दोस्तों, पिछली पोस्ट में कुंडलिनी ध्यान और मनोरोग के बीच तुलनात्मक अध्ययन के बारे में बात हो रही थी। उसी कड़ी में ऐसा भी लगता है कि ऐसे मनोरोगियों का इलाज प्रेमचिकत्सा से भी हो सकता है। इसलिए अक्सर यह कहावत आम है कि प्यार व्यक्ति को नशामुक्ति में मदद करता है। प्यार एक सुपरटोनिक है। मानसिक रोग हमेशा ही बुरे नहीं होते, जैसी कि आम मान्यता है, पर एक गॉडगिफ्ट भी हो सकते हैं। संभवतः हिंदु धर्म में इसीलिए मानसिक रोगियों को विशेष दैवीय नजरिए से देखा जाता है, सम्मान से देखा जाता है। यहां उन्हें मानसिक हस्पताल कम ही भेजा जाता है, जब तक कोई गंभीर खतरा ही पैदा न हो जाए। वे मनोरंजन का मुख्य स्रोत होते हैं, और समारोह आदि में आकर्षण का मुख्य बिंदु होते हैं। फिर भी ज्यादातर उनके साथ सम्मानजनक व्यवहार किया जाता है, और उन्हें पीड़ा नहीं पहुंचाई जाती। उन्हें समाज पर बड़ा बोझ भी नहीं समझा जाता।
मुझे लगता है कि मूलाधारवासिनी कुंडलिनी शक्ति मस्तिष्क को दबाव झेलने में सक्षम बनाती है। यह शायद रक्तवाहिनियों का लचीलापन बढ़ाकर उन्हें ज्यादा और बिना दबाव के रक्त प्रवाह बढ़ाने में मदद करती है। विचित्र सा लगता था जब ध्यान के नाम से ही आम लोग सिर पकड़कर बैठ जाते थे, पर मेरे मस्तिष्क में हर समय ध्यान–समाधि लगी होती थी, यौनयोग के बल से। जब मुझे क्षणिक कुंडलिनी जागरण हुआ था, उस समय मैं तांत्रिक यौनयोग के पूरे प्रभाव में था। नहीं तो वह मुझे होता ही न। शरीर को पता होता है कि अपने साथ कब क्या करना है। इसने तभी जागृति के लिए बैक चैनल पूरी तरह से खोली, जब मस्तिष्क दो तीन महीनों से लगातार यौनयोग की कुंडलिनी शाक्ति के प्रभाव में रहकर ज्यादा से ज्यादा दबाव झेलने में सक्षम बन गया था। मैंने अनजाने में कुंडलिनी को इसलिए नीचे नहीं उतारा कि मैं उसका दबाव सहन नहीं कर पा रहा था, बल्कि इसलिए क्योंकि मुझे यह भय था कि कहीं मैं भौतिक रूप से पिछड़ न जाऊं। क्योंकि ऐसा ही मेरा एक पुराना अनुभव भी था। यह ऑर्गेज्मिक शक्ति पता नहीं क्या जादू करती है। यह एक आन्नदमयी शक्ति है।
सेक्सुअल यिनयांग एकदूसरे के प्रति समर्पण से बढ़ता है। इसीलिए समर्पण भाव पर बहुत जोर दिया जाता है। होता क्या है कि एकदूसरे के प्रति पूरे समर्पण से ही यिन और यांग आपस में एकदूसरे से पूरी तरह से मिश्रित हो पाते हैं। यौन समर्पण से बड़ा भला कौनसा समर्पण हो सकता है। यिनयांग तो हरेक वस्तु में होता है, पर समर्पण केवल पुरुष और स्त्री के ही बीच में होता है। जितना निकटता और अंतर्संबंध एक प्रेमी पुरुष और स्त्री के जोड़े के बीच बनता है, उतना किसी और के बीच में नहीं बनता। इसीलिए प्रेमसंबंध और समर्पण से भरा हुआ संभोग ही सर्वोत्तम यिनयांग एकत्व का भंडार है। इसलिए स्वाभाविक है कि यही भौतिक और आध्यात्मिक प्रगति का भी सर्वोत्तम आधार है। यिनयांग ही पूर्णता है, कुंडलिनी जागरण ही पूर्णता है, ईश्वरत्व ही पूर्णता है। भौतिक संसार भी इसी पूर्णता के अंतर्गत आता है, इससे अलग नहीं है।
Month: May 2023
Kundalini based sexual Yoga prepares the brain for awakening
Friends, in the previous post we were talking about the comparative study between Kundalini meditation and psychiatry. In the same episode, it also seems that such and such psychopaths can be treated with love therapy. That’s why it’s often common saying that Love makes one helping de-addiction. Love is a supertonic. Mental illness is not always bad, as is commonly believed, but it can also be a godgift. Probably that is why mental patients are seen from a special divine perspective in Hinduism, they are seen with respect. Here they are rarely sent to a mental hospital, unless there is a serious danger. They are the main source of entertainment, and the main point of attraction in ceremonies etc. Yet for the most part they are treated with respect, and they are not hurt. They are not even considered a big burden on the society.
