कुंडलिनीयोग से गंगा की तरह बहती हुई शक्ति शिवलिंगरूपी चक्रों को सिंचित करती है

अत्रि-अनसूया की प्रसिद्ध पौराणिक कथा

शिवपुराण में अनसूया की कथा आती है। अनसूया मतलब किसी की असूया या निंदा न करने वाली। एक बार महान अकाल पड़ा। हर जगह पानी की कमी हो गई। लोग व प्राणी प्यास से व्याकुल होकर मरने लगे। साधुओं से संसार का दुख देखा नहीं जाता। इसलिए अत्रि मुनि पानी के लिए तप करने लगे। उनके शिष्य भी उनको छोड़कर चले गए। केवल अनसूया अपने पति की सेवा करती रही और प्रतिदिन शिवलिंग का पूजन करती रही। एक दिन अत्रि ने पानी मांगा। अनसूया कमंडल लेकर पानी ढूंढने चल पड़ी। रास्ते में उसे गंगा मिली। गंगा अनसूया के पातिव्रत्य से प्रसन्न हो गई। अनसूया ने गंगा से पानी मांगा। गंगा ने उसे एक गड्ढा करने को कहा। वह गड्ढा पानी से भर गया। अनसूया पानी लेकर चली गई। उसने अत्रि को पानी पिलाया। अत्रि ने कहा कि वह रोज के पिए जाने वाले पानी के जैसा नहीं था। अनसूया ने सारी बात बता दी। वह अत्रि को उस गड्ढे के पास ले गई। दोनों ने उसमें आचमन व स्नान किया। उससे सारे लोक तृप्त हो गए। गंगा जाने लगी तो अनसूया ने उससे हमेशा वहीं रहने के लिए प्रार्थना की। गंगा ने बदले में उससे उसका एक साल का पतिव्रत धर्म का और शिव पूजा का फल मांगा। गंगा ने कहा कि उसे पतिव्रता धर्म सबसे ज्यादा पसंद है। अनसूया ने वह दे दिया तो गंगा वहीं पर बस गई। साथ में शिव भी अत्रीश्वर लिंग के रूप में हमेशा के लिए वहीं विराजमान हो गए।

मिथक कथा का स्पष्टीकरण

अत्रि जीवात्मा है। अत्रि का शाब्दिक अर्थ है, तीनों गुणों से रहित। ऐसा आत्मा ही है। अनसूया बुद्धि है। बुद्धि किसी की निंदा नहीं करती, क्योंकि वह सबसे अपना काम बनवाना चाहती है। निकम्मा मन ही निंदा करता है। बुद्धि अपने पति जीव की पतिव्रता पत्नि की तरह ही है। वह जीव की हर प्रकार से सेवा करती है, साथ में परमेश्वर शिव की पूजा करती रहती है। निकम्मा मन ही कुछ नहीं करता। दरअसल बुद्धि से काम होता है, और कर्म को ही पूजा कहा गया है। शिवलिंग की पूजा इसलिए कहा है क्योंकि संसार पुरुष मतलब शिव और प्रकृति मतलब शक्ति के संयोग से ही बना है। शरीर ही वह सूखाग्रस्त देश है। शरीर की सभी कोशिकाएं ही उसके लोगबाग और प्राणी हैं। वे प्यासे मतलब शक्तिरूपी जल से वंचित रहने लगे। शक्ति जल की तरह ही बहती है। बुद्धि ऋषि अत्रि रूपी आत्मा को गुजारे लायक शक्ति या जीवनयापन के लिए साधारण पानी दिलवाती थी। पर उससे पूरे शरीरदेश का गुजारा नहीं होता था। इसलिए अतिरिक्त शक्ति के लिए ऋषि तप अर्थात कुंडलिनी योगसाधना करते हैं। एकदिन ऋषिजीव के शक्तिजल मांगने पर अनसूयाबुद्धि पूरे देहदेश में भटकने लगी उसकी खोज में। उसे शिवलिंग की कृपा से मूलाधार के आसपास यौनाधारित कुंडलिनी शक्ति मतलब गंगा महसूस हुई। उसने शरीर के प्राणों को मतलब दहदेश के कर्मचारियों को वहां गड्ढा बनाने के लिए मतलब सिद्धासन में मूलाधार को एड़ी से दबाने के लिए प्रेरित किया या योगासनों, मालिशों आदि से पिछले मणिपुर चक्र में संवेदनात्मक गड्ढा बनवाया। मुझे तो लगता है कि पीठ वाले मूलाधार या हिप बोन से ऊपर की ओर लगता गहरा गड्ढा ही वह गड्ढा है। उसमे मालिश के समय सीधी हथेली के आधार से जोर से दबाकर और धीरे धीरे ऊपर खिसका कर तेज व आनंदमय सनसनी महसूस होती है जो रीढ़ की हड्डी में ऊपर की ओर चढ़ती लगती है। यह असली मूलाधार या मूलाधार से सीधा जुड़ा लगता है, क्योंकि मूलाधार को भी गड्ढा ही कहा जाता है अक्सर। मेरुदंड में उंगलियों के बल से मालिश नहीं करनी चाहिए, क्योंकि इससे नाजुक हड्डी में चोट जैसी हानि का डर बना रह सकता है। वहां दिव्य जल भर गया मतलब वहां शक्ति संवेदना महसूस हुई। उसने वह जल ऋषि को पिलाया मतलब जीवात्मा ने उस संवेदना को महसूस किया। जीवात्मा को वह और दिन से अलग और दिव्य लगा क्योंकि उसमें यौनानंद भी मिश्रित था। दोनों ने उसमें स्नान आचमन किया मतलब वह मूलाधार से चढ़कर मस्तिष्क तक चढ़ गई जिससे पूरे शरीर के साथ दोनों तरोताजा हो गए। बुद्धि और जीवात्मा दोनों मस्तिष्क में रहते हैं और आपस में जुड़े होते हैं इसलिए सबकुछ साथ साथ महसूस करते हैं। इसको दूसरे तरीके से भी ले सकते हैं कि एक तांत्रिक जोड़ा यबयुम आसन में एकसाथ शक्ति का उपभोग कर रहा है। सारे जीवजंतु जल पीकर तृप्त हो गए मतलब शरीर के सारे सेल्स शक्ति से रिफ्रेश और रिचार्ज हो गए। गंगा को अनसूया का पतिव्रता धर्म पसंद आया। जरूर उसने उसकी परीक्षा ली होगी, तभी पता चला। आजकल तो पतिव्रता धर्म के परीक्षक बहुत हैं। दफ्तर या कामधंधे पे जाने वाली महिलाओं को विभिन्न पुरूषों के द्वारा उन्हें प्रेमभरी अश्लीलता से झांकना व उनसे बतियाना, उनसे हरकत करने की फिराक में रहना आदि उनकी परीक्षा ही है। घर के अंदर बैठकर परीक्षा थोड़े न होगी। मतलब साफ़ है कि रहो सबके साथ पर सेवा अपने पति की ही करो। गंगा ने स्थायी तौर पर वहां बसने के बदले में अनसूया से एकसाल का सदकर्मफल मांगा मतलब एक साल की तांत्रिक योगसाधना और शिवलिंग पूजा से सुषुम्ना स्थायी तौर पर जागृत हो सकती है। वहां अत्रीश्वर लिंग की भी स्थायी स्थापना हो गई। मुझे तो यह जागृत मूलाधार चक्र ही लगता है। चक्र लिंगरूप ही हैं, क्योंकि वहां लिंग जैसी ही संवेदना अनुभूत होती है। द्वादश ज्योतिर्लिंग बारह चक्र ही हैं। ज्योति वहां ध्यानचित्र के चमकने से पैदा होती है। वह ध्यानचित्र शिव, गुरु, प्रेमी आदि किसी का भी रूप हो सकता है। शिवपुराण के अनुसार बहुत से लिंग और उपलिंग हैं, पर ये बारह ज्योतिर्लिंग मुख्य हैं। अन्य लिंगों को लिंग ही कहा है, ज्योतिर्लिंग नहीं, क्योंकि कुंडलिनीचित्र की चमक चक्रों पर ही महसूस होती है। वैसे तो शरीर की हरेक कोशिका को लिंग कह सकते हैं, क्योंकि सबके ऊपर शक्तिरूपी जल गिरने से ही वे क्रियाशील हैं। जहां तक गंगारूपी कुंडलिनी शक्ति पहुंचती है स्नान कराने को, वहां तक लिंग ही लिंग हैं। वैसे भी रीढ़ की हड्डी में सेरेब्रोस्पाइनल फ्लूड बहता है, जो पानी की तरह ही है। कई वैज्ञानिक दावा करते हैं कि उसी फ्लूड के प्रवाह के रूप में शक्ति का प्रवाह होता है। हालंकि सुषुम्ना जागरण के समय वह चमकीली संवेदना रेखा के रूप में बहती है। हो सकता है कि दोनों ही तरीकों से प्रवाह हो, खासकर आम व साधारण शक्ति प्रवाह में फ्लूड प्रवाह का योगदान ज्यादा हो। इस कथा से लगता है कि किसी ऋषि ने कुंडलिनी शक्ति की खोज कर के उसको महसूस किया, जिसको उन्होंने सीधा न बताकर मिथक कथा के रूप में बताया।

Kundalini Yoga powered Ganges flow irrigates the chakras in the form of Shivlinga

Famous legend of Atri-Anasuya

The story of Anasuya comes in Shivpuran. Anasuya means one who does not criticize or condemn anyone. Once there was a great famine. There was shortage of water everywhere. People and animals started dying due to thirst. Saints cannot see the sufferings of the world. Therefore, Sage Atri started doing penance for water. His disciples also left him. Only Anasuya continued to serve her husband and worshiped the Shivling everyday. One day Atri asked for water. Anasuya took the kamandal that’s sacred handheld pitcher and started searching for water. On the way she met Ganga. Ganga was pleased with Anasuya’s devotion to her husband. Anasuya asked for water from Ganga. Ganga asked her to dig a pit. That pit became filled with water. Anasuya went away with water. He gave water to Atri. Atri said that it was not like everyday drinking water. Anasuya told the whole story. She took Atri to that pit. Both of them took bath in it and drank it. All the people were satisfied with that. When Ganga started leaving, Anasuya prayed to her to stay there forever. Ganga in return demanded from her the fruit of her one year’s husband’s service and worship of Shiva. Ganga said that she likes husband service the most. When Anasuya gave it, Ganga settled there. Along with this, Shiva also sat there forever in the form of Atrishwar Linga.

the explanation for mythological story

Atri is a living soul. Atri literally means devoid of all three qualities or gunas. Only the soul is like this. Anasuya is intelligence or intellect. Intelligence does not condemn anyone, because it wants everyone to get its work done. Only a useless mind condemns. Intelligence is like a devoted wife to her husband as soul. She serves the living being soul in every way, along with worshiping Lord Shiva. An idle mind does nothing. Actually work is done by intellect, and work itself has been called worship. Work is the worship of Shivling because the world is made up of a combination of Purush meaning Shiva and Prakriti meaning Shakti. The body itself is that drought-stricken country. All the cells of the body are its people and creatures. They were thirsty means deprived of water in the form of energy. Energy flows like water. Intellect used to provide the soul in the form of Rishi Atri with enough energy or simple water for living. But the whole body country could not survive well with it. That’s why sage does penance i.e. Kundalini Yogasadhana for extra energy. One day, on asking for Shakti-jal by Rishi-jiva, Anasuya-buddhi started wandering all over the body in search of it. By the grace of Shivling, she felt the sexual based Kundalini Shakti i.e. Ganga around Muladhar. She inspired the prana of the body i.e. the workers of Dahdesh or body-country to make a pit there i.e. to press Muladhara with the heel in Siddhasana or to make a sensory pit in the front Manipur Chakra by yogasanas, massages etc. It seems to me that this pit is the deep pit above the base of the back or the hip bone prominence. At the time of massage, by pressing hard with the base of the straight palm and slowly sliding upwards, a sharp and blissful sensation is felt, which starts climbing upwards in the spinal cord. It seems to be directly related to the real or textual Mooladhara, because Mooladhara is also often referred to as the pit. Massage should not be done in the spine with the force of fingers, because there can be a fear of damage like injury to the delicate bone. Divine water was filled there, which means there was a feeling of blissful energy. She fed that water to the sage means the soul felt that sensation. The soul found it different and divine from other days because sexual pleasure was also mixed in it. Both of them took bath in it, which means that it climbed up from the coccyx to the brain, due to which both of them got refreshed along with the whole body. Both the intellect and the soul reside in the brain and are connected to each other, so they feel everything together. It can also be taken in another way that a tantric couple is consuming energy together in Yabyum posture. All living beings were satisfied after drinking water, which means all the cells of the body were refreshed and recharged with energy. Ganga liked Anasuya’s chastity. Surely she must have taken hes test, only then came to know. Nowadays there are many examiners of the religion of chastity. For women going to office or work, various men peeping at them and talking to them with love-filled obscenities, being in the mood to misbehave with them, etc. is their test. There will be no exam while sitting inside the house. The meaning is clear that stay with everyone but serve your husband only. Ganga asked Anasuya for a year’s good deeds in exchange for permanently settling there, which means that Sushumna can be permanently awakened by one year’s Tantric Yogasadhana and Shivling worship. There the Atriswar Linga was also established permanently. To me it seems to be the awakened Muladhar Chakra. Chakras are in the form of lingas, because the same sensation as linga-based is experienced there. Twelve Jyotirlingas are twelve chakras only. The light is created there by the shining of the meditation picture. That meditation picture can be the form of Shiva, Guru, lover etc. According to Shivpuran, there are many lingas and upalingas, but these twelve Jyotirlingas are the main ones. Other lingas are called sub or upa lingas only, not Jyotirlingas, because the brightness of the Kundalini picture is felt only on the chakras. By the way, every cell of the body can be called a linga, because they become active only when Ganges water in the form of energy falls on them. As far as the Kundalini Shakti in the form of Ganga reaches to bathe, there is linga’s presence. Anyway, cerebrospinal fluid flows in the spinal cord, which is just like water. Many scientists claim that energy flows in the same way as the flow of a fluid. Although at the time of Sushumna awakening, energy flows in the form of sensationally bright line. It is possible that flow can occur in both ways, especially in the common and simple energy flow, the contribution of fluid flow is more. From this story it seems that any sage discovered Kundalini Shakti and realized it, which he told in the form of a myth rather than telling it directly.

