My post

कुंडलिनीजागरण के रूप में ब्रह्मास्त्र के दुष्प्रभावों से शैवास्त्र या पाशुपत अस्त्र ही बचा सकता है

दोस्तो, महाभारत में अश्वत्थामा नाम का एक महान व्यक्ति चरित्र है। उनको भगवान शिव का अवतार कहा गया है। वे गुरु द्रोणाचार्य के पुत्र थे। द्रोणाचार्य कौरवों और पांडवों के गुरु थे। वे सभी विद्याओं में प्रवीण थे, पारलौकिक ब्रह्मविद्या में भी। वे ब्राह्मण थे, और उस समय असली ब्राह्मण उसीको समझा जाता था, जिसे ब्रह्मविद्या आती थी। नाम के ब्राह्मण तो बहुतेरे होते थे। ब्रह्मविद्या कुंडलिनीविद्या का ही पर्याय है, क्योंकि दोनों से ब्रह्मरूप जागृति की प्राप्ति होती है। द्रोणाचार्य के पास सबसे बड़ा युद्धास्त्र माने ब्रह्मास्त्र भी था। ब्रह्मास्त्र में पूरी सृष्टि को जलाने की क्षमता होती है, नाभिकीय हथियार की तरह। द्रोणाचार्य ने वह अतिगुप्त ब्रह्मास्त्रविद्या सिर्फ अपने पुत्र अश्वत्थामा को प्रदान की थी, अपने सर्वप्रिय शिष्य अर्जुन को भी नहीं। जब कौरव हार गए, तब उससे हताश और दुखी दुर्योधन ने अश्वत्थामा से मदद मांगी। वह भी अपने प्रिय मित्र की मांग को ठुकरा नहीं सका। वह रात के अंधेरे में पांडवगृह से पांच सोए हुए पुरुषों को पांडव समझ कर उनके सिर काट कर ले गया। दरअसल वे पांडवों के पांच पुत्र थे। द्रौपदी के विलाप से गुस्से से भरकर अर्जुन श्रीकृष्ण के साथ रथ पे बैठकर उसका पीछा करने लगे। अश्वत्थामा डरकर भाग गया और उसने अर्जुन पर ब्रह्मास्त्र अर्थात ब्रह्मशिर अस्त्र चला दिया। उससे सारी सृष्टि को खतरा पैदा हो गया। उसकी तेज चमक से सृष्टि जलने लग पड़ी। उससे सभी दिशाओं में प्रचंड तेज पैदा हो गया। अपने प्राणों पर आई हुई आपत्ति को देखकर अर्जुन दुखी हुए और उनका तेज नष्ट हो गया। श्रीकृष्ण भी उस अस्त्र को नहीं रोक पा रहे थे। उसे रोकने की विद्या अश्वत्थामा ने अपने पिता से नहीं सीखी थी। अश्वत्थामा भी अपनी गलती महसूस कर रहा था, पर कुछ नहीं कर पा रहा था। उसे श्रीकृष्ण समेत सबने बहुत लताड़ा कि जब उसे ब्रह्मास्त्र को रोकना नहीं आता था, तब उसने उसे क्यों चलाया। फिर श्रीकृष्ण की सलाह से अर्जुन ने भगवान शिव का ध्यान करते हुए उनके द्वारा प्रदत्त शैवास्त्र अर्थात पाशुपत अस्त्र को चला कर उसे शान्त किया। उससे होने वाला नुकसान टल गया, हालांकि वह उत्तरा के गर्भ को जलाने की कोशिश कर रहा था पर श्रीकृष्ण ने उसे पाशुपत अस्त्र के प्रयोग तक बचा लिया था।

उपरोक्त कथा का अध्यात्मवैज्ञानिक विश्लेषण

पहली बात, साथ के एक श्लोक में इस ब्रह्मास्त्र को वही ब्रह्मशिर तीर भी कहा गया है, जिसको ऋषि दधिचि के मेरुदंड से बना कर उससे दैत्य वृत्रासुर को मारा गया था। हाल की पुरानी पोस्ट में हमने सिद्ध किया था कि वह जागृत सुषुम्ना रूपी शक्तिरेखा है। दूसरा, अश्वत्थामा एक ज्ञानी ब्राह्मण था, जिसको उसके वेदपारंगत पिता द्रोणाचार्य ने सारी शिक्षादीक्षा दी थी। ब्राह्मण का काम वेदों के अध्ययन व अध्यापन का होता है, अस्त्रशस्त्रों से उनको क्या लेना देना। अगर कोई कहे कि बेशक लड़ना क्षत्रियों का काम था, पर लड़ाई करना सिखाना ब्राह्मणों का काम होता था, तो यह बात कुछ जंचती नहीं। जो खुद ही लड़ना न जाने, वह औरों को क्या लड़ना सिखाएगा। मुझे तो उनके लिए प्रयुक्त यह अस्त्रशस्त्रों की भाषा अलंकारिक लगती है। ऐसा इसलिए भी किया गया होगा ताकि ऐसा न हो कि यौद्धा क्षत्रिय अहंकार में आकर ब्राह्मणों के नियंत्रण में न रहें। वैसे भी बुद्धि को सबसे बड़ा अस्त्र माना गया है, क्योंकि बुद्धिकौशल से बड़े से बड़ा युद्ध भी जीता या टाला जा सकता है, और बुद्धि ब्राह्मण के पास बहुतेरी होती है। महाभारत का युद्ध भी मुझे मानसिक युद्ध लगता है। काफी समय पहले अखबारों और सोशल मीडिया में कुरुक्षेत्र के मैदान में महाभारत युद्ध के रेडियोधर्मी विकिरण होने की खबरें पढ़ी थीं। लिखा था कि फलां वैज्ञानिकों ने जांच की तो टेस्ट पॉजिटिव निकले। पता नहीं मनगढ़ंत बातों को कैसे सच की तरह पेश कर देते हैं, कहां से वैज्ञानिक लाते हैं, और कहां पे जांच करा देते हैं। गहराई से पता करने पर पता चला कि इसकी कोई वैज्ञानिक पुष्टि नहीं हुई है, और इसे अभी तक माइथोलॉजी ही माना गया है। यह अलग बात है कि इसे पूरी तरह जुठलाया नहीं जा सकता, क्योंकि जो भीतर सूक्ष्म रूप में हो रहा है, वही बाहर भी स्थूल रूप में हो रहा है। ब्रह्मास्ञ मन के सूक्ष्म संसार को नष्ट करता है, और नाभिकीय हथियार बाहर स्थित बिल्कुल उसी रूप वाले स्थूल संसार को। वास्तव में सबकुछ सूक्ष्म ही है। शायद आम आदमी के अंदर अध्यात्म के प्रति जिज्ञासा बढ़ाने के लिए ही ऐसी अर्धसत्य जैसी कथाएं गढ़ी जाती हैं। एक बात और, अगर पुराणों में वर्णित युद्ध असली भौतिक युद्ध होते, तो हिंदु कौम सबसे लड़ाकी कौम होती, पर ऐसा नहीं है, बल्कि इसका बिल्कुल उलटा लगता है। हिंदु तो आज सिमटते दिख रहे हैं। साथ में, सूर्यास्त से सूर्योदय तक युद्ध को बंद रखा जाता था। जीवनयुद्ध में ही ऐसा होता है, जब दिन में लोग काम करते हैं, और रात्रि को सो जाते हैं। इन सबसे यही जाहिर होता है कि वे युद्ध मन के दोषों के खिलाफ कुंडलिनी शक्ति द्वारा शरीर में ही लड़े जाते थे। उन्हें रोचक बनाने के लिए ही उन्हें बाहर और असली की तरह दिखया गया है। यह अलग बात है कि जैसा शरीर के अंदर होता है, उसके बाहर भी वैसा ही होता है। दुर्योधन मतलब मुश्किल से युद्ध में जीता जाने वाला व्यक्ति मुझे अहंकार का प्रतीक प्रतीत होता है। कौरव सौ भाई थे। कहावत भी प्रचलित है कि फलां में सौ दुर्गुण हैं। मैं महाभारत के इतिहासरूप होने से भी इनकार नहीं कर रहा हूं। हो सकता है कि दोनों ही बातें सही हों। इससे भी यही जाहिर होता है कि ब्रह्मास्त्र जागृत सुषुम्ना ही है। अश्वत्थामा ने उसे अर्जुन पर चलाया, मतलब अपनी दृष्टि के शक्तिपात से वह अर्जुन के अंदर कुंडलिनी जागृत करने लगा। वैसे भी अश्वत्थामा जागृत व्यक्ति था। इसका प्रमाण उसके माथे की मणि है। दरअसल वह जागृत आज्ञा चक्र अर्थात खुली हुई तीसरी आंख है। अचानक कुंडलिनी जागृत होने से वैसी ही बेचैनी होगी, जैसी वर्षों तक अंधेरी गुफा में रहने वाले आदमी को एकदम बाहर धूप में निकालकर होती है। उससे सभी दिशाओं में प्रचंड तेज पैदा हो गया, मतलब अर्जुन के मस्तिष्क में चारों ओर चमक छा गई, क्योंकि मस्तिष्क के अंदर ही सारा ब्रह्मांड है। जागृति के समय अजीब सी अनहोनी का डर तो लगता ही है, हालांकि वह सामान्य डर से अलग होता है। वह आनंद, प्रकाश और सुकून से भरा होता है। साथ में नष्ट होते अहंकार मतलब खत्म होते अपने व्यक्तित्व के कारण आसन्न मृत्यु के जैसा आभास भी हो सकता है। यह आभास भी मृत्यु से अलग और प्रकाशपूर्ण व सत्तापूर्ण होता है। आदमी को लग सकता है कि वह किसी शान्त दिव्यलोक या मुक्तिलोक की ओर जा रहा है। इससे अर्जुन दुखी हुए और उनका तेज नष्ट हो गया। दरअसल अहंकार का तेज नष्ट हुआ, ब्रह्मतेज तो बढ़ रहा था। लड़ाई तो अहंकार का तेज करता है, ब्रह्मतेज तो सबकुछ भुलाकर संन्यासी सा बनाता है। समझ लो कि अर्जुन को कुंडलिनी जागरण हुआ या वह उसकी तरफ़ बढ़ा। उससे उसके ऊपर कुंडलिनी जागरण के सहदोष मतलब साईड इफैक्ट पैदा हुए। इन्हीं का अलंकरिक वर्णन हो रहा है। जीवन एक युद्ध ही है। अगर आदमी कुंडलिनी के बोझ से दबेगा, तो जीवनयुद्ध में कैसे लड़ेगा, दुर्योधनरूपी अहंकार को कैसे मारेगा। समस्या यह है कि अश्वत्थामा जैसा शुद्ध और सात्विक ब्राह्मण इतनी ऊर्जा कहां से लाए, जो उन कुंडलिनीदोषों को नष्ट करवा सके। वह उस समय कुंवारा लड़का था, इसलिए गुरु द्रोणाचार्य ने उसे शक्तिस्रोत तांत्रिक तकनीकें नहीं सिखाई थीं। पर विवाहित अर्जुन ने भगवान शिव से वे वामाचारी तकनीकें पहले ही सीख ली थीं, जिनको शैवास्त्र या पाशुपत अस्त्र का नाम दिया गया है। श्रीकृष्ण ने अर्जुन को उनकी याद दिलाई। अश्वत्थामा शिव का अवतार था, क्योंकि वह दुर्गुण रूपी कौरवों का साथ दे रहा था। शिव भी तो बाहर से देखने पर दुर्गुणी तांत्रिक ही लगते हैं। वे हमेशा ही राक्षसों के पक्ष में रहते हैं, पर जब देवता उन्हें मनाते हैं, तो देवताओं के पाले में आ जाते हैं। भोले हैं न। उन्हें हरकोई आसानी से गुमराह भी कर सकता और मना भी सकता है। पांडवों ने कृष्ण के साथ मिलकर सजा के तौर पर उसके माथे से मणि निकाल दी थी। इसका मतलब है कि अगर कोई शैवतंत्र के समुचित ज्ञान के बिना शिव के जैसा बनने की कोशिश करेगा, वह जागृत होकर भी मार्गभ्रष्ट हो जाएगा। यह उसके लिए मृत्युदंड के समान ही है। द्रोणाचार्य ने ब्रह्मास्त्र विद्या अपने शिष्यों को क्यों नहीं सिखाई, और सिर्फ अपने पुत्र अश्वत्थामा को ही क्यों सिखाई। लौकिक विद्या में तो इसका उल्टा होता है, मतलब अध्यापक अपने विद्यार्थियों को तो सबकुछ सिखा सकता है, पर अपने पुत्र को कुछ भी नहीं सिखा पाता, उसके लिए अलग से ट्यूशन रखवानी पड़ती है। इससे भी यही सिद्ध होता है कि वह पारलौकिक योगविद्या थी। वह किसी के सिखाने से कम समझ आती है, पर अपने वर्तमान परिवार और पूर्वजों की निरंतर संगति और संस्कारों से बिना सिखाए खुद ही सीखने में आ जाती है। एक बात और, भौतिक अस्त्र ऐसा तो नहीं करता कि महिला को नुकसान पहुंचाए बिना उसके गर्भ में पल रहे बच्चे तक पहुंच जाए। हां, नाभिकीय हथियार के विकिरण ऐसा कर सकते हैं। पर उससे तो अनगिनत औरतों के गर्भ को नुकसान पहुंचता है, सिर्फ अकेली चुनी हुई महिला के गर्भ को नहीं। कुंडलिनी को डीएनए प्रभावित करने वाला कहते हैं। क्योंकि वे सभी एक ही परिवार के सदस्य थे, इसलिए सभी के डीएनए आपस में जुड़े थे। क्योंकि गर्भस्थ शिशु सबसे ज्यादा कोमल होता है, इसलिए उसका डीएनए सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ। उसे ऐसा महसूस हो रहा था कि चारों ओर गहरी और जलाने वाली चमक है, जिसे भगवान कृष्ण अपने सुदर्शन चक्र से शांत कर रहे थे। दरअसल जब कुंडलिनी शक्ति मस्तिष्क में पहुंचती है, तो उसके दुष्प्रभावों से बचाने के लिए उसके बीच में खुद ही एक ध्यानचित्र प्रकट हो जाता है। संभवतः उसके रूप में ही श्रीकृष्ण थे। श्रीकृष्ण ही इसलिए क्योंकि वे ही उसके परिवार के सबसे नजदीकी, सबसे प्रिय और सबसे सम्माननीय थे।

