhun na aaye piya”. This raga is in Khayal, sung by Adrija Basu. This raga is about a quarter of an hour long, and the same lyrics are used with ups and downs throughout the raga. In the last five-ten minutes, there are some words of Shiva praise like “Salalal Hilat/kilat Ganga, Jatajut Vyal (Serpent)”. This also proves that most of the ragas are based on the same theme of Kundalini Yoga. Very beautifully sung raga. In this, every effort has been made to prolong a single breath and to give deep ups and downs to the note associated with it.

कुंडलिनी योग में रागों का महत्त्व

दोस्तों, शास्त्रीय संगीत आधारित राग प्राचीन भारतीय परंपरा का एक उत्कृष्ट उदाहरण है। राग और कुंडलिनी योग में बहुत सी समानताएं हैं। दोनों ही शरीर और मन को तनाव रहित बना देते हैं। रक्तचाप को नियंत्रित करते हैं। ध्यान लगाने में मदद करते हैं। दरअसल रागों का आधार कुंडलिनी योग ही होता है। जैसे “जागो, जागो मोहन प्यारे, भोर भई, तेरे दर्शन को आए जोगी जंगम, जटी, निरंजन” आदि। यहां भोर का मतलब कुंडलिनी योगी के अंदर प्रचुर सतोगुण की वृद्धि है। मोहन यहां कुंडलिनी ध्यान चित्र है। मोहन का जागना यहां कुंडलिनी जागरण है। राग योग के दौरान सांस को ज्यादा देर तक रोक रखने में मदद करते हैं क्योंकि राग में भी ज्यादा देर तक सांस को रोक कर एक ही धुन को लंबा खींचा जाता है। आम गानों में बोल और धुन जल्दी-जल्दी बदलते रहते हैं जिससे ध्यान भी जल्दी जल्दी बदल कर एकाग्र नहीं हो पाता। लोग बोलते हैं कि राग से नींद आती है। दरअसल राग मन को शांत करते हैं। मन की थकान वह बेचैनी के समय राग सुनने से सांसें गहरी और धीमी हो जाती हैं जिससे मन एकदम स्वस्थ महसूस होता है। जब योग के अभ्यास से राग गाने में मदद मिलती है, तो राग श्रवण व गायन से योग में क्यों मदद नहीं मिल सकती, क्योंकि दोनों में सांसों के अभ्यास मतलब प्राणायाम का योगदान है। दिन के समय के अनुसार राग सुनने से मूड फ्रेश हो जाता है। ऐसी ही एक राग्या ऐप है जिसे मैं पसंद करता हूं। मैं कोई प्रमोशन नहीं कर रहा। इसमें लगातार दिन के समय के अनुसार राग चलते रहते हैं और बदल बदल के अनगिनत राग आते हैं। इससे पहले मैंने सारेगामा ऐप को प्रयोग किया पर उसमें किसी बग वगैरह से उसने मेरा 3 महीने का सब्सक्रिप्शन ही भुला दिया, जिसे कस्टमर केयर से भी वापस नहीं पाया जा सका। योग के समय राग सुनने से मन में दबे विचार प्रस्फुटित नहीं होते क्योंकि मस्तिष्क की शक्ति राग सुनने में लगी रहती है। शायद वह दबे विचार नष्ट तो होते रहते हैं, पर बाहर प्रस्फुटित हुए बिना ही, मतलब चुपचाप से। शायद जिस विचार अभिव्यक्ति को हम विचारों के नष्ट होने की प्रक्रिया समझते हो, वह विचारों को जीवित रखने का तरीका हो। किसी आदत को बारंबार दोहराने