My post

कुंडलिनी योग से सतोगुण और तमोगुण के बीच का रजोगुण रूपी विभवांतर कम हो जाता है

आदमी चाह कर भी अपने गुणों की हलचल को नहीं रोक सकता। प्राणवायु गुणों में ऐसे ही लहरें पैदा करती रहती है, जैसे वायु समुद्र में तूफान पैदा करती है। हालांकि जिन योगियों ने प्राणायाम आदि से प्राणवायु को वश में कर लिया होता है, वे काफी हद तक इन लहरों को नियंत्रित कर के अपने असली व गुणों के आधारभूत स्तर वाले जीवात्म स्वरूप को जान भी लेते हैं। एक आदमी को लें जिसने हमेशा तूफान वाला समुद्र ही देखा है, और कभी भी शांत और निश्चल समुद्र नहीं देखा है। वह समझेगा कि समुद्र हमेशा ऐसा ही होता है और वही उसका असली स्वरूप है। उसे समुद्र के, बिना लहर वाले, असली व आधारभूत रूप के जैसे निश्चल जीवात्मा रूप का कोई ज्ञान नहीं होगा। उसे अगर उसकी जगह कभी बिल्कुल शांत समुद्र दिख गया या मान लो कि पोलर रीजन का ठंड से जमा हुआ समुद्र दिख गया, तो वह कहेगा कि समुद्र सूख गया या खत्म हो गया। ऐसे ही जिंदा आदमी को मरा हुआ देखने पर लोग कहते हैं कि वह तो मर गया, पर आदमी कभी नहीं मरता। यहां यह उल्लेखनीय है कि यह शरीर के प्रति लापरवाही जैसे कि स्वयं को नुकसान पहुंचाने की प्रवृत्ति या आत्महत्या आदि का सकारात्मक मूल्यांकन नहीं है। शरीर तो मरता ही है। फिर पता नहीं कब नया शरीर मिले, कैसा जैसा मिले, क्या पता कितनी कठिनाइयों के साथ मिले, मिलने के बाद भी पता नहीं कितने समय जिंदा रहे, किसको पता। इसलिए शरीर का भलीभांति ख्याल तो रखना ही चाहिए। इस बात का असली मतलब यह है कि आदमी की आत्मा कभी नहीं मरती, क्योंकि आत्मा ही आदमी का असली रूप है। यह ऐसे ही है, जैसे एक आदमी ने हमेशा मन की लहरों के रूप वाले अर्थात बदलते गुणों वाले अपने स्वरूप को ही महसूस किया है। उसे पता ही नहीं है कि यह लहरों वाला स्वरूप उसका आधारभूत स्वरूप नहीं है। उसने कभी योग, ध्यान आदि से मन को शांत नहीं किया। तूफान वाले सभी समुद्र एक जैसे ही लगते हैं, क्योंकि उनमें पानी ढंग से नजर नहीं आता। पर जब तूफान शांत हो जाता है, तब किसी का पानी नीला तो किसी का हरा नजर आता है। किसी का पानी कम तो किसी का ज्यादा नमकीन होता है। किसी में शैवाल आदि समुद्री वनस्पति कम होती है तो किसी में ज्यादा। किसी में किसी किस्म के समुद्री जलचर होंगे तो किसी में किसी अन्य किस्म के। इसी तरह ताबड़तोड़ मानसिक तूफान वाले आदमी भी एक जैसे लगते हैं। जैसे ही हम उनके किसी गुण पर ध्यान केंद्रित करने लगते हैं, वह गुण उसी पल बदल जाता है। इसी वजह से तो मृत्यु के बाद की आत्मा के साक्षात्कार से ही उसके आधारभूत गुणों वाले स्वरूप के बारे में सही और विस्तृत सूचना मिल सकती है। हालांकि ऐसा नहीं कि टीवी की तरह सबकुछ दिखता है, पर उसके औसत सूक्ष्म स्वरूप का अनुभव होता है। बेशक वह रूप हमें कुछ घुटन भरा लग सकता है, क्योंकि हमें उसकी आदत नहीं है। पर उस जीवात्मा को तो ऐसा नहीं लगेगा क्योंकि वह तो अपने उस स्वरूप की अभ्यस्त हो चुकी होगी।

सृष्टि में जितनी जीवात्माएं हैं, समुद्र भी उतने ही हैं

यह बहुत रोचक विषय है और लिखते रहने से नई से नई गुत्थियां सुलझती रहती हैं। और अगर साथ में थोड़ा बहुत अनुभव भी हो तब तो कहने ही क्या। ऊंची उठी लहर को सुख या सतोगुण मान लो और समुद्र की सामान्य सतह से नीचे गिरी हुई लहर को दुख या तमोगुण मान लो। जीवन भर मन में ऐसा ही चलता रहता है। मरने के बाद मन या आत्मा समुद्र की सामान्य सतह जैसा हो जाता है। न लहर ऊपर को और न नीचे को। न सुख, न दुख। पर ऐसा नहीं है, क्योंकि अगर गुण हैं तो सुख और दुख तो साथ रहेंगे ही। यह तो त्रिगुणातीत परमात्मा ही है जिसमें न सुख है न दुख, सिर्फ़ निरपेक्ष आनंद है। ऐसा समझ लो कि इसमें सतोगुण और तमोगुण दोनों ही हैं। हालांकि दोनों कम मात्रा में हैं क्योंकि उनको उठाने या गिराने वाला अर्थात उनमें लहरें पैदा करने वाला शरीर नहीं है। यही गुणों की साम्यावस्था है। मतलब सतोगुण भी एक बराबर और तमोगुण भी एक बराबर। कोई कहेगा कि फिर सभी लोगों में तीनों गुणों की मात्रा अलग अलग कैसे होगी। देखो, जिसमें मृत्यु के समय ज्यादा सतोगुण होगा, वह मृत्यु के बाद वहीं फिक्स हो जाएगा मतलब बाद में भी ज्यादा बना रहेगा। यह ऐसे ही कि अगर ध्रुवीय समुद्र के जमते समय उसकी लहर ऊपर को उठी होगी तो वह जमने के बाद भी उतनी ही ऊपर उठी रहेगी, वहां से बदलेगी नहीं। यह भी सत्य है कि मृत्यु के समय अक्सर गुण वैसे ही रहते हैं जैसे उसके पिछले सारे गुणों और कर्मों का औसत रूप होता है। मतलब सब लोगों की आत्मा में अंधेरे की अलग अलग मात्रा होगी। चाहे दो व्यक्ति आपस में कितने ही ज्यादा नजदीकी क्यों न हों, दोनों की आत्माओं में अंधेरे की मात्रा एकसमान हो ही नहीं सकती। यह असंभव है। कुछ न कुछ फर्क तो रहेगा ही। इसीलिए तो कभी आत्मा के मामले में धोखा नहीं होता कि फलां की आत्मा गलती से फलां के शरीर में चली गई। जो कथा कहानियों में होता है, वो शिक्षात्मक रूपक ही लगता है। जब किसी के शरीर पर प्रेत आदि का कब्जा होता है तो वह साफ बताता है कि वह प्रेत है। इसीलिए उसे तांत्रिक आदि से भगाया जाता है। अगर किसी की आत्मा की फोटोकॉपी बनने की किसी में ताकत होती तो प्रेत भी बन जाता। फिर किसी को पता न चलता और उसे दूसरे के शरीर से कोई भगाता भी न। पर ऐसा नहीं होता। इसीलिए कहते हैं कि मृत्यु के समय की मानसिक स्थिति मृत्यु के बाद की गति को निर्धारित करती है। इसीलिए कई लोग मरने के लिए काशी जैसे तीर्थों में जाते हैं, कई मृत्यु के समय गीता आदि आध्यात्मिक ग्रंथ सुनते हैं। यहां पर एक पेच और खुलता है। बेशक मरने के बाद जीवात्मा परमात्मा के जैसा परिवर्तनरहित और हलचल से रहित, शांत और व्यापक बन जाता है, पर दोनों में बहुत बड़ा अंतर है। जीवात्मा निर्गुण जैसा लगता हुआ भी तीनों गुणों से बंधा होता है, पर परमात्मा असली निर्गुण अर्थात गुणातीत होता है। इसीलिए वह जीवात्मा से भी ज्यादा और यूं कहो कि परम सूक्ष्म, परम व्यापक, परम परिवर्तनरहित, परम शांत, और परम सच्चिदानंद रूप होता है। यह खासकर उन लोगों को समझना चाहिए जो परमात्मा और जीवात्मा को करीब एकजैसा मानने के धोखे में पड़े होते हैं। कई दफनाए हुए मृत शरीर आदि की पूजा करते हैं। कई ऐसा समझते हैं कि मरने के बाद उनका जन्नत का टिकट कटा हुआ है।