I feel like Muladharvasini Kundalini Shakti enables the brain to withstand the pressure. It probably increases the flexibility of the blood vessels, helping them to increase blood flow without having to bear much pressure. It used to be strange when common people used to sit holding their heads in the name of meditation, but in my mind there was dhyana samadhi all the time due to the power of sexual yoga. I was in full influence of Tantric Sexual Yoga when I had a momentary Kundalini awakening. Otherwise it would not have happened to me. The body knows when to do what with itself. It fully opened the back channel for awakening only when the brain became capable of withstanding maximum pressure by being under the influence of Kundalini Shakti of sexual yoga continuously for two to three months. I unknowingly lowered the Kundalini not because I could not bear its pressure, but because I was afraid that I might fall behind materially. Because I had the same experience in the past. Don’t know what magic this orgasmic power does. It is a blissful power.
Sexual yinyang grows out of devotion and surrender to each other. That’s why a lot of emphasis is laid on these two spiritual attributes. What happens is that only with full dedication towards each other, Yin and Yang immerse into each other completely. What can be better than sexual surrender? Yinyang is there in everything, but surrender is only or best between man and woman. The closeness and interconnectedness that is formed between a pair of a loving man and woman, is not so much formed between anyone. That’s why loving relationship and surrendered sex is the best storehouse of yinyang unity. Therefore it is natural that this is also the best basis for physical and spiritual progress. Yinyang is completeness, Kundalini awakening is completeness, Godliness is completeness. The material world also comes under this perfection, it is not different from it.
कुंडलिनी ध्यान व मानसिक रोग के बीच तांत्रिक यौन ऊर्जा की एक पतली दीवार होती है
पिछली पोस्ट को जारी रखते हुए, केवल प्रह्लाद ही हिरण्यकशिपु को मनाने गया, क्योंकि वह किसी भी देवता के मनाने से नहीं मान रहा था। जागृति के बाद अक्सर ऐसा ही होता है। इसे ऐसे समझ लो कि अनंत चेतना से गिरा हुआ आदमी बहुत तेजतर्रार और क्रियाशील होता है। वह बाकि लोगों को भी रास्ते पर लाने की कोशिश करेगा क्योंकि कोई भी आदमी समाज के बिना आगे नहीं बढ़ सकता। वैसे ऐसा ज्यादातर तभी होता है, जब आदमी को जागृति उस समय मिलती है, जब वह स्वस्थ ऊर्जा से भरा होता है, जैसे किशोरावस्था और यौनावस्था। एक बीमार, कमजोर और बूढ़ा व्यक्ति समाज को कैसे बदल सकता है, वह तो अपने को भी बदल ले, तो भी काफी है। जब प्रह्लाद को जागृति मिली, उस समय वह ऊर्जावान बचपन की अवस्था में था। ऐसी अवस्था में उससे लोग ईर्ष्या करेंगे, उसपर क्रोध करेंगे, उसको सता भी सकते हैं, जैसा यीशु के साथ भी हुआ था। इससे समाज को पाप लग सकता है, जिससे उसमें रह रहे लोगों की दुर्गति हो सकती है। मतलब अपनी तरफ से तो लोग जागृति को शांत करने की कोशिश करते हैं, क्योंकि लोगों के विभिन्न अंगों के रूप में देवता उनके शरीर में ही स्थित हैं। देवता कभी नहीं चाहते कि कोई भी साधु जैसा बन जाए, क्योंकि वे तो जगत को भड़काने और विस्तार देने का काम करते हैं। पर साधु जगत को शांत करता है। इसलिए लोग उसे कुंडलिनी योग करने के लिए प्रेरित करते हैं। यह खुद भी होता है, जब लोग उसे बहिष्कृत सा कर देते हैं। फिर अकेलेपन के उबाऊ माहौल में जागृत व्यक्ति कुंडलिनी ध्यान नहीं करेगा, तो क्या करेगा। दूसरों को तो ध्यानचित्र दिखता नहीं है। वे तो अंदाजा लगाते हैं कि वह डरावना भूत है। जैसा देवताओं ने शेररूप नरसिंह कल्पित कर लिया। पर प्रह्लाद तो उसे जानता था कि वह तो परम प्रेमी व हितैषी है, कोई काल्पनिक भूत वगैरह नहीं। शायद लोग पागलपन या हैलूसिनेशन या भूतप्रेतबाधा या अवसाद