से वह भला नष्ट कैसे होगी। आदत तभी नष्ट होगी, जब उसे दोहराएंगे नहीं। इसी तरह से उक्त विचार को बारंबार प्रकट करने से वह नष्ट कैसे होगा। नष्ट वह तभी होगा जब उस विचार की शक्ति को किसी दूसरे अच्छे विचार या भाव में लगाएंगे। शायद रागों से यही होता है। योग से उत्पन्न शक्ति सुप्त विचारों को ना लगकर राग संगीत को लगती रहती है जिससे आध्यात्मिक संस्कारों वाले विचार व भाव मजबूत होते रहते हैं, और पिछले जीवन के फालतू व दबे हुए विचार नष्ट होते रहते हैं। यह सुप्त विचारों को हल्के रूप में प्रकट करना और उसकी शक्ति नए कुंडलिनी विचार को देने का मध्य मार्ग ही है, ताकि उन विचारों की शक्ति का आहरण भी हो सके और वे प्रचंडता से अभिव्यक्त होकर भौतिक या भौतिक जैसे भी न बन सकें। अगर सुप्त विचार बिल्कुल भी मानस पटल पर न उभरे तो उनकी शक्ति का आहरण हो ही नहीं पाएगा। इसी तरह यदि वे बहुत ज्यादा उभर जाएं तो भी उनसे आहरण करने के लिए शक्ति बचेगी ही नहीं। रागों की मूल थीम आध्यात्मिक या योगमय ही होती है। साथ में राग सुरताल वह लय में होते हैं। इसलिए मन के लिए अच्छे होते हैं। इनमें सुंदर आवाज वाले ढोल, ढोलकी, सितार, बांसुरी आदि प्राकृतिक वाद्य बहुत कर्ण प्रिय लगते हैं। जो तथाकथित आधुनिक कनफोड़ू संगीत यंत्रों से बेहतर ही होते हैं, खासकर योगी व आनंदमयी जीवन शैली के लिए। मुझे राग तांत्रिक लगते हैं। जैसे कुंडलिनी तंत्र से तथाकथित तुच्छ दुनियादारी उत्तम आध्यात्मिक साधना में रूपांतरित हो जाती है, उसी तरह राग से भी। प्रेमी प्रेमिका के बीच का प्रेमसंबंध आमतौर पर भौतिक लगता है, पर राग में बंध जाने पर वह परिष्कृत सा होकर आध्यात्मिक बन जाता है। इसी तरह दुनियादारी का कोई भी विषय ले लो, राग उसे पवित्र कर देता है। इसलिए अगर राग को म्यूजिकल लॉन्ड्रिंग कहो, तो अतिशयोक्ति नहीं होगी। अगर इसके आधारभूत सिद्धांत का गहराई से अवलोकन करें, तो कुंडलिनी ही दिखाई देती है। रागों से सांसों में और शरीर की क्रियाशीलता में सुधार होता है, क्योंकि दोनों आपस में जुड़े हैं। इससे कुंडलिनी शक्ति क्रियाशील हो जाती है, जिससे मन में कुंडलिनी चित्र का निरंतर वास होने लगता है। इससे सभी विचारों, भावों और कर्मों के साथ कुंडलिनी चित्र जुड़ा रहता है। इससे द्वैत से भरी दुनिया में डूबे रहने पर भी मन में उत्तम अद्वैत भाव बना रहता है। यही अद्वैत भाव सबको पवित्र करता है। रागों की एक खास बात यह भी है कि अगर इनके शब्द या बोल समझ भी न आए, ये तब भी अपने बोलने के और संगीत तरीके से योगलाभ प्रदान करते हैं। वैसे भी उनमें बोल ज्यादा नहीं होते। एक ही वाक्य या शब्द पर भी पूरा एक घंटे का राग बन जाता है। उदाहरण के लिए “सांवरे से मन लागा, मोरी माए”, इस जैसे दो चार बोलों पर पैंतालीस मिनट का खयाल आधारित सुमधुर राग है। ऐसा लगता है कि राग शब्दप्रधान न होकर भावप्रधान होते हैं।