कुंडलिनी योग कामयाब संभोग में मदद करता है

कुंडलिनी योग सेक्स का एक अभिन्न अंग है

एक और रहस्यपूर्ण तथ्य जो मैं आपको बताता हूँ, वह यह है कि यौन संपर्क के दौरान भी यह मूल स्तर की आत्मा का संपर्क सबसे गहरा होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि सेक्स के समय व्यक्ति दो यौन साथियों को छोड़कर पूरी तरह से अकेला रहना चाहता है। न दुनिया की और न ही दुनियावी विचारों की दखलंदाजी चाहता है। यह प्रवृत्ति ही यौन मामलों में शर्मीलेपन की उत्पत्ति करती है। कोई भी सार्वजनिक रूप से सेक्स नहीं करना चाहता क्योंकि तब वह सेक्स नहीं बल्कि केवल एक नाटक होता है। यहाँ तक कि कोई भी अपने वास्तविक यौन अनुभव के बारे में बात नहीं करना चाहता, धोखेबाज़ों द्वारा प्रचारित यौन नाटक की तो बात ही छोड़िए। तो सोचो कि सांसारिक अराजकता से पूरी तरह से दूर मूल आत्मा के रूप से अधिक अकेलापन क्या हो सकता है। यहाँ तक कि संभोग के समय यौन ऊर्जा भी इतनी अधिक होती है कि यह उस अल्पकालिक मूल आत्मा के संपर्क के समय पर्याप्त से अधिक आनंद प्रदान करती है। इस तरह प्रेम भी बढ़ता है। यह आम तौर पर देखा जाता है कि दिवंगत आत्मा का संपर्क अक्सर तांत्रिक मिश्रित यौन वातावरण में होता है। इसका कारण एक ही है कि तंत्र की तीव्र यौन ऊर्जा उस अल्पकालिक घुटन भरे आत्मिक संपर्क को झेलने के लिए पर्याप्त शक्ति प्रदान करती है। साधारण सेक्स पर्याप्त नहीं होता, क्योंकि इसमें मन पर कम नियंत्रण होता है और साथ ही, यह कम अवधि का होता है। कुंडलिनी योग आधारित तंत्र यौन अनुभव को बढ़ाता है क्योंकि यह कुंडलिनी ध्यान की मदद से अकेलेपन के स्तर को और ज्यादा बढ़ाता है जो आनंदमय और सफल सेक्स के लिए आवश्यक है। कुंडलिनी ध्यान एक मानसिक कुंडलिनी छवि को छोड़कर हर सांसारिक अराजकता को खत्म कर देता है। यह आवश्यक भी है क्योंकि हम मानसिक शक्ति को रोक कर नहीं रख सकते हैं, और ऐसा करते समय यह घुटन भरा होता है और आनंद भी रुक सा जाता है। फिर आनंद के बिना सेक्स कैसा। लेकिन कुंडलिनी छवि को ध्यान में रखते हुए, यह गहन आनंद का स्रोत बन जाता है। यह पूरी तरह से अकेलेपन के समान है क्योंकि मानसिक कुंडलिनी छवि कुछ भी भौतिक नहीं बल्कि केवल एक मानसिक रचना है। इसीलिए कहते हैं कि असली प्रेम एकबार में एक से ही हो सकता है, दो से नहीं। तंत्र भी लंबे समय तक एक ही साथी के साथ रहने की वकालत करता है। हालांकि यह जानना महत्वपूर्ण और दिलचस्प है कि एक व्यक्ति जिसे कई साथियों द्वारा बुरी तरह से फटकार लगाई जाती है, वही केवल एक ही साथी के साथ पूर्ण शांति में रहना चाहता है। शायद संभोग में आनंद भी इसीलिए है क्योंकि यह आत्मा की सर्वाधिक गहराई तक जाने का प्रयास करता है, और आत्मा तो आनंद का खजाना है ही। वास्तव में सेक्स विज्ञान जितना जाना जाता है उससे कहीं अधिक गहरा और विशाल है जैसा कि ओशो महाराज ने सच ही कहा है।

आत्मा और जगत प्रकाश और अंधकार का परस्पर खेल है

मुझे तो लगता है कि जिसे हम सतोगुण समझते हैं, वही नेपथ्य में तमोगुण बन रहा होता है। यह ऐसे है जैसे धूप से ही छांव बनती है। इसका मतलब है कि जीवात्मा ने शुरु से जो कुछ भी अनुभव किया है, वह सभी कुछ उसमें तमोगुण अर्थात अंधेरे के रूप में मौजूद है। आगे भी वह जो महसूस करती रहेगी, वह भी अंधेरे के रूप में दर्ज होता रहेगा। यह ऐसे ही है जैसे जितनी अधिक और जैसी धूप होगी, छांव भी उतनी ही ज्यादा और वैसी ही बनेगी। वृक्ष की जैसी पत्तियां होंगी, छांव भी वैसी ही बनेगी। अर्थात जैसा शरीर या मन या मस्तिष्क होगा, तमोगुण रूपी छांव भी उसकी वैसी ही बनेगी। मतलब कि छांव में उसको बनाने वाली धूप या रौशनी या उसकी पत्तियों से छनकर आई हुई धूप के बारे में पूरी सूचना दर्ज है। सतोगुण तो आत्मा का अपना शुद्ध रूप है ही। वह तो रहेगा ही। वह तो मिट नहीं सकता। यह हो सकता है कि तमोगुण की मात्रा के अनुसार वह कम या ज्यादा महसूस होए। अगर तमोगुण ज्यादा होगा तो सतोगुण कम होगा और अगर तमोगुण कम होगा तो सतोगुण ज्यादा होगा। रजोगुण भी आत्मा की उस स्वाभाविक चेष्टा के रूप में होगा जिसके तहत वह तमोगुण से सतोगुण की तरफ जाना चाहती है। इसका मतलब है कि हम अगर दुनिया को महसूस न करें, तो वह आत्मा में तमोगुण के रूप में दर्ज नहीं होगी। पर दुनिया से किनारा कर पाना भी संभव नहीं है। तमोगुण की बात तो बाद में आएगी, पहले भूखे मरने की नौबत आ सकती है। बीच वाला मध्य मार्ग है अनासक्ति का। मतलब दुनियादारी को बिना आसक्ति के अनुभव करना है। इससे दुनियादारी भी चलती रहेगी और उसकी छांव भी आत्मा पर नहीं जम पाएगी या कम जमेगी। ऐसा योग से आसानी से संभव है। शास्त्रों में आसक्तिरहित सात्त्विक तरीकों को अपनाने के लिए इसलिए बोला जाता है ताकि इसके सात्त्विक संस्कार मन में पड़ते रहें। सात्विक संस्कारों को मन से निकालने में कम मेहनत लगती है जिससे मुक्ति की संभावना बढ़ जाती है। यदि इनको मन में न डाला जाए तो ऊटपटांग संस्कार मन में पड़ते रहेंगे क्योंकि मन खाली नहीं रह सकता। इन्हें बाहर निकालना बहुत मुश्किल होता है जिससे मुक्ति की संभावना काफी घट जाती है। पर इसी से बात नहीं बनेगी। पिछ्ले अनगिनत जन्मों की दुनियादारी की छाप की कालिख जो आत्मा पर जमी है, उसे भी साफ करना पड़ेगा। वह भी कुंडलिनी योग से ही होगा, खासकर एग्रेसिव तांत्रिक कुंडलिनी योग से। इससे आत्मा में सतोगुण बढ़ेगा और तमोगुण और रजोगुण कम हो जाएगा। रजोगुण इसलिए कम होगा क्योंकि अब नाममात्र के तमोगुण में इतना पोटेंशल नहीं है कि वह तेज गति से सतोगुण की तरफ जा सके। यह लेटेंट रजोगुण भी बिजली के दो विपरीत ध्रुवों के बीच के विभवांतर की तरह होता है। जितना ज्यादा अंतर उनके विपरीत आवेश के बीच में होगा, उतनी ही रफ्तार और अधिकता से विद्युत प्रवाह उनको जोड़ने वाले परिपथ में दौड़ेगा। शुद्ध आत्मा का सतोगुण तो सर्वोच्च और निश्चित निर्धारित है। बद्ध जीवात्मा के तमोगुण की मात्रा ही निर्धारित करेगी कि उनके बीच में रजोगुण रूपी विभवांतर कम होगा या ज्यादा। देखो, दोनों के बीच परिपथ तो तभी जुड़ेगा जब जीवात्मा को शरीर मिलेगा। फिर उनके बीच में मानसिक विचारों के रूप में खूब विद्युत प्रवाह बहेगा। वह जीवात्मा के तमोगुण के अनुसार कम ज्यादा होता रहेगा। इसीलिए तो पार्टी आदि में ड्रिंक आदि करने के बाद लोग तरोताजा होकर नई उमंग और जोश से अपने काम धंधे में पहले से भी ज्यादा लग जाते हैं। यह तो सिर्फ एक उदाहरण है और अध्यात्म के मामले में हानिकारक भी हो सकता है। कई लोग लंबे समय तक अकेलापन बिताने के बाद नई और बढ़ी हुई शक्ति के साथ दुनियादारी में उतरते हैं। यह अकेलेपन की तमोगुण की ही शक्ति होती है। कुंडलिनी योग से तमोगुण घट जाता है। इससे सतोगुण और तमोगुण के बीच रजोगुण रूपी विभवांतर कम हो जाता है। इसीलिए योगी का व्यवहार इंपलसिव या तुनकमिजाजी या अंध प्रगतिशील नहीं होता, बल्कि धीर, गंभीर और व्यवस्थाशील होता है। कई बार तंत्रयोगी देशकाल की मांग के अनुसार अस्थायी इंपलसिव व्यवहार प्राप्त करने के लिए अस्थाई रूप से तमोगुण को स्वीकार भी कर सकते हैं। बिना शरीर की जीवात्मा में यह रजोगुण लेटेंट विभवांतर के रूप में रहता है। मतलब अंधेरे से प्रकाश की तरफ जाने का बल तो लग रहा होता है, पर शरीररूपी विद्युत परिपथ न होने के कारण अंधकार प्रकाश तक जा नहीं पाता। मतलब तमोगुण सतोगुण नहीं बन पाता।

Kundalini Yoga reduces the potential difference as Rajo guna between Sattva Guna and Tamo Guna

Even if a person wants, he cannot stop the disturbance in his Gunas. The Prana Vayu keeps creating waves in the Gunas, just like the wind creates a storm in the ocean. However, the Yogis who have controlled the Prana Vayu through Pranayama etc., to a large extent, control the waves and so know well their real and basic level of the soul made of base level unchanging gunas. Take a person who has always seen a stormy sea, and has never seen a calm and still sea. He will think that the sea is always like this and that is its real form. Means in a way he will not have any knowledge of the calm soul form like the real and basic form of the sea without waves. If he ever sees a completely calm sea instead of regular stormy sea or say, the sea frozen due to cold in the polar region, then he will say that the sea has dried up or ended. Similarly, when people see a living person dead, they say that he is dead, but a person never dies. It’s worth mentioning here that it’s not the positive appraisal of negligence towards body like self harming instincts or suicide etc. The body always dies. Then one doesn’t know when one will get a new body, which one to get, with how much hardship it’ll be got, even after getting it one don’t know how long it will remain alive, who knows. Therefore one must take good care of the body. It only means that the soul of a person never dies, because the soul is the real form of a person. It is like a person who has always felt his form as the form of waves of his mind, i.e., with changing qualities. He does not know that this form of waves is not his basic form. He has never pacified his mind with yoga, meditation, etc. All the seas in a storm look the same, because the water is not visible properly in them. But when the storm calms down, then the water of some appears blue, while some appear green. The water of some is less, while some have more. Some have less sea vegetation like algae, while some have more. In some, there will be one type of sea creatures, while in some, there will be some other type. Similarly, people with frequent mental storms also look the same. As soon as we start focusing on any of their qualities, it changes at that very moment. This is why only by meeting the soul after death, we can get accurate and detailed information about its basic qualities.

