काम तो है आ~राम को, योगा के विश्राम को

चूल्हा कैसे जलेगा
जीवन कैसे चलेगा।
आज का दिन तो चल पड़ा पर
कल कैसे दिन ढलेगा।
चूल्हा कैसे जलेगा।

बचपन बीता खेलकूद में
सोया भरी जवानी में।
सोचा उमर कटेगी यूँ ही
अपनी ही मनमानी में।
नहीं विचारा पल भर को भी
वक़्त भी ऐसे छलेगा।
चूल्हा कैसे ----

सोचा था कुछ काम करेंगे
खून पसीना एक करेंगे।
पढ़ लिख न पाए तो भी तो
भूखे थोड़ा ही मरेंगे।
सोचा नहीं हमारे हक से
पेट मशीन का पलेगा।
चूल्हा कैसे ----

नायाबी न थमी है, पर
काम की फिर भी कमी है।
काम वहाँ पर नहीं है मिलता
जहाँ गृहस्थी जमी है।
गृहसुख त्याग के इस मानुष का
पैसा कैसे फलेगा।
चूल्हा कैसे-----

काश कि ऐसा दिन होता सब
को पैसा मुमकिन होता।
उसके ऊपर वो पाता जो
जितना भी दाना बोता।
झगड़े मिटते इससे क्यों नर
इक-दूजे संग खलेगा।
चूल्हा कैसे ----

काम तो है आ~राम को
योगा के विश्राम को।~2
इसके पीछे उमर कट गई
आखिर कब ये फलेगा।
चूल्हा कैसे ---

कुंडलिनी योग में सहायक शीतजल स्नान~कुंडलिनी जागरण के स्वघोषित दावे की पुष्टि के लिए जाँच में अहम

दोस्तों, मैं पिछली पोस्ट में बता रहा था कि कि कैसे सम्भोग योग पूरी तरह से शिवपुराण में उल्लिखित कार्तिकेय जन्म की प्रसिद्ध कथा पर आधारित है। कबूतर बने अग्निदेव ने कैसे शिवतेज को सप्तऋषि-पत्नियों के रूप में निरूपित चक्रोँ को देकर अपनी जलन को कम किया। वे ऋषिपत्नियां कड़ाके की ठंड के महीने में सुबह के ब्रह्म मुहूर्त में ठंडे पानी से नहाती थीं। दरअसल वे ठंड से काम्पती हुई ऋषिपत्नियां अग्निदेव के पास तपिश लेने गईं। अग्नि की चिंगारी के साथ शिवतेज उनके अंदर प्रविष्ट हो गया। होता क्या है कि ठंडे पानी से नहाते समय चक्रोँ की मांसपेशियों में ठंड से सिकुड़न पैदा हो जाती है जिससे पेट में ऊपर की तरफ खिंचाव लगता है। इससे स्वाधिष्ठान चक्र के निकट यौनाँग पर स्थित वीर्यतेज ऊपर की तरफ चढ़कर सभी सातों चक्रोँ में फैल जाता है। इससे प्रॉस्टेट का दबाव भी कम हो जाता है, या यूँ भी कह सकते हैं कि ऊर्जा की कमी से पेशाब को रोक कर रखने वाली मांसपेशियां ढीली पड़ जाती हैं, इसीलिए ठंडे पानी से नहाते समय बारबार और खुलकर पेशाब आता है। डर के समय भी लगभग यही प्रक्रिया होती है, इसीसे यह कहावत बनी है कि वह इतना डर गया कि उसकी पेंट गीली हो गई। दरअसल डर से मस्तिष्क में अंधेरा या शून्य सा छा जाता है, जो ऊर्जा को नीचे से ऊपर की ओर चूसता है। उस तेज की शक्ति से चक्रोँ पर मांसपेशियों की सिकुड़न और ज्यादा बढ़ने से उन पर गर्मी पैदा हो जाती है। यही ऋषिपत्नियों के द्वारा आग की तपिश लेना और उसके माध्यम से शिवतेज को प्राप्त करना है। इससे चक्रोँ पर रक्तसंचार बढ़ जाता है, जिससे वहाँ कुंडलिनी चित्र चमकने लगता है, क्योंकि जहाँ पर रक्त या वीर्य या प्राण है, वहीं पर कुंडलिनी है। दरअसल रक्त की अपेक्षा वीर्य तेज कुंडलिनी को बहुत अधिक शक्ति देता है। इसीलिए कहते हैं कि रक्त की हजारों बूंदों से वीर्य की एक बूंद बनती है। चक्र की सिकुड़न के साथ यदि स्वाधिष्ठान व मूलाधार चक्र की वीर्य जलन का ध्यान न किया जाए, तो उस चक्र पर कुंडलिनी चित्र नहीं बनता, सिर्फ सिकुड़न ही रहती है। इसीलिए कहते हैं कि कुंडलिनी मूलाधार में निवास करती है। इसी कुंडलिनी चित्र को ऋषिपत्नियों का गर्भस्थित बालक कहा गया है, क्योंकि जैसे वीर्य से गर्भ बनता है, उसी तरह कुंडलिनी चित्र भी बनता है। इसीलिए भगवान शिव देवी पार्वती द्वारा शापित कबूतर बने अग्निदेव को आश्वासन देते हुए कहते हैं कि वह उनके वीर्य तेज को सप्तऋषि पत्नियों को दे, जिससे उसकी जलन शांत हो जाएगी। आश्चर्य होता है शिवपुराण की इस नायाब और वैज्ञानिक तरीके से कही गई कथा पर। जैसे सम्भोग योग से वीर्यतेज ऊपर चढ़ता है, वैसे ही ठंडे जल से स्नान से भी। इसीलिए सम्भोग योग और शीतजल स्नान दोनों क्रियाओं को एक जैसा दिखाया गया है। यानी सामाजिक रूप से शर्मनाक कारणों से ठंडे पानी के स्नान के रूप में यौन योग से ओतप्रोत कहानी को अच्छी तरह से बताया गया है। यह एक अच्छा विकल्प है। यह एक बुद्धिमान युक्ति है। हो सकता है कि जो भगवान शिव को बर्फीली पर्वत चोटियों में निवास करते हुए दिखाया गया हो और शिवलिंगम को लगातार बूँदबूँद गिर रहे पानी से नहाया जाता हो, और बरसात के मौसम के वर्तमान के जुलाई-अगस्त अर्थात श्रावण के महीने को भी इसी कारण से शिव-विशिष्ट महीना माना गया हो। स्वर्ग से नीचे गिरती हुई गंगा नदी शिव को स्नान कराते हुए ही धरा के ऊपर प्रविष्ट होती है। मैं यहाँ कुछ दार्शनिक जुगाली भी करना चाहूंगा। सम्भोग का प्राथमिक उद्देश्य कुंडलिनी जागरण लगता है, संतानोत्पत्ति तो द्वितीयक या सहचर उद्देश्य है सम्भवतः। संतान इस इनाम के तौर पर है कि फलां आदमी ने कुंडलिनी जागरण प्राप्त करके अपना जीवन सफल कर लिया है, अब वह अपने जैसी संतान को पैदा करके उसका जीवन सफल करने में भी मदद करे। इसका प्रमाण है, गृहस्थ आश्रम से पहले ब्रह्मचर्य आश्रम का होना। इसमें आदमी द्विज मतलब जागृत बन जाता था। ब्रह्मचर्य का मतलब ही वीर्य शक्ति को बर्बाद न करके ऊपर चढ़ाना है। यह अलग बात है कि यदि इस आश्रम अवस्था में कोई कमजोर आदमी कुंडलिनी जागरण को प्राप्त न कर पाए, तो गृहस्थ आश्रम में भी कुछ वर्षों तक सम्भोग योग की मदद ले सकता है। यह ऐसे ही है जैसे कोई कमजोर बच्चा अगली कक्षा में जाने के बाद भी पिछली कक्षा की कमी को पूरा करने के लिए अतिरिक्त समर्पित कोचिंग या प्रशिक्षण लेता है। इसे सुपर ब्रह्मचर्य या आपातकालीन ब्रह्मचर्य या एकस्ट्राआर्डिनरी ब्रह्मचर्य कह सकते हैं। जब से संतानोत्पत्ति सम्भोग का प्राथमिक उद्देश्य बना, तब से ही लोग कुंडलिनी जागरण को भी भूलने लगे और विश्व की जनसंख्या भी बेतरतीब बढ़ने लगी। मैं फेसबुक में पढ़ रहा था कि फलां आदमी ने तीस हजार लोगों को उनके पिछले जन्मों की याद दिला दी, और फलां आदमी ने दस हजार लोगों को। क्या किसी ने किसी को कुंडलिनी जागरण भी करवाया, इसकी कोई चर्चा नहीं। मुख्य काम पीछे, गौण काम आगे। इधर ये वर्तमान जीवन ही भुलाए नहीं भूलता, और उधर कुछ लोग गत जन्मों के जीवनों को भी याद कराने में लगे हैं। अजीब और हास्यास्पद विडंबना लगती है यह। मुझे तो यह भी लगता है कि आगे वाले चैनल को अर्धनारीश्वर के बाएं अर्थात स्त्री भाग और मेरुदण्ड वाले चैनल को दाएं अर्थात पुरुष भाग के रूप में दिखाया गया है। यब-युम आसन भी तो ऐसा ही होता है। सम्भवतः यब-युम आसन के प्रति लज्जा संकोच के कारण ही ऐसा दिखाया गया हो। वैसे भी फोटो वगैरह टू डिमेंशनल बैकग्राउंड पर थ्री डिमेंशनल यब-युम को दिखा भी नहीं सकते। पर मूर्ति में तो दिखा सकते थे। इसलिए लज्जा संकोच ही मुख्य वजह लगती है। ये दोनों चैनल जुड़कर एक होने की कोशिश करते हैं। इससे मूलाधार की शक्तिशाली कुंडलिनी ऊर्जा एक तरंग के रूप में ऊपर चढ़ती हुई और सभी चक्रोँ को भेदती हुई सहस्रार में प्रविष्ट हो जाती है, और मुड़कर वापिस नीचे नहीं आती, क्योंकि आगे वाला कुंडलिनी चैनल पीछे वाले चैनल में मर्ज हो जाता है। मतलब दोनों चैनलों के जुड़ने से सुषुम्ना नाम का एक केंद्रीय चैनल खुल जाता है। सम्भवतः रीढ़ की हड्डी से थोड़ा आगे स्थित बायाँ अर्थात इड़ा चैनल है, और रीढ़ की हड्डी के थोड़ा पीछे मतलब पीठ की चमड़ी को छूता हुआ चैनल दायां अर्थात पिंगला है। रीढ़ की हड्डी के केंद्र में स्थित स्पाइनल कॉर्ड सुषुम्ना चैनल है। सम्भवतः यही यिन-यांग अर्थात स्त्री-पुरुष आकर्षण का मूलभूत वैज्ञानिक सिद्धांत है। वैसे बहूक्त बायाँ और दायां चैनल भी यथावत अस्तित्व में है। मैं तो बाएं चैनल को मेरुदण्ड के आगे खिसकाकर और दाएं चैनल को मेरुदण्ड के पीछे को खिसकाकर उन्हें अतिरिक्त आयाम प्रदान कर रहा हूँ।