Kundalini Yoga with Ragas

Friends, classical music based raga is an excellent example of ancient Indian tradition. and Kundalini Yoga. Both make the body and mind stress free. Controls blood pressure. Helps in concentrating. Actually, the basis of Ragas is Kundalini Yoga. Like “Wake up, wake up Mohan Pyare, Bhor Bhai, let your darshan come to Jogi Jangam, Jati, Niranjan” etc. Here dawn or Bhor means the growth of abundant sattoguna within the mind of Kundalini Yogi. Mohan Here is the Kundalini meditation picture. Mohan’s awakening here is Kundalini awakening. Ragas help in holding the breath for a longer period during yoga because in a raga, the same tune is prolonged by holding the breath for a longer period. In common songs, the lyrics and tune keep changing frequently due to which the attention becomes difficult to concentrate. People say that melody brings sleep. Actually, ragas calm the mind. In times of mental fatigue and restlessness, by listening to a raga, the breathing becomes deep and slow due to which the mind feels completely healthy. When the practice of yoga helps in singing a raga, then why can’t listening and singing a raga help in yoga, because in both the practice of breathing i.e. Pranayama contributes. Listening to the raga according to the time of the day freshens the mood. One such app that I like is Ragya. I am not doing any promotion. In this, ragas keep playing continuously according to the time of the day and innumerable ragas come in change. Earlier I used Saregama app but due to some bug in it, it forgot my 3 months subscription, which could not be recovered even from customer care. During yoga, listening to a raga does not reveal the thoughts suppressed in the mind because the power of the brain remains engaged in listening to the raga. Perhaps those suppressed thoughts keep getting destroyed, but without erupting outside, that is, silently. Perhaps what we consider expression of thoughts to be the process of destruction of thoughts, may actually be a way of keeping thoughts alive. How can a habit be destroyed by repeating it again and again? A habit will be destroyed only if it is not repeated. Similarly, how will the above thought be destroyed by repeatedly expressing it? It will be destroyed only when the power of that thought is used in some other good thought or feeling. Perhaps this is what happens with ragas. The power generated by Yoga does not get absorbed in the dormant thoughts but gets absorbed in the raga music, due to which the thoughts and feelings associated with spiritual sanskars get strengthened, and the useless and suppressed thoughts of the previous life get destroyed. This is the middle way of manifesting the dormant thoughts in a light form and giving their power to the new Kundalini thought, so that the power of those thoughts can also be extracted and they cannot become material or material like after being expressed violently. If dormant thoughts do not emerge from the mind at all, their power will not be extracted. Similarly, even if they emerge too much, there will be no power left to draw from them. The basic theme of ragas is spiritual or yogic. Along with Ragas are in Surtaal means they are in rhythm. Therefore they are good for the mind. Among these, natural and simple instruments with beautiful sound like drum, dholki, sitar, flute etc. sound very dear to the ears. Which are better than the so-called modern deafening musical instruments, especially for yogis and blissful lifestyle. I find ragas tantric. Just as through Kundalini Tantra the so-called trivial worldliness is transformed into sublime spiritual practice, similarly through Raga too. The love relationship between a lover and his or her beloved usually seems to be physical, but when it is connected to a raga, it becomes sophisticated and spiritual. Similarly, take any worldly subject, Raga passion purifies it. Therefore, if we call Raaga musical laundering, it would not be an exaggeration. If we observe its basic principle in depth, only Kundalini is visible. Ragas improve breathing and body movements, because both are interconnected. Due to this, the Kundalini Shakti becomes active, due to which the Kundalini picture starts residing continuously in the mind. Due to this, the Kundalini picture remains connected with all thoughts, feelings and actions. Due to this, even after being immersed in a world full of duality, a feeling of perfect non-duality remains in the mind. This non-dual feeling purifies everyone. One special thing about ragas is that even if their words or lyrics are not understood, they still provide yoga benefits through their way of speaking and music. Anyway, there are not many words in them. Even on a single sentence or word, an entire raga of one hour is formed. For example, “Saavre se man laga, mori mae”, is a forty-five minute Khayal-based melodious raga on two or four lyrics like this.  It seems that ragas are emotion based rather than word based.