या नशे आदि की अवस्थाओं से भी ध्यानसाधना की तुलना करते हैं, बेशक अनजाने में ही, अवचेतन मन में सदियों से पले हुए भ्रम के कारण। और हां, प्यार में धोखा खाया हुआ आदमी भी तो इसी तरह एक भ्रष्ट ध्यानयोगी की तरह अपने प्रेमी की याद में पगलाया जैसा रहता है। सम्भवतः इसीलिए जल्दी से कहीं उसकी शादी कराने पर जोर दिया जाता है, ताकि उसे तांत्रिक यौनबल से कुछ सहारा मिल सके। अधिकांश फिल्में इसी मामले पे तो बनी होती हैं। अजीब लोचा है भाई। कहीं एकबार मैने गलती से तंबाकू खा ली थी, एकबार भांग, और एकबार गुस्सा कम करने की दवाई। तीनों ही स्थितियों में मेरे मस्तिष्क में ध्यानचित्र छलांगें लगा रहा था। हैलुसिनेशन की हद तक असली आदमी की तरह स्पष्ट लग रहा था। पर यह डलनेस और मूर्खता के साथ था। आनंद भी कम था। कुछ अवसाद जैसा भी था। किसी से बात न करने अपनी ही पागल जैसी मस्ती में रहने को मन करता था। सिर में दबाव के साथ कुछ थकान व बेचैनी भी थी। योग में शारीरिक स्वास्थ्य को उत्तम बनाए रखने पर भी इसीलिए जोर दिया जाता है। मुझे लगता है कि ध्यानचित्र के आनंद में मूलाधार की सम्भोगीय संवेदना का बहुत बड़ा योगदान है। यह ध्यानचित्र से जुड़े तथाकथित नकारात्मक और अवसादीय लक्षणों को खत्म करके आदमी को सामान्य से भी ज्यादा सही ढंग से सामान्य अर्थात स्वस्थ बना देती है। शायद यह यिनयांग से ही पैदा होती है, क्योंकि बिना जोड़े के संवेदना का कोई अर्थ जैसा नहीं रह जाता। यही संवेदना मस्तिष्क को कुंडलिनी जागरण का दबाव सहने में सक्षम बनाती है, क्योंकि दोनों का स्वभाव एकजैसा ही है। अर्थात आनंदरूप। जहां भ्रम रूप में चीजों के दिखने के पीछे मानसिक रोग या मानसिक थकान या मानसिक रसायनों की गड़बड़ी या अन्य मानसिक अनियमितता आदि मुख्य रूप में वजह होते हैं, वहीं ध्यान या कुंडलिनी जागरण की अवस्था में मन बिल्कुल स्वस्थ व तरोताजा होता है, यहां तक कि एक आम तंदुरुस्त आदमी से भी ज्यादा। जहां मानसिक रोग की हालत में आदमी काम करने में अक्षम जैसा होता है, वहीं दूसरी ओर ध्यान की अवस्था में पूरी तरह से सक्षम होता है, यहां तक कि एक आम इंसान से भी ज्यादा। जहां ध्यान की अवस्था में आदमी को दुनियावी कामों और संकल्पों के प्रति साक्षीभाव के कारण आनंद मिलता है, वहीं मानसिक रोगी को नहीं। इसीलिए वह उद्विग्न और मुरझाया सा दिखता है। साक्षीभाव तो वह तब करेगा न जब उसके लिए उसके मस्तिष्क में दुनियावी कामों के तंदुरुस्त संकल्प बनेंगे। पर अक्सर ऐसा होता नहीं है। सच्चाई यही है कि एक स्वस्थ आदमी ही स्वस्थ ध्यान कर सकता है। जब योगी कुंडलिनी ध्यान में आनन्दमग्न रहने लगता है, तब लोग उसके तथाकथित पागलपन से छुटकारा पाकर अपनेअपने कामधंधों में पूर्ववत आसक्ति और जोशखरोश से लग जाते हैं, जिससे देवता खुश हो जाते हैं। इसीको ऐसे कहा गया है कि प्रह्लाद ने नृसिंह भगवान को स्तुति से प्रसन्न किया। इससे क्रोध छोड़कर वे शांत हो गए, जिससे देवता और संसार नष्ट होने से बच गए।
Kundalini meditation as a mental illness streamlined by sexual energy based Tantra
Continuing from the last post, only Prahlad went to persuade Hiranyakashipu, because he was not agreeing to the persuasion of any deity. This often happens after awakening. Understand it in such a way that a man who has fallen from infinite consciousness is very energetic and active. He will also try to bring other people on the path because no man can move forward without the society. Well this mostly happens when a man gets awakening at a time when he is full of healthy energy, like adolescence and puberty. How can a sick, weak and old person change the society, even if he changes himself, it is enough. Prahlad was in the energetic childhood stage when he got awakened. This will make people jealous of him, angry at him, and may even persecute him, as happened with Jesus. This can cause sin to the society, which can lead to the misery of the people living in it. Means on their part people try to pacify the awakening, because the gods in the form of different organs or parts of the people are situated in