There are as many oceans as there are living beings in the universe

This is a very interesting subject and by continuing to write, new puzzles keep getting solved. And if there is some experience along with it, then what can be said. Consider the rising wave to be happiness or Satva Guna and the wave falling below the normal surface of the ocean to be sorrow or Tamo Guna. This keeps happening in the mind throughout life. After death, the mind or soul becomes like the normal surface of the ocean. Neither the wave goes up nor down. Neither happiness nor sorrow. But this is not so, because if there are three gunas, then happiness and sorrow will always be there. This is the Trigunatita Parmatma in whom there is neither happiness nor sorrow, but there is only absolute bliss. Understand that both Satva Guna and Tamo Guna are present in the soul. However, both are in less quantity because there is no body to highly lift or drop them, that is, to create huge waves in them. This is the equilibrium state of the gunas. Meaning Satva Guna is also at its constant level and Tamo Guna is also at its fixed constant level. Someone will say that then how will the quantity of all the three gunas be different in all people. See, the one who has more Satva Guna at the time of death, will be fixed there after death, meaning it will remain more even later. It is like if the wave of the polar sea rises up when it freezes, then it will remain raised at the same level even after freezing, it will not change from there. However due to gravity it can’t be frozen at very high level. It is also true that at the time of death, the gunas often remain at the level as the sum average form of all its previous gunas and deeds. Meaning, there will be different amounts of darkness in the soul of all people. No matter how close two people are to each other, the amount of darkness in the souls of both cannot be the same. This is impossible. There will always be some difference. That is why there is never any deception in the matter of soul that the soul of so and so entered the body of so and so by mistake. Whatever happens in stories seems to be an educational metaphor. When a ghost etc. occupies someone’s body, it clearly tells that he is a ghost. That is why he is driven away by tantriks etc. If someone had the power to become a photocopy of someone’s soul, then the ghost would have also become so. Then no one would know and no one would even drive him out of the other’s body. But this does not happen. That is why it is said that the mental state at the time of death determines the future after death. That is why many people go to pilgrimage places like Kashi to die, many listen to spiritual texts like Gita etc. at the time of death. Here another problem opens up. Of course, after death the soul becomes changeless and unrest-free, peaceful and all-pervasive like God, but there is a huge difference between the two. The soul, though it seems like Nirgun, is bound by all three Gunas, but God is actually Nirgun i.e. beyond Gunas. That is why he is more than the soul and you can say that he is the form of the ultimate subtle, the ultimate all-pervasive, the ultimate changeless, the ultimate peaceful, and the ultimate Sachchidananda. This should be understood especially by those people who are under the illusion of considering God and the soul to be almost the same. Many worship buried dead bodies etc. Many think that after death their ticket to heaven is booked.

Kundalini Yoga assist in successfull sex

Another secret fact I tell you is that during sexual contact also this base level soul contact is most profound. This is because at times of sex one wants to be in full loneliness except only two sexual partners. This instinct is the origin of shying stance in sexual matters. No one wants to do sex in public as then it’s not sex but a dramma only. Even no one wants to talk about his real sexual experience leave away sexual drama that’s advertised heavily by cheaters. So said, what’s more loneliness than the basic soul form fully away from worldly chaos whether physical or mental. Although everything of base level soul is not visible like scenes on a TV, but its average subtle form is experienced. It’s like a special or unique darkness. Of course, that form may seem suffocating to us, because we are not used to it. But the free soul that has got accustomed to it will not feel so. Even sexual energy is so much high that it provides more than enough bliss in that short lived basal soul form contact. This way love also grows. It’s common observation that departed soul contact often occur in tantric mixed sexual environment. The reason is same that intense sexual energy of tantra provides enough energy to withstand that short lived suffocating soul contact. Simple sex don’t suffice much as there’s less mind control in it and also, it’s of shorter duration. Kundalini Yoga based tantra boosts the sexual experience because it further increases the level of loneliness with help of kundalini meditation that’s prerequisite for blissful and successful Sex. Kundalini meditation rules out every worldly chaos except a single mental kundalini image. It’s necessary because we can not keep mental energy on hold, and while doing so it’s suffocating and bliss also goes on hold. Then what a sex without bliss. But with kundalini image in mind, it becomes the source of profound bliss. It’s fully akin to complete loneliness as mental kundalini image is nothing physical but only a mental creation. That is why it is said that true love can happen with only one person at a time, not with two. Tantra also advocate going solely with single partner for long period of time. However it’s important and interesting to know one reprimanded by multiple partners severely only wishes to go in perfect solace only with single one. Perhaps sex is pleasurable because it attempts to reach the deepest depths of the soul, the top treasure of bliss. In fact sex science is much deep and vast than supposed as truly told by Osho Maharaj.

Soul and world is the gameplay of light and darkness

Kundalini Yoga is an integral part of Sex

I feel that what we consider as Satva Guna is becoming Tamo Guna in the background. It is like the shade is formed from sunlight. It means that whatever the soul has experienced from the beginning, all of it is present in it in the form of Tamo Guna i.e. darkness. Whatever it will continue to feel in the future, it will also keep getting recorded as darkness. It is like according to intensity and the nature of sunlight, the intensity and the nature of shade will be formed. As the type of leaves of the tree, the type of shade will be formed. That is, the shade in the form of Tamoguna will be formed according to the nature of the body, mind or brain. This means that the shade has all the information about the sunlight that forms it or the sunlight that has filtered through its leaves. Satvaguna is the pure form of the soul. It will remain by default. It cannot be erased. It is possible that it may be visible more or less according to the amount of Tamoguna. If Tamoguna is more, Satoguna will be less and if Tamoguna is less, Satoguna will be more. Rajoguna will also be in the form of the natural tendency of the soul under which it wants to go from Tamoguna to Satoguna. This means that if we do not feel the world, it will not be recorded in the soul as Tamoguna. But it is also not possible to stay away from the world. That way tamoguna will come later, first one may have to die of hunger. The middle path is of detachment. It means to experience worldly matters without attachment. Due to this, worldliness will continue and its shadow will also not be able to settle on the soul or it will settle less. This is easily possible through yoga. In the scriptures, it is said to adopt sattvik methods without attachment so that its sattvik sanskars keep on getting into the mind. It takes less effort to remove sattvik sanskars from the mind than rajasik and tamasik ones, which increases the possibility of liberation. If these are not put into the mind, then absurd sanskars will keep getting into the mind because the mind cannot remain empty. It is very difficult to remove them, which reduces the possibility of liberation to a great extent. But only this will not work. The soot of the impression of worldliness of countless past births which has settled on the soul will also have to be cleaned. That too will be done through Kundalini yoga, especially aggressive tantric Kundalini yoga. Due to this, Sattva Guna will increase in the soul and Tamo Guna and Rajo Guna will decrease. Rajo Guna will decrease because now the nominal Tamo Guna does not have enough potential to move towards Sattva Guna at a fast pace. This latent Rajoguna is also like the potential difference between two opposite poles of electricity. The greater the difference between their opposite charges, the more rapidly will be the flow of more electric current in the circuit connecting them. The Sattva Guna of the pure soul is supreme and definite. The amount of Tamoguna of the bound soul will determine whether the potential difference of Rajoguna between them will be less or more. See, the circuit between the two will be connected only when the soul gets a body. Then a lot of electric current will flow between them in the form of mental thoughts. It will keep increasing or decreasing according to the Tamoguna of the soul. That is why after drinking etc. in a party, people feel refreshed and get involved in their work with new zeal and enthusiasm even more than before. This is just an example. And it can also be harmful in matters of spirituality. Many people, after spending a long time in solitude, enter the world with new and increased energy. This is the power of the Tamoguna of loneliness.  As said above, Tamoguna decreases with Kundalini Yoga. This reduces the potential difference of Rajoguna between Satvaguna and Tamoguna. That is why the behavior of a Yogi is not impulsive or short-tempered or blindly progressive, but is patient, serious and systematic. Many times, Tantra Yogis can temporarily accept Tamoguna to achieve temporary impulsive behavior according to the demand of time and place. This Rajoguna remains in the form of latent potential difference in the soul without a body. Meaning, there is a force to go from darkness to light, but due to the absence of the electrical circuit of the body, the darkness is unable to reach the light. Meaning, Tamoguna cannot express as Satoguna.

