My post

कुंडलिनी योग की कर्म योग और संन्यास योग में समान महत्ता होती है

दोस्तो, शरीरविज्ञान दर्शन के ध्यान से दुनियादारी डिसोल्व नहीं बल्कि मॉडरेट होती है, जिससे उत्तम कर्मयोग पैदा होता है। जबकि ऐसी भावना से कि दुनियादारी सत्य या बाहर नहीं पर असत्य या शरीर के अंदर है, उससे सन्यास योग पैदा होता है।
इससे दुनियादारी का लय होता है। शरीरविज्ञान दर्शन से यह भावना रहती है कि दुनियादारी सत्य है और बिल्कुल वैसी ही शरीर के अंदर भी विद्यमान है। क्योंकि शरीर के अंदर सब कुछ शांत है। कहीं चीख-पुकार नहीं है। जबकि शरीर के अंदर पूरा ब्रह्मांड समाया हुआ है, “यत्पिंडे तत् ब्रह्मांडे” के अनुसार। इसका मतलब है कि शरीर के अंदर की दुनियादारी अद्वैत के साथ है। इस भावना से हमारी दुनियादारी भी अद्वैतशील, ज्ञानवान और उत्तम बन जाती है। दुनियादारी नष्ट या लय को प्राप्त नहीं होती। यह बहुत बड़ा अंतर है कर्म योगी और सन्यासयोगी में। इसको लेकर कुछ लोग धोखे में आ जाते हैं। वे कर्मयोगी या शरीरविज्ञान दार्शनिक को बाबा या संन्यासी किस्म का मानने लगते हैं, और कई बार उसे परेशान या नजरअंदाज जैसा करने की कोशिश भी करने लगते हैं। पर जब देशकाल के अनुसार वह मिसाल पेश करता है, तो बड़े से बड़े भी देखते ही रह जाते हैं। शायद इसी से यह मशहूर पंजाबी कहावत बनी है कि तेल देखो और तेल की धार देखो। मतलब शरीर देखो और इसमें गिर रही अनंत ब्रह्मांड की चेतना देखो। कर्मयोगी में समय और स्थान के अनुसार कार्य करने की अंतर्निहित आदत होती है। उसकी किसी भी कर्म के प्रति न तो आदरबुद्धि होती है और न ही उपेक्षा बुद्धि। वह जो कुछ भी करता है, उसे विस्तार, गुणवत्ता और नायाब या उदाहरणीय तरीके से करता है। वह काम को चरम तक पहुंचाता है और अगर वह काम करने लायक हो तो उसे बीच में बोर होकर नहीं छोड़ता। वह एक वैज्ञानिक, विशेषज्ञ, लेखक, कवि, संगीतज्ञ किस्म का आदमी होता है। और तो और, मुझे तो दुनिया के सभी विशिष्ट काम कर्मयोग की देन लगते हैं। तो हम क्या कह रहे थे कि शरीर के ध्यान से ही कर्म योग होता है, और शरीर के ध्यान से ही संन्यास योग होता है। सिर्फ इस ध्यान से जुड़ी उपरोक्त धारणा में अंतर है। शरीर पर सबसे अच्छा ध्यान कुंडलिनी योग के दौरान ही जाता है। उपरोक्त शरीरविज्ञान दर्शन की धारणा से वही शरीरध्यान कर्मयोग में बदल जाता है, और संन्यास की धारणा से वही शरीरध्यान संन्यासयोग में बदल जाता है। कर्मयोग ही मध्य मार्ग है। आम लौकिक व्यवहार अति प्रवृत्तिपरक होता है। जबकि संन्यास योग अति पलायनवादी जैसा होता है। कर्मयोग ही युक्तियुक्त प्रवृत्ति और युक्तियुक्त पलायन के सर्वोत्तम मिश्रण वाला जीवन व्यवहार होता है। हां, एक बात और। सांस पे ध्यान देने से भी शरीर पर ही ध्यान जाता है, क्योंकि सांस से पूरा शरीर हिलता है। इससे भी वही शरीरविज्ञान दर्शन वाला प्रभाव पैदा होता है। पूरा शरीर दरअसल सांस में ही स्थित है, क्योंकि यह सांस से ही सत्तावान और जीवित है। मतलब पूरा ब्रह्मांड सांस के अंदर बसा हुआ है।

