My post

कुंडलिनी योग सांसारिक जीवन पर एक अतिरिक्त सुविधा मात्र है

दोस्तो, शिवपुराण में अंधक नामक एक दैत्य की कथा आती है। कहते हैं कि उस देवशत्रु दैत्य ने तीनों लोकों को अपने वश में कर लिया था। वह समुद्र में गर्त का आश्रय लेकर रहता था। वह अत्यंत पराक्रमशाली दैत्य उस गर्त से निकलकर प्रजाओं को पीड़ित करने के पश्चात पुनः उसी गड्ढे में प्रवेश कर जाता था। तब दुखी होकर सभी देवताओं ने बारंबार शिव की प्रार्थना करते हुए उनसे अपना सारा दुख निवेदन किया। इस पर शिव ने उन्हें आश्वासन देते हुए कहा कि वे उसे मारेंगे और उनसे कहा कि वे अपनी सेना के साथ वहां जाएं, वे खुद भी गणों के साथ वहां आ रहे हैं। तब उस गर्त से देवताओं और ऋषियों से द्वेष करने वाले उस भयंकर अंधक के निकल जाने पर देवता लोग उस गर्त में प्रवेष कर गए। तब देवताओं और दैत्यों ने परस्पर अत्यंत भयानक युद्ध किया। शिवजी की कृपा से देवता उस युद्ध में प्रबल हो गए। देवताओं से पीड़ित होकर वह ज्यों ही उस गड्ढे में प्रवेष करने लगा, उसी समय परमात्मा शिव ने उसे त्रिशूल में पिरो दिया। तब त्रिशूल में स्थित हुआ वह शिवजी का ध्यान करके प्रार्थना करने लगा,”हे देव, अंत समय में आपका दर्शन करके प्राणी आपके ही सदृश हो जाता है”। शिवजी ने खुश होकर उससे वर मांगने को कहा। तब सात्त्विक भाव को प्राप्त हुए उस दैत्य ने शिवजी को प्रणाम करके व उनकी स्तुति करके अपने लिए उनकी भक्ति मांगी और उनसे वहीं निवास करने की प्रार्थना की। इस पर शंकर ने दैत्य को उसी गड्ढे में फेंक दिया और लोकहित की कामना से वहीं लिंगरूप धारण कर स्थित हो गए।

उपरोक्त पौराणिक कथा का आध्यात्मिक-मनोवैज्ञानिक विश्लेषण

मुझे लगता है कि अवचेतन मन को ही अंधक राक्षस कहा गया है। यही आदमी को नियंत्रित करता है। अनजाने में जो आदमी से व्यवहार होता है, वह इसी के वश में आकर होता है। इसीलिए तो आदमी शराब आदि के नशे में मन में गहरी दबी हुई बातों, भावनाओं और शारीरिक क्रियाओं को प्रकट करता है। उस समय वर्तमान का चेतन मन निष्क्रिय सा रहता है, जिससे अवचेतन मन को शरीर को नियंत्रित करने का ज्यादा मौका मिलता है। समुद्र का गड्ढा मूलाधार चक्र है। समुद्र में भी जल होता है, और चक्रों में भी शक्तिरूपी जल होता है। समुद्र भी भूमि पर सबसे ज्यादा निचाई पर स्थित होता है, और मूलाधार चक्र भी शरीर में सबसे ज्यादा निचाई पर स्थित माना जाता है। चक्र के बीच में खाली घेरा ही वह गड्ढा है। जैसे मूलाधार चक्र शरीर का सबसे सुदूर और निष्क्रिय सा भाग है, उसी तरह अवचेतन मन भी संपूर्ण मन का सबसे सुदूर और निष्क्रिय सा हिस्सा है। जैसे समुद्र के गड्ढे की गहराई में प्रकाश न पहुंचने से वहां अंधेरा होता है, इसी तरह अवचेतन मन में भी अंधेरा होता है। इसलिए मूलाधार और अवचेतन मन, दोनों को एक स्थान पर साथ रहते दिखाया जाता है। अंधक मतलब अंधा या अंधेरा करने वाला। जब आदमी अवचेतन मन के प्रभाव में होता है, तो वह भी आदमी को अंधा सा या अंधेरानुमा बना देता है। जैसे नींद आदि के रूप में कुछ देर अवचेतन मन में रहने के बाद आदमी जागकर चुस्ती के साथ क्रियाशील हो जाता है, उसी तरह मूलाधार में अवचेतन मन के रूप में सोई हुई शक्ति जागकर और ऊपर उठकर पूरे शरीर और मन को स्वस्थ और क्रियाशील कर देती है। पुरानी इच्छाएं और आदतें अवचेतन मन में सूक्ष्म वासनाओं के रूप में दबी हुई होती हैं। ये आदमी के व्यवहार को निर्धारित करती हैं। आदमी की मानसिक शक्ति कमजोर पड़ने पर ये वासनाएं जागकर उसके मन में काम, क्रोध आदि छः दोष पैदा कर सकती हैं, जिससे वह कई बार बुरे कर्म कर बैठता है, जो उसे पतन या विनाश की ओर ले जाता है। वासनाओं से बुरे काम और बुरे काम से पुनः वासना का निर्माण होने से ये दोनों चक्रवत एकदूसरे को बढ़ाते रहते हैं। अच्छा काम भी बुरा ही माना जाएगा यदि उसके साथ आसक्ति जुड़ जाए, क्योंकि यही आसक्ति वासना के बनने में मदद करती है। हां बुरे काम की तुलना में इससे यह फायदा होगा कि अच्छे काम का फल भी अच्छा ही मिलेगा। हालांकि अच्छे फल को आसक्ति के साथ भोगने से उससे भी वासना बनकर अवचेतन मन में दर्ज हो जाएगी, जो आदमी से फिर अच्छा काम करवाएगी। जैसे मर्जी कर्म और फल हों, आसक्ति का साथ मिलने पर बंधन तो डालेंगे ही। अच्छे काम और फल को सोने की जंजीर समझ लो, और बुरे कर्मफल को लोहे की जंजीर। दोनों आदमी को जन्ममरण के चक्कर में जकड़ेंगी ही। उसके बाद आदमी को चेतना या होश आने पर थोड़ी देर के लिए जागी हुई वह वासना फिर से उसके अवचेतन मन रूपी गड्ढे में चली जाती है। ऐसा बारंबार होता रहता है। अंधक मतलब अवचेतन मन और उससे उत्पन्न विभिन्न दोष मतलब उसकी सेना के विभिन्न राक्षस। जैसे ही काम, क्रोध आदि दोष आदमी पर हावी होने लगता है, वैसे ही उसके द्वारा शरीरविज्ञान दर्शन आदि अद्वैत साहित्यों या देवपूजा आदि अद्वैतवर्धक कर्मों की सहायता से उत्पन्न अद्वैतमय देवताओं के ध्यान से शिवरूपी ध्यानचित्र नीचे के चक्रों पर उजागर होने लगता है। योग से भी ऐसा ही होता है। योग से जब शरीर की प्राण शक्ति घूमते हुए मूलाधार पर पहुंचती है, तो इसे ही देवताओं का वहां पहुंचना कह सकते हैं, क्योंकि देवता शरीर के अंगों और उनको चलाने वाली शक्ति के साथ जुड़े होते हैं। देवताओं की सेना आध्यात्मिक कृत्यों को कहा गया होगा और शिव की सेना मतलब गणसेना तांत्रिक कृत्यों को कहा गया होगा। दोनों एकदूसरे के पूरक हैं। शक्ति के साथ शिवरूपी ध्यान चित्र का आभिव्यक्त होना स्वाभाविक ही है। वहां राक्षसों के साथ युद्ध का मतलब है, वहां दबे स्थूल या इसी जन्म के विचारों का प्रकट होना और उससे उनका कमजोर होना या नष्ट होना। अवचेतन मन में तो अनगिनत जन्मों के विचार दबे होते हैं। इसलिए उसे हराना इतना आसान नहीं है। मस्तिष्क में शक्ति पहुंचने से वह स्थूल विचारों और क्रियाओं के रूप में प्रकट होता रहता है, और उससे सर्वाधिक दूर मूलाधार में शक्ति पहुंचने से वह अपने अंधकारमय मूलरूप में छिपता रहता है। मतलब आदमी पूरी तरह उसके नियंत्रण में होता है, बेशक उसे लगे कि वह सबकुछ अपनी मर्जी से कर रहा है। जैसे ही वह शक्ति के साथ मूलाधार में पहुंचता है, वह बैक चैनलस से ऊपर जाती हुई शक्ति के साथ फिर ऊपर चढ़ जाता है। मतलब जैसे ही वह नीचे जाते हुए मूलाधार चक्र पर पहुंचता है, वैसे ही वह इड़ा, पिंगला, और सुषुम्ना नाड़ियों से ऊपर उठने लगता है। यही शिव के द्वारा अंधक को त्रिशूल पर लटकाना है। उन नाड़ियों से मास्तिष्क में पहुंचकर वह शिवध्यान की संगति से पवित्र हो जाता है। वहां से फिर वह फ्रंट चैनल से नीचे गिरकर पुनः मूलाधार चक्र में पहुंच जाता है। यह चक्र चलता रहता है। क्योंकि मूलाधार चक्र उस अंधक को त्रिशूल पर उठाकर लगातार पवित्र करता रहता है, इसलिए यही अंधकेश्वर लिंग लगता है। वह शिवलिंग मतलब शिव का लिंग इसलिए है क्योंकि वह शिवरूप ध्यानचित्र के साथ जुड़ा होता है। क्योंकि ध्यानचित्र एक पार्श्व संगीत की तरह जीवनरूपी शोरभरे संगीत के झटकों से आदमी को बचाता है, इसीलिए कथा में कहा गया है कि शिव ने देवताओं और लोगों की अंधक से रक्षा की। मतलब योग अगर पुरानी दबी वासनाओं को बाहर निकालकर उन्हें साफ करता रहता है, तो उसमें प्रयोग किया गया ध्यानचित्र योगी को उनके वशीभूत होने से बचाता रहता है। तभी तो वे वासनाएं साफ होती हैं, नहीं तो उनके वशीभूत होने से फिर नई वासनाएं बन जाएंगी। मतलब साफ है कि ध्यानचित्र के बिना योग अधूरा है और यहां तक कि नुकसानदायक भी हो सकता है। मतलब योग सैशन के अंत में एक ध्यान सैशन भी होना चाहिए। बहुत समय लगता है वासनाओं की सफाई में। इसलिए योग जीवनभर निरंतर और प्रतिदिन नियमित रूप से चलता रहना चाहिए। वैसे यह ध्यान देने वाली बात है कि आम दुनियावी कामों से भी शक्ति घूमती रहती है। जब आदमी शारीरिक काम करता है, तो रक्तसंचार से, पहले तो शरीर और मन को काफी आनंदमय ताजगी और स्फूर्ति मिलती है। फिर थक जाने पर जब आदमी आराम करता है तब रक्त को घुमाने वाली शरीर की क्रियाशीलता नहीं रहती, जिससे भागता हुआ रक्त अपने भारीपन की वजह से मूलाधार चक्र पर जमा हो जाता है, और साथ में शक्ति भी। उससे फिर से आदमी अवचेतन मन के अंधेरे की गिरफ्त में आ जाता है। उससे ऊबकर वह फिर सांसारिक क्रियाशीलता को अपनाकर उस मूलाधार पर जमा हुई शक्ति को घुमाने की कोशिश करता है। इससे पूरे शरीर और मास्तिष्क में शक्ति पहुंचने से वह फिर से आनंदित हो जाता है। मतलब अंधक गड्ढे से बाहर आकर शरीररूपी विश्व को नियंत्रित करने लगता है। क्योंकि आदमी से काम वही होते हैं, जो उसके अवचेतन मन में दबे होते हैं। वैसे बड़ों, गुरुओं और ज्ञानियों की संगति से वह उसके प्रभाव में आकर बुरे काम करने से बचता भी है। पर कब तक। जब तक उसका समूल नाश नहीं किया गया, तब तक पूरी सुरक्षा नहीं।

दुनियावी कामों से अगर पुराने जमे विचार शिथिल होते रहते हैं, तो नए विचार अवचेतन मन पर जमते भी रहते हैं। मतलब आगे दौड़, पीछे चौड़। इसीलिए कामों को कर्मयोग के रूप में करने को कहा जाता है। इसमें कर्ता, कर्म, और फल में आसक्ति नहीं रखी जाती। अनासक्ति की वजह से वे अवचेतन मन पर गहरे नहीं जमते बल्कि ऊपर ही रहकर जल्दी ही बाहर निकलकर नष्ट भी होते रहते हैं। इससे कुल मिलाकर विचारों का नष्ट होना विचारों के जन्म से ज्यादा होता है, जिससे अवचेतन मन रूपी अंधक धीरे धीरे शुद्ध होता रहता है।

दूसरी बात, योग के समय प्रकट होने वाले दबे विचारों को हम खुलकर प्रकट होने देते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि वे हमारे से ऊटपटांग काम या व्यवहार नहीं करवा सकते, क्योंकि हम उस समय काम तो कर ही नहीं रहे होते हैं बल्कि एकांत में योग कर रहे होते हैं। इससे वह बार बार प्रकट होकर नष्ट होते रहते हैं। उन्हें गीले बारूद का मिसफायर होना कह सकते हैं। दूसरी ओर, काम के समय हम बुरे विचारों को खुलकर प्रकट नहीं होने देते, क्योंकि वे हमें दिग्भ्रमित करके हमसे बुरे कर्म और बुरे व्यवहार करवा सकते हैं।