Kundalini Yoga versus Investment

Friends, Kundalini Yoga and investment seem to be opposite subjects to each other, but there is also a deep connection between them. Just as a man wants to get maximum profit immediately with a short-term investment, Similarly, with Kundalini Yoga also, but both are accomplished with long-term practice. Just as investment fails due to uncontrolled mind, similarly Yoga can also fail due to uncontrolled mind. For example, due to greed, a person can invest more in the wrong company. Similarly, in the greed for more yoga benefits, a person can do yoga in the wrong way or beyond the tolerance limit of the body. There can be loss in both the situations. Just as investing without adequate information can result in losses, similarly practising Yoga without basic information and etiquettes can also result in minor losses. Just as long term investments bear fruit after a long time, so does Kundalini Yoga. Just as short term investment can be successful very quickly only with proper information, time, power and good opportunity, in the same way Tantric Kundalini Yoga also proves fruitful very quickly only if done with adequate knowledge, time, power and good opportunity. Just as if a short-term investment is not always successful, and a person can lose his capital and become a pauper, in the same way, if Tantric Yoga is not successful, a person’s old bodily power can also get weakened. Just as successful short-term investment takes a lot of man’s money at stake and returns even more money in the form of profit, similarly successful Tantric Kundalini Yoga also takes a man’s more power at stake and returns it amplified in the form of Kundalini awakening. Just as in short term trading the risk is also high despite the potential for high profits, so too is the case with Tantric Kundalini Yoga. Just as money gradually increases money, similarly the practice of yoga also gradually increases yoga. Just as wrongly spent money is destroyed, similarly wrongly used yoga power is destroyed. Just as money invested in the right direction keeps on increasing, similarly the power of yoga invested in the right direction keeps on increasing. Just as increased wealth helps in increasing itself by forcing one to perform religious activities and with this also helps in attaining God, in the same way, increased Kundalini Yoga also helps in increasing itself by forcing one to perform religious activities and in this way also helps in attaining God. Just as the desire for more money makes a man do all kinds of good and bad deeds, in the same way the desire for more Yoga-happiness i.e. perfection i.e. God makes a man do all kinds of deeds. Just as a person does innumerable deceitful things to attain wealth, in the same way many people do sinful Panchamakarika type meditation or work to attain the best Tantrik Yoga. Just as growth of wealth is the main goal of life, similarly growth of yoga and happiness is also the main goal of life. Just as money increases by investing in good companies, similarly by sharing the knowledge of Yoga among deserving people, Yoga increases. Just like investing money in a bad company leads to loss of money, in the same way, sharing the knowledge of yoga among undeserving and negative people can also lead to loss of yoga. Just as moving away from everyone else and investing by one with his own personal understanding and style increases his wealth, in the same way, tailoring yoga to one’s needs can also increase his Yoga benefits exponentially. Just as money neither belongs to anyone nor it has enmity to anyone, but its purpose depends on the person who uses it, in the same way, someone can do good deeds through Yoga, and someone can do bad deeds like Tantric black rituals through Tanta Yoga. Yoga itself has nothing to do with these. Just as the common people increase the wealth in the treasury by paying taxes, but only a few people can claim their rights on it, not all, similarly all the gentlemen have a hand in creating a yogic environment, but only a select few people have the facilities of a yogi, not all. Just as the common worldly man attains satisfaction and happiness in his silence, similarly the common gentleman attains his true Yogananda within his own mind by staying away from the desire for fame etc.

