My post

कुंडलिनी योग की सहायक हरित ऊर्जा

दोस्तों, जीवाश्म ईंधन के अंधाधुंध इस्तेमाल से धरती का जीवन संकट में आ गया है। ग्लोबल वार्मिंग बढ़ रही है। धरती लगातार गर्म हो रही है। ग्लेशियर पिघल रहे हैं। सुंदर समुद्रतटीय प्रदेशों के निकट भविष्य में पूरी तरह से जलमग्न होने के आसार बन गए हैं। वातावरण में कार्बनडाइऑक्साइड जैसी ग्रीन हाउस गैसों की मात्रा बहुत बढ़ गई है और लगातार बढ़ ही रही है। इससे मौसम भी बदल गया है। बारिश के मौसम में सूखा पड़ रहा है और सूखे के समय बारिश हो रही है। इससे जन, धन, अन्न समेत सभी वस्तुओं को भारी क्षति पहुंच रही है। किसान बदहाल हो रहे हैं। उनकी खड़ी, पकी और काटी गई फसल भारी बारिश की भेंट चढ़ रही है। अत्यधिक वर्षा से भारी भूस्खलन हो रहे हैं। मौसम और प्रकृति क्रोधित जैसे लग रहे हैं और एकदम से कहर बनकर बरस जाते हैं। भयंकर बाढ़ें, आंधी और तूफान आ रहे हैं। प्लास्टिक के कचरे से निकास नालियों के अवरुद्ध होने से गंदा पानी गलियों में भरकर बीमारियां पैदा कर रहा है। शहरों की संख्या लगातार बढ़ रही है, और गांव खाली होते जा रहे हैं। औद्योगिक शोरगुल से दूर शांतिपूर्ण एकांत मिलना लोगों के लिए दुष्कर्म हो गया है।

इन सभी समस्याओं का हल मुझे हरित ऊर्जा में दिखता है। सौर ऊर्जा और पवन ऊर्जा हरित ऊर्जा के सर्वोत्तम स्रोत हैं। अगर सभी घरों की छतों पर सौर पैनल और पवन चक्की लग जाएं तो घरों की सारी बिजली की जरूरत तो पूरी होगी ही, साथ में उद्योगों के लिए और बहुमंजिला इमारतों के लिए भी अतिरिक्त बिजली की आपूर्ति की जा सकती है। तकनीक के विकसित होने से अब तो सौर विद्युत जीवाश्म स्रोतों से निर्मित विद्युत से भी सस्ती हो गई है। इसकी एक वजह यह भी है कि सौर विद्युत को जरूरत वाली जगह पर ही बनाया जा सकता है। इससे ट्रांसमिशन लॉस पर भी रोक लगती है। मेटलर्जी जैसे क्षेत्रों में बहुत ज्यादा ताप ऊर्जा की जरूरत पड़ती है। वहां के लिए डायरेक्ट सोलर थर्मल प्लांट का उपयोग किया जा सकता है। उसमें सौर ऊर्जा विद्युत ऊर्जा में परिवर्तित ना होकर सीधी ताप ऊर्जा में बदल जाती है। इससे सौर ऊर्जा से विद्युत ऊर्जा और विद्युत ऊर्जा से ताप ऊर्जा में रूपांतरण के दौरान होने वाली ऊर्जा की क्षति रुकती है।

अब तो विद्युत भंडारित करने के लिए बढ़िया से बढ़िया बैटरीयां बन रही है। लिथियम आयन बैटरी लेड एसिड बैटरी से ज्यादा कार्यक्षम और सुविधापूर्ण है। पर धरती से लिथियम निकालते समय भी पर्यावरण को खनन आदि के रूप में भारी क्षति पहुंचती है। फिर इसका वेस्ट भी हानिकारक होता है। सोडियम आयन बैटरी का भी जोरों से विकास हो रहा है। आने वाले समय में यह सबसे अधिक पर्यावरण हितैषी बैटरी बन सकती है। ग्रीन हाइड्रोजन पर भी काम चल रहा है, पर उसकी सुरक्षा समस्या और भंडारण समस्या, ये दो मुख्य समस्याएं हैं। इनका हल भी खोजा जा रहा है। ग्रीन एनर्जी की सहायता से तैयार एथनॉल आदि बायोफ्यूल को भी विकसित किया जा रहा है। इससे भी नेट कार्बन एमिशन रुकेगा।

इन्हीं सब वजहों से आजकल ग्रीन एनर्जी के स्टोक्स उछाल पर हैं क्योंकि लोगों को इनमें भविष्य में बढ़ोतरी की उम्मीद दिख रही है। ग्रीन एनर्जी का दौर तो आएगा ही, समय कम ज्यादा हो सकता है। ग्रीन एनर्जी को सपोर्ट करना वैसे तो सबका दायित्व है पर फिर भी आदमी को अपनी वित्तीय स्थिति के अनुसार ही फैसला लेना चाहिए, और वित्तीय विशेषज्ञ की सलाह भी लेनी चाहिए।

ग्रीन एनर्जी को अपनाने से सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि लोगों की आदतों में सुधार आएगा। इससे लोगों की सोच सकारात्मक बनेगी। इससे लोग पर्यावरण हितैषी जीवनशैली अपनाने लगेंगे। ऐसी जीवनशैली योगयुक्त जीवनशैली ही होती है। क्योंकि अति सक्रियता से पर्यावरण को हानि पहुंचती है, इसलिए लोग इस पर रोक लगाएंगे। क्योंकि अति सक्रियता से योग को अर्थात आत्मा को भी हानि पहुंचती है, इसलिए इस पर रोक लगने से आत्मा या योग को भी लाभ मिलेगा। आत्मा और योग पर्यायवाची जैसे शब्द हैं। योग से आत्मा विकसित होती है और आत्मा के विकसित होने से योग विकसित होता है। इससे आदमी न्यूनतावाद को अपनाकर कम से कम पर्यावरण नाशक संसाधनों से अपना गुजारा चलाएगा। साथ में, घर पर ही हरित ऊर्जा पैदा होने से आदमी को भीड़भाड़ वाले ऊर्जा सघन क्षेत्रों में रहने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इससे शहरों का बोझ कम होगा। आदमी एकांत में रहकर अपनी जरूरत की सारी ऊर्जा कुदरती तरीके से तैयार कर लेगा। उस से जल को जमीन से निकाला जा सकेगा। उससे किचन गार्डनिंग हो सकेगी। वह अपने वाहन को हरित ऊर्जा से चार्ज करके जरूरत के सामान की आवाजाही कर पाएगा। सौर ऊर्जा के इस्तेमाल से उसका मन भी साफ रहेगा। इससे और एकांत के प्रभाव से खुद ही उसका कुंडलिनी योग के प्रति रुझान बढ़ जाएगा। जब योग से उसकी आत्मा काफी निर्मल हो जाएगी, तब ऐसा समय भी आएगा जब उसे कुदरती चीजों का इस्तेमाल ही पसंद आएगा। उदाहरण के लिए बिजली के बल्ब की जगह उसे कुदरती तेल का दिया ही अच्छा लगेगा, क्योंकि यह इतना अधिक प्राकृतिक है जितना आत्मा को खुशी से उत्तेजित करने के लिए काफी है। गाड़ी वगैरह की बजाय उसे साइकिल से या पैदल चलना ही ज्यादा अच्छा लगेगा। फिर एक प्रकार से हरित योग योग युग में रूपांतरित हो जाएगा।