महाभारत को पांचवां वेद कहते हैं। वेद में परम तत्त्व का अनुभवात्मक व गूढ़ वर्णन है। उसी को पुराणों और महाभारत में सरल किया गया है, माईथोलोजिकल कथाओं से। उनमें भौतिक विज्ञान का क्या काम। हालांकि स्थूल भौतिक जगत के अंदर भी वही है, जो मन और आत्मा के अंदर है, पर मुख्य फोकस मन, आत्मा और उससे जुड़े शरीर के पहलुओं पर रखा गया है। कृष्ण आत्मा है। पांच पांडव उनके पांच प्राण हैं। यह श्रीकृष्ण ने खुद भी कहा है। अर्जुन मुख्य प्राण है। सैकड़ों किस्म के दुनियावी व पापी विचार सौ कौरव भाई हैं। वे लगातार प्राणों की शक्ति को हरते रहते हैं। वे उन्हें आत्मा से दूर रखना चाहते हैं। कृष्ण का सबसे प्रिय मित्र अर्जुन है। प्राण ही आत्मा से मिलने के लिए ऊपर उठता है। प्राण सांसों को शक्ति देता है। वही आत्मा के सबसे निकट रहता है। इसीलिए जागृति के समय सांस शांत जैसी हो जाती है। सांसों के बल से ही शक्ति ऊपर चढ़ती है। अश्वत्थामा ने अर्जुन पर ब्रह्मास्त्र चलाया मतलब योग ने प्राण को जागृति के लिए उकसाया। सात चक्र पांडवों के सात पुत्र हैं। प्राणों से ही चक्र क्रियाशील होते हैं। पांच पुत्रों को अश्वत्थामा ने मार दिया मतलब सैंकड़ों बुराईयों के बीच फंसी हुई योग आदि के रूप वाली अच्छी सांसारिक क्रियाशीलता ने पांच चक्रों का भेदन कर दिया। वैसे भी भौतिक क्रियाशीलता से सबसे अधिक दबाव मूलाधार चक्र पर ही पड़ता है, क्योंकि यह कमर के जोड़ के करीब होता है। योग से यह दबाव ज्यादा हो जाता है, क्योंकि इसमें हम ज्यादा झुकते हैं, ज्यादा समय के लिए झुकते हैं, और सांस रोककर झुकते हैं। पिछले स्वाधिष्ठान चक्र की जो उभरी हुई हिप बोन की हड्डी होती है, के बिल्कुल साथ लगता ऊपर की तरफ़ एक गड्ढा सा होता है, मुझे तो वही असली मूलाधार लगता है, या मूलाधार के साथ उसका सीधा सम्बन्ध होता है। उसमें गहरी मालिश करने से यौनानंद जैसी तेज संवेदना की अनुभूति होती है जो ऊपर की ओर चढ़ती है। पाण्डवों के पुत्रों में अभिमन्यु और घटोत्कच बचे रहे मतलब सबसे ऊपर के दो मुख्य चक्रों का भेदन नहीं हुआ। इसीलिए अर्जुन से कुंडलिनी के लक्षण झेले नहीं गए। अब इसे मनगढ़ंत बनाई हुई कहानी कहो या महाकाव्य लेखक ऋषि के द्वारा बनाई गई असली योग कहानी, पर बनी अच्छी और तथ्यात्मक है।

इस कथा का एक दूसरा पक्ष भी है। द्रौण एक पर्वत का नाम भी है। द्रोणाचार्य मतलब पर्वतों को नियंत्रित करने वाले आचार्य। वैसे भी उन्होंने द्रौण पर्वत पर तपस्या की थी। अस्थियों को पर्वत ही कहा गया है कई स्थानों पर। योग आदि अस्थियों से ही होते हैं। इसीलिए तो अश्वत्थामा योगसाधना को कह रहा हूं। जब योग से चक्रों का भेदन हुआ, तो उनमें दबी हुईं भावनाएं बाहर निकलकर विलुप्त हो गईं, मतलब पूरी तरह मर गईं। इसी से उनकी माता बुद्धि मतलब द्रौपदी दुख से रोने लगी, क्योंकि उसीके कार्यों की बदौलत वे भावनाएं निर्मित हुई थीं। आत्मा कृष्ण के साथ प्राण अर्जुन भी इससे उद्विग्न जैसे हो गए और वे योग को रोकने मतलब अश्वत्थामा को पकड़ने के लिए दौड़े। पर तब तक सुषुम्ना जागृत हो गई थी, मतलब उसने ब्रह्मास्त्र छोड़ दिया था। वैसे भी सहस्रार चक्र को ब्रह्मरंध्र भी कहते हैं। अश्वत्थामा दुर्योधन की ही मित्रता निभा रहा था, क्योंकि स्वार्थ से भरी दुनियादारी से जब आदमी थक या ऊब जाता है, तब खुद ही योग अपनाता है। प्राण उस जागृत कुंडलिनी के तेज को झेल नहीं पाया, इसलिए उसने उसे माथे को मलते हुए आज्ञाचक्र तक नीचे उतार दिया। फिर वह पता नहीं कहां विलीन हो गई। यही अश्वत्थामा के माथे से मणि निकालना है। जागृति के बाद आदमी बच्चे की तरह बनकर नया जन्म सा महसूस करता है। यही अश्वत्थामा का पूर्ण मुंडन है। अगर ब्रह्मास्त्र भौतिक अस्त्र होता तो उसकी चमक व अन्य प्रभाव सभी को महसूस होते, पर वह सिर्फ अर्जुन को ही महसूस हुआ, क्योंकि वह उसके अंदर था। कृष्ण तो साक्षात आत्मापरमात्मा हैं, उन्हें उससे कोई फर्क नहीं पड़ता, क्योंकि वे हमेशा जागृत ही हैं। शैवास्त्र तो दुनियादारी वाला आसक्त जैसा मन है। तंत्र के पंचमकार सबसे बड़ी दुनियादारी है। उसका ध्यान या दर्शन करके वह शैवास्त्र चल पड़ा जिससे ब्रह्मास्त्र शान्त हो गया। हो सकता है कि आसपास कोई स्त्रियों आदि का नाचगाना या समारोह चल रहा हो। उनकी तरफ ध्यान देते ही शैवास्त्र चल पड़ा हो। दरअसल आज्ञा चक्र और सहस्रार चक्र भी क्रियाशील हो जाने चाहिए, तभी कुंडलिनी जागरण अच्छी तरह से झेला जा सकता है। आज्ञाचक्त के क्रियाशील होने से बुद्धि के प्रकट और अप्रकट जटिल विचार भस्मीभूत हो जाते हैं। इसी तरह सहस्रार चक्र के क्रियाशील होने से वहां पर रक्तसंचार बढ़ जाता है, जिससे जागृति का दबाव झेला जा सके। साथ में, क्रियाशील व दबे हुए अनर्गल दृश्य विचार भी भस्म हो जाते हैं।

अर्जुन का पुत्र अभिमन्यु था और उसका पुत्र परीक्षित था जो उत्तरा के गर्भ में श्रीकृष्ण को देख रहा था। वह बाहर आकर भी सबमें कृष्ण की परीक्षा करता रहता था, इसीलिए उसका नाम परीक्षित पड़ा। अभिमन्यु का शाब्दिक अर्थ है, बहुत क्रोध। दरअसल प्राणों से ही क्रोध अभिव्यक्त होता है। वह क्रोध दुर्योधन जैसी कपटी दुनियादारी की तरफ़ था। पर वह ऊपरऊपर की सोच के अंदर दबा था, गहरी सोच के अंदर नहीं। मतलब अर्जुन उनसे ऊपरऊपर से नफरत करता था, गहराई में नहीं। उत का शाब्दिक अर्थ है ऊपर, और तरा का मतलब तैरने वाली। इससे क्रोध की शक्ति कुंडलिनी ध्यानचित्र के रूप में रूपांतरित हो रही थी। इसी से कृष्णरूप ध्यानचित्र परीक्षितरूपी नवजीव को महसूस हो रहा था। नया जीव इसलिए क्योंकि ध्यानचित्र से जीव रूपांतरित होकर नया सा बन जाता है। फिर वह रूपांतरित व्यक्ति बड़ा होकर भी उसी ध्यानचित्र को हर जगह ढूंढता और परखता रहता था, क्योंकि वह बहुत आनंदकारी और हितैषी होता है। जब वह मन में ही सूक्ष्म रूप में इतना अच्छा है, तब भौतिक रूप में कितना ज्यादा अच्छा होगा। पर भौतिक रूप की अपनी बाध्यताएं होती हैं। इसलिए वह कहीं नहीं मिलता। आदमी हर जगह परीक्षा ही करता रह जाता है। हरेक आदमी खासकर जागृत आदमी परीक्षित है।

एक बात और, जिस चक्रव्यूह में अभिमन्यु घुसा था, उसमें सात तहें थीं। एक तो नाम भी चक्र, और गिनती भी शरीर के चक्रों के बराबर। दोनों ही एक के ऊपर एक परत के रूप में होते हैं। मूलाधार चक्र अपने तक ही सीमित है, स्वाधिष्ठान चक्र उसको भी कवर करता है आदि। इस तरह ऊपर वाला चक्र नीचे वालों को भी समेटता है। सहस्रार सभी चक्रों को कवर करता है। जब आदमी किसी पर क्रोध के कारण चक्रसाधना में घुसता है, तब वह अंदर तो घुस पाता है, पर बाहर नहीं निकल पाता, क्योंकि साधना के प्रभाव से क्रोध खत्म हो जाता है। ध्रुव अपनी सौतेली मां के प्रति क्रोध से भरकर ही भगवान विष्णु को खोजने निकला था, पर जब वे मिल गए, तब उसका क्रोध खत्म हो गया और उसे वही मां बहुत प्रिय लगने लगी। शायद भगवान राम के साथ भी ऐसा ही हुआ, इसीलिए उनका बुरा चाहने वाली सौतेली मां उन्हें सबसे प्रिय लगती थीं।

Kundalini awakening as Brahmastra side effects are prevented by Shaivastra aka Pashupatastra

Friends, there is a great personal character named Ashwatthama in Mahabharata. He has been called the incarnation of Lord Shiva. He was the son of Guru Dronacharya. Dronacharya was the teacher of Kauravas and Pandavas. He was proficient in all the sciences, even in the transcendental theology. He was a Brahmin, and at that time the real Brahmin was considered to be the one who knew Brahmavidya. There were many Brahmins by name. Brahmavidya is synonymous with Kundalinividya, because both lead to spiritual awakening. Dronacharya also had the biggest war weapon named Brahmastra. Brahmastra has the ability to burn the entire universe, like a nuclear weapon. Dronacharya had given that highly secret Brahmastravidya only to his son Ashwatthama, not even to his most beloved disciple Arjuna. When the Kauravas were defeated, Duryodhana, desperate and saddened by it, asked Ashwatthama for help. He too could not turn down the demand of his dear friend. He cut off the heads of five sleeping men from the Pandava house in the dark of night thinking those as pandavas. But actually they were five sons of Pandavas. Furious with their mother Draupadi’s lamentation, Arjuna sat on the chariot with Krishna and started following Ashvatthama. Ashwatthama ran away in fear and fired Brahmastra i.e. Brahmashir astra on Arjuna. It posed a threat to the entire universe. The universe started burning due to its bright glow. It created a huge fire in all directions. Seeing the danger to his life, Arjuna was saddened and his brightness was destroyed. Even Shri Krishna was not able to stop that weapon. Ashwatthama did not learn the art of stopping it from his father. Ashwatthama was also realizing his mistake, but was unable to do anything. He was scolded by everyone including Shri Krishna that when he did not know how to stop the Brahmastra, then why did he use it. Then, with the advice of Shri Krishna, Arjuna remembering Lord Shiva pacified it by firing the Shaivastra i.e. Pashupat weapon given by Lord Shiva while meditating on him in the past. The damage caused by it was averted, although it was trying to burn Abhimanyu’s wife Uttara’s womb, but Sri Krishna saved it until the Pashupat weapon was fired.