तीसरी बात, योग के समय ध्यानचित्र ज्यादा प्रभावी होता है। वह ऊटपटांग किस्म के दबे विचारों के प्राकट्य के बुरे प्रभाव को कम करते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि ज्यादा ध्यान ध्यानचित्र पर रहता है, जिससे जाग रही बुरी मानसिक वृत्तियों की तरफ कम ध्यान जाता है। वैसे तो कर्मयोग के समय भी ध्यानचित्र प्रभावी रहता है, पर उतना नहीं, जितना योग के समय। हालांकि मेरे कर्मयोग के दौरान तो ध्यानचित्र साधारण योग से भी ज्यादा प्रभावी रहता था, फिर भी तंत्रयोग के ध्यानचित्र से तो थोड़ा कम ही प्रभावी होता था। थोड़ा ही फर्क था। बेशक जागृति योग्य बल तंत्रयोग से ही मिला। कर्मयोग में भी बहुत शक्ति होती है। ध्यानचित्र के इसी अध्यात्मवैज्ञानिक लाभ को देखते हुए उसे शिवपुराण रचयिता ने शिव का रूप दिया है। वह योग की सहायता से अंधक को बार बार त्रिशूल पर उठाता रहता है और उसे पवित्र करके पुनः गड्ढे में फेंकता रहता है। मतलब बैक चैनल की नाड़ियों के माध्यम से शक्ति और शिवचित्र के साथ अवचेतन मन ऊपर उठता रहता है, अपनी एनर्जी रिलीज करके पवित्र होता रहता है, और फ्रंट चैनल से होकर नीचे गिरता रहता है। फिर पुनः पीछे से ऊपर उठता है। यह चक्र चलता रहता है।

चौथी बात, दुनियावी कामों से शक्ति को इतना ज्यादा और जल्दी जल्दी नहीं घुमा सकते, जितना कि योग से। दिनभर योग करते रहने से शक्ति को सैंकड़ों बार घुमाया जा सकता है, जबकि काम करते हुए तो शक्ति ज्यादा से ज्यादा 4 5 बार ही घूम सकती है। सुबह के ब्रेकफास्ट के बाद के काम से शक्ति एकबार घूमती है। फिर लंच के समय आराम होता है। आराम के बाद के काम से शक्ति फिर एकबार घूमती है। लगभग 1 2 बार तो सभी शक्ति को घुमा लेते हैं। कई लोग शाम के समय आराम के साथ चायपानी कर लेते हैं। उसके बाद के काम से शक्ति तीसरी बार घूमती है। बहुत तेज लोग जल्दी सोकर उठने से लेकर ब्रेकफास्ट तक के काम से भी शक्ति को चौथी बार घुमा लेते हैं। अति क्रियाशील लोग तो शाम के पूजा के आराम और खाना खाने के बाद से लेकर सोने तक शक्ति को पांचवी बार भी घुमा लेते हैं। मतलब शक्ति को घूमने के लिए काम के साथ आराम भी जरूरी होता है।

ये सब बारूद का खेल है। अवचेतन मन में जमा विचारों के बारूद को इस तरह जलाना है कि धमाका भी न होए और वह जलता भी रहे। इसके लिए उस पर अनासक्ति रूपी हल्के जल का छिड़काव किया जा सकता है। यही योग का ध्येय है। कुदरती चेष्ठा भी हल्के दर्जे का योग ही है, जिसमें आदमी को उसके अवचेतन मन में दबे कर्मविचारों के जैसे फल मिलते रहते हैं। इससे वे कर्मविचार याद आ जाते हैं, मतलब वे दबी हुई ऊर्जा के रूप में थे, जो बाहर निकलकर आत्मा में विलीन हो जाती है। ऊर्जा न पैदा होती है और न ही नष्ट होती है। वह आत्मा से प्रकट होती रहती है और उसी में विलीन होती रहती है। इस जन्म के दबे विचार तो याद आ जाते हैं, पर पिछले जन्म के विचार बिना याद आए ही विलीन होते रहते हैं। हालांकि उसका अहसास जरूर होता है। इसीलिए तो किसी अच्छे या बुरे फल मिलने के बाद आदमी अपने में हल्कापन और आनंद सा पैदा होता हुआ महसूस करता है। क्योंकि आदमी बुरे फल से घबराकर उसे अन्यथा व नकारात्मक रूप में लेता है, इसलिए उसमें आनंद होने से भी वह उसे महसूस नहीं कर पाता। अगर आदमी अनासक्ति व अद्वैत भाव को अपना कर रखे, तो आनंद ही है, चाहे फल अच्छा हो या बुरा हो। इसी कुदरती योग को तेज गति देने के लिए ही कुंडलिनी योग बना है।

Kundalini Yoga is just an add-on feature over the regular worldly life

Friends, there is a story in Shivpuran about a demon named Andhak. It is said as that demon, the enemy of God, had taken all three worlds under his control. He lived in the shelter of a pit in the sea. That extremely powerful demon would come out of that pit and after tormenting the people, would enter the same pit again. Then being sad, all the gods repeatedly prayed to Shiva and expressed all their sorrows to him. On this Shiva assured them that he would kill him and told them to go there with his army, he himself was coming there with the Ganas. Then when that terrible darkness, which hated the gods and sages, came out of that pit, and the gods entered that pit. Then the gods and demons fought a very terrible war with each other. By the grace of Lord Shiva, the gods became victorious in that war. As soon as he entered the pit after being tormented by the gods, Lord Shiva pierced and lifted him with his trident. Then, sitting in the trident, he meditated on Lord Shiva and started praying, “O God, after seeing you at the end, the living being becomes like you.” Shivji became happy and asked him to ask for a boon. Then the demon, having attained Sattvik Bhava, bowed to Lord Shiva and praised him and sought his devotion for himself and requested him to reside there. On this, Shankar threw the demon in the same pit and with the wish of public welfare, he settled there in the form of a linga.

Spirituo-psychological or scientific analysis of the above pauranik mythological story

I think the subconscious mind itself has been called a dark demon. This is what controls the man. Whatever happens to a person unknowingly comes under his influence. That is why a person, under the influence of alcohol etc., reveals deeply buried thoughts, feelings and physical actions. At that time the present conscious mind remains inactive, due to which the subconscious mind gets more opportunity to control the body. The pit of the ocean is the Muladhara Chakra. There is water in the ocean too, and there is water in the form of Shakti in the chakras also. The ocean is also located at the lowest point on the land, and the Muladhara Chakra is also considered to be located at the lowest point in the body. The empty hole in the middle of the chakra is that pit. Just as Muladhara Chakra is the most remote and inactive part of the body, similarly the subconscious mind is also the most remote and inactive part of the entire mind. Just as there is darkness in the depths of the ocean due to lack of light, similarly there is darkness in the subconscious mind. Therefore, both Muladhar and subconscious mind are shown living together at one place. Andhak means blind or one who causes darkness. When a man is under the influence of the subconscious mind, it also makes him blind or in darkness. Just as a person wakes up and becomes active with vigor after remaining in the subconscious mind for some time in the form of sleep etc., in the same way, the power sleeping in the form of subconscious mind in Muladhar wakes up and rises up, making the entire body and mind chakras healthy and active. Old desires and habits are suppressed in the subconscious mind in the form of subtle desires. These determine the behavior of man. When a man’s mental strength becomes weak, these desires can awaken and create six vices like lust, anger etc. in his mind, due to which he often commits bad deeds, which leads to his downfall or destruction. These two keep increasing each other, desires leading to bad actions and bad actions creating desires again, and again so and so cyclically. Even a good work will be considered bad if attachment is joined to it, because this attachment helps in the formation of lust. Yes, compared to bad work, it will be beneficial that good work will also get good results. However, by enjoying a good fruit with attachment, it will also become a lust and get registered in the subconscious mind, which will make the person do good work again. Whatever type be the action or result, if attachment comes along then it will definitely bind one. Consider good deeds and their fruits as chains of gold, and the action and fruits of bad deeds as chains of iron. Both will surely trap a man in the cycle of birth and death. After that short attack of andhak rising up from muladhara or subconscious, when the man regains consciousness, that lust that remained awake for a while again goes into the pit of his subconscious mind. This happens again and again. Andhaka means subconscious mind and the various doshas aka vices arising from it mean the various demons in his army. As soon as the vices like lust, anger etc. start dominating a person means andhak coming out of pit, at the same time the meditation picture in the form of Shiva starts appearing on the lower chakras by meditating on the nondual deities expressed by him with the help of nondual literatures like physiology philosophy aka sharirvigyan darshan etc. or nondual enhancing deeds like worship of gods etc. Same thing happens with yoga also. Through yoga, when the life force of the body revolves and reaches the Muladhar, then it can be called the arrival of the gods there, because the gods are associated with the body parts and the power that moves them. The army of gods would have been said to be spiritual acts and the army of Shiva i.e. Ganasena would have been said to be tantric acts. Both complement each other. It is natural for the meditation picture of Shiva to be expressed along with Shakti. There the war with the demons means the manifestation of the suppressed thoughts that are gross or associated with this birth and thereby their weakening or destruction. Thoughts from countless births are buried in the subconscious mind. Therefore it is not so easy to defeat it. When power reaches the brain, it continues to appear in the form of gross thoughts and actions, and when power reaches the Mooladhar, which is farthest from it, it keeps hiding in its dark original form. Meaning the man is completely under its control, although he may feel that he is doing everything as per his own will. As soon as it reaches Muladhara with Shakti, it rises again with Shakti going up through the back channels. Meaning, as soon as it reaches the Muladhar Chakra while going down, it starts rising up through the ida, pingla and Sushumna nadis. This is hanging of Andhak on his trident by Shiva. After reaching the brain through those channels it becomes pure by the company of shiva form meditation image. From there it then falls down through the front channel and again reaches the Muladhara Chakra. This cycle continues. Because Muladhar Chakra keeps purifying that Andhaka by lifting it on the trident, hence this is a type of Andhakeshwar Linga. Shivalinga means Shiva’s linga as it is associated with the Shiva-form meditation picture. Because Dhyanachitra, like background music, protects man from the jolts of the noisy music of life, hence the story says that Shiva protected the gods and people from darkness. Meaning, if Yoga brings out the old suppressed thoughts and desires to purify them, then the meditation used in it keeps the Yogi from falling prey to them. If one falls prey to these then despite weakening of those, new lustful desires will be again formed. The meaning is clear that without meditation, yoga is incomplete and can also be harmful. Meaning there should also be a meditation session at the end of the yoga session. It takes a lot of time to cleanse the desires. Therefore, yoga should be continued and practiced regularly throughout life. By the way, it is worth noting that even with common worldly tasks, Shakti keeps moving around. When a person does physical work, the body and mind get a lot of blissful freshness and energy due to blood circulation. Then, when a person gets tired and takes rest, the body does not have the activity to circulate the blood, due to which the running blood gets deposited on the Muladhara Chakra due to its heaviness, and along with it the power also gets deposited there. Due to this, the man again falls into the trap of darkness of subconscious mind. Bored with that, he then tries to divert the power accumulated on that Mooladhar by adopting worldly activities. Due to this, energy reaches the entire body and brain and the person becomes happy again. Meaning, darkness comes out of the pit and starts controlling the physical world. Because the actions of a man are those which are buried in his subconscious mind. However, due to the company of elders, gurus and knowledgeable people, he also avoids doing bad deeds by coming under its influence. But for how long? There is no complete security until it is completely destroyed. Checked

If the old thoughts keep getting weakened due to worldly activities, then new thoughts also keep getting deposited in the subconscious mind. Meaning running ahead, gap widening behind. That is why work is said to be done in the form of Karmayoga. In this there is no attachment to the doer, action and result. Due to non-attachment, they do not settle deeply in the subconscious mind but instead remain on the surface and soon come out and get destroyed. Due to this, overall destruction of thoughts is more than the birth of thoughts, due to which the darkness in the form of subconscious mind gets purified gradually.

Secondly, during yoga we allow the suppressed thoughts to be expressed openly. This is because they cannot make us do ridiculous work or behavior, because at that time we are not working at all but are doing yoga in solitude. Due to this, they keep appearing and getting destroyed again and again. These can be called misfires of wet gunpowder. On the other hand, at work we do not allow bad thoughts to appear openly, because they can mislead us and make us do bad deeds and behave badly.

Thirdly, meditation aka dhyana is more effective during yoga. They reduce the ill effects of the manifestation of ludicrous suppressed thoughts. This is because more attention is paid to meditation, due to which less attention is paid to the bad mental tendencies that are grossly expressing. Although meditation is effective even during Karmayoga, but not as much as during Yoga. Although during my Karma Yoga, meditation image was more effective than ordinary yoga, yet it was slightly less effective than meditation image in Tantra Yoga. There was only a little difference. Of course, the power worthy of awakening was obtained only through Tantra Yoga. There is a lot of power in Karmayoga also. Considering this spiritual scientific benefit of Dhyanachitra, the author of Shivpuran has given it the form of Shiva. With the help of yoga, he keeps lifting Andhak on the trident again and again, purifying it and throwing it back into the pit. Meaning, the subconscious mind keeps rising up with Shakti and Shivchitra through the nadis of the back channel, keeps getting purified by releasing its energy, and keeps falling down through the front channel. Then again rises up from behind. This cycle continues.

Fourthly, worldly activities cannot revolve the power aka shakti as much and as quickly as through yoga. By doing yoga throughout the day, Shakti can be rotated hundreds of times, whereas while working, Shakti can be rotated only maximum 4-5 times. Shakti rotates once in the morning after breakfast. Then there is rest during lunch time. After rest, the power rotates once again through work. Everyone rotates the power approximately 1 or 2 times. Many people relax and have tea in the evening. The subsequent work rotates the power for the third time. Fast people rotate it fourth time doing everything from waking up early to having breakfast. Very active people even rotate the Shakti for the fifth time between the time of evening puja and after eating food till sleeping. Meaning, for the energy to circulate, rest along with work is also necessary.

This is all a game of gunpowder. The gunpowder of thoughts stored in the subconscious mind has to be burnt in such a way that there is no explosion and it keeps burning. For this, little water as detachment can be sprayed on it. This is the aim of yoga. Natural efforts are also a mild form of Yoga, in which a man keeps getting the results or fruits of his thoughts of action buried in his subconscious mind. With this, those associated old Karmic thoughts are remembered by them, by this they releasing their energy, meaning they were in the form of suppressed energy, which comes out and merges into the soul. Energy is neither created nor destroyed. It keeps appearing from the soul and keeps merging in it. The suppressed thoughts of this birth are remembered, but the thoughts of the previous birth keep disappearing without being remembered. Although it is definitely felt. That is why after getting any good or bad results, a person feels lightness and happiness arising in himself. Because a person is afraid of bad results and takes them in a different and negative form, hence even though there is joy in it, he is not able to feel it. If a person adopts the attitude of non-attachment and non-duality, then there is only happiness, whether the result is good or bad. Kundalini Yoga has been created to speed up this natural Yoga.