कुंडलिनी योग और निवेश के बीच समानता

दोस्तों, कुंडलिनी योग और निवेश एक दूसरे के विपरीत विषय लगते हैं, पर इनके बीच गहरा संबंध भी है। जैसे आदमी थोड़े समय के निवेश से एकदम से अधिकतम लाभ प्राप्त करना चाहता है, वैसे ही कुंडलिनी योग से भी, पर दोनों ही लंबे समय के अभ्यास से सिद्ध होते हैं। जैसे मन पर काबू न होने से निवेश असफल होता है, उसी तरह अनियंत्रित मन से योग भी असफल हो सकता है। जैसे लालच में आकर आदमी गलत कंपनी में ज्यादा निवेश कर सकता है, वैसे ही ज्यादा योग-लाभ के लालच में आदमी गलत तरीके से या शरीर की सहन सीमा से ज्यादा योग कर सकता है। दोनों ही स्थितियों में नुकसान हो सकता है। जैसे बिना पर्याप्त जानकारी के निवेश से नुकसान हो सकता है, वैसे ही बिना आधारभूत जानकारी के योग से भी छुटपुट हानि हो सकती है। जैसे लंबी अवधि का निवेश लंबे समय बाद फलीभूत होता है, वैसे ही कुंडलिनी योग भी। जैसे उचित जानकारी, समय, शक्ति व अच्छे अवसर के साथ रहने पर ही छोटी अवधि का निवेश बहुत जल्दी सफल हो सकता है, उसी तरह पर्याप्त जानकारी, समय, शक्ति व अच्छे अवसर के साथ करने पर ही तांत्रिक कुंडलिनी योग भी अति शीघ्र फलीभूत होता है। जैसे छोटी अवधि के निवेश के सफल ना होने पर उससे आदमी अपना मूलधन खोकर कंगाल भी बन सकता है, उसी तरह तांत्रिक योग के सफल ना होने पर आदमी की अपनी पुरानी शक्ति भी क्षीण हो सकती है। जैसे सफल लघु अवधि का निवेश आदमी के ज्यादा धन को दांव पर लगाकर उससे भी कहीं ज्यादा धन लाभ के रूप में वापस करता है, वैसे ही सफल तांत्रिक कुंडलिनी योग भी आदमी की ज्यादा शक्ति को दांव पर लगाकर बदले में कुंडलिनी जागरण के रूप का अत्यधिक लाभ या रिटर्न प्रदान करता है। जैसे शॉर्ट टर्म ट्रेडिंग में अधिक लाभ की संभावना के बावजूद जोखिम भी अधिक है, उसी तरह तांत्रिक कुंडलिनी योग में भी है। जैसे पैसा धीरे-धीरे पैसे को बढ़ाता है, उसी तरह योग का अभ्यास भी योग को धीरे धीरे बढ़ाता रहता है। जैसे गलत तरीके से खर्च किया गया पैसा नष्ट हो जाता है, उसी तरह गलत तरह से इस्तेमाल की गई योग शक्ति नष्ट हो जाती है। जैसे सही दिशा में लगाया गया धन बढ़ता ही रहता है, उसी तरह सही दिशा में लगाई गई योगशक्ति बढ़ती ही रहती है। जैसे बढ़ा हुआ धन धर्मकार्य करवा कर अपने को बढ़ाने के साथ परमात्मा की प्राप्ति में भी मदद करता है, उसी तरह बढ़ा हुआ कुंडलिनी योग भी धर्म कार्य करवा कर अपने को बढ़ाता रहता है, और साथ में परमात्मा की प्राप्ति में भी मदद करता है। जैसे ज्यादा धन की चाह ही आदमी से किस्म किस्म के अच्छे बुरे कर्म करवाती है, उसी तरह ज्यादा योगसुख अर्थात पूर्णता अर्थात परमात्मा की चाह आदमी से सभी किस्म के कर्म करवाती है। जैसे अधिक धन की प्राप्ति के लिए आदमी अनगिनत कपटी काम करता है, उसी तरह उत्तम तांत्रिक योग की प्राप्ति के लिए भी कई लोग पंचमकारिक काम करते हैं। जैसे धन की वृद्धि ही जीवन का मुख्य लक्ष्य है, उसी तरह योगसुख की वृद्धि भी जीवन का मुख्य लक्ष्य है। जैसे अच्छी कंपनियों में निवेश से खर्च करने से पैसा बढ़ता ही है, उसी तरह योग का ज्ञान योग्य लोगों में बांटने से योग बढ़ता ही है। जैसे घटिया कंपनी में पैसा निवेश करने से पैसा घटता है, उसी तरह अपात्र व नकारात्मक लोगों में योग का ज्ञान बांटने से योग घट भी सकता है। जैसे सब से अलग हटकर और अपनी व्यक्तिगत समझ व शैली में निवेश करने से धन अत्यधिक बढ़ता है, उसी तरह अपनी जरूरत के हिसाब से योग को ढालने से योग भी अत्यधिक बढ़ सकता है। जिस प्रकार धन का ना कोई अपना है, और ना कोई पराया है, पर इसका इस्तेमाल करने वाले पर ही इसका उद्देश्य निर्भर करता है, उसी तरह कोई योग से अच्छे काम कर सकता है, तो कोई तांत्रिक अभिचार जैसे बुरे काम, पर योग का इससे कोई लेना-देना नहीं है। जैसे आम लोग कर देकर कोष में धन को बढ़ाते हैं, पर कुछ ही लोग उस पर अपना हक जता सकते हैं, सभी नहीं, इसी तरह योगमय वातावरण को बनाने में सभी सज्जन लोगों का हाथ होता है, पर कुछ ही गिनेचुने लोग योगी वाली सुविधाओं और सम्मान पर अपना दावा कर सकते हैं, सभी नहीं। जैसे आम सांसारिक आदमी अपनी चुप्पी में ही संतोष और सुख प्राप्त करता है, उसी तरह आम सज्जन आदमी भी प्रसिद्धि की चाहत से दूर रहकर अपने मन में ही अपना असली योगानंद प्राप्त करता है।

Audiobooks for studying the Spirituality

Audiobooks are a boon for those who cannot read for some or that reason. Many may have vision problems, many do not have time to sit, many cannot always carry books with them, many spend most of their time in buses, cars, trains, and many feel reading books like boring. Nowadays Google’s Text to Speech AI has created a revolution in the field of audio books. While it used to take months and years to create an audio book, it was very expensive, resources were not available, and even if they were, it was a lot of trouble, whereas Google’s Auto Narration service can produce hundreds of audiobooks simultaneously within two hours.