सबको पता है कि जैसे ही चक्र सिकुड़न के माध्यम से गर्मी प्राप्त करते हैं, वैसे ही उनको वीर्यतेज भी प्राप्त हो जाता है। ऋषिपत्नियों ने वह तेज हिमालय को मतलब रीढ़ की हड्डी को दिया। ज़ब शरीर पर ठंडा पानी गिरता है तो योग-श्वासों के साथ उड्डीयान बंध खुद ही लगता है। इसमें पेट अंदर और ऊपर की तरफ भिंचता है। इससे चक्रोँ की जलन मेरुदण्ड को चली जाती है। मेरुदण्ड उस तेज को गंगा नदी मतलब सुशुम्ना नाड़ी को दे देता है। सुषुम्ना उसे किनारों पर उगे सरकंडों मतलब सहस्रार चक्र को देती है, जहाँ कार्तिकेय का जन्म मतलब कुंडलिनी जागरण या कुंडलिनी क्रियाशीलन होता है। यदि सुषुम्ना नाड़ी पूरी खुल जाए तो कुंडलिनी जागरण अन्यथा कुंडलिनी क्रियाशीलन होता है। मतलब कुंडलिनी चित्र मस्तिष्क में सजीव या वास्तविक भौतिक चित्र के जैसा बन जाता है। यही ठंडे पानी से स्नान का महत्त्व है, जिसका वर्णन हर धर्म में है। ईसाई धर्म के बैपटिस्म में भी सम्भवतः ठंडे पानी से सम्भव इसी शारीरिक क्रिया से मस्तिष्क में कुंडलिनी चित्र जीवंत हो जाता है, जिसे इनीशिएशन कहते हैं, जिससे आदमी आध्यात्मिक मुक्ति के पथ पर आरूढ़ हो जाता है। इसीलिए बैपटिस्म चमत्कारी असर दिखाता है अक्सर। गंगा नदी में स्नान के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ इसीलिए लगी रहती है। गंगा नदी का पानी बर्फीला ठंडा होता है जिसमें नहाने से कुंडलिनी शक्ति आनंद पैदा करते हुए दौड़ती है। हिन्दुओं में एक ऋषि पंचमी का व्रत होता है, जिसमें महिला को ठंडे पानी के झरने या तलाब में लगातार लम्बे समय तक नहाना पड़ता है, और पवित्र दाँतुन भी करते रहना पड़ता है। सम्भवतः दाँतुन करने से मस्तिष्क की अतिरिक्त ऊर्जा आगे के चैनल से नीचे उतरती रहती है, जिससे कुंडलिनी को घूमने में आसानी होती है, जिससे ठंड भी नहीं लगती। दरअसल मांसपेशियों की सिकुड़न और नाड़ी का चालन शरीर में गर्मी पैदा करके ठंड से बचाने की शरीर की कुदरती चेष्ठा है, कुंडलिनी लाभ तो सहलाभ अर्थात सेकण्डरी है। तिब्बती बुद्धिस्ट बर्फ की शिलाओं को अपने ऊपर रख कर पिघलाते हैं। इस मुकाबले में जो जितनी ज्यादा शिलाएं पिघलाता है, वह उतना ही बड़ा योगी माना जाता है। सबसे ज्यादा बर्फ की शिलाएं पिघलाने वाला विजयी घोषित किया जाता है। यह ध्यान शक्ति को मापने का अच्छा तरीका है। चक्रोँ पर कुंडलिनी ध्यान से वहाँ पर मांसपेशी की सिकुड़न से गर्मी पैदा होती है, जो बर्फ को पिघलाती है। मैं पिछली पोस्ट में सोच रहा था कि काश किसी के कुंडलिनी जागरण के स्वघोषित दावे को जाँचने का तरीका होता। चाह के कुछ न कुछ मिल ही जाता है। बर्फ की शिलाओं को शरीर पर पिघलाने वाला वही यह तरीका है। यह साधारण, अप्रत्यक्ष, कारगर और व्यावहारिक तरीका है। इसमें खून का सैंपल लेकर उसमें संभावित कुंडलिनी मार्कर को खोजने की जरूरत नहीं है। बेशक कुंडलिनी जागरण का इससे प्रत्यक्ष तौर पर पता न चलता हो, पर कुंडलिनी ध्यान की शक्ति को मापकर अप्रत्यक्ष तौर पर तो पता चल ही जाता है, क्योंकि कुंडलिनी जागरण से कुंडलिनी ध्यान शक्ति में एकदम से इजाफा होता है। यह अलग बात है कि कुंडलिनी योग के लम्बे ध्यान से कुंडलिनी ध्यान शक्ति में बिना जागरण के ही इजाफा हो जाता है। मुख्य चीज यही कुंडलिनी ध्यान शक्ति है, कुंडलिनी जागरण नहीं, ऐसा लगता है मुझे। हालांकि कुंडलिनी जागरण का अपना अलग ही शैक्षणिक और आधिकारिक महत्त्व है। इस जाँच तकनीक से कुंडलिनी जागरण का अंदाजा ही लगाया जा सकता है, उसकी पुष्टि नहीं की जा सकती। इस तकनीक में एक कमी और लगती है। यदि किसी योगी में पर्याप्त कुंडलिनी ध्यान शक्ति है, पर वह कमजोर है, तो सम्भवतः वह ज्यादा देर तक चक्रोँ की सिकुड़न नहीं बनाए रख पाएगा, ऊर्जा की कमी से। यह मेरा अपना अनुमान है, हो सकता है कि ऐसा न हो। पर आम लोगों को बिना अभ्यास के ऐसा नहीं करना चाहिए। ठंड भी लग सकती है। पहाड़ों की तरह ठंडे स्थानों में रहने वाले लोग कुंडलिनी शक्ति के कारण ही ज्यादा चुस्त होते हैं, ऐसा लगता है।