कुंडलिनीयोग पर्यावरण संरक्षण के लिए विशेष महत्त्व रखता है

जब अर्जुन पाशुपत अस्त्र के लिए भगवान शिव की तपस्या कर रहे थे, तब दुर्योधन का भेजा मूक दैत्य एक सुअर का रूप धारण कर वहां आया। वह पर्वतों के शिखरों को तोड़ता हुआ, अनेक वृक्षों को उखाड़ता हुआ तथा विविध प्रकार के अर्थहीन शब्द करता हुआ उसी मार्ग से जा रहा था, जहां अर्जुन था। उसको देखकर अर्जुन शिव का स्मरण करने लगा। शिव उसे मारने के लिए भीलराज बनके आए। अर्जुन और शिव के बीच वह शूकर अद्भुत शिखर की तरह लग रहा था। दोनों ने एकसाथ बाण चलाया। शिवजी का बाण पूंछ में घुसकर मुख से निकलकर शीघ्र ही पृथ्वी में विलीन हो गया। अर्जुन का बाण (शायद मुख में प्रविष्ट होकर) पूंछ से निकलकर भूमि पर पार्श्वभाग में गिर गया। शूकर उसी समय मर कर गिर गया।

उपरोक्त मिथक कथा का स्पष्टीकरण

दुर्योधन मतलब अहंकार अर्जुनरूपी कर्मयोगी जीवात्मा से इतना काम करवाता है कि उसकी इड़ा और पिंगला नाड़ियां क्रियाशील हो जाती हैं, मतलब अर्जुन का शरीर ही शूकररूप हो जाता है। मूलाधार ही उसकी पूंछ है। इड़ा और पिंगला उसके किनारे वाले दो नुकीले दांत हैं। द्वैत के जंगल में भटकते मन के विविध विचार उसका मुखभाग है। केवल भटकता हुआ मन ही पर्वतों को तोड़ सकता है, शरीर नहीं। मूक गूंगे को कहते हैं। क्योंकि भटकता मन आदमी को कभी नहीं कहता कि वह उसका दुश्मन है और उससे लड़ने आया है, पर धोखे से हमला करता रहता है, इसीलिए उसे मूक दैत्य कहते हैं। जैसे जीवात्मा और परमात्मा के बीच में मन एक पहाड़ की तरह भासता है, वैसे ही वह शूकर भास रहा था। इड़ा और पिंगला नाड़ियों के बारीबारी से क्रियाशील होने से आदमी इतना क्रियाशील हो जाता है कि जैसे वह पहाड़ तोड़ने को तैयार होए। इड़ा के क्रियाशील होने पर वह दुनिया के काम पागलपन जैसे से भरकर ताबड़तोड़ ढंग से करता है, और पिंगला के चालू होने से वह सुस्ता के सो जाता है। नींद से जागकर तरोताजा होकर फिर से लूट खसूट जैसे पापकर्म करने दौड़ पड़ता है। वह इसी अंधेरे और प्रकाश के द्वैत के बीच झूलता रहता है, और उनके बीच वाली सुषुम्ना नाड़ी की साम्य या अद्वैत अवस्था को नहीं देख पाता। भारतीय जंगली सूअर का रंग भी काले और भूरे रंग का मिश्रण है, जो द्वैत को दर्शाता है। पशु की तरह मूर्खता से भरकर  घटिया और पर्यावरणघाती काम करता रहता है। आजकल का आदमी ऐसा ही तो है। क्रियाशीलता पर ब्रेक ही नहीं है। अंधे की तरह हर कहीं सिर मार रहा है। जमीन को खोखला कर रहा है। वनों का सफाया कर रहा है। हवा, जमीन और जल को प्रदूषित करके उसमें आनंद और मस्ती के साथ लोट रहा है। ये सब सुअर के ही लक्षण तो हैं। शिव ने पूंछ से मतलब मूलाधार से तीर घुसाया, मतलब सुषुम्नारूपी शक्तिरेखा को क्रियाशील किया। दरअसल शिवलिंग के ध्यान व पूजन से ऐसा ही होता है। वह तीर उसके मुख से मतलब सहस्रार चक्र से निकलकर पृथ्वी में मतलब फ्रंट चैनल से शरीर में विलीन हो गया।
अर्जुन शिवलिंग का ध्यानपूजन तो वैसे भी कर ही रहा था। उससे स्वाभाविक है कि उसकी सुषुम्ना क्रियाशील हो गई। यह ब्रह्मशिर तीर ब्रह्मरंध्र से बाहर निकलता है। सूअर का पूरा शरीर ही मुखरूप है। ऐसा भी समझ सकते हैं कि वह तीर फिर आज्ञा चक्र में विलीन हो गया। वहां से वह मुख तक पहुंचता ही है, तालु के स्राव के माध्यम से। वहां वह स्राव भूमि मतलब उदर में चला जाता है, और वहां भोजन को पचाने में शक्तिरूप में व्यय या विलीन हो जाता है। जैसे भूमि में अन्न बनता है, वैसे ही उदर में भी बनता है, बेशक हल्के और टूटे हुए सूक्ष्म टुकड़ों के रूप में।
अर्जुन ने तालु से जीभ को छुआ कर मस्तिष्क की शक्ति को फ्रंट चैनल से नीचे उतारा। इससे वह ऊपर चढ़ी हुई शक्ति वापिस मूलाधार तक चली गई। मस्तिष्क के अंदर जो अर्जुन के द्वारा अपनी इच्छा से ध्यान लगाया जाता है, वह अर्जुन का छोड़ा हुआ तीर है। वह ऊपर से नीचे की ओर आता है फ्रंट चैनल से। मान लो कि वह शक्तिबाण मूलाधार तक पंहुचा और बाहर निकलकर पार्श्वभाग में जमीन पर गिर गया। पर बाहर कैसे गिरा। एक तो यह संभावना है कि वीर्य रूप में शक्ति बाहर गिरी। पर अर्जुन उसे हासिल करने बाहर क्यों भागना था। वैसे वीर्य की शक्ति से ही बड़े बड़े काम होते हैं, बड़े बड़े उद्योग धंधे चलते हैं, और चारों ओर भौतिक समृद्धि छा जाती है। शायद अर्जुन उन्हें अपना अपना कहते हुए उन्हें बटोरने इधर उधर भागा। यह संभावना भी है कि शक्ति वीर्यरूप में वज्र शिखा तक आई, जिसे अर्जुन ने योग से वापिस ऊपर खींचना चाहा। पर पार्श्वभाग में कैसे गिरी। हो सकता कि योनि में गिरी हो, जिसे वज्रोली मुद्रा से वापिस खींचा जा रहा हो। पर इसमें शिवगणों को आपत्ति नहीं होनी चाहिए थी, क्योंकि यह व्यक्तिगत मामला है। शिवगण ने कहा कि वह शूकर शिव के तीर से मरा और वह पार्श्वभाग में गिरा हुआ शिव का तीर है। दरअसल शिवलिंगम के प्रभाव से मूलाधार की शक्ति ही सहस्रार तक जाकर फिर मुड़कर फ्रंट चेनल से नीचे आ रही थी। अर्जुन को लगा कि वह शक्ति उसने पैदा की अपने मस्तिष्क में ध्यान लगाकर, पर वास्तव में वह मूलाधार से ऊपर आ रही शक्ति के बल से ही मस्तिष्क में ध्यान कर पा रहा था, केवल अपने आत्मबल या इच्छाशक्ति से नहीं। मूलाधार चक्र की जागृति से सुषुम्ना सक्रिय हो गई थी, जिसके प्रभाव से इड़ा और पिंगला निष्क्रिय सी हो गई थीं। मतलब अज्ञानरूप सुअर मर गया था और उससे होने वाला अज्ञानजनित उत्पात भी। अर्जुन का अहम में आकर शिवलिंग का आश्रय छोड़ना या शिवलिंग को अज्ञानशूकर को मारने का श्रेय न देना ही उसका शिवावतार भीलराज़ से लड़ना है। अंत में उसे शिवलिंग का माहात्म्य समझ आना ही भीलराज के द्वारा उसे हराना है। अर्जुन के पार्श्वभाग में गिरा हुआ शक्तिबाण अन्न, घास, पुष्प आदि किसी भी रूप में हो सकता है, जिसे उसने टांगों से चलकर उगाया था। टांगों को मुख्यतः मूलाधार से ही शक्ति नीचे उतरती है। और मूलाधार को शिवलिंग से शक्ति मिली थी। इसीलिए शिवगण उन पर अपना हक जता रहे थे। अन्न, घास, पत्ते, पुष्प आदि खाने वाले पशु, पक्षी और कीट ही शिवगण हैं, जो अपने जीवन के लिए आदमी की दया पर आश्रित हैं।
अर्जुन ने कहा कि वह बाण पिच्छ रेखाओं से चित्रित है तथा उसमें उसका नाम अंकित है। बाणरूपी फ्रंट चैनल की रेखाएं हम पसलियों की लकीरों को कह सकते हैं, जो उसके शुरु में ही होती हैं। नाम खुदा हुआ हम हृदय चक्र को कह सकते हैं, क्योंकि उसीमें आदमी का पूरा मनोभाव मतलब परिचय छिपा होता है। अहंकारी आदमी लड़ाई तो करता ही है ईश्वर के साथ, अपनी संपत्ति बटोरने के लिए। परमात्मा उसे उस स्वार्थ की सजा भी देते ही रहते हैं। यही शिव और अर्जुन के बीच का युद्ध है जो मल्लयुद्ध तक पहुंच जाता है। फिर ऐसा समय आता है कि आदमी अपने स्वार्थ के लिए भगवान के मंदिर में माथा रगड़ता है। यह कहानी का वही भाग है, जिसमें अर्जुन शिव को पैरों से पकड़ता है और उसे घुमाकर पटकने की कोशिश करता है, पर उसी समय अपने पैर पकड़े जाने से प्रसन्न होकर शिव अपने असली रूप में आ जाते हैं और उसे वरदान रूप में पाशुपत अस्त्र देते हैं। यह ऐसे ही कि जब आदमी भगवान के मंदिर में किसी भी भाव से जाकर सद्बुद्धि प्राप्त करता है, और अनजाने में ही विपत्ति से बचने का वर प्राप्त कर लेता है। पाशुपत अस्त्र मतलब शिव ने उपरोक्त घटनाक्रम के माध्यम से उसे समझा दिया था कि मूलाधार ही शक्ति को अच्छे से नियंत्रित कर सकता है, सहस्रार या मस्तिष्क नहीं। इसी समझ से उसने अश्वत्थामा के द्वारा छोड़े हुए ब्रह्मास्त्र से हो रही मस्तिष्क की जलन को शांत किया था।
इस घटना को निम्न प्रकार से और ज्यादा स्पष्ट रूप से समझा जा सकता है। अर्जुन भीलरूपी शिव से कई वर्षों तक युद्ध करता रहा, पहले तीरों से और फिर मल्लयुद्ध से। दरअसल ऐसा युद्ध अहंकार और सत्य के बीच ही हो सकता है, क्योंकि दो व्यक्ति तो वर्षों तक लगातार नहीं लड़ सकते। अंहकार पहले अपने जीवन के सारे साजोसामान और सारी समृद्धियां परमात्मा को झुठलाने में लगा देता है। परमात्मा उन्हें बारीबारी से नष्ट करते जाते हैं ताकि वह सुधर सके। बेशक वे उन्हें उसके मन में ही नष्ट करे उनसे बोरियत के रूप में, बाहरी भौतिक रूप में नहीं। अंत में जब कुछ नहीं बचता तो आदमी अपने अंदर मौजूद उन भौतिक उपलब्धियों की यादों और वासनाओं की मदद से प्रभु से लड़ता है मतलब परमात्मा से अलग होकर अपनी पृथक सत्ता बनाए रखता है। अगर कोई घर का सदस्य घर छोड़ कर जाएगा, तो लड़कर ही जाएगा, प्रेमभाव से गले मिलकर तो नहीं। वासना पंजाबी शब्द वाशना से बना लगता है, जिसका मतलब गंध होता है। सारा मजा गंध में ही होता है। जब जुकाम आदि में गंध महसूस नहीं होती, तब खाना बिल्कुल भी स्वादिष्ट नहीं लगता। आपने देखा होगा कि कभी कोई पुरानी धुंधली याद आती है, पूरे मजे के साथ। ऐसा लगता है कि जो मजा उस असली स्थूल भौतिक घटना के समय भी नहीं आया होगा, वो उसकी बहुत धुंधली सी याद में आता है। यही उस घटना की वासना या गंध है। यह ऐसे ही होती है जैसे किसी इत्र की खुशबू। शायद यही संसार का सबसे सूक्ष्म रूप है जिसे तन्मात्रा भी कहते हैं। अगर बीती घटनाओं या बीते संसार की ऐसी गंधें आ रही हों, तो समझो योगी साधना के उच्च पद पर स्थित है और उसका सांसारिक कचरा शुद्ध होकर आत्मा में विलीन होता जा रहा है। शीघ्र ही उसे जागृति की झलक भी मिल सकती है। जब वासना रूपी अंतिम हथियार भी खत्म हो जाता है, तब वह अंधेरे जैसे में डूबने लगता है, जिसे डार्क नाइट ऑफ साउल या आत्मा की अंधेरी रात भी कहते हैं। फिर वह परमात्मा को हराने के लिए उन्हींके मंदिर जाता है, मतलब वह शिव को उठाकर फेंकने के लिए उन्हीं के पैर पकड़ता है। यह ऐसे ही है जेसे आदमी भौतिक समृद्धियों की मुराद मांगने मंदिर जाता है। फिर परमात्मा प्रसन्न होकर उसके सामने अपना असली रूप प्रकट कर देते हैं, जिससे वह उसी पल हार मान लेता है। परमात्मा के प्रकाश के सामने अहंकार का अंधेरा टिक ही नहीं सकता। शायद यही जागृति है।

Kundalini Yoga is important for environmental protection

When Arjun was doing penance to Lord Shiva for the Pashupat weapon, a demon named Mook sent by Duryodhana came there in the form of a pig. He was going through the same route where Arjun was, breaking the peaks of the mountains, uprooting many trees and shouting various types of meaningless words. Seeing him, Arjun started remembering Shiva. Shiva came in the form of Bhilraj or jungle tribe’s king to kill him. That boar between Arjuna and Shiva looked like a wonderful peak. Both of them fired arrows together. Lord Shiva’s arrow entered the tail, came out of its mouth and soon disappeared into the earth. Arjun’s arrow (probably after entering the mouth) came out of its tail and fell on the ground in the side. The pig fell down dead at that very moment.