Since listening to spiritual texts in the form of stories was considered the best way to gain spiritual knowledge, it follows that in the form of audiobooks it can be more interesting and resonate better. However, do not forget to listen responsibally mainly with earphones as too long hearing may cause temporary or permanent hearing loss. As per WHO, up to maximum of one hour daily listening with earphone is recommended. Sound more than 60 decibels can be damaging.

There is a web page of free audio books on this website, the link of which is given below, so that the interested people can acquire the unique knowledge about the country and the world effortlessly and with entertainment. These can be listened to by installing Google Play Book app from Play Store on Android phone.

https://demystifyingkundalini.com/audiobooks/

ऑडियोबुक्स से अध्यात्म का अध्ययन

ऑडियोबुक्स उन लोगों के लिए वरदान ही है जो किसी कारण पढ़ नहीं सकते हैं। कइयों को नजर की समस्या हो सकती है, कइयों के पास बैठने का समय नहीं होता, कई किताबों को हमेशा अपने साथ ढोकर नहीं रख सकते, कइयों का ज्यादातर समय बस, गाड़ी, ट्रेन में ही बीतता है, और कइयों का पुस्तक पढ़ने का मन ही नहीं करता। आजकल गूगल के टेक्स्ट टू स्पीच ए आई ने ऑडियो बुक्स के क्षेत्र में क्रांति तैयार कर दी है। जहां एक ऑडियो बुक्स को बनाने में महीनों और सालों लग जाते थे, बहुत खर्चा आता था, संसाधन उपलब्ध नहीं होते थे और अगर होते भी थे तो बहुत कष्ट साध्य होते थे, वहीं गूगल के ऑटो नेरेशन सर्विस से सैंकड़ों पुस्तकें एकसाथ दो घंटे के अंदर ऑडियो बुक्स बन जाती हैं।

क्योंकि आध्यात्मिक ज्ञान की प्राप्ति के लिए कथा के रूप में श्रवण सबसे अच्छा समझा जाता था, इससे जाहिर होता है कि ऑडियोबुक्स के रूप में यह ज्यादा रोचक लग सकता है और यह अच्छे से मन में बैठ सकता है। हालाँकि, मुख्य रूप से इयरफ़ोन के साथ जिम्मेदारी से सुनना न भूलें क्योंकि बहुत देर तक सुनने से अस्थायी या स्थायी सुनवाई हानि हो सकती है। WHO के अनुसार, प्रतिदिन अधिकतम एक घंटे तक इयरफ़ोन के साथ सुनने की सलाह दी जाती है। 60 डेसीबल से अधिक ध्वनि हानिकारक हो सकती है।

निशुल्क ऑडियो बुक्स का एक वेब पेज इस वेबसाइट पर है, जिसका लिंक नीचे दे रहा हूं, ताकि इच्छुक लोग अनायास ही और मनोरंजन के साथ देश दुनिया का चित्र विचित्र ज्ञान अर्जित कर सकें। एंड्रॉयड फोन पर प्ले स्टोर से गूगल प्ले बुक ऐप इंस्टाल करके इन्हें सुना जा सकता है।

https://demystifyingkundalini.com/audiobooks-hindi/

नाच

नाच नचाए ये कैसा
सब मुंह पैसा ही पैसा।

भरी दुपहरी गरमी के दिन,
ठेला लोग चलाते हैं।
किसम किसम के उद्योगों में,
अपनी देह जलाते हैं।।

कुछ जीते जी हासिल करते
कुछ इस पे मर जाते हैं।
भटकी आत्मा के जैसे वो,
कम ही शांति पाते हैं।।

अचरज-करतब क्यों ऐसा,
कहीं नहीं देखा जैसा।
नाच नचाए ये कैसा,
सब मुंह पैसा ही पैसा।।