नई चीज को पुरानी चीज से जोड़ने से उसके प्रति लोगों की सकारात्मक सोच कुप्रभावित हो सकती है

मैं पिछली पोस्ट में बता रहा था कि जहाँ तक मुझे लगता है, ओशो महाराज ने सम्भोग योग से संबंधित अपने दर्शन को पुरानी मान्यताओं से ज्यादा नहीं जोड़ा। इससे उनकी दार्शनिक चतुराई और निपुणता भी झलकती है। होता क्या है कि हर कोई पुरानी चीज से उबा हुआ जैसा होता है। यह एक मनोवैज्ञानिक तथ्य है। आप एकबार स्टेच्यु ऑफ़ यूनिटी घूम आओ, तो दुबारा वहाँ जाने से अच्छा किसी नई जगह को जाना लगता है। इसी तरह, लोगों का अक्सर पुरानी चीजों के प्रति लगाव नई और आधुनिक चीजों से कम होता है। हालांकि कुछ लोगों के साथ उल्टा भी होता है। वे बनी बनाई पुरानी मान्यताओं पर ज्यादा विश्वास करते हैं। उन्हें उनके रहस्योद्घाटन से विशेष लाभ मिल सकता है। कईयों का किसी विशेष धर्म या जीवनपद्धति से पहले ही विशेष पूर्वाग्रह या दुराग्रह बना होता है। अगर वर्तमान परिस्थितियों के अनुसार खोजी गई तकनीक या दर्शन के लिए बारबार पुरानी या किसी विशेष पद्धति का हवाला दिया जाता रहेगा, तो उसकी नवीनता और रोचकता क्षीण होने लगेगी। इसलिए लगता है कि यह अच्छा रहेगा यदि ऐसा हवाला कम से कम और केवल संदर्भ मात्र के लिए दिया जाए। इससे नवीनता का लाभ भी मिलेगा, और नई पद्धति की प्रामाणिकता पर भी संदेह नहीं होगा। हाँ, पुरानी पद्धतियों का वैज्ञानिक व अनुभव आधारित रहस्योद्घाटन निःसंकोचतापूर्वक किया जा सकता है। सम्भवतः इसीलिए महान चाइनीज दार्शनिक कन्फुसियस कहते थे कि नई परम्पराएं पुरानी परम्पराओं से जुड़ी होनी चाहिए।

Kundalini Yoga helped with Cold water bath~important in the investigation to confirm the self-declared claim of Kundalini awakening

Friends, I was telling in the previous post that how Sambhog Yoga is completely based on the famous story of Kartikeya birth mentioned in Shivpuran. How Agnidev, who became a pigeon, eased his burning by giving Shivatej to the chakras represented as the wives of the Saptarishis. Those sage wives used to take a bath with cold water in the early morning or Brahma Muhurta during the cold winter months. In fact, those sage wives, shivering with cold, went to Agnidev to take heat. With the spark of fire, Shivtej entered them. What happens is that while taking a bath with cold water, the muscles of the chakras get contracted due to cold, due to which there is an upward stretch in the abdomen. Due to this, the semen effulgence located on the genitals near the Swadhisthana chakra rises upwards and spreads in all the seven chakras. This also reduces the pressure of the prostate, or it can also be said that due to lack of energy, the muscles that hold urine become loose, hence frequent and open urination is common while taking a bath with cold water. Almost the same process happens in times of fear, which has led to the saying that he was so scared that his paint got wet. In fact, fear creates a dark or void in the brain, which sucks the seminal energy from the bottom up. Due to the power of that kundalini energy, the muscles on the chakras contract further more and heat is generated on them. This is to take the heat of fire by the wives of the sages and through its sparklings to attain Shivtej. This increases the circulation of blood on the chakras, due to which the Kundalini picture starts shining there, because where there is blood or semen or prana, there is Kundalini. Actually, semen gives a lot more power to Kundalini than blood. That is why it is said that thousands of drops of blood make one drop of semen. With the contraction of the chakra, if the burning of semen at Swadhisthana and Mooladhara chakra is not meditated along with, then the picture of Kundalini is not formed on that chakra, only the contraction remains. That is why it is said that Kundalini resides in Muladhara. This Kundalini picture has been called the child in the womb of sage wives, because just as a womb is formed from semen, in the same way, Kundalini picture is also formed from this same. That is why Lord Shiva assures Agnidev turned pigeon, who became cursed by Goddess Parvati, that he should give his semen effulgence to the wives of the Saptarishis, which will pacify his burning sensation. I’m still surprised with this unique and scientifically told story of Shiv Puran. Just as the semen rises up by sexual yoga, so also by bathing in cold water. That is why both the actions are shown almost same in this story. Means due to socially shameful reason, sexual story has been well told in the form of cold water bath. It’s a good alternative. It’s an intelligent tactic. May be Lord Shiva has been shown residing in snowy mountain peaks and shivlingam continuously bathed with overhead dribbling water, and rainy season present month of July-August called as Shravan month is Shiva specific month due to this same reason. The river Ganges, falling down from heaven, enters the earth only after bathing Shiva. I would also like to do some philosophical rumination here. The primary objective of sexual intercourse seems to be Kundalini awakening, the birth of a child is probably a secondary or companion purpose. The child is as a reward that such a person has made his life successful by attaining Kundalini awakening, now he should also help another wandering soul to succeed in his life by producing children like him. The proof of this is the existence of Brahmacharya Ashram before the Grihastha Ashram. In this the man used to become dvija meaning awakened. The meaning of Brahmacharya is to raise the semen power without wasting it. It is a different matter that if a weak person is not able to achieve Kundalini awakening in this ashram stage, then in the next stage of householder or grihasth ashram he can also take the help of Sambhog Yoga for a few years in this household ashram. It is as if a weak child even after moving to the next class takes additional vigorous coaching or training to make up for the gap in the previous class. It can be called super celibacy or emergency celibacy or extraordinary celibacy. Ever since procreation became the primary objective of sex, people started forgetting Kundalini awakening and the world population also started increasing randomly. I was reading on Facebook that such a man reminded thirty thousand people of their past lives, and such a man reminded ten thousand people. There is no discussion of whether anyone got Kundalini awakening helped by anyone. Main work behind, minor work ahead. Here even this present life is not forgotten, and on the other hand some people are also engaged in remembering the lives of past births. Weird and ridiculous the matter appearing. I also feel that the channel in front is shown as the left side of Ardhanarishvara i.e. female part and the channel exact behind spinal cord is shown as the right i.e. male part. The same goes for the yab-yum posture. Probably because of shyness towards the yab-yum posture, it has been shown like this as it is. Anyway, photos etc. cannot even show three dimensional yub-yum on a two dimensional background. But it could be shown in an idol. That’s why shyness seems to be the main reason. These two channels try to unite by joining. This allows the powerful Kundalini energy of Muladhara to rise up in the form of a wave and enter the Sahasrara, penetrating all the chakras, and not turning back down, as the Kundalini channel in front merges with the channel behind. Meaning the joining of both the channels opens up a central channel named Sushumna. Probably a little ahead of the spinal cord is the left ie Ida channel, and a little behind the spinal cord, the channel touching the back skin is the right ie Pingala. The spinal cord is the central or sushumna channel located in the center of the vertebral column. Perhaps this is the basic scientific principle of yin-yang i.e. male-female attraction. By the way, left and right channels also exist in the same way as usually shown. I am giving them extra dimension by moving the left channel in front of the spine and moving the right channel behind the spine.