Explanation of the above myth

Duryodhana means ego makes Arjun’s Karmayogi soul do so much work that his Ida and Pingala nadis become active, meaning Arjun’s body itself becomes like a pig. The mooladhara itself is its tail. Ida and Pingala are the two sharp teeth on its sides. The diverse thoughts of the wandering mind in the duality-forest are its face. Only the wandering mind can break the mountains, not the body. The Mook name is Hindi word for dumb. Because the wandering mind never tells a man that he is his enemy and has come to fight with him, but keeps on attacking by deceit, that is why it is called dumb demon. Just as the mind feels like a mountain between the soul and the Supreme Soul, similarly it was feeling like a pig. Due to the alternate activation of Ida and Pingala nadis, a person becomes so active as if he is ready to break a mountain. When Ida is activated, he does the work of the world in a frenzy, and when Pingala is activated, he falls asleep. After waking up from sleep and so getting refreshed, again starts running to do sinful deeds like looting and hunting. He oscillates between this duality of darkness and light, and does not see the equanimity or non-duality of the sushumna nadi between them. The color of the Indian wild boar is also a mixture of black and brown, indicating the duality. Filled with stupidity like an animal, he keeps on doing bad and environmental-killing work. Nowadays man is like this. There is no brake on activity. He is hitting his head everywhere like a blind man. Hollowing out the ground. The forests are being destroyed. After polluting the air, land and water, he is roaming in it with joy and fun. All these are characteristics of a pig. Shiva inserted an arrow through its tail, which means Shiva caused activation of the sushumna channel through mooladhara. Actually, this is what happens by meditating and worshiping Shivalinga. That arrow came out of his mouth i.e. Sahasrar Chakra and merged into the body through the front channel called as getting lost in the earth.
Arjun was anyway meditating and worshiping Shivalinga. It is natural that his Sushumna became active. This Brahmashir arrow emerges out of the Brahmarandhra. The whole body of the pig is the face. It can also be understood that the arrow turned down and merged into the agya chakra. From there it reaches the mouth, through the secretions of the palate. There that secretion goes into the land, that is, the stomach, and there it is spent or merged in the form of energy in digesting food. Just as food is made in the soil, similarly it is made in the stomach too, of course in the form of light and broken micro pieces to be absorbed by the body.
By touching the tongue with the palate, Arjun brought down the energy of the brain through the front channel. Due to this, that previously ascended power went back to Muladhar down. That which is meditated by Arjuna by his will inside the brain, is the arrow released by Arjuna. It comes from top to bottom through the front channel. Suppose that Shaktibaan or energy arrow reached the Muladhar and came out and fell on the ground in the lateral part. But how did it fall out? There is a possibility that Shakti fell out in the form of semen. But why did Arjun have to run out to get it. By the way, great things are done with the power of semen, big industries and businesses run, and material prosperity spreads all around. Perhaps Arjun ran here and there to collect them, calling them his own. There is also a possibility that Shakti came in the form of semen to the Vajra tip, which Arjuna tried to pull back up through the yoga. But how did it fall to the ground? It may have fallen in the vagina, which is being pulled back through Vajroli Mudra. But Shivganas should not have objected in this, because it is a personal matter. Shivgan said that the pig was killed by Shiva’s arrow and it is the arrow of Shiva that fell to the ground. In fact, due to the effect of Shivlingam, the power of Mooladhar itself was going up to Sahasrar and then turning and coming down through the front channel. Arjuna thought that he created that power by meditating in his mind, but in reality he was able to meditate in the mind only by the power of the Shakti coming up from Muladhara, not by his self-power or will. With the awakening of Muladhara Chakra, Sushumna was activated, due to which Ida and Pingala became like inactive. Means the pig in the form of ignorance had died and also the mischief caused by ignorance alongwith. Arjuna leaving the shelter of Shivling forced to do so by his ego or not giving credit to Shivling for killing the ignorance form pig is his fighting with Shiva form Bhilraj. In the end, he has to understand the greatness of Shivling through his defeat by Bhilraj. The Shaktibaan that fell on the side of Arjuna could be in any form of food, grass, flower etc., which he had grown by walking with his legs. Energy descends mainly from the mooladhara to the legs. And Muladhar got power from Shivling. That’s why Shivgan was asserting his rights on them. The animals, birds and insects that eat food grains, grass, leaves, flowers etc. are Shivagana, who are dependent on the cooperation of man for their life.
Arjuna said that the arrow was painted with back lines and his name was inscribed on it. We can call the lines the ridges of the ribs situated transversely on the front channel, which are at its beginning. We can say that the name is engraved in the form of heart chakra, because in it the whole attitude of a man, meaning his identity, is hidden. Arrogant man would have fought only with God, to collect his wealth. God keeps on punishing him for that selfishness. This is the fight between Shiva and Arjuna which reaches to the wrestling match. Then a time comes when man rubs his head in the temple of God to fulfill his selfishness. This is the same part of the story, in which Arjuna grabs Shiva by his feet and tries to throw him around, but at the same time, pleased with his feet being held, Shiva reverts to his real form and gives him the Pashupat weapon as a boon. It is like when a man goes to the temple of God with any sense and attains good wisdom, and unknowingly obtains the boon of being saved from calamity. Pashupat Astra means Shiva had explained to him through the above incident that only Mooladhar can control Shakti well, not Sahasrara or brain. With this understanding, he calmed the irritation of the brain caused by the Brahmastra shot by Ashwatthama.
This phenomenon can be understood more clearly in the following way. Arjuna fought with Shiva in the form of Bhil for many years, first with arrows and then with wrestling. Actually such a war can happen only between ego and truth, because two persons cannot fight continuously for years. Ego first spends all the equipments and all the prosperity of its life in denying the God. God destroys them one by one so that man can improve. Of course he destroys them in his mind in the form of boredom with them, not in the outer physical form. In the end, when nothing is left, man fights with the Lord with the help of the memories and desires of those material achievements within him, that means he maintains his existence separate from the divine. If any member of the family leaves the house, he will go after fighting, not by hugging with love. Sanskrit word Vasna seems to be derived from the Punjabi word vashana or vice versa, which means smell. All the joy is in the smell. When there is no sense of smell due to cold etc., then food does not taste tasty at all. You must have noticed that sometimes an old memory comes to mind with great pleasure. It seems that the pleasure which might not have occurred even at the time of that actual physical event, comes in a very vague memory. This is the lust or smell of that event. It is just like the fragrance of a perfume. Perhaps this is the most subtle form of the world which is also called Tanmatra. If such smells of past events or the past world are coming, then understand that the Yogi is situated at a high stage of spiritual practice and his worldly waste is getting purified and merging into the soul. Soon he may even get a glimpse of awakening. When the last weapon of Vasana is destroyed, then one starts drowning in darkness, which is also called the Dark Night of the Soul. Then he goes to the temple of Lord Shiva to defeat him, which means he grabs Shiva’s feet to throw him away. It is like a man going to a temple to seek material prosperity. Then God becomes pleased and reveals His true form before him, due to which he accepts defeat at that very moment. The darkness of ego cannot stand in front of the light of God. Maybe this is awakening.

कुंडलिनीतंत्र और किन्नरों का परस्पर अटूट रिश्ता

शिव पार्वती सहस्रार में मिलने के बाद विभिन्न चक्रों पर भ्रमण करते हैं। दरअसल असली शिव तो पूर्ण अद्वैत रूप परब्रह्म परमात्मा हैं। असली पार्वती मानसिक ध्यान चित्र है। जो पुरुष और स्त्री के शरीर प्रणयप्रेम में बंधे हैं, वे मात्र एक माध्यम या सहायक हैं, असली शिव और पार्वती का मिलन कराने के लिए। वे दोनों शरीर पहले एकांत स्थान में जाते हैं, जहां किसी का व्यवधान न हो। शिव और पार्वती उसके लिए एक गुफा में गए जहां एक हजार साल तक प्रणय करते रहे। इस एकांत स्थान को सहस्रार चक्र कह सकते हैं। वहां शिव को जागृति प्राप्त हुई। फिर दोनों विभिन्न स्थानों पर घूमने लगे। दरअसल कोई स्थान किसी चक्र विशेष से जुड़ा होता है तो कोई किसी से। इसीलिए कभी कोई चक्र क्रियाशील होता रहा तो कभी कोई। जो चक्र क्रियाशील होता है, वहां ध्यान चित्र अर्थात असली पार्वती भी केंद्रित हो जाती है, यह योग का नियम है। उससे वहां अद्वैतानंदरूप आत्मा अर्थात असली शिव भी ज्यादा अभिव्यक्त होता है, क्योंकि शिव और पार्वती साथ रहना चाहते हैं। शरीरधारी शिवपार्वती अशरीरी शिवपार्वती के सहयोगी हैं, विरोधी नहीं। इसलिए अगर कोई कहे कि असली जागृति तो मन के भीतर असली शिवपार्वती के मिलन से होती है, शारीरिक रोमांस अर्थात प्रणय का इसमें कोई योगदान नहीं, तो यह युक्तियुक्त नहीं लगता है।

शरीरी शिव के अंदर अशरीरी शिव अद्वैतब्रह्म के रूप में है, और अशरीरी पार्वती मानसिक कुंडलिनीध्यानचित्र के रूप में है। शरीरी शिव के अंदर बसी अशरीरी पार्वती जब अशरीरी शिव से पूर्णतः एकाकार हो जाती है, उसे शरीरी शिव का कुंडलिनी जागरण कहते हैं। इसमें शरीरी शिव की मदद शरीरी पार्वती प्रणय संबंध के जरिए करती है। इससे अशरीरी पार्वती को ज्यादा से ज्यादा अभिव्यक्त होने या स्पष्ट मानसिक चित्र बनने के लिए ज़रूरी यौनऊर्जा मिलती है। जिससे वह सहस्रार चक्र तक ऊपर उठकर अशरीरी शिव से एकरूप होकर जागृत हो जाती है।

अब शरीरी पार्वती का वर्णन करते हैं। शरीरी पार्वती का अशरीरी शिव भी उसी अद्वैतब्रह्म अर्थात निराकार ब्रह्म के रूप में ही है, और अशरीरी पार्वती उसका भी मानसिक ध्यानचित्र ही है। शरीरी पार्वती के अंदर बसी अशरीरी पार्वती जब अशरीरी शिव से पूर्णतः एकाकार हो जाती है, उसे ही शरीरी पार्वती का कुंडलिनी जागरण कहते हैं। इसमें शरीरी पार्वती की मदद शरीरी शिव प्रणय संबंध के जरिए करता है। इससे अशरीरी पार्वती को ज्यादा से ज्यादा अभिव्यक्त होने या स्पष्ट मानसिक चित्र बनने के लिए जरूरी ऊर्जा मिलती है। जिससे वह सहस्रार तक ऊपर उठकर अशरीरी शिव से एकरूप होकर जागृत हो जाती है।

अब जब जागृति हो गई है मतलब अशरीरी शिवपार्वती सहस्रार में पूरी तरह से एकजुट हो गए हैं, तो यह मिलन आगे के चैनल के माध्यम से नीचे उतरता है। यद्यपि निचले चक्रों में वे पूरी तरह से एकजुट नहीं होते हैं, पर ऐसा लगता है जैसे तीव्र ध्यान छवि को गहन आनंद के साथ अनुभव किया जा रहा है। सबसे पहले यह मिलन आज्ञा चक्र तक गिरता है। वहां ध्यान सहस्रार को छोड़कर सभी चक्रों में सबसे मजबूत है। फिर यह कंठ चक्र तक उतरता है। फिर हृदय चक्र, फिर मणिपुर चक्र, फिर स्वाधिष्ठान चक्र और अंत में मूलाधार चक्र। यहां यह मिलन बैक चैनल के माध्यम से सहस्रार चक्र में वापस लौटने के लिए तैयार हो जाता है, हालांकि कई कारणों से लंबे समय तक जागृति दोबारा नहीं होती है। शिवपार्वती का यह मिलन या जोड़ा चक्रों के समान विभिन्न स्थानों पर अस्थायी रूप से स्थित होकर पूरे ग्रह पर घूमता रहता है। आप सहस्रार को शिव लोक या कैलाश पर्वत, आज्ञा चक्र को अलकापुरी और इसी तरह अन्य सभी को अन्य लोक कह सकते हैं। आप सभी बारह चक्रों को द्वादश ज्योतिर्लिंग भी कह सकते हैं, जिनमें काशी भी एक है जो शिव को अत्यंत प्रिय है और वहां शिवपार्वती अक्सर आनंदपूर्वक विचरण करते नजर आते हैं।