Kundalini Yoga has equal importance in Karma Yoga and Sanyasa Yoga

Friends, by meditating on the philosophy of physiology as described in the book “mythological body, a new age physiology philosophy (Sharirvigyan darshan)”, the worldliness does not dissolve, but is moderated, which leads to the birth of excellent Karmayoga. Whereas from such a feeling that worldliness is not true or it’s not outside but it’s false or it’s inside the body, Sanyasa Yoga arises. This creates lysis of worldliness. Physiological philosophy gives the feeling that worldliness is true and exactly the same exists inside the body too as it’s outside. Because everything is calm inside the body. Also, there is no screaming or hustle and bustle anywhere inside it. Whereas the entire universe is contained inside the body, according to the verse “Yatpinde Tat Brahmande”. This means that the worldliness inside the body is with Advaita. With this feeling, our worldliness also becomes nondual, knowledgeable and noble. It means worldliness is not destroyed or lysed. This is a big difference between a Karma Yogi and a Sanyasa yogi. Some people get deceived by this. They start considering Karmayogi or physiology philosopher as like renunciate Baba, and sometimes even try to harass or ignore him. But when he sets an example as per the place and time, then even the biggest people keep watching. Perhaps from this the famous Punjabi proverb has been coined that look at the oil and see the stream of oil. Meaning, look at the body and see the consciousness of the infinite universe falling into it. Karma yogi has an inherent habit of acting as per time and place. He has neither regard nor disregard for any karma. Whatever he does, he does it with detail, quality and in an unsurpassed or exemplary manner. He carries the work to its peak and never leave it in between getting bored if it’s worth doing. He is a scientist, expert, writer, poet, musician type of person. What’s more, to me, all the special tasks in the world seem to be the result of Karmayoga. So what we were saying is that Karma Yoga also happens only through meditation on the body, and Sannyasa Yoga also happens only through meditation on the body. The best attention to the body is given during Kundalini Yoga. With the accompanying mental attitude of Philosophy of physiology, the same body-meditation gets transformed into Karma Yoga, and with the mental attitude of Sannyasa, the same meditation gets transformed into Sanyasa Yoga. Karmayoga is the middle path. Common worldly behavior is highly instinctive. Whereas Sanyas Yoga is like extreme escapism. Karmayoga is the life behavior with the best combination of rational action and rational escape. Yes, one more thing. Paying attention to the breath also focuses attention on the body itself, because the entire body moves with the breath. This also produces the same physiology philosophy effect. The entire body actually exists in the breath, because it is recognisable and alive only through the breath. Means the whole universe is situated inside the breath.

Kundalini Yoga is a bot removal eScanner app that scans, makes malware-free, virus-free, and updates smartphone software

The information we collect from the world becomes our ego and continues to grow it. Ego is like a software, which runs the smartphone in the form of our life. It cannot be destroyed. A smartphone without software is like a dead person. Just as software can be updated and made malware free, so too can the ego. Just as a smartphone gets infected with malware while working, similarly the ego also gets polluted by worldly behaviour. Just like the phone has to be updated continuously, similarly the ego also has to be continuously purified through spiritual practice etc. Accepting ego as truth is the impurity of ego. When the ego starts appearing unreal through non-dual practice like physiology philosophy aka Sharirvigyan Darshan etc., then it starts getting purified with the feeling of joy and peace. As it gets purified, it starts transforming into Kundalini-ego, i.e. meditation-ego. Kundalini-ego also gets formed and strengthened by Kundalini Yoga. Meaning, Kundalini Yoga is like a bot remover e-scanner application, which runs the software code in the form of Kundalini-thought. That Kundalini-thought scrutinizes all the thoughts of the mind, destroys the attachment to them i.e. the impurity of truth-intellect and transforms them into the form of pure Kundalini-ego. Meaning the Kundalini-picture gets connected with all the thoughts. By running this application daily in the morning and evening at least twice a day as Kundalini Yoga, this software keeps working continuously, and keeps us safe from ego i.e. impure ego. Ego actually means impure ego. Pure ego is the form of self and the form of happiness. Therefore, instead of calling it ego, calling it self-consciousness or meditation or self-awareness would be more appropriate and people would not have misunderstandings.

कुंडलिनी योग स्मार्टफोन के सॉफ्टवेयर को स्कैन, मालवेयर-फ्री, वायरस-फ्री और अपडेट करने वाला बोट रिमूवल ईस्कैनर या एंटीवायरस एप है