Everyone knows that as soon as the chakras receive heat through contraction, they also get semen effulgence. The sage wives gave that radiance to the Himalayas, meaning the backbone. When cold water falls on the body, uddiyana bandha along with yoga breathing is felt by itself. In this, the stomach squeezes inwards and upwards. Due to this the burning or kundalini effulgence of the chakras goes to the spine. The spine gives that effulgence to the river Ganges which means Sushumna Nadi. Sushumna gives it to the reeds growing on the sides, meaning Sahasrar Chakra, where Kartikeya’s birth means Kundalini awakening or Kundalini activation occurs. If the Sushumna nadi is fully opened then Kundalini awakening otherwise Kundalini activation takes place. Meaning the Kundalini picture becomes like a living or real physical picture in the brain. This is the importance of bathing in cold water, which is described in every religion. In the Baptism of Christianity, possibly even with cold water, this physical action of bathing, which is called initiation, brings alive the Kundalini picture in the brain, which sets a man on the path of spiritual liberation. That’s why baptism often shows miraculous effects. That’s why the crowd of devotees keeps on taking a bath in the Ganges river. The water of the Ganges river is icy cold, by bathing in which the Kundalini Shakti runs brightly, creating bliss. There is a fast of Rishi Panchami among Hindus, in which a lady has to bathe continuously for a long time in a spring or pond of cold water, and also have to keep doing holy teeth brushing and cleaning with chewed wooden stick. Possibly due to the toothing, the extra energy of the brain keeps coming down from the front channel, which makes it easier for the Kundalini to move around, which also does not let feel cold. Actually, contraction of muscles and conduction of nadi is the natural effort of the body to protect it from cold by generating heat in the body, Kundalini benefit is Sahalabha i.e. associated benefit. Tibetan Buddhists melt ice cubes by placing them on top of them. The more rocks one melts in this match, the bigger he is considered to be a yogi. The one who melts the most ice cubes is declared the winner. This is a good way to measure meditation power. The contraction of the muscles of the chakras due to kundalini meditation there produces heat, which melts the ice. I was thinking in the previous post that I wish there was a way to check one’s self-proclaimed claim of Kundalini awakening. If you want, you get something or the other. This is the way to melt the ice cubes on the body. It is simple, indirect, effective and practical method. There is no need to take a blood sample to find a possible Kundalini marker in it. Of course, Kundalini awakening is not known directly from this, but by measuring the power of Kundalini meditation, it is known indirectly, because Kundalini awakening increases the power of Kundalini meditation. It is a different matter that due to prolonged practice of Kundalini Yoga, Kundalini meditation power increases without awakening. The main thing is this Kundalini meditation power, not Kundalini awakening, it seems to me. However, Kundalini awakening has its own educational and authoritarian significance. With this test technique, Kundalini awakening can only be estimated, it cannot be confirmed. There seems to be one more drawback to this technique. If a yogi has sufficient Kundalini meditation power, but is weak, he may not be able to maintain the contraction of the chakras for long, due to lack of energy. This is my own guess, it may not be so. But common people should not do this without practice. It can be causing cold too. People living in cold places like mountains are more agile due to Kundalini Shakti, it seems.

By associating new things with old things, people’s positive thinking towards it can be adversely affected

I was mentioning in the previous post that as far as I am aware, Osho Maharaj did not link his philosophy related to Sambhog Yoga much to the old beliefs. This also reflects his philosophical cleverness and dexterity. What happens is that everyone is tired of the old stuff. This is a psychological fact. Once you visit the Statue of Unity, it is better to go to a new place than to go there again. Similarly, people often have less attachment to old things than to new and modern things. However, with some people the opposite happens. They believe more in the old beliefs made up. They may get special benefit from their revelation. Many have a special prejudice towards a particular religion or way of life. If the old or a particular lifestyle related method is repeatedly cited for the technology or philosophy discovered according to the present circumstances, then its novelty and interestingness will start to diminish. So it seems that it would be good if such reference is given at least and for reference only. This will also give the benefit of innovation, and the authenticity of the new method will not be doubted. Yes, scientific and experience based revelation of old methods can be done without hesitation. Perhaps that is why the great Chinese philosopher Confucius used to say that new traditions should be linked to old traditions.