वो गाने न दिखते हमको नित जिनको पक्षी गाते

इस आनंदपूर्ण कविता को कभी मैं अपने रात्रिनिद्रागत जीवंत स्वप्न में किसी मित्र के साथ गा रहा था जिसकी शुरुआती दो पंक्तियां ही मैं याद रख पाया था, जिसे मैंने उसी समय जाग कर लिख लिया था। बाद में समय मिलने पर मैंने इस कविता को पूरा भी कर लिया था।

वो गाने न दिखते हमको
नित जिनको पक्षी गाते।

सुंदर झील किनारे चींचीं
किसको नहीं सुहाती है।
मीठी पवन की वो लहरी जो
मन के भाव बहाती है।।
सारस बन उड़ जाए ऊपर
निखिल जगत पर छा जाए।
मन का पंछी तोड़ के बंधन
मुक्त गगन ही हो जाए।।
गीत सुरीले बोल रसीले
हृदय-धरा से न जाते।
वो गाने न दिखते हमको
नित जिनको पक्षी गाते।।

चींचीं नहीं समझ आती पर
फिर भी गहरी बात करे।
बोली जो खग की समझे वो
कर्ण-शहद दो-गुना भरे।।
कागभाषी~ बड़े दुनिया में
असली अच्छा कोई कहे।
बहुते तो पंछी-बोली को
मुख अपना दे वही कहे।।
असली वक्ता असली पाठी
ढूंढे नहीं धरे जाते।
वो गाने न दिखते हमको
नित जिनको पक्षी गाते।।

पंछी जल पर बस जाते पंक्ति
बन कर पीते-खाते।
सुबह कहीं से आते हैं फिर
घर की ओर चले जाते।।
चींचीं-चकचक सिखा-सिखा कर
क्या है डूब तो क्या है तैर।
दर्पण सबको रोज दिखा कर
क्या है बंधन क्या है सैर।।
अनपढ़ जालम न समझे जो
हा-हा कर हैं भ~गाते।।
वो गाने न दिखते हमको
नित जिनको पक्षी गाते।

अपने पोत बढ़ाते लोग
अपने गोत बढ़ाते लोग।
निकट से नाव लगे पर सबका
बड़ा है जगजलधि का रोग।।
हंस-मत्स्य बिन लटरं-पटरं
सरपट दौड़े पार करे।
मूरख भारी लश्कर के संग
उसमें डूबे और मरे।।
जीवनरक्षक नाव जो बनकर
मंझधारी को बचा पाते।
वो गाने न दिखते हमको
नित जिनको पक्षी गाते।।

कूकू-वेदपुराण छा गए
अद्भुत साउंड-रेकॉर्डर बन।
बिन बिजली बिन बाती के जो
युगों तलक करते छनछन।।
अंडे फूटे शास्त्रों के जब
गहरा हर्षोल्लास हुआ।
चींचीं बोली किलकारी से
छूमंतर जग-त्रास हुआ।।
वही लिख गए दुनिया को जो
लौट गए पाते-पाते।
वो गाने न दिखते हमको
नित जिनको पक्षी गाते।।

कागभुषुन्डी रुकते पल भर
ज्ञान चखा कर उड़ जाते।
भक्त जटायु राम-मिलन को
प्राण-बलि हैं दे जाते।
गरुड़ जटायु शुक-उल्लू खग
सब ज्ञानी माने जाते।
कुछ पुराण की रचना करते
कुछ सुर-वाहन बन जाते।।
कलियुग में तो बका~सुर ही
सत्कारे पूजे जाते।
वो गाने न दिखते हमको
नित जिनको पक्षी गाते।।

यह गाते~ वह गाते
वीणा संग आते-जाते।
दुनिया में झंकार मचा के
अजब जगत को तुर जाते।।
तुकाराम नानक रहीम हो
सब सुनने-में-ही आते।
आए थे जो धरा पे संतन
अब दिखते उड़ते जाते।।
गीत बहुत हैं लोकों में पर
पुतलों से ही-सुने जाते।
वो गाने न दिखते हमको
नित जिनको पक्षी गाते।।

Happy Guru Nanak Dev Ji Jayanti

कुंडलिनी तंत्र का मूल आधार शिव-लिंग

मित्रों, शिवपुराण की एक कथा के अनुसार एकबार कुछ शिष्यों ने कथावक्ता से पूछा कि क्या शिवलिंग लिंग होने के कारण ही हर जगह पूजित है या कोई अन्य कारण है। इस पर वे एक कथा सुनाते हैं कि दारुक नाम के एक श्रेष्ठ वन में शिवजी के ध्यान में नित्य तत्पर शिवभक्त रहा करते थे। किसी समय वे समिधा लेने वन में गए हुए थे। उसी समय शिव उन्हें शिक्षा देने और उनकी परीक्षा लेने के लिए एक तांत्रिक अवधूत के वेष में आए, जो लिंग को हाथ में धारण कर के दुष्ट चेष्टा कर रहे थे। उनको देखकर ऋषिपत्नियां बहुत डर गईं। और अन्य बेताब और आश्चर्यचकित होकर वहां चली आईं। कुछ अन्य स्त्रियों ने एकदूसरे का हाथ पकड़कर परस्पर आलिंगन किया। कुछ स्त्रियां उस आलिंगन के घर्षण से आनंदमग्न हो गईं। उसी समय ऋषिवर आ गए और उस आचरण को देखकर दुखी और क्रोध से व्याकुल हो गए। वे आपस में कहने लगे, यह कौन है, यह कौन है। जब तांत्रिक अवधूत ने कुछ नहीं कहा तो उन्होंने उसे यह कहते हुए श्राप दिया कि वह वेदविरुद्ध आचरण कर रहा था इसलिए उसका लिंग भूमि पर गिर जाए। ऐसा ही हुआ। उस लिंग ने अग्नि की तरह सामने स्थित सभी वस्तुओं को जला दिया। जहां वह जाता, वहां सबकुछ जला देता। वह पाताल में गया, स्वर्ग में गया, भूमि पर भी सर्वत्र गया, पर कहीं स्थिर नहीं हुआ। सभी लोक व्याकुल हो गए, और वे ऋषिगण भी बहुत दुखी हुए। किसी भी देवता या ऋषि को शांति नहीं मिली। जिन देवों और ऋषियों ने शिव को नहीं पहचाना, वे ब्रह्मा की शरण में गए। ब्रह्मा ने यह कहते हुए उन्हें खूब लताड़ा कि आम आदमी अगर शिव को न पहचान पाए तो बात समझ आती है पर उनके जैसे ज्ञानी लोग शिव को कैसे नहीं पहचान पाए, और कहा कि अगर देवी पार्वती योनिरूपा बन जाए तो यह स्थिर हो जाएगा। देवी को प्रसन्न करने को यह निम्न विधि उनको बताई। अष्टदल वाला कमल बनाकर उसके ऊपर एक कलश स्थापित कर उसमें दूर्वा तथा यवांकुरों से युक्त तीर्थ का जल भरना चाहिए। फिर वेदमंत्रों के द्वारा उस कुंभ को अभिमंत्रित करना चाहिए। फिर वेदोक्त रीति से उसका पूजन करके शिव का स्मरण करते हुए शतरुद्रीय मंत्रों से कलश के जल से उस शिवलिंग का अभिषेक करना चाहिए। फिर उन्हीं मंत्रों से लिंग का प्रोक्षण मतलब छिड़काव करें, तब वह शांत हो जाएगा। फिर गिरिजायोनि रूपी बाण को स्थापित करके उस पर लिंग को स्थापित करना चाहिए, और फिर उसको अभिमंत्रित करना चाहिए। फिर षोडशोपचार मतलब सोलह किस्म की सामग्रियों से परमेश्वर का पूजन करना चाहिए, और फिर उनकी स्तुति करनी चाहिए। इससे लिंग स्थिर और स्वस्थ हो जाएगा, तथा तीनों लोक विकार से रहित और सुखी हो जाएंगे।

वैसे इस कथा का स्पष्टीकरण नहीं हो सकता। यह आस्था से जुड़ा हुआ एक संवेदनशील धार्मिक मामला है। इसे खुद ही समझा जा सकता है। हां इतना जरूर कह सकते हैं कि हरेक आदमी अपने यौनसाथी की खोज में कभी न कभी जरूर भटकता है। उस दौरान उसके मन में जो समाधि चित्र बना होता है, वह उसे चिड़चिड़ा सा और जलाभुना सा जरूर बना सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि समाधि के लिए अतिरिक्त ऊर्जा की जरूरत होती है, जो किसी नजदीकी साथी के सहयोग से ही मिल सकती है। अष्टदल कमल अनाहत चक्र का प्रतीक है, और प्रेम उस पर ही उपजता है। उस पर तीर्थों के जल से भरे कलश को रखने का मतलब उस पर ध्यान शक्ति को इकट्ठा करके केंद्रित करना है। विभिन्न तीर्थ मतलब विभिन्न चक्र। दूर्वा घास प्रजनन, वृद्धि और विकास का प्रतीक है। यव अंकुर मतलब अंकुरित हुए जौ चढ़दी कला मतलब चहुंमुखी विकास का प्रतीक हैं, क्योंकि उसमें हर किस्म के टॉनिक, विटामिंस और मिनरल्स होते हैं, इसीलिए इसे ग्रीन ब्लड भी कहते हैं। इसका आम भाषा में यही मतलब लगता है कि दिल पर अर्थात प्यार पर अपना सबकुछ न्यौछावर कर देना। जोगी भी ऐसे ही होते हैं, जो घरबार छोड़कर अपने देवता की पूजा अर्चना में लग जाते हैं, और ज्ञान प्राप्त कर लेते हैं। उस कलश के पूजन का मतलब है, हृदय से शक्ति के साथ जुड़े देवरूप आदि ध्यानचित्र का पूजन। जिससे वह ज्यादा प्रकाशित अर्थात प्रसन्न होता है, जैसे किसी आदमी की सेवा से वह आदमी प्रसन्न हो जाता है। वेदमंत्राें से पूजन का मतलब है, उस चित्र को और ज्यादा धार देते हुए और स्पष्ट, शुद्ध और प्रकाशमान बनाना। बीजमंत्र भी ऐसा ही करते हैं। वह मानसिक ध्यान चित्र गुरु, प्रेमिका, देवता, बीजमंत्र आदि किसी का भी हो सकता है। उस पूजित चित्र से मिश्रित शक्ति को फिर अनाहत चक्र से स्वाधिष्ठान और मूलाधार चक्र को उतारा जाता है। यही कलश के जल से उस दिव्य लिंग का अभिषेक है। अभिषेक में पवित्र जलरूपी शक्ति की धारा निरंतर चलती है। प्रोक्षण जल के छिड़काव को कहते हैं। हृदयकलश से शक्ति को सुबहशाम की साधना से बारंबार नीचे उतारना ही ही दिव्य प्रोक्षण है। शतरुद्रीय मंत्र में विभिन्न बीजमंत्र आदि हैं, जो विभिन्न अदृश्य तरंगें छोड़ते हैं, जो आदमी के मन पर अदृश्य दिव्य आध्यात्मिक प्रभाव डालते हैं। वैसे कुदरती बाणलिंग नर्मदा नदी में मिलते हैं, पर लगता है कि कथा में बाण को लिंग के आसन अर्थात पीठ के रूप में कहा गया है। मैंने जब बिंग एआई से पता किया तो उसने जवाब दिया कि एक अभिमंत्रित बाण को जमीन के अंदर गाड़ा जाता है, और उसके ऊपर शिवलिंग को स्थापित किया जाता है। हो सकता है कि यह ठीक कह रहा हो। क्योंकि कई स्थानों पर ऐसे शिवलिंग देखे जाते हैं जिनकी पीठ या आधार ही नहीं होता। पूछने पर वहां के पुजारी आदि बताते हैं कि यह शिवलिंग जमीन में गहराई तक गढ़ा होता है। हो सकता है, जमीन के अन्दर बाण ही उसकी पीठ हो। वैसे पीठ का आकार भी बाण से मिलता जुलता सा होता है। फिर उसके आगे तो आम आदमी की भाषा में तांत्रिक या दैवीय संभोगयोग ही लगता है। वैसे सबकी अपनी अपनी सोच हो सकती है। उससे तीनों लोक मतलब पूरा शरीर शांत और स्वस्थ मतलब अपने शुद्ध आत्मरूप में स्थित हो जाता है, क्योंकि सब लोक शरीर में ही हैं। यह दुनिया में अक्सर देखा जाता है इसीलिए बिगड़े हुए या बिगड़ रहे नौजवानों का विवाह उनके परिवार वाले जल्दी में करते हैं। उसके बाद मैंने बहुत से सुधरते हुए देखे हैं। पर कुछ नहीं भी सुधरते। इसमें उनकी पत्नियों का कसूर भी लगता है मुझे, शायद हालांकि ज्यादा कसूरवार तो पुरुष ही होते हैं। इसीलिए कहा है कि शिवलिंग को पार्वती रूपी पीठ ही धारण कर सकती है। इसीलिए तो स्त्री को अध्यात्मिक संस्कार देना पुरुष से भी ज्यादा जरूरी समझा जाता था, क्योंकि स्त्री ही पूरे परिवार की नींव होती है। मैंने एक व्यस्क आदमी को अपनी निजी राय जाहिर करते सुना था कि अगर पुरुषों का विवाह न हुआ करता तो वे एकदूसरे को कच्चा ही खा जाया करते, क्योंकि पत्नियां ही पुरुषों को नियंत्रित करती हैं। उन्होने खुद अपनी पहली पत्नि की मृत्यु के बाद एक अन्य महिला से विवाह क्रिया हुआ था। बात सही भी है। एक मित्र भी कह रहे थे कि तांत्रिक संभोग तो संभोग ही नहीं लगता, वह तो कोई और ही अति पवित्र अध्यात्मिक कर्म बन जाता है। मुझे लगता है कि मूर्ख, नकारात्मक, असफल और विधर्मी लोग ही दोनों को एक श्रेणी में रखकर अपने दिल की भड़ास निकालते हैं। एक पुस्तक लव स्टोरी ऑफ ए योगी में तो लेखक एक महिला के द्वारा उसके कुंडलिनी जागरण की मुख्य वजह पूछे जाने पर अपना अनुभव प्रश्नकर्ता को चिह्नित करने की बजाय सबको सुनाते हुऐ कहता है कि उसने वज्रशिखा की संवेदना पर कुंडलिनी चित्र का ध्यान करते हुए उसे उसके पूरक अंग में अंदरबाहर करते हुए ही जागृति प्राप्त की, पर जो उसने किया वह संभोग नहीं था। इस पर ऑनलाइन कुंडलिनी ग्रुप पर मौजूद वह प्रश्न पूछने वाली पाश्चात्य या संभवतः अमेरिकन महिला प्रेमभरी हैरानी और कुछ मजाकिया लहजे से उसे पिनपोइंट करते हुए उससे कहती है कि हमारे देश में तो उसे संभोग ही कहते हैं, वह पता नहीं कौनसी अचरजभरी संस्कृति या भूमि से ताल्लुक रखता है। उसके बाद उस विषय पर उस ग्रुप में सबके संवाद बंद हो गए थे, और तंत्र की उपयोगिता का विषय सामने आ गया था, जिसमें जागृति के लिए तंत्र की सर्वाधिक महत्ता को सभी स्वीकार कर रहे थे। मतलब लेखक ने अपने दिल की बात भी रख दी थी और अप्रत्यक्ष तौर पर मुख्य प्रश्न का जवाब भी दे दिया था। वैसे यह कथा मिस्र की अंखिंग तकनीक की तरह भी लग रही है।