जो हम दुनिया से सूचनाएं इकट्ठा करते हैं, वे हमारा अहंकार बन जाती हैं और उससे आगे से आगे जुड़ती रहती हैं। अहंकार एक सॉफ्टवेयर की तरह है, जो हमारे जीवनरूपी स्मार्टफोन को चलाता है। इसे नष्ट नहीं किया जा सकता। सॉफ्टवेयर के बिना स्मार्टफोन एक मृत व्यक्ति की तरह है। जैसे सॉफ्टवेयर को अपडेट और मालवेयर फ्री किया जा सकता है, वैसे ही अहंकार को भी। जैसे स्मार्टफोन काम करते-करते मालवेयर से ग्रस्त हो जाता है, वैसे ही दुनियादारी के व्यवहारों से अहंकार भी अशुद्ध होता रहता है। जैसे फोन को लगातार अपडेट करते रहना पड़ता है, वैसे ही अहंकार को भी अध्यात्म-साधना आदि से लगातार शुद्ध बनाते रहना पड़ता है। अहंकार को सत्य मानना ही अहंकार की अशुद्धि है। जब शरीरविज्ञान दर्शन आदि अद्वैतमय साधना से अहंकार असत्य लगने लगता है, तब आनंद और चैन महसूस होने के साथ यह शुद्ध होने लगता है। शुद्ध होने के साथ यह कुंडलिनी-अहंकार अर्थात ध्यान-अहंकार में रूपांतरित होने लगता है।कुंडलिनी योग से भी कुंडलिनी-अहंकार बनता है, और मज़बूत होता है। मतलब कुंडलिनी योग एक ऐसे बोट रिमूवर ई स्कैनर एप्लिकेशन की तरह है, जो कुंडलिनी-विचार रूपी सॉफ्टवेयर कोड को चलाती है। वह कुंडलिनी-विचार मन के सभी विचारों को खंगालता है, उनसे आसक्ति अर्थात सत्यता-बुद्धि की अशुद्धि को नष्ट करके उन्हें शुद्ध कुंडलिनी-अहंकार के रूप में रूपांतरित कर देता है। मतलब कुंडलिनी-चित्र सभी विचारों के साथ जुड़ जाता है। इस एप्लिकेशन को प्रतिदिन सुबह-शाम न्यूनतम दिन में दो बार कुंडलिनीयोग के रूप में चलाने से यह सॉफ्टवेयर लगातार काम करता रहता है, और हमें अहंकार मतलब अशुद्ध अहंकार से बचाता रहता है। अहंकार का मतलब ही दरअसल अशुद्ध अहंकार होता है। शुद्ध अहंकार तो आत्मरूप और आनंदरूप होता है। इसलिए इसे अहंकार कहने की बजाय आत्मभाव या ध्यानभाव या आत्मजागरूकता कहें तो ज्यादा उपयुक्त रहेगा और लोगों को गलतफहमी नहीं होगी।