Kundalini tantra based sexual Yoga and Osho~a truth half understood

Friends, in the previous post, I was highlighting the philosophical works of Osho Maharaj to honor him. He used to give meaningful detail to his works with his philosophical skill. Meaningful meaning that the confusions of the mind were removed from them. On the contrary, unnecessary expansion is also done by many people in many places, due to which the confusion of the mind increases instead of decreasing. Similarly, meaningful expansions keep many secrets hidden within themselves, so that they may not be easily accessible to the unqualified person, but the capable person can understand them well. The most effective articles are long articles. Google also understands this, that is why it gives more attention to big articles. Rare knowledge is hidden in large articles just like gold in an elaborate mine filled with clay. The style of the Puranas is also of similar meaningful expansionism. In the midst of elaborate tales, a variety of mysteries are uncovered, which keep the eye of knowledge open. Most of the people, especially those who are in a hurry, are deprived of the divine wisdom hidden within the great writings. Some of my recent articles were very long, even one containing about eight thousand words. With so many words, many small booklets begin to be made. Writing those articles gave me the greatest satisfaction, because in them there was a glimpse of such excellent knowledge and revelations, which I do not see anywhere. I also got many new insights from them. Although I feel that perhaps only few readers have been able to read it completely, due to paucity of time. By the way, the mentality of the writer is caught well only after reading the entire article. I am more of a book writer, less a blog writer. That’s why all my blog posts seem to be intertwined. I will fill the gap of the previous blog post in the next post. In this way, the series of posts are also compiled in the form of a book. This is a good way to write a book, because in today’s busy age, no man can write a book in one sitting. Also, these posts are written very carefully, after repeated inspections, with full details and as per the grammar, so that the readers do not need to comment. That is why there are no comments in my blog, only readers are there. If there are comments, those are of praise only. Hha lol 😄. The book also does not have a comment section. Those large blog posts were probably well received in book form, which was reflected in the increase in book download reports. The complete mentality of an author is known by reading all his works. Because some have something special, some have something. If there is a deficiency in one of the works, then the author makes up for it in his other work. Reading incomplete works can lead to misunderstandings about the author. Little Knowledge is a Dangerous Thing. There is no doubt that one can become a great human by reading all the works of Osho. Osho’s creations are many, my creations are very few in comparison to his. Even if someone reads all my works, he becomes eligible for reward, just imagine the benefits from reading all the works of Osho. Although it is a different matter that I do not stand anywhere in front of a great avatar man like Osho. Let me give an example of how it is sometimes difficult to understand even great people. When I was a teenager, mainly at college times, I used to listen to Osho’s Sambhog Yoga or sex to superconsciousness talks from different types of people, as if they were trying to cover up their evils with great joy and enthusiasm. There was also some funny tone to narrate them. Although they used to treat it as pure sex, there was no trace of yoga in it. That’s why I used to doubt the teachings imparted by Osho. Because at that time I was a bachelor, and was unfamiliar with the experience of sex. Yes, some mysterious truth was definitely reflected in them. The reason for this was, around that time, I attained momentary self-awakening from pure love yoga, of course only during the dream period. But it was strong enough to completely transform me in a jiffy and push me almost completely on the spiritual path. One of the reasons for this must have been that due to the condition of my childhood, my mind was fresh and sensitive at that time, so there was a lot of receptivity for transformation. My pure mental love-yoga was of course not formed out of sex, but the mentality and longing for sex was at its base, as it often happens in the case of every male-female love. The special thing in this was that probably the subtle mentality and longing of sex was equal and overwhelming on both sides, meaning it was not like one-sided love, I feel so. Though everything was by the invisible attraction of the mind, there was nothing in the physical form, there was no mutual speech, there was no personal interaction, everything was confined to a group of people or students. It is a different matter that there used to be love-filled and ignorant or childish-like initiatives from the feminine side, to create a relationship of pure friendship or love. I felt like I had got a PhD in the field of love by the special grace of the Mother Goddess, because mainly it appeared the same love, from which the lotus of my sahasrar had almost blossomed in the end, because this is the biggest goal of the creation. There were many other favorable reasons too responsible for this, but they were able to bring color only by permeating love, not directly, it seems to me. Because I had attained samadhi not by physical sex, but by like mental or subtle or unexpressed sex, so I also felt my invisible connection with Osho, of course only on a subtle philosophical level. Although I had never read his teachings properly. Maybe that’s why I used to deny samadhi from physical sex, of course from outside, although I also felt such a possibility in my mind. Whenever I heard about Osho’s and leftist tantric sex yoga or any romantic anecdote, I would get lost in blissful samadhi, Kundalini would shine brightly in my heart and sahasrar, my hair would blossom and my body felt like a trembling. Feeling like heaviness in the head even. This was probably due to the rise of the sexual energy built up on my muladhara. My back would become straight, my face would become flushed, my breath would be fast and I would feel kundalini like dancing-singing and laughing in front of me like a beautiful and trance picture of a psychic lover, which many times the image of that old spiritual man used to subdue. The mental picture would become alive. It is a different matter that after many years the experience of complete samadhi or the glimpse of Kundalini awakening came to me from the meditation of mental picture of the same old man through kundalini yoga practice assisted with sexual yoga and not from the mental picture of the beloved. I used to try to stop the talk of Sambhog Yoga, or walk away from them, so that my fellow students or people did not understand my condition otherwise. Everyone would have been surprised by it and possibly thought of me as if like being impotent. For a long time even in married life, I could not understand the secret of Sambhog-samadhi, although naturally I was going towards it because in nature everyone moves towards perfection, but did not know that this is Samadhi, and the sex Gets it quickest. Meaning that as a blind man was able to touch the elephant, but he did not know that it was an elephant. Once I read an article in the newspaper about Osho’s Sambhog-samadhi, I was incensed. It was like a talk about the grinning cat scratching the pole. Being proud of my pure love, I began to refute that article in front of an old man like a father. He said the lone  words in a fit of anger, he is right. At that time nothing was understood by me, but now it seems that he was not even able to refute the statement of a great personality like Osho, and could not even understand it. Along with this, due to fear of public shame, he was not able to speak anything on it. Well, time passed, and my experience expanded. It is after many years. As if by some divine power, I heated up by physical , spiritual and astral flames, had a chance to rest for about 2-3 years at a calm place like the shade of a banyan tree growing near a lake. Earning strength from that positive relaxation, I started reading articles and books on the Internet related to Tantra. Having lived with the philosophy of physiology for about 10-15 years, my inclination towards tantra was already formed. Meaning that the gunpowder was ready, it just needed a spark. Along with, I also Started joining few online discussion forums related to Kundalini. I already had scientific and investigative nature. Hence there was a desire to find Kundalini with the help of sexual tantra, which was fulfilled to some extent. Then I almost completely understood the above universal epic word of Osho. Who can understand a Yug Purush completely, that’s why I am adding almost word together. It is a different matter that Sambhog Yoga is not a discovery of modern or medieval age. It is also mentioned wonderfully in Shiv Purana. There it is written in a mystical manner, such as taking up the Shiva Tej by Agnidev as a pigeon, receiving that effulgence by seven sage wives, giving it to the Himalaya by the sage wives, pouring it into the Ganges by the Himalaya, Birth of baby Kartikeya with it on the reeds growing on the banks of the Ganges etc. This narrative has also been disclosed in detail in a post on this blog. From this it becomes clear that the timeless and spaceless Lord Shiva is the originator of sexual yoga, not any earthly human being. As far as my limited eye can see, I do not think that dear Osho Maharaj has attributed it to Lord Shiva by referring to this above said story in his description of sexual Yoga. If anyone knows about this then please let me know so that my knowledge can also increase. Perhaps for this reason he was also surrounded by unnecessary ruckus or controversy. What happens is that when the credit of one’s statement is given to someone else, to a guru or to a higher authority or to a deity or to God or even to a pen name, then one does not create unnecessary arrogance from it, and secondly it does not create unnecessary controversy due to misunderstanding by the people. That’s why Om is put at the beginning of every mantra, which means that this statement is of God, not mine. I have also been saying from the beginning that my statements about this is not my own. I am only saying what Lord Shiva and Osho Maharaj or ages old tantric kundalini yogis have already said. However, it is a different matter that as per sources Nupur Sharma had also said the same thing, which was written in the Quran, and which is often discussed in Muslim communities, and she had also cited this fact. Still, many Muslim organizations and Islamic countries rallied against that poor lonely woman, to the point where the jihadis even killed some Hindu people. This proves that even this social engineering technique rarely works in the case of fanatics. I also feel that this was a false excuse to implicate Nupur Sharma, just as some news and arrests like this have also come to the fore, because she does not even give a chance to point fingers at herself. The excuse was such that a lion was drinking water upstream in the river. A lamb was also drinking water on its lower side. The lion said to the lamb that you are making my water refuse, I will eat you. So the lamb said that sir, you are higher than me, my refuse water is not coming to you, but I am drinking your refuse water. So the lion said that then your mother must have made my water refuse, and saying so, ate the lamb. Nupur Sharma was an intense and stunning BJP spokesperson. She presented the answer to every debate bound political or religious question cleverly, eloquently, powerfully, deeply and with evidence. The shades of Saraswati, Lakshmi and Kali goddesses together were seen inside her at times. She used to show the Islamic scholars the stars in the day who made unrestrained and absurd arguments in the TV debates. If you play a bean band in front of a buffalo, she will not offer a garland. Doing someone, dying some other one. The time has come to eradicate the disease of religious intolerance from the entire world. Until it’s done humanely and lawfully, till then such provocative rhetoric should be avoided. When you know that opening the lid of the bottle will bring out the genie, then why open it. In fact, there are other clever people who instigate gullible and loose tongue people. We do not take anyone’s pros and cons, neither admire nor criticize anyone, tell the truth as the truth and the lie as the lie, contrary to the bigotry. Let’s go back to Kundalini again little more, the main subject brother. The discovery of Kundalini by me or any else doesn’t matter much. It is not Einstein’s discovery of relativity, that once discovered, there is no need to search for it by others. Every man will have to search for Kundalini himself, and live according to it, the search by others will not bring much benefit. Searching by others can certainly help one guess about what it looks like, and where and how to find it.