पुरुष और स्त्री, दोनों के अंदर अशरीरी शिव और पार्वती समान रूप से स्थित हैं। स्त्रीशरीर को पार्वती या ध्यानचित्र का रूप इसलिए दिया गया है, क्योंकि दोनों के गुण ज्यादा मिलते हैं। पुरुषशरीर को शिव या ब्रह्म का रूप इसलिए दिया गया है क्योंकि दोनों के गुण आपस में ज्यादा मिलते हैं। इसका मतलब है कि सभी लोग कुछ न कुछ हद तक उभयलिंगी होते हैं, क्योंकि दोनों के अंदर अशरीरी शिवपार्वती समान रूप में मौजूद हैं, और दोनों के भौतिक शरीर भी अशरीरी शिवपार्वती से मेल खाते हैं, हालांकि अशरीरी शिव और अशरीरी पार्वती का अनुपात कम या ज्यादा होता रहता है। पर जो इन दोनों लिंगों को निडरता के साथ बाहर प्रकट करता है, उसे हिजड़ा या किन्नर कहकर अपमानित किया जाता है। इसके पीछे शरीरवैज्ञानिक दोष भी हो सकते हैं। प्राचीन भारत में इनका बहुत सम्मान होता था, और इन्हें विशिष्ट माना जाता था। गुलामी के दौर में यह सोच बदल गई थी। अब तो तीसरे लिंग को आधिकारिक और कानूनी दर्जा भी प्राप्त हो गया है। किन्नर यिनयांग अर्थात शिवशक्ति सम्मिलन का अच्छा उदाहरण होते हैं। इनमें कुंडलिनी शक्ति कूटकूट के भरी होती है। जब किसी स्त्री के संपर्क में आने से उसी जैसे परिचित पुरुष के संपर्क का भी अहसास हो तो समझ लो उसमें यिनयांग गठजोड़ बहुत ज्यादा और मजबूती से बंधे हैं। जागृति तक पहुंचने के लिए ऐसी पुरुषस्वभावी स्त्री का बड़ा योगदान होता है। उससे मन में हमेशा ही एक ध्यानचित्र मजबूती से बना रहता है, बिना किसी विशेष आध्यात्मिक प्रयास या योगाभ्यास के, या इनका थोड़ा अनुष्ठान ही काफी है। इससे तो यह भी संभव हो सकता है कि जब किसी पुरुष के संपर्क में होने से उसके जैसे स्वभाव वाली स्त्री के संपर्क का अहसास होने लगे, तो वह भी यिनयांग का भंडार है। पक्का ऐसा होता है, क्योंकि बहुतों का अनुभव भी ऐसा ही बोलता है। वे भी ध्यानसाधना और जागृति में सहयोग करते हैं। हां, एक बात और, समलैंगिक, गे, लेस्बियन आदि लोगों के बारे में अलग से लिखने की जरूरत नहीं लगती मुझे, क्योंकि ये भी मुझे किन्नरों की तरह ही उभयलिंगी या शिवशक्ति जैसे ही लगते हैं, मतलब इनमें पुरुष और स्त्री दोनों नजर आते हैं। दरअसल मूलसिद्धांत के रूप में होता यह है कि किन्नरों के प्रति जो संभोग की भावना पैदा होती है, उसमें संयम ज्यादा होता है किसी पूर्ण स्त्री या पुरुष की अपेक्षा। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि स्त्री में पुरुष दिखता रहता है और पुरुष में स्त्री दिखती रहती है। इस विपरीत दर्शन से कामभाव नियंत्रित रूप में हमेशा बना रहता है, मतलब न तो यह आम अवस्था की तरह गायब होता है, और न ही अनियंत्रित रूप से बढ़कर आदमी को यौन अपराध या यौन दुराचार के दलदल में धकेलता है। इससे कामभाव के कारण जो ऊर्जा सहस्रार व अन्य चक्रों से स्वाधिष्ठान व मूलाधार चक्र को जाती है, वह उनसे संबंधित अंगों में क्रियाशीलता पैदा करके बैक चैनल से ऊपर चली जाती है एंप्लीफाय या प्रवर्धित होकर। मतलब वह ऊर्जा संभोग या स्खलन के रूप में बाहर नहीं निकलती। माइक्रोकोस्मिक ऑर्बिट में घूमती हुई ऊर्जा को बेहतरीन समझा जाता है, क्योंकि यह पूरे शरीर को तरोताजा भी करती रहती है, और मूलाधार के प्रभाव से अपने आप को प्रवर्धित भी करती रहती है। अब शायद कोई मुझे किन्नरवैज्ञानिक या किन्नर विशेषज्ञ का दर्जा न दे दे। इसलिए ज्यादा विस्तार में नहीं जाऊंगा। ये दोनों ही किस्म के व्यक्तित्व कुंडलिनी योग और जागृति में बहुत मदद करते हैं। तो क्यों न इसी तर्ज पर किन्नरों को यिनयांग मशीन या कुंडलिनी मशीन की तरह समझा जाए। संभवतः प्राचीन भारत में उनके सम्मान की यही मुख्य वजह थी। इसीलिए भारत में इनकी संख्या काफी है, और यहां इनका अपना पृथक समाज भी है। ये अर्धनारीश्वर की पूजा करते हैं। बाकि तो लोग कहते ही हैं कि उनकी दुआ झूठी नहीं होती, उनकी बोली बात सच साबित होती है आदि, ये सभी कुंडलिनीयोगशक्तिजनित जैसी सिद्धियां ही हैं। अभी हाल ही मैं ताली नाम की बायोपिक वैबसीरीज देखी, जो किन्नर गौरी सावंत के जीवन पर बनी है, जिसने किन्नरों को एक संवैधानिक दर्जा दिलवाने में बड़ी भूमिका निभाई। इसमें दिखाया गया कि कैसे वह अपने उभयलिंगी स्वभाव को प्रकट करने के कारण बचपन से ही ज्यादतियों और नफरत का शिकार बनी रही, और कैसे उसने ऐसे व्यवहार और नजरिए को बदलने में समाज की मदद की।

Kundalini tantra and eunuchs have an inherent relationship

Shiva Parvati travels on different chakras after meeting in Sahasrar. In fact, the real Shiva is the complete non-dual form of supreme. Real Parvati is the mental meditation picture. The bodies of man and woman who are bound in love are only a medium or a helper to bring about the union of the real Shiva and Parvati inside. Both those bodies first go to a secluded place, where there is no disturbance from anyone. Shiva and Parvati went to a cave for this where they courted for a thousand years. This secluded place can be called Sahasrar Chakra. There Shiva got awakening. Then both started roaming at different places. In fact, some place is associated with a particular chakra and some with another. That’s why sometimes some chakra was active and sometimes the other. The chakra which is active, the meditation picture i.e. the real Parvati also gets focused there, this is the rule of yoga. That is why there nondual and bliss form Atman i.e. real Shiva is also more expressed, because Shiva and Parvati want to live together. Embodied Shivparvati are co-operative with bodiless Shivparvati, not opponents. So if someone says that the real awakening is due to the union of the real Shiva and Parvati within the mind, physical romance ie love has no contribution in it, then it doesn’t appear correct.

The bodiless Shiva inside the embodied Shiva is in the form of nondual supreme, and the bodiless Parvati there is in the form of mental Kundalini meditation image. When the bodiless Parvati residing inside the embodied Shiva becomes completely united with the bodiless Shiva therein, it is called Kundalini awakening of the embodied Shiva. In this, the embodied Parvati helps embodied Shiva through romantic love relationship. This gives the bodiless Parvati the sexual energy necessary for maximum manifestation that’s for the formation of clear mental meditation images. Due to which she rises up to the Sahasrar Chakra and becomes united with bodiless Shiva inside.

Now let’s describe embodied Parvati. The bodiless Shiva of embodied Parvati is also in the form of same nondual supreme or formless lord, and similarly bodiless Parvati as her mental meditation image. When the bodiless Parvati residing inside the embodied Parvati becomes completely united with bodiless Shiva, that is called the Kundalini awakening of the embodied Parvati. In this, embodied Shiva helps embodied Parvati through romantic love relationship. This gives the bodiless Parvati inside the necessary energy to manifest as much as possible that’s create a clear mental picture. Due to which she rises up to the Sahasrar and becomes united with bodiless Shiva there.

Now when awakening has occurred that’s bodiless shivaaparvati has been fully united in sahasrar, then this union descends down through front channel. Although at lower chakras they aren’t fully united, it’s as if sharp meditation image is experienced with profound bliss. First this union drops down to agya chakra. There meditation is strongest of all chakras except sahasrara. Then it descends to throat chakra. Then to heart chakra,then to manipura chakra, then to swadhishthan chakra and lastly to mooladhara chakra. Here this union becomes ready to return back to sahasrara chakra through back channel, however awakening doesn’t happen again for long time due to many reasons. This shivaaparvati union goes on wandering the entire planet stationing temporarily at different places akin to chakras. You can call sahasrara as shiva loka or mount Kailash, agya chakra as alkapuri and likewise all others. You can also call all twelve chakras as dvadash jyotirlingas, in which Kashi is also one that’s very favourite to Shiva and there Shivparvati are often seen wandering blissfully.

Bodiless Shiva and Parvati are equally situated within both man and woman. The female body has been given the form of bodiless Parvati or mental meditation image because the qualities of both are found more matching. The male body has been given the form of bodiless Shiva or formless supreme because the qualities of both are more similar to each other. This means that all people are bisexual to some degree, because both have same bodiless shivaaparvati inside and both have bodily characteristics matching to bodiless shivaaparvati, although proportion of bodiless Shiva and bodiless Parvati gets varying. But one who boldly reveals both these genders outside, is insulted by being called Hijra or Kinnar or eunuch. Although some physiological defects can also be behind these expressions. They were highly respected in ancient India, and were considered special. This thinking had changed during the period of slavery. Now even the third gender has got official and legal status. Eunuchs are a good example of Yinyang i.e. Shivashakti union. In these, Kundalini Shakti appears abundant as I think. When coming in contact with a woman, you feel the similar essence as that with a familiar man, then understand that the yinyang is bound very much and strongly in her. This type of masculine woman helps much in awakening. With her, a meditation picture is always firmly fixed in one’s mind, without any special spiritual effort or yogic practice or only little of these is enough. From this it can also be possible that when being in contact with a man, one starts feeling the contact of a woman with the same nature as him, then he is also a storehouse of yinyang. Surely it happens as many people’s experience says this. This type of womanized man also helps much in Yoga meditation and awakening. Yes, one more thing, I don’t feel the need to write separately about gay, lesbian, etc. people, because they also seem to me to be bisexual or Shivshakti like eunuchs, meaning both men and women are seen in them. Actually, what happens as a basic principle is that the feeling of sexual intercourse that arises towards eunuchs, has more restraint in comparison to a perfect woman or man. This happens because a man is seen in a woman and a woman is seen in a man. In this opposite view, the sex drive is always present in a controlled form, that is, it neither disappears like a normal state, nor grows uncontrollably, pushing a man into the quagmire of sexual vulgarity. Because of this, the energy that goes from Sahasrara and other chakras to Swadhishthana and Muladhara chakra due to sexual desire, it turns back and goes up amplified through the back channel and again turns down through front channel chakras creating activity in the organs related to them. Meaning that energy does not come out in the form of sexual intercourse or ejaculation. The energy circulating in the chromosmic orbit is considered to be excellent, as it refreshes the entire body, and also amplifies itself through the influence of Muladhara. Now no one may give me the status of kinnarologist or eunuchs expert. That’s why I will not go into much detail. Both these types of yinyang personality help a lot in Kundalini Yoga and awakening. So why not consider eunuchs on the same lines as Yinyang machine or Kundalini machine. Probably this was the main reason for their respect in ancient India. That is why their number is considerable in India, and here they also have their own separate society. They worship Ardhanarishwar. Otherwise, people keep saying that their blessings are not false, their spoken words prove to be true, etc. All these are Siddhis like Kundalini Yoga Shakti evoked. Recently, I saw a biopic webseries named Tali, which is based on the life of transgender Gauri Sawant, who played a major role in getting transgenders a constitutional status. It showed how she was a victim of atrocities and hatred since childhood for revealing her bisexual nature, and how she helped society to change such attitudes.

कुंडलिनीजागरण के रूप में ब्रह्मास्त्र के दुष्प्रभावों से शैवास्त्र या पाशुपत अस्त्र ही बचा सकता है

दोस्तो, महाभारत में अश्वत्थामा नाम का एक महान व्यक्ति चरित्र है। उनको भगवान शिव का अवतार कहा गया है। वे गुरु द्रोणाचार्य के पुत्र थे। द्रोणाचार्य कौरवों और पांडवों के गुरु थे। वे सभी विद्याओं में प्रवीण थे, पारलौकिक ब्रह्मविद्या में भी। वे ब्राह्मण थे, और उस समय असली ब्राह्मण उसीको समझा जाता था, जिसे ब्रह्मविद्या आती थी। नाम के ब्राह्मण तो बहुतेरे होते थे। ब्रह्मविद्या कुंडलिनीविद्या का ही पर्याय है, क्योंकि दोनों से ब्रह्मरूप जागृति की प्राप्ति होती है। द्रोणाचार्य के पास सबसे बड़ा युद्धास्त्र माने ब्रह्मास्त्र भी था। ब्रह्मास्त्र में पूरी सृष्टि को जलाने की क्षमता होती है, नाभिकीय हथियार की तरह। द्रोणाचार्य ने वह अतिगुप्त ब्रह्मास्त्रविद्या सिर्फ अपने पुत्र अश्वत्थामा को प्रदान की थी, अपने सर्वप्रिय शिष्य अर्जुन को भी नहीं। जब कौरव हार गए, तब उससे हताश और दुखी दुर्योधन ने अश्वत्थामा से मदद मांगी। वह भी अपने प्रिय मित्र की मांग को ठुकरा नहीं सका। वह रात के अंधेरे में पांडवगृह से पांच सोए हुए पुरुषों को पांडव समझ कर उनके सिर काट कर ले गया। दरअसल वे पांडवों के पांच पुत्र थे। द्रौपदी के विलाप से गुस्से से भरकर अर्जुन श्रीकृष्ण के साथ रथ पे बैठकर उसका पीछा करने लगे। अश्वत्थामा डरकर भाग गया और उसने अर्जुन पर ब्रह्मास्त्र अर्थात ब्रह्मशिर अस्त्र चला दिया। उससे सारी सृष्टि को खतरा पैदा हो गया। उसकी तेज चमक से सृष्टि जलने लग पड़ी। उससे सभी दिशाओं में प्रचंड तेज पैदा हो गया। अपने प्राणों पर आई हुई आपत्ति को देखकर अर्जुन दुखी हुए और उनका तेज नष्ट हो गया। श्रीकृष्ण भी उस अस्त्र को नहीं रोक पा रहे थे। उसे रोकने की विद्या अश्वत्थामा ने अपने पिता से नहीं सीखी थी। अश्वत्थामा भी अपनी गलती महसूस कर रहा था, पर कुछ नहीं कर पा रहा था। उसे श्रीकृष्ण समेत सबने बहुत लताड़ा कि जब उसे ब्रह्मास्त्र को रोकना नहीं आता था, तब उसने उसे क्यों चलाया। फिर श्रीकृष्ण की सलाह से अर्जुन ने भगवान शिव का ध्यान करते हुए उनके द्वारा प्रदत्त शैवास्त्र अर्थात पाशुपत अस्त्र को चला कर उसे शान्त किया। उससे होने वाला नुकसान टल गया, हालांकि वह उत्तरा के गर्भ को जलाने की कोशिश कर रहा था पर श्रीकृष्ण ने उसे पाशुपत अस्त्र के प्रयोग तक बचा लिया था।