Kundalini Yoga helped by green energy

Friends, life on earth has come under threat due to the indiscriminate use of fossil fuels. Global warming is increasing. The earth is constantly getting hotter. Glaciers are melting. There are chances that beautiful coastal regions may get completely submerged in water in the near future. The amount of greenhouse gases like carbon dioxide in the atmosphere has increased a lot and is continuously increasing. This has also changed the weather. There is drought during the rainy season and it is raining during the drought. This is causing huge damage to life, wealth, food and all other things. Farmers are in a bad condition. Their standing, ripe and harvested crops are falling prey to heavy rains. Heavy landslides are taking place due to excessive rainfall. Weather and nature seem to be angry and suddenly wreak havoc. There are severe floods, storms and hurricanes. Due to blockage of drainages by plastic waste, dirty water is filling the streets and causing diseases. The number of cities is constantly increasing, and villages are becoming empty. Getting peaceful solitude away from industrial noise has become a dream for people.

I see the solution to all these problems in green energy. Solar energy and wind energy are the best sources of green energy. If solar panels and windmills are installed on the roofs of all houses, then not only will the electricity needs of the houses be met, but additional electricity can also be supplied to industries and multi-storey buildings. With the development of technology, solar electricity has now become cheaper than electricity generated from fossil sources. One reason for this is that solar electricity can be generated only at the required place. This also prevents transmission loss.  A lot of thermal energy is needed in areas like metallurgy. Direct solar thermal plants can be used for there. In it, solar energy is not converted into electrical energy but directly into thermal energy. This prevents the loss of energy during the conversion of solar energy into electrical energy and electrical energy into thermal energy.

Now the best batteries are being made for storing electricity. Lithium ion batteries are more efficient and convenient than lead acid batteries. But even while extracting lithium from the earth, the environment suffers huge damage in the form of mining etc. Then its waste is also harmful. Sodium ion batteries are also developing rapidly. In the coming times, it can become the most environmentally friendly battery. Work is also going on green hydrogen, but its safety problem and storage problem are the two main problems. Their solution is also being found. Biofuels like ethanol prepared with the help of green energy are also being developed. This will also stop net carbon emission.

For all these reasons, green energy stocks are on the rise these days because people are expecting a growth in them in the future. The era of green energy will definitely come, the time may be little less or more. Although it is everyone’s responsibility to support green energy, still a person should take a decision according to his financial situation, and should also take advice from a financial expert.

The biggest benefit of adopting green energy will be that people’s habits will improve. This will make people’s thinking positive. Due to this, people will start adopting an environmentally friendly lifestyle. Such a lifestyle is a yoga-oriented lifestyle. Because excessive activity harms the environment, people will stop it. Since hyperactivity also harms yoga, that is, the soul, so by stopping it, the soul or yoga will also benefit. Soul and yoga are synonymous words. Soul develops through yoga and yoga develops through the development of the soul. In this way, by adopting minimalism, man will manage his life with less environmentally destructive resources. Also, by producing green energy at home, man will not need to live in crowded energy intensive areas. This will reduce the burden of cities. By living in solitude, man will be able to produce all the energy he needs naturally. Water can be extracted from the ground with it. Kitchen gardening can be done with it. He will be able to charge his vehicle with green energy and transport the goods he needs. By using clean solar energy, his mind will also remain clean. Due to this and the effect of solitude, his inclination towards Kundalini yoga will increase automatically. When his soul becomes very pure due to yoga, then a time will come when he will like to use only natural things. For example, instead of an electric bulb, he will like an natural oil lamp for it’s too natural to be spiritually exciting. He would prefer to travel by bicycle or on foot instead of using a car etc. Then in a way, green era will transform into the yoga era.