their bodies. Gods never want anyone to become like a sage, because they work to excite and expand the world. But the sage pacifies the world. That’s why people inspire him to do Kundalini Yoga. This happens even itself, when people make him a type of boycotted. Then in the boring atmosphere of loneliness, what will the awakened person do if he does not do Kundalini meditation. Others do not see the meditation picture. They guess that it is a scary ghost. That’s why the deities imagined it as the lion form Narasimha. But Prahlad knew that it is the ultimate lover and well wisher, not an imaginary ghost etc. Perhaps people also compare meditation with states of insanity or hallucination or demonic possession or depression or intoxication etc., unknowingly of course, due to centuries of confusion in their subconscious mind. And of course, a man who has been cheated in love also lives madly in the memory of his lover like a corrupt dhyana-yogi. Probably that’s why it is emphasized to get him married somewhere soon, so that he can get some support from tantric sex power. Most of the films are made on this issue. It’s strange brother. Once upon a time I accidentally consumed tobacco, once cannabis, and once an anti-anxiety medicine. In all three cases, the meditation picture was jumping in my mind. Looked clearly like a real man to the extent of hallucination. But it was accompanied by dullness and stupidity. There was less joy. It seems like depression as I was not willing to talk to anybody but to be immersed in maddening type self bliss. There was also restlessness and weakness to some extent. That’s why a great attention on health is given in Yoga. I think that the sexual sensation of Muladhara has a great contribution in the joy of meditation. By eliminating the so-called negative and depressive symptoms associated with meditation, it makes a person more properly normal ie even healthier than the normal. Perhaps it stems from yinyang, because without a sexual pair, sensation has no proper meaning. This sensation enables the brain to bear the pressure of Kundalini awakening, because the nature of both is the same i.e. the form of bliss. Where mental illness or mental fatigue or disturbance of mental chemicals or other mental irregularities or intoxication etc. are the main reasons behind the appearance of things in the form of illusion, whereas in the state of meditation or Kundalini awakening the mind is completely healthy and fresh, even more than a normal healthy person. Where a man in a state of mental illness is almost incapable of functioning, on the other hand, in a state of meditation, he is fully capable, even more so than an ordinary man. Where in the state of meditation man gets pleasure due to witnessing towards worldly works and resolutions, the mental patient does not. That’s why a mental patient looks anxious and withered. One can only bear witnessing to healthy thoughts of worldly works as usually formed in the mind of a healthy person. But often this does not happen to mental patient due to bodily and mental weaknesses and defects. The truth is that only a healthy man can do healthy meditation. When the yogi becomes engrossed in Kundalini meditation, then people get good chance to get rid of his so-called insanity and go about their business with the same enthusiasm, attachment and duality as earlier and usual so that the deities are pleased. This is why it is said that Prahlad pleased Lord Nrisimha with praise. With this, leaving anger, he became calm, due to which the gods and the world were saved from destruction.