Kundalini Yoga increases Satva Guna

Best wishes to all friends on International Yoga Day

Friends, According to the scriptures, the universe is made with the cooperation of Purusha and Prakriti. Only Prakriti has all the three Gunas, not Purusha. Purusha is Gunaatita means he is beyond the three Gunas. Purusha is pure soul. Prakriti is inert. It means that Prakriti does not have its own existence. Prakriti is virtual. Then who feels the three Gunas of Prakriti? It is Purusha only who feels the Gunas of Prakriti. Nature or prakriti has been given a feminine form because there is more similarity between the two. A woman wants to show her beauty and looks to the world as much as possible by dressing up and so does nature. Seeing beautiful nature reminds one of a beautiful woman. Similarly, seeing a beautiful woman brings alive the charming nature. A man does not enjoy going anywhere without a woman. Actually, a man is connected to nature, that is, he is bound. This is what we call a bound soul. When he separates himself from nature by behaving indifferently towards its qualities, then he again becomes a free soul, that is, a pure soul. It is worth noting here that to be free, it is necessary to be bound. The first step to liberation is bondage. How can an animal that is not even tied to a peg be free from it? In the living state of a man, his soul feels the rising and falling waves of the three Gunas of Prakriti. This is considered to be the sign of a man’s living state. The more and faster the waves are formed in him, the more alive he is considered to be. When one meets a lover, the wave of Satva Guna rises. Love and happiness overflow all around the mind. Old memories become fresh in beautiful forms. There is a smile and glow on the face. There is a good appetite, one feels like working. The person is filled with a good mentality. When there is separation from her or him, the rising wave of Sattva Guna descends and falls below the base or ground level. All the happiness seems to disappear. The mind turns into depression. Old beautiful memories disappear in the deep darkness. A feeling of hatred and sadness engulfs the mind. There is a wrinkle and darkness on the face. Hunger disappears. One does not feel like working. What was earlier a wave of Sattva Guna, becomes a wave of Tamo Guna. During the mutual change between Sattva Guna and Tamo Guna, there is also a state of a small wave of Rajo Guna. It means that there is no immediate change from Sattva Guna to Tamo Guna and Tamo Guna to Sattva Guna, but it goes through Rajo Guna. We can call Rajo Guna a slightly rising wave. The basic nature of a human being is considered to be Rajo Guni. Meaning he is so busy in work that he is rarely able to raise the mental wave to the high level of Satva Guna. Sadhus raise it through meditation. Gods are called Satva Guni. Meaning their Satva Guna is of a high level. Of course there is no wave in it because they do not have a physical body. The various human-like idol forms given to the various gods are all imaginary, although they are very similar to their real forms. Similarly, all animal species are called Tamo Guni. This happens due to the lack of brain i.e. mind in them. That is why it is said that Satva Guni people go to Devlok or get liberated, Rajo Guni people attain human life again and Tamo Guni people attain animal life.

Now the question is that after death, till the time a body is not gotten, in what state do the gunas remain in the soul. In the previous article also we had thrown light on this fact of the scriptures that at that time all the three basic qualities that’s gunas remain in equilibrium. Equilibrium means that the quantity of the three qualities can vary among themselves, but each quality will be at a certain fixed level only. Meaning it will not change. Because without a body waves will not be formed in it. I had experienced a greater amount of Sattva Guna in the pure soul. It seemed as if the sun like an endless sky was covered by a thin membrane or veil and darkness was created from it. But that darkness was as bright as mascara, and as if the pressure of the sun rays wanted to burst that covering membrane. Sattva Guna is also a symbol of light. Still nothing was changing. There was no movement anywhere. The invisible movement like boiling that was felt was probably the basic Rajoguna. However, it was only an apparent movement, not real. Tamoguna was already there in the form of darkness like kajal or mascara. Consider the shine in kajal as Sattva Guna. Still that soul seemed pure and Satvik to me. Once during yoga I also felt an evil soul for a few moments. Its darkness seemed scary and full of sin, hatred and feelings of revenge. That soul had also harmed an acquaintance of mine that day, but he had survived safely. Meaning that there are subtle variations among souls in the form of different guna-groups. Superficially all souls look the same to us, but it is not so. The soul of a person is the same as the gunas and karmas of all his births.

There is also a psychological fact here which is related to yoga. Tamoguna is formed by worldliness adopted with attachment. But if attachment is removed from it through Kundalini yoga, then the same worldliness becomes Satoguna. Meaning that Satoguna increases with yoga. Rajoguna is the name of movement. Meaning that while Tamoguna is going towards Satoguna, it passes through Rajoguna. Meaning that the process of Satoguna turning into tamoguna and tamoguna turning into Satoguna is called Rajoguna. Both Satoguna and Tamoguna have a share in this, because one guna is getting destroyed and the other guna is getting formed. The soul’s natural tendency to move from Tamoguna to Satvaguna is Rajoguna, and that is what I felt as a virtual boiling or surge in the soul. Ignoring the natural tendency, people deliberately go from Satoguna to Tamoguna by doing bad or mean or sinful deeds. Sometimes they go directly from Satoguna to Tamoguna and sometimes go slowly through Rajoguna. Rajoguna comes in between in both situations. Of course, a little in the first situation and more in the second. Many Yogis enter into satoguna from Tamoguna immediately with  aggressive tantric Kundalini Yoga. Many people reach Satva Guna from tamoguna after going through the worldly life alongwith Rajoguna for a long time. This process of change of Guna or transformation of Guna continues like this.

कुंडलिनी योग से सतोगुण बढ़ता है

सभी मित्रों को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

दोस्तों, शास्त्रों के अनुसार सृष्टि पुरुष और प्रकृति के सहयोग से बनी है। प्रकृति में ही तीनों गुण होते हैं। पुरुष में नहीं। पुरुष तो गुणातीत है। वह तीनों गुणों से परे है। पुरुष शुद्ध आत्मा ही है। प्रकृति जड़ है। मतलब प्रकृति का अपना अस्तित्व नहीं है। प्रकृति आभासी है। फिर प्रकृति के तीनों गुणों को कौन महसूस करता है? यह पुरुष ही है जो प्रकृति के गुणों को महसूस करता है। प्रकृति को स्त्रीलिंग रूप इसलिए दिया गया है क्योंकि दोनों में ज्यादा समानता है। स्त्री भी अपने रूप और सौंदर्य को सजधज कर ज्यादा से ज्यादा दुनिया के लोगों को दिखाना चाहती है और प्रकृति भी। सुंदर प्रकृति को देखकर बरबस ही सुंदर स्त्री की याद आने लगती है। इसी तरह सुंदर स्त्री को देखकर मनमोहक प्रकृति जीवंत सी हो जाती है। पुरुष को बिना स्त्री को साथ लिए कहीं भी घूमने में पूरा मजा नहीं आता। दरअसल पुरुष प्रकृति के साथ जुड़ा हुआ अर्थात बंधा हुआ होता है। इसी को हम बद्ध जीवात्मा कहते हैं। जब गुणों के प्रति अनासक्ति के व्यवहार से वह प्रकृति से अलग हो जाता है तब वह फिर से मुक्त आत्मा अर्थात शुद्ध आत्मा बन जाता है। यहां यह ध्यान योग्य बात है कि मुक्त होने के लिए बंधना भी जरूरी है। मुक्ति का पहला कदम बंधन ही है। जो पशु खूंटे से बंधा ही नहीं है, वह उससे छूटेगा कैसे। आदमी की जीवित अवस्था में उसकी आत्मा प्रकृति के तीनों गुणों की चढ़ती उतरती तरंगों को महसूस करती है। इसी को आदमी की जीवित अवस्था का लक्षण माना जाता है। जिसमें जितनी ज्यादा और जितनी तेजी से लहरें बनती हैं, उसे उतना ही ज्यादा जीवंत माना जाता है। जब किसी प्रेमी से मिलन होता है तो सतोगुण की लहर ऊपर चढ़ती है। मन में चारों और प्रेम और आनंद सा उमड़ आता है। पुरानी यादें हसीन रूपों में ताजा हो जाती हैं। चेहरे पर मुस्कान और चमक छा जाती है। अच्छी भूख लगती है, काम करने को मन करता है। आदमी उत्तम मनस्कता से परिपूर्ण रहता है। जब उससे वियोग होता है तो सतोगुण की ऊपर चढ़ी हुई लहर नीचे उतरकर धरातल से भी नीचे गिर जाती है। सारा आनंद गायब सा हो जाता है। मनस्कता अवसाद में बदल जाती है। पुरानी हसीन यादें गहरे अंधेरे में गायब हो जाती हैं। मन में घृणा और उदासी का जैसा भाव छा जाता है। चेहरे पर शिकन और अंधेरा सा छा जाता है। भूख गायब हो जाती है। काम करने को मन नहीं करता। जो पहले सतोगुण की लहर थी, वह तमोगुण की लहर बन जाती है। सतोगुण और तमोगुण के बीच के परस्पर बदलाव के दौरान रजोगुण की छोटी लहर की अवस्था भी होती है। मतलब सतोगुण से तमोगुण में और तमोगुण से सतोगुण में एकदम से बदलाव नहीं होता बल्कि रजोगुण से होकर जाता है। रजोगुण को हम हल्की सी ऊपर उठी हुई लहर कह सकते हैं। आदमी का मूल स्वभाव रजोगुणी माना जाता है। मतलब वह काम में इतना व्यस्त रहता है कि मानसिक लहर को सतोगुण के ऊंचे स्तर तक कम ही उठा पाता है। साधु लोग साधना से उठा लेते हैं। देवता को सतोगुणी कहा जाता है। मतलब उनका सतोगुण उच्च स्तर का होता है। बेशक उसमें लहर नहीं होती क्योंकि उनके पास स्थूल शरीर नहीं होता। यह जो विभिन्न देवताओं को विभिन्न मनुष्याकार मूर्तियों के रूप दिए गए हैं, वे सब कल्पित हैं, हालांकि उनके वास्तविक रूप से बहुत मिलते हैं। इसी तरह सभी पशु योनियों को तमोगुणी कहा गया है। ऐसा उनमें दिमाग अर्थात मन की कमी से होता है। इसीलिए कहते हैं कि सतोगुणी देवलोक को जाते हैं या मुक्त हो जाते हैं, रजोगुणी दोबारा मनुष्य योनि को प्राप्त करते हैं और तमोगुणी पशु योनि को प्राप्त करते हैं।