कुंडलिनी योग ही न्यूनतावाद अर्थात मिनिमेलिज्म की जननी है

दोस्तों आम लोकधारणा के अनुसार न्यूनतावाद को मुक्ति का पर्याय माना जाता है। यह धारणा शास्त्रों से बनी है। पर शास्त्रों का मतलब मुझे कुछ और ही लगता है। अगर न्यूनतावाद ही मुक्ति की पहचान होती, तब तो सभी गरीब और भिखारी लोग मुक्त और परम ज्ञानी होते। पर असल में उनकी दशा तो सबसे खराब होती है। मुझे शास्त्रों की इस उक्ति का तात्पर्य लगता है कि अगर कोई आदमी योग साधना में सफलता की सीढ़ियां चढ़ रहा है तो उसे न्यूनतम जरूरत से ज्यादा भौतिकता की तरफ भागने की जरूरत नहीं है। क्योंकि उसकी भौतिकता की तरफ की दौड़ उसकी योग साधना में विघ्न पैदा कर सकती है। मतलब ज्यादा महत्व योग साधना का है, न्यूनतावाद का नहीं। हां, अगर उसकी योग साधना में भौतिकता विघ्न ना पैदा कर रही हो तो भौतिकता में बुराई भी नहीं है। दरअसल भौतिकता नहीं, बल्कि भौतिकता की तरफ दौड़ ही विघ्न पैदा करती है। इससे जो ऊर्जा योग साधना में लगनी थी, वह भौतिकता में या भौतिकता को प्राप्त करने में बर्बाद हो जाती है। अगर किसी को मुफ्त में भौतिक सुख समृद्धि मिल रही हो, तो उससे तो उसकी ऊर्जा की बचत ही होगी। उस बची हुई अतिरिक्त ऊर्जा को वह योग साधना में लगा सकता है। शास्त्रों में फकीरों के जैसे न्यूनतावाद का इसीलिए समर्थन किया गया है ताकि ज्यादा शारीरिक कामों से भी ऊर्जा की बर्बादी ना होए और ज्यादा शारीरिक उपभोगों से भी ऊर्जा बर्बाद ना होए। बल्कि इसके विपरीत थोड़ा शारीरिक श्रम भी होता रहे और थोड़ा शारीरिक उपभोग भी होता रहे। इससे ऊर्जा का संचय होता है। यह संचित ऊर्जा योगसाधना में लगाई जा सकती है। यह बुद्ध का मध्य मार्ग ही है। अगर कोई बिल्कुल ही कंगाल होगा तो भोजन के अभाव में भोगों का मध्यम उपभोग कैसे करेगा और कैसे मध्यम शारीरिक श्रम कर पाएगा? इससे बेशक ऊर्जा का अपव्यय तो नहीं होगा, पर ऊर्जा का संचय भी तो नहीं होगा। इसी तरह यदि कोई अति धनाढ्य होगा तो वह भी लापरवाही व अहम के कारण बिल्कुल भी शारीरिक काम नहीं करेगा और साथ में वह भोगों का अति उपभोग भी करेगा। इससे उसकी ऊर्जा का संचय भी नहीं होगा और बचीखुची उर्जा भी भोग भोगने में नष्ट हो जाएगी। फिर वह योग कैसे करेगा। पर यदि कोई धनाढ्य होता हुआ भी मध्यम श्रम और भोगों का मध्यम उपभोग करता है, और उससे संचित ऊर्जा से योग करता है, तो वह न्यूनतावादी या फकीर ही माना जाएगा। मतलब शास्त्रों में न्यूनतावादी का हवाला देते हुए परोक्ष रूप से योग का ही समर्थन किया गया है। राजा जनक महान धनाढ्य थे, पर फिर भी योगी थे। इसी से उनके अंदर न्यूनतावादी स्वभाव खुद ही पनप गया था। दरअसल दुनिया के आम लोग मोटी बुद्धि के होते हैं, इसलिए मोटी बात ज्यादा समझते हैं। योग पर लोगों का ध्यान आसानी से नहीं जाता। इसीलिए शास्त्रों में कई स्थानों पर न्यूनतावाद को ही मुक्ति का पर्याय बताया गया है, योग को नहीं। ऋषियों का मत रहा होगा कि शायद न्यूनतावाद से लोगों में खुद ही योग की आदत पड़ जाए। बहुतों में ऐसा हुआ भी होगा पर मुझे तो ऐसे कम ही मामले नजर आते हैं। ज्यादातर लोग तो न्यूनतावाद में ही उलझे रहते हैं, और योग की तरफ जाते हुए नहीं दिखते। “न माया मिली न राम” यह कहावत उन्हीं लोगों के लिए बनी प्रतीत होती है जो न्यूनतावादी तो बनते हैं पर योग नहीं करते। वैसे ज्यादा असली ज्यादा और सार्थक न्यूनतावाद वही है जो योग से खुद पैदा होए।

Kundalini Yoga is the mother of minimalism

Friends, according to the common popular belief, minimalism is considered synonymous with liberation. This belief is formed by the scriptures. But I think the meaning of the scriptures is something else. If minimalism was the identity of liberation, then all the poor and beggars would be free and supremely knowledgeable. But in reality their condition is the worst. I think the meaning of this statement of the scriptures is that if a person is climbing the ladder of success in yoga practice, then he does not need to run towards materialism more than the minimum requirement. Because his race towards materialism can create obstacles in his yoga practice. Meaning, yoga practice is more important, not minimalism. Yes, if materialism is not creating obstacles in his yoga practice, then there is no harm in materialism. In fact, it is not materialism, but the race towards materialism that creates obstacles. Due to this, the energy that should have been spent in yoga practice is wasted in materialism or in achieving materialism. If someone is getting material happiness and prosperity for free, then it will only save his energy. He can use that saved extra energy in yoga practice. In the scriptures, minimalism like that of the fakirs or sages has been supported so that energy is not wasted by too much physical work and too much physical consumption. On the contrary, some physical labour should also be done and some physical consumption should also be enjoyed. This saves energy. This saved energy can be used in yoga practice. This is the middle path of Buddha. If someone is completely poor, then how will he consume pleasures in moderation in the absence of food and how will he be able to do moderate physical labour? This will certainly not lead to wastage of energy, but it will not save energy either. Similarly, if someone is very rich, then due to carelessness and ego, he will also not do any physical work and along with that he will also consume pleasures excessively. Due to this, his energy will not be saved and the remaining energy will also be wasted in enjoying pleasures. Then how will he do yoga. But if someone, despite being rich, does moderate labour and moderate consumption of pleasures, and does yoga with the energy saved from that, then he will be considered a minimalist or a fakir. Meaning, by referring to minimalism in the scriptures, yoga has been indirectly supported. King Janak was very wealthy, but was still a yogi. Due to this, a minimalist nature developed in him by itself. Actually, the common people of the world have a low intellect, so they understand more about the basic things. People do not easily pay attention to yoga. That is why at many places in the scriptures, minimalism has been described as a synonym for salvation, not yoga. The sages must have been of the opinion that perhaps people will get into the habit of yoga by themselves due to minimalism. This must have happened in many cases, but I see very few such cases. Most people are entangled in minimalism and do not seem to be moving towards yoga. “Neither Maya nor Ram” means not getting enjoyment neither of this and nor of that world, seems to be a saying meant for those people who become minimalists but do not practice yoga. However, the most real and meaningful minimalism is the one that is born out of yoga.

कुंडलिनी योग आधुनिक संचार युग के दुष्प्रभाव को कम कर सकता है

दोस्तों आजकल मन में वैसे भाव नहीं उठते, जैसे आधुनिक संचार युग के आने से पहले उमड़ा करते थे। पुराने समय में मन में बहुत मीठे और सूक्ष्म भाव उमड़ा करते थे। किस्म किस्म के भाव होते थे। प्रेम के भाव होते थे, दया के भाव होते थे, मित्रता के भाव होते थे, खुशी के भाव होते थे और भी कई किस्म के भाव मन में आते थे। वे भाव चेहरे पर भी साफ परिलक्षित होते थे। अपनी ऊंची अवस्था में होने पर भी ये सभी भाव नियंत्रित और संयमित होते थे। आजकल तो आदमी जल्दी ही भाव में बहने लगता है। अब मस्तिष्क में वह शक्ति नहीं रही जो भावों की आसक्ति से बचा सके और आदमी को उनमें बहने से रोक सके। आजकल की पीढ़ी मुझे भावशून्य सी लगती है। बच्चों में वह बचपना नहीं दिखता, किशोर भी किशोर कम और बच्चे ज्यादा लगते हैं, और युवाओं में भी वह यौवन नहीं दिखता। हमने तो पुराना युग भी देखा है, इसलिए नए युग से ज्यादा कुप्रभावित नहीं होते, पर वह नई पीढ़ी जिसने पुराने युग के अनुभव का जरा भी मजा नहीं लिया है, उसका क्या होगा। उन्हें हम प्यार से ही अपने अनुभव प्रेषित कर सकते हैं। वो अगर समझ गए तो वो भी अपने से नई पीढ़ी को उनको प्रेषण कर सकते हैं। इस तरह से मानव सभ्यता प्रकृति के मार्ग से दिग्भ्रमित होने से बच सकती है। और तो और, अगर पुराने समय में घृणा, क्रोध, ईर्ष्या, शत्रुता आदि के भाव भी होते थे, तो वे भी नियंत्रित और संतुलित होते थे। आदमी के पास इतना नियंत्रण होता था कि वह उन्हें हल्का कर सके और उनकी छाप को चेहरे पर आने से रोक सके।