उपरोक्त कथा का अध्यात्मवैज्ञानिक विश्लेषण

पहली बात, साथ के एक श्लोक में इस ब्रह्मास्त्र को वही ब्रह्मशिर तीर भी कहा गया है, जिसको ऋषि दधिचि के मेरुदंड से बना कर उससे दैत्य वृत्रासुर को मारा गया था। हाल की पुरानी पोस्ट में हमने सिद्ध किया था कि वह जागृत सुषुम्ना रूपी शक्तिरेखा है। दूसरा, अश्वत्थामा एक ज्ञानी ब्राह्मण था, जिसको उसके वेदपारंगत पिता द्रोणाचार्य ने सारी शिक्षादीक्षा दी थी। ब्राह्मण का काम वेदों के अध्ययन व अध्यापन का होता है, अस्त्रशस्त्रों से उनको क्या लेना देना। अगर कोई कहे कि बेशक लड़ना क्षत्रियों का काम था, पर लड़ाई करना सिखाना ब्राह्मणों का काम होता था, तो यह बात कुछ जंचती नहीं। जो खुद ही लड़ना न जाने, वह औरों को क्या लड़ना सिखाएगा। मुझे तो उनके लिए प्रयुक्त यह अस्त्रशस्त्रों की भाषा अलंकारिक लगती है। ऐसा इसलिए भी किया गया होगा ताकि ऐसा न हो कि यौद्धा क्षत्रिय अहंकार में आकर ब्राह्मणों के नियंत्रण में न रहें। वैसे भी बुद्धि को सबसे बड़ा अस्त्र माना गया है, क्योंकि बुद्धिकौशल से बड़े से बड़ा युद्ध भी जीता या टाला जा सकता है, और बुद्धि ब्राह्मण के पास बहुतेरी होती है। महाभारत का युद्ध भी मुझे मानसिक युद्ध लगता है। काफी समय पहले अखबारों और सोशल मीडिया में कुरुक्षेत्र के मैदान में महाभारत युद्ध के रेडियोधर्मी विकिरण होने की खबरें पढ़ी थीं। लिखा था कि फलां वैज्ञानिकों ने जांच की तो टेस्ट पॉजिटिव निकले। पता नहीं मनगढ़ंत बातों को कैसे सच की तरह पेश कर देते हैं, कहां से वैज्ञानिक लाते हैं, और कहां पे जांच करा देते हैं। गहराई से पता करने पर पता चला कि इसकी कोई वैज्ञानिक पुष्टि नहीं हुई है, और इसे अभी तक माइथोलॉजी ही माना गया है। यह अलग बात है कि इसे पूरी तरह जुठलाया नहीं जा सकता, क्योंकि जो भीतर सूक्ष्म रूप में हो रहा है, वही बाहर भी स्थूल रूप में हो रहा है। ब्रह्मास्ञ मन के सूक्ष्म संसार को नष्ट करता है, और नाभिकीय हथियार बाहर स्थित बिल्कुल उसी रूप वाले स्थूल संसार को। वास्तव में सबकुछ सूक्ष्म ही है। शायद आम आदमी के अंदर अध्यात्म के प्रति जिज्ञासा बढ़ाने के लिए ही ऐसी अर्धसत्य जैसी कथाएं गढ़ी जाती हैं। एक बात और, अगर पुराणों में वर्णित युद्ध असली भौतिक युद्ध होते, तो हिंदु कौम सबसे लड़ाकी कौम होती, पर ऐसा नहीं है, बल्कि इसका बिल्कुल उलटा लगता है। हिंदु तो आज सिमटते दिख रहे हैं। साथ में, सूर्यास्त से सूर्योदय तक युद्ध को बंद रखा जाता था। जीवनयुद्ध में ही ऐसा होता है, जब दिन में लोग काम करते हैं, और रात्रि को सो जाते हैं। इन सबसे यही जाहिर होता है कि वे युद्ध मन के दोषों के खिलाफ कुंडलिनी शक्ति द्वारा शरीर में ही लड़े जाते थे। उन्हें रोचक बनाने के लिए ही उन्हें बाहर और असली की तरह दिखया गया है। यह अलग बात है कि जैसा शरीर के अंदर होता है, उसके बाहर भी वैसा ही होता है। दुर्योधन मतलब मुश्किल से युद्ध में जीता जाने वाला व्यक्ति मुझे अहंकार का प्रतीक प्रतीत होता है। कौरव सौ भाई थे। कहावत भी प्रचलित है कि फलां में सौ दुर्गुण हैं। मैं महाभारत के इतिहासरूप होने से भी इनकार नहीं कर रहा हूं। हो सकता है कि दोनों ही बातें सही हों। इससे भी यही जाहिर होता है कि ब्रह्मास्त्र जागृत सुषुम्ना ही है। अश्वत्थामा ने उसे अर्जुन पर चलाया, मतलब अपनी दृष्टि के शक्तिपात से वह अर्जुन के अंदर कुंडलिनी जागृत करने लगा। वैसे भी अश्वत्थामा जागृत व्यक्ति था। इसका प्रमाण उसके माथे की मणि है। दरअसल वह जागृत आज्ञा चक्र अर्थात खुली हुई तीसरी आंख है। अचानक कुंडलिनी जागृत होने से वैसी ही बेचैनी होगी, जैसी वर्षों तक अंधेरी गुफा में रहने वाले आदमी को एकदम बाहर धूप में निकालकर होती है। उससे सभी दिशाओं में प्रचंड तेज पैदा हो गया, मतलब अर्जुन के मस्तिष्क में चारों ओर चमक छा गई, क्योंकि मस्तिष्क के अंदर ही सारा ब्रह्मांड है। जागृति के समय अजीब सी अनहोनी का डर तो लगता ही है, हालांकि वह सामान्य डर से अलग होता है। वह आनंद, प्रकाश और सुकून से भरा होता है। साथ में नष्ट होते अहंकार मतलब खत्म होते अपने व्यक्तित्व के कारण आसन्न मृत्यु के जैसा आभास भी हो सकता है। यह आभास भी मृत्यु से अलग और प्रकाशपूर्ण व सत्तापूर्ण होता है। आदमी को लग सकता है कि वह किसी शान्त दिव्यलोक या मुक्तिलोक की ओर जा रहा है। इससे अर्जुन दुखी हुए और उनका तेज नष्ट हो गया। दरअसल अहंकार का तेज नष्ट हुआ, ब्रह्मतेज तो बढ़ रहा था। लड़ाई तो अहंकार का तेज करता है, ब्रह्मतेज तो सबकुछ भुलाकर संन्यासी सा बनाता है। समझ लो कि अर्जुन को कुंडलिनी जागरण हुआ या वह उसकी तरफ़ बढ़ा। उससे उसके ऊपर कुंडलिनी जागरण के सहदोष मतलब साईड इफैक्ट पैदा हुए। इन्हीं का अलंकरिक वर्णन हो रहा है। जीवन एक युद्ध ही है। अगर आदमी कुंडलिनी के बोझ से दबेगा, तो जीवनयुद्ध में कैसे लड़ेगा, दुर्योधनरूपी अहंकार को कैसे मारेगा। समस्या यह है कि अश्वत्थामा जैसा शुद्ध और सात्विक ब्राह्मण इतनी ऊर्जा कहां से लाए, जो उन कुंडलिनीदोषों को नष्ट करवा सके। वह उस समय कुंवारा लड़का था, इसलिए गुरु द्रोणाचार्य ने उसे शक्तिस्रोत तांत्रिक तकनीकें नहीं सिखाई थीं। पर विवाहित अर्जुन ने भगवान शिव से वे वामाचारी तकनीकें पहले ही सीख ली थीं, जिनको शैवास्त्र या पाशुपत अस्त्र का नाम दिया गया है। श्रीकृष्ण ने अर्जुन को उनकी याद दिलाई। अश्वत्थामा शिव का अवतार था, क्योंकि वह दुर्गुण रूपी कौरवों का साथ दे रहा था। शिव भी तो बाहर से देखने पर दुर्गुणी तांत्रिक ही लगते हैं। वे हमेशा ही राक्षसों के पक्ष में रहते हैं, पर जब देवता उन्हें मनाते हैं, तो देवताओं के पाले में आ जाते हैं। भोले हैं न। उन्हें हरकोई आसानी से गुमराह भी कर सकता और मना भी सकता है। पांडवों ने कृष्ण के साथ मिलकर सजा के तौर पर उसके माथे से मणि निकाल दी थी। इसका मतलब है कि अगर कोई शैवतंत्र के समुचित ज्ञान के बिना शिव के जैसा बनने की कोशिश करेगा, वह जागृत होकर भी मार्गभ्रष्ट हो जाएगा। यह उसके लिए मृत्युदंड के समान ही है। द्रोणाचार्य ने ब्रह्मास्त्र विद्या अपने शिष्यों को क्यों नहीं सिखाई, और सिर्फ अपने पुत्र अश्वत्थामा को ही क्यों सिखाई। लौकिक विद्या में तो इसका उल्टा होता है, मतलब अध्यापक अपने विद्यार्थियों को तो सबकुछ सिखा सकता है, पर अपने पुत्र को कुछ भी नहीं सिखा पाता, उसके लिए अलग से ट्यूशन रखवानी पड़ती है। इससे भी यही सिद्ध होता है कि वह पारलौकिक योगविद्या थी। वह किसी के सिखाने से कम समझ आती है, पर अपने वर्तमान परिवार और पूर्वजों की निरंतर संगति और संस्कारों से बिना सिखाए खुद ही सीखने में आ जाती है। एक बात और, भौतिक अस्त्र ऐसा तो नहीं करता कि महिला को नुकसान पहुंचाए बिना उसके गर्भ में पल रहे बच्चे तक पहुंच जाए। हां, नाभिकीय हथियार के विकिरण ऐसा कर सकते हैं। पर उससे तो अनगिनत औरतों के गर्भ को नुकसान पहुंचता है, सिर्फ अकेली चुनी हुई महिला के गर्भ को नहीं। कुंडलिनी को डीएनए प्रभावित करने वाला कहते हैं। क्योंकि वे सभी एक ही परिवार के सदस्य थे, इसलिए सभी के डीएनए आपस में जुड़े थे। क्योंकि गर्भस्थ शिशु सबसे ज्यादा कोमल होता है, इसलिए उसका डीएनए सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ। उसे ऐसा महसूस हो रहा था कि चारों ओर गहरी और जलाने वाली चमक है, जिसे भगवान कृष्ण अपने सुदर्शन चक्र से शांत कर रहे थे। दरअसल जब कुंडलिनी शक्ति मस्तिष्क में पहुंचती है, तो उसके दुष्प्रभावों से बचाने के लिए उसके बीच में खुद ही एक ध्यानचित्र प्रकट हो जाता है। संभवतः उसके रूप में ही श्रीकृष्ण थे। श्रीकृष्ण ही इसलिए क्योंकि वे ही उसके परिवार के सबसे नजदीकी, सबसे प्रिय और सबसे सम्माननीय थे।

महाभारत को पांचवां वेद कहते हैं। वेद में परम तत्त्व का अनुभवात्मक व गूढ़ वर्णन है। उसी को पुराणों और महाभारत में सरल किया गया है, माईथोलोजिकल कथाओं से। उनमें भौतिक विज्ञान का क्या काम। हालांकि स्थूल भौतिक जगत के अंदर भी वही है, जो मन और आत्मा के अंदर है, पर मुख्य फोकस मन, आत्मा और उससे जुड़े शरीर के पहलुओं पर रखा गया है। कृष्ण आत्मा है। पांच पांडव उनके पांच प्राण हैं। यह श्रीकृष्ण ने खुद भी कहा है। अर्जुन मुख्य प्राण है। सैकड़ों किस्म के दुनियावी व पापी विचार सौ कौरव भाई हैं। वे लगातार प्राणों की शक्ति को हरते रहते हैं। वे उन्हें आत्मा से दूर रखना चाहते हैं। कृष्ण का सबसे प्रिय मित्र अर्जुन है। प्राण ही आत्मा से मिलने के लिए ऊपर उठता है। प्राण सांसों को शक्ति देता है। वही आत्मा के सबसे निकट रहता है। इसीलिए जागृति के समय सांस शांत जैसी हो जाती है। सांसों के बल से ही शक्ति ऊपर चढ़ती है। अश्वत्थामा ने अर्जुन पर ब्रह्मास्त्र चलाया मतलब योग ने प्राण को जागृति के लिए उकसाया। सात चक्र पांडवों के सात पुत्र हैं। प्राणों से ही चक्र क्रियाशील होते हैं। पांच पुत्रों को अश्वत्थामा ने मार दिया मतलब सैंकड़ों बुराईयों के बीच फंसी हुई योग आदि के रूप वाली अच्छी सांसारिक क्रियाशीलता ने पांच चक्रों का भेदन कर दिया। वैसे भी भौतिक क्रियाशीलता से सबसे अधिक दबाव मूलाधार चक्र पर ही पड़ता है, क्योंकि यह कमर के जोड़ के करीब होता है। योग से यह दबाव ज्यादा हो जाता है, क्योंकि इसमें हम ज्यादा झुकते हैं, ज्यादा समय के लिए झुकते हैं, और सांस रोककर झुकते हैं। पिछले स्वाधिष्ठान चक्र की जो उभरी हुई हिप बोन की हड्डी होती है, के बिल्कुल साथ लगता ऊपर की तरफ़ एक गड्ढा सा होता है, मुझे तो वही असली मूलाधार लगता है, या मूलाधार के साथ उसका सीधा सम्बन्ध होता है। उसमें गहरी मालिश करने से यौनानंद जैसी तेज संवेदना की अनुभूति होती है जो ऊपर की ओर चढ़ती है। पाण्डवों के पुत्रों में अभिमन्यु और घटोत्कच बचे रहे मतलब सबसे ऊपर के दो मुख्य चक्रों का भेदन नहीं हुआ। इसीलिए अर्जुन से कुंडलिनी के लक्षण झेले नहीं गए। अब इसे मनगढ़ंत बनाई हुई कहानी कहो या महाकाव्य लेखक ऋषि के द्वारा बनाई गई असली योग कहानी, पर बनी अच्छी और तथ्यात्मक है।