मतलब यह साफ है कि इस कथा में विधर्मियों या हिंदु विरोधियों द्वारा फैलाए गए दुष्प्रचार का खंडन किया गया है। ऋषि बहुत दूरदर्शी होते थे। उन्हें पता था कि आने वाले समय में ऐसा हो सकता था। यह कथा भी समाज में घटने वाली आम घटना को दर्शाती है, कोई दिव्य पारलौकिक आदि नहीं। अविवाहित किशोर व्यक्ति ऐसे ही होते हैं। वे मौका मिलने पर युवतियों से लिंगोन्मुखी मजाक करते रहते हैं। उनमें से कोई शिव किस्म का तंत्र का असली हकदार भी होता है। पर लोग तो सबको एक जैसा लंपट बदमाश समझते हैं। कहते हैं कि दाने के साथ घुन भी पिसता है। उन्हें क्या पता कौन सच्चा है और कौन झूठा। इसलिए औरों के साथ वे शैव का भी अपमान करके शाप दे देते हैं, मतलब उसे भी बुरी नजर से देखते हैं। वस्तुतः शैव का लिंग कोई सामान्य लिंग नहीं होता। शैवतंत्र के प्रभाव से वह साक्षात इष्ट देवता होता है। एक प्रकार से साधना के प्रभाव से वह शैव व्यक्ति लिंगरूप बन जाता है। वह जहां भी जाता है, एक किस्म से उसके रूप में उसका इष्टदेवरूपी लिंग ही जा रहा होता है। उस इष्टदेव की नाराजगी सबको परेशान करती है, मतलब जलाती है। ऐसा भी हो सकता है, क्योंकि सारा विश्व लोगों के भटकते मन में है, और उस शैवलिंगरूपी इष्टदेव के सान्निध्य से उनका अपने भटकते मन से मोहभंग हो रहा होता है, इसीको जगत का जलना कहा गया हो सकता है। उस माहेश्वर लिंग को पार्वती के जैसी तंत्रयोगिनी ही सही से धारण कर सकती है, ताकि उसके साथ इष्टदेव रूपी ध्यानचित्र का ध्यान भी हो सके। आम महिला तो ध्यान में सहयोग कर ही नहीं पाएगी। मतलब इससे इष्टदेव नाराज मतलब बिना जागृति के ही रहेगा। बिना जागृति की कुंडलिनी क्रियाशीलता नुकसानदायक भी हो सकती है, क्योंकि वह नियंत्रण से बाहर भी हो सकती है। अनियंत्रित शक्ति सबको जलाएगी ही। जागृति आदमी को शक्ति का असली और पूर्ण रूप दिखाती है। और वह रूप सबसे सुंदर और शक्तिशाली होने पर भी परम शांत होता है। इससे आदमी शांत रहता है, मतलब जागृति के नियंत्रण में रहता है।

यह कथा मुझे शिवपुराण की सबसे सारगर्भित कथा लगी। इस पर कोई जितना चाहे लिख सकता है। ऋषियों ने जो शुरु में पूछा था कि क्या शिवलिंग लिंग होने के कारण ही पूजित है, या कोई अन्य कारण है, इसका उत्तर बहुत सभ्य तरीके से दिया गया है इसमें। यह ऐसा ही है जैसा उत्तर उपरोक्त लेखक ने दिया था। मतलब शिवलिंग सामान्य लौकिक लिंग नहीं है, जैसा कि मूर्ख, दुष्ट, लंपट बदमाश, भौतिकवाद की मोहमाया में उलझे हुए, अति कर्मप्रधान, धर्मविरोधी या सैक्सी किस्म के लोग समझते हैं या बोलते हैं। हैरानी तब होती है जब बहुत से हिंदु भी उनके बहकावे और उकसावे में आ जाते हैं, और वैसा ही समझने लगते हैं। वे सोशल मीडिया आदि पर हर जगह शिवलिंग को शिव के शरीर का अंग समझने पर ही पाबंदी लगा देते हैं, कहने लगते हैं कि यह तो केवल शिव का चिह्न या प्रतीक है, या केवल शिवशक्ति मिलन का प्रतीक है, किसी शारीरिक कर्म आदि का नहीं आदि आदि। वैसे अपनी जगह पर और अध्यात्मवैज्ञानिक सोच के हिसाब वे सही ही कह रहे होते हैं, क्योंकि साधारण सांसारिक वस्तु या अंग जैसी इसमें कोई बात ही नहीं है। उनसे सीखकर बिंग एआई भी ऐसा ही कहता है। इस मामले में अगर विधर्मी लोग अति नीचे गिरते हैं, तो वे तथाकथित हिंदुरक्षक अति ऊपर उठ जाते हैं। व्यावहारिक दुनिया के बीच में अर्थात मध्यमार्ग पर कोई नहीं रहते। अति सर्वत्र वर्जयेत। मध्यमार्ग ही सर्वोत्तम है। इसको एक उदाहरण से समझ सकते हैं। एक ही बंदूक होती है। एक सभ्य आदमी उससे आतंकवादी को मारता है, तो दूसरा सिरफिरा व्यक्ति आम जनता को। इसमें बंदूक का क्या दोष। इसी तरह शिवनियंत्रित शिवलिंग अज्ञानरूपी राक्षस को मारता है, तो इसके विपरीत आमजनप्रयुक्त इसका साधारण रूप ज्ञानरूपी देवता को। एकबार मेरी मुलाकात एक तांत्रिक व्यक्ति से हुई थी, जो मेरे मित्र का मित्र था। उसने कामाक्षी मंदिर में गुरु से दीक्षा ली हुई थी। वह बता रहा था कि उसके सामने एक तांत्रिक ने भीड़ भरी सड़क से गुजर रही आम व अनजानी महिला पर अपनी वशीकरण विद्या चलाई थी, जिससे वह उसके बुलाने पर उसके पीछे आकर उसके साथ कुछ भी करने को तैयार थी। हालांकि वह तो अपनी विद्या का परीक्षण कर रहा था, इसलिए उसने वशीकरण को बंद कर दिया, जिससे वह महिला वापिस अपने रास्ते चली गई। सच्चे तांत्रिक तो कभी गलत काम करते भी नहीं हैं, अगर करते हैं तो सीधे नरक को जाते हैं। बोलने का मतलब है कि उपरोक्त पौराणिक कथा के अन्दर भी कोई ऐसा ही वशीकरण रहस्य छिपा हुआ, क्योंकि पुराने जमाने के लोगों के लिए तो जागृति ही सबसे अहम उपलब्धि हुआ करती थी, जिसके लिए वे सबसे अधिक प्रयास किया करते थे। आजकल तो और भी बहुतेरी विद्याओं और कलाओं का बोलबाला है, जिसके लिए लोग बहुत संघर्ष करते हैं। फिर भी वे पौराणिक विद्याएं अभी भी गुरुपरंपराओं में जीवित हो सकती हैं, जिन्हें यदि राजसहायता मिले तो उन्हें खोजा जा सकता है, और उन्हें भविष्य के लिए संरक्षित किया जा सकता है।

Kundalini tantra is based on Shiva-linga

Friends, according to a story of Shivpuran, once some disciples asked the Purana narrator whether Shivlinga is worshiped everywhere because of being a linga or there is some other reason. On this, he narrates a story that in a great forest named Daruk,  devotees of Lord Shiva used to always meditate on Lord Shiva. Some time they had gone to the forest to collect Samidha. At the same time, Shiva came in the guise of a Tantrik Avadhoot to teach them and test them, who was making evil attempts while holding the Linga in his hand. The sages’ wives got very scared after seeing him. And others came there desperate and surprised. Some other women held each other’s hands and hugged each other. Some women became ecstatic with the friction of that embrace. At the same time Rishivars came and seeing that behavior became sad and distraught with anger. They started saying among themselves, who is this, who is this. When Tantrik Avadhoot did not say anything, they cursed him saying that he was behaving against the Vedas so his Linga should fall on the ground. So did happen. That Linga burnt all the objects in front like fire. Wherever it went, it would burn everything. It went to hell, went to heaven, went everywhere on earth, but did not settle anywhere. All the people became distraught, and those sages also became very sad. No god or sage found peace. The gods and sages who did not recognize Shiva took refuge in Brahma. Brahma scolded them a lot for unrecognising Shiva like illetrates though they being knowledgeables and scholars and said that if Goddess Parvati becomes Yonirupa then it will become stable. To please the Goddess, they were told the following method. An eight-petalled lotus should be made and a Kalash should be placed on top of it and water from the pilgrimage site containing Durva and Yavankurs should be filled in it. Then that Kumbh that’s holy handheld small pitcher should be invoked through Veda mantras. Then, after worshiping it in the Vedic manner, one should anoint the Shivalinga with the water from the Kalash while remembering Shiva and reciting Shatrudriya mantras. Then sprinkle the Linga with the same mantras, then it will become calm. Then after installing the arrow or Bana in the form of Girija yoni, the Linga should be placed on it and then it should be invoked. Then Shodashopachara pujan means God should be worshiped with sixteen types of ingredients, and then He should be praised. This will make the Linga stable and healthy, and all three abodes will become free from disorders and happy.

However, this story cannot be explained. This is a sensitive religious matter connected with the faith. This can be understood by one himself. Yes, it can definitely be said that every man wanders in search of his sexual partner at some time or the other. During that time, the picture of trance that is formed in his mind can definitely make him irritable and jealous. This is because samadhi requires additional energy, which can be obtained only with the help of a close companion. The octagonal lotus is a symbol of the Anahata Chakra, and love originates on it only. Placing a pot filled with water from the holy places on it means gathering and concentrating the meditative power on it. Different pilgrimages mean different chakras. Durva grass symbolizes fertility, growth and development. Yav Ankur means sprouted barley, which appears the symbol of Chaddi Kala or all-round development, because it contains all types of tonics, vitamins and minerals, that is why it is also called green blood. In common language, it seems to mean to sacrifice everything for the heart, i.e. for love. Yogis are also like this, who leave their families and engage in worshiping their deity and attain knowledge. Worshiping that Kalash means worshiping the deity image etc. associated with shakti on the heart. Due to which it becomes more enlightened i.e. happy, just as by serving a person that person becomes happy. Worshiping with Veda mantras means giving more sharpness to that picture and making it clear, pure and luminous. Beejmantra also does the same. That mental meditation picture can be of anyone, Guru, beloved, deity, seed mantra etc. The amplified shakti along with that worshiped picture is then descended from Anahata Chakra to Swadhisthana and Muladhar Chakra. This is the anointing of that divine Linga with the water of the Kalash. In Abhishek, the stream of sacred power in the form of water flows continuously. Prokshan is called sprinkling of water. To bring down the Shakti from the heart pot again and again through morning and evening sadhana is the divine prokshan. Shatrudriya Mantra has various secret Mantras etc., which release various invisible waves, which have invisible divine spiritual effect on the mind of man. Although natural banalinga is found in the Narmada river, yet it seems that the arrow has been described as the seat or peetha of the Linga. When I inquired from Bing AI, it replied that a consecrated arrow is buried in the ground, and Shivalinga is installed on top of it. Maybe it is right. Because at many places such Shivalingas are seen which do not have a peetha or base. When asked, the priests etc. there tell that this Shivalinga is dug deep in the ground. It is possible that the arrow inside the ground may be its peetha. By the way, the shape of the peetha also resembles an arrow. Then beyond that, in common man’s language, only tantric or divine sexual intercourse is considered. Well, everyone may have their own opinion. Due to this, all the three worlds i.e. the entire body becomes calm and healthy i.e. it becomes established in its pure self, because all the worlds are present in the body itself. This is often seen in the world, that is why spoiled or spoiling youth are married off by their families in a hurry. After that I have seen many improvements in them. But nothing improves in someones. I also blame their wives for this, yet males may appear more responsible for this too. That is why it is said that only Parvati as the peetha can hold the Shivalinga. That’s why Imparting spiritual values to women was considered more important than to men, because woman is the foundation of the entire family. I heard a grown man express his personal opinion that if men were not married, they would eat each other raw, because wives control men. He himself married another woman after the death of his first wife. What has been said is correct. A friend was also saying that Tantric sex does not seem like sex at all, it becomes some other very sacred spiritual act. I think only foolish, negative, unsuccessful and heretical people vent their anger by putting both in one category. In a book, Love Story of a Yogi, when the author was asked by a woman about the main reason for his recent Kundalini awakening, instead of marking out his experience to the questioner, he narrated his experience to everyone and said that while meditating on the Kundalini picture on the sensation of Vajrashikha, he got his awakening. He attained awakening by moving it in and out of its receptacle, but what he did was not sexual intercourse. On this, that Western or possibly American woman asking the question present on the online Kundalini group pinpoints him with loving surprise and little funny style and tells him that in their country it was called sexual intercourse, she don’t know which strange culture or land he belongs to. After reading that by all group members, everyone’s communication in that group on that topic had stopped, but diverted it to the usefulness of tantra accepting its utmost importance in awakening. Meaning, the author had expressed his feelings and indirectly answered the main question. This story also seems like the ankhing technique of Egypt.