मुझे लगता है कि आजकल की कुंठित मानसिकता के लिए संचार की अदृश्य तरंगें जिम्मेदार हैं। इन्हें हम विज्ञान की भाषा में इलेक्ट्रोमैग्नेटिक तरंगे कहते हैं। भौतिक स्तर पर तो वे इस शरीर को कोई नुकसान नहीं पहुंचा सकती, क्योंकि उनमें बहुत कम ऊर्जा होती है। ये सूर्य के प्रकाश की तरंगों की तरह होती हैं। पर मुझे तो लगता है कि प्रकाश की तरंगें भी मन के सूक्ष्म विचारों पर कुछ ना कुछ असर तो डालती ही हैं। इसीलिए संध्या के समय जब सूर्य का प्रकाश बहुत कम होता है, उस समय मन में बहुत ही सुंदर सुविचार उमड़ते हैं। इसी तरह योगी लोग अंधेरी गुफा में साधना करना पसंद करते थे क्योंकि वहां प्रकाश का व्यवधान भी नहीं होता था। इसके अलावा, वीएफएक्स (विशेषकर छायादार ग्राफिक्स) से भरी फिल्में, प्राकृतिक प्रकाश से भरी फिल्मों की तुलना में अधिक आनंददायक और भावनाओं से भरी लगती हैं। इसी तरह जहां पर फोन टीवी आदि के सिग्नल कम होते हैं, वहां पक्षी ज्यादा तादाद में दिखाई देते हैं। इस पर एक फिल्म भी बनी हुई है। एक बार मुझे ऐसी सुदूर घाटी में रहना पड़ा था जहां पर कोई मोबाइल नेटवर्क नहीं था। वहां मुझे पुराने जमाने के जैसी अनोखी शांति महसूस हुई थी। मन के भाव भी वहां अच्छे से बन रहे थे। इसका मतलब है कि बेशक सामान्य विद्युत चुंबकीय तरंगों में न्यूनतम ऊर्जा होती है पर ये आत्मा को और उसकी अनुभव करने की क्षमता को प्रभावित कर सकती हैं। वैज्ञानिक बताते हैं कि जो मस्तिष्क के न्यूरॉन्स में स्पंदनशील विद्युत प्रवाह बनता है, उससे जो स्पंदनशील व अदृश्य विद्युत विद्युतचुंबकीय क्षेत्र बनता है, उसी को आत्मा विचारों के रूप में अनुभव करती है। देखा जाए तो विद्युत चुंबकीय तरंगें भी बदलते हुए विद्युत चुंबकीय क्षेत्रों के रूप में ही होती हैं। इसलिए अगर दोनों एकदूसरे को प्रभावित करे तो आश्चर्य नहीं होना चाहिए।

इससे यह अंदाजा लगाना कठिन नहीं है कि संचार साधनों की विद्युत चुंबकीय तरंगे मन के विचारों को प्रभावित करती हैं। पर फिर भी इनसे घबराने की जरूरत नहीं है। ठीक ही कहा है कि जहां चाह वहां राह। कुंडलिनी योग से मस्तिष्क की विद्युतचुंबकीय शक्ति इतनी बढ़ जाती है कि बाहरी विद्युतचुंबकीय तरंगों का उस पर कम ही असर पड़ता है। योग के दौरान तो ऐसा होता ही है पर अगर योग को दिन में दो या तीन बार किया जाए तो यह शक्ति दिनभर बनी रहती है। आज के युग में विद्युत चुंबकीय तरंगों से मुक्त क्षेत्र में ज्यादा समय बिताना एक सपने की तरह ही लगता है। हम पूरी धरती को तो चमड़े से मढ़ नहीं सकते, पर चमड़े के जूते जरूर पहन सकते हैं। मतलब कि हम जमाने को तो एकदम से नहीं बदल सकते पर अपने को जमाने के अनुसार जरूर बदल सकते हैं।

Kundalini Yoga can reduce the ill-effects of the modern communication age

Friends, nowadays the mind does not have the same kind of emotions as it used to have before the advent of the modern communication age. In the old times, the mind used to have very sweet and subtle emotions. There were all kinds of emotions. There were feelings of love, kindness, friendship, happiness and many other kinds of emotions that came to mind. Those emotions were clearly reflected on the face as well. Even when in a high state, all these emotions were controlled and restrained. Nowadays, a person starts getting carried away by emotions very quickly. Now the mind does not have that power which can save it from the attachment of emotions and can stop a person from getting carried away by them. Today’s generation seems emotionless to me. That childishness is not seen in children, even teenagers seem less like teenagers and more like children, and that youth is not seen in the youth as well. We have seen the old age as well, so we are not much affected by the new age, but what will happen to that new generation which has not enjoyed the experience of the old age at all. We can transmit our experiences to them with love. If they understand, they can transmit them to the new generation. In this way, human civilization can avoid going astray from the path of nature. Moreover, if in the olden times there were feelings of hatred, anger, jealousy, enmity etc., then they too were controlled and balanced. Man had so much control that he could reduce them and prevent their impression from appearing on the face.

I feel that invisible waves of communication are responsible for today’s frustrated mentality. We call them electromagnetic waves in the language of science. At the physical level, they cannot cause any harm to this body, because they have very little energy. They are like the waves of sunlight. But I feel that even the waves of light have some effect on the subtle thoughts of the mind. That is why in the evening when the sunlight is very low, at that time very beautiful thoughts arise in the mind. Similarly, yogis used to like to meditate in dark caves because there was no interference of light there. Also, films full of VFX mainly those of shady graphics appear much more blissful and full of emotions than the films full of natural light. Similarly, birds are seen in greater numbers at places where the signals of phones, TV etc. are weak. A film has also been made on this. Once I had to live in a remote valley where there was no mobile network. There I felt a unique peace like the old times. The emotions of the mind were also being formed well there. This means that although normal electromagnetic waves have minimum energy, they can affect the soul and its ability to experience. Scientists say that the pulsating electric current formed in the neurons of the brain generates the pulsating and invisible electromagnetic field that is what the soul experiences in the form of thoughts. If seen, communication based electromagnetic waves also exist in the form of changing electromagnetic fields. Therefore, if both affect each other, then there should be no surprise.