इस कथा का एक दूसरा पक्ष भी है। द्रौण एक पर्वत का नाम भी है। द्रोणाचार्य मतलब पर्वतों को नियंत्रित करने वाले आचार्य। वैसे भी उन्होंने द्रौण पर्वत पर तपस्या की थी। अस्थियों को पर्वत ही कहा गया है कई स्थानों पर। योग आदि अस्थियों से ही होते हैं। इसीलिए तो अश्वत्थामा योगसाधना को कह रहा हूं। जब योग से चक्रों का भेदन हुआ, तो उनमें दबी हुईं भावनाएं बाहर निकलकर विलुप्त हो गईं, मतलब पूरी तरह मर गईं। इसी से उनकी माता बुद्धि मतलब द्रौपदी दुख से रोने लगी, क्योंकि उसीके कार्यों की बदौलत वे भावनाएं निर्मित हुई थीं। आत्मा कृष्ण के साथ प्राण अर्जुन भी इससे उद्विग्न जैसे हो गए और वे योग को रोकने मतलब अश्वत्थामा को पकड़ने के लिए दौड़े। पर तब तक सुषुम्ना जागृत हो गई थी, मतलब उसने ब्रह्मास्त्र छोड़ दिया था। वैसे भी सहस्रार चक्र को ब्रह्मरंध्र भी कहते हैं। अश्वत्थामा दुर्योधन की ही मित्रता निभा रहा था, क्योंकि स्वार्थ से भरी दुनियादारी से जब आदमी थक या ऊब जाता है, तब खुद ही योग अपनाता है। प्राण उस जागृत कुंडलिनी के तेज को झेल नहीं पाया, इसलिए उसने उसे माथे को मलते हुए आज्ञाचक्र तक नीचे उतार दिया। फिर वह पता नहीं कहां विलीन हो गई। यही अश्वत्थामा के माथे से मणि निकालना है। जागृति के बाद आदमी बच्चे की तरह बनकर नया जन्म सा महसूस करता है। यही अश्वत्थामा का पूर्ण मुंडन है। अगर ब्रह्मास्त्र भौतिक अस्त्र होता तो उसकी चमक व अन्य प्रभाव सभी को महसूस होते, पर वह सिर्फ अर्जुन को ही महसूस हुआ, क्योंकि वह उसके अंदर था। कृष्ण तो साक्षात आत्मापरमात्मा हैं, उन्हें उससे कोई फर्क नहीं पड़ता, क्योंकि वे हमेशा जागृत ही हैं। शैवास्त्र तो दुनियादारी वाला आसक्त जैसा मन है। तंत्र के पंचमकार सबसे बड़ी दुनियादारी है। उसका ध्यान या दर्शन करके वह शैवास्त्र चल पड़ा जिससे ब्रह्मास्त्र शान्त हो गया। हो सकता है कि आसपास कोई स्त्रियों आदि का नाचगाना या समारोह चल रहा हो। उनकी तरफ ध्यान देते ही शैवास्त्र चल पड़ा हो। दरअसल आज्ञा चक्र और सहस्रार चक्र भी क्रियाशील हो जाने चाहिए, तभी कुंडलिनी जागरण अच्छी तरह से झेला जा सकता है। आज्ञाचक्त के क्रियाशील होने से बुद्धि के प्रकट और अप्रकट जटिल विचार भस्मीभूत हो जाते हैं। इसी तरह सहस्रार चक्र के क्रियाशील होने से वहां पर रक्तसंचार बढ़ जाता है, जिससे जागृति का दबाव झेला जा सके। साथ में, क्रियाशील व दबे हुए अनर्गल दृश्य विचार भी भस्म हो जाते हैं।

अर्जुन का पुत्र अभिमन्यु था और उसका पुत्र परीक्षित था जो उत्तरा के गर्भ में श्रीकृष्ण को देख रहा था। वह बाहर आकर भी सबमें कृष्ण की परीक्षा करता रहता था, इसीलिए उसका नाम परीक्षित पड़ा। अभिमन्यु का शाब्दिक अर्थ है, बहुत क्रोध। दरअसल प्राणों से ही क्रोध अभिव्यक्त होता है। वह क्रोध दुर्योधन जैसी कपटी दुनियादारी की तरफ़ था। पर वह ऊपरऊपर की सोच के अंदर दबा था, गहरी सोच के अंदर नहीं। मतलब अर्जुन उनसे ऊपरऊपर से नफरत करता था, गहराई में नहीं। उत का शाब्दिक अर्थ है ऊपर, और तरा का मतलब तैरने वाली। इससे क्रोध की शक्ति कुंडलिनी ध्यानचित्र के रूप में रूपांतरित हो रही थी। इसी से कृष्णरूप ध्यानचित्र परीक्षितरूपी नवजीव को महसूस हो रहा था। नया जीव इसलिए क्योंकि ध्यानचित्र से जीव रूपांतरित होकर नया सा बन जाता है। फिर वह रूपांतरित व्यक्ति बड़ा होकर भी उसी ध्यानचित्र को हर जगह ढूंढता और परखता रहता था, क्योंकि वह बहुत आनंदकारी और हितैषी होता है। जब वह मन में ही सूक्ष्म रूप में इतना अच्छा है, तब भौतिक रूप में कितना ज्यादा अच्छा होगा। पर भौतिक रूप की अपनी बाध्यताएं होती हैं। इसलिए वह कहीं नहीं मिलता। आदमी हर जगह परीक्षा ही करता रह जाता है। हरेक आदमी खासकर जागृत आदमी परीक्षित है।

एक बात और, जिस चक्रव्यूह में अभिमन्यु घुसा था, उसमें सात तहें थीं। एक तो नाम भी चक्र, और गिनती भी शरीर के चक्रों के बराबर। दोनों ही एक के ऊपर एक परत के रूप में होते हैं। मूलाधार चक्र अपने तक ही सीमित है, स्वाधिष्ठान चक्र उसको भी कवर करता है आदि। इस तरह ऊपर वाला चक्र नीचे वालों को भी समेटता है। सहस्रार सभी चक्रों को कवर करता है। जब आदमी किसी पर क्रोध के कारण चक्रसाधना में घुसता है, तब वह अंदर तो घुस पाता है, पर बाहर नहीं निकल पाता, क्योंकि साधना के प्रभाव से क्रोध खत्म हो जाता है। ध्रुव अपनी सौतेली मां के प्रति क्रोध से भरकर ही भगवान विष्णु को खोजने निकला था, पर जब वे मिल गए, तब उसका क्रोध खत्म हो गया और उसे वही मां बहुत प्रिय लगने लगी। शायद भगवान राम के साथ भी ऐसा ही हुआ, इसीलिए उनका बुरा चाहने वाली सौतेली मां उन्हें सबसे प्रिय लगती थीं।

Kundalini awakening as Brahmastra side effects are prevented by Shaivastra aka Pashupatastra

Friends, there is a great personal character named Ashwatthama in Mahabharata. He has been called the incarnation of Lord Shiva. He was the son of Guru Dronacharya. Dronacharya was the teacher of Kauravas and Pandavas. He was proficient in all the sciences, even in the transcendental theology. He was a Brahmin, and at that time the real Brahmin was considered to be the one who knew Brahmavidya. There were many Brahmins by name. Brahmavidya is synonymous with Kundalinividya, because both lead to spiritual awakening. Dronacharya also had the biggest war weapon named Brahmastra. Brahmastra has the ability to burn the entire universe, like a nuclear weapon. Dronacharya had given that highly secret Brahmastravidya only to his son Ashwatthama, not even to his most beloved disciple Arjuna. When the Kauravas were defeated, Duryodhana, desperate and saddened by it, asked Ashwatthama for help. He too could not turn down the demand of his dear friend. He cut off the heads of five sleeping men from the Pandava house in the dark of night thinking those as pandavas. But actually they were five sons of Pandavas. Furious with their mother Draupadi’s lamentation, Arjuna sat on the chariot with Krishna and started following Ashvatthama. Ashwatthama ran away in fear and fired Brahmastra i.e. Brahmashir astra on Arjuna. It posed a threat to the entire universe. The universe started burning due to its bright glow. It created a huge fire in all directions. Seeing the danger to his life, Arjuna was saddened and his brightness was destroyed. Even Shri Krishna was not able to stop that weapon. Ashwatthama did not learn the art of stopping it from his father. Ashwatthama was also realizing his mistake, but was unable to do anything. He was scolded by everyone including Shri Krishna that when he did not know how to stop the Brahmastra, then why did he use it. Then, with the advice of Shri Krishna, Arjuna remembering Lord Shiva pacified it by firing the Shaivastra i.e. Pashupat weapon given by Lord Shiva while meditating on him in the past. The damage caused by it was averted, although it was trying to burn Abhimanyu’s wife Uttara’s womb, but Sri Krishna saved it until the Pashupat weapon was fired.

Spirituo-scientific explanation of the above story

Firstly, this Brahmastra is also called the same Brahmashir arrow in a neighbouring verse, which was made from the spine of sage Dadhichi and that had killed the demon Vritrasura. In the recent old post, we proved that it is the energy line in the form of awakened Sushumna. Second, Ashwatthama was a learned Brahmin, to whom his father Dronacharya, who was well versed in the Vedas, had given all the education. Brahmin’s job is to study and teach Vedas, what do they have to do with weapons. If someone says that of course fighting was the work of the Kshatriyas or warrior group people, but teaching how to fight was the work of the Brahmins, then this statement does not suit. The one who does not know how to fight himself, how can he teach others how to fight. I find the language of weapons used for them to be figurative. This must have been done so that it does not happen that the warrior Kshatriyas do not come under the control of Brahmins by coming into the ego. Anyway, intelligence has been considered the biggest weapon, because even the biggest war can be won or avoided by intelligence, and intelligence is in abundance with a Brahmin. Even the war of Mahabharata seems like a mental war to me. A long time ago, news about radioactive radiation of Mahabharata war in Kurukshetra field was read in newspapers and social media. It was written that when so-and-so scientists investigated, the tests turned out to be positive. Don’t know how they present fabricated things as truth, from where they bring scientists, and where they get them investigated. On probing deeply, it was found that there is no scientific confirmation of this, and it is still considered as Mythology. It is a different matter that it cannot be completely denied, because what is happening inside in a subtle form, that is also happening outside in a gross form. Brahmasna destroys the subtle world of the mind, and the nuclear weapon destroys the gross world of exactly the same form outside. In fact everything is subtle. Perhaps such stories like half-truths are created only to increase the curiosity towards spirituality in the common man. One more thing, if the wars described in the Puranas were real physical wars, then the Hindu community would have been the most fighting community, but it is not so, it’s quite the opposite seemingly. Hindus appear shrinking today. In addition, the war was kept closed from sunset to sunrise. This happens only in the war of life, when people work during the day and sleep at night. All this shows that those battles were against the defects of the mind that were fought with the help of Kundalini Shakti in the body itself. To make them interesting they are shown as outside and real. Although it’s a different matter whatever takes place inside body,the same happens outside too. Duryodhana means the person who is hardly won in the war seems to me a symbol of ego. The Kauravas were one hundred brothers. There is also a popular saying that there are hundred bad qualities in such and such person. I am also not denying that Mahabharata is history. May be both things are true. It is also evident from this that Brahmastra is awakened Sushumna only. Ashwatthama made it run on Arjuna, meaning he started awakening Kundalini inside Arjuna with the power of his vision also called as eye born shaktipat. Anyway, Ashwatthama was an awakened person. The proof of this is the gem burried on his forehead. Actually it is the awakened agya chakra or opened third eye. A sudden awakening of the Kundalini will cause the same uneasiness as a man who has lived in a dark cave for years is brought out into the sun suddenly. Due to this, great light was created in all directions, which means that Arjuna’s brain was shining all around, because the whole universe is inside the brain. At the time of awakening, there is a fear of strange untoward happening, though it’s different from normal fear. It is full of bliss, light and peace. Together with the destroyed ego, which means that one’s personality ends, there can also be a feeling of impending death. This feeling is also different from death and is luminous and fully expressional. One may feel that he is going towards a peaceful divine world or Muktiloka that’s liberated abode. Arjuna was saddened by this and his glory was destroyed. Actually the glory of the ego was destroyed, the glory of Brahman was increasing. Fighting sharpens the ego, but Brahmatej causes forget everything and makes one like a monk. Understand that Arjuna got Kundalini awakening or started getting. Due to this, side effects of Kundalini awakening were born on him. These are being described figuratively. Life is a war. If a man is suppressed by the burden of Kundalini, then how will he fight in the battle of life, how will he kill the ego like Duryodhana. The problem is that from where a pure and sattvic Brahmin like Ashwatthama can bring so much energy, which helps destroy those Kundalini Doshas. He was a bachelor boy at that time, so Guru Dronacharya did not teach him energy rich tantric techniques. But the married Arjuna had already learned those Vamachari or leftist techniques from Lord Shiva, which have been named Shaivastra or Pashupatastra. Shri Krishna reminded Arjuna of that. Ashwatthama was an incarnation of Shiva, because he was supporting the Kauravas that were in the form of bad qualities. Even Shiva looks like a vicious tantrik when seen from outside. He is always on the side of the demons, but when the gods persuade him, he comes over to the side of the gods. He’s innocent, isn’t he? Anyone can easily mislead and convince him.The Pandavas along with Krishna removed the gem from his forehead as a punishment. This means that if one tries to become like Shiva without proper knowledge of Shaivism, he will be misguided even after being awakened. It is tantamount to death sentence for him. Why didn’t Dronacharya teach Brahmastra Vidya to his disciples, and why only to his son Ashwatthama. In worldly education, it is the other way round, that means a teacher can teach everything to his students, but cannot teach anything to his son, for whom separate tuition has to be arranged. This also proves that it was a transcendental yoga science. It’s understandable less by someone’s teaching, but by the constant company and rituals of one’s present family and ancestors, it comes to be learnt itself without teaching. One more thing, the physical weapon does not allow itself to reach the child in a woman’s womb without harming her. Yes, the radiation from a nuclear weapon can do that. But it damages the womb of countless women, not just the womb of a single chosen woman. Kundalini is said to influence DNA. Because they were all members of the same family, their DNA was intertwined. Because the fetus was the most delicate, his DNA was most affected. He felt that there was a bright and burning radiance all around, which Lord Krishna was pacifying with his Sudarshan Chakra. In fact, when Kundalini Shakti reaches the brain, a meditation image automatically appears in the middle of it to protect one from its side effects. Probably Shri Krishna was in this form. Shri Krishna only because he was the closest, dearest and most respected of his family.