अब प्रश्न है कि मृत्यु के बाद जब तक शरीर नहीं मिलता तब तक आत्मा में गुण किस अवस्था में रहते हैं। हमने पिछले लेख में भी शास्त्र के इस तथ्य पर प्रकाश डाला था कि उस समय तीनों गुण साम्यावस्था में रहते हैं। साम्यावस्था का मतलब है कि तीनों गुणों की मात्रा आपस में भिन्नता रख सकती है, पर हर एक गुण एक निश्चित स्तर पर ही होगा। मतलब बदलेगा नहीं। क्योंकि शरीर के बिना उसमें लहरें नहीं बन पाएंगी। मुझे पवित्र आत्मा में सतोगुण की ज्यादा मात्रा अनुभव हुई थी। ऐसा लगा था कि एक अनंत आकाश के जैसा सूर्य एक पतली झिल्ली या वील से ढका हुआ है और जिस से अंधेरा बन गया है। पर वह अंधेरा काजल जैसा चमकीला है, और जैसे सूर्य की किरणों का दबाव उस ढकने वाली झिल्ली को फोड़ना चाहता है। सतोगुण प्रकाश का भी प्रतीक है। फिर भी कुछ नहीं बदल रहा था। कहीं कोई गति नहीं थी। जो उबाल के जैसी अदृश्य गति सी महसूस हो रही थी, वह शायद आधारभूत रजोगुण था। हालांकि वह आभासी गति ही थी, असली नहीं। तमोगुण तो काजल के जैसे अंधेरे के रूप में था ही। काजल में जो चमक है उसे सतोगुण मान लो। फिर भी वह आत्मा मुझे पवित्र और सात्विक लग रही थी। एक बार योग के दौरान एक दुष्ट आत्मा भी मुझे कुछ क्षणों के लिए महसूस हुई थी। उसका अंधेरा डरावना और पाप, घृणा और बदले की भावना से भरा लग रहा था। उस आत्मा ने मेरे एक परिचित का उसी दिन नुकसान भी किया था, पर वह सुरक्षित बच गया था। मतलब कि आत्माओं के बीच में विभिन्न गुण-समूहों के रूप में सूक्ष्म वेरिएशंस अर्थात विभिन्नताऐं होती हैं। सतही तौर पर हमें सभी आत्माएं एक जैसी लगती है, पर ऐसा नहीं होता। किसी आदमी का आत्मा वैसा ही होता है जैसे उसके सभी जन्मों के गुण और कर्म होते हैं।

यहां एक मनोवैज्ञानिक तथ्य भी है जो योग से संबंधित है। आसक्ति के साथ अपनाई गई दुनियादारी से तमोगुण बनता है। पर अगर कुंडलिनी योग से उससे आसक्ति निकाल दी जाए तो वही दुनियादारी सतोगुण बन जाती है। मतलब कि योग से सतोगुण बढ़ता है। रजोगुण तो गति का ही नाम है। मतलब तमोगुण सतोगुण की तरफ जाते हुए रजोगुण से होकर जाता है। मतलब कि सतोगुण के तमोगुण में और तमोगुण के सतोगुण में परिवर्तित होने की क्रिया को ही रजोगुण कहते हैं। इसमें सतोगुण और तमोगुण दोनों की हिस्सेदारी होती है, क्योंकि एक गुण मिट रहा होता है और दूसरा गुण बन रहा होता है। जो तमोगुण से सतोगुण की तरफ जाने की आत्मा की स्वाभाविक या नैसर्गिक प्रवृत्ति है, वह स्वाभाविक रजोगुण है, और वही मुझे आत्मा में एक आभासी उबाल या उफान के रूप में महसूस हुई थी। सतोगुण से तमोगुण की तरफ लोग स्वाभाविक प्रवृत्ति को नजरअंदाज करते हुए बुरे या घटिया या पापपूर्ण काम करके जानबूझ कर जाते हैं। कई बार सतोगुण से सीधे तमोगुण में घुस जाते हैं और कई बार रजोगुण से होकर धीरे धीरे जाते हैं। रजोगुण वैसे तो दोनों परिस्थितियों में बीच में आता है। बेशक पहली स्थिति में थोड़ा सा और दूसरी स्थिति में ज्यादा। तमोगुण से कई योगी एग्रेसिव अर्थात जबरदस्त तांत्रिक कुंडलिनी योग से एकदम से सतोगुण में घुस जाते हैं और कई लोग आम दुनियादारी से होकर और लंबे समय तक रजोगुण से होते हुए सतोगुण तक पहुंचते हैं। गुण परिवर्तन या गुण रूपांतरण का यह सिलसिला ऐसे ही चलता रहता है।

Kundalini Yoga decoding death, doom, birth and creation

Friends! Spiritual scriptures are full of high level knowledge. If they are also spiced up with experience, then the matter becomes something else. It’s important to know that we are all human beings entangled in worldly affairs. Our experience cannot be so powerful that it can independently prove the transcendental facts. Yes, if our experience is like the authentic facts of the scriptures, then our experience can be considered authentic. I will also share my similar little experience at the end of this post.

In the scriptures, the nature of the time of Pralaya has been described as a state of equilibrium. It means that in this, all its three qualities aka gunas remain at the same level. They do not change. It is not necessary that as much as there is Sattva Guna, there is as much Rajoguna and as much Tamoguna. Rather, it means that although there are different quantities of all, but each Guna remains the same at its specific quantity. It does not decrease or increase. For example, if the ratio of Sattva Guna is 1, then it will remain the same. If Tamoguna is 5, then it will remain 5 and if Rajoguna is three, then it will remain three. If all the three Gunas were equal to each other, then there would be no difference in different creations, rather all creations would be exactly the same. Along with this, all humans would also be the same, there would be no difference in them either. Moreover, then all living souls would be the same. But this is not possible, because diversity is seen at every level in the universe. Some souls are pure, who do good in every way. But some souls are also sinful, who do not hesitate at all in causing harm. Of course, due to not having a body, the departed souls cannot intentionally do good or bad, but their positive or negative energy field causes good or bad on its own. Perhaps this is what is called ghostly existence or Pretayoni in the scriptures. Although it means a departed and bodiless soul, but due to not getting a body for a very long time, it is considered a physical existence aka yoni like human existence or manushya yoni. Of course this is a subtle yoni. For example, at the places of many terrible road accidents, accidents keep happening again and again. For this, the evil spirit wandering or not getting body or not getting physical yoni is considered responsible and a temple or idol of Lord Hanuman etc. is established there. It is said that this stops the series of accidents. Perhaps the positive energy generated by the deity neutralizes the negative energy of the evil spirit. Perhaps a very high level of positive energy is called Dev yoni.

Nothing changes by re-creating the universe. Only disturbance is created in the qualities already present in nature. It means that sometimes Satva Guna suddenly increases from its basic level, sometimes Tamo Guna and sometimes Rajo Guna. In this way, the level of every quality keeps changing continuously. In a person who is more active, it keeps changing more quickly. In a person who is less active, it keeps changing at a slower pace. You will think why I have come from nature to man here. In fact, nature has been estimated from man only. No one can directly experience the Samashti i.e. the omnipresent nature. But the birth and death of a man situated in the form of Vyashti i.e. limited nature can definitely be experienced. Yogis have experienced this, on the basis of which Indian philosophy and scriptures have been made.

After death, all the three qualities of a man come to their average level and then do not change. A body is needed to create disturbance in the qualities. That does not happen after death. Sattva Guna increases with the good thoughts of the mind during the lifetime. Rajoguna increases with the increased activity of the mind, and Tamoguna increases in a state like loneliness or depression. All these Gunas remain even after death, but they do not change. It means that a person never dies. We feel that a person is dead because we are entangled in a storm of Gunas. Due to this, we are unable to see the subtle state of the Gunas. It is like, after a dazzling light, even the normal darkness seems pitch dark. Yes, when the storm of Gunas calms down due to Kundalini Yoga, then the possibility of meeting the departed soul increases. Now you will ask how that basic state of Gunas is determined after death. Actually, it is the average of the Gunas of all the previous births of the person. It means that if someone has lived more in Sattva Guna, then the basic Sattva Guna remains more. Because Sattva Guna is formed by virtuous deeds, it means that the account of all his good deeds is also present in it in a subtle form. The person whose average Rajoguna is more, his deeds will be more of entrepreneurship and business etc. More Tamoguna means accumulation of more sinful deeds. It means that all the deeds in the form of Gunas remain in their basic state. It is possible that this system is so efficient that instead of being average, every karma exists separately in the form of different qualities. The scriptures point to this and write that the result of every karma is to be born exactly according to that karma.

Well, in the experience of the holy departed soul, I felt the unchanging and average state of qualities. Meaning that the soul was feeling like a dark sky. But the complete personality of the person whose departed soul it was could be seen in it. Meaning that he did not even seem dead to me, but he seemed more alive than alive. That person was appearing more alive than alive. Strange. Meaning that soul also had the imprint of its previous births. Meaning that it was as the nature in the equilibrium state at the time of Pralaya or doom, in which no disturbance was arising. I have described the experience of this soul in detail in some old posts of this blog. Now you tell me what is the difference between the still water of the ocean and the waves of the same water, nothing? Similarly, there is no difference between the soul in the body and the departed soul. When the departed soul gets a new body due to the combination of qualities and deeds, then the disturbance in its qualities starts again, which we call the beginning of a new creation.

I think that to meet a soul, the soul must also desire to meet and the person must also have enough mental strength to endure that meeting for some crucial moments and to talk to the soul. This seems to be possible only through aggressive Tantric Kundalini Yoga, not through ordinary yoga. Also, since the soul does not have its own body, it cannot have any wish to meet etc. This means that the soul must have that wish in its living state with a body, especially at the time of its death. This is called the last wish. That is why it is given a lot of importance. It is fulfilled and the dying person is promised of it to be fulfilled, so that his soul does not get astrayed due to that wish. These puzzles get solved gradually, not all at once. I too alongwith my family had reached a little late to meet that person in his dying state. He wanted to talk to me, but was unable to speak. Only a little scream came out of his mouth and then he became unconscious again. He could not see. Perhaps he was able to hear and understand something, but was unable to see or speak. Two to three hours later, his soul departed from his body. There is a lot in spirituality. This is just the tip of the iceberg.