डाकू-चोर बनाए कुछ को,
शातिर कुछ को गजब का।
कुछ से हमला युद्घ कराए,
आम-जैसा या अजब का।।

मानवता की बलि चढ़ा कर,
पूजा इसकी करते हैं।
परमेश्वर की पदवी देकर,
रह-रह इससे डरते हैं।।

क्या है नायक क्या खलनायक,
कोई न इसके जैसा।
नाच नचाए ये कैसा,
सब मुंह पैसा ही पैसा।।

पैसे से पैसा आता बिन,
पैसे ये आए कैसे।
भेड़ अकेले न रह ढूंढे,
झुंडों को अपने जैसे।।

कुछ छोटे रह जाते हैं कुछ,
सागर जैसे बन जाते।
बुद्धि जितनी ताकत जितनी,
उतने ही बढ़-चढ़ जाते।।

कुछ अपने रोगों से सबको,
रोग-युक्त कर देते हैं।
संग-अपने अपने झुंडों को,
श्वास-मुक्त कर देते हैं।।

कोई आम खिलाड़ी है न,
धावक ही ऐसा-वैसा।
नाच नचाए ये कैसा,
सब मुंह पैसा ही पैसा।।

अपनी प्राप्ति करवाने को,
धरम के काम कराता है।
टेढ़ी चाल से चलकर हरदम,
परमेश्वर तक जाता है।।

जीवन के शतरंज में इसको,
जो कोई भी जान गया।
तय है जीत उसी की हरदम,
भीषम इसको मान गया।।

न अपना न पर कोई भी,
इसका 'जैसे को तैसा'।
नाच नचाए ये कैसा,
सब मुंह पैसा ही पैसा।।

पाते कर-भोगी इनसाफ,
करदाता रह जाते हैं।
भेड़ की न सुन ऊन पे ही नित,
दावे ठोके जाते हैं।।

नाचो-गाओ मौज मनाओ,
'गूंगे का गुड़' ये कैसा।
नाच नचाए ये कैसा,
सब मुंह पैसा ही पैसा।।

कुंडलिनी आधारित हठयोग की सफाई तकनीकें असल की सफाई नहीं करतीं

दोस्तों हठयोग में बहुत सी तकनीकें आती हैं। शंख प्रक्षालन में इतना पानी पिया जाता है कि पेट की पूरी सफाई हो जाए। वमन में पिए हुए पानी को पेट से वापस खींच कर मुंह से बाहर निकाला जाता है। जल नेति में एक नथुने से पानी पीकर दूसरे नथुने से निकाला जाता है। सभी में पानी हल्का गुनगुना गर्म और हल्का नमकीन होना चाहिए। आम भाषा में इन क्रियाओं को सफाई क्रियाएं कहा जाता है, पर वास्तव में ऐसा है नहीं। सफाई तो गंदी वस्तु की की जाती है। हमारा शरीर गंदा थोड़े ही है। श्लेष्मा को बाहर निकालने को सफाई कहा जाता है, पर स्वस्थ व्यक्ति में स्वस्थ श्लेष्मा बनता है, जिसके शरीर के लिए बहुत से लाभ होते हैं। उसके बाहर निकलने को शरीर की सफाई नहीं कहना चाहिए। ऐसा कहने से इन योगिक क्रियाओं को करने का मन ही नहीं करता। ऐसा लगता है कि हम पहले गंदे थे और अब साफ हो रहे हैं। मुझे लगता है कि इनको बाहर निकालने से जो ध्यान लाभ मिलता प्रतीत होता है, वह उसके बाहर निकलने से नहीं, पर उसके अभाव में विविध अंगों के साथ वातावरणीय पदार्थों के स्पर्श से मिलता है। यह एक प्रकार का एक्यूप्रेशर जैसा प्रभाव होता है। जब अमाशय और आंतों की अंदरूनी सतह श्लेष्मा मतलब म्यूकस के बाहर निकलने से नंगी हो जाती है, तब उस पर जल और भोजन आदि का स्पर्श एक्यूप्रेशर का काम करता है। इससे इनकी सतह से नाड़ी संवेदना मस्तिष्क तक पहुंचकर उसे सक्रिय कर देती है। इसी तरह नाक के अंदर से म्यूकस के बाहर निकलने से उसकी अंदरूनी नंगी सतह पर वायु का स्पर्श एक्यूप्रेशर पैदा करता है। ऐसे एक्यू बिंदुओं या मर्म स्थानों (एक्यू बिंदुओं का संस्कृत नाम) का वर्णन शरीर की बाहरी सतह पर तो है, पर अंदरूनी सतह पर कहीं नहीं है। मुझे लगता है कि इस पर भी खोज की जरूरत है। प्राकृतिक तौर पर भी उल्टी होने के बाद या दस्त लगने के बाद या जुकाम होने के बाद भी इसी तरह की ताजगी और कुंडलिनी समाधि का सा अनुभव होता है। संभवतः इन्हीं की नकल करके ही ये स्वस्थ व बनावटी सफाई तकनीकें बनाई गई हैं। सफाई भी शायद इन्हें इसीलिए कहा गया है क्योंकि बिमारी के समय ऐसी शारीरिक प्रतिक्रियाएं सफाई ही करती हैं।  क्योंकि इन क्रियाओं से मन की समाधि मतलब मन की सफाई महसूस होती है, शायद इसी को शरीर की समझ लिया होगा, क्योंकि मन और शरीर आपस में जुड़े होते हैं। क्योंकि शायद इस तरह के रोग मन को समाधि लाभ देने के लिए पैदा होते हैं, इसीलिए कहा जाता होगा कि इन क्रियाओं से शरीर के रोग नहीं होते। इसलिए स्वस्थ शरीर में इनका नाम मनशुद्धि क्रियाएं होना चाहिए।