It is not difficult to guess from this that electromagnetic waves of communication means affect the thoughts of the mind. But still there is no need to be afraid of them. It is rightly said that where there is a will there is a way. Kundalini yoga increases the electromagnetic power of the brain so much that external electromagnetic waves have little effect on it. This happens during yoga but if yoga is done two or three times a day then this power remains throughout the day. In today’s era, spending more time in an area free from electromagnetic waves seems like a dream. We cannot cover the entire earth with leather, but we can definitely wear leather shoes. It means that we cannot change the world immediately but we can definitely change ourselves according to the times.

कुंडलिनी योग विचार-लहर के अंधेरे को मिटाता है

दोस्तों, इस पोस्ट में हम थोड़ा गहरे दर्शन की तरफ जा रहे हैं। अगर कोई ज्यादा गहराई में ना जाना चाहे तो वे इस पोस्ट को स्किप भी कर सकते हैं। आओ, पहले हम आत्मा में लहर बनने की शुरुआत को समझते हैं। सबसे पहले आत्मा पूरी तरह शुद्ध था। वह परमात्मा जैसा ही था। फिर वह किसी शरीर के साथ जुड़ गया। मस्तिष्क ने उस आत्मा में एक आभासी हलचल या लहर पैदा की। वह जो लहर बनी उसने आत्मा के प्रकाश को ढक दिया। कितना ढका? उतना ही जितना एक लहर का प्रभाव था। फिर दूसरी लहर से आत्मा का अंधेरा और बढ़ गया। तीसरी से और, चौथी से और। यह सिलसिला चलता गया। यह ऐसे ही है जैसे पेड़ पर कम पत्ते से उसकी जमीन पर कम घनी छाया बनती है। जैसे-जैसे पत्तों की संख्या बढ़ती जाती है, वैसे वैसे ही छाया की सघनता भी बढ़ती जाती है। एक प्रकार से ज्यादा घने पत्तों की छाया में उससे कम घने पत्तों के हर एक स्तर की सूचना दर्ज है। ऐसा इसलिए क्योंकि किसी चीज की ज्यादा मात्रा के अंदर उस चीज की सभी कम मात्राएं खुद ही शामिल होती हैं। आत्मा के साथ वैसा ही होता है। उसकी ज्यादा लहरों से बनने वाले अंधकार के अंदर उसकी कम लहरों के हर एक स्तर से बनने वाले अंधकार खुद ही शामिल रहते हैं। या यूं कहो कि हर एक किस्म की लहर ने उसी विशेष किस्म का अंधकार आत्मा में पैदा किया। मतलब कि आज तक जितनी लहरें बनी, उतने ही और वैसे ही अंधकार आत्मा में बने। मतलब हर एक विचार रूपी लहर उसके जैसे विशेष अंधकार के रूप में आत्मा में दर्ज है। बेशक सतही तौर पर हमें आत्मा में वे अंधकार अलग-अलग महसूस न होएं। यह ऐसे ही है कि एक पेड़ के हर एक किस्म की मात्रा के पत्तों की सूचना उस पेड़ की छाया में उसके अपने समय में दर्ज हुई थी। पत्तों के नए स्तर की छाया बनने पर पत्तों के पुराने स्तर की छाया मिट जाती है। पर आत्मा में नई लहर से नए अंधकार के बनने पर पुरानी लहरों से बने पुराने सभी अंधकार दर्ज रहते हैं, वे मिटते नहीं है। इसीलिए पेड़ की छांव को देखने से केवल एक ही छांव महसूस होती है और पुरानी अन्य छांवों का अनुभव नहीं होता। पर आत्मा के अंधेरे को महसूस करने पर ऐसा महसूस होता है कि वह अंधेरा तो एक ही है, पर उसमें उसकी अनगिनत शरीरों वाली अनगिनत जीवित अवस्थाओं की विभिन्न व सभी सूचनाएं दर्ज हैं। हालांकि यह बहुत सूक्ष्म आभास होता है, और अभिन्न जैसा ही लगता है। ऐसा तभी हो सकता है, अगर हर एक सूचना अलग अंधेरे के रूप में मौजूद हो। अगर पेड़ की छांव की तरह ही आत्मा के बड़े अंधकार के अंदर उसके पुराने अन्य सभी छोटे अंधकार मिट जाया करते या दब जाया करते तो सभी आत्माएं एक जैसी हुआ करतीं। और फिर कर्म फल का सिद्धांत भी लागू ना होता। मतलब कि किसी भी कर्म की सूचना आत्मा में ना रहने से उसका फल भी ना मिला करता। पर ऐसा तो कुछ भी नहीं होता?

यहां यह बात गौर करने लायक है कि परमात्मा ने किसी को जबरदस्ती बंधन में नहीं डाला। जीवात्मा को तो उसने बस कुदरत दिखाई ही थी। अगर जीवात्मा चाहता तो उसे नकार भी सकता था। पर उसने अपने शाश्वत रूप को छोड़कर उसको चुना। इससे वह बंध गया। मतलब परमात्मा तो उसे कुदरत का अतिरिक्त आनंद देना चाहता था। पर जीवात्मा की आसक्ति से उलटा हो गया, मतलब जो अपना शाश्वत आनंद था, वह भी चला गया।

पेड़ की घनी छांव के बाद यदि कुछ पत्ते गिर जाएं, तो वह पुरानी घनी छांव खुद ही मिट जाती है। पर गहरी लहरों के बाद आत्मा में अगर हल्की लहर बने, तो पुरानी गहरी लहर से बना अंधेरा खुद से नहीं मिटता। बेशक नई और हल्की या अनासक्ति वाली विचार रूपी लहर से नया और हल्का अंधकार आत्मा में जुड़ जाए। पेड़ की छांव जमीन से नहीं चिपकी रहती, पर छांव बनाने वाले पत्तों के हटने के साथ ही एकदम से हट जाती है। पर आत्मा का अंधेरा आत्मा से चिपका रहता है। बेशक उस अंधेरे को बनाने वाली विचार लहर हट जाए, पर अंधेरा नहीं हटता। शायद वह उस विचार लहर के नियमित रूप से बारबार के स्मरण से धीरे धीरे हटता है। शायद कुंडलिनी योग से ऐसा ही होता है।