Spirituo-scientific explanation of the above story

Firstly, this Brahmastra is also called the same Brahmashir arrow in a neighbouring verse, which was made from the spine of sage Dadhichi and that had killed the demon Vritrasura. In the recent old post, we proved that it is the energy line in the form of awakened Sushumna. Second, Ashwatthama was a learned Brahmin, to whom his father Dronacharya, who was well versed in the Vedas, had given all the education. Brahmin’s job is to study and teach Vedas, what do they have to do with weapons. If someone says that of course fighting was the work of the Kshatriyas or warrior group people, but teaching how to fight was the work of the Brahmins, then this statement does not suit. The one who does not know how to fight himself, how can he teach others how to fight. I find the language of weapons used for them to be figurative. This must have been done so that it does not happen that the warrior Kshatriyas do not come under the control of Brahmins by coming into the ego. Anyway, intelligence has been considered the biggest weapon, because even the biggest war can be won or avoided by intelligence, and intelligence is in abundance with a Brahmin. Even the war of Mahabharata seems like a mental war to me. A long time ago, news about radioactive radiation of Mahabharata war in Kurukshetra field was read in newspapers and social media. It was written that when so-and-so scientists investigated, the tests turned out to be positive. Don’t know how they present fabricated things as truth, from where they bring scientists, and where they get them investigated. On probing deeply, it was found that there is no scientific confirmation of this, and it is still considered as Mythology. It is a different matter that it cannot be completely denied, because what is happening inside in a subtle form, that is also happening outside in a gross form. Brahmasna destroys the subtle world of the mind, and the nuclear weapon destroys the gross world of exactly the same form outside. In fact everything is subtle. Perhaps such stories like half-truths are created only to increase the curiosity towards spirituality in the common man. One more thing, if the wars described in the Puranas were real physical wars, then the Hindu community would have been the most fighting community, but it is not so, it’s quite the opposite seemingly. Hindus appear shrinking today. In addition, the war was kept closed from sunset to sunrise. This happens only in the war of life, when people work during the day and sleep at night. All this shows that those battles were against the defects of the mind that were fought with the help of Kundalini Shakti in the body itself. To make them interesting they are shown as outside and real. Although it’s a different matter whatever takes place inside body,the same happens outside too. Duryodhana means the person who is hardly won in the war seems to me a symbol of ego. The Kauravas were one hundred brothers. There is also a popular saying that there are hundred bad qualities in such and such person. I am also not denying that Mahabharata is history. May be both things are true. It is also evident from this that Brahmastra is awakened Sushumna only. Ashwatthama made it run on Arjuna, meaning he started awakening Kundalini inside Arjuna with the power of his vision also called as eye born shaktipat. Anyway, Ashwatthama was an awakened person. The proof of this is the gem burried on his forehead. Actually it is the awakened agya chakra or opened third eye. A sudden awakening of the Kundalini will cause the same uneasiness as a man who has lived in a dark cave for years is brought out into the sun suddenly. Due to this, great light was created in all directions, which means that Arjuna’s brain was shining all around, because the whole universe is inside the brain. At the time of awakening, there is a fear of strange untoward happening, though it’s different from normal fear. It is full of bliss, light and peace. Together with the destroyed ego, which means that one’s personality ends, there can also be a feeling of impending death. This feeling is also different from death and is luminous and fully expressional. One may feel that he is going towards a peaceful divine world or Muktiloka that’s liberated abode. Arjuna was saddened by this and his glory was destroyed. Actually the glory of the ego was destroyed, the glory of Brahman was increasing. Fighting sharpens the ego, but Brahmatej causes forget everything and makes one like a monk. Understand that Arjuna got Kundalini awakening or started getting. Due to this, side effects of Kundalini awakening were born on him. These are being described figuratively. Life is a war. If a man is suppressed by the burden of Kundalini, then how will he fight in the battle of life, how will he kill the ego like Duryodhana. The problem is that from where a pure and sattvic Brahmin like Ashwatthama can bring so much energy, which helps destroy those Kundalini Doshas. He was a bachelor boy at that time, so Guru Dronacharya did not teach him energy rich tantric techniques. But the married Arjuna had already learned those Vamachari or leftist techniques from Lord Shiva, which have been named Shaivastra or Pashupatastra. Shri Krishna reminded Arjuna of that. Ashwatthama was an incarnation of Shiva, because he was supporting the Kauravas that were in the form of bad qualities. Even Shiva looks like a vicious tantrik when seen from outside. He is always on the side of the demons, but when the gods persuade him, he comes over to the side of the gods. He’s innocent, isn’t he? Anyone can easily mislead and convince him.The Pandavas along with Krishna removed the gem from his forehead as a punishment. This means that if one tries to become like Shiva without proper knowledge of Shaivism, he will be misguided even after being awakened. It is tantamount to death sentence for him. Why didn’t Dronacharya teach Brahmastra Vidya to his disciples, and why only to his son Ashwatthama. In worldly education, it is the other way round, that means a teacher can teach everything to his students, but cannot teach anything to his son, for whom separate tuition has to be arranged. This also proves that it was a transcendental yoga science. It’s understandable less by someone’s teaching, but by the constant company and rituals of one’s present family and ancestors, it comes to be learnt itself without teaching. One more thing, the physical weapon does not allow itself to reach the child in a woman’s womb without harming her. Yes, the radiation from a nuclear weapon can do that. But it damages the womb of countless women, not just the womb of a single chosen woman. Kundalini is said to influence DNA. Because they were all members of the same family, their DNA was intertwined. Because the fetus was the most delicate, his DNA was most affected. He felt that there was a bright and burning radiance all around, which Lord Krishna was pacifying with his Sudarshan Chakra. In fact, when Kundalini Shakti reaches the brain, a meditation image automatically appears in the middle of it to protect one from its side effects. Probably Shri Krishna was in this form. Shri Krishna only because he was the closest, dearest and most respected of his family.

Mahabharata is called the fifth Veda. There is an experiential and esoteric description of the Supreme in the Vedas. The same has been simplified in Puranas and Mahabharata with mythological stories. What is the use of physical science in them? Although the same is inside the gross physical world, which is inside the mind and soul, but the main focus is placed on the aspects of the mind, soul, and the body associated with it. Lord Krishna is the soul. The five Pandavas are his five Pranas or life forces. Shri Krishna himself has also said this. Arjuna is the main prana. Hundreds of worldly thoughts are hundred Kaurav brothers. They constantly keep on snatching the power of the pranas. They want to keep them away from the soul. Krishna’s dearest friend is Arjuna. He acts as main Prana that help kundalini Shakti rise up to meet the Atman. Prana gives strength to the breaths. It remains closest to the soul. That’s why at the time of awakening the breath becomes calm. It is only with the power of the breath that the power ascends up. Ashwatthama fired Brahmastra on Arjuna means Yoga provoked Prana to awakening. The seven chakras are the seven sons of the Pandavas. The chakras are activated by the vital force or prana. Five sons were killed by Ashwatthama means good worldly activity in the form of yoga etc. stuck in the midst of hundreds of evils pierced the five chakras. Anyway, due to physical activity, maximum pressure falls on Muladhar Chakra, because it is close to the waist joint. Yoga increases this pressure, because in this we bend more, bend for a longer time, and bend while holding the breath with awareness. The rear Swadhishthana Chakra which is the raised hip bone, seems to have a depression on the adjoining upper side, I think that is the real Mooladhara or directly connected to mooladhara. By massaging deeply in it, there is a feeling of intense sensation like sexual pleasure which ascends upwards. Abhimanyu and Ghatotkacha were left among the sons of Pandavas, which means that the top two main chakras were not penetrated. That’s why the symptoms of Kundalini were not tolerated by Arjuna. Now call it a fabricated story or a real yoga story created by a epic writer Rishi, but it is well made and factful.

There is another side to this story as well. Drauna is also the name of a mountain. Dronacharya means Acharya who controls the mountains. Anyway, he had done penance on Mount Drauna. Bones have been called mountains at many places. Yoga etc. is done with the bones only. That’s why I am telling Ashwatthama Yogasadhana. When the chakras were penetrated by yoga, the suppressed emotions came out and became extinct, that means they died completely. Due to this, their mother Buddhi or intellect i.e. Draupadi started crying with sorrow, because those feelings were created because of her actions. Prana Arjuna along with the soul Krishna also got disturbed by this and they ran to stop the yoga i.e. to catch Ashwatthama. But by then Sushumna had awakened, which means it had left the Brahmastra. Anyway, Sahasrar Chakra is also called Brahmarandhra. Ashwatthama was maintaining the friendship of Duryodhana, because when a man gets tired or bored of selfish worldliness, then he himself adopts yoga. Prana could not bear the radiance of that awakened Kundalini, so he brought it down to the agya chakra by rubbing his forehead. Then don’t know where it got merged. This is to extract a gem from the forehead of Ashwatthama. After awakening man feels like a new birth like a child. This is the complete shaving of hair on head and face of Ashwatthama. If the Brahmastra was a physical weapon, its radiance and other effects would be felt by all, but it was felt only by Arjuna, because it was inside him. Krishna is the real soul, it doesn’t matter to him, because he is always awake. Shaivastra is a worldly mind like an open style of living. Panchamkar of Tantra is the biggest worldliness. After meditating or seeing it, the Shaivastra was launched, due to which the Brahmastra became calm. It is possible that some dance or ceremony of women etc. is going on nearby. As soon as you pay attention to it, the Shaivastra must have launched. In fact, Ajna Chakra and Sahasrar Chakra should also become active, only then the Kundalini awakening can be tolerated well. The manifest and unmanifest complex thoughts of the intellect are reduced to ashes by the activation of the agya chakra. Similarly, the activation of the Sahasrar Chakra increases blood circulation there, so that the pressure of awakening can be tolerated. Along with this, the active and repressed unrestrained visual thoughts are also consumed.

Arjuna’s son was Abhimanyu and his son was Parikshit who was watching Krishna in Uttara’s womb. He used to test Krishna in everyone even after coming out, that is why he was named Parikshit that literally means to judge. Abhimanyu literally means very angry. Actually, anger is expressed through the prana. That anger was towards the deceitful worldliness like Duryodhana. But it was downgraded inside superficial thinking, not upgraded with deep thinking. Means Arjuna hated him superficially, not deeply. ‘Ut’ literally means above, and Tara means floating. Due to this the power of anger was being transformed into the image form of Kundalini meditation. Due to this, the Navjeev or newborn as Parikshit was feeling kundalini in the form of Krishna’s Dhyanachitra. The new soul is because the soul is transformed into a new one by meditation. Then that transformed person, even after growing up, used to search and test the same meditation picture everywhere, because it is very blissful and benevolent. When it is so good in the subtle form in the mind, then how much better it will be in the physical form. But the physical form has its own compulsions. That’s why it is nowhere to be found. A man keeps on testing it everywhere. Every man especially awakened man is Parikshit.

One more thing, the war chakravyuh in which Abhimanyu entered had seven layers. Firstly, the name is also chakra, and the count is also equal to the chakras of the body. Both are in the form of a layer on top of each other. Muladhara Chakra is limited to itself, Swadhishthana Chakra covers it too etc. In this way, the upper chakra covers the lower ones as well. Sahasrara covers all the chakras. When a person enters Chakra meditation due to anger on someone, then he can enter inside, but cannot come out, because anger ends with the effect of Sadhana or meditation. Dhruva went out to find Lord Vishnu filled with anger towards his step mother, but when lord Vishnu met, his anger ended and he started loving the same mother very much. Perhaps the same happened with Lord Rama, that’s why his ill-wishing stepmother was most dear to him.

कुंडलिनी योग ब्लैक होल से काली ऊर्जा अर्थात डार्क एनर्जी को बाहर निकालकर उसे मुक्त कराता है