Osho Maharaj was a strong opponent of fanatical religiosity

I also admire Osho Maharaj a lot because he was a strong opponent of religious fanaticism. He believed that it did not allow free spiritual thinking to flourish. Due to this the lotus of knowledge of man does not develop properly. He also spoke openly against Jihad. He said that supreme being does not need any soldier to protect the religion. He himself is fully capable. He also used to call hardcore religious originators as if like mental patients. More recently this week, jihadis beheaded a tailor named Kanhaiya lal brutally in ISIS or Talibani style in Udaipur, Rajasthan because he had posted a Facebook post in support of Nupur Sharma. This incident is reminiscent of the Charlie Hebdo jihadist incident in France. It’s highly condemnable.

कुंडलिनी तंत्र आधारित संभोग योग और ओशो~एक सच जो अधूरा समझा गया

मित्रो, मैं पिछली पोस्ट में ओशो महाराज के सम्मान में उनकी दार्शनिक रचनाओं पर प्रकाश डाल रहा था। वे अपनी दार्शनिक कौशलता से अपनी रचनाओं को सार्थक विस्तार देते थे। सार्थक मतलब उनसे मन की उलझनेँ दूर होती थीं। इसके विपरीत, कई लोगों द्वारा कई जगह निरर्थक विस्तार भी किया जाता है, जिससे मन की उलझनेँ सुलझने की बजाय बढ़ती हैं। इसी तरह सार्थक विस्तार कई रहस्यों को अपने अंदर छुपा कर रखते हैं, ताकि वे अयोग्य व्यक्ति को आसानी से उपलब्ध न हो सकें, पर योग्य व्यक्ति उन्हें अच्छी तरह समझ सकें। पुराणों की शैली भी इसी तरह की सार्थक विस्तारवाद की होती है। विस्तृत कथाओं के बीच में किस्मकिस्म के रहस्य उजागर किए गए होते हैं, जो ज्ञानचक्षु को खोलते रहते हैं। सबसे ज्यादा कारगर लेख बड़े लेख ही होते हैं। बड़े लेखों में दुर्लभ ज्ञान इसी तरह छिपा होता है, जैसे मिट्टी से भरी विस्तृत खदान में सोना। गूगल भी इस बात को समझता है, इसीलिए बड़े लेखों को ज्यादा तवज्जो देता है। अधिकांश लोग विशेषतः जो जल्दबाजी से भरे होते हैं, वे बड़े लेखों के अंदर छिपे हुए दिव्य ज्ञान से वँचित रह जाते हैं। मेरे हाल ही के पिछले कुछ लेख बहुत बड़े-बड़े थे, यहाँ तक कि एक तो आठ हजार के करीब शब्दों से भरा लेख था। इतने शब्दों से बहुत सी लघु पुस्तिकाएँ बनना शुरु हो जाती हैं। उन लेखों को लिखकर मुझे सबसे ज्यादा संतुष्टि मिली, क्योंकि उनमें वैसे उत्कृष्ट ज्ञान की और रहस्योद्घाटनों की झलक दिखी मुझे, जो बहुत कम दिखाई देती है। उनसे मुझे कई नई अंतःदृष्टियां भी मिलीं। हालांकि मुझे लगता है कि सम्भवतः उसे कम ही पाठक पूरा पढ़ पाए होंगे, समय की कमी के कारण। वैसे लेखक की मानसिकता पूरा लेख पढ़कर ही अच्छे से पकड़ में आती है। मैं एक पुस्तक लेखक ज्यादा हुँ, ब्लॉग लेखक कम। इसीलिए मेरी सभी ब्लॉग पोस्टें आपस में जुड़ी हुई सी लगती हैं। पिछली ब्लॉग पोस्ट की कमी अगली पोस्ट में पूरी कर लेता हुँ। इस तरह श्रृंखला में बंधी पोस्टें पुस्तक के रूप में भी संकलित की जाती रहती हैं। यह पुस्तक लिखने का अच्छा तरीका है, क्योंकि आज के व्यस्त युग में कोई आदमी एक बैठक में तो पुस्तक नहीं लिख सकता। साथ में, इन पोस्टों को बहुत सोचसमझ कर, बारबार निरिक्षण करने के बाद, पूर्ण विस्तार के साथ, और व्याकरण के अनुसार शुद्ध रूप में लिखा जाता है, ताकि पाठकों को कमेंट करने की जरूरत ही न पड़े। इसीलिए तो मेरे ब्लॉग में कमेंट होते ही नहीं, केवल पाठक ही होते हैं। अगर कमेंट होते हैं, तो तारीफ के ही होते हैं। हहा😄। पुस्तक में भी कमेंट सेक्शन नहीं होता। पुस्तक रूप में सम्भवतः वे बड़ी ब्लॉग पोस्टें काफी पसंद की गईं, जिसका पता बुक डाउनलोड रिपोर्ट में इजाफे से चला। किसी लेखक की सम्पूर्ण मानसिकता का पूरा पता उसकी सभी रचनाओं को पढ़कर चलता है। क्योंकि किसी में कुछ विशेष होता है, तो किसी में कुछ। अगर किसी एक रचना में कमी रह गई हो, तो लेखक उसे अपनी दूसरी रचना में पूरी कर देता है। अधूरी रचनाएं पढ़ने से रचनाकार के प्रति गलतफहमी पैदा हो सकती है। लिटल नॉलेज इज ए डेंजरस थिंग। इसमें कोई संदेह नहीं कि ओशो की सभी रचनाएं पढ़कर कोई भी व्यक्ति महामानव बन सकता है। ओशो की रचनाएं बहुत ज्यादा हैं, मेरी रचनाएं तो उनके मुकाबले बहुत कम हैं। मेरी सभी रचनाएं भी अगर कोई पढ़ ले, तो भी वह इनाम का पात्र बन जाए, ओशो की सभी रचनाएं पढ़ना तो दूर की बात है। हालांकि यह अलग बात है कि ओशो जैसे महान अवतारी पुरुष के आगे मैं कहीं भी नहीं ठहरता। महान लोगों को समझना भी कई बार कैसे कठिन हो जाता है, इसका मैं एक उदाहरण देता हुँ। मैं जब किशोरावस्था में था तो कई अय्याश किस्म के लोगों से, मुख्यतः कॉलेज टाइम में इस तरह से ओशो के सम्भोग-योग को सुना करता था, जैसे कि वे बड़ी ख़ुशी और उत्साह से अपनी बुराइयों को ढकने की कोशिश कर रहे हों। कुछ-कुछ मज़ाकिया लहजा भी होता था उनका सुनाने का। हालांकि वे लोग उसे शुद्ध सम्भोग मानकर चलते थे, योग का तो उसमें नामोनिशान नहीं दिखता था। इसलिए मुझे ओशो द्वारा प्रदत्त शिक्षा पर संदेह होता था। क्योंकि उस समय मैं कुंवारा था, और सम्भोग के अनुभव से अपरिचित था। हाँ, कुछ रहस्यमयी सच्चाई उसमें जरूर झलकती थी मुझे। इसकी वजह थी, उस समय के आसपास मुझे शुद्ध प्रेमयोग से क्षणिक आत्म जागृति का प्राप्त होना, बेशक स्वप्नकाल में ही सही। पर वह इतनी मज़बूत थी जिसने मुझे एक झटके में पूरी तरह से रूपातंरित करके आध्यात्मिक पथ पर लगभग पूरी तरह से धकेल दिया था। इसकी एक वजह यह भी रही होगी कि बाल्यकाल जैसी अवस्था के कारण मेरा मस्तिष्क तरोताज़ा व संवेदनशील था उस समय, इसलिए बहुत रिसप्टेव था रूपातंरण के लिए। मेरा शुद्ध मानसिक प्रेमयोग बेशक सम्भोग से नहीं बना था, पर सम्भोग की मानसिकता और लालसा उसके आधार में जरूर थी, जैसी कि पुरुष-स्त्री के हरेक प्रेम के संबंध में अक्सर होता ही है। इसमें विशेष बात यह थी कि सम्भवतः सम्भोग की सूक्ष्म मानसिकता और लालसा दोनों पक्षो में बराबर और बढ़चढ़ कर थी, मतलब वह एकतरफा प्यार की तरह नहीं था, ऐसा लगता है मुझे। हालांकि सबकुछ मन के अदृश्य आकर्षण से ही था, स्थूल रूप में कुछ भी नहीं था, कोई बोलचाल नहीं थी, कोई व्यक्तिगत मेलमिलाप नहीं था, सबकुछ लोगों या छात्रों के समूह तक ही सीमित था। यह अलग बात है कि स्त्रीपक्ष से ही प्रेम से भरी और नादानी या बचपने जैसे से भरी हुई पहलें हुआ करती थीं, शुद्ध मित्रता या प्रेम का संबंध बनाने के लिए। देवीमाता की विशेष कृपा से मुझे तो जैसे प्रेम के क्षेत्र में पीएचडी ही मिल गई थी, ऐसा लगता था मुझे, क्योंकि मुख्यतः वह वही प्रेम लगता था मुझे, जिससे मेरे सहस्रार का कमल खिल जैसा उठा था अंत में, क्योंकि यही सृष्टि की सबसे बड़ी उपलब्धि है। इसके लिए और भी बहुत सी अनुकूल वजहें रही थीं, पर वे प्रेम को परवान चढ़ाकर ही रंग ला सकी थीं, सीधे तौर पर नहीं, ऐसा लगता है मुझे। क्योंकि शरीरीक सम्भोग से न सही पर मानसिक या सूक्ष्म या अव्यक्त सम्भोग जैसे सुख से मुझे वह समाधि मिली थी, इसलिए मुझे ओशो से अपना अदृश्य संबंध भी महसूस होता था, बेशक दार्शनिक स्तर का ही सही। हालांकि मैंने उनकी शिक्षाओं को कभी ढंग से पढ़ा नहीं था। सम्भवतः मैं इसीलिए स्थूल सम्भोग से समाधि को नकारता था, बेशक बाहरबाहर से ही सही, क्योंकि अपने मन में ऐसी सम्भावना मुझे लगती भी थी। जब भी ओशो के व वामपंथी तांत्रिकों के अनुसार सम्भोग योग आदि के बारे में या कोई भी रोमांटिक किस्सा सुनता, तो मैं आनंद से भरी हुई समाधि में खोने लगता, कुंडलिनी मेरे सहस्रार में जोरों से चमकने लगती, मेरा रोमरोम खिल उठता