कुंडलिनी योग से मृत्यु, प्रलय, जन्म और सृष्टि का रहस्योद्घाटन

दोस्तों! आध्यात्मिक शास्त्र उच्च कोटि के ज्ञान से भरे पड़े हैं। अगर उनके साथ अनुभव का तड़का भी लग जाए तो बात कुछ और ही हो जाती है। यह बात ध्यान देने योग्य है कि हम सभी दुनियादारी में उलझे हुए आदमी हैं। हमारा अनुभव इतना शक्तिशाली नहीं हो सकता कि वह स्वतंत्र रूप से पारलौकिक तथ्यों को सिद्ध कर सके। हां, अगर हमारा अनुभव शास्त्रों के प्रामाणिक तथ्यों जैसा है, तब हमारा अनुभव प्रामाणिक माना जा सकता है। मैं भी अपने ऐसे ही एक छोटे से अनुभव को इस पोस्ट के अंत में साझा करूंगा।

शास्त्रों में प्रलय-काल की प्रकृति को साम्यावस्था की स्थिति के तौर पर बताया गया है। मतलब इसमें इसके तीनों गुण अपने-अपने एक समान स्तर पर बने रहते हैं। बदलते नहीं हैं।ऐसा जरूरी नहीं कि जितना सतोगुण है, उतना ही रजोगुण है और उतना ही तमोगुण है। बल्कि इसका यह मतलब है कि बेशक सब की भिन्न-भिन्न मात्रा है पर हरेक गुण अपनी विशिष्ट मात्रा पर एक समान बना रहता है। वह कम या ज्यादा नहीं होता। उदाहरण के तौर पर अगर सतोगुण का अनुपात 1 है तो एक ही रहेगा। तमोगुण का 5 है तो 5 ही रहेगा और रजोगुण का तीन है तो तीन ही रहेगा। अगर तीनों गुण एकदूसरे के बराबर हुआ करते तो विभिन्न सृष्टियों में विभिन्नता न हुआ करती, बल्कि सभी सृष्टियां बिल्कुल एक समान हुआ करतीं। इसी के साथ, सभी आदमी भी एक जैसे हुआ करते, उनमें भी कोई विभिन्नता न हुआ करती। और तो और, फिर तो सभी दिवंगत आत्माएं भी एकजैसी हुआ करतीं। पर ऐसा तो संभव नहीं है, क्योंकि सृष्टि में विभिन्नता हरेक स्तर पर दिखाई देती है। कुछ आत्माएं पवित्र होती हैं, जो हर तरह से भला करती हैं। पर कुछ आत्माएं पापपूर्ण भी होती हैं, जो नुकसान करने से जरा भी नहीं हिचकतीं। बेशक शरीर न होने के कारण दिवंगत आत्माएं जानबूझ कर भला या बुरा नहीं कर सकतीं, पर उनके सकारात्मक या नकारात्मक ऊर्जा क्षेत्र से खुद ही भला या बुरा होता है। शायद इसे ही शास्त्रों में प्रेत योनि कहा है। मतलब है तो यह दिवंगत और शरीररहित आत्मा ही, पर बहुत लंबे समय तक इसे शरीर न मिलने के कारण इसे मनुष्य योनि की तरह ही एक स्थायी योनि मान लिया गया हो। बेशक यह सूक्ष्म योनि है। उदाहरण के लिए, कई भयानक सड़क दुर्घटना के स्थानों पर बारबार दुर्घटनाएं होती रहती हैं। इसके लिए वहां भटकी हुई या बिना गति लगी हुई या बिना स्थूल योनि को प्राप्त हुई बुरी प्रेतात्मा को जिम्मेदार मानकर वहां भगवान हनुमान आदि देवता के मंदिर या मूर्ति को प्रतिष्ठित किया जाता है। कहते हैं कि उससे दुर्घटनाओं का सिलसिला रुक जाता है। शायद देवता से पैदा सकारात्मक ऊर्जा बुरी प्रेतात्मा की नकारात्मक ऊर्जा को निष्प्रभावी कर देती है। शायद बहुत उच्च कोटि की सकारात्मक ऊर्जा को ही देव योनि कहा जाता हो।

दोबारा सृष्टि-निर्माण से कुछ नहीं बदलता। सिर्फ प्रकृति में पहले से विद्यमान गुणों में क्षोभ पैदा होता है। मतलब कभी सतोगुण अपने आधारभूत स्तर से एकदम से बढ़ जाता है, तो कभी तमोगुण तो कभी रजोगुण। इस तरह से हर-एक गुण का स्तर लगातार बदलता रहता है। जो आदमी ज्यादा क्रियाशील है, उसमें ज्यादा जल्दी से बदलता रहता है। जो कम क्रियाशील है, उसमें कम रफ्तार से बदलता रहता है। आप सोचेंगे कि मैं यहां प्रकृति से आदमी के ऊपर क्यों आ गया। वास्तव में प्रकृति का अनुमान आदमी से ही लगाया गया है। सीधे तौर पर तो कोई भी समष्टि मतलब सर्वव्यापक प्रकृति को अनुभव नहीं कर सकता है। पर व्यष्टि अर्थात सीमित प्रकृति के रूप में स्थित आदमी के जन्म-मरण को जरूर अनुभव किया जा सकता है। योगियों ने इसे अनुभव किया है, जिसके आधार पर ही भारतीय दर्शन और शास्त्र बने हैं।

मरने के बाद आदमी के तीनों गुण अपने-अपने औसत स्तर पर आ जाते हैं और फिर बदलते नहीं। गुणों में क्षोभ पैदा करने के लिए शरीर चाहिए। वह मरने के बाद होता नहीं। जीवित अवस्था में मन के सुंदर विचारों से सतोगुण बढ़ता है। मन की ज्यादा क्रियाशीलता से रजोगुण बढ़ता है, और अकेलेपन या अवसाद जैसी अवस्था में तमोगुण बढ़ता है। ये सारे गुण रहते तो मरने के बाद भी हैं, पर बदलते नहीं हैं। मतलब आदमी कभी नहीं मरता। हमें आदमी मरा हुआ इसलिए लगता है क्योंकि हम गुणों के तूफान में उलझे होते हैं। इससे हमें गुणों की सूक्ष्म अवस्था नजर नहीं आती। यह ऐसे ही है, जैसे चकाचौंध रोशनी के बाद सामान्य अंधेरा भी घुप्प अंधेरा लगता है। हां, जब कुंडलिनी योग से गुणों का तूफान कुछ शांत हो जाता है, तब दिवंगत आत्मा से साक्षात्कार की संभावना बढ़ जाती है। अब आप पूछेंगे कि मरने के बाद गुणों की वह आधारभूत अवस्था कैसे निर्धारित होती है। वास्तव में वह आदमी के पिछले सभी जन्मों के गुणों का औसत होती है। मतलब अगर कोई ज्यादा सतोगुण में रहा है तो आधारभूत सत्त्वगुण ज्यादा रहता है। क्योंकि सतोगुण पुण्य कर्म से बनता है, मतलब उसमें उसके सभी अच्छे कर्मों का लेखा जोखा भी सूक्ष्म रूप में विद्यमान होता है। जिसके रजोगुण का औसत ज्यादा होगा, उसके कर्म उद्यमशीलता और व्यापार आदि के ज्यादा रहेंगे। ज्यादा तमोगुण का मतलब ज्यादा पाप कर्मों का संचय। मतलब कि गुणों के रूप में सभी कर्म अपनी आधारभूत अवस्था में रहते हैं। हो सकता है कि यह व्यवस्था इतनी निपुण हो कि औसत की बजाय हर एक कर्म अलग-अलग गुण के रूप में पृथक रूप में मौजूद हो। इसकी और शास्त्र यह इशारा करते हुए लिखते हैं कि हर-एक कर्म का फल उस कर्म के अनुसार मिलकर ही रहता है।

खैर मुझे जो पवित्र दिवंगत आत्मा का अनुभव हुआ था, उसमें तो मुझे गुणों की समान और औसत अवस्था ही महसूस हुई थी। मतलब कि आत्मा एक अंधेरे आकाश की तरह महसूस हो रही थी। पर उसमें उस आदमी का पूरा व्यक्तित्व नजर आ रहा था, जिस आदमी की वह दिवंगत आत्मा थी। मतलब वह मुझे मरा हुआ ही नहीं लग रहा था, बल्कि जीवित से भी ज्यादा जीवित लग रहा था। वह व्यक्ति जीवित अवस्था से भी ज्यादा नजर आ रहा था। मतलब उस आत्मा में उसके पिछले जन्मों की छाप भी थी। मतलब वह प्रलय-काल की साम्य-अवस्था वाली प्रकृति ही थी, जिसमें कोई क्षोभ पैदा नहीं हो रहा था। इस आत्मा के अनुभव का वर्णन मैंने इस ब्लॉग की कुछ पुरानी पोस्टों में विस्तार से किया है। अब आप ही बताओ कि समुद्र के निश्चल जल में और उसी जल की लहरों में क्या अंतर है, कुछ भी नहीं? इसी तरह से शरीर-स्थित आत्मा में और दिवंगत आत्मा में भी कोई अंतर नहीं है। जब गुणों और कर्मों के संयोग से उस दिवंगत आत्मा को पुनः नया शरीर मिलता है, तो फिर से उसके गुणों में क्षोभ शुरु हो जाता है, जिसे हम पुनः नई सृष्टि का आरंभ कहते हैं।