कुंडलिनी योग से अहंकार रूपांतरित हो जाता है

दोस्तों, शास्त्रों में योग से अणिमा सिद्धि प्राप्त होने की बात कही गई है। अणिमा अणु शब्द से बना है, जिसका मतलब सूक्ष्म होता है। इसलिए अणिमा सिद्धि का मतलब हुआ, सूक्ष्म स्वरूप बन जाने की सिद्धि। पर मुझे लगता है कि इसे अधिकांश लोगों ने ऐसे समझ लिया कि इससे आदमी के शरीर का आकार 6 फुट से 6 इंच का हो जाता होगा या 60 किलो वजन का आदमी 5 किलो का रह जाता होगा। पर ऐसा होना तो संभव नहीं है। अनुभव के आधार पर यह बात निकलती है कि कुंडलिनी योग से आदमी का अहंकार इतना क्षीण हो जाता है कि उसे अपने से छोटे आकार प्रकार के प्राणियों के साथ भी घुल मिलकर रहने की आदत पड़ जाती है। इसका मतलब है कि वह उनके जितना छोटा हो जाता है। आत्मज्ञान को प्राप्त होने पर तो योगी मिट्टी, पानी, हवा, आकाश जैसी सूक्ष्म आत्माओं के साथ भी अपना संपर्क सा स्थापित कर लेता है। मतलब वह सबसे सूक्ष्म बन जाता है। इसी तरह की योग सिद्धि गरिमा सिद्धि है, जो अणिमा के बिल्कुल विपरीत है। मतलब इससे आदमी पहाड़ जितना बड़ा भी बन सकता है। हमें इन्हें भौतिक परिपेक्ष में नहीं समझना चाहिए। क्योंकि ऐसा होना असंभव है। इसका मतलब है कि वह बड़ी सत्ता या बड़े अहंकार वाले लोगों जैसे कि महान उद्योगपतियों, अमीरों, नेताओं, कलाकारों, अध्यक्षों और राजाओं के समकक्ष या उनसे भी ऊपर के ब्रह्मा आदि देवताओं के बराबर या इन सब से भी ऊपर उठ जाता है, मतलब इन सबसे बड़ा या भारी बन जाता है। अहंकार सूक्ष्म या खत्म होने का मतलब यह नहीं है कि योगी की सत्ता ही नहीं रहती, या सत्ता छोटी हो जाती है। यह कोई अभाव या मृत्यु जैसी स्थिति नहीं है। इसका मतलब तो अहम भाव का अद्वैत भाव में रूपांतरित होना है। यह अहंकार भाव का कुंडलिनी भाव में रूपांतरित होना है। यह अहम भाव का समाधि भाव में रूपांतरित होना है। यह अहम भाव या आत्मभाव का परमात्म भाव में रूपांतरित होना है। जो परमात्म भाव में स्थित हो गया, वह सभी चीजों के रूप में स्थित हो गया, क्योंकि छोटी से छोटी चीज के रूप में भी परमात्मा ही है, और बड़ी से बड़ी चीज के रूप में भी परमात्मा ही है। यही अणिमा और गरिमा सिद्धियां है। अहंकार चेतना का मूल स्वभाव है। इसके बिना जीवन और चेतना संभव ही नहीं है। लोग क्या करते हैं कि अहंकार को मारने की कोशिश करते हैं, जिससे उनकी चेतना भी मर सी जाती है, और वे जड़ से बन जाते हैं। ठीक है कि अज्ञान से बंधा हुआ झूठा अहंकार हानिकारक होता है, पर अहंकार का अभाव तो उससे भी ज्यादा हानिकारक हो सकता है। इसलिए जरूरी है कि मध्य मार्ग अपनाया जाए। मतलब अहंकार रहे जरूर, पर ज्ञान से बंधा हुआ। इसलिए घटिया अहंकार को बढ़िया अहंकार में रूपांतरित करते रहना चाहिए। यही बढ़िया अहंकार अद्वैत के साथ रहता है। यह चींटी के भाव को भी उसी तरह स्वीकार करता है, जैसे हाथी के भाव को। यह मिट्टी के एक कण को भी उसी भाव से स्वीकार करता है, जैसे एक पहाड़ के भाव को। यह एक दरिद्र को भी उसी अहंभाव से स्वीकार करता है, जिस अहंभाव से एक राजा को। यही अणिमा, लघिमा और गरिमा हैं। पर यहां एक झोल है। ऐसे शुद्ध अहंभाव का हमने बलपूर्वक नाटक नहीं करना है, बल्कि कुंडलिनी योग से इतना सामर्थ्य पैदा करना है कि यह खुद ही पैदा हो जाए। मुझे लगता है कि अगर इसे नाटक से पैदा करेंगे तो सारी उमर नाटक ही करते रह जाएंगे, और असली कुंडलिनी योग तक पहुंच ही नहीं पाएंगे। यह बिल्कुल साधारण और व्यवहारिक अनुभव है। ज्यादा लिखने से तो भ्रम ही पैदा होता है। दरअसल ऐसा लिखने के लिए शब्द नहीं मिलते, इसलिए  मुख्यधारा के अहंकार जैसे शब्दों का प्रयोग करना पड़ता है। इन्हें कई बार लोग गलत समझ लेते हैं। कोई बोल सकता है कि अहंकार तो हर जगह छोड़ा जाने योग्य बताया गया है, पर हम इसे अपनाने की बात कर रहे हैं। पर वे इस बात के मूल भाव को नहीं समझ रहे होंगे। दरअसल अहंकार जब अशुद्ध से शुद्ध हो जाता है, तब बहिर्मुखी से अंतर्मुखी या ध्यानमुखी और भड़कीले स्वभाव से शांत सा हो जाता है। शुद्ध अहंकार को सीधा बनाना मुश्किल होता है, पर अशुद्ध अहंकार को शुद्ध अहंकार में रूपांतरित करना आसान होता है। जैसे दुनियादारी अशुद्ध अहंकार से ज्यादा फलती फूलती है, इसी तरह शुद्ध अहंकार से अध्यात्म और कुंडलिनी योग ज्यादा फलता फूलता है। इसी तरह, अच्छी तरह से लिखने पर कोई बात सच नहीं हो जाती। पुराणों में बहुत सी रूढ़िवादी और अवैज्ञानिक सी लगने वाली बातें बहुत सुंदर श्लोकों में लिखी गई हैं। बहुत मेहनत की गई है उन श्लोकों को बनाने में। पर वे इससे तर्कशील या वैज्ञानिक नहीं बन जातीं। हो सकता है कि ऐसा ही हो अप्रत्यक्ष रूप में, पर जो साफ दिख रहा है, उसे दरकिनार करके केवल विश्वास के ही सहारे भी कैसे जिया जाए। सबसे बड़ा प्रमाण प्रत्यक्ष माना जाता है। अनुमान, आप्त वचन पर विश्वास आदि प्रमाण तो प्रत्यक्ष से छोटे ही हैं। हां, अगर प्रत्यक्ष रूप में उनसे हानि न दिख रही हो, तो अन्य प्रमाणों का सहारा लिया जा सकता है। प्रत्यक्ष को तो नजरंदाज नहीं किया जा सकता। अगर उससे प्रत्यक्ष रूप में हानि दिख रही हो, तो ऐसा भी समझा जा सकता है कि वह भौतिक रूप में सत्य नहीं, बल्कि मेटाफोर या रूपक के रूप में उससे कोई आध्यात्मिक पहलु समझाने की कोशिश की जा रही है। पर सभी लोग ऐसा नहीं समझते। बहुत से लोग उन्हें अक्षरशः सत्य मानने लगते हैं। अगर अशुद्ध अहंकार के साथ किसी भी तरह से अद्वैत धारणा भी बनी रहे, तो उसका शुद्ध अहंकार में रूपांतरण अधिक आसान हो जाता है।