Mahabharata is called the fifth Veda. There is an experiential and esoteric description of the Supreme in the Vedas. The same has been simplified in Puranas and Mahabharata with mythological stories. What is the use of physical science in them? Although the same is inside the gross physical world, which is inside the mind and soul, but the main focus is placed on the aspects of the mind, soul, and the body associated with it. Lord Krishna is the soul. The five Pandavas are his five Pranas or life forces. Shri Krishna himself has also said this. Arjuna is the main prana. Hundreds of worldly thoughts are hundred Kaurav brothers. They constantly keep on snatching the power of the pranas. They want to keep them away from the soul. Krishna’s dearest friend is Arjuna. He acts as main Prana that help kundalini Shakti rise up to meet the Atman. Prana gives strength to the breaths. It remains closest to the soul. That’s why at the time of awakening the breath becomes calm. It is only with the power of the breath that the power ascends up. Ashwatthama fired Brahmastra on Arjuna means Yoga provoked Prana to awakening. The seven chakras are the seven sons of the Pandavas. The chakras are activated by the vital force or prana. Five sons were killed by Ashwatthama means good worldly activity in the form of yoga etc. stuck in the midst of hundreds of evils pierced the five chakras. Anyway, due to physical activity, maximum pressure falls on Muladhar Chakra, because it is close to the waist joint. Yoga increases this pressure, because in this we bend more, bend for a longer time, and bend while holding the breath with awareness. The rear Swadhishthana Chakra which is the raised hip bone, seems to have a depression on the adjoining upper side, I think that is the real Mooladhara or directly connected to mooladhara. By massaging deeply in it, there is a feeling of intense sensation like sexual pleasure which ascends upwards. Abhimanyu and Ghatotkacha were left among the sons of Pandavas, which means that the top two main chakras were not penetrated. That’s why the symptoms of Kundalini were not tolerated by Arjuna. Now call it a fabricated story or a real yoga story created by a epic writer Rishi, but it is well made and factful.

There is another side to this story as well. Drauna is also the name of a mountain. Dronacharya means Acharya who controls the mountains. Anyway, he had done penance on Mount Drauna. Bones have been called mountains at many places. Yoga etc. is done with the bones only. That’s why I am telling Ashwatthama Yogasadhana. When the chakras were penetrated by yoga, the suppressed emotions came out and became extinct, that means they died completely. Due to this, their mother Buddhi or intellect i.e. Draupadi started crying with sorrow, because those feelings were created because of her actions. Prana Arjuna along with the soul Krishna also got disturbed by this and they ran to stop the yoga i.e. to catch Ashwatthama. But by then Sushumna had awakened, which means it had left the Brahmastra. Anyway, Sahasrar Chakra is also called Brahmarandhra. Ashwatthama was maintaining the friendship of Duryodhana, because when a man gets tired or bored of selfish worldliness, then he himself adopts yoga. Prana could not bear the radiance of that awakened Kundalini, so he brought it down to the agya chakra by rubbing his forehead. Then don’t know where it got merged. This is to extract a gem from the forehead of Ashwatthama. After awakening man feels like a new birth like a child. This is the complete shaving of hair on head and face of Ashwatthama. If the Brahmastra was a physical weapon, its radiance and other effects would be felt by all, but it was felt only by Arjuna, because it was inside him. Krishna is the real soul, it doesn’t matter to him, because he is always awake. Shaivastra is a worldly mind like an open style of living. Panchamkar of Tantra is the biggest worldliness. After meditating or seeing it, the Shaivastra was launched, due to which the Brahmastra became calm. It is possible that some dance or ceremony of women etc. is going on nearby. As soon as you pay attention to it, the Shaivastra must have launched. In fact, Ajna Chakra and Sahasrar Chakra should also become active, only then the Kundalini awakening can be tolerated well. The manifest and unmanifest complex thoughts of the intellect are reduced to ashes by the activation of the agya chakra. Similarly, the activation of the Sahasrar Chakra increases blood circulation there, so that the pressure of awakening can be tolerated. Along with this, the active and repressed unrestrained visual thoughts are also consumed.

Arjuna’s son was Abhimanyu and his son was Parikshit who was watching Krishna in Uttara’s womb. He used to test Krishna in everyone even after coming out, that is why he was named Parikshit that literally means to judge. Abhimanyu literally means very angry. Actually, anger is expressed through the prana. That anger was towards the deceitful worldliness like Duryodhana. But it was downgraded inside superficial thinking, not upgraded with deep thinking. Means Arjuna hated him superficially, not deeply. ‘Ut’ literally means above, and Tara means floating. Due to this the power of anger was being transformed into the image form of Kundalini meditation. Due to this, the Navjeev or newborn as Parikshit was feeling kundalini in the form of Krishna’s Dhyanachitra. The new soul is because the soul is transformed into a new one by meditation. Then that transformed person, even after growing up, used to search and test the same meditation picture everywhere, because it is very blissful and benevolent. When it is so good in the subtle form in the mind, then how much better it will be in the physical form. But the physical form has its own compulsions. That’s why it is nowhere to be found. A man keeps on testing it everywhere. Every man especially awakened man is Parikshit.

One more thing, the war chakravyuh in which Abhimanyu entered had seven layers. Firstly, the name is also chakra, and the count is also equal to the chakras of the body. Both are in the form of a layer on top of each other. Muladhara Chakra is limited to itself, Swadhishthana Chakra covers it too etc. In this way, the upper chakra covers the lower ones as well. Sahasrara covers all the chakras. When a person enters Chakra meditation due to anger on someone, then he can enter inside, but cannot come out, because anger ends with the effect of Sadhana or meditation. Dhruva went out to find Lord Vishnu filled with anger towards his step mother, but when lord Vishnu met, his anger ended and he started loving the same mother very much. Perhaps the same happened with Lord Rama, that’s why his ill-wishing stepmother was most dear to him.

कुंडलिनी योग ब्लैक होल से काली ऊर्जा अर्थात डार्क एनर्जी को बाहर निकालकर उसे मुक्त कराता है

वर्चुअल पार्टिकल भी हर समय आकाश में बनते ही रहते हैं, और उसीमें विलीन भी होते रहते हैं। मतलब वे भी तो शून्य आकाश जैसी सिंगुलरिटी बनाते हैं फिर उनसे ब्लैकहोल क्यों नहीं बनता। तारे का सिकुड़ते हुए शून्य आकाश बन जाना ही ब्लैकहोल क्यों बनाता है। बात शायद द्रव्यमान की भी है। अनंत द्रव्यमान भी बनना चाहिए। मन का विचार अनंत द्रव्यमान कैसे है। शायद इसलिए कि वह अनंत की कल्पना कर सकता है। पहले तो यह जानना होगा कि विचार का भौतिक स्वरूप क्या है। शायद तारा सिकुड़ते हुए वही भौतिक रूप बनता हो। मान लो पहाड़ का विचार आया या पहाड़ को देखते हुए उसका चित्र मन में बनाया। उस विचारचित्र में स्थूल पहाड़ का पूरा द्रव्यमान दबाया हुआ समझ सकते हो आप। मतलब अगर पूरी सृष्टि का चित्र बने, तो उसमें भी पूरी सृष्टि का वजन समाया होगा। इसीलिए मन का विचार इतना बड़ा गड्ढा बनाता है आकाश में कि नया अनंत जीवाकाश ही बन जाता है। पर विचार का द्रव्यमान अनंत कैसे हो सकता है। यह तभी संभव है, अगर विचार बनाने वाली भौतिक तरंग शून्य स्थान घेरे, ब्लैकहोल की सिंगुलरिटी की तरह। ऐसा तो है ही। विचार न तरंगरूप है और न कणरूप। मतलब विचाररूपी आभासी हलचल का अपना पृथक अस्तित्व नहीं है। बाहर की वस्तु जैसा आभासी चित्र बनाने वाली कोई शून्य की हलचल है, अपना अस्तित्व नहीं है इसका। यह शायद हलचल भी नहीं है, क्योंकि हलचल भी कुछ समय के लिए रहती है, पर विचार तो एक सेकंड से भी कम समय में गायब हो सकता है। इसीलिए विचार शून्य स्थान घेरता है। वैसे भी जब खुद है ही नहीं, बल्कि बाहर की परछाई है, तो शून्यरूप ही हुई। फिर तो अगर छोटे से पत्थर का चित्र भी मन में बना, उसका भी अनंत द्रव्यमान होगा। फिर तो बोल सकते हैं कि अगर ऐसा है तब तो पानी में बना पेड़ का छायाचित्र भी अनंत द्रव्यमान लिए होगा और एक स्वतंत्र अनंत जीवाकाश बनाएगा। पर ऐसा तो नहीं होता। शायद मस्तिष्क में बने छायाचित्र में ही यह विशेष खासियत है, जो और कहीं नहीं है। या यूं कह सकते हैं कि मस्तिष्क में बना विचार ही शून्यरूप है। यह गौर करने का विषय है कि हम अपने ही उन विचारों से कैसे घबराए रहते हैं जिनका कोई अस्तित्व ही नहीं है। हम इसलिए हमेशा तनाव में रहते हैं क्योंकि विचारों को हम स्थूल व भौतिक मान के चले होते हैं। यह तो वैज्ञानिक शोध का विषय भी है कि विचार की प्रकृति क्या है। पर विचारप्रयोग से हमने मोटे तौर पर बता दिया है। अगर ब्लैकहोल से अनुमान लगाएं, तो शायद उसमें भी विशाल तारे की परछाई मात्र ही बची रहती है, वह भी मस्तिष्क में बने चित्र की तरह, और कुछ नहीं। परछाई चिदाकाश मतलब मूलाकाश मतलब परमात्मा पर बनती है, जीव के मन की परछाई की तरह आत्मा में नहीं। तारे का पूरा द्रव्यमान उस परछाई में समाया होता है। और वह परछाई पूरे अनंत आकाश में छाई होती है, जैसे आदमी की आत्मा या अचेतन मन में बने चित्र को हम चिह्नित नहीं कर सकते कि वह कहां है। वह पूरे आत्माकाश में छाया होता है। इसीको नए आकाश का निर्माण होना कहते हैं। हरेक ब्लैकहोल बने तारे का पृथक अस्तित्व एक ही आकाश के अंदर पृथक परछाई के रूप में रहता है। यह ऐसे ही है जेसे हरेक जीवात्मा का पृथक अस्तित्व एक ही परमात्मा के अन्दर एक पृथक परछाई के रूप में होता है। शायद इसी परछाई या छवि को डार्क एनर्जी कहते हैं। जो तारे ब्लैकहोल नहीं बनाते, वे सुपर डार्क एनर्जी में विलीन हो जाते हैं। यह सुपर डार्क एनर्जी एकप्रकार का जनरल पूल है मूल अनंत आकाश में फैला हुआ, जिससे अंतरिक्षीय पिंड बनते रहते हैं, और उसमें ही विलीन होते रहते हैं। शायद वर्चुअल पार्टिकल भी इससे ही अंदर बाहर कूदते रहते हैं। इसीको मैंने एक पिछली पोस्ट में कहा था कि कम वजन वाले तारे ब्लैकहोल रूपी जन्ममरण के चक्कर में न पड़कर मुक्त हो जाते हैं। यह सुपर डार्क एनर्जी भारतीय दर्शन की मूल प्रकृति की तरह है। दोनों में हूबहू समानता है। दोनों ही शाश्वत हैं। दोनों से ही सृजन होता है। दोनों एक ही चीज़ है, सिर्फ विषयानुसार कहने भर का फर्क है। मूल प्रकृति से जीवात्मा या जीव का उद्गम होता है, तो सुपर डार्क एनर्जी से ब्रह्मांड का। जो भी भौतिक पदार्थ बनता है, वह सीधा मूल अनंत आकाश से नहीं बनता, पर उसमें व्याप्त सुपर डार्क एनर्जी से बनता है। इसी तरह कोई भी जीव सीधा परमात्मा से नहीं आता, पर मूल प्रकृति से आता है। पर दोनों में से किसी में भी सबका लय हो सकता है, हालांकि पूरी तरह सुपर डार्क एनर्जी में नहीं, पर इसके अन्दर एनकोडिड व्यक्तिगत डार्क एनर्जी के रूप में। अब कोई कहे कि अगर जीवात्मा या तारा मूल प्रकृति में गया, तो वह मुक्त होकर परमात्मा से कब मिला। मतलब साफ है कि मूल प्रकृति और परमात्मा एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। इसीलिए कह रहे हैं कि मूल प्रकृति से कोई आ ही सकता है, इसके अंदर जा नहीं सकता। परमात्मा अनंत चेतन आकाश है तो मूल प्रकृति उसकी छाया। दरअसल वह छाया अनुभवरूप नहीं है, फिर भी उसका आभासी या काल्पनिक या सैद्धांतिक अस्तित्व तो है। वह होकर भी नहीं है। मतलब कि मूल प्रकृति में गया तो परमात्मा में ही गया, क्योंकि अनुभव तो वह अपने परमात्मरूप को ही करेगा। जीवात्मा के आने के लिए तो वह ठीक है, कि जीवात्मा ने उस परमात्मा की परछाई से कभी जन्ममरण वाली जीवन यात्रा शुरु की थी, क्योंकि परमात्मा कभी भी जीवनयात्रा या जन्ममरण के बंधन में बंध ही नहीं सकता। पर यात्रा का अंत परमात्मा में जाकर ही होता है, उसकी परछाईं में नहीं।
वैज्ञानिक भी शंका जाहिर कर रहे हैं कि शायद ब्लैकहोल ने ही डार्क एनर्जी बनाई हो। यह ऐसा ही है जैसे कई भारतीय दर्शन इसपर वादविवाद करते हुऐ कहते थे कि मूल प्रकृति का अपना अस्तित्व नहीं, उसे जीव ने अपनी आत्मा के अज्ञान के अंधेरे से बनाया है। पर शास्त्रों का निष्कर्ष मानें तो ऐसा नहीं हो सकता क्योंकि डार्क एनर्जी या मूल प्रकृति अनादि कही गई है। हां उल्टा जरूर हुआ है कि उससे अंतरिक्षीय पिंड बने हैं, जिनसे ब्लैकहोल बने हैं। बेशक वे उसमें बारबार विलीन होते रहते हैं, और उससे जन्म लेते रहते हैं, जीवात्मा की तरह। पर मुझे तो दोनों ही बातें सही लगती हैं शास्त्रों के अनुसार। मतलब सुपर डार्क एनर्जी और ब्लैकहोल एकदूसरे को बनाते रहते हैं। संभवतः ब्लैकहोल से जो हॉकिंस रेडिएशन निकलती रहती है, वह सुपर डार्क एनर्जी में एड अप होती रहती है। जरूरी नहीं कि हॉकिंग रेडिएशन से ब्लैकहोल की सारी डार्क एनर्जी बाहर निकालकर ही वह अंधेरे से मुक्त होता है, बल्कि थोड़ी सी डार्क एनर्जी निकालने से भी वह काम हो जाता है। इतनी डार्क एनर्जी को इतनी कम विकिरणस्राव रप्तार से कौन पूरा बाहर निकाल सकता है। अगर ऐसा होता है तो इसमें बहुत ज्यादा समय लगेगा, जो अव्यवहारिक है। इसी तरह आदमी को कुंडलिनी योग से मन का सारा अंधेरकचरा बाहर निकालने की जरूरत नहीं, बल्कि लंबे समय तक थोड़ा थोड़ा कचरा निकालने से भी जागृति या मुक्ति मिल ही जाती है। असंख्य जन्मों से इकट्ठे हुए असीमित कचरे को भला पूरा कौन निकाल सकता है।