It is clear that the false propaganda spread by heretics or hindu opponents has been refuted in this story. The sage was very far-sighted. He knew that this could happen in the future. This story also reflects a common incident happening in the society, not any divine transcendental type etc. Unmarried teenagers are like that. They keep making gender-oriented jokes with girls whenever they get a chance. One of them is also the real knower of Shiva type Tantra. But people consider everyone to be the same lewd and scoundrel. It is said that along with the grain the mite also gets ground. How do public know who is true and who is a liar? Therefore, along with others, they also insult Shaiva and curse him, which means they also look upon him with evil eyes. In fact, the Shaiva linga is not a normal Linga. Due to the influence of Shaiva Tantra, it actually becomes the favorite deity. In a way, due to the effect of Sadhana, that Shaiva person becomes Linga form. Wherever he goes, in a way, his favorite linga is going in his form. The displeasure of that presiding deity troubles everyone, i.e. burns them. This can also happen, because the whole world is in the wandering minds of the people, and by being in the company of that presiding deity in the form of Shivalinga, they are getting disillusioned with their wandering minds, this can be called the burning of the world. Only a Tantrayogini like Parvati can wear that Maheshwar Linga properly, so that the meditation picture of the presiding deity can also be meditated along with it. An ordinary woman will not be able to cooperate in meditation. This means that the presiding deity will be angry and will remain without awakening. Kundalini activity without awakening can also be harmful, as it can go out of control. Uncontrolled power will burn everyone. Awakening shows man the true and complete form of power. And that form, though most beautiful and powerful, is also extremely peaceful. This keeps the man calm, meaning he remains in control of his awakened awareness.

I found this story to be the one of most meaningful story of Shivpuran. One can write as much as one wants on this. The answer to the question raised by the sages in the beginning whether Shivalinga is worshiped only because it is a Linga or there is some other reason, has been given in a very civilized manner. This is similar to the answer given by the above author. Meaning, Shivlinga is not the ordinary worldly linga, as the wicked, foolish, lustful scoundrel, Entangled in the illusion of materialism, very work-oriented, anti-religious or sexy type of people understand or talk about. It is surprising when many Hindus also fall under their influence and provocation, and start thinking the same way. Everywhere on social media etc. they ban considering Shivalinga as a part of Shiva’s body, saying that it is only a sign or symbol of Shiva, or only a symbol of union of Shivashakti, or a cosmic union, not of any physical so and so. Well, at their place and in a spirituoscientific sense they are right too, because there is nothing like ordinary worldly object or organ in it. Learning from them, Bing AI also says the same. In this case, if the heretics fall very low, then those so-called Hindu protectors rise very high. No one lives in the middle of the practical world i.e. on the middle path. Extremism is prohibited everywhere. The middle path is the best. This can be understood with an example. There is only one gun. One civilized man kills a terrorist with it, while another madman kills the general public. What is the fault of the gun in this? Similarly, the Shivalinga controlled by Yogi Shiva kills the demon in the form of ignorance, while on the contrary, the ordinary one used by the common people kills the gods in the form of knowledge. Once I met a tantric person, who was a friend of my friend. He had taken initiation from Guru in the famous Kamakshi temple. He was telling that in front of him a Tantrik had used his mind controlling art aka Vashikaran Vidya on a common and unknown woman passing through a crowded road, due to which she was ready to follow him and do anything with him when he called her. However, he was just testing his knowledge, so he stopped the vashikaran, due to which the woman went back on her way. True Tantriks never do wrong things, if they do they go straight to hell. It means that there is a similar Vashikaran secret hidden in the above mythological story, because for the people of old times, awakening was the most important achievement, for which they used to make the most efforts. Nowadays, many other sciences and arts are prevalent, for which people struggle a lot. Yet those mythological teachings may still survive in Guru traditions, which, if supported by the Crown, can be discovered and preserved for posterity.

कुण्डलिनी जागरण और आत्मज्ञान या आत्मबोध के बीच में तत्त्वतः कोई अंतर नहीं है

मुझे बिंग एआई से जानकारी मिली कि आत्मज्ञान धीरे धीरे हासिल होता है, किसी योग आदि तकनीक से एकदम से नहीं। पर आत्मज्ञान कहते हैं, अपने को महसूस करने को। बहुत से लोगों ने इसे योग तकनीक से महसूस किया है। मुझे भी परमात्मा की असीम कृपा से सौभाग्यवश तंत्रसहायित कुंडलिनी योग से इसकी मामुली सी झलक महसूस की थी, जिसका वर्णन तथाकथित 10 सैकंड का कुंडलिनी जागरण कह के वर्णित किया गया है इस वेबसाईट पर। दुर्भाग्यवश ज्यादातर लोग इस स्तर तक नहीं पहुंच पाए होंगे और कुंडलिनी क्रियाशीलता या तथाकथित कुंडलिनी जागरण तक ही सीमित कर पाए हों, और वैसा ही वर्णन उन्होंने ऑनलाइन किया हो, जिसे बिंग एआई ने पकड़ लिया हो। शायद चैट जीपीटी वही पकड़ता है जो ज्यादा होता है। उनका कुंडलिनी जागरण भी आत्मज्ञान से निचले स्तर का रहा होगा। जागरण या समाधि के भी स्तर होते हैं। जैसे कोई आदमी जागकर बैठता है, कोई चलता है, कोई दौड़ता है, तो कोई दुनिया जीतता है। इसी तरह कुंडलिनी जागरण की अंतिम पराकाष्ठा ही आत्मज्ञान है। अगर मैं पुराणपाठी गुरु और देवताओं के सान्निध्य और उनकी अप्रत्यक्ष प्रेरणा से साधारण कुंडलिनी जागरण को तांत्रिक बल न देता तो शायद वह कुछ ही क्षणों के लिए पूर्ण रूप से जागृत महसूस न हुई होती। यही पूर्ण जागृति आत्मज्ञान है। मतलब इसमें मन जागकर आत्मा या परमात्मा जितना विस्तृत हो गया है। सिर्फ स्तर का अंतर है, और कुछ नहीं। इसे ही पूर्ण समाधि भी कह सकते हैं। तथाकथित आम भाषा की समाधि भी कुंडलिनी जागरण का बहुत ऊंचा स्तर होता है। वैसे तो हरेक अनुभव किसी न किसी स्तर की समाधि होता है। किसी चीज से जुड़े बिना हम उसे अनुभव ही नहीं कर सकते। पर पूर्ण जागरण मतलब आत्मज्ञान उस तथाकथित या लोकप्रसिद्ध योगसमाधि से भी एक कदम आगे होता है। ज्यादातर मामलों में समाधि को ही योग से प्राप्त होने वाली अंतिम अवधि माना जाता है। यह इसलिए क्योंकि योग की सहायता से समाधि से आगे बहुत कम लोग गए होंगे जिनकी आवाज को अनसुना कर दिया गया होगा। संसार में तो बीन बाजे की ही ज्यादा पूछ होती है। ज्यादातर लोग लोकलाज या घरगृहस्थी की मोहमाया से घरबार न छोड़ सकने के कारण अपनी समाधि को यौनतांत्रिक बल न दे पाए होंगे। शायद इसी वजह से पतंजलि ने भी अपने अष्टांगयोग सूत्र में समाधि को ही योग की अंतिम अवधि मान बैठे हैं। हो सकता है कि वे अल्पसंख्यक योगियों की आवाज न सुन पाए हों। पतंजलि भी यही कहते हैं कि अगर समाधि के बाद ईश्वर के सहारे जीवन जिया जाए , तो उनकी कृपा से आत्मज्ञान भी शीघ्र ही हो जाता है। जो काम आदमी खुद कर सकता है, उसके लिए खुद भी प्रयत्न करना चाहिए, ईश्वर तो ख़ैर हमेशा ही सबकी सहायता करता है। यह अक्सर होता है कि अपने काम की कमी को पूरा करने के लिए भी ईश्वर से मदद मांगी जाती है। मुझे यह भी लगता है कि इसमें गलतफहमी भी हुई है। क्योंकि समाधि का अनुभव तो अक्सर योगसाधना की क्रिया के दौरान होता है, पर जागृति का नहीं। जागृति कहीं सुंदर स्थान जैसे झील के पास, पहाड़ पर, या समारोह आदि में ज्यादा होती है। पर यह नहीं भूलना चाहिए कि उस समय भी नियमित रूप से चल रही वर्तमानकालिक तांत्रिक योगसाधना से इकट्ठी हुई कुंडलिनी ऊर्जा ही जागृति कराती है। क्योंकि तांत्रिक तरीके से ही योगसाधना वैज्ञानिक रूप से निश्चित और अल्प समय में मतलब कुछ महीनों के अंदर आत्मज्ञान करा सकती है, पर साधारण योग से तो पूर्णतः अनिश्चित होता है। क्या पता कितने साल में होए, पूरी उम्र में होए या ताउम्र न होए। ज्यादातर को तो ताउम्र नहीं होता, ऐसा लगता है। लोग बताने से छिपाते हों, यह अलग बात है। पूरी तरह से चमत्कार या विशेष कृपा की जरूरत होती है, जैसा पतंजलि कहते हैं। वैसे यह पतंजलि की मजबूरी भी रही होगी क्योंकि अगर उनकी पुस्तक में तंत्र का उल्लेख किया गया होता, तो शायद वह उस समय के अति आदर्शवादी समाज को ज्यादा स्वीकार्य न होती। एक कामयाब लेखक बनने के लिए कई बार सत्य को ढकना भी पड़ जाता है। इसीलिए मुझे शिव सबसे बड़े देवता लगते हैं, क्योंकि वे खुलकर सत्य सबके सामने रखते हैं। जिसे ऑनलाइन पोर्टल पर उम्र के पड़ाव के साथ धीरे धीरे मिलने वाला बताया गया है, वह आत्मज्ञान नहीं बल्कि आत्मा की विचारों की गंदगी की सफाई है। आत्मा मतलब अपने को जानने में तो कुछ ही क्षण काफी हैं। हम दोस्त को पहचानने में भी कुछ क्षणों से ज्यादा समय नहीं लेते, फिर उस अपने आप को पहचानने में कैसे ज्यादा समय ले सकते हैं, जो सबसे निकट है।

शुभ दीपावली

Kundalini awakening and self-realization aka enlightenment are basically one and the same thing

I got information from Bing AI that self-realization aka enlightenment is achieved gradually and not all at once through any technique like yoga etc. But self-knowledge is called realizing oneself. How it can be delayed. Many people have realized this through yoga techniques. Luckily, with God’s countless grace I too had experienced its ordinary glimpse through the tantra-assisted Kundalini Yoga, which has been described on this website as the so-called 10-second Kundalini awakening momentary glimpse. Unfortunately, most people may not have been able to reach this level and may have been limited to Kundalini activation or so-called Kundalini awakening, and similar descriptions they may have made online, which may have been picked up by Bing AI. Perhaps chat gpt catches only what is more. Their Kundalini awakening would be of lower level than self-realization. There are levels of awakening or samadhi too. Just like some man sits awake, some walks, some runs, and even some conquers the world. Similarly, the final culmination of Kundalini awakening is self-realization. If by my Purana-reader guru’s indirect inspiration and gods’ proximity generated blessings, I had not given tantric strength to the ordinary Kundalini awakening, it would not have been fully awakened though momentarily. This complete awakening is self-realization. Meaning in this the mind has awakened and become as expanded as the soul or God. There is only a difference of level, nothing else. This can also be called complete samadhi. Samadhi in so called common language is also a very high level of Kundalini awakening. Actually, every experience is some level of samadhi. We cannot experience something without being connected to it. But complete awakening means self-realization is one step ahead of the so-called or popular Yogasamadhi. In most cases, Samadhi is considered to be the final stage achieved through Yoga. This is because very few people would have gone beyond samadhi with the help of yoga, whose voices would have been ignored. In this world, there is great hearing for the lute. Most of the people would not be able to give sexual tantric strength to their Samadhi due to not being able to leave their homes due to social embarrassment or attachment to family life. Perhaps for this reason, Patanjali has also considered Samadhi as the last stage of Yoga in his Ashtangayoga Sutra. It is possible that he may not have been able to hear the voices of minority yogis. Patanjali also says that if after Samadhi, life is lived with the help of God, then by His grace one attains enlightenment soon. Whatever work a man can do on his own, one should try for it, after all God always helps everyone. It often happens that help is sought from God to fulfill the shortcomings of one’s work. I also think there has been a misunderstanding. Because Samadhi is often experienced during the practice of Yoga, but not the awakening. Awakening happens more often at some beautiful place like near a lake, on a mountain, or at a ceremony etc. But it should not be forgotten that even at that time, only the Kundalini energy gathered through regular Tantric Yoga practice running at that time leads to awakening. Because only through tantric method, yoga practice can give enlightenment scientifically and in a short time, i.e. within a few months, but with ordinary yoga, it is completely uncertain. Who knows whether Yoga will deliver final result in how many years, whether it will take a lifetime or not even in the lifespan. It seems that most people do not have a life. Whether people hide or tell is a different matter. A complete miracle or special grace is required, as Patanjali says. Well, this might have been Patanjali’s compulsion because if Tantra had been mentioned in his book, it might not have been very acceptable to the over idealistic society of that time. To become a successful writer, sometimes one has to cover up the truth. That is why I consider Shiva to be the greatest god, because he openly presents the truth to everyone. What is described on online portals as being achieved gradually with age, is not self-realization but the cleansing of the filth of thoughts of the soul. Only a few moments are enough to know the soul. We do not take more than a few moments to recognize a friend, then how can we take more time to recognize ourselves, the one who is closest to us.