और मेरे शरीर में कंपन जैसा होने लगता व सिर में भारीपन जैसा आ जाता। सम्भवतः मेरे मुलाधार पर बनी यौन ऊर्जा के ऊपर चढ़ने से ऐसा होता था। मेरी पीठ सीधी हो जाती, मेरे मुख पर लाली आ जाती, सांस तेज जैसी चलने लगती और मानसिक प्रेमिका का मनमोहक व समाधि चित्र जैसे जीवंत सा होकर मेरे सामने हँसता हुआ नाचने-गाने सा लगता, जिसे वश में करने के लिए कई बार उन वृद्ध आध्यात्मिक पुरुष का मानसिक चित्र भी जीवंत हो जाता। यह अलग बात है कि अनेक वर्षों के बाद पूर्ण समाधि या कुंडलिनी जागरण की झलक वाला अनुभव मुझे उन्ही पुरुष के मानसिक चित्र के यौनयोग सहायित कुण्डलिनीयोग के माध्यम से ध्यान से मिला, प्रेमिका के मानसिक चित्र से नहीं। साथ वाले छात्र या लोग उसे अन्यथा न समझे, इसके लिए मैं सम्भोग योग की वार्ता को बंद करवाने की कोशिश करता, या वे मुझे असहज जानकर खुद ही बंद कर देते, या मैं उनसे दूर हो जाने की कोशिश करता। सब उससे कुछ हैरान जैसे होते और सम्भवतः मुझे नपुंसक जैसा समझते। वैवाहिक जीवन में भी लम्बे समय तक मैं सम्भोग-समाधि का रहस्य समझ नहीं पाया, हालांकि स्वाभाविक रूप से मैं उसकी तरफ जा रहा था क्योंकि कुदरतन हर कोई पूर्णता की तरफ बढ़ता है, पर यह पता नहीं था कि यही समाधि है, और यह सम्भोग से सबसे शीघ्रता से मिलती है। मतलब कि जैसे एक अंधा आदमी हाथी को छू तो पा रहा था, पर उसे यह पता नहीं था कि वह हाथी था। एकबार मैंने अख़बार में ओशो के सम्भोग-समाधि से संबंधित एक लेख को पढ़ा, तो मैं झुंझला गया। खिसियानी बिल्ली खम्बा नोचे वाली बात हुई। मैं अपने शुद्ध प्रेमयोग पर गर्वित जैसा होते हुए एक पिता समान वृद्ध व्यक्ति के सामने उस लेख का खंडन करने लगा। उन्होंने बड़े गुस्से में भड़कते हुए एक ही बात कही, वह ठीक कहता है। उस समय तो कुछ समझ नहीं आया पर अब लगता है कि वे ओशो जैसे महान व्यक्तित्व के कथन का खंडन भी नहीं कर पा रहे थे, और उसे समझ भी नहीं पा रहे थे। साथ में लोकलाज के डर से उसपर कुछ बोल भी नहीं पा रहे। खैर, समय बीतता गया, और मेरे अनुभव का दायरा बढ़ता गया। बहुत वर्षों के बाद की बात है। मानो किसी दैवीय शक्ति से आधिभोतिक, आध्यात्मिक और आधिदैविक, तीनों तापों से तपे हुए मुझ राहगीर को एक सरोवर के निकट उपजे वटवृक्ष की छाया तले जैसे स्थान पर लगभग 2-3 वर्ष विश्राम का मौका मिला। उस सकारात्मक  विश्राम से शक्ति अर्जित करके मैं इंटरनेट पर तंत्र से संबंधित लेख और पुस्तकें पढ़ने लगा। लगभग 10-15 वर्षों से शरीरविज्ञान दर्शन के साथ जीवनयापन करने से तंत्र की तरफ मेरा झुकाव पहले से ही बना हुआ था। मतलब कि बारूद तैयार था, उसे सिर्फ चिंगारी की जरूरत थी। साथ में, बहुत से कुंडलिनी संबंधी ऑनलाइन वार्ता मंचों में भी शामिल होने लगा। वैज्ञानिक व खोजी स्वभाव तो मेरा पहले से था ही। इसलिए यौनतंत्र की सहायता से कुंडलिनी को खोजने की इच्छा हुई, जो कुछ हद तक सफल भी हो गई। तब मैं ओशो के उपरोक्त वैश्विक महावक्य को लगभग  पूरी तरह समझ पाया। एक युगपुरुष को पूरी तरह तो कौन समझ सकता है, इसीलिए साथ में लगभग शब्द जोड़ रहा हुँ। यह अलग बात है कि सम्भोग योग कोई आधुनिक या मध्य युग की खोज नहीं है। शिवपुराण में भी इसका बेहतरीन उल्लेख मिलता है। वहाँ इसे रहस्यात्मक तरीके से लिखा गया है, जैसे अग्निदेव का कबूतर बनकर शिवतेज को धारण करना, उस तेज को सात ऋषिपत्नियों के द्वारा ग्रहण करना, ऋषिपत्नियों के द्वारा उसे हिमालय को देना, हिमालय के द्वारा उसे गंगा में उड़ेलना, गंगा के किनारे पर उगे सरकंडों पर उससे बालक कार्तिकेय का जन्म होना आदि। इस आख्यान को इसी ब्लॉग की एक पोस्ट में विस्तार से रहस्योद्घाटित भी किया गया है। इससे स्पष्ट हो जाता है कि देशकालातीत भगवान शिव ही संभोग योग के जनक हैं, कोई पार्थिव व्यक्ति नहीं। जहाँ तक मेरे सीमित ज्ञानचक्षु देख पा रहे हैं, मुझे नहीं लगता कि प्रिय ओशो महाराज ने संभोग योग के वर्णन के दौरान भगवान शिव की इस कथा का हवाला देते हुए इसका श्रेय उन्हें दिया हो। अगर इसकी जानकारी किसी को हो तो कृपया मुझे बताए ताकि मेरे ज्ञान में भी वृद्धि हो सके। सम्भवतः इसी वजह से वे कुछ व्यर्थ के विवादों से भी घिरे रहे। होता क्या है कि जब अपने कथन का श्रेय किसी अन्य को, गुरु को या उच्चाधिकारी को या देवता को या ईश्वर को, या यहाँ तक कि काल्पनिक नाम को दिया जाता है, तो एक तो उससे अनावश्यक अहंकार पैदा नहीं होता, और दूसरा लोगों की गलतफहमी से अनावश्यक बवाल या विवाद भी पैदा नहीं होता। इसीलिए हरेक मंत्र के शुरु में ॐ लगाया जाता है, जिसका मतलब है कि यह कथन ईश्वर का है, मेरा नहीं। मैं भी शुरु से कहता आया हूँ कि इस बारे में मेरा कथन अपना नहीं है। मैं तो वही कह रहा हूँ जो पहले से ही भगवान शिव और ओशो महाराज या युगों पुरातन तांत्रिक कुंडलिनी योगियों ने कहा हुआ है। यह अलग बात है कि सूत्रों के अनुसार नूपुर शर्मा ने भी वही कहा था, जो कुरान में लिखा था, और उसने इस बात का हवाला भी दिया था। फिर भी उस बेचारी अकेली महिला के खिलाफ बहुत से मुस्लिम संगठन और इस्लामिक देश लामबंद हो गए, यहाँ तक कि उस बात पर जेहादियों ने कुछ हिन्दू लोगों का कत्ल तक कर दिया। इससे सिद्ध हो जाता है कि धर्माँधों के मामले में यह सोशल इंजिनीयरिंग तकनीक भी कम ही काम करती है। मुझे तो यह भी लगता है, और जैसी कुछ खबरें और गिरप्तारियां भी सुनने में आईं हैं कि यह नूपुर शर्मा को फँसाने का एक झूठा बहाना था, क्योंकि वह अपने ऊपर अंगुली उठाने का मौका ही नहीं देती थी। यह बहाना ऐसा था कि एक शेर नदी में ऊपर की तरफ पानी पी रहा था। उसकी निचली तरफ एक मेमना भी पानी पी रहा था। शेर ने मेमने से कहा कि तू मेरा पानी जूठा कर रहा है, मैं तुझे खा जाऊंगा। तो मेमने ने कहा कि महाराज, आप तो मेरे से ऊंचाई पर हैं, मेरा जूठा पानी तो आपतक आ ही नहीं रहा, बल्कि मैं आपका जूठा पानी पी रहा हुँ। तो शेर ने कहा कि फिर जरूर तेरे मांबाप ने मेरा पानी जूठा किया होगा, और ऐसा कहकर वह उसको खा गया। प्रखर और तेजस्वी भाजपा प्रवक्ता थी नूपुर शर्मा। हर राजनीतिक या धार्मिक प्रश्न का जवाब बड़ी चतुराई से, तहजीब से, दबदबे से, गहराई से और साक्ष्य के साथ प्रस्तुत करती थी। सरस्वती, लक्ष्मी और काली की एकसाथ छटाएं दिखती थीं कई बार उनके अंदर। दूरदर्शन की चर्चाओं में अनर्गल और बेतुके तर्क-वितर्क करने वाले इस्लामिक विद्वानों को छठी का दूध याद दिलाती थी वह। भैंस के आगे बीन बजाओगे तो वह माला तो नहीं पहनाएगी न। करे कोई, मरे कोई। अब समय आ गया है कि धार्मिक असहिष्णुता का रोग जड़ से खत्म कर दिया जाए। जब तक मानवतापूर्ण और क़ानूनबद्ध तरीके से ऐसा न कर लिया जाए, तब तक ऐसी उद्वेगकारी बयानबाजी से बचना चाहिए। जब पता है कि बोतल का ढक्कन खोलने से जिन्न बाहर निकलेगा, तो उसे खोलना ही क्यों। दरअसल भोलेभाले और बड़बोले लोगों को भड़काने वाले दूसरे ही शातिर लोग होते हैं। हम किसी का पक्ष-विपक्ष नहीं लेते, न किसी की प्रशंसा करते, न किसी की बेइज्जती, सच को सच और झूठ को झूठ बोलते हैं, धर्माँधों के बिलकुल उलट। चलो भाई, फिर से थोड़ा सा मुख्य विषय कुंडलिनी की तरफ और चलते हैं। मेरे द्वारा या किसी अन्य के द्वारा कुंडलिनी की खोज कोई विशेष बात नहीं है। कुंडलिनी की खोज कोई आइंस्टीन के सापेक्षता के सिद्धांत की खोज नहीं है, कि जिसे एकबार खोज लिया, तो दूसरों को दुबारा खोजने की जरूरत नहीं है। कुंडलिनी की खोज हरेक आदमी को खुद करनी पड़ेगी, और उसके अनुसार जीवनयापन करना पड़ेगा, औरों की खोज से विशेष लाभ नहीं मिलने वाला। दूसरों की खोज से यह अंदाजा जरूर लग सकता है कि वह देखने में कैसी है, और उसे कहाँ और कैसे खोजा जा सकता है।