Kundalini Yoga dispels the darkness of thought waves

Friends, in this post we are going towards a little deeper philosophy. If someone does not want to go too deep, he can even skip this post. Let us first understand the beginning of the formation of waves in the soul. First of all, the soul was completely pure. It was like God. Then it got attached to a body. The brain created a virtual movement or wave in that soul. The wave that was formed covered the eternal light of the soul. How much did it cover? As much as the effect of one wave was. Then the darkness of the soul increased further with the second wave. More with the third, more with the fourth. This continued. It is like the lesser number of leaves on a tree makes a less dense shadow on the ground. But as the number of leaves increases, the density of the shadow also increases. Single leave has been likened here to a single thought wave. In a way, the shadow of the denser leaves contains the information of each level of the less dense leaves. This is because the greater quantity of something includes all the lesser quantities of that thing itself. The same happens with the soul. The darkness created by its higher waves includes the darkness created by each level of its lower waves. Or you can say that each type of wave created its kind of darkness in the soul. It means that whatever waves have been created till today, the darkness of their kinds has been created in the soul. It means that every thought wave is recorded in the soul as a special darkness like that wave. Of course, superficially we may not feel those darknesses separately in the soul. It is like the information of each type of leaves of a tree was recorded in the shade of that tree in its own time. When the shade of the new level of leaves is formed, the shadow of the old level of leaves gets erased. But when new darkness is formed in the soul from the new wave, all the old darkness created by the old waves remains recorded, they do not get erased. That is why by looking at the shade of the tree, only one shade is felt and the other older shades are not experienced. But on feeling the darkness of the soul, it feels like that darkness is one, but in it, various information of its countless living states or births with countless bodies are recorded. However, this is a very subtle feeling and doesn’t look like differentiated but a single one. This can happen only if every information is present in the form of a separate darkness. If all the other small darknesses of the soul were erased or suppressed in the big darkness of the soul like the shade of a tree, then all souls would be the same. And then the principle of karma-phala would also not be applicable. Meaning that if the information of any karma is not present in the soul, then its fruit would also not be received. But nothing like this happens?

It is worth noticing here that God did not forcefully bind anyone. He had just shown nature aka Prakriti to the soul aka Purusha. If the soul wanted, it could have rejected it. But it chose it by leaving its own eternal form. Due to this, it got bound. Meaning God wanted to give it the additional bliss of nature. But due to the attachment of the soul, the opposite happened, meaning its eternal bliss also went away.

If some leaves fall after the dense shade of the tree, then that old dense shade vanishes on its own and is replaced by light shade. But if a light wave is formed in the soul after the deep waves, then the darkness created by the old deep wave does not vanish on its own. Of course, a new and light darkness gets added to the soul with a new and light or non-attached thought wave. The shade of the tree does not stick to the ground, but it vanishes immediately with the removal of the leaves that create the shade. But the darkness of the soul remains attached to the soul. Of course, the thought wave that creates that darkness may go away, but the darkness does not go away. Perhaps it gradually goes away by regularly remembering that thought wave. Perhaps this is what happens with Kundalini Yoga.

Kundalini Yoga removes the dark mark on the soul

The formation of a wave in the mind is called Satvaguna. The disappearance of that wave is called Tamoguna. The dynamic state of change between the formation and disappearance of a wave is called Rajoguna. When a thought is formed, it is a wave of Satvaguna and when it disappears, the darkness of Tamoguna prevails. It is also a wave but it is not visible due to darkness or say it’s in the form of type and extent of darkness that’s hard to differentiate. The more a wave rises upwards, the more it sinks downwards, meaning it goes towards the netherworld or the pit or darkness. If seen, the initial virtual existence is of Satoguna only. Tamoguna is its virtual mark on the soul which is in the form of darkness. Both the Gunas are false or virtual, but first a wave of Satoguna was created in the Nirgun soul. Then Tamoguna was formed from it, then Satoguna from it, then Tamoguna from it, then Satoguna and this sequence has been going on since time immemorial. The Nirgun soul is also like Sattva Guna, as it is luminous, full of bliss, and full of existence, but there are no virtual waves in it. Due to the creation of virtual waves in it by the body, it became a living soul with Sattva Guna. However, the original God always remains the same Nirgun. There is no change in it. Then once Sattva was created in the living soul, then the sequence of changes of gunas was bound to continue as mentioned above. A seed keeps getting created from a tree and a tree from a seed. This is the game or disease of birth and death, whatever you may call it. It is not me saying this, but the scriptures are saying this. A man or any living being is afraid of death because he fears that he will have to go through the process of a new birth full of sufferings again. He fears this because he sees the cyclical change of gunas in his life every day. After experiencing darkness, he has to experience light as well. He cannot remain in darkness continuously. Because both are relative to each other. That is why he feels in his subconscious mind that he is going from the darkness of death to the light of birth. If death were to continue permanently, then it would be like liberation that’s free of all sufferings. Then no one would be afraid of it.

All the information of the luminous wave of thought is recorded in its darkness. The soul is the middle level of the water-like living being. I called the living being water-like because waves keep rising in it like water. Perhaps that is why water is called a deity. When the wave buried or say submerged below ends and existence-water reaches the surface level, then the soul starts feeling its peaceful state. Before it is fully felt, a new wave rises again, and the same process is repeated. This sequence continues indefinitely. In this way man is not able to attain peace of soul. Although soul is a calm state between the high wave of Satva Guna and the low wave of Tamo Guna. But it is said that it is experienced in the form of Kundalini awakening only when Satva Guna is at its peak. This peak of Satva Guna is attained only through the meditation of Kundalini Yoga. By the way, the intermediate state which we are calling Atma (soul) is not the pure Atma but the living soul that have all three gunas in equilibrium. What is experienced by Kundalini awakening is the pure Atma that’s nirguna or devoid of gunas, not the impure living soul. Hence, there is no contradiction here. I think Buddhists find the changing Atman true because of this very same reason as only changing Atman though changing gunas has more chance to touch the peak of satoguna in the form of kundalini awakening rather than unchanging Atman.

In this way we can see that soul feels the three qualities of nature by imposing them on itself. It means that soul takes the form of nature itself. It means that it takes the form of the three qualities of virtual nature. When nature itself is non-existent, then how can its three qualities exist. This is called the illusory world. It means that all changes are false, but Buddhists consider momentaryism i.e. changeability to be true. Perhaps they have considered the union of Purusha and Prakriti as pure soul. Or it can be something else also. This is what is said in the scriptures that the world is made of the union of prakriti and Purusha. In reality, prakriti does not exist. It is virtual like a computer game, but the soul assumes the form of this virtual prakriti and gives it existence. The real existence is only of the soul. That is why it is said in Advaita Vedanta that the soul is everything. There is nothing else.