वैसे तो ऐसे श्लोकों से दिमाग का दायां हिस्सा क्रियाशील हो जाता है, जो ज्यादा ही तार्किक और वैज्ञानिक बनने से सुप्त सा हो जाता है। जागृति के लिए दिमाग के दोनों हिस्सों का बराबर क्रियाशील रहना जरूरी है। इतनी ज्यादा मेहनत से इतने सुंदर, संगीतबद्ध व व्याकरण के अनुसार शुद्ध श्लोक मनघड़ंत बातों पर भी नहीं रचे जा सकते। इनका कोई मकसद तो जरूर है। अगर इनसे पैसा कमाना या शौहरत पाना ही मकसद होता तो ये तार्किक और लौकिक तथ्यों पर भी बनाए जा सकते थे। मतलब कि इनमें गूढ़ अर्थ छिपा हो सकता है जो ऊपर से नजर नहीं आता। मतलब कि अगर इनके सतही अर्थ को ही भौतिक रूप में पूर्णतः सत्य माना जाए, तो आदमी मूर्ख बन सकता है। यदि इन्हें काल्पनिक कथा के रूप में ज्यादा सत्य और भौतिक तथ्य के रूप में कम सत्य समझा जाए, तो उससे दायां मस्तिष्क ज्यादा सक्रिय हो जाएगा। यदि इन्हें काल्पनिक कथा के रूप में भी सत्य माना जाए और साथ में इनका आधारभूत वैज्ञानिक तथ्य भी सत्य माना जाए, तो मस्तिष्क के दोनों भाग एकसाथ सक्रिय हो जाएंगे। शायद यही पौराणिक मिथक कथाओं का और इस ब्लॉग का ध्येय है। मुझे स्वयं इन्हें पढ़कर अद्भुत आनंद, शान्ति, और ध्यान-समाधि के साथ अपनी कुंडलिनी क्रियाशील होते हुए महसूस होती थी।

Kundalini Yoga transforms the ego

Friends, it has been said in the scriptures that one can attain Anima Siddhi through Yoga. Anima is derived from the word Anu, which means subtle. Therefore Anima Siddhi means the accomplishment of becoming a subtle form. But I think most of the people understood it in such a way that it would have reduced the body size of a person from 6 feet to 6 inches or a person weighing 60 kg would have been reduced to 5 kg. But this is not possible. On the basis of experience, it comes out that due to Kundalini Yoga, man’s ego becomes so weak that he gets into the habit of living in harmony even with creatures smaller in size than him. This means that he becomes as small as them. After attaining enlightenment, the yogi establishes contact with subtle spirits like soil, water, air, sky etc. Meaning he becomes the most subtle. A similar Yoga Siddhi is Garima Siddhi, which is the exact opposite of Anima. Meaning, with this a man can become as big as a mountain. We should not understand these in physical perspective. Because it is impossible for this to happen. This means that he rises above or becomes equal to people with great power or great ego such as great industrialists, rich people, leaders, artists, presidents and kings or even above the gods like Brahma etc. Means he ecomes the biggest or heaviest. The ego being subtle or destroyed does not mean that the existence of the Yogi does not remain, or that the existence becomes smaller. This is not a situation like deprivation or death. This means transformation of ego feeling into non-dual feeling. This is the transformation of ego feeling into Kundalini feeling. This is the transformation of ego feeling into Samadhi or meditation feeling. This is the transformation of ego or self feeling into divine feeling. One who is established in the sense of God, becomes established in the form of all things, because even in the form of the smallest thing, God is there, and even in the form of the biggest thing, God is there. This is the anima or laghima and garima Siddhis. Ego is the basic nature of consciousness. Without this, life and consciousness are not possible. What people do is that they try to kill the ego, because of which their consciousness also dies, and they become inert. It is true that false ego tied to ignorance is harmful, but the absence of ego can be even more harmful. Therefore it is important to adopt the middle path. Meaning, there may be ego, but it is tied to true knowledge. Therefore, poor ego should be transformed into good ego. This great ego resides with Advaita. It accepts the feelings of an ant in the same way as it accepts the feelings of an elephant. It accepts even a particle of soil with the same respect as it accepts a mountain. It accepts a poor person with the same egoism as it accepts a king. These are Anima, Laghima and Garima. But there is a catch here. We do not have to forcefully create such pure egoism, rather we have to create so much power through Kundalini Yoga that it arises on its own. I feel that if we create it through drama, we will continue to act in drama all our life and will not be able to reach the real Kundalini Yoga. This is a completely simple and practical experience. Writing too much only creates confusion. Actually, words are not available to write like this, hence mainstream words like ego have to be used. Many times people misunderstand them. Someone may say that ego has been said everywhere to be abandoned, but we are talking about adopting it. But they might not be understanding the basic meaning of this. In fact, when the ego becomes impure to pure, then it gets converted from aggressive to calm and extroverted to introverted or meditative. It is difficult to directly create a pure ego, but it is easy to transform an impure ego into a pure ego. Just as worldliness is flourished more by impure ego, similarly spirituality and Kundalini Yoga is flourished more by pure ego. Similarly, writing well does not make a thing true. For example, in the Puranas, many things that seem conservative and unscientific have been written in very beautiful verses. A lot of hard work has gone into creating those verses. But this does not make them logical or scientific. It may be so indirectly, but ignoring what is clearly visible, how can one live on the basis of faith alone. The biggest evidence is considered direct. The proofs like guess, belief in the spoken word etc. are less than the direct evidence. Yes, if no direct harm is visible from them, then other evidence can be taken. The obvious cannot be ignored. If there is direct harm from it, then it can also be understood that it is not the truth in physical form, but an attempt is being made to explain some spiritual aspect from it in the form of a metaphor. But not everyone thinks so. Many people start taking them as true literally. If non-dual belief somehow persists along with the impure ego, then its transformation into pure ego becomes easier.