ओशो महाराज कट्टर धार्मिकता के प्रखर विरोधी थे

ओशो महाराज को मैं इसलिए भी बहुत मानता हूँ, क्योंकि वे धार्मिक कट्टरता के प्रखर विरोधी थे। वे मानते थे कि यह उन्मुक्त आध्यात्मिक चिंतन को नहीं पनपने देती। इससे आदमी के ज्ञान का कमल ढंग से विकसित नहीं हो पाता। वे जेहाद के खिलाफ भी खुलकर अपनी बात रखते थे। उनका कहना था कि परम तत्त्व को धर्म की सुरक्षा के लिए किसी सिपाही की जरूरत नहीं है। वे खुद पूर्ण सक्षम हैं। वे कट्टर धार्मिक अधिष्ठाताओं को मानसिक रोगी जैसा कहते थे। अभी हाल ही में इसी हफ्ते जिहादियों ने राजस्थान के उदयपुर में कन्हैया लाल नाम के एक दर्जी का इसलिए आईएसआई और तालिबानी स्टाइल में बेरहमी से गला रेत कर कत्ल कर दिया क्योंकि उसने नूपुर शर्मा के समर्थन में एक फेसबुक पोस्ट डाली थी। यह घटना फ्रांस में घटित चार्ली हैब्दो जेहादी कांड की याद दिलाती है। यह बेहद निंदनीय है।