But of course prakriti is virtual, but in practice it leaves its effect, which is visible on the soul. That is why the dualistic philosophy of Sankhya darshan in the form of Prakriti-Purushvaad is called a more practical philosophy. Although the influence of each other is visible in all the philosophies. Just look at the Apurvavaad of Purva Mimamsa philosophy. This philosophy says that Apurva that’s ‘as not before’ is born in the soul due to any action done by its embodied being. That Apurva is destroyed only when the fruit of that action is received. That Apurva is the impression of darkness that falls on the soul due to that action, in which all the information of that action is hidden. When this imprint appears in the form of an event in a physical form, then we call it the fruit of that karma. Because the energy of that imprint or Apurva got weakened or destroyed by coming out. Therefore, the imprint of darkness recorded on the soul also gets erased. Perhaps, this is how karmas get weakened by yoga. Due to Kundalini Yoga, thoughts related to old karmas keep on pouring in the mind, due to which the shadow of darkness created by them on the soul keeps on getting erased. Of course, it gets erased more slowly than getting the fruit, but it does get erased. That is why it is said that sins get destroyed by yoga. Every activity of a person gets recorded on the soul. Whether it is physical or mental. No matter how cleverly or with how much detachment that activity was carried out. Perhaps, that is why it is said that nothing is hidden from God. The imprint recorded on the soul is what we call the sanskaras or subconscious mind. Whatever we learn or read, we do not remember it all. But we feel a kind of transformation inside us because of it. This is felt only because of the imprint they leave on the soul. This is why I feel that old memories are stored in the soul. The brain only works to express them in the gross form of waves. Consider the soul to be a subtle wave. Consider the old memories to be subtle audio-visual signals superimposed on it. Consider the brain to be a decoder and amplifier, which converts and amplifies the subtle signals present on the soul back into gross audio-visual thoughts. The proof of this is that many people remember the events of their previous births correctly. Their body, brain, mind etc. of the previous birth were all burnt to ashes. Then how did those memories go to the next birth? They can go only by remaining on the soul, there is no other way.

Friends, I think I was connected to music in my previous life. In my dreams, I often sing songs in clear, sweet and soulful tunes, in an enthusiastic way alone or in crowd of procession, especially devotional bhajans of Goddess Mother. I have even recorded many songs after immediately waking up from sleep. I know an acquaintance of mine who prepares the entire song on the computer itself. Everything like music etc. is added by software. If the Goddess blesses, it is possible that an album of the bhajans of my dreams will be released soon.

कुंडलिनी योग से आत्मा पर पड़ी अंधेरे की छाप मिटती है

मन में लहर बनने को सतोगुण कहते हैं। लहर मिटने को तमोगुण कहते हैं। लहर बनने, मिटने के बीच के बदलाव की गतिशील अवस्था को रजोगुण कहते हैं। जब कोई विचार बनता है तो वह सतोगुण की लहर होती है और जब मिटता है तो तमोगुण का अंधेरा छा जाता है। होती वह भी लहर ही है पर अंधेरा होने से दिखती नहीं। जितनी लहर ऊपर को उठती है, नीचे भी उतनी ही डूबती है, मतलब पाताल या गर्त या अंधेरे की तरफ जाती है। वैसे देखा जाए तो शुरुआती आभासिक अस्तित्व सतोगुण का ही है। तमोगुण तो आत्मा पर उसकी आभासी छाप है जो अंधेरे के रूप में होती है। हैं तो दोनों गुण झूठे या आभासी ही, पर सबसे पहले निर्गुण आत्मा में सतोगुण की लहर पैदा हुई। फिर उससे तमोगुण बना, उससे फिर सतोगुण, उससे फिर तमोगुण, फिर सतोगुण और ऐसा यह सिलसिला अनादिकाल से चलता आ रहा है। निर्गुण आत्मा भी सतोगुण की तरह ही है, जैसे कि यह प्रकाशमान है, आनंद से भरी हुई है, और अस्तित्व से भरपूर है, पर उसमें आभासी लहरें नहीं हैं। शरीर के द्वारा उसमें आभासी लहरें बनने से वह सतोगुण से युक्त जीवात्मा बन गया। हालांकि मूल परमात्मा हमेशा वैसा ही निर्गुण बना रहता है। उसमें कोई फर्क नहीं पड़ता। फिर जब एक बार जीवात्मा में एक बार सतोगुण बन गया, तब तो उपरोक्तानुसार गुणों का सिलसिला चलना ही था। पेड़ से बीज और बीज से पेड़ बनता रहता है। यही जन्म मरण का खेल या रोग, जो कुछ भी कह लो है। यह मैं नहीं शास्त्र कह रहे हैं। आदमी या कोई भी जीव मरने से भी इसीलिए डरता है क्योंकि उसे अंदेशा होता है कि उसे फिर से कष्टों से भरे हुए नए जन्म की प्रक्रिया से गुजरना पड़ेगा। यह अंदेशा उसे इसलिए होता है क्योंकि वह प्रतिदिन अपने जीवन में गुणों का चक्रवत परिवर्तन देखता रहता है। अंधेरे को अनुभव करने के बाद उसे प्रकाश को भी अनुभव करना पड़ता है। वह लगातार अंधेरे में नहीं रह सकता। क्योंकि दोनों एकदूसरे के सापेक्ष हैं। इसीलिए उसे मृत्यु रूपी अंधेरे से जन्म रूपी प्रकाश की तरफ़ जाने का अवचेतन मन में आभास होता है। अगर लगातार मृत्यु बनी रहती तब तो वह सभी कष्टों से रहित मुक्ति ही होती। तब तो उससे कोई न डरा करता।

अंधेरे में विचाररूपी प्रकाशमान लहर की सारी सूचना दर्ज होती है। जलरूप जीव की बीच वाली समान सतह आत्मा है। मैने जीव को जलरूप इसलिए कहा क्योंकि उसमें भी जल की तरह तरंगें उठती रहती हैं। शायद जल को इसीलिए देवता कहा जाता है। जब नीचे दबी हुई या नीचे डूबी हुई लहर खत्म होकर सतह के स्तर तक पहुंचती है, तब आत्मा को अपनी शांत अवस्था महसूस होने लगती है। वह पूरी तरह से महसूस होए, उससे पहले ही नई लहर फिर से ऊपर उठ जाती है, और वही प्रक्रिया दोहराई जाती है। यह सिलसिला लगातार चलता रहता है। इस तरह से आदमी आत्मा की शांति को प्राप्त नहीं कर पाता। हालांकि आत्मा सतोगुण की ऊंची लहर और तमोगुण की नीची लहर के बीच की शांत अवस्था है। पर ऐसा कहते हैं कि कुंडलिनी जागरण के रूप में उसका अनुभव सतोगुण के चरम पर होने पर ही होता है। यह सतोगुण का चरम कुंडलिनी योग की ध्यान साधना से ही प्राप्त होता है। मुझे लगता है कि बौद्ध लोग परिवर्तनशील आत्मा को इसी कारण से सत्य मानते हैं, क्योंकि गुणों के बदलने से परिवर्तनशील आत्मा को अपरिवर्तनशील आत्मा की अपेक्षा कुण्डलिनी जागरण के रूप में सतोगुण के शिखर को छूने का अधिक अवसर मिलता है। यह सतोगुण का चरम कुंडलिनी योग की ध्यान साधना से ही प्राप्त होता है। वैसे जिस बीच वाली अवस्था को हम आत्मा कह रहे हैं, वह शुद्ध आत्मा नहीं बल्कि जीवात्मा है जिसमें प्रकृति के तीनों गुण साम्यावस्था में हैं। जो कुंडलिनी जागरण से अनुभव होती है, वह शुद्ध आत्मा है, जो निर्गुण या गुणातीत है, मलिन जीवात्मा नहीं। इसलिए यहां कोई विरोधाभास नहीं है।