मुझे लगता है कि किसी आत्मा के साक्षत्कार के लिए उस आत्मा की इच्छा भी होनी चाहिए मिलने की और उस मिलन को कुछ निर्णायक क्षणों तक झेलने के लिए और आत्मा से बात करने के लिए आदमी में पर्याप्त मानसिक शक्ति भी होनी चाहिए। यह एग्रेसिव तांत्रिक कुंडलिनी योग से ही संभव लगता है, साधारण से नहीं। साथ में, अपना शरीर न होने के कारण आत्मा तो कोई इच्छा जाहिर नहीं कर सकती। मतलब कि आत्मा में वह इच्छा उसकी शरीरयुक्त जीवित अवस्था में होनी चाहिए, खासकर उसके मरते समय। इसी को अंतिम इच्छा कहते हैं। इसीलिए इसको बहुत महत्त्व दिया जाता है। उसे पूरा किया जाता है और मरणासन्न व्यक्ति को उसे पूरा करने का वचन दिया जाता है, ताकि उसकी आत्मा उस इच्छा की वजह से भटके न। ये गुत्थियां धीरे-धीरे सुलझती हैं, एकदम से नहीं। मैं भी सपरिवार उन व्यक्ति से मिलने उनकी मरणासन्न अवस्था में थोड़ा देर से पहुंचा था। वे मुझसे बात करना चाहते थे, पर बोल नहीं पा रहे थे। सिर्फ छोटी सी चीख ही उनके मुंह से निकलती थी और वे फिर बेहोश से हो जाते थे। देख तो वे सकते ही नहीं थे। शायद वे कुछ सुन और समझ पा रहे थे, पर देख व बोल नहीं पा रहे थे। उसके दो तीन घंटे बाद ही उनकी आत्मा मुक्त गगन को प्रस्थान कर गई थी। अध्यात्म में बहुत कुछ है। यह तो आइसबर्ग का सिर्फ टिप मात्र है।

Kundalini Yoga helping in Marriage, romance and procreation

Friends, Prakriti is like a giant mother. Space is its belly. When it was conceived by the Purusha-father, then the tiniest fundamental particle got established in its womb. Division and development started in it in the form of a big explosion. As this mega-embryo of the universe kept growing, the size of its belly also kept increasing. This is what scientists call the expansion of space. Even today space is expanding. When this child-universe grows up and becomes fully developed, then its further growth will stop. At that time the size of Prakriti’s belly will also become stable. This situation will remain for a long time. Then this man-form universe will start becoming old and weak. Due to this its size will also start decreasing. Due to this the size of mother Prakriti’s belly will also start decreasing. This is what scientists call the Big Crunch, when the expansion of space will stop and it will start shrinking slowly. Then in the end this mega-giant man will die and shrink in the form of the same original embryo cell from where its development started. Then that last root cell will also merge with the same Prakriti from which it was made. The last root cell was made from Prakriti itself, and it grew by getting nourishment from the same. That is why Prakriti or Shakti is also called mother. Purusha only helped Prakriti a little, by giving her his seed. Prakriti itself needs the son-form creation more, because through him she wants to compensate for her supposed deficiency and  inferiority. Purusha is like a happy madman. He is complete in himself. He does not need anyone. Something similar is seen in real worldliness also. Yes, clever people keep uniting Prakriti and Purusha through Kundalini Yoga every day, and keep creating the creation-child of their choice.

An empty egg never sprout. An empty female seed never becomes a tree. Empty soil can also never make a tree. A tree has parts of male seed, female seed and soil. But in creation, there are only parts of purusha and prakriti. Soil provides nourishment to the seed. The male seed gets diversity by mixing with the female seed. The female seed also gets diversity by mixing with the male seed. On the other hand, prakriti is also the female seed and also the soil. It means that it provides diversity to the male seed and also works as soil to nourish it. This is because in the beginning of creation, there was nothing other than purusha and prakriti. The very subtle elements hidden in prakriti in the unmanifested form keep growing the fundamental particle made from the mixture of male seed and female seed. At the time of Pralaya, the entire creation ends and gets absorbed in prakriti in a subtle form. It is called Avyakta or unmanifested in the language of Sankhya school of thought. From the same unmanifested, a new creation is created again. It is like all the animals and plants die and decay and get absorbed in the soil in the form of micro elements, and then by getting nutrition from the same micro elements of the soil, new animals are born and new trees and plants grow up. Along with this, by combining in different quantities and in different ways, the purusha-seed and the prakriti-seed also create diversity in the world. In the same way, the female seed and male seed of a tree also combine with each other in different quantities and in different ways and produce different varieties of trees.

कुंडलिनी योग विवाह, रोमांस और संतानोत्पत्ति में सहायक है

दोस्तों, प्रकृति एक विशालकाय मां की तरह है। अंतरिक्ष इसका पेट है। जब पुरुष-पिता के द्वारा इसमें गर्भाधान किया गया, तब सूक्ष्मतम मूल कण इसके गर्भ में स्थापित हो गया। उसमें महा-विस्फोट अर्थात बिग बैंग के रूप में विभाजन और विकास की शुरुआत हो गई। जैसे-जैसे यह सृष्टि रूपी महा-भ्रूण बढ़ता गया, वैसे-वैसे इसके पेट का आकार भी बढ़ता गया। इसे ही वैज्ञानिक अंतरिक्ष का फैलना कहते हैं। आज भी अंतरिक्ष फैलता ही जा रहा है। जब यह सृष्टि रूपी बच्चा बड़ा होकर पूरी तरह विकसित हो जाएगा, तब उसका और आगे बढ़ना रुक जाएगा। उस समय प्रकृति के उदर का आकार भी स्थिर हो जाएगा। लंबे समय तक यही स्थिति बनी रहेगी। फिर यह सृष्टि रूपी आदमी बूढ़ा और कमजोर होने लगेगा। इससे इसका आकार भी घटने लगेगा। इससे प्रकृति मां के पेट का आकार भी घटने लगेगा। इसे ही वैज्ञानिक बिग क्रंच अर्थात महा सिकुड़न कहते हैं, जब अंतरिक्ष का फैलना रुक जाएगा और वह धीरे-धीरे सिकुड़ने लगेगा। फिर अंत में यह महा विशालकाय आदमी मर कर उसी मूल भ्रूण कोशिका के रूप में सिकुड़ जाएगा, जहां से इसका विकास शुरू हुआ था। फिर वह अंतिम मूल कोशिका भी उसी प्रकृति में मिल जाएगी, जिससे वह बनी थी। अंतिम मूल कण प्रकृति से ही बना था, और वह प्रकृति से ही पोषण प्राप्त करके बढ़ता गया था। इसीलिए प्रकृति को मां भी कहते हैं। पुरुष ने तो केवल जरा सा सहयोग किया प्रकृति का। उसके प्रार्थना करने पर उसे अपना बीज प्रदान किया है। सृष्टि-पुत्र की ज्यादा जरूरत प्रकृति को ही है, क्योंकि वह उस के माध्यम से अपनी कल्पित कमी और हीनता की भरपाई करना चाहती है। पुरुष तो मस्त मलंग है। वह अपने आप में पूर्ण है। उसे किसी की कोई जरूरत नहीं है। असली दुनियादारी में भी तो कुछ-कुछ ऐसा ही दिखता है। हां, चतुर लोग प्रतिदिन कुंडलिनी योग के माध्यम से प्रकृति-पुरुष का मिलन कराते रहते हैं, और अपनी मनचाही सृष्टि-संतान का निर्माण करते रहते हैं।

खाली अंडा कभी नहीं फूटता। खाली मादा-बीज कभी वृक्ष नहीं बनता। खाली मिट्टी भी कभी वृक्ष नहीं बना सकती। वृक्ष में नर-बीज, मादा-बीज और मिट्टी, तीनों के अंश होते हैं। पर सृष्टि में पुरुष और प्रकृति, केवल दोनों के ही अंश होते हैं। भूमि बीज को पोषण प्रदान करती है। नर-बीज को विविधता मादा-बीज के साथ मिश्रित होने से मिलती है। मादा-बीज को भी विविधता नर-बीज के साथ मिश्रित होने से ही मिलती है। उधर प्रकृति मादा-बीज भी है, और मिट्टी भी वही है। मतलब वह पुरुष-बीज अर्थात नर-बीज को विविधता भी प्रदान करती है, और उसे बढ़ाने के लिए मिट्टी का काम भी करती है। ऐसा इसलिए है, क्योंकि सृष्टि के प्रारंभ में पुरुष और प्रकृति के इलावा अन्य कुछ भी नहीं था। प्रकृति में अव्यक्त रूप में छिपे हुए अति सूक्ष्म तत्त्व पुरुष-बीज और मादा -बीज के मिश्रण से बने मूल कण को बढ़ाते रहते हैं। प्रलय के समय सारी सृष्टि खत्म होकर प्रकृति में सूक्ष्म रूप में समा जाती है। उसे सांख्य की भाषा में अव्यक्त कहते हैं। उसी अव्यक्त से पुनः नई सृष्टि का निर्माण होता है। यह ऐसे ही है, जैसे सारे जीव-जंतु और पेड़-पौधे मर कर और सड़-गल कर सूक्ष्म तत्त्वों के रूप में मिट्टी में समा जाते हैं, और फिर मिट्टी के उन्हीं सूक्ष्म तत्त्वों से पोषण प्राप्त करके नए जीव-जंतु पैदा हो जाते हैं, और नए पेड़-पौधे उग आते हैं। साथ में अलग-अलग मात्राओं में और अलग-अलग तरीके से संयोग करके, पुरुष-बीज और प्रकृति-बीज संसार में विविधता भी पैदा करते हैं। वृक्ष के मादा-बीज और नर-बीज भी इसी तरह आपस में अलग-अलग मात्रा में और अलग-अलग तरीके से जुड़कर वृक्षों की विभिन्न प्रकार की किस्में पैदा कर देते हैं।