वर्चुअल पार्टिकल भी हर समय आकाश में बनते ही रहते हैं, और उसीमें विलीन भी होते रहते हैं। मतलब वे भी तो शून्य आकाश जैसी सिंगुलरिटी बनाते हैं फिर उनसे ब्लैकहोल क्यों नहीं बनता। तारे का सिकुड़ते हुए शून्य आकाश बन जाना ही ब्लैकहोल क्यों बनाता है। बात शायद द्रव्यमान की भी है। अनंत द्रव्यमान भी बनना चाहिए। मन का विचार अनंत द्रव्यमान कैसे है। शायद इसलिए कि वह अनंत की कल्पना कर सकता है। पहले तो यह जानना होगा कि विचार का भौतिक स्वरूप क्या है। शायद तारा सिकुड़ते हुए वही भौतिक रूप बनता हो। मान लो पहाड़ का विचार आया या पहाड़ को देखते हुए उसका चित्र मन में बनाया। उस विचारचित्र में स्थूल पहाड़ का पूरा द्रव्यमान दबाया हुआ समझ सकते हो आप। मतलब अगर पूरी सृष्टि का चित्र बने, तो उसमें भी पूरी सृष्टि का वजन समाया होगा। इसीलिए मन का विचार इतना बड़ा गड्ढा बनाता है आकाश में कि नया अनंत जीवाकाश ही बन जाता है। पर विचार का द्रव्यमान अनंत कैसे हो सकता है। यह तभी संभव है, अगर विचार बनाने वाली भौतिक तरंग शून्य स्थान घेरे, ब्लैकहोल की सिंगुलरिटी की तरह। ऐसा तो है ही। विचार न तरंगरूप है और न कणरूप। मतलब विचाररूपी आभासी हलचल का अपना पृथक अस्तित्व नहीं है। बाहर की वस्तु जैसा आभासी चित्र बनाने वाली कोई शून्य की हलचल है, अपना अस्तित्व नहीं है इसका। यह शायद हलचल भी नहीं है, क्योंकि हलचल भी कुछ समय के लिए रहती है, पर विचार तो एक सेकंड से भी कम समय में गायब हो सकता है। इसीलिए विचार शून्य स्थान घेरता है। वैसे भी जब खुद है ही नहीं, बल्कि बाहर की परछाई है, तो शून्यरूप ही हुई। फिर तो अगर छोटे से पत्थर का चित्र भी मन में बना, उसका भी अनंत द्रव्यमान होगा। फिर तो बोल सकते हैं कि अगर ऐसा है तब तो पानी में बना पेड़ का छायाचित्र भी अनंत द्रव्यमान लिए होगा और एक स्वतंत्र अनंत जीवाकाश बनाएगा। पर ऐसा तो नहीं होता। शायद मस्तिष्क में बने छायाचित्र में ही यह विशेष खासियत है, जो और कहीं नहीं है। या यूं कह सकते हैं कि मस्तिष्क में बना विचार ही शून्यरूप है। यह गौर करने का विषय है कि हम अपने ही उन विचारों से कैसे घबराए रहते हैं जिनका कोई अस्तित्व ही नहीं है। हम इसलिए हमेशा तनाव में रहते हैं क्योंकि विचारों को हम स्थूल व भौतिक मान के चले होते हैं। यह तो वैज्ञानिक शोध का विषय भी है कि विचार की प्रकृति क्या है। पर विचारप्रयोग से हमने मोटे तौर पर बता दिया है। अगर ब्लैकहोल से अनुमान लगाएं, तो शायद उसमें भी विशाल तारे की परछाई मात्र ही बची रहती है, वह भी मस्तिष्क में बने चित्र की तरह, और कुछ नहीं। परछाई चिदाकाश मतलब मूलाकाश मतलब परमात्मा पर बनती है, जीव के मन की परछाई की तरह आत्मा में नहीं। तारे का पूरा द्रव्यमान उस परछाई में समाया होता है। और वह परछाई पूरे अनंत आकाश में छाई होती है, जैसे आदमी की आत्मा या अचेतन मन में बने चित्र को हम चिह्नित नहीं कर सकते कि वह कहां है। वह पूरे आत्माकाश में छाया होता है। इसीको नए आकाश का निर्माण होना कहते हैं। हरेक ब्लैकहोल बने तारे का पृथक अस्तित्व एक ही आकाश के अंदर पृथक परछाई के रूप में रहता है। यह ऐसे ही है जेसे हरेक जीवात्मा का पृथक अस्तित्व एक ही परमात्मा के अन्दर एक पृथक परछाई के रूप में होता है। शायद इसी परछाई या छवि को डार्क एनर्जी कहते हैं। जो तारे ब्लैकहोल नहीं बनाते, वे सुपर डार्क एनर्जी में विलीन हो जाते हैं। यह सुपर डार्क एनर्जी एकप्रकार का जनरल पूल है मूल अनंत आकाश में फैला हुआ, जिससे अंतरिक्षीय पिंड बनते रहते हैं, और उसमें ही विलीन होते रहते हैं। शायद वर्चुअल पार्टिकल भी इससे ही अंदर बाहर कूदते रहते हैं। इसीको मैंने एक पिछली पोस्ट में कहा था कि कम वजन वाले तारे ब्लैकहोल रूपी जन्ममरण के चक्कर में न पड़कर मुक्त हो जाते हैं। यह सुपर डार्क एनर्जी भारतीय दर्शन की मूल प्रकृति की तरह है। दोनों में हूबहू समानता है। दोनों ही शाश्वत हैं। दोनों से ही सृजन होता है। दोनों एक ही चीज़ है, सिर्फ विषयानुसार कहने भर का फर्क है। मूल प्रकृति से जीवात्मा या जीव का उद्गम होता है, तो सुपर डार्क एनर्जी से ब्रह्मांड का। जो भी भौतिक पदार्थ बनता है, वह सीधा मूल अनंत आकाश से नहीं बनता, पर उसमें व्याप्त सुपर डार्क एनर्जी से बनता है। इसी तरह कोई भी जीव सीधा परमात्मा से नहीं आता, पर मूल प्रकृति से आता है। पर दोनों में से किसी में भी सबका लय हो सकता है, हालांकि पूरी तरह सुपर डार्क एनर्जी में नहीं, पर इसके अन्दर एनकोडिड व्यक्तिगत डार्क एनर्जी के रूप में। अब कोई कहे कि अगर जीवात्मा या तारा मूल प्रकृति में गया, तो वह मुक्त होकर परमात्मा से कब मिला। मतलब साफ है कि मूल प्रकृति और परमात्मा एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। इसीलिए कह रहे हैं कि मूल प्रकृति से कोई आ ही सकता है, इसके अंदर जा नहीं सकता। परमात्मा अनंत चेतन आकाश है तो मूल प्रकृति उसकी छाया। दरअसल वह छाया अनुभवरूप नहीं है, फिर भी उसका आभासी या काल्पनिक या सैद्धांतिक अस्तित्व तो है। वह होकर भी नहीं है। मतलब कि मूल प्रकृति में गया तो परमात्मा में ही गया, क्योंकि अनुभव तो वह अपने परमात्मरूप को ही करेगा। जीवात्मा के आने के लिए तो वह ठीक है, कि जीवात्मा ने उस परमात्मा की परछाई से कभी जन्ममरण वाली जीवन यात्रा शुरु की थी, क्योंकि परमात्मा कभी भी जीवनयात्रा या जन्ममरण के बंधन में बंध ही नहीं सकता। पर यात्रा का अंत परमात्मा में जाकर ही होता है, उसकी परछाईं में नहीं।
वैज्ञानिक भी शंका जाहिर कर रहे हैं कि शायद ब्लैकहोल ने ही डार्क एनर्जी बनाई हो। यह ऐसा ही है जैसे कई भारतीय दर्शन इसपर वादविवाद करते हुऐ कहते थे कि मूल प्रकृति का अपना अस्तित्व नहीं, उसे जीव ने अपनी आत्मा के अज्ञान के अंधेरे से बनाया है। पर शास्त्रों का निष्कर्ष मानें तो ऐसा नहीं हो सकता क्योंकि डार्क एनर्जी या मूल प्रकृति अनादि कही गई है। हां उल्टा जरूर हुआ है कि उससे अंतरिक्षीय पिंड बने हैं, जिनसे ब्लैकहोल बने हैं। बेशक वे उसमें बारबार विलीन होते रहते हैं, और उससे जन्म लेते रहते हैं, जीवात्मा की तरह। पर मुझे तो दोनों ही बातें सही लगती हैं शास्त्रों के अनुसार। मतलब सुपर डार्क एनर्जी और ब्लैकहोल एकदूसरे को बनाते रहते हैं। संभवतः ब्लैकहोल से जो हॉकिंस रेडिएशन निकलती रहती है, वह सुपर डार्क एनर्जी में एड अप होती रहती है। जरूरी नहीं कि हॉकिंग रेडिएशन से ब्लैकहोल की सारी डार्क एनर्जी बाहर निकालकर ही वह अंधेरे से मुक्त होता है, बल्कि थोड़ी सी डार्क एनर्जी निकालने से भी वह काम हो जाता है। इतनी डार्क एनर्जी को इतनी कम विकिरणस्राव रप्तार से कौन पूरा बाहर निकाल सकता है। अगर ऐसा होता है तो इसमें बहुत ज्यादा समय लगेगा, जो अव्यवहारिक है। इसी तरह आदमी को कुंडलिनी योग से मन का सारा अंधेरकचरा बाहर निकालने की जरूरत नहीं, बल्कि लंबे समय तक थोड़ा थोड़ा कचरा निकालने से भी जागृति या मुक्ति मिल ही जाती है। असंख्य जन्मों से इकट्ठे हुए असीमित कचरे को भला पूरा कौन निकाल सकता है।

हिंदू शास्त्रों में आता है कि सृष्टि के प्रारंभ से पहले परमात्मा के मन में एक ही विचार पैदा हुआ, एकोहम बहुस्याम, मतलब मैं एक हूं, बहुत सा बन जाऊं। शायद यही विचार तथाकथित सिंगुलरिटी तक सिकुड़ा हुआ अनंत द्रव्यमान है। संभवतः उस विचार से ही आकाश में छेद हो गया। एक नया अनंत आकाश बन गया। पर भ्रम से वह अपने पूर्ण प्रकाश को भूल गया, हालांकि मूल परमात्मा पूर्ववत अप्रभावित रहा। यही सुपर डार्क एनर्जी है। इसीसे सृष्टि बनती है, और इसीसे उसका विस्तार होता है। वैसे ही जैसे आदमी के मन के अंधेरे में विचारों की प्रकाशमान दुनिया विकसित होती है। वही सुपर डार्क एनर्जी ब्रह्मा का मूल मन है, और उसके मन में विचारों का विकास ही सृष्टि निर्माण है। फिर ब्रह्मा ने पूछा कि सृष्टि कैसे बनाऊं, तो ब्रह्म यानि परमात्मा ने कहा कि यथापूर्वमकल्पयत अर्थात जैसे पहले बनाई थी। इसका मतलब है कि कोड रूप में पिछली सृष्टि की सूचना ब्रह्मा की याददाश्त के रूप में रहती है।

हिंदु दर्शन बोलता है कि मन के विचारों के प्रति आसक्ति से ही अज्ञान या अंधकार पैदा होता है। यह बात वैज्ञानिक ही तो है। आसक्ति मतलब पकड़कर रखना या चिपकना। ब्लैकहोल भी तो अपने अंदर की सिंगुलरिटीरूपी विचार को पकड़कर रखता है। यह अलग बात है कि हॉकिंग रेडिएशन से उसे बाहर फेंकने की कोशिश भी करता है। आदमी भी योग, विपश्यना, अनासक्तिपूर्ण जीवनयापन आदि से विचारों को बाहर भगाता ही रहता है। यह अलग बात है कि कब इसमें पूरी सफलता मिले।

विज्ञानी कहते हैं कि ब्लैकहोल की सिंगुलरिटी में स्पेसटाईम शून्य हो जाते हैं। फिर बिगबैंग के समय वे फिर से फैलने लगते हैं, जिससे ब्रह्मांड का निर्माण शुरु हो जाता है, और वह आगे से आगे फैलने लगता है। जरा ध्यान से सोचें तो सिंपल सी बात है। कोई ज्यादा गणित लगाने की जरूरत नहीं है। भीतर से सोचते हैं। बाहर तो भीतर की तरह ही है। यही अध्यात्म की खासियत है कि यह भीतर को समझता है, पर विज्ञान बाहर को समझता है। भीतर समझना आसान भी है, सस्ता भी है और सर्वसुलभ भी। बाहर तो बखेड़ा और परेशानी ज्यादा है। महंगा भी है, और सर्वसुलभ भी नहीं। जब अनंत आत्मा के प्रकाशमान आकाश में अंधेरा छा गया, तब वह होते हुए भी शून्य ही है। है तो उसमें परमात्मा अर्थात सबकुछ पर अंधेरे में किस काम का। अगर फाईव स्टार होटल में अंधेरा छा जाए तो वह किस काम का। वह तो न होने की तरह ही है। इसी को स्पेसटाईम शून्य होना कहा गया है। फिर वह फैलने लगता है, विचारों के ब्रह्मांड के रूप में। वह स्पेसटाईम ही फैल रहा है, क्योंकि उसीकी तरंगें ही तो विचारों के रूप में हैं। फैलना बंद होएगा तब, जब अंतिम छोर पा लेगा मतलब अनंत चैतन्य अंतरिक्ष अर्थात मुक्ति।

Kundalini Yoga removes out dark energy from black hole to make it liberated

Virtual particles are also being created in the sky all the time, and also keep merging in it. Means they also make sky or singularity, then why blackhole is not made from them. Why does only the shrinking of a star into nothingness type singularity create a blackhole? It is probably also a matter of mass. There should also be infinite mass shrinked to singularity. How mind’s thought is infinite mass. Maybe because it can imagine infinity. First of all, we have to know what is the physical form of thought. Perhaps the same physical form is formed while the star shrinks. Suppose the idea of a mountain came or while looking at the mountain, one made a picture of it in the mind. In that thought picture, you can feel that the whole mass of the physical mountain is pressed there. It means that if a thought picture of the whole world is made, then the weight of the whole world would also be contained in it. That’s why the thought of the mind makes such a big hole in the sky that a new living space or infinite space is created. But how can the mass of thoughts be infinite. This is possible only if the physical wave that creates the thought occupies the space equal to void or nothing. It is so actually. It is neither a wave nor a particle. Means thought-like space-fluctuation does not have its own separate existence. There is a vibration inside nothingness that creates a virtual image like an external object, it does not have its own existence. It may not even be vibration, because even vibration lasts for a while, but thought can disappear in less than a second. That’s why thought occupies absolute zero space. Anyway, when thought is not having its own existence, but it is a reflection of the outside, then it is already void. Then even if a picture of a small stone is made in the mind, it will also have infinite mass. Then it can also be said that if it is so, then the photo of a tree made in water will also have infinite mass and will create an independent infinite living space. But this does not happen. Perhaps this is the special feature of the photograph made in the brain, which is nowhere else. Or it can be said simply that the thought created in the mind is absolute void. It’s a matter to think how we are troubled by our own thoughts which even do not exist. We are always under stress because we consider thoughts to be gross and materialistic. It is also a matter of scientific research that what is the nature of thought. But with the help of thought experiment, we have told grossly. If we infer from the blackhole, then maybe only the shadow of the huge star remains in it, that too like a picture made in the brain, nothing else. The shadow is formed on Chidakaash i.e. Moolakash i.e. Paramatman, not on Atman like Jiva. The entire mass of the star is contained in that shadow. And that shadow casts across the infinite sky, like an unexpressed picture made in the soul or unconscious mind of man, we cannot mark where it is. It is a shadow in the whole soul. This is called the creation of a new sky. The separate existence of each blackhole-turned star lives as a separate shadow within the same sky. It is like the separate existence of each individual soul within the same Supreme Soul as a separate shadow. Perhaps this shadow or image is called dark energy. Those stars that do not form black holes, they merge into super dark energy. This super dark energy is a kind of general pool spread in the original infinite sky, from which cosmic bodies are formed, and merge into it. Perhaps virtual particles also keep jumping in and out of it. This is what I had said in a previous post that stars with less weight are freed from the cycle of birth and death unlike going to form blackholes. This super dark energy is like the basic Nature or Mool Prakriti of Indian philosophy. There is an exact similarity between the two. Both are eternal. Creation takes place from both. From the original nature, the soul or creature originates to start birth-death cycle and also the whole universe originates at my most beginning to start its life -death cycle. likewise from the supar dark energy the whole universe originates in physical sense. Means to say both are same thing. Whatever physical matter is formed, it is not formed directly from the original conscious infinite sky, but is formed from the super dark energy permeating it. Similarly, no living entity comes directly from the Supreme Soul, but comes from the original nature or mool prakriti. However, they can end into either of both, although not into super dark energy but into individually encoded dark energy. Ending can never be into super dark energy as it is illusionary or virtual and actually doesn’t exist. Kundalini yogis can end into supreme soul. It can also be called as virtual super dark energy. Now someone can say that if the soul or the star went to the original nature, then when did it get free and meet the God. The meaning is clear that the original nature and the supreme soul are two sides of the same coin. God is the infinite conscious sky, then the original nature is its shadow. Actually that shadow is not an separate experience, yet it exists. It doesn’t even exist. It means that if one went to the original nature, then it went to the supreme soul only, because it would experience it’s supreme divine form only. For the soul to come, it is okay to assume if the soul starts its journey of life from the shadow of that Supreme Soul that’s super dark energy, because Supreme Soul can never get bound in the bondage of the journey of life. But the journey ends only in God, not in his shadow.
Scientists are also expressing doubt that dark energy may have been created by blackholes. It is as if many Indian philosophies used to argue on this and say that the original nature does not have its own existence, it is created by the living beings through their self-ignorance. But according to the conclusion of some of the scriptures, this cannot happen because the super dark energy or the original nature is eternal. Yes, the opposite has definitely happened that cosmic bodies have been made from it, from which black holes have been made. Of course they merge into it again and again until liberation, and take birth from it, like the soul merging into it although keeping its information separately encoded until liberated. But according to the scriptures, both the things seem correct to me. Meaning that super dark energy and blackhole keep making each other. Probably the Hawking radiation that keeps coming out of the blackhole keeps on adding up to the super dark energy. It is not that by taking out all the dark energy of a black hole through Hawking radiation, it becomes free to come out of darkness, but even by taking out a little dark energy, that work is done. Who can take out so much dark energy completely at such a low emission rate? If it’s so it will take very long time that’s impractical. Similarly, one does not need to take out all the dark garbage of the mind by Kundalini Yoga, but by taking out little by little garbage over a long period of time, one gets awakening or liberation. Who can completely remove the unlimited waste accumulated since innumerable births.