Actually, with such verses, the right part of the brain becomes active, which becomes dormant due to becoming too logical and scientific. For awakening, it is necessary for both parts of the brain to remain equally active. With so much effort, such beautiful, rhythmic and grammatically correct verses cannot be composed even on imaginary matters. They definitely have some purpose. If the aim was to earn money or gain fame from these, then they could have been made on logical and secular facts also. Meaning that there may be a hidden meaning in them which is not visible on the surface. Meaning that if only their superficial meaning is considered to be completely true in physical form, then man can become a fool. If these are understood more true as fiction and less true as a physical base, then the right brain will become more active. If the imaginary story is also considered true and its basic scientific fact is also considered true, then both parts of the brain will become active simultaneously. Perhaps this is the aim of mythologies and this blog. After reading these, I myself felt my Kundalini activating with amazing joy, peace and meditative trance.

Can Kundalini Yoga make one fly?

Friends, many things in the Puranas do not appear to be true in physical form, but they provide benefits to people, that is, they move them forward on the path of spirituality. Of course with the side effect that they can also be physically disorienting. The proof of my point is that the scriptures themselves have said that speak the truth but do not speak the bitter truth, meaning clearly that whatever brings sweetness in people’s lives i.e. spiritual development, but is undoubtedly like a lie or having double meaning, speak it. For example, in the scriptures, the faults of women are mentioned somewhere, so that there is no excessive sexual feeling or lust towards women, as is often the case, because excess is bad everywhere. In one such story, a woman of bad character and engaged in prostitution tells about this when asked by Shri Narad. She leaves no stone unturned in highlighting the shamelessness of women, which further strengthens Narad’s hatred towards women in his mind. He was a sannyasi and wanted to hear the same so that he could raise his harp of renunciation even higher. It is possible, that woman may have considered all women to be equal to herself. To a thief everyone seems to be a thief. Similarly, there is often low value for freebies. That is why there are many descriptions in Hindu religion that taking donations by Brahmins or Babas is acceptable. Of course, it is said in the scriptures that whatever is received without asking or demanding for it, a Brahmin should accept it. Also, in the scriptures it is said that by donating various things to Brahmins, one can get various worldly and transcendental fruits. This too is also a demand, of course with discipline, sociability and cleverness, but there have been many misuses of it too. It is my own experience that giving donations to a deserving Brahmin gives such results, but these have been greatly exaggerated. The simple thing is that real Brahmins remain ready to attain Brahmagyan or have attained it. It is possible that by donating to them one gets the fruit of Brahmagyan. Helping a reader inspires reading, helping a singer inspires singing, and helping someone with spiritual knowledge inspires one to attain spiritual knowledge. Simple. Brahma has been found, means everything has been found. Now, whatever you can imagine equivalent to attaining Brahm, like getting the ownership of the infinite universe, getting the position of the king of heaven, getting the entire kingdom or getting the position of Lord Vishnu etc. etc., that all is okay. There is no end to such fantasies. But I like sharing knowledge by a Karmayogi the most. A Karma Yogi does not need to take donations or anything else in return because he has already received enough through his Karma Yoga. Raja Janak is the biggest example of this, who along with being a honoured king was also a supreme yogi.
Similarly, most of the supernatural achievements also seem like white lies or sweet lies. If Yogis had so many supernatural powers, our nation would never have been under the trap of enemies or never have been in poverty. Here every person was a yogi. If the Yogis had the ability to travel through the sky or through the air, they would have flown over the enemy armies and destroyed them from the sky itself. In reality, this accomplishment is symbolic and experiential, not physical or real. The yogi keeps moving air in and out of the body all the time with full attention and rhythm, like a fish living in water moves water. When a fish doing this is seen moving in the water, similarly, a yogi doing the same but with the air can be understood as moving in the air or in the sky. It is possible that such an experience may occur in advanced yoga practice, but it will not be that he will start flying in the air. I also have many dreams that I am flying in the sky like a bird. It feels like a real flight, brother, and it is a lot of fun too. One feels as if such flight was possible even while awake, but it is not so. This experience occurs due to the effect of yoga and pranayam. But these experiences also have the disadvantage that most people consider them to be everything and start deviating from the main goal of awakening.

कुंडलिनी योग से क्या आसमान में उड़ा जा सकता है?

