कुंडलिनी-शिव विवाह ही साधारण लौकिक विवाह का उद्गम स्थान है

मित्रो, आप सभी को छठ पर्व की शुभकामनाएं। मैं हाल ही के एक लेख में बता रहा था कि हिंदू त्यौहारों वाली आध्यात्मिक संस्कृति प्रकृति की पुजारी है, और वातावरणीय प्रदूषण के विरुद्ध है। सूत्रों के अनुसार अभी जब 2-3 दिन पहले छठी देवी की पूजा करने के लिए कुछ महिलाएं दिल्ली की यमुना नदी के पानी के बीच में सूर्य को अर्घ्य देने के लिए खड़ी हुईं, तो दुनिया को यमुना के वास्तविक प्रदूषण का पता चला। यमुना का पानी काला था, और उस पर इतनी ज्यादा सफेद झाग तैर रही थी कि वह ध्रुवीय समुद्र के बीच में तैर रहे बर्फ के पहाड़ लग रहे थे। बताने की जरूरत नहीं है कि अब यमुना की सफाई के प्रयास जोरों से शुरु हो गए हैं। पर इसको करवाने के लिए अनजाने में ही व्हिसल ब्लोवर का काम उन हिन्दू परंपरावादी महिलाओं से हो गया जो अपनी जान को जोखिम में डालकर प्रकृति को सम्मान देने और उसकी पूजा करने के लिए ज़हरीली नदी में उतरीं। कुछ तथाकथित अत्याधुनिक लोग तो उन्हें रूढ़िवादी और अंधविश्वासी कह सकते हैं, पर उन्होंने वह काम कर दिखाया जिसे बड़े-बड़े आधुनिकतावादी और तर्कवादी भी न करे। यह एक छोटा सा उदाहरण है। प्रकृति प्रेमी हिंदूवाद की इसी तरह हर जगह बेकद्री होती हुई दिखती है, इसीलिए प्रकृति विनाश की तरफ जाती हुई प्रतीत होती है। मैं यहाँ किसी धर्मविशेष का पक्ष नहीं ले रहा हूँ, और न ही किसी विचारधारा का विरोध कर रहा हूँ, बल्कि जो सत्य घटना घटित हुई है, उसीका वर्णन और विश्लेषण कर रहा हूँ।