हिंदू शास्त्रों में आता है कि सृष्टि के प्रारंभ से पहले परमात्मा के मन में एक ही विचार पैदा हुआ, एकोहम बहुस्याम, मतलब मैं एक हूं, बहुत सा बन जाऊं। शायद यही विचार तथाकथित सिंगुलरिटी तक सिकुड़ा हुआ अनंत द्रव्यमान है। संभवतः उस विचार से ही आकाश में छेद हो गया। एक नया अनंत आकाश बन गया। पर भ्रम से वह अपने पूर्ण प्रकाश को भूल गया, हालांकि मूल परमात्मा पूर्ववत अप्रभावित रहा। यही सुपर डार्क एनर्जी है। इसीसे सृष्टि बनती है, और इसीसे उसका विस्तार होता है। वैसे ही जैसे आदमी के मन के अंधेरे में विचारों की प्रकाशमान दुनिया विकसित होती है। वही सुपर डार्क एनर्जी ब्रह्मा का मूल मन है, और उसके मन में विचारों का विकास ही सृष्टि निर्माण है। फिर ब्रह्मा ने पूछा कि सृष्टि कैसे बनाऊं, तो ब्रह्म यानि परमात्मा ने कहा कि यथापूर्वमकल्पयत अर्थात जैसे पहले बनाई थी। इसका मतलब है कि कोड रूप में पिछली सृष्टि की सूचना ब्रह्मा की याददाश्त के रूप में रहती है।

हिंदु दर्शन बोलता है कि मन के विचारों के प्रति आसक्ति से ही अज्ञान या अंधकार पैदा होता है। यह बात वैज्ञानिक ही तो है। आसक्ति मतलब पकड़कर रखना या चिपकना। ब्लैकहोल भी तो अपने अंदर की सिंगुलरिटीरूपी विचार को पकड़कर रखता है। यह अलग बात है कि हॉकिंग रेडिएशन से उसे बाहर फेंकने की कोशिश भी करता है। आदमी भी योग, विपश्यना, अनासक्तिपूर्ण जीवनयापन आदि से विचारों को बाहर भगाता ही रहता है। यह अलग बात है कि कब इसमें पूरी सफलता मिले।

विज्ञानी कहते हैं कि ब्लैकहोल की सिंगुलरिटी में स्पेसटाईम शून्य हो जाते हैं। फिर बिगबैंग के समय वे फिर से फैलने लगते हैं, जिससे ब्रह्मांड का निर्माण शुरु हो जाता है, और वह आगे से आगे फैलने लगता है। जरा ध्यान से सोचें तो सिंपल सी बात है। कोई ज्यादा गणित लगाने की जरूरत नहीं है। भीतर से सोचते हैं। बाहर तो भीतर की तरह ही है। यही अध्यात्म की खासियत है कि यह भीतर को समझता है, पर विज्ञान बाहर को समझता है। भीतर समझना आसान भी है, सस्ता भी है और सर्वसुलभ भी। बाहर तो बखेड़ा और परेशानी ज्यादा है। महंगा भी है, और सर्वसुलभ भी नहीं। जब अनंत आत्मा के प्रकाशमान आकाश में अंधेरा छा गया, तब वह होते हुए भी शून्य ही है। है तो उसमें परमात्मा अर्थात सबकुछ पर अंधेरे में किस काम का। अगर फाईव स्टार होटल में अंधेरा छा जाए तो वह किस काम का। वह तो न होने की तरह ही है। इसी को स्पेसटाईम शून्य होना कहा गया है। फिर वह फैलने लगता है, विचारों के ब्रह्मांड के रूप में। वह स्पेसटाईम ही फैल रहा है, क्योंकि उसीकी तरंगें ही तो विचारों के रूप में हैं। फैलना बंद होएगा तब, जब अंतिम छोर पा लेगा मतलब अनंत चैतन्य अंतरिक्ष अर्थात मुक्ति।

Kundalini Yoga removes out dark energy from black hole to make it liberated

Virtual particles are also being created in the sky all the time, and also keep merging in it. Means they also make sky or singularity, then why blackhole is not made from them. Why does only the shrinking of a star into nothingness type singularity create a blackhole? It is probably also a matter of mass. There should also be infinite mass shrinked to singularity. How mind’s thought is infinite mass. Maybe because it can imagine infinity. First of all, we have to know what is the physical form of thought. Perhaps the same physical form is formed while the star shrinks. Suppose the idea of a mountain came or while looking at the mountain, one made a picture of it in the mind. In that thought picture, you can feel that the whole mass of the physical mountain is pressed there. It means that if a thought picture of the whole world is made, then the weight of the whole world would also be contained in it. That’s why the thought of the mind makes such a big hole in the sky that a new living space or infinite space is created. But how can the mass of thoughts be infinite. This is possible only if the physical wave that creates the thought occupies the space equal to void or nothing. It is so actually. It is neither a wave nor a particle. Means thought-like space-fluctuation does not have its own separate existence. There is a vibration inside nothingness that creates a virtual image like an external object, it does not have its own existence. It may not even be vibration, because even vibration lasts for a while, but thought can disappear in less than a second. That’s why thought occupies absolute zero space. Anyway, when thought is not having its own existence, but it is a reflection of the outside, then it is already void. Then even if a picture of a small stone is made in the mind, it will also have infinite mass. Then it can also be said that if it is so, then the photo of a tree made in water will also have infinite mass and will create an independent infinite living space. But this does not happen. Perhaps this is the special feature of the photograph made in the brain, which is nowhere else. Or it can be said simply that the thought created in the mind is absolute void. It’s a matter to think how we are troubled by our own thoughts which even do not exist. We are always under stress because we consider thoughts to be gross and materialistic. It is also a matter of scientific research that what is the nature of thought. But with the help of thought experiment, we have told grossly. If we infer from the blackhole, then maybe only the shadow of the huge star remains in it, that too like a picture made in the brain, nothing else. The shadow is formed on Chidakaash i.e. Moolakash i.e. Paramatman, not on Atman like Jiva. The entire mass of the star is contained in that shadow. And that shadow casts across the infinite sky, like an unexpressed picture made in the soul or unconscious mind of man, we cannot mark where it is. It is a shadow in the whole soul. This is called the creation of a new sky. The separate existence of each blackhole-turned star lives as a separate shadow within the same sky. It is like the separate existence of each individual soul within the same Supreme Soul as a separate shadow. Perhaps this shadow or image is called dark energy. Those stars that do not form black holes, they merge into super dark energy. This super dark energy is a kind of general pool spread in the original infinite sky, from which cosmic bodies are formed, and merge into it. Perhaps virtual particles also keep jumping in and out of it. This is what I had said in a previous post that stars with less weight are freed from the cycle of birth and death unlike going to form blackholes. This super dark energy is like the basic Nature or Mool Prakriti of Indian philosophy. There is an exact similarity between the two. Both are eternal. Creation takes place from both. From the original nature, the soul or creature originates to start birth-death cycle and also the whole universe originates at my most beginning to start its life -death cycle. likewise from the supar dark energy the whole universe originates in physical sense. Means to say both are same thing. Whatever physical matter is formed, it is not formed directly from the original conscious infinite sky, but is formed from the super dark energy permeating it. Similarly, no living entity comes directly from the Supreme Soul, but comes from the original nature or mool prakriti. However, they can end into either of both, although not into super dark energy but into individually encoded dark energy. Ending can never be into super dark energy as it is illusionary or virtual and actually doesn’t exist. Kundalini yogis can end into supreme soul. It can also be called as virtual super dark energy. Now someone can say that if the soul or the star went to the original nature, then when did it get free and meet the God. The meaning is clear that the original nature and the supreme soul are two sides of the same coin. God is the infinite conscious sky, then the original nature is its shadow. Actually that shadow is not an separate experience, yet it exists. It doesn’t even exist. It means that if one went to the original nature, then it went to the supreme soul only, because it would experience it’s supreme divine form only. For the soul to come, it is okay to assume if the soul starts its journey of life from the shadow of that Supreme Soul that’s super dark energy, because Supreme Soul can never get bound in the bondage of the journey of life. But the journey ends only in God, not in his shadow.
Scientists are also expressing doubt that dark energy may have been created by blackholes. It is as if many Indian philosophies used to argue on this and say that the original nature does not have its own existence, it is created by the living beings through their self-ignorance. But according to the conclusion of some of the scriptures, this cannot happen because the super dark energy or the original nature is eternal. Yes, the opposite has definitely happened that cosmic bodies have been made from it, from which black holes have been made. Of course they merge into it again and again until liberation, and take birth from it, like the soul merging into it although keeping its information separately encoded until liberated. But according to the scriptures, both the things seem correct to me. Meaning that super dark energy and blackhole keep making each other. Probably the Hawking radiation that keeps coming out of the blackhole keeps on adding up to the super dark energy. It is not that by taking out all the dark energy of a black hole through Hawking radiation, it becomes free to come out of darkness, but even by taking out a little dark energy, that work is done. Who can take out so much dark energy completely at such a low emission rate? If it’s so it will take very long time that’s impractical. Similarly, one does not need to take out all the dark garbage of the mind by Kundalini Yoga, but by taking out little by little garbage over a long period of time, one gets awakening or liberation. Who can completely remove the unlimited waste accumulated since innumerable births.

It comes in the scriptures that only one thought was born in the mind of God, ‘Ekoham Bahusyam’, meaning ‘I am one, may I become many’. Perhaps this thought is infinite mass shrunk down to the so-called singularity. Perhaps that thought caused a hole in the sky. A new infinite sky had become. But by confusion he forgot his full light, although the original supreme soul remained unaffected. This is super dark energy. This is what created the universe and caused its expansion, just as the world of thoughts develops in the mind of a man. The same super dark energy is the original mind of Brahma, and the development of thoughts in his mind is the creation of the universe. Then Brahma asked how to create the universe, then super Brahma or God told him just to do as before. This means that the information of the previous creation in coded form remains as the memory of Brahma.

Hindu philosophy says that attachment to the thoughts of the mind leads to ignorance or darkness. This thing is scientific. Attachment means holding or clinging. Even a black hole holds the thought form singularity within itself. It is a different matter that Hawking radiation also tries to throw it out. Man also keeps on driving the thoughts out through yoga, vipassana, non-attachment living etc. It is a different matter when we get complete success in this.

Scientists say that spacetime becomes zero in the singularity of a blackhole. Then at the time of the Big Bang, it starts expanding again, which starts the creation of the universe, and it starts expanding further. If you think carefully, it is a simple matter. No need to do any more maths. Think from within. The outside is the same as the inside. This is the specialty of spirituality that it understands the inside, but science understands the outside. It is easy to understand inside, it is also cheap and it is also accessible to everyone. Outside, there is a lot of chaos and trouble. Expensive, and not easily accessible. When there is darkness of ignorance in the bright sky of soul, then it is void even though it is there. If there is God that’s everything in it, then what is the use of it in darkness. What is the use of a five star hotel if it gets dark? It is just like not being there. This is said to be spacetime being zero. Then it starts expanding, as a universe or creation of thoughts. That spacetime is called expanding because its virtual waves are there in the form of thoughts. It will stop spreading only when it will reach its end, that is, the infinite consciousness space, that is, liberation.