दोस्तों, पुराणों में बहुत सी बातें भौतिक रूप में सच नहीं प्रतीत होती हैं, पर वे लोगों को लाभ प्रदान करती हैं, मतलब उन्हें अध्यात्म के मार्ग पर आगे बढ़ाती हैं। बेशक इस दुष्प्रभाव के साथ कि वे भौतिक रूप से हानिकारक भी हो सकती हैं। मेरी बात का प्रमाण यह है कि शास्त्रों ने खुद बोला है कि सच बोलो पर कड़वा सच ना बोलो मतलब साफ है कि जो बात लोगों के जीवन में मिठास अर्थात आध्यात्मिक विकास लाए, पर बेशक झूठ जैसा हो या द्विअर्थी, उसे बोल दो। उदाहरण के लिए शास्त्रों में जो कहीं कहीं पर स्त्रियों के दोषों का वर्णन है, वह इसीलिए ताकि स्त्रियों के प्रति ज्यादा काम भावना या लस्ट न रहे, जैसा अकसर होता है, क्योंकि अति हर जगह खराब होती है। ऐसे ही एक कथानक में एक बदचरित्र और देह व्यापार में रत एक स्त्री श्री नारद के पूछने पर उनको बताती है। वह स्त्री की निर्लज्जता का बखान करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ती जिससे नारद के मन में स्त्रियों के प्रति घृणाजनित वैराग्य और भी पक्का हो जाता है। वे संन्यासी थे और वैसा ही तो सुनना चाहते थे ताकि अपनी वैराग्य की वीणा को और ज्यादा ऊंचा उठा पाते। हो सकता है कि उस औरत ने सभी औरतों को अपने जैसा ही समझ लिया हो। चोर को सभी लोग चोर ही लगते हैं। इसी तरह मुफ्त की ज्यादा कदर नहीं होती। इसीलिए तो हिंदू धर्म में बहुतायत में वर्णन है कि ब्राह्मणों या बाबाओं के द्वारा दान लेना मान्य है। शास्त्रों में बेशक ऐसा कहा गया है कि जो बिन मांगे मिल जाए, ब्राह्मण को उसे स्वीकार कर लेना चाहिए। साथ में, शास्त्रों में ब्राह्मणों को किस्म किस्म की वस्तुएं दान करने से किस्म किस्म के लौकिक और पारलौकिक फलों की प्राप्ति बताई गई है। यह भी तो मांगना ही है, बेशक अनुशासन, सामाजिकता और चतुरता के साथ, पर इसके दुरुपयोग भी बहुत हुए हैं। यह मेरा अपना अनुभव है कि सुपात्र ब्राह्मण को दान देने से ऐसे फल मिलते हैं , पर ये ज्यादा ही बढ़ा चढ़ा कर बताए गए हैं। सीधी सी बात है कि असली ब्राह्मण ब्रह्मज्ञान प्राप्त या उसकी प्राप्ति में तत्पर रहते हैं। इससे संभव है कि उन्हें दान देने से ब्रह्मज्ञान का फल मिलता है। पढ़ने वाले की मदद करने से पढ़ने की प्रेरणा मिलती है, गाने वाले की मदद करने से गाने की प्रेरणा, और ब्रह्मज्ञान वाले की मदद करने से ब्रह्मज्ञान की प्रेरणा मिलती है। सिंपल। ब्रह्म मिल गया, मतलब सबकुछ मिल गया। अब सबकुछ मिलने को आप जिस मर्जी कल्पना में बांध लो, जैसे अनंत ब्रह्मांड का स्वामित्व मिलना, स्वर्ग के राजा का पद मिलना, पूरा राज्य मिलना या भगवान विष्णु का पद मिलना आदि आदि। ऐसी कल्पनाओं का कोई अन्त नहीं है। पर मुझे तो कर्मयोगी द्वारा ज्ञान बांटना ही सबसे अच्छा लगता है। कर्मयोगी को बदले में दान आदि या अन्य कुछ भी लेने की जरूरत ही नहीं पड़ती क्योंकि उसे अपने कर्म योग से पहले ही पर्याप्त मिला होता है। राजा जनक इसके सबसे बड़े उदाहरण हैं, जो राजा होने के साथ परम योगी भी थे।
इसी तरह अधिकांश पारलौकिक सिद्धियां भी सफेद झूठ या मीठे झूठ की तरह ही लगती हैं। अगर योगियों में इतनी ज्यादा अतिंद्रीय शक्तियां होती तो हमारा देश कभी भी दुश्मनों के कब्जे में न आया होता या कभी भी गरीब न रहा होता। यहां तो हर आदमी योगी होता था। अगर योगियों के पास आकाश गमन या वायु गमन की सिद्धि हुआ करती तो वे दुश्मन की सेनाओं के ऊपर उड़ कर उन्हें आसमान से ही तबाह किया करते। वास्तव में यह सिद्धि संकेतिक और अनुभवात्मक जैसी ही है, भौतिक या असली नहीं। योगी हर समय हवा को ऐसे ही पूरे ध्यान व लयबद्धता के साथ शरीर के अंदर बाहर करता रहता है, जैसे जल में रहने वाली मछली जल को। जब ऐसा करने वाली मछली को जल में विचरण करते हुए देखा जाता है, उसी तरह उसके जैसा, पर हवा के साथ करने वाले योगी को हवा में या आसमान में विचरण करते हुए समझा जा सकता है। हो सकता है कि उन्नत योगाभ्यास में ऐसा अनुभव भी होता हो पर ऐसा नहीं होगा कि वह हवा में उड़ने लगेगा। मेरे को भी बहुत सपने आते हैं कि मैं आसमान में पक्षी की तरह उड़ रहा हूं। बिल्कुल असली की उड़ान लगती है भाई, और बहुत मजा भी आता है। ऐसा मन करता है कि काश जागते समय भी ऐसी ही उड़ान संभव होती पर ऐसा नहीं होता। यह अनुभव योग और प्राणायाम के प्रभाव से होता है। पर इन अनुभवों का यह नुकसान भी होता है कि अधिकांश लोग इन्हें ही सब कुछ मानकर जागृति रूपी मुख्य लक्ष्य से भटकने से लग जाते हैं।