इस तरह से हम देख सकते हैं कि आत्मा प्रकृति के तीनों गुणों को अपने ऊपर आरोपित करके महसूस करती है। मतलब आत्मा प्रकृति का ही रूप धारण कर लेती है। मतलब कि आभासी प्रकृति के तीनों गुणों का रूप धारण कर लेती है। जब प्रकृति ही अस्तित्वहीन है तो उसके तीनों गुणों का अस्तित्व भी कैसे हो सकता है। इसी को भ्रमपूर्ण संसार कहते हैं। इसका मतलब सभी बदलाव झूठे हैं, पर बुद्धिस्ट लोग क्षणिकवाद मतलब परिवर्तनवाद को सत्य मानते हैं। शायद उन्होंने पुरुष और प्रकृति के संयोग को ही शुद्ध आत्मा समझा है। या कुछ और भी हो सकता है। इसी को शास्त्रों में ऐसा कहा है कि दुनिया प्रकृति और पुरुष के संयोग से बनी है। असल में प्रकृति का अस्तित्व ही नहीं है। कंप्यूटर गेम की तरह यह आभासी है पर आत्मा इस आभासी प्रकृति के रूप को धारण करके उसे अस्तित्व या सत्ता दे देता है। असली अस्तित्व तो सिर्फ आत्मा का ही है। तभी तो अद्वैत वेदांत में कहा है कि आत्मा ही सब कुछ है। इसके अलावा कुछ नहीं।

पर बेशक प्रकृति आभासी ही है पर व्यवहार में यह अपना असर तो छोड़ती ही है, जो आत्मा के ऊपर दृष्टिगोचर होता है। इसलिए सांख्य दर्शन के प्रकृतिपुरुषवाद रूपी द्विसत्तात्मक दर्शन को ज्यादा व्यावहारिक दर्शन कहते हैं। वैसे तो सभी दर्शनों में एक दूसरे की छाप दिखती है। पूर्व मीमांसा दर्शन के अपूर्ववाद को ही देख लो। यह दर्शन कहता है कि किसी भी कर्म से आत्मा में अपूर्व पैदा होता है। वह अपूर्व उस कर्म का फल मिलने पर ही नष्ट होता है। वह अपूर्व उस कर्म के द्वारा आत्मा पर पड़ने वाली अंधेरे की छाप ही है, जिसमें कर्म की सारी सूचना दबी होती है। जब यह छाप स्थूल रूप में किसी घटना के रूप में सामने आती है तो उसे ही हम उस कर्म का फल मिलना कहते हैं। क्योंकि बाहर निकलने से अपूर्व की ऊर्जा क्षीण या नष्ट हो गई। इसलिए आत्मा पर दर्ज अंधेरे की छाप भी मिट जाती है। शायद योग से इसी तरह कर्म क्षीण होते हैं। कुंडलिनी योग से कर्म संबंधी विचार मन में उमड़ते रहते हैं जिससे आत्मा पर उन से बनी अंधेरे की छांव मिटती रहती है। बेशक फल मिलने की अपेक्षा वह धीरे-धीरे मिटती है, पर मिटती तो है। इसीलिए कहते हैं कि योग से पाप नष्ट होते हैं। आत्मा पर आदमी की हरेक क्रियाशीलता दर्ज हो जाती है। चाहे वह शारीरिक हो या मानसिक। चाहे उस क्रियाशीलता को कितनी ही चालाकी से या अनासक्ति से क्यों न अंजाम दिया गया हो। शायद इसीलिए कहते हैं कि परमात्मा से कोई बात नहीं छुपती। आत्मा पर दर्ज छाप को ही हम संस्कार या अवचेतन मन कहते हैं। हम जो कुछ भी सीखते हैं या पढ़ते हैं, वह सब कुछ तो हमें याद नहीं रहता। पर उससे हमें अपने अंदर एक रूपांतरण सा महसूस होता है। यह उनसे आत्मा पे पड़ी छाप से ही महसूस होता है। इसी से मुझे लगता है कि पुरानी यादें आत्मा में भंडारित रहती हैं। मस्तिष्क तो सिर्फ उन्हें तरंगों के स्थूल रूप में अभिव्यक्त करने का काम करता है। आत्मा को सूक्ष्म तरंग मान लो। पुरानी यादों को इसके ऊपर आरोपित ऑडियो विजुअल के सूक्ष्म सिग्नल मान लो। मस्तिष्क को डिकोडर और एंप्लीफायर मान लो, जो आत्मा पर मौजूद सूक्ष्म सिग्नल को पुनः ऑडियो विजुअल के स्थूल विचारों में रूपांतरित और प्रवर्धित कर देता है। इसका प्रमाण है, बहुत से लोगों को उनके पिछ्ले जन्मों की घटनाओं का सही रूप में याद रहना। पिछ्ले जन्म के उनके शरीर, मस्तिष्क, मन आदि सब कुछ जलकर खाक हो गए थे। फिर वे यादें अगल जन्म को कैसे गईं। वे आत्मा के ऊपर रहकर ही जा सकती हैं, अन्य तो कोई तरीका नहीं है।

दोस्तो, मुझे लगता है कि मैं पिछ्ले जन्म में संगीत से जुड़ा हुआ था। सपने में मैं स्पष्ट और मधुर और भावपूर्ण धुनों में गाने, अकेले या जुलूस की भीड़ में उत्साहपूर्वक, विशेषकर देवी माता के भक्तिपूर्ण भजनों को अक्सर गाता हूं। कई गानों को तो मैंने उसी समय नींद से जागकर रिकॉर्ड भी कर लिया है। मैं अपने एक परिचित को जानता हूं जो कंप्यूटर से ही पूरा गाना तैयार कर लेता है। संगीत वगैरह सबकुछ सॉफ्टवेयर से एड हो जाता है। अगर माता की कृपा रही तो संभव है कि जल्दी ही मेरे सपने के भजनों की एक एलबम ही आ जाए।