राजा हिमाचल मस्तिष्क का और उसका राज्य शरीर का प्रतीक है

शिवपुराण में आता है कि राजा हिमाचल ने विवाह महोत्सव के लिए अपने सभी संबंधी पर्वतों और नदियों को निमंत्रण दिया। विभिन्न प्रकार के अन्नों का भंडारण करवाया। चारों तरफ साज-सज्जा की गई। अपने राज्य के सभी लोगों के लिए खूब सुख-सुविधाएं वितरित कीं। उससे उसके पूरे राज्य के लोग प्रसन्न हो गए। प्रमुख ऋषियों को शिव के पास विवाह का निमंत्रण लेकर कैलाश मिलने भेजा। दरअसल राजा हिमाचल और उसका महल मस्तिष्क ही है। कैलाश सहस्रार चक्र है। धरती ही राजा हिमाचल का राज्य है। वह पूरा शरीर है। वैसे भी पर्वत को भूभृत कहते हैं। इसका मतलब है, धरती को पालने वाला। मस्तिष्क ही शरीर को पालता है। राजा हिमाचल सभी नदियों को अपने महल बुलाता है, मतलब मस्तिष्क शरीर की सभी नाड़ियों की ऊर्जा को अपनी तरफ आकर्षित करता है। वह सभी पर्वतों को भी न्यौता देता है, मतलब मस्तिष्क का मुख्य केंद्र अन्य छोटे-छोटे केंद्रों से संवेदना-शक्ति को इकट्ठा करके कुंडलिनी जागरण की सर्वोच्च संवेदना को अभिव्यक्त करता है। यही शिव विवाह है, और इसीको ही विभिन्न पर्वतों का शिवविवाह में सम्मिलित होना कहा गया है। पर्वतराज हिमाचल विभिन्न खाद्यान्नों का भंडारण करता है, मतलब मस्तिष्क शरीर की सारी ऊर्जा अपनी तरफ खींचता है। भोजन ही ऊर्जा है, ऊर्जा ही भोजन है। प्राण ऊर्जा की प्राप्ति के लिए ही भोजन किया जाता है। तभी तो कहते हैं कि अन्न ही प्राण है। राजा हिमाचल के पूरे राज्य की जनता धन-धान्य से युक्त होकर हर्षोल्लास से भर जाती है, मतलब मस्तिष्क में जब ऊर्जा की भरमार होती है, तब उससे ऐसे रसायन निकलते हैं, जो पूरे शरीर को लाभ पहुंचाते हैं। शरीर और ब्रह्मांड के बीच में इस तरह की समकक्षता पुस्तक ‘शरीरविज्ञान दर्शन’ में सर्वोत्तम रूप में दर्शाई गई है। शिवविवाह के दिन राज्य के सभी लोग विभिन्न भोगों की धाम खाते हैं, और विभिन्न विलासों का भरपूर आनन्द उठाते हैं। इसका मतलब है कि कुंडलिनी जागरण वाले दिन पूरे शरीर में रक्तसंचार बढ़ जाता है। ऋषियों को आम आदमी के जैसे साधारण विवाह को इतने विस्तार से लिखने की क्या जरूरत थी, क्योंकि वे ज्यादातर खुद ब्रह्मचारी या अविवाहित होते थे, और कई तो गृहस्थी से दूर रहकर वनों में तप करते थे। कुंडलिनी के तो माता-पिता हैं, पर शिव के कोई नहीं। वह तो स्वयंभू परमात्मा हैं, इसीलिए शम्भु कहे जाते हैं। इससे जाहिर होता है कि यह साधारण विवाह नहीँ है। कुंडलिनी जागरण को ही शिवविवाह के रूप में वर्णित किया गया है, ताकि गृहस्थी में बंधे हुए आमजन भी उसे समझ सके और उसे आसानी से प्राप्त कर सके।

हिमाचल राज्य का सर्वोच्च महल सहस्रार है, जहाँ पर शिव-शक्ति का वैवाहिक जोड़ा ही स्थायी रूप से निवास कर सकता है

उपरोक्तानुसार सप्तऋषियों को विवाह के निमंत्रण पत्र के साथ शिव के पास कैलाश भेजा। कैलाश सहस्रार चक्र है। वहाँ पर ही अद्वैतभाव रूपी शिव का निवासस्थान है। दरअसल प्राणोत्थान के बाद शरीर की ऊर्जा-नदी का प्रवाह सहस्रार की तरफ ही होता है। उससे स्वाभाविक है कि उस ऊर्जा के बल से सहस्रार क्षेत्र में अद्वैतभाव व आनन्द के साथ सुंदर चित्र प्रकट होते रहते हैं। यह भी स्वाभाविक ही है कि अधिकांशतः वे चित्र भी उन्हीं लोगों या वस्तुओं के बनते हैं, जिनके साथ अद्वैत भाव या आध्यात्मिक भाव जुड़ा होता है। ऐसा इसलिए है क्योंकि कोई व्यक्ति उसी क्षेत्र में जाना चाहता है, जो क्षेत्र उसके अनुकूल या उसके जैसा हो। ऋषि-मुनियों से अधिक अद्वैतरूप या आध्यात्मिक कौन हो सकता है। इसीलिए उन आध्यात्मिक वस्तुओं या व्यक्तियों को सप्तर्षिओं के रूप में दिखाया गया है। वैसे वह गुरु, मंदिर का पुजारी, मंदिर, गाय, गंगा आदि कोई भी आध्यात्मिक वस्तु हो सकती है। शिवजी के नजदीक तो ये चीजें जाती हैं, और उन्हें कुंडलिनी के साथ एकाकार होने के लिए प्रेरित भी करती हैं, पर खुद शिव से एकाकार नहीं हो पातीं। इसीको इनके द्वारा शिव को उन्हीं के विवाह के लिए निमंत्रण देने के रूप में दिखाया गया है। विवाह किससे, कुंडलिनी से। शिव के साथ एकाकार न हो पाने के कारण ही इन्हें निमंत्रण देकर वापिस आते हुए दिखाया गया है। कोई भी चित्र शिव से जुड़े बिना निरन्तर सहस्रार में नहीं बना रह सकता, उसे जल्दी ही मस्तिष्क के निम्नतर ऊर्जा स्तर वाले निचले साधारण क्षेत्रों में आना ही पड़ता है। कुंडलिनी ही शिव के साथ एकाकार होने या जागृत होने के फलस्वरूप शिव के साथ कैलाश में निरंतर बनी रह पाती है। मतलब कि कुंडलिनी जागरण के बाद आदमी को अपनी आत्मा के साथ जुड़ी हुई कुंडलिनी का अनुभव सहस्रार चक्र में निरंतर होता रहता है। यही कुंडलिनी जागरण की सर्वप्रमुख खूबी है, और यही आदमी को मोक्ष की ओर ले जाती है।