It comes in the scriptures that only one thought was born in the mind of God, ‘Ekoham Bahusyam’, meaning ‘I am one, may I become many’. Perhaps this thought is infinite mass shrunk down to the so-called singularity. Perhaps that thought caused a hole in the sky. A new infinite sky had become. But by confusion he forgot his full light, although the original supreme soul remained unaffected. This is super dark energy. This is what created the universe and caused its expansion, just as the world of thoughts develops in the mind of a man. The same super dark energy is the original mind of Brahma, and the development of thoughts in his mind is the creation of the universe. Then Brahma asked how to create the universe, then super Brahma or God told him just to do as before. This means that the information of the previous creation in coded form remains as the memory of Brahma.

Hindu philosophy says that attachment to the thoughts of the mind leads to ignorance or darkness. This thing is scientific. Attachment means holding or clinging. Even a black hole holds the thought form singularity within itself. It is a different matter that Hawking radiation also tries to throw it out. Man also keeps on driving the thoughts out through yoga, vipassana, non-attachment living etc. It is a different matter when we get complete success in this.

Scientists say that spacetime becomes zero in the singularity of a blackhole. Then at the time of the Big Bang, it starts expanding again, which starts the creation of the universe, and it starts expanding further. If you think carefully, it is a simple matter. No need to do any more maths. Think from within. The outside is the same as the inside. This is the specialty of spirituality that it understands the inside, but science understands the outside. It is easy to understand inside, it is also cheap and it is also accessible to everyone. Outside, there is a lot of chaos and trouble. Expensive, and not easily accessible. When there is darkness of ignorance in the bright sky of soul, then it is void even though it is there. If there is God that’s everything in it, then what is the use of it in darkness. What is the use of a five star hotel if it gets dark? It is just like not being there. This is said to be spacetime being zero. Then it starts expanding, as a universe or creation of thoughts. That spacetime is called expanding because its virtual waves are there in the form of thoughts. It will stop spreading only when it will reach its end, that is, the infinite consciousness space, that is, liberation.

Kundalini Yoga Shakti helps in scientific thought experiment

Space is expanding, galaxies are not running away. Even before the Big Bang, there was space. Then the space inside the blackhole began to expand into infinite space itself, illusionarily. As a man increases his knowledge, he feels that he is expanding like space. In normal condition, his space form seems to have been shrunk. Actually the space is not spreading but the dark energy captured inside the blackhole is spreading. Infinite space has been created inside the blackhole, but the dark energy has not spread in that entire space. Because dark energy has no physical form, it appears that space is expanding, meaning the space of the blackhole is expanding inside the progenitor space. Of course the whole star was shrunk to a singularity, and that singularity is dark matter, which is as subtle as space itself, i.e. infinitely small in size, yet it is localized somewhere, and not spread throughout infinite space. This is also like an illusion. Of course, we humans are also infinite space, but we do not feel so. We perceive our nature as a localized darkness confined to the body or mind. Blahhole seems to get delusional like man. That’s why it becomes dark. It is the supreme energy but its light is felt missing. That’s dark matter. This inspires a wave to form and grow in the same Supreme Light means God, like a wave of mind in the dark soul of man.
The dark energy increasing worldliness expands the universe only for liberation, because it knows that the path to liberation passes through the world.
If the black hole does not pull the outside celestial body with great force, it will remain on its surface and will probably often come out in the form of radiation flame. Similarly, if a person does not enjoy the world with a lot of attachment, then it does not sit deep in his mind, and it is easily removed by doing yoga etc. With it, the other celestial bodies buried deep inside may also come out, due to which the dark matter keeps on diluting and turning itself into dark energy. The same happens with Yoga when deep inside is also cleared with it.

Nature tries to create balance by following maths. It is like that nature has to change the speed of time in order to keep the speed of light same in all conditions. This is what the theory of relativity says. Now when the mass of the blackhole has become infinitely high and it has become infinite subtle, then according to the formula of mathematics, a pit of infinite size will also have to be made in the sky. This is probably not possible, so it is created in falsehood or illusion. The illusion is that due to the blackhole the light of the original i.e. Parent infinite sky disappears. This is dark matter. In fact, this supreme sky is the Supreme Soul, but its light is missing in illusion, not in reality. That’s why it is like a mass even though it is not a physical object. There is mass because the substances of other parallel universes exist in it, and darkness because there is no our universe’s contact or interaction with them. This mass creates a crater in the sky, it cannot be avoided. That’s why dark matter shows gravity. Gravity is a property of space, not matter, so its interaction cannot be avoided. This also conceptually proves Einstein’s theory that gravity, being a property of space, arises from the twisting and folding of space. There are two sets of properties of matter. One group is of the properties of the substance itself. The second group is the properties of the space in which the substance is located. There are many properties in the first category such as emission of radiations like light, reflection and absorption of light etc. The second category has only one property, that is gravity. The disappearance of all material properties in dark matter and only the presence of gravity suggests that gravity is not a property of matter but a property of space. Because it is dark, one can treat it like a blind well. Everything falls into the well. The light that has gone inside remains in the original sky, but it is not visible because of the darkness. Meaning that light then does not react with anything in the original sky. That’s why many scientists are speculating that the light going inside must have come out from the other end and goes to some other universe. This is also correct, because there is another universe inside the blackhole, which is completely different and untouched by our universe. The infinite sky is the same for both. The well of the field remains untouched by it even though it is on its land. A world of its own gets created inside it. Understand this in such a way that according to mathematics, an infinite pit should be formed in space, which means a new infinite space should be formed, but this is not possible. Where nature cannot actually run on mathematical formula, it runs on it in virtual form. That’s why that pit is not real but virtual. Because a pit is called an empty space made on the ground, where nothing of that ground is present, therefore the pit of the sky is the place where there is nothing of the sky. That’s why due to the virtual disappearance of its things in the infinite sky, an infinite pit was formed in it. In fact, it cannot be made to  disappear, but its effect, reaction, interaction etc. wrt new universe are probably made to disappear. This is the kind of illusion that happens to a man who is in ignorance. Means he himself is God full of light and energy, but due to illusion he does not feel like this and feels quite the opposite, means instead of ultimate light, feels ultimate darkness. Call it like this, it has become its own new space in virtual form, not in reality. So the existence of the infinite number of independent spaces and the infinite creations in them is proved. It is important to understand this in order to maintain an optimistic and positive outlook in life. Now only space scientists can investigate in depth how this happens. One suspects that if there were an infinite number of parallel universes like onion peels at one place, dark matter would exhibit infinite gravity. But this does not happen. Its gravity also has a limit. This shows that the number of overlapping universes in one place is limited. It may also be possible that there are infinite universes, but the gravity generated from them remains limited due to some unknown reason. So there is no need to get discouraged. life is endless. It may also happen that dark matter is made of special waves, such as the waves in our brain in the form of mind. Just as artificial virtual waves in mind create properties similar to gravity, they show same in dark matter too, meaning producing gravity without any substance or mass. Perhaps that is why it is said that God is running this universe according to his wish. Dark matter means the mind-wish of God. The possibilities are many. We can only do thought experiments with the help of Kundalini Yoga Shakti. The universe itself begins to form in dark matter, because it contains all the energy of the original sky, but it is covered like a veil. By this forcefully, like sparks, fundamental waves and fundamental particles keep jumping out, which continue the process of creating the universe more and more. This illusory darkness acts as a stimulus to create creation from the original divine space. This is called Prakriti or Mahamaya or Shakti in Indian philosophy. That which is the truth and the original sky in its basis, is called Purusha or Paramatma or Shiva. That’s why many people are rightly raising the possibility that black holes are factories for the creation of the universe. Like the illusion that man feels in his soul, the blackhole must not have felt the same. Of course not, but an illusory physical situation is created, which is in the form of a star shrinking to infinite minuteness. In this way, the universe from the blackhole and the blackhole from the universe continue to emerge. But what happened first? It is like a question which came first the chicken or the egg. First the blackhole formed or the universe. First became darkness or light. First became the original nature or the visible world. First became individual nature or soul. The scriptures say about this that both are eternal, and keep on creating each other successively.

कुंडलिनीयोग शक्ति से वैज्ञानिक विचार प्रयोग में मदद मिलती है

अंतरिक्ष फैल रहा है, गेलेक्सियां नहीं भाग रहीं। बिगबैंग से पहले भी अंतरिक्ष ही था। फिर ब्लैकहोल के अंदर का अंतरिक्ष फैलने लगा अनंत अंतरिक्ष के ही अंदर, भ्रम से। आदमी जैसे जैसे अपना नोलेज बढ़ाता है उसे लगता है वह अंतरिक्ष की तरह फेल रहा। आम हालत में उसे अपना अंतरिक्ष स्वरूप सिकुड़ा हुआ सा लगता है। दरअसल अंतरिक्ष नहीं फैल रहा बल्कि ब्लैकहोल के अंदर कैद डार्क एनर्जी फैल रही है। ब्लैकहोल के अंदर अनंत अंतरिक्ष तो बन गया पर डार्क एनर्जी उस पूरे अंतरिक्ष में नहीं फैली है। क्योंकि डार्क एनर्जी का कोई भौतिक रूप नहीं है, इसलिए ऐसा लगता है कि अंतरिक्ष फैल रहा है, मतलब पितृ अंतरिक्ष के अंदर ब्लैकहोल का अंतरिक्ष फैल रहा है। बेशक पूरा तारा सिंगुलरिटी तक सिकुड़ा था, और वह सिंगुलरिटी डार्क मैटर है, जो अंतरिक्ष जितना सूक्ष्म है, मतलब आकार में अनंत छोटा है, फिर भी वह कहीं लोकलाइज्ड है, और पूरे अनंत अंतरिक्ष में नहीं फैला है। यह भी भ्रम जैसा ही है। हम आदमी भी बेशक अनंत अंतरिक्ष हैं, पर हमें ऐसा लगता नहीं। हमें अपना स्वरूप एक लोकलाइज्ड अर्थात शरीर या मस्तिष्क तक सीमित अंधेरे की तरह लगता है। लगता है कि ब्लैहोल को भी आदमी की तरह भ्रम हो जाता है। इसीलिए अंधेरा बनता है। है वही परम उर्जा परमात्मा पर उसका प्रकाश गायब महसूस होता है। वह डार्क मैटर है। इससे उसी परम प्रकाश परमात्मा में तरंग को बनने और बढ़ने की प्रेरणा मिलती है, आदमी की अंधेरी आत्मा में मनतरंग की तरह।
दुनियादारी को बढ़ाती हुई डार्क एनर्जी सृष्टि को मुक्ति के लिए ही फैलाती है, क्योंकि उसे पता है कि मुक्ति की ओर रास्ता दुनिया में से होकर ही गुजरता है। अगर ब्लैकहोल बाहर के पिंड को बहुत ज्यादा ताकत से न खींचे तो वह उसके सर्फेस पे ही रहेगा और शायद अक्सर विकिरण ज्वाला के रुप में बाहर निकल जायेगा। ऐसे ही आदमी भी अगर बहुत आसक्ति से दुनिया को न भोगे तो वह उसके मन में गहरी नहीं बैठती, और योग आदि से आसानी से खत्म हो जाती है। उसके साथ अंदर दबी हुई और दुनिया भी बाहर निकल जाती है,  जिससे डार्क मैटर पतला होकर डार्क एनर्जी में बदलता रहता है।