इसी तरह नाड़ी पर भी सुव्यवस्थित शोध की जरूरत है। अगर नाड़ियों का रूप केवलमात्र तथाकथित अभौतिक और सूक्ष्म होता, तो वैद्य लोग हाथ की कलाई को पकड़कर नाड़ी परीक्षण ना किया करते। नाड़ी या नरव को हम बेशक सीधे अनुभव नहीं कर सकते पर उसके भौतिक और अनुभवात्मक प्रभाव को तो अनुभव कर ही सकते हैं। मांसपेशी पर उसका प्रभाव कंपन, सिकुड़न आदि के रूप में होता है, तो मस्तिष्क में विचारों के रूप में। और तो और, जिन शारीरिक क्रियाओं को हम नाड़ी मतलब स्नायु के बिना और केवल हार्मोन या एंजाइम के प्रभाव से होता हुआ मानते हैं, वे भी अप्रत्यक्ष रूप से नाड़ी या नर्व के ही प्रभाव से होती हैं। हार्मोन या एंजाइम पैदा करने वाले सेल्स नर्व की शक्ति से ही नींबू की तरह निचोड़े जाते हैं, जिससे उनके अंदर से हार्मोन बाहर निकलते हैं। मेरुदंड में मूलाधार से मस्तिष्क तक जो सुषुम्ना नाड़ी के रूप में विद्युत रेखा महसूस होती है, वह स्पाइनल कॉर्ड की अति क्रियाशीलता से उसी का स्पंदन महसूस होता है, जो रेखा के रूप में होता है, मुझे ऐसा लगता है। मेरुदंड में वह रेखा रूप स्पंदन पैदा करती है, तो मस्तिष्क में वह अति स्पष्ट, जीवंत व स्थिर मानसिक चित्र के रूप में अभिव्यक्त होती है, जिसे समाधि कहते हैं। इन बातों से ऐसा लगता है कि नरव या स्नायु के अनुभवात्मक व भौतिक प्रभाव को ही नाड़ी कहते हैं। नर्व फाइबर मतलब स्नायु तंतु भौतिक शरीर की एक भौतिक संरचना है, जो शरीर में संदेशों के प्रसार में मदद करता है। अगर नाड़ी संचरण को बिल्कुल ही अभौतिक या चमत्कारी जैसा माना जाए, तो इसका यह नुकसान होगा कि आदमी अपने शरीर के स्वस्थ रखरखाव के प्रति उदासीन हो जाएगा। वह सोचेगा कि नाड़ी तो केवल विशेष साधना से ही क्रियाशील होगी। वैसे होता यह है कि स्वस्थ शरीर होने पर ही साधना को मन करता है, और वह सफल भी स्वस्थ शरीर से ही होती है।