प्राण ही सहस्रार में शिव-शक्ति का विवाह रचाते हैं

फिर आता है कि शिव के विवाह समारोह के लिए विश्वकर्मा ने अद्भुत व दिव्य विवाह मंडप, भवन व प्रांगण आदि बनाए। जड़ मूर्तियां सजीव लग रही थीं, और सजीव वस्तुएं जड़ मूर्तियां लग रही थीं। जल में स्थल का और स्थल में जल का भान हो रहा था। दरअसल कुंडलिनी जागरण के आसपास प्राणों के सहस्रार में होने के कारण सब कुछ अद्भुत व दिव्य लगता है। अतीव आनन्द की स्थिति होती है। चारों ओर शांति महसूस होती है। अद्वैत भाव चरम के करीब होता है, और कुंडलिनी जागरण के दौरान तो चरम पर पहुंच जाता है। सभी कुछ एक जैसा लगता है। भेद दृष्टि खत्म सी हो जाती है। यह नशे के जैसी मूढ़ अवस्था नहीं होती, पर परम चेतनता और आनन्द से भरी होती है। इसी आध्यात्मिक भाव को यहाँ उपरोक्त रोचक कथानक के रूप में दर्शाया गया है। जल का थल लगना या थल का जल लगना, मतलब जल और थल के बीच में अभेद का अनुभव। जड़ का चेतन की तरह दिखना व चेतन का जड़ की तरह दिखना, मतलब जड़ और चेतन के बीच में समानता नजर आना। हर जगह झाड़-बुहार के पूरी तरह से साफ व निर्मल कर दी गई थी। इसका मतलब है कि सहस्रार में ही असली व पूर्ण निर्मलता का अनुभव होता है। बाहर से जितना मर्जी सफाई कर लो, यदि सहस्रार में प्राण नहीं हैं, तो सबकुछ मैला ही लगता है। इसी वजह से तो गाय के गोबर से पुते हुए आध्यात्मिक स्थान अति पवित्र महसूस होते हैं, क्योंकि आध्यात्मिकता के प्रभाव से सहस्रार चक्र प्राण से संपन्न होता है। जिन मूल्यवान भवनों में लड़ाई-झगड़ों का बोलबाला हो, वहां की चाकचौबंद सफाई भी रास नहीं आती, और वहाँ दम सा घुटता है। इसके विपरीत एक आध्यात्मिक साधु पुरुष की गोबर से लिपीपुती घासफूस की झौंपड़ी भी बड़ी आकर्षक व संजीदा लगती है।