Happy Dipawali

कुंडलिनी योग जीवन का पार्श्वसंगीत है

दोस्तों, पिछली पोस्ट में शक्तिजल की बात हो रही थी। मुझे तो लगता है कि इंद्र जो बारिश करता है, वह जागृति की ही बारिश है, वही सुषुम्नाशक्ति रूपी वज्र चलाता है। इंद्र की प्रसन्नता मतलब सभी देवताओं की प्रसन्नता या अनुकूलता। यही चढ़दी कला है। मैं यह नहीं कह रहा कि भौतिक वर्षा के साथ इंद्र का संबंध नहीं है। वह भी जरूर है क्योंकि जो भीतर है, वही बाहर भी है। जैसे बारिश होने के लिए सभी देवताओं के साथ से पैदा होने वाली अनुकूल परिस्थितियां चाहिए, वैसे ही जागृति के लिए भी। पुराणों पर प्रेम और विश्वास बना रहे, तो सभी रास्ते खुद ही खुलने लगते हैं। फिर कथा में आया था कि गौतम मुनि ने वरुण देव के वरदान से अक्षय जल पाया। वरुण देवता वेदों के एक प्रमुख देवता हैं। वे जल के अधिपति देवता हैं। जलरूपी शक्ति के बिना गूढ़ आध्यात्मिक वेदों का सही ज्ञान होना संभव नहीं है। वरुणदेव सीमित जल ही दे सकते हैं। ख्वाजा भी सिंधुघाटी सभ्यता का ऐसा ही देवता था, जो समुद्र, नदियों और जल का अधिपति था। मैंने एक भूमिगत जल का पता लगाने वाले आदमी के बारे में सुना था जो काफी सटीक आकलन करता था, और ख्वाजा का सिद्ध उपासक था। वैसे आज भी कई गांवों में ख्वाजा की जलदेव के रूप में पूजा करते हैं। हो सकता है कि वेदों में गुप्त भाषा में वरुणदेव उसके प्रतीक के तौर पर कहा गया हो, जिसकी सहायता से शरीर में शक्तिजल की उपलब्धता बराकरार रहती हो, पर उसके पाठकों या व्याख्याकारों ने उसे भौतिक जल का देवता मान लिया हो। कुछ भी हो, बाहर भीतर में समानता तो है ही, इसलिए एकदूसरे को जरूर प्रभावित करते होंगे। मुझे खुद महसूस होता है कि शुद्ध जल से भरे झील, सरोवर आदि जलस्रोतों के निकट कुंडलिनी शक्ति बहुत अच्छे से घूमने लगती है, क्योंकि दोनों के स्वभाव में बहना है। दोनों में संबंध तो है ही। हिंदुओं और बौद्घों में नागदेवता को भी जल का देवता माना जाता है। कुंडलिनी शक्ति नाड़ी भी नाग की आकृति में होती है। हमारे गांव में नेउआ मतलब दिव्य नाग या सर्प और ख्वाजा दोनों को स्थानीय जल और उसके आसपास उपजी वनस्पति का अधिपति माना जाता था। जो जल के आसपास वनस्पति काटता था, उसे नेऊआ सांप के द्वारा पीछा करने का भय दिखाया जाता था, जिससे वनों का अच्छा सरंक्षण होता था। कई जगह मैंने ख्वाजा को मछली के रूप जैसी मूर्ति में भी देखा। इसका मतलब है कि वरुण, नाग और ख्वाजा आपस में जुड़े हैं और तीनों जलरूपी शक्ति के देवता हैं। यह भी मान्यता है कि ये सिर्फ़ जल ही नहीं देते, बल्कि अन्य दुनियावी समृद्धियां और सुरक्षाएं भी देते हैं। मतलब ये शक्ति के देवता ज्यादा लगते हैं।

इसी तरह इंद्र देव भी वेदों में बहुतायत में वर्णित हैं। जो देव जागृति के लिए जरूरी है, उसका ज्यादा वर्णन होगा ही। क्योंकि वेद का मूल ध्येय जागृति ही है। गुप्त तरीके से शायद इसे ही वर्षा लिखा है। जहां वर्षा है, वहीं कर्म, यज्ञ, धनधान्य और समस्त वैभव हैं। इन्हीं से सब चढ़दी कला में रहते हैं। ऐसी ही अवस्था में जागृति होती है। बेशक इसके भौतिक और आध्यात्मिक दोनों अर्थ हों, पर दूसरा ही ज्यादा सटीक लगता है, क्योंकि वेद अध्यात्म को डील करते हुऐ लगते हैं, न कि भौतिकता को।

मुझे लगता है कि जागरण और आत्मसाक्षात्कार के बीच अंतर है। पहली अवस्था प्रारंभ है, तो दूसरी अवस्था आध्यात्मिक विकास का चरम या अंत। मुझे यह जीपीटी एआई पावर्ड बिंग सर्च से पता चला। कहते हैं कि कईयों की कुंडलिनी बचपन से ही जागृत होती है। अगर कुंडलिनी जागरण पूर्णता होती तो उसके बाद पुनर्जन्म क्यों होता। यह भी हो सकता है कि पूर्णता के अनुभव के बाद भी आत्मा की पूरी सफाई जरूरी हो, जिसके लिए कई बार नया जन्म लेना पड़ता होए। यह भी बोलते हैं कि महान व्यक्तियों जैसे कलाकारों और नेताओं की कुंडलिनी भी जागृत होती है। बिंग एआई निःशुल्क है और सबसे अच्छी जानकारी देने वाला लगा मुझे, हिंदी अंग्रेजी दोनों में। आजकल ब्लॉग लिखने में और शोध करने में एआई से बहुत मदद मिल रही है। जब शरीर के भौतिक संपर्क के बिना आदमी को अंधेरा सा महसूस होता है, तो उसे कहते हैं कि शक्ति सोई हुई है। पर जब अंधेरे के बीच में भी एक ध्यान चित्र हमेशा चमकता है, तब उसे कहते हैं कि शक्ति जागी हुई है। यहां से साधना शुरु होती है, जिससे ध्यानचित्र उत्तरोत्तर चमकता जाता है, मतलब कुंडलिनी शक्ति को ज्यादा से ज्यादा जगाया जाता है। फिर एक समय ऐसा आता है, जब ध्यानचित्र इतना ज्यादा मजबूत हो जाता है कि साधक को अपने और ध्यानचित्र के बीच फर्क ही महसूस नहीं होता, न ही उसे ऐसा लगता है कि वह उसका ध्यान कर रहा है। मतलब इसमें ध्यान करने वाला, ध्यानचित्र, और ध्यान की प्रक्रिया, तीनों एकाकार हो जाते हैं। इसे ही समाधि कहते हैं। इसी के दौरान कभी भी आत्मसाक्षात्कार अर्थात आत्मज्ञान का अनुभव हो सकता है। शायद मैं इसे ही पहले कुंडलिनी जागरण कह के वर्णन कर रहा था। कोई बात नहीं, यह सिर्फ़ शब्दावलियों का अंतर है, अनुभव में कोई अंतर नहीं पड़ता।

पिछली कथा के अनुसार गंगा रूपी शक्तिजल ने देवताओं से इस शर्त पर हमेशा सुषुम्ना में बसे रहने को कहा था कि उसे सर्वाधिक महत्त्व देना होगा। मतलब साफ है कि अगर रोज योग करते हुए सुषुम्ना में बह रही शक्ति को महसूस न किया गया, तो वह धूमिल पड़ जाएगी। मतलब बेशक कुछ भी काम छूट जाए, पर योग नहीं छूटना चाहिए। अक्सर होता यह है कि भैतिक कर्म ही दिखता है, मानसिक या आध्यात्मिक कर्म नहीं। प्राचीन भारत में लोग ज्ञान, भक्ति आदि जैसे मानसिक कर्म में लगे होते थे, जो सबसे बड़ा कर्म है, क्योंकि इसी से मुक्ति और सृष्टि चक्र को सही गति मिलती है। शेष दुनिया विशेषकर पश्चिम में भौतिकता, साफसफाई आदि में ही व्यस्त रहते थे लोग, जो काम के रूप में स्पष्ट नजर आते हैं। वैसे सर्वोत्तम तरीका कर्मयोग है, जिसमें भौतिक कर्म और योगसाधना खुद ही एकसाथ होते रहते हैं।

दरअसल कुंडलिनी योग जीवनरूपी विविध धुनों को जोड़ने वाला बैकग्राउंड म्यूजिक है। जब किसी कारणवश मुख्य संगीत बजना बंद हो जाता है, तो यही पार्श्व संगीत सुखी जीवन के लिए सहारा होता है। जैसे मुख्य संगीत बंद होने से पार्श्व संगीत बहुत तेज लगने लगता है, वैसे ही जीवन की सांसारिक गतिविधियों के शोर के शांत होने से योग का ध्यानचित्र बहुत तेज चमकने लगता है, जिससे वह जागृत भी हो सकता है। संभवतः पुराणों में इसी को गड्ढे में साधना या समुद्र के भीतर बंद व अंधेरे कारागार में साधना आदि की उपमा दी गई है।

ऋषि गौतम की पिछली कथा का एक दूसरा रूपांतर भी है। इसमें गाय के मरने पर गौतम को कुटिल ऋषियों के षड्यंत्र का पता चल जाता है। इससे क्रुद्ध होकर वे उन्हें और उनकी संतानों को शैवधर्म से बहिष्कृत रहने का और उससे नरकगामी बनने का श्राप देते हैं। कहते हैं कि फिर कलियुग उन्हीं के जैसे लोगों से भर गया। उस कथा रूपांतर में उन्हें शिवदर्शन होने का कोई उल्लेख नहीं है। मतलब साफ है कि दुष्ट ऋषियों की साजिश को उन्होंने सकारात्म सकारात्मकता से लेते हुए शिवसाधना नहीं की, बल्कि अपनी संचित ऊर्जा क्रोध में और श्राप देने में लगा दी, इसीलिए उन्हें जागृति नहीं मिली। हरेक क्रिया की प्रतिक्रिया होती ही है।

Kundalini Yoga is the background music of life

Friends, in the previous post we were talking about Shakti water. I think that the rain that Indra makes is the rain of awakening, he is the one who fires the thunderbolt in the form of Sushumna Shakti. Indra’s happiness means happiness or favor of all the gods. This is Chaddi kala aka allround development. I am not saying that Indra is not associated with physical rainfall. That is also definitely there because whatever is inside is also outside. Just as for rain to occur, favorable conditions are required with the help of all the Gods, similarly for awakening too. If there is love and faith in the Puranas, then all the paths start opening on their own. Then it came in the story that Gautam Muni got inexhaustible water with the boon of Varun Dev. Varun Devta is a major deity of the Vedas. He is the presiding deity of water. Without the power depicted as water, it is not possible to have correct knowledge of the esoteric spiritual Vedas. Varundev can give only limited water. Khwaja was also one such god of the Indus Valley civilization, who was the ruler of the sea, rivers and water. I had heard of a man who used to discover underground waters and made very accurate measurements, and was an accomplished worshiper of the Khwaja. By the way, even today in many villages Khwaja is worshiped as water god. It is possible that in the Vedas, in the secret language, Varundev has been mentioned as the symbol of that with the help of which the availability of Shakti-water in the body is maintained, but its readers or interpreters may have considered him as the god of physical water. Whatever may be the case, there is similarity on the inside and outside, hence they must be influencing each other. I myself feel that Kundalini Shakti starts moving very well near water sources like lakes, ponds etc. filled with pure water, because it is in the nature of both to flow. There is definitely a relation between the two. Among Hindus and Buddhists, Nagdevata is also considered the god of water. Kundalini Shakti or Nadi is also in the shape of a snake. In our village, both Neua meaning divine serpent or snake and Khwaja were considered to be the lords of the local waters and the vegetation growing around them. Anyone who cut vegetation around water was made to fear being chased by the Neua snake, which resulted in good protection of the forests. At many places I also saw Khwaja in the form of a fish-like idol. It means that Varun, Naga and Khwaja are connected and all three are gods of water-like power. It is also believed that they not only provide water, but also other worldly prosperity and protection. Meaning, they look more like a god of power or Shakti.

Similarly, Lord Indra is also mentioned in abundance in the Vedas. There will be more description of a god who is necessary for the awakening. Because the basic aim of Veda is awakening. Perhaps in a secret way it has been written as rain. Where there is rain, there are deeds, sacrifices, yajanas, wealth and all the glory. It is from these that everyone remains in Chaddi kala or allround development. Awakening occurs in such a state. Of course it has both physical and spiritual meanings, but the latter seems more accurate, because the Vedas seem to deal with spirituality, not materiality.

I think there is a difference between awakening and self realization. The first one is the beginning, while the second one is the peak or end of spiritual development. I found this through AI powered Bing search. It is said that the Kundalini of many people is awakened since childhood. If Kundalini awakening was completion of the development then why would there be rebirth after that. It is also possible that even after experiencing perfection, complete purification of the soul is necessary, for which many times a new birth is required. It is also said that the Kundalini of great people like artists and leaders also is already awakened. Bing AI is free and I found it to provide the best information, both in Hindi and English. Nowadays, AI is helping a lot in writing blogs and doing research. Further exploring, when a person feels darkness without physical contact with his body and functional mind, it is said that the Shakti is sleeping. But when a meditation picture always shines even in the midst of darkness, then it is said that the Shakti is awakened. From here the meditation begins, due to which the meditation picture gradually brightens, meaning the Kundalini Shakti is awakened more and more. Then there comes a time when the meditation image becomes so strong that the seeker does not feel any difference between himself and the meditation image, nor does he feel that he is meditating on it. Meaning, in this the meditator, the meditation picture and the process of meditation, all three become one. This is called Samadhi. During this period one can experience self-realization i.e. enlightenment at any time. Perhaps I was describing this earlier by calling it Kundalini awakening. No problem, it’s just a difference of terminology, there is no difference in experience.