प्रकृति गणित को फॉलो करते हुऐ संतुलन बनाने की कोशिश करती है। यह ऐसे ही है कि प्रकाश की गति हर हालत में एकसमान रखने के लिए प्रकृति को समय की चाल बदलनी पड़ती है। सापेक्षता का सिद्धांत यही कहता है। अब जब ब्लैकहोल का द्रव्यमान अनंत ज्यादा हो गया और वह अनंत सूक्ष्म हो गया, तो आसमान में अनंत आकार का गड्ढा भी बनाना ही पड़ेगा गणित के फार्मूले के अनुसार। ऐसा शायद संभव नहीं है, इसलिए वह झुठमुठ में ही या भ्रम से बनाया जाता है। भ्रम यही कि ब्लैकहोल के कारण मूल अर्थात पितृ अनंत आकाश का प्रकाश गायब कर दिया जाता है। यही डार्क मैटर है। दरअसल यह परमाकाश परमात्मा ही है, पर उसका प्रकाश भ्रम से गायब है, असल में नहीं। इसीलिए यह कोई भौतिक वस्तु न होते हुए भी इसका द्रव्यमान सा होता है। द्रव्यमान इसलिए है क्योंकि इसमें सृष्टि के पदार्थ पहले की तरह विद्यमान हैं, और अंधेरा इसलिए क्योंकि उनसे कोई संपर्क नहीं रहता। इस द्रव्यमान से आकाश में गड्ढा बनता ही है, उसे नहीं टाल सकते। इसीलिए डार्क मैटर ग्रेविटी शो करता है। ग्रेविटी अंतरिक्ष का गुण है, पदार्थ का नहीं, इसलिए उसके संपर्क को नहीं टाला जा सकता। इससे वैचारिक रूप से आइंस्टीन का यह सिद्धांत भी सिद्ध हो जाता है कि अंतरिक्ष का गुण होने के कारण ग्रेविटी अंतरिक्ष के मुड़ने से पैदा होती है। पदार्थ के गुणों का दो किस्म का समूह है। एक समूह पदार्थ के अपने गुणों का है। दूसरा समूह उस अंतरिक्ष के गुणों का है, जिसमें वह पदार्थ स्थित है। पहली केटेगरी में बहुत से गुण हैं जैसे प्रकाश आदि विकिरणों का उत्सर्जन, प्रकाश का परावर्तन व अवशोषण आदि अनेकों। दूसरी केटेगरी में केवल एक ही गुण है, वह है ग्रैविटी। डार्क मैटर में सभी पदार्थ वाले गुणों का गायब रहना और सिर्फ ग्रैविटी गुण का रहना यह अंदेशा जताता है कि ग्रैविटी पदार्थ का नहीं बल्कि अन्तरिक्ष का गुण है। क्योंकि इसमें अंधेरा है, इसलिए अंधे कुएं की तरह इसे मान सकते हैं। हर चीज़ कुएं के अंदर को गिरती है। अंदर गया हुआ प्रकाश बेशक मूल आकाश में ही रहता है, पर अंधेरे के कारण नजर नहीं आता। मतलब वह प्रकाश फिर मूल आकाश की किसी चीज़ से प्रतिक्रिया नहीं करता। इसलिए कई वैज्ञनिक अंदेशा जता रहे हैं कि अंदर गया हुआ प्रकाश इसके दूसरे छोर से निकलकर किसी दूसरे ब्रह्मांड में चला जाता होगा। बात यह भी ठीक है, क्योंकि ब्लैकहोल के अन्दर दूसरा ब्रह्मांड ही है, जो हमारे ब्रह्मांड से बिल्कुल अलग और अछूता है। अनंत आकाश तो दोनों का एक ही है। खेत का कुआं उसी की जमीन पर होता हुआ भी उससे अछूता रहता है। उसके अंदर अपनी अलग ही दुनिया तैयार हो जाती है। इसको ऐसा समझ लो कि गणित के अनुसार अंतरिक्ष में अनंत गड्ढा बनना चाहिए, मतलब एक नया अनंत अंतरिक्ष बनना चाहिए, पर ऐसा संभव नहीं है। जहां पर प्रकृति गणित के फार्मूले पर असल में न चल सके, वहां वह उस पर आभासी रूप में चलती है। इसलिए वह गड्ढा असली न होकर आभासी होता है। क्योंकि गड्ढा किसी चीज़ से भरी जमीन पर बने उस खाली स्थान को कहते हैं, जहां पर उस जमीन की कोई चीज विद्यमान नहीं है, इसलिए आकाश का गड्ढा वह स्थान हुआ, जहां आकाश की कोई चीज नहीं है। इसलिए अनंत आकाश में उसी की चीजों को आभासी रूप में गायब करने से उसमें अनंत गड्ढा बन गया। असल में तो गायब नहीं कर सकते, पर उसका प्रभाव, प्रतिक्रिया आदि गायब कर दी जाती है शायद। यह वैसा भ्रम ही हुआ, जैसा अज्ञान में पड़े आदमी को होता है। मतलब वह खुद प्रकाश और ऊर्जा से भरा परमात्मा ही होता है, पर भ्रम से उसे ऐसा महसूस न होकर बिल्कुल उल्टा महसूस होता है, मतलब परम प्रकाश की जगह परम अंधेरा। इसे यूं कहो कि आभासी रूप में उसका अपना नया अंतरिक्ष बन गया, असल में नहीं। इस तरह से तो अनगिनत अनंत अंतरिक्षों का और उनमें अनंत सृष्टिओं का अस्तित्व सिद्ध होता है। जीवन में आशावादी और सकारात्मक दृष्टिकोण बनाए रखने के लिए ऐसा समझना जरूरी है। अब यह कैसे होता है, इसकी गहराई से जांच पड़ताल तो अंतरिक्ष वैज्ञानिक ही कर सकते हैं। एक संदेह की बात जरूर है कि अगर एक ही स्थान पर प्याज के छिलकों की तरह भीतर ही भीतर असीमित संख्या में ब्रह्मांड होते, तो डार्क मैटर अनंत ग्रैविटी प्रदर्शित करता। पर ऐसा नहीं होता। उसकी ग्रैविटी की भी एक सीमा है। इससे जाहिर होता है कि एक ही स्थान पर ओवरलेपिंग ब्रह्मांडों की संख्या सीमित ही है। यह भी हो सकता है कि असीमित ब्रह्मांड हो, पर उनसे उत्पन्न ग्रैविटी किसी अज्ञात कारणवश सीमित ही रह जाती हो। इसलिए हतोत्साहित होने की जरूरत नहीं है। जीवन अनंत है। ऐसा भी हो सकता है कि डार्क मैटर ऐसी तरंगों का बना हो, जैसी तरंगें हमारे मस्तिष्क में मन के रूप में होती हैं। जैसे मनरूपी आभासी तरंगें ग्रैविटी जैसा गुण दिखाती हैं, वैसे ही वे डार्क मैटर में दिखाती हों, मतलब बिना किसी पदार्थ या द्रव्यमान के ग्रेवीटी। शायद इसीलिए कहते हैं कि इस सृष्टि को परमात्मा अपनी इच्छानुसार चला रहे हैं। डार्क मैटर मतलब परमात्मा का मन। संभावनाएं कई हैं। हम तो कुंडलिनीयोग शक्ति की मदद से विचार प्रयोग ही कर सकते हैं। डार्क मैटर में खुद ही ब्रह्मांड बनना शुरु हो जाता है, क्योंकि उसमें मूल आकाश की सारी ऊर्जा तो होती ही है, पर उस पर पर्दा सा पड़ा होता है। मजबूरन उससे चिंगारियों की तरह मूल तरंगें और मूलकण बाहर को कूदते रहते हैं, जो आगे से आगे ब्रह्मांड बनाने का सिलसिला जारी रखते हैं। यह भ्रमरूप अंधेरा मूल परमात्माकाश से सृष्टि बनाने के लिए उत्तेजक का काम करता है। इसीको भारतीय दर्शन में प्रकृति या महामाया या शक्ति कहा गया है। जो इसके आधार में सत्य और मूल आकाश है, उसे पुरुष या परमात्मा या शिव कहा गया है। इसलिए बहुत से लोग यह संभावना ठीक ही जता रहे हैं कि ब्लैकहोल ब्रह्मांड के निर्माण की फैक्ट्री है। जैसे भ्रम आदमी को अपने आत्माकाश में महसूस होता है, वैसा ब्लैकहोल को तो नहीं होता होगा। बेशक न हो, पर भ्रम लायक भौतिक परिस्थिति तो बनाई ही जाती है, जो एक तारे के अनंत सूक्ष्मता तक सिकुड़ने के रूप में है। इस तरह ब्लैकहोल से ब्रह्मांड और ब्रह्मांड से ब्लैकहोल आगे से आगे बनता ही रहता है। पर पहले क्या बना। यह ऐसा ही प्रश्न है कि पहले मुर्गी बनी या अंडा। पहले ब्लैकहोल बना या ब्रह्मांड। पहले अंधेरा बना या प्रकाश। पहले मूल प्रकृति बनी या दृश्य जगत । पहले व्यष्टि प्रकृति बनी या जीव। इस बारे शास्त्र कहते हैं कि दोनों ही अनादि हैं, और क्रमवार एकदूसरे को बनाते रहते हैं।

कुंडलिनीयोग डार्क मैटर को डार्क एनर्जी में बदलता है

दोस्तो, पिछली पोस्ट में बात हो रही थी कि डार्क एनर्जी मुक्त होने के लिए बाहर भागती है, और डार्क मैटर बंधन में पड़ने के लिए अंदर को सिमटता है। इसलिए योग करना चाहिए ताकि डार्क एनर्जी का अंश मन में ज्यादा बना रहे, और आदमी की मुक्ति की संभावना ज्यादा बनी रहे, अंधेरे को पूरी तरह से तो खत्म नहीं किया जा सकता। साथ में कुल मिलाकर यह निष्कर्ष भी निकलता है कि ब्रह्मांड के अनगिनत ब्लैकहोल धरती के अनगिनत जीवों की तरह हैं। जैसे हरेक जीव के अंदर एक भरापूरा सूक्ष्म ब्रह्मांड है, उसी तरह हरेक ब्लैकहोल के अंदर एक भरापूरा स्थूल ब्रह्मांड है। इस तरह एक ही अनंत आकाश में अनगिनत ब्रह्मांड हैं। जैसे विभिन्न जीवों के मस्तिष्क के भीतर अलग अलग आकार व प्रकार के सूक्ष्म ब्रह्मांड हैं, इसी तरह अलग अलग ब्लैकहोलों के अंदर अलग अलग आकार व प्रकार के स्थूल अर्थात भौतिक ब्रह्मांड हैं।
ब्लैकहोल अपने अंधेरे से ऊब कर बाहर के चमकीले पिंडों को खाने लगता है, ताकि उसके अंदर की चमक बढ़ सके। पर क्षणिक चमक के बाद वह पिंड उसके अंधेरे में प्रविष्ट होकर उस अंधेरे को बढ़ाते ही हैं। कभी लंबे समय तक ब्लैकहोल को कुछ खाने को न मिले, तो वह सूक्ष्मरूप हॉकिंस रेडिएशनस को धीरे धीरे छोड़ते हुए मूल आकाश में विलीन होकर मुक्त भी हो जाता है।

जीव या आदमी भी तो इसी तरह का व्यवहार करता है। वह अपने मन के अंधेरे को कम करने के लिए विभिन्न इंद्रियों के माध्यम से बाहर की दुनिया को ग्रहण करता है। आंखों से दृष्य रूप में, कानों से श्रव्य रूप में, जीभ से स्वाद रूप में, व जननेन्द्रिय से संभोग रूप में दुनिया को ग्रहण करता है। थोड़ी देर तो उसे आनंद के साथ प्रकाश महसूस होता है, पर वह दुनिया भी उसके अंतर्मन के घनघोर अंधेरे में विलीन होकर उसे बढ़ाने का ही काम करती है। शास्त्रों में भी तो यही बारबार कहा गया है कि आदमी जितना भी प्रयास भौतिक सुख प्राप्त करने के लिए करता है, वह उतना ही दुखी होता जाता है। फिर कभी वह दुनियादारी की मोहमाया से बचकर योगाभ्यास करता है। इससे उसके मन का कचरा बाहर निकलता रहता है, जिससे वह कभी काफी साफ होकर मुक्त भी हो ही जाता है।

हो सकता है कि हमारा ब्रह्मांड किसी दूसरे बहुत बड़े ब्रह्मांड के अंदर बहुत बड़े ब्लैकहोल के अंदर बना हो। हमारे ब्रह्मांड में भी जितने ब्लैकहोल हैं, उनमें भी उनके अपने आकार और निगले गए पदार्थों के अनुरूप अलग अलग आकार प्रकार के ब्रह्मांड हैं ही। उनके अंदर भी जो ब्लैकहोल हैं, उनमें भी अलग ब्रह्मांड हैं। इस तरह यह परंपरा बहुत सूक्ष्म आकार के ब्लैकहोल और सूक्ष्म ब्रह्मांड तक जा सकती है, या हो सकता है कि यह परंपरा कहीं खत्म ही न होती हो। पर ब्लैकहोल बनने के लिए तारे का निश्चित द्रव्यमान होना चाहिए। हो सकता है कि दूसरे ब्रह्मांड में वह सीमा और हो या छोटी हो। हमारे ब्रह्मांड की सीमा ब्लैकहोल की बाउंड्री है, इसके बाहर हम नहीं देख सकते क्योंकि उसके बाहर से जो प्रकाश की किरण आती है वह फ्रीली नहीं आती बल्कि ब्लैकहोल की ग्रेविटी के आकर्षण से आती है, इसलिए वह ऐसी अदृश्य तरंग के रूप मे हो सकती है जिसे अभी तक देखा न गया हो। या वह तरंग के रूप में न होकर इंडिविजुअल व वर्चुअल फोटोन कणों के रूप में हो। सबसे बड़ी वजह तो दूरी की लगती है। ब्रह्मांड की सीमा बहुत दूर है। वहां से हम तक आतेआते प्रकाश किरण इतनी क्षीण हो जाती होगी कि पकड़ में ही न आए। इसके विपरीत, ऐसा लगता है कि हम न तो ब्लैकहोल से बाहर जा सकते हैं और न ही इसके बाहर से कुछ प्राप्त कर सकते हैं, क्योंकि यह पहले से ही अनंत आकाश है और अनंत का कभी अंत नहीं होता है। इससे ऐसा भी लगता है कि ब्रह्मांड में पदार्थों की मात्रा सीमित व निर्धारित है। वही बारंबार चक्रवत प्रकट व अप्रकट होती रहती है। ऐसा भी हो सकता है कि जब ब्लैकहोल में ब्रह्मांड बनने लग जाए, तब वह अपनी ग्रेविटी छोड़ देता हो या कम कर देता हो, क्योंकि तब उसमें बिगबैंग से ब्रह्मांड बाहर की तरफ़ फैल रहा होता है। ग्रेविटी वैसी ही रहे, तब भी उसका प्रभाव नहीं दिखेगा, क्योंकि बिगबैंग का धक्का भी बाहर की तरफ लग रहा होगा। यह शायद तब होगा जब ब्लैक होल का डार्क मैटर डार्क एनर्जी में रूपांतरित हो जाएगा। यही डार्क एनर्जी बिगबैंग के बाद सभी पदार्थों और पिंडों को एकदूसरे से दूर धकेलती रहती है, जिससे ब्रह्मांड गुब्बारे की तरफ फूलता रहता है। आदमी में भी तो ऐसा ही घटित होता है। जब वह दुनियादारी से थक जाता है, तो सारी दुनिया को अपने मन के अंधेरे में समेट लेता है। कुछ समय के लिए वैसा ही रहता है। फिर किसी कारणवश योग की तरफ मुड़ता है। योग से उसके मन का अंधेरा कम हो जाता है, या हल्का पड़ जाता है। उसे मन में खाली खाली सा महसूस होता है। उससे प्रेरित होकर वह फिर से अपने मन की दुनिया को बढ़ाने में लग जाता है। ब्लैकहोल से शायद हॉकिंस रेडिएशन बाहर निकलने से या अन्य किसी निकासी से उसका डार्क मैटर हल्का होकर डार्क एनर्जी में बदल जाता है। फिर उसके अंदर बिगबैंग और ब्रह्मांड का विस्तार शुरु हो जाता है।