Kundalini-Shiva marriage is the origin of ordinary worldly marriage

Friends, Happy Chhath festival to all of you. I was mentioning in a recent blog article that the spiritual culture of Hindu festivals is the worship of nature, and is against environmental pollution. According to sources, just 2-3 days ago when some women stood in the middle of the waters of Yamuna river in Delhi to offer arghya or holy water to the sun god to worship the sixth goddess or goddess chhathi, the world came to know about the real pollution of Yamuna. The waters of the Yamuna were black, and there was so much white foam floating on it that they looked like mountains of ice floating in the middle of the polar sea. Needless to say that now the efforts to clean Yamuna have started in full swing. But in order to get this done, the work of whistleblower was unknowingly done by those Hindu traditionalist women who risked their lives to enter the poisonous river to honor and worship nature. Some so-called modern people may call them orthodox and superstitious, but they have done what the great modernists and rationalists seldom dare. This is a small example. There seems to be inferior look towards nature loving Hinduism, that is why nature seems to be going towards destruction. I am not taking the side of any particular religion here, nor I’m opposing any tradition, but I am describing and analyzing the true incident which has happened.

King Himachal is the symbol of the mind and his kingdom the body

It is told in the Shiv Purana that King Himachal invited all his relative-mountains and rivers for the marriage festival of Shiva-parvati. He stored different types of food. There was decoration all around. He distributed many amenities to all the people of his state. The people of his entire kingdom were pleased with him. The chief sages were sent to Kailash to meet Shiva with an invitation for marriage. Actually, King Himachal and his palace are the brain. Kailash is the Sahasrara Chakra. The land or earth itself is the kingdom of King Himachal. It is the whole body. Anyway, the mountain is called Bhubhrit. It means the one who maintains or supports or nourishes the earth. The mind or brain sustains the body. King Himachal calls all the rivers his palace, meaning the brain attracts the energy of all the nadis or channels of the body towards itself. He also invites all the mountains, that is, the main center of the brain expresses the supreme sensation of Kundalini awakening by gathering sensation-force from all other smaller centres of the brain. This is the marriage of Shiva, and this is what is said to be the joining of various mountains in the marriage of Shiva. Parvatraj Himachal stores various food grains, meaning the brain draws all the energy of the body towards itself. Food is energy, energy is food. Food is eaten only to get life energy. That’s why it is said that food is life or prana. The people of the entire state of Himachal are filled with joy and happiness, which means that when the brain is full of energy, then such chemicals are released from it, which benefit the whole body. Such equivalence between the body and the universe is best depicted in the book Physiology Philosophy or Sharirvigyan darshan. On the day of Shiva marriage, all the people of the state join the abode of various pleasures, and enjoy various luxuries to the fullest. This means that the blood circulation throughout the body increases on the day of Kundalini awakening. What was the need of the sages to write in such detail a simple marriage like a common man, because they themselves were celibate or unmarried and many used to do penance in the forests while staying away from the household. Kundalini has parents, but Shiva doesn’t have. Shiva is self born, that’s why called as Shambhu. It is evident from this that it’s not an ordinary worldly marriage. Kundalini awakening has been described as Shiva marriage, so that even the common people bound in the household can understand it and get its benefit easily.

The highest palace of the state of Himachal is Sahasrar, where only the married couple of Shiva-Shakti can reside permanently

As above, the Saptarishis or seven great sages were sent to Kailash along with marriage invitation letter to Shiva. Kailash is the Sahasrara Chakra. There is the abode of Shiva in the form of non-dualism. In fact, after the prana rising, the energy-river of the body flows only towards Sahasrar. It is natural that with the power of that energy, beautiful pictures keep up appearing in the Sahasrar region with non-duality and joy. It is also natural that most of those pictures are also made of those people or things with which Advaita Bhava or spiritual spirit is associated. This is because a person wants to go to the same area which is favorable to him or is similar to him. Who can be more non-dual or spiritual than the seven great sages. That is why those spiritual objects or persons are shown as Saptarishis. Well it can be any spiritual object like Guru, temple priest, temple, cow, Ganga etc. These things go close to Shiva, and also inspire him to become one with Kundalini, but these are not able to become one with Shiva themselves. This is shown by Shiva purana as an invitation to Shiva for his marriage. Whom to marry, Kundalini. Due to not being able to unite with Shiva, these are shown coming back after giving invitation. No one can stay for long in Sahasrara without complete Union with Shiva. Spiritual images visiting for few moments in Sahasrara have to come back to general lower areas of brain. Kundalini is able to remain continuously with Shiva in Kailash as a result of being one with Shiva or being awakened. Meaning that after Kundalini awakening, the experience of Kundalini connected with one’s soul continues throughout his life in the Sahasrara Chakra. This is the main quality of Kundalini awakening that leads a man to salvation.