कुंडलिनी योग से आदमी में अदृश्य हो जाने की शक्ति पैदा हो जाती है

दोस्तों शिव पुराण में शिव पार्वती को काल को हराकर अमर और मुक्त होने का तरीका बताते हैं। वह कहते हैं कि तीन तरीके हैं ध्यान के। आकाश मतलब अनाहत नाद पर ध्यान, वायु पर ध्यान मतलब प्राणायाम और अग्नि पर ध्यान मतलब आज्ञा चक्र बिंदु पर सूर्य, प्रकाशमान देवचित्र आदि का ध्यान। यहां यह बात गौर करने लायक है कि यह वर्णन उस वर्णन के बाद आता है जिसमें तथाकथित अजीबोगरीब मृत्यु के लक्षण बताए गए हैं। जैसे कि बाया अंग कई दिन तक लगातार फड़कने से मृत्यु होना या गिद्धों के द्वारा हमला होने को मृत्यु का लक्षण आदि। हालांकि शिव ने यह भी साफ कहा है कि लोगों की भलाई के लिए और उनमें वैराग्य की वृद्धि के लिए ही वह ऐसा वर्णन कर रहे हैं। मतलब साफ है कि यह प्रयास मृत्यु का भय पैदा करने के लिए है ताकि लोग योग आदि का सहारा लेकर जल्दी से मृत्यु पर विजय पा सकें। इसके बाद जो योग का वर्णन है उसके फलस्वरूप तथाकथित पारलौकिक सिद्धियों का वर्णन भी योग के प्रति आकर्षण पैदा करने के लिए ही किया गया है। मतलब एक तरफ मृत्यु का काल्पनिक भय पैदा किया गया है तो दूसरी ओर योग की काल्पनिक उपलब्धियां दर्शाई गई हैं। काल्पनिक मतलब द्विअर्थी सी, कोरी काल्पनिक नहीं। उदाहरण के लिए योगी का अदृश्य हो जाना। ऐसा नहीं होता कि योगी का शरीर किसी को दिखता ही नहीं। इसका मतलब है कि वह कुंडलिनी योग से इतना शांत, निरपेक्ष और अपने आप में स्थित सा हो जाता है कि लोगों की भीड़ में भी उसकी तरफ ध्यान ही नहीं जाता। मेरा एक योगी मित्र है। वह दस सालों से एक अपरिचित से समाज के लोगों के बीच बसा हुआ था। पर उस समाज के लोगों को उसके बारे में पता ही नहीं था। गुप्तचर भी तो ऐसे ही होते हैं।

Kundalini Yoga gives man the power to become invisible

Friends, in Shiva Purana, Shiva tells Parvati the way to become immortal and free by defeating Kaal means time. He says there are three ways of meditation. Meditation on sky means Anahata Naad, meditation on air means pranayam and meditation on fire means meditation on Ajna Chakra point, in the form of sun, luminous deity images etc. It is worth noting here that this description comes after the description in which so-called strange symptoms of death have been described. Such as death due to continuous twitching of the left limb for several days or attack by vultures as a symptom of death etc. However, Shiva has also clearly said that he is describing this only for the welfare of the people and to increase feelings of renunciation among them. The meaning is clear that this effort is to create fear of death so that people can quickly overcome death by taking the help of yoga etc. As a result of the description of Yoga that follows, the so-called transcendental achievements have also been described only to create attraction towards Yoga. Meaning, on one hand, imaginary fear of death has been created and on the other hand, imaginary achievements of Yoga have been shown. Imaginary means having double meaning, not pure imaginary. For example, Yogi becoming invisible. It does not happen that the body of a Yogi is not visible to anyone. This means that due to Kundalini Yoga, he becomes so calm, neutral and situated in his own self that even in a crowd of people, no attention is paid to him. I have a Yogi friend. He had been living among the people of an unfamiliar type society for ten years. But the people of that society did not know about him. Spies are also like this.