कुंडलिनी योग ही पुत्र को पिता से आसानी से मिलवा सकता है

दोस्तों, गीता में श्रीकृष्ण भगवान कहते हैं कि वे सृष्टि के पिता हैं, जो ब्रह्म के रूप में अपनी पत्नी प्रकृति के अंदर अपना वीर्य-बीज डालते हैं। उससे संपूर्ण सृष्टि की उत्पत्ति होती है। आओ, इसे हम वैज्ञानिक रूप से समझते हैं। हम अगर शास्त्रों की गहराई में जाएं , तो उसमें बहुत से रहस्य छिपे मिलेंगे। तमस-आकाश मतलब प्रकृति के अंदर ज्योतिर्मय आकाश मतलब पुरुष की लकीरों से एक छल्ला बना। वह मूलकण था। वह ऐसा ही था जैसे हम ब्लैकबोर्ड पर चाक से एक छल्ले का चित्र बनाते हैं। यह प्रकाश मतलब पुरुष और अंधकार मतलब प्रकृति से मिलकर बना होता है। ब्लैक बोर्ड पर निर्मित छल्ले में भी प्रकाश की रेखा की सीमाभित्ति के अंदर वह गोलाकार क्षेत्र अंधकाररूप होता है। ऐसा ही कुछ मूल कण भी था। पुरुषोत्तम अर्थात परमात्मा का वीर्यबीज उस छल्लानुमा रेखाचित्र की प्रकाशमान सीमाभित्ति के रूप में था। वह वीर्य पुरुष ही था। पुरुष और पुरुषोत्तम में मूलतः कोई अंतर नहीं है। उसी तरह जैसे नर जीव और उसके वीर्य के बीच में कोई अंतर नहीं है, क्योंकि उसके सारे गुण उसके वीर्य में सूक्ष्म रूप में छिपे होते हैं। या ऐसे समझ लो कि जैसे पूरा वृक्ष उसके बीज में छिपा होता है।

छल्ले के अंदर का अंधकार रूप गोलाकार क्षेत्र प्रकृति माता का अंडाणु था। वह अंडाणु भी प्रकृति रूप ही था। मादा जीव और उसके अंडाणु या ओवम के बीच में कोई अंतर नहीं है। दरअसल उसके सारे गुण अंडाणु में छिपे होते हैं। ऐसे समझ लो जैसे मुर्गी और उसके अंडे के बीच में तत्त्वतः कोई अंतर नहीं है। दोनों आपस में जुड़ गए मतलब अंडाणु शुक्राणु से निषेचित हो गया था। इसीलिए गीता में प्रकृति को क्षेत्र मतलब खेत और पुरुष को क्षेत्रज्ञ मतलब खेत को जानने वाला या बीजधारी किसान भी कहा गया है। जो खेत को समझेगा, वही उस पर हल चलाना चाहेगा और उसमें बीज भी डालना चाहेगा। फिर प्रकृति माता के गर्भ में वह निषेचित अंडाणु मूल कण बनकर वृद्धि और विकास करने के लिए क्रियाशील हो गया। उसने अपने विभाजन से अपने जैसे और भी मूल कण बनाए। वे मूल कण आगे से आगे आपस में जुड़कर बड़ी से बड़ी संरचनाएं बनाने लगे। शायद सृष्टि के प्रारंभ के महा विस्फोट या बिग बैंग से एकदम पहले वही एकमात्र मूलकण बना था। उसमें विस्फोट का और आगे से आगे फैलने का मतलब गर्भ में एककोशिकीय जाईगोट का बनना और उसका त्वरित और विस्फोटक विभाजनों से बाहर की तरफ बढ़ना अर्थात फैलना है। गौर करें कि माता के गर्भ में भी भ्रूण का विकास बिल्कुल ऐसे ही होता है। आज तक यह सृष्टि का वृद्धि-विकास अनवरत चल रहा है, और आगे भी चलता रहेगा। क्योंकि प्रकृति माता का गर्भ अपरिमित आकाश के रूप में है, इसलिए इसमें स्थान की कोई कमी नहीं है। इसीलिए सृष्टि को गर्भ से बाहर निकलने की कभी जरूरत ही नहीं पड़ती। इसके विपरीत जीव-स्त्री के गर्भ में सीमित स्थान होने से कुछ समय बाद बच्चे को गर्भ से बाहर निकालना पड़ता है। उसका उसके बाद का विकास गर्भ के बाहर होता है। बच्चा भी मां और बाप दोनों के अंश से मिलकर बना होता है। शुक्राणु और अंडाणु के मिलने से जो जाएगोट नाम की पहली गोल कोशिका बनती है, उसमें माता और पिता के आधे-आधे गुण होते हैं। इससे संतान के पूरे नए शरीर में भी माता-पिता के गुण आधे-आधे और बराबर हो जाते हैं। इसीलिए तो संतान की शक्ल माता-पिता दोनों से मिलती है। इसी तरह से, क्योंकि प्रथम मूल कण ही पुरुष और प्रकृति के आधे-आधे और बराबर गुण समेटे हुए होता है, इससे पूरी सृष्टि में उन दोनों के गुण बराबर और आधे-आधे आ जाते हैं, क्योंकि उस एकमात्र मूलकण से ही पूरी सृष्टि विकसित होती है। इसीलिए किसी भी चीज को देखकर हमें परमात्मा की और कुदरत की याद आती है। यह ऐसे ही होता है, जैसे संतान को देखकर उसके माता-पिता के बारे में अंदाजा लग जाता है। इसीलिए धातु, पत्थर आदि की मूर्तियों की पूजा की जाती है। हम पिता-परमात्मा को तो नहीं देख सकते, पर उसकी संतानों के रूप में उसे जरूर देख सकते हैं। संतान माता-पिता की नकल करते हुए वृद्धि और विकास करते हुए उनके कार्यों और व्यवसाय को संभालते हुए हर समय उनके जैसा बनने की कोशिश करती रहती है। उसी तरह प्रकृति और पुरुष की संतान जो सृष्टि है, और उसके सभी पदार्थ भी उत्तम से उत्तम रचना बनाने के लिए अपने पिता परमात्मा की अनंत ऊंचाई से प्रेरित होकर विकसित होते रहते हैं, और साथ में अपनी माता प्रकृति से भी शक्ति लेते रहते हैं।

जैसे पुरुष-पिता शरीर के सहस्रार में रहते हैं, उसी तरह प्रकृति-माता भी शरीर के मूलाधार में शक्ति के रूप में सोई रहती है। बच्चों का सीधा संपर्क माता से ज्यादा होता है। पिता तो अपने कार्य, व्यापार आदि में व्यस्त रहता है। माता ही उसका संपर्क पिता से स्थापित करती रहती है। इसी तरह आदमी भी सीधा ही सहस्रार चक्र में स्थित पिता-पुरुष या शिव से नहीं मिल सकता। उसे उनसे मिलने के लिए मूलाधार में स्थित माता-प्रकृति या शक्ति के सुकून से भरे आंचल की सहायता लेनी पड़ती है। माता-शक्ति उसे पिता-शिव से मिला देती है। इसे ही कुंडलिनी योग और कुंडली जागरण कहते हैं।

Kundalini Yoga can reunite the son with his father most easily

Friends, Lord Krishna says in Geeta that he is the father of the universe, who in the form of Brahma puts his semen as seed inside his wife Prakriti. The entire creation originates from him. Come, let us understand this scientifically. If we go deeper into the scriptures, we will find many secrets hidden in them. A ring was formed with the luminous line of Purusha or luminous sky within the tamas-sky means dark or unconscious sky or Prakriti. That virtual sphere was the original fundamental particle. It was like drawing a ring with chalk on a blackboard. It is made up of light meaning Purusha and darkness meaning nature. Even in the ring made on the black board, the circular area inside the boundary wall of the line of light is in the form of darkness. The semen of the purushottam was in the form of the luminous boundary wall of that ring-shaped drawing. That semen was called Purusha. Actually, all the essence of an male organism is hidden in its semen. So basically, there’s no difference purusa and purushottam. It’s like just as the whole tree is hidden inside its seed.

The dark circular area inside the ring was the egg of Mother prakriti. Similarly, all the essence of a female organism is hidden in its egg or ovum. So, basically there’s no difference between orginal limitless prakriti and an egg bound prakriti. This combination of both means the egg was fertilized by the sperm. That is why in Gita, Prakriti has been called Kshetra meaning field and Purusha has been called Kshetragya meaning one who knows the field or is also called a seed sowing farmer. Only the one who understands the field will want to plow it and also want to sow seeds in it. Then in the womb of Mother Nature, that fertilized egg became the original fundamental particle and became active for growth and development. It created more fundamental particles like itself by its repeated divisions. Those fundamental particles started joining together to form bigger and bigger structures. Perhaps it was the only fundamental particle formed just before the Big Bang at the beginning of the universe. The explosion in it and its further expansion means the formation of a unicellular zygote in the womb and its outward expansive growth through rapid and explosive divisions. Note that the development of the fetus takes place in the mother’s womb in exactly the same way. Till today this growth and development of the universe is going on continuously, and will continue in future also. Because Mother Nature’s womb is in the form of infinite sky, there is no shortage of space in it. That is why creation never needs to come out of the womb. On the contrary, due to limited space in the womb of a woman, the child has to be taken out of the womb after some time. Its subsequent development takes place outside the womb. A child is also made up of parts of both the mother and father. The first round cell called zygote, which is formed by the union of sperm and egg, has half the characteristics of the mother and half the characteristics of the father. Due to this, the qualities of each of the both parents are added in half and equal proportion in the entire new body of the child. That is why the child’s appearance resembles that of both the parents. In the same way, because the first fundamental particle contains half and equal qualities of each of its parents that’s Purusha and Prakriti, the entire creation has equal and half qualities of both, because from that single original particle the entire creation developed. That is why seeing anything reminds us of God and nature. It happens just like seeing a child, one gets an idea about his/her parents. That is why idols made of metal, stone etc. are worshipped. We cannot see God the Father, but we can definitely see the physical creation as his children. Children always try to be like their parents by imitating their parents, growing and developing and taking over their work and business. In the same way, the creation, which is the child of Prakriti and Purusha, and all its substances keep on developing, inspired by the supreme height of their father, the Supreme Soul, and also keep taking strength from their mother Prakriti to create the best creation.

Just as the Purusha-Father resides in the Sahasrara of the body, in the same way Mother Nature also remains asleep in the form of Shakti in the Muladhara of the body. Children have more direct contact with their mother. The father is busy in his work, business etc. It is the mother who keeps him in touch with his father. Similarly, man also cannot directly meet the Father-purusha or Shiva located in the Sahasrara Chakra. To meet him, he has to take the help of peaceful lap of Mother Prakriti or Shakti located in Muladhar. Mother Shakti unites him with father Shiva. This is called Kundalini Yoga and Kundali Jagran.