According to the previous story, the Shakti-water in the form of Ganga had told the gods to always reside in Sushumna on the condition that it would have to be given utmost importance. The meaning is clear that if the power flowing in Sushumna is not felt while doing yoga daily, then it will fade away. Meaning, of course, you may miss some work, but you should not miss yoga. What often happens is that only the physical karma is visible, not the mental or spiritual karma. In ancient India, people were engaged in mental activities like knowledge, devotion etc. more, which is the greatest activity because it gives liberation and the right pace to the cycle of creation. In the rest of the world, especially in the West, people were busy with materialism, cleanliness etc., which are clearly visible in the form of work. However, the best method is Karmayoga, in which physical work and yoga practice itself go together.

Actually, Kundalini Yoga is the background music that connects the various tunes of life. When for some reason the main music stops playing, this background music becomes the basis for a happy life. Just as when the main music stops, the background music becomes very loud, in the same way, when the noise of worldly activities of life subsides, the meditation picture of Yoga starts shining very brightly, due to which it can also be awakened. Probably, in the Puranas, this has been compared to meditation in a pit or meditation in a dark prison inside the sea, etc.

There is also another variation of the previous story of Rishi Gautam. In this, after the death of the cow, Gautam comes to know about the conspiracy of the crooked sages. Angered by this, he curses them and their children to remain ostracized from Shaivism and become hell-bound from it. It is said that then Kaliyuga was filled with people like them. There is no mention of him having seen Shiva in that version of the story. The meaning is clear that he did not take the conspiracy of the evil sages positively and did not do Shiv Sadhana properly, rather he used his accumulated energy in anger and cursing, that is why he did not attain awakening. Every action has a reaction.

कुंडलिनी शक्ति ही गंगा नदी जल के रूप में गूलर के वृक्ष की टहनी से निकली होगी

शिवपुराण में गौतम ऋषि और उनकी पत्नि अहल्या की एक मिथक कथा आती है। उन्होंने दस हजार वर्षों तक दक्षिण दिशा में ब्रह्मगिरि पर्वत पर तप किया।100 वर्षों तक वहां पर अनावृष्टि पड़ी। एक भी हरा पत्ता नहीं दिखता था। फिर प्राणियों को जिलाने वाला पानी कहां मिलता। सारे मुनि, मनुष्य, पशुपक्षी दसों दिशाओं को भाग गए। कुछ ऋषि प्राणायाम व ध्यान करके उस भयंकर काल को बिताने लगे। गौतम ने भी प्राणायाम के साथ 6 माह तक तप किया। इससे उनके सामने वरुण देव प्रकट हुए और उन्होंने उनसे वर्षा का वर मांगा। वरुण ने कहा कि वे दैव की आज्ञा का उल्लंघन नहीं कर सकते। फिर गौतम ने उनसे अक्षय, दिव्य तथा नित्य फल प्रदान करने वाला जल मांगा। वरुण ने गड्ढा खोदने को कहा। गौतम ने एक हाथ का गड्ढा खोदा। वरुण ने उसे दिव्य जल से भर दिया। वरुण ने कहा कि इस स्थान पर किया गया कोई भी धार्मिक और उत्तम कर्म अक्षय होगा। गौतम ने उस दुर्लभ जल से नित्य नैमित्तिक कर्म संपन्न किए। उन्होंने वहां पर हवन के लिए विविध धान्य बोवाए। वहां विविध फलफूल वाले वृक्ष पैदा हो गए। ऐसा देखसुन वहां अन्य हजारों ऋषि आ गए और सपरिवार गृहस्थ धर्म से रहने लगे। एकदिन जल लेने आई ऋषिपत्नियों ने जल लेने आए गौतमशिष्यों को जल लेने से यह कहकर रोका कि पहले वे जल ग्रहण करेंगी। शिष्यों ने जब गौतमपत्नी अहिल्या से शिकायत की तो वे खुद उनके साथ जल लेने चली गईं और जल लाकर ऋषि को दिया, जिससे उन्होंने अपना नित्य कर्म संपन्न किया। उन ऋषिपत्नियोंं ने गौतमपत्नी को फटकारा और घर लौटकर अपने पतियों से उल्टी सीधी शिकायत की। ऋषियों ने क्रुद्ध होकर गणेश की तपस्या की और उनके द्वारा गौतम ऋषि का नुकसान करवाने का वर जबरदस्ती ले लिया। मजबूर होकर गणेश एक बहुत कमजोर गाय बनकर गौतम का उगाया साग खाने लगे। गौतम के तिनकों से हटाते ही वह मर गई। उससे सभी ऋषि खुश होकर ऋषि को गौहत्यारा कहकर कोसने लगे। उन्होंने गौतम को अपने इलाके से निकल जाने का आदेश दिया और उन्हें पत्थरों से मारने लगे। साथ में यह भी कहा कि जबतक उन्हें गौहत्या का पाप लगा है, तब तक वे कोई धार्मिक कार्य नहीं कर सकते। जब गौतम ने माफी मांगी तब ऋषियों ने उन्हें यह प्रायश्चित करने को कहा कि वह अपने गौहत्या के पाप का डंका बजाते हुए तीन बार पृथ्वी का चक्कर लगाए। फिर वहां वापिस आकर मासव्रत को करे और उसके बाद उस ब्रह्मगिरि पर्वत की परिक्रमा करे, और फिर गंगाजल के सौ घड़ों से स्नान करके पुनः पार्थिवपूजन करे। या इसके बदले में उन्हें वहीं पर गंगा को लाकर उसमें स्नान करने, फिर शिव के एक करोड़ पार्थिव लिंग बनाने और उनकी पूजा करने, फिर 11 बार ब्रह्मगिरि की परिक्रमा करने, और फिर गंगाजल के सौ घड़ों से स्नान करके पुनः पार्थिवपूजन करने को कहा। गौतम और अहल्या ने वह दूसरा तरीका अपनाया, और उनके शिष्य उस दौरान उनकी सेवा करते रहे। फिर प्रसन्न होकर शिवपार्वती प्रकट हुए और वर मांगने को कहा तो गौतम ने उनसे अपने पाप खत्म करने का वर मांगा। शिव ने कहा कि उनका भक्त कभी पापी नहीं रह सकता। साथ में गौतम को उन कुटिल ऋषियों की सारी करतूत बताई और पूछा कि वे उन्हें क्या दंड दें। गौतम ने उन्हें यह कहकर क्षमा करने को कहा कि अगर वे कुटिलता न करते तो उन्हें उनके दर्शन न होते। इससे शिव बहुत प्रसन्न हुए और फिर वर मांगने को कहा। गौतम ने यह वर मांगा कि इन ऋषियों का वचन झूठा न होए।

उसके बाद पृथ्वी तथा स्वर्ग के सारभूत जिस जल को निकालकर पूर्व में रख लिया था, और विवाहकाल में ब्रह्मा द्वारा दिया गया जो कुछ शेष जल बचा था, उसे शिव ने उन मुनि को दिया। वह गंगाजल स्त्री के रूप में प्रकट हुआ। गौतम ने उन्हें प्रणाम करके उनसे अपने को पवित्र करने की याचना की। शिव ने भी गंगा से निवेदन किया। फिर गंगा ने गौतम के परिवार को पवित्र करके अपनी वापसी बारे बताया। गंगा को रोकते हुए शिव ने उन्हें वैवस्वत मन्वंतर के अठाईसवें कलियुग तक वहीं निवास करने को कहा। फिर गंगा ने कहा कि वह तभी धरती पर निवास करेगी अगर यहां उसका माहात्म्य सबसे ज्यादा रहेगा। साथ में उसने शिव से अपने गणों व पार्वती के सहित अपने निकट निवास करने का निवेदन किया। इस पर शिव बोले कि वह उससे पृथक नहीं हैं, क्योंकि वह उनकी शक्ति हैं, फिर भी वे वहां निवास करेंगे। तभी देवता सहित सभी दिव्य आत्माएं वहां आए, जो गौतम, शिव और गंगा की जयकार करने लगे। शिव ने प्रसन्न होकर देवों से वर मांगने को कहा। तो देवों ने शिव और गंगा से वहीं निवास करने का निवेदन किया। तब गंगा ने देवों से पूछा कि वे कैसे उसकी विशिष्टता बनाए रखेंगे। तब देवों ने कहा कि जब बृहस्पति सिंह राशि पर रहेंगे, तब वे सभी लोग उसके समीप रहेंगे। तथा 11 वर्षों तक लोगों के पाप धोने से जब वे मलिन हो जाएंगे, तो उसे धोने के लिए उनके पास आएंगे। वहां पर वह गंगा गौतमी नाम से तथा शिवलिंग त्र्यंबक नाम से प्रसिद्ध हुए। उपरोक्त मुहूर्त के दौरान देवों के साथ सभी दिव्य आत्माएं वहां आते हैं, और जब तक वहां रहते हैं, तब तक फल नहीं मिलता, मतलब वहां से वापिस जाने पर ही फल मिलता है।

गंगा ब्रह्मगिरि पर्वत से प्रकट हुईं थीं। जब गूलर वृक्ष की शाखा से उसकी धारा निकली, तब गौतम, उनके शिष्यों, और अन्य सभी आए हुए लोगों ने उसमें स्नान किया। तभी से उस क्षेत्र का नाम गंगाद्वार पड़ा। उसका दर्शन करने से सभी पाप नष्ट होते हैं। जब गौतम का बुरा करने वाले वे ऋषि भी नहाने पहुंचे, तब गंगा अंतर्धान हो गई। जब गौतम ने गंगा से प्रकट होने के लिए विनती की तो गंगा ने कहा कि वे कपटी ऋषि पहले आपकी आज्ञा से इस पर्वत की 101 बार परिक्रमा कर के प्रायश्चित करे, तभी ये उसके दर्शन कर सकते हैं। जब उन्होंने यह कर लिया, तब उनके लिए गौतम के द्वारा नामित गंगाद्वार के नीचे वाले स्थान कुशावर्त में गंगा फिर प्रकट हुईं। यहां नहाने वाला सभी पापों को त्यागकर दुर्लभ विज्ञान प्राप्त कर शीघ्र मोक्ष का अधिकारी बन जाता है।

उपर्युक्त मिथक का स्पष्टीकरण

होता क्या है कि पुराणों की कथाओं से अनासक्ति के साथ दुनियादारी की आदत पड़ती है। क्योंकि ये सच भी लगती हैं, और बनावटी भी। इसलिए इनके प्रति अनासक्त बुद्धि बनी रहती है। इसीलिए इनमें आनंद होता है। कोई बोलेगा कि ऐसी तो हैरी पॉटर की कहानियां भी हैं। पर वे मुख्य उद्देष्य से रहित हैं। मुख्य उद्देष्य है कुंडलिनी जागरण। पुराणों की मिथक कथाएं योग, कुंडलिनी और जागृति के वैज्ञानिक सिद्धांतों पर आधारित होती हैं, इसलिए इनका अध्ययन करने वाले को अनजाने में ही इनकी तरफ ले जाती हैं। ऋषि गौतम की ये कथा मुझे मिश्रित आध्यात्मिक व भौतिक लगती है। ऐसा नहीं है कि पुराने लोगों में समझ कम थी, इसलिए एक ही साधारण योग पर अनगिनत शास्त्र बना दिए। बल्कि ऐसा इसलिए है क्योंकि योग से आदमी का उम्र भर और हरपल संपर्क बना रहना चाहिए। एक ही बात को बारबार पढ़कर आदमी ऊब सकता है, इसलिए योग को विविध रूपाकार वाली अनगिनत कथाओं और गतिविधियों में ढाला गया। उदाहरण के लिए शिव रूपी ध्यान चित्र तो सुषुम्ना में गुजर रही शक्ति के निकट खुद ही सैद्धांतिक रूप में बना रहता है। इसी को कहा है कि शिव ने गंगा को उनके निकट रहने का वचन दिया। संभवतः कुंडलिनी शक्ति ध्यानचित्र को इसलिए लगती है, क्योंकि यह यौन आधारित है, और सब जानते हैं कि यौन संबंधी मामले अतीव घनिष्ट संबंधी या प्रेमी के सामने ही उजागर किए जाते हैं। सबसे नजदीकी व घनिष्ट प्रेमी मानसिक ध्यानचित्र ही है। भौतिक वस्तु या व्यक्ति से तो लज्जा महसूस होती है, साथ में अपने ऊपर उनके व्यक्तित्व की छाप भी पड़ सकती है। पर गुरु या देवता पृथक व्यक्तित्व से रहित या परमात्मा रूप ही होते हैं, इसलिए वे आदमी के अपने व्यक्तित्व में बाधा नहीं डालते, अपितु उसे और ज्यादा सुधारने में अप्रत्यक्ष या मूक मदद ही करते हैं। इसीलिए अधिकांशतः उन्हें ही ध्यान चित्र बनाया जाता है। वैसे तो कोई भी चीज हो सकती है, क्योंकि हरेक शुद्ध मनसिक चीज पवित्र है, अपवित्रता तो भौतिकता से आती है। इसीलिए ऐसे चित्र को कुंडलिनी चित्र भी कह सकते हैं। सुषुम्ना से होकर शक्ति सीधी सहस्रार को जाती हैं, जहां अद्वैतभाव का साथी एकाकी कुंडलिनी चित्र ही होता है। इसीलिए इन कुंडलिनी आधारित कथाओं को शास्त्रीय कथाएं या पुस्तकें कहते हैं। संगीत तो कुछ भी हो सकता है, पर जो बहुत सोचविचार के और प्रत्यक्ष अनुभव से बना है और आदमी को उसके चरम लक्ष्य तक ले जाने में मदद करे, वही शास्त्रीय संगीत है। इसी प्रकार शास्त्रीय नृत्य, खेल आदि कुछ भी सांसारिक गतिविधि हो सकती है।