आदमी ब्लैकहोल से बहुत ज्यादा समानता रखता है। जो आदमी जितनी ज्यादा सूचनाओं से भरा होता है, उससे उसके मरने के बाद उतना ही बड़ा ब्लैकहोल बनता है। उससे फिर वे सूचनाएं प्रकट हो जाती हैं उसके पुनर्जन्म के रूप में। मुझे लगता है कि मरने के बाद उसके पुराने जीवन को समेट कर रखने वाला डार्क मैटर कुछ समय वैसा ही रहता है। फिर समय की चाल से वह डार्क एनर्जी में तब्दील हो जाता है। वह उसकी मानसिक दुनिया को बढ़ाना चाहती है, पर उसके लिए पहले किसी जीव के शरीर में जन्म लेना जरूरी होता है। इसे नए सूक्ष्म ब्रह्मांड का निर्माण कह सकते हैं। आगे जाकर वह किसी अन्य मनुष्य जीवन का निर्माण भी करता है, किसीको रोजगार देकर, या किसीको शिक्षा देकर। कोई अपने पुत्र के रूप में नए मनुष्य का निमार्ण करता है। मतलब वह आगे भी ब्लैकहोल बनाता है, कोई आदमी कम संख्या में बनाता है, तो कोई ज्यादा। वह पुत्र ब्लैकहोल सूचना के मामले में उससे छोटा ही कहा जाएगा। एक प्रकार से एक सूक्ष्म ब्रह्मांड अपने अंदर के ब्लैकहोल से पुत्र या अन्य आश्रित के रूप में एक नया ब्लैकहोल पैदा करता है। वह भी फिर उस परंपरा को आगे बढ़ाता है। मन में जो सूचनाएं दबी पड़ी हैं, वही ब्लैकहोल है। मतलब अवचेतन मन ही ब्लैकहोल है। वह कभी नहीं रजता। वह ब्लैकहोल की तरह सभी सूचनाओं को खाता रहता है। उसमें आदमी के अनगिनत जन्मों से लेकर अनगिनत सूचनाएं दबी होती हैं। और कहें तो ब्लैकहोल भी बिल्कुल स्थिर नहीं हैं, बल्कि अन्य आकाशीय पिंडों की तरह अंतरिक्ष में चलायमान प्रतीत होते हैं। मतलब उनके चलने से उनके अंदर समाया अनंत अंतरिक्ष भी चलता रहता है। पर इसमें कोई आश्चर्य नहीं होना चाहिए, क्योंकि जब जीव चलते हैं, उस समय भी तो उनके अंदर समाया हुआ अनंत अंतरिक्ष चल रहा होता है।

Kundalini Yoga transforms dark matter into dark energy

Friends, in the previous post it was being talked about that dark energy runs out to be free, and dark matter shrinks in to get bound. That’s why yoga should be done so that the portion of dark energy remains more in the mind, and the possibility of man’s liberation remains more, as darkness cannot be completely eradicated. Together, it is also concluded that the countless black holes of the universe are like the countless creatures of the earth. Just as there is a microcosm inside every living being, similarly there is a macrocosm inside every blackhole. Thus there are innumerable universes in the single and same infinite sky. As there are subtle universes of different sizes and types inside the brain of different living beings, similarly there are different sizes and types of physical universes inside different blackholes.
Bored of its darkness, the blackhole starts eating the bright bodies outside, so that the brightness inside it can increase. But after a momentary glow, those bodies increase its darkness by entering into its own darkness. If the blackhole does not get anything to eat for a long time, then it gradually merges with the original sky and becomes free, probably through emitting the microscopic Hawkins radiations.

The creature or man also behaves in the same way. He perceives the outside world through various senses to reduce the darkness of his mind. He perceives the world in the form of sight through the eyes, in the form of hearing through the ears, in the form of taste through the tongue, and in the form of sexual intercourse through the genitals. For a while he feels light with joy, but that world also works to increase his darkness by merging into the dense darkness of his inner self. It has been repeatedly said in the scriptures that the more a man tries to get materialistic happiness, the more he becomes unhappy. Sometimes he practices yoga by avoiding the temptation of worldliness. Due to this, the garbage of his mind keeps coming out, due to which he sometimes becomes quite clean and soon gets liberated.

Our universe may have formed inside a very large black hole inside another very large universe. As many blackholes as there are in our universe, there are universes of different sizes according to their own size and swallowed substances. The blackholes inside them also have separate universes. In this way, this tradition can go to very small black holes and microscopic universes, or it may be that this tradition does not end anywhere. But to become a black hole, the star must have a certain mass. It may be that in other universe that limit is more or smaller. The boundary of our universe is the boundary of the blackhole, outside which we cannot see because the ray of light that comes from outside does not come freely but comes from the attraction of gravity of the blackhole, so it can be in the form of such an invisible wave. Such thing has not been seen yet. Or it should not be in the form of wave but in the form of individual and virtual photon particles. The biggest reason seems to be distance. The limit of the universe is very far. By the time it reaches us from there, the light beam must have become so weak that it cannot be caught. Oppositely, it seems that we neither go out of blackhole nor can get anything from outside it, because it’s already infinite sky and infinity never ends. It also seems that the amount of matter in the universe is limited and determined. The same cycle keeps appearing and unmanifesting again and again. It may also happen that when the universe starts forming in the black hole, then it leaves or reduces its gravity, because then the universe is expanding outwards from the big bang. Even if gravity remains the same, its effect will not be visible, because the push of the big bang will also be felt outwards. This will probably happen when the dark matter of the black hole is converted into dark energy. This dark energy keeps pushing all matter and objects away from each other after the Big Bang, causing the universe to balloon. The same thing happens in humans too. When he is tired of worldliness, he engulfs the whole world in the darkness of his mind and sit calm. It remains like that way for some time. Then for some reason he turns to yoga. Yoga reduces the darkness of his mind, or it becomes light. He feels empty in his mind. Inspired by that, he again starts expanding the world of his mind. Perhaps due to Hawking radiation exiting from the blackhole or some other extraction, its dark matter becomes light and turns into dark energy. Then the Big Bang and the expansion of the universe starts inside it.

Man bears a great deal of resemblance to a blackhole. The more information a person is filled with, the bigger the blackhole it creates after his death. From him those informations then appear in the form of his reincarnation. I think that the dark matter that holds his old life together after death remains the same for some time. Then with the passage of time it turns into dark energy. It wants to increase his mental world again, but for that it is necessary to take birth in the body of some living being first. This can be called the creation of a new subtle universe. Going forward, he also builds another human life, by giving employment to someone, or by giving education to someone. One creates a new man in the form of his son. Meaning, he creates blackholes in the future as well, some man creates less number, and some more. That son will be called younger than him in terms of blackhole’s buried information. In a way, a micro universe from the black hole inside itself has a new black hole as a son or other progeny. He also takes that tradition forward. The information that is buried in the mind is the blackhole. Means the subconscious mind is the blackhole. It never sleeps. It keeps on eating all the information like a blackhole. Countless information is buried in it from the countless births of a man. And to say that blackholes are also not completely stationary, but like other celestial bodies, they seem to be moving in space. It means that due to their movement, the infinite space inside them also continues to move. But there should be no surprise in this, because when the living beings move, even at that time the infinite space inside them is moving.

Kundalini Yoga’s Sankalp Purush confirms the origin of the universe inside the blackhole

Even the crater of the infinite space became the same infinite space. How can it be called second infinity? The hole made in the sheet is also made of the same sheet, it cannot be called a second sheet. A limited sheet can make only a limited pit. Why can’t there be an infinite crater in the infinite sky? While a small mass of an object can make a small crater in the sky, an object of infinite mass can also make a crater of infinite size in an infinite sky. Because the size of the singularity formed by the collapse of the star is infinitely small, its mass is also infinitely large. That’s why it makes a pit of infinite size in space means blackhole. That’s why a blackhole is a crater. Meaning, of course, its origin is in the sky, but it is empty, that is, it is untouched by its creator’s composition.
How to consider the size of Om as infinite small. Infinite big size is zero sky. But the infinite small size is also zero sky. Virtual appearance can be different. Call former as super consciousness sky and later as super dark sky. Means a new sky was formed from a dead star. That is why the sky of the blackhole does not end, because the new infinite sky was formed due to the continuous shrinking of the star in it. But it is impossible to have more than one sky, that’s why it is not a separate infinite sky but there is a pit of infinite size in it. Om is probably the name and form of the indescribable sky. Because sound is a wave, which spreads everywhere in the sky like a light wave. It is a different matter that it cannot be detected everywhere. Anyway, the word or sound has been called the quality of the sky. Then why only Om sound has been given the form of sky. Perhaps because it is the most simple and basic. The word Om is made up of three letters A, U and M, which mean creation, sustenance and destruction respectively. The sky also does the same. It first creates the world within itself, maintains it for some time, and then dissolves into itself. Means Om is the name of the infinite sky. To be precise, perhaps an infinitesimal pit, because it is formed from the most fundamental thought. But a hole in the sky is not that simple. There is some secret hidden in it. Then, if God is the infinite sky, then the soul is an infinite dark hole in it. The crater in the empty sky will also be special, not ordinary. We cannot make a hole in the sky. Yes, there is a way, to show it like a pit through illusion or virtually. Then there will be infinite sky, and infinite pit in it, both together. The soul is such an illusion in the Supreme Soul, it not being the real one, as written in the scriptures. But if such an illusory pit is formed in the material sky also, then all matter and even light, confused, fall into it. Even in the pit like soul, the outside world keeps falling, of course in a subtle form. Various senses keep increasing the effect of the soul by collecting various information from outside. Of course blackholes can’t feel the illusions like souls as it’s non-living. Everyone falls towards the dark well, whether the well feels it or not. Now it is not known, what underlines that pit. May be, there is a virtual wave of the sky. Just like a sheet is made of thread, similarly the sky is also full of virtual threads or waves. Air, which is not as dense as the thread, fills the empty space in the pit of the sheet, so the ball placed on the sheet rolls towards its pit. Similarly, due to the weight of a heavy body, a hole is formed in the virtual fabric of the sky. In the empty space of that crater, a less dense virtual fabric than in the unbroken sky outside is woven. That’s why other small bodies around roll towards that pit, but it seems to us that the big body is pulling the small body towards itself with the force of gravity. It is like air flowing from an area of high pressure to an area of low pressure. The void sky is the only one, but due to virtual waves, a virtual pit is formed in it. This means that all the time virtual waves and particles in space exert pressure on objects. This has also been proved in the experiment of Casimir effect. Probably this pressure also pushes the bodies towards the pits made in the sky, which is called gravity.
Man is actually a special kind of sky. His body is just a machine to create that virtual sky, like a blackhole. Virtual waves are always being formed and disappearing in the sky, but no one, not even God, experiences them, just like the ocean does not feel its waves. The example of this ocean and its waves is found in many places in the scriptures. The brain also creates similar virtual waves in it, but it is felt by the virtual supreme soul, and in confusion forgets its full divine form and becomes the living soul. Think of it as an infinite crater in the sky like a blackhole.
It seems that the universe will not form again in the sky of the blackhole. Because that network of virtual waves is in the outer original space from which substances are made. But the mass of the star in the sky of the blackhole is also encoded, probably in the form of dark energy or dark matter whatever. It creates a new universe. Or in the sky of the blackhole, other and lighter types of virtual waves are created which make matter and the universe. Then sometime a blackhole will also form in that. Which will again create a new universe. Don’t know where this series will stop. However, with Kundalini Yoga, the cycle stops soon. The word Sankalp Purush is written in many places in Yogavasishtha. Perhaps it is said of man that is a man of the mind of Brahma, not a real man, but a dream. Similarly, when a man meditates on a deity, guru, lover etc., he or it becomes his resolution man. But whether that dream-man feels his separate existence like us, it is worth considering. Many civilizations believe that as long as an ancestor is remembered by his descendants and worshiped through religious ceremonies such as Shraddha, he resides in heaven. An excellent animation film named Coco has also been made on this. This means that we cannot create a new existence by meditation, but if we meditate on the pre-created existence, it gets nourishment from it. Then it can also happen that a Yogi of a high order can create a new human being with his mind like Brahma. There are many such stories in the scriptures. A sage had created the desired worldly furnishings and natural scenery for his post-marriage romantic touring with his yogic power. It’s just like a black hole creates another universe exactly like its progenitor universe. If the Sankalp Purush of the scriptures is possible, then the origin of the universe is also possible inside the blackhole.
A black hole is a crater because it is devoid of the virtual waves of the original sky, which means it is empty. Meaning, of course, its origin is still inside the sky, but it is empty, that is, it is untouched by its creator. Although, parent sky’s virtual waves are still there at their original place but a new space has also been formed overlaid over it but devoid of the effect of parent sky’s virtual waves. How can it be. Simply said, it is only one and one space, but its countless forms are there at the same time wrt virtual waves. Amazing stuff. I was also telling in a previous post that there can be innumerable universes at one place in the same infinite sky. Probably the virtual waves of all of them remain unaffected by each other. The same happens in case of soul to. There are innumerable number of souls or individual infinite spaces in the same single infinite space not noticing or affecting each other’s virtual and subtle creations or subtle universes in the form of thoughts. In the case of living beings, the virtual waves of all living beings are the similar, yet they are out of reach of each other, perhaps it is the same in the case of gross universes too, that means the virtual waves in all are similar, but one universe is Completely unaffected and disconnected from all other universes at the same place. Everything in the departed soul resides in subtle means unmanifested form, hence there is darkness in it. That’s why there is darkness in blackholes as well. Probably, this dark feel is the dark energy, not any physical stuff, that’s why it appears to have been the so called smallest physical entity or singularity or Om. It would be better to say dark matter, because it has mass, which has the force of gravity. I think both are the same thing, sometimes it behaves as energy, sometimes as matter, just as the darkness of a man’s mind sometimes appears calm, light and blissful, and sometimes dense, heavy and sad. With the first type of darkness man tries to run away from the world by turning towards yoga etc., but with the second type of darkness he attracts worldliness towards himself. The special feature of yoga is that it tries to lighten the dark matter and convert it into dark energy. This is similar to how dark energy has the property of repelling, but dark matter has the property of attracting. We find a description of this in the scriptures when someone asks a sage that how is the creation after the holocaust, the sage says that there is such a dense darkness that if one wishes, it can be filled in a fist. This is talking about dark matter, because only matter can be filled in a fist, not an empty sky. I think that of course it is not ordinary matter but it feels solid like it, just as quantum particles are actually wave forms not matter, but also behave like matter.