वर्षा वह है जिसमें ज्ञानरूपी या शक्तिरूपी जल की भरमार होए। ऐसा तो कोई देवता नहीं कर सकते, क्योंकि जब चारों ओर भौतिकता और दुष्टता का बोलबाला हो, तब देवता उसमें क्या कर सकते हैं, क्योंकि लोगों की सोच कोई भी जबरदस्ती नहीं बदल सकता। हां, देवता दर्शन देकर अपने भक्त को कुछ ऐसा करने की सलाह दे सकता है, जिससे बाहरी माहौल का बुरा असर उस पर न पड़े। इसलिए वरुण देव गौतम मुनि को एक हाथ का गड्ढा खोदने की सलाह देते हैं। यह मूलाधार को क्रियाशील करना ही है, जिसमें सोई हुई कुंडलिनी शक्ति रूपी जल दबा होता है। वही लुप्त सा जल इसमें भर जाता है। वैसे वे पहले भी प्राणायाम व ध्यान से गुजारा चला रहे थे, पर यह जागृति रूपी वर्षा के सामने नाकाफी था। सौ वर्ष का अकाल बताना आम बात है पुराणों में। शास्त्रों में सी वर्ष ही आदमी की उम्र कही गई है। सौ वर्ष तक जागृति न होना ही सौ वर्ष का अकाल लगता है मुझे, जिससे जीवों की मृत्यु बताई जाती है। ऐसा इसलिए क्योंकि सभी जीवों सहित सारी सृष्टि आदमी के दिमाग में ही होती है। दिमाग मर गया मतलब सभी मर गए। गहरे गड्ढों में तो भूमिगत जल भर भी जाता है, पर एक हाथ की लंबाई मतलब 10 या 12 इंच के गड्ढे में तो कभी खुद से पानी भरते नहीं दिखा। अगर ऐसा होता तो उसके लिए तप करके वरदान क्यों मांगते, पहले ही खोद देते। वैसे भी साधारण जल अक्षय फल देने वाला और दिव्य भी नहीं होता। इसका मुझे यह मतलब भी लगता है कि अंधेरे गड्ढे में मतलब एकांत में, सुखसुविधाओ और सांसारिक प्रवृत्तियों से दूर रहकर साधना करना, जिससे दुनिया में खर्च होने से बची हुई ऊर्जा, जो अंधेरे में कैद रहती है, वह सारी कुंडलिनी चित्र को चमकाने में खर्च होए, और साथ में उसे सम्भोगतंत्र का अतिरिक्त बूस्टर बल भी मिले जिससे वह तेजी से जागृत हो जाए, दुनियादारी के झंझट दुबारा शुरु होने से पहले ही। कई बार क्या होता है कि दुनियादारी से दूर रहने का थोड़े से ही समय का मौका मिलता है। उस दौरान अगर कछुआ या साधारण चाल से साधना की गई, तो जागृति नहीं मिल पाती। गौतम ऋषि को देशनिकाला देकर ऋषियों ने अप्रत्यक्ष रूप से उनका भला ही किया था, तभी वे एकांत में तीव्र साधना से कुंडलिनी को जागृत कर सके। उस सीमित समय में न कर पाते तो नए देश में उनकी नई दुनिया बन जाती और वही पुरानी कहानी शुरु हो जाती। क्योंकि नए देश में घुलनेमिलने से पूर्व ही उन्होंने जागृति प्राप्त कर ली, इसलिए उनकी उपलब्धि देखकर पुराने देशवासियों ने उन्हें वापिस अपने बीच बुला लिया। ये कथाएं ऊपर से देखने पर अजीब लगती हैं, पर गहराई से देखने पर परम व्यावहारिक व हितकारी नजर आती हैं। ऐसा आम आदमी के साथ अक्सर होता है। जो आदमी असल में आध्यात्मिक रूप से कर्म करता हुआ उसके माध्यम से आध्यात्मिक संदेश देता रहता है, उससे दुनिया वाले तो क्या, परिवार वाले व रिश्ते नाती भी जलते हैं, और उससे लड़ाई का बहाना ढूंढते रहते हैं। असल में इसलिए कह रहा हूं क्योंकि नकली, ढोंगी और पाखंडी किस्म के धार्मिक लोगों की जयजयकार होती रहती है। फिर उसे अपने बीच से भगाकर ही उन्हें चैन महसूस होता है। हालांकि वे धोखे में होते हैं, क्योंकि दिया हटने से वे अंधेरे में जा रहे होते हैं। जब दूर एकांत में वह जागृत हो जाता है, तब उसके पुराने विरोधी लोग तो जैसे गायब ही हो जाते हैं, पर दिल से उसके लिए नरमी रखने वाले कुछ पछताते दिखते हैं। पर जागृत व्यक्ति के मन में उन विरोधियों के प्रति कोई नाराजगी नहीं होती, क्योंकि उन्हीं की अप्रत्यक्ष वजह से उसे जागृति मिली होती है। ऐसा बहुतों के साथ होता है क्योंकि यही दुनियावी सिद्धांत है, इसीलिए पुराणों में लिखा गया है। केवल खाली कथा लिखने से क्या लाभ।

मुझे लगता है कि उस समय गौतम नाम के या परिवर्तित नाम वाले व्यक्ति ने मूलाधार से दुनियावी सुखों समेत जागृति को प्राप्त करने की खोज की होगी। इन खोजों को ऐसे ही अप्रत्यक्ष या मिथक कथाओं के रूप में वर्णित किया गया होगा, ताकि लोग इन्हें गलत न समझें या इनका दुरुपयोग न करें। ऐसे ऋषि वैज्ञानिक ही होते थे, सत्य की खोज करने वाले अध्यात्मवैज्ञानिक। उनसे सीखकर अन्य ऋषियों ने भी ऐसा ही किया मतलब सभी को जल मिल गया। पहले वे जल मतलब ज्ञान या शक्ति की खोज में इधर उधर भाग गए। वैसे भी पुराने जमाने में लोग ज्ञान की खोज में दूर दूर तक जाया करते थे। आगे की कहानी कि जल पर झगड़ा हुआ आदि आदि, यह लगता है कि सामान्य भौतिक घटनाओं को जोड़ा गया है कथा को रोचक बनाने के लिए, जिसका अध्यात्म से ज्यादा संबंध नहीं। हो सकता है कि इनका भी कोई गूढ़ रहस्य हो। फिर शिव प्रकट हुए। गौतम ने शिव से अपने दुश्मनों को क्षमा करने का निवेदन किया। यह स्वाभाविक है कि जब आदमी दुनिया के द्वारा दुत्कारा और सताया जाता है, तभी वह एकांत में ध्यान व तप कर पाता है। शिव के ध्यान से उनकी जागृति तो हो गई, पर अब उस जागृति के प्रभाव को जीवनभर निरंतर बना के रखना था। यह ताउम्र सुषुम्ना की क्रियाशीलता से ही संभव हो सकता था। इसी को गंगा का अवतरण और योग आदि के द्वारा इसे स्थायी तौर पर बने रहना बताया गया है। क्षणिक जागृति तो बिना सुषुम्ना के अनुभव से भी हो जाती है, पर दैनिक क्रियाकलाप में सुषुम्ना का अपना महत्त्व है, क्योंकि यह निरंतर शक्ति की आपूर्ति करती रहती है। इसी शक्ति से पाप नष्ट होते रहते हैं।

मुझे लगता है कि पौराणिक कथाओं पर संदेह करना चाहिए। इससे आदमी अपना दिमाग हर तरफ दौड़ाता है कि इसका मतलब क्या हो सकता है। इससे उसके आगे अनजाने में ही रहस्यों के द्वार खुलते हैं। अगर इन कथाओं को अक्षरशः सत्य मान लिया, तब आदमी अंधविश्वासी सा, अवैज्ञानिक सा, और मूर्ख सा बन जाता है। मतलब इनको सत्य तो मानना चाहिए पर छुपे हुए रहस्य के रूप में, साधारण भौतिक तरीके में अक्षरशः नहीं। ऐसी असामान्य मिथकीय कथाओं से हमारा दायां मास्तिष्क सक्रिय हो जाता है, जो अधिकतर समय सुप्त सा रहता है। जागृति के लिए मस्तिष्क के दोनों भाग संतुलित रूप से सक्रिय रहने चाहिए। यह बच्चा भी समझ सकता है कि गंगा नदी पेड़ की एक टहनी से बाहर नहीं निकल सकती। इसी तरह भौतिक जल की कमी प्राणायाम व ध्यान से पूरी नहीं हो सकती। हां, कुछ हद तक शक्ति की कमी की पूर्ति जरूर हो सकती है। फिर इसे यदि रहस्यमयी उपमा के तौर पर समझें तो पहाड़ मतलब मस्तिष्क से दुनियावी उपलब्धियों के रूप में शक्ति मतलब गंगा फ्रंट चैनल से नीचे आती हुई गूलर वृक्ष मतलब मूलाधार चक्र की एक शाखा मतलब सुषुम्ना या ब्रह्म नामक नाड़ी से गंगाद्वार मतलब सहस्रार में निकली, जिसमें गौतम ऋषि मतलब जीवात्मा के स्नान करने से सारे पाप नष्ट हो गए। उनकी खोज को उनके शिष्यों ने भी अपनाया। उनके परिवारजनों को लाभ उनकी संगति से मिला। गूलर का वृक्ष एक दैवीय पौधा है, जिस पर शुक्र का आधिपत्य माना गया है, जो प्रेम, सौंदर्य, आकर्षण, यौनसुख, प्रेमविवाह, धनदौलत आदि का प्रतिनिधि ग्रह है। इससे खुद ही समझा जा सकता है कि गूलर की शाखा किसे कहा गया होगा। कुछ तांत्रिक भी लगता है। मुझे तो यह भी लगता है कि प्रेमी प्रेमिका को एकदूसरे के मूलाधार से शक्ति मिलती है। इसीलिए गंगा को स्त्री का रूप दिया गया लगता है। वैसे भी शक्ति को स्त्रीलिंग ही समझा जाता है। अब जब कुटिल ऋषि भी उनकी नकल करने लगे, तो उनके हाथ कुछ नहीं लगा, क्योंकि सुषुम्ना की क्रियाशीलता के लिए बच्चे की तरह नादान और भोले बनना पड़ता है, जो कुटिल आदमी बन नहीं सकते। प्रेम और कुटिलता एक दुसरे के विरुद्ध हैं। स्वाधिष्ठान चक्र का तत्त्व जल है। जल प्रेम का प्रतीक भी है। गौतम ने उन पापियों के लिए उससे नीचे के चक्र में उतरवाया। इसी को कुशावर्त कहा गया होगा। वैसे भी पापियों की चेतना नीचे वाले चक्रों पर ही अटकी होती है।

शक्ति से ही प्रजनन होता है। और उसी से नया मनुष्य बनता है, जिसमें स्वर्ग और पृथ्वी समाए हुए हैं। उस गतिविधि से जो शक्ति बची थी, वही शक्ति ब्रह्मा मतलब शरीर समेत सारी सृष्टि को बनाने वाले मन ने शिव को उनके विवाह के समय दी। उसी को शिव की प्रेरणा से ब्रह्मा रूपी मन ने सुषुम्ना में से गंगा के रूप में गुजारा। वैसे इसका वैज्ञानिक आधार भी है। अभी तक की वैज्ञानिक खोजों से ज्ञात हुआ है कि जल का निर्माण धरती पर नहीं हुआ है, बल्कि यह धूमकेतु आदि बाहरी अंतरिक्षीय पिंडों से आया है। प्राचीन लोगों को भी यह अंदेशा था क्योंकि उन्हें धरती पर कहीं पर भी जल का निर्माण होते नहीं दिखता था। एक ही जल बर्फ, भाप, बादल आदि के रूप में रूप बदलता रहता था। इसीलिए इसे ज्यादा दैवीय माना गया होगा।

पापों का बोझ सबसे ज्यादा शरीर पर पड़ता है, जो शरीर को संचालित करते हैं। शरीर व्रतों, तीर्थों, योग व अन्य आध्यात्मिक साधनाओं से उन पापों से आदमी को बचाता रहता है। शायद इन्हीं से शायद इन्हीं से कथा में 11 वर्ष लिया गया है, क्योंकि हिंदु धर्म में अधिकांश चीजें व गतिविधियां 11 किस्म की हैं। पर उन पापों की सूक्ष्म छाप शरीर के चक्रों पर जमा होती रहती है। इसीलिए चक्रों की सफाई के लिए सुषुम्ना की शक्ति की जरूरत पड़ती है।

बृहस्पति ग्रह का सिंह राशि में होना बहुत उत्तम योग है। इसमें आदमी हर क्षेत्र में चढ़दी कला में होता है। बृहस्पति का सिंह राशि में होना प्रेम और संबंध में भी प्रगाढ़ रिश्ते बनाने में मदद करता है। सिंह राशि वाले लोग अपने साथी के प्रति अधिकार की भावना रखते हैं, लेकिन उनका प्यार भी निष्ठावान और वफादार होता है। बृहस्पति का सिंह राशि में होना किसी एक योग से अधिक अनेक योगों का कारण है। बृहस्पति सबसे शुभ ग्रह माने जाते हैं, जो धर्म, ज्ञान, भाग्य, धन, विवाह, संतान, शिक्षा, व्यवसाय, राजनीति आदि के क्षेत्र में शुभ फल देते हैं। सिंह राशि भी बृहस्पति की उच्च राशि है, जो राजसी, सूर्यमय, तेजस्वी, गर्वी, नेतृत्वपूर्ण, रचनात्मक और उदार है। इसलिए, बृहस्पति का सिंह राशि में होना इन दोनों के गुणों का सम्मिलन है, जो व्यक्ति को अनेक शुभ फल देता है। दरअसल ऐसे ही चहुंमुखी विकास व अनुकूलता के समय सुषुम्ना जागरण और कुंडलिनी जागरण की सर्वाधिक संभावना होती है। इसीको ऐसा कहा गया है कि देवता ऐसे योग मके समय गंगा के निकट रहेंगे। क्योंकि यह योग दुर्लभ लगता है, इसीलिए इसका 11 साल के बाद आना कहा गया है। क्योंकि कुंडलिनी जागरण के समय एकदम लाभ नहीं मिलता पर धीरे धीरे साधना के साथ वर्षों में मिलता है, जब उसका अंतःकरण काफी साफ हो जाता है।
कथा के शुरु में ऋषि गौतम और अहल्या के द्वारा दस हजार वर्षों की तपस्या करने का क्या मतलब होगा, इसका उत्तर पाठकों के लिए छोड़ता हूं।