Happy chandrayaan-3 launch

कुंडलिनीयोग का संकल्पपुरुष ब्लैकहोल के अन्दर ब्रह्मांड की उत्पत्ति की पुष्टि करता है

अनंताकाश का गड्ढा भी तो वही अनंताकाश हुआ न। उसे दूसरा अनंताकाश कैसे कह सकते हैं। चादर में बना गड्ढा भी उसी चादर से बना है, उसे दूसरी चादर थोड़ी न कहेंगे। सीमित चादर तो सीमित गड्ढा ही बना सकती है। असीमित आकाश में असीमित गड्ढा क्यों नहीं बन सकता। जब छोटे, बड़े द्रव्यमान वाले पिंड आकाश में छोटे, बड़े गड्ढे बना सकते हैं, तो अनंत द्रव्यमान का पिंड अनंत आकाश में अनंत आकार वाला गड्ढा भी बना सकता है। क्योंकि तारे के सिकुड़ने से बनी सिंगुलरिटी का आकार अनंत छोटा है, इसलिए उसका द्रव्यमान भी अनंत ज्यादा है। इसीलिए उससे अंतरिक्ष में अनंत आकार का गड्ढा मतलब ब्लैकहोल बनता है। ब्लैकहोल इसीलिए तो गड्ढा है। मतलब बेशक मूल आकाश में ही है, पर खाली है, अर्थात उसकी सृष्टि से अछूता है। ॐ के आकार को अनंत छोटा कैसे मानेंगे। माना कि अनंत बड़ा आकार तो शून्य आकाश है। पर अनंत छोटा आकार भी तो शून्य आकाश ही है। दोनों के अभासिक अनुभव में अंतर हो सकता है, जैसे पहले वाला परम प्रकाश परमात्मा है, तो बाद वाला परम अंधकार जीवात्मा। मतलब एक मृत तारे से नए आकाश का निर्माण हो गया। इसीलिए तो ब्लैकहोल का आकाश खत्म नहीं होता, क्योंकि उसमें तारे के निरंतर सिकुड़ने से नया अनंत आकाश जो बन गया। पर एक से ज्यादा आकाश का होना असम्भव है, इसीलिए वह अलग अनंत आकाश नहीं बल्कि उसमें अनंत आकार का गड्ढा है। ओम शायद आकाश का नाम और रूप है। क्योंकि ध्वनि एक तरंग है, जो आकाश में हर जगह फैलती है प्रकाश तरंग की तरह। यह अलग बात है कि उसे हर जगह डिटेक्ट नहीं किया जा सकता। वैसे भी शब्द या आवाज को आकाश का गुण कहा गया है। फिर सिर्फ ओम ध्वनि को ही आकाश का रूप क्यों दिया गया है। शायद इसलिए क्योंकि यह सबसे साधारण और आधारभूत है। ओम शब्द तीन अक्षरों अ, उ और म से बना है, जिनका मतलब क्रमशः सृजन, पालन और विनाश है। आकाश भी यही करता है। यह पहले अपने अंदर दुनिया को बनाता है, कुछ समय तक उसको कायम रखता है, और फिर अपने में ही विलीन कर लेता है। मतलब ओम अनंत आकाश का ही नाम है। सटीकता से बोलें तो शायद अनंत गड्ढे का, क्योंकि यही सबसे मूलभूत विचार से बनता है। पर आकाश में गड्ढा, यह बात इतनी सरल नहीं है। कुछ तो रहस्य छिपा है इसमें। फिर तो अगर परमात्मा अनंत आकाश है, तो जीवात्मा उसमें अनंत श्याम गड्ढा। शून्य आकाश में गड्ढा भी कोई विशेष होगा, साधारण नहीं। हम तो आकाश में गढ्ढा नहीं बना सकते। हां एक तरीका है, भ्रम से गड्ढे जैसा दिखा दिया जाए। फिर तो अनंत आकाश भी रहेगा, और उसमें अनंत गढ्ढा भी, दोनों एकसाथ। जीवात्मा तो परमात्मा में ऐसा ही भ्रमपूर्ण है, असली नहीं, जैसा कि शास्त्रों में लिखा है। पर अगर भौतिक आकाश में भी ऐसा भ्रमपूर्ण गढ्ढा बनता है, तब तो सभी पदार्थ और यहां तक कि प्रकाश भी भ्रमित होकर उसमें गिर जाते हैं। जीवात्मा रूपी गड्ढे में भी तो बाहर की दुनिया गिरती रहती है, बेशक सूक्ष्म रूप में। विभिन्न इंद्रियां बाहर से विभिन्न सूचनाएं इकट्ठा करके जीवात्मा का प्रभाव बढ़ाती रहती हैं। बेशक ब्लैकहोल जीवात्मा की तरह भ्रम को महसूस नहीं करते। अंधेरे कुएं की तरफ हरकोई गिरता है, बेशक गिरने वाला महसूस करे या न। अब ये पता नहीं, उस गड्ढे को क्या चीज़ रेखांकित करती है। हो सकता है, आकाश की आभासी अर्थात वर्चुअल तरंग हो। जैसे चादर धागे की बनी है, इसी तरह आकाश भी आभासी धागों या तरंगों से भरा हुआ है। चादर के गड्ढे की खाली जगह में हवा भर जाती है, जो धागे जितनी घनी नहीं है, इसलिए चादर पर रखी गेंद उसके गड्ढे की तरफ़ लुढ़कती है। इसी तरह भारी पिंड के वजन से आकाश के आभासी तानेबाने में गड्ढा बन जाता है। उस गड्ढे की खाली जगह में बाहर के अटूट आकाश की तुलना में कम घना आभासी तानाबाना बुना होता है। इसीलिए आसपास के अन्य छोटे पिंड उस गड्ढे की तरफ़ लुढ़कते हैं, पर हमें ऐसा लगता है कि बड़ा पिंड छोटे पिंड को गुरुत्व बल से अपनी तरफ खींच रहा है। यह ऐसे ही है जैसे हवा उच्च दाब वाले क्षेत्र से निम्न दाब वाले क्षेत्र की तरफ़ बहती है। शून्य आकाश वही एकमात्र है, पर आभासी तरंगों के कारण उसमें आभासी गड्ढा बन जाता है। इसका मतलब है कि अंतरिक्ष में हर समय बनने वाली आभासी तरंगें व कण वस्तुओं पर दबाव डालते हैं। केसीमिर इफेक्ट के प्रयोग में यह सिद्ध भी किया गया है। संभवतः यह दबाव भी पिंडों को आकाश में बने गड्ढों की तरफ़ धकेलने में मदद करता है, जिसे गुरुत्वाकर्षण कहते हैं।
आदमी दरअसल विशेष किस्म का आकाश है। उसका शरीर तो केवल उस आभासी आकाश का निर्माण करने वाली मशीन है, ब्लैकहोल की तरह। आकाश में सदैव आभासी तरंगे बनती, मिटती रहती हैं, पर उन्हें कोई भी, परमात्मा भी अनुभव नहीं करता, ऐसे ही जैसे समुद्र अपनी तरंगों को महसूस नहीं करता। यह समुद्र और उसकी तरंग का उदाहरण शास्त्रों में अनेक स्थानों पर मिलता है। मस्तिष्क भी उसमें वैसी ही आभासी तरंगें बनाता है, पर उसे जीवात्मा अनुभव करता है, और भ्रम में पड़कर अपने पूर्ण परमात्माकाश रूप को भूलकर जीवात्माकाश बन जाता है। इसे ब्लैकहोल की तरह आकाश में अनंत गड्ढा मान लो।
ऐसा लगता है कि फिर ब्लैकहोल के आकाश में ब्रह्मांड नहीं बनेगा। क्योंकि वह आभासी तरंगों का जाल तो बाहरी मूल आकाश में है जिससे पदार्थ बनते हैं, वह ब्लैकहोल में नहीं है या कम है। पर ब्लैकहोल के आकाश में तारे का द्रव्यमान भी एनकोडिड है, शायद डार्क एनर्जी या डार्क मैटर के रूप में। वह नया ब्रह्माण्ड बनाता हो। या ब्लैकहोल के आकाश में दूसरे व हल्के किस्म की आभासी तरंगें पैदा हो जाती हों जो पदार्थ व ब्रह्माण्ड बनाती हों। फिर उसमें भी कभी ब्लैकहोल बनेगा। जो फिर से नया ब्रह्माण्ड बनाएगा। यह सिलसिला पता नहीं कहां रुकेगा। कुंडलिनी योग से तो सिलसिला जल्दी ही रुक जाता है। योगवासिष्ठ में संकल्पपुरुष शब्द कई जगह लिखा आता है। शायद यह आदमी के लिए कहा गया है कि वह ब्रह्मा के मन के संकल्प या स्वप्न का आदमी है, असली नहीं। इसी तरह आदमी जब किसी देवता, गुरु आदि का ध्यान करता है, तो वह उसका संकल्पपुरुष बन जाता है। पर क्या वह संकल्पपुरुष अपना पृथक अस्तित्व महसूस करता है हमारी तरह, यह विचारणीय है। कई सभ्यताओं में मान्यता है कि जबतक किसी पूर्वज को उसके वंशजों द्वारा याद किया जाता है और श्राद्ध आदि धार्मिक समारोहों के माध्यम से पूजा जाता है, वह तब तक स्वर्ग में निवास करता है। इस पर कोको नाम की बेहतरीन एनिमेशन फिल्म भी बनी है। इसका मतलब है कि हम ध्यान से नया अस्तित्व तो नहीं बना सकते, पर यदि पूर्वनिर्मित अस्तित्व का ध्यान करते हैं, तो उसे उससे पोषण प्राप्त होता है। फिर तो यह भी हो सकता है कि एक उच्च कोटि का योगी ब्रह्मा की तरह अपने मन से नए मनुष्य की रचना कर दे। शास्त्रों में ऐसी बहुत सी कथाएं आती हैं। एक ऋषि ने तो अपने विवाहोत्तर विहार के लिए मनोवांछित दुनियावी साजोसामान और प्राकृतिक नजारे अपनी योगशक्ति से पैदा कर दिए थे। यह तो ऐसे ही है जैसे ब्लैकहोल में बिल्कुल अपने पितृ ब्रह्मांड के जैसा एक अन्य ब्रह्मांड का निर्माण होता है। अगर शास्त्रों का संकल्पपुरुष संभव है, तब तो ब्लैकहोल के अंदर ब्रह्मांड की उत्पत्ति भी संभव है।
ब्लैकहोल इसीलिए तो गड्ढा है, क्योंकि वह मूल आकाश की आभासी तरंगों से रहित मतलब खाली है। मतलब बेशक मूल आकाश में ही है, पर खाली है, अर्थात उसकी सृष्टि से अछूता है।हालाँकि, मूल आकाश की आभासी तरंगें अभी भी अपने मूल स्थान पर हैं, लेकिन इसके ऊपर एक नया आकाश भी बन गया है, पर वह मूल आकाश की आभासी तरंगों के प्रभाव से रहित है। यह कैसे हो सकता है। सीधे शब्दों में कहें तो यह केवल एक और एक ही आकाश है, लेकिन इसके अनगिनत रूप एक ही समय में आभासी तरंगों की विविधता के रूप में मौजूद हैं। अद्भुत मामला है। मैं पिछली एक पोस्ट में भी बता रहा था कि एक ही अनन्त आकाश में एक ही स्थान पर अनगिनत ब्रह्माण्ड हो सकते हैं। संभवतः उन सभी की आभासी तरंगें एकदूसरे से अप्रभावित रहती हों। आत्मा के मामले में भी ऐसा ही होता है। एक ही अनंत अंतरिक्ष में असंख्य आत्माएं अर्थात अलग-अलग जीवों के अपनेअपने अनंत अंतरिक्ष हैं, जो विचारों के रूप में एक-दूसरे की आभासी और सूक्ष्म सृष्टिरचनाओं अर्थात ब्रह्मांडों को नोटिस नहीं कर पाते अर्थात उन्हें प्रभावित नहीं कर पाते। जीवों के मामले में तो सभी जीवों की आभासी तरंगें एकसमान स्वभाव की हैं, फिर भी वे एकदूसरे की पहुंच से परे हैं, शायद स्थूल ब्रह्मांडों के मामले में भी ऐसा ही हो, मतलब वर्चुअल तरंगें एकसमान किस्म की हैं, पर एक ही स्थान पर एक ब्रह्मांड अन्य सभी ब्रह्मांडों से पूरी तरह अप्रभावित और कटा हुआ है। दिवंगत जीवात्मा में सबकुछ सूक्ष्म मतलब अनभिव्यक्त रूप में रहता है, इसलिए उसमें अंधेरा है। ब्लैकहोल में भी इसीलिए अंधेरा है। संभवतः यह अंधकारमय अनुभूति ही श्याम ऊर्जा अर्थात डार्क एनर्जी है, कोई भौतिक वस्तु नहीं। इसीलिए ऐसा प्रतीत होता है कि यही तथाकथित सबसे छोटी भौतिक इकाई अर्थात सिंगुलैरिटी अर्थात ओम है। डार्क मैटर कहना ज्यादा बेहतर होगा, क्योंकि इसका द्रव्यमान है, जिसमें गुरुत्व बल है। मुझे तो लगता है कि दोनों एक ही चीज़ है, कभी यह एनर्जी के रूप में व्यवहार करती है, तो कभी मैटर के रूप में, ऐसे ही जैसे आदमी के मन का अंधेरा कभी शांत, हल्का और आनंदप्रद सा प्रतीत होता है, तो कभी घना, भारी और दुखप्रद सा। पहले किस्म के अंधेरे से आदमी योग आदि की तरफ़ मुड़कर दुनिया से दूर भागने की कोशिश करता है, पर दूसरे किस्म के अंधेरे से दुनियादारी को अपनी तरफ आकृष्ट करता है। योग की यह विशेष खासियत है कि यह डार्क मैटर को हल्का करके डार्क एनर्जी में परिवर्तित करने की कोशिश करता है। यह ऐसे ही है, जेसे डार्क एनर्जी में धकेलने का गुण होता है, पर डार्क मैटर में आकर्षित करने का। इसका वर्णन हमें शास्त्रों में मिलता है जब कोई एक ऋषि से पूछता है कि प्रलय के बाद सृष्टि कैसी होती है, तो ऋषि कहते हैं कि इतना घनीभूत अंधेरा होता है कि अगर कोई चाहे तो उसे मुट्ठी में भर ले। यह डार्क मैटर की बात हो रही है, क्योंकि पदार्थ ही मुट्ठी में भरा जा सकता है, खाली आसमान नहीं। मुझे तो लगता है कि बेशक यह साधारण पदार्थ नहीं होता पर उसके जैसा सॉलिड महसूस होता है, वैसे ही जैसे क्वांटम कण दरअसल पदार्थ नहीं तरंगरूप होते हैं, पर पदार्थ के जैसा व्यवहार भी करते हैं।

चंद्रयान-3 प्रक्षेपण हेतु शुभकामनाएं