It is Pran who creates the marriage of Shiva-Shakti in Sahasrar

Then it comes that Vishwakarma made wonderful and divine marriage pavilions, buildings and courtyards for the marriage ceremony of Shiva. Inertial sculptures looked like living things, and living things looked like sculptures. There was a feeling of land in the water and of the water in the land. Actually, due to the existence of profound prana in Sahasrara around Kundalini awakening, everything seems wonderful and divine. There is a state of great joy. There is peace all around. Advaita Bhava is near the peak, and reaches its peak during Kundalini awakening. Everything seems the same. The distinction ends. It is not a stupor like intoxication, but full of supreme consciousness and bliss. This spiritual sentiment is depicted here in the form of the above interesting story. Water to land or land to water, means the end to experience of distinction between water and land. The appearance of the nonliving as the living and the living being seen as the nonliving, means there should be a similarity between the nonliving and the living. Everywhere was thoroughly cleaned and well swept. This means that real and complete purity is experienced in Sahasrar itself. Clean as much as you want from outside, if there is no prana life in Sahasrar, then everything looks dirty. For this reason, spiritual places smeared with cow dung feel very sacred, because the Sahasrar Chakra is filled with prana life due to the influence of spirituality. Even the neat cleanliness of the costly buildings, where there is a lot of fighting and quarrels, is not liked, and there is a suffocation. On the contrary, a hut of grass that is covered with cow dung and occupied by a spiritual sage also looks very attractive and blissful.

कुंडलिनी ध्यान के लिए तप को ही शिव या इष्ट ध्यान के लिए तप कहा जाता है, मोटे तौर पर

कुंडलिनी एक लज्जा से भरी स्त्री की तरह अपने प्रियतम शिव से मिलने से शर्माती है, और असंख्य युगों और जन्मों तक अविवाहित रहकर ही उसकी अव्यवस्थित खोज में पागलों की तरह भटकती रहती है

दोस्तो, मैं पिछली पोस्ट में शिवपुराण का हवाला देकर बता रहा था कि पार्वती शिव से मिलते हुए शरमा कर पीछे भी हट रही थी, पर साथ में आनन्द से मुस्कुरा भी रही थी। दरअसल कुंडलिनी या जीव के साथ भी ऐसा ही होता है। कुंडलिनी जैसे ही शिव से एक होने लगती है, वैसे ही वह घबराकर और शरमा कर पीछे हट जाती है। हालांकि उसे आनन्द भी बहुत आता है, और बाद में वह पछताती भी है कि वह क्यों पीछे हटी। यही क्षणिक कुंडलिनी जागरण है, जैसा शिवकृपा से व गुरुकृपा से संभवतः मुझे भी हुआ था। अब तो मुझे वह अनुभव याद भी नहीं। इतना सा लगता है कि वह हुआ था कुछ और मैं पूरी तरह से खुल जैसा गया था उस समय। बहुत संभव है कि इसी कुंडलिनी कथा को ही इस शिवकथा के रूप में लिखा हो। न भी लिखा हो, तब भी कोई बात नहीं, क्योंकि जैसा स्थूल जगत में होता है, वैसा ही सूक्ष्म जगत में भी होता है। कोई फर्क नहीं। यतपिण्डे तत्ब्रह्मांडे। शिव ने जब कामदेव को भस्म कर दिया, तब वे खुद भी अंतर्धान हो गए। इससे पार्वती विरह से अत्यंत व्याकुल हो गई। हर समय वह शिव की याद में खोई रहती थी। उसे कहीं पर भी आनन्द नहीं मिल पा रहा था। उसका जीवन नीरस सा हो गया था। उसकी यह दशा देखकर पर्वतराज हिमाचल भी दुखी हो गए। उन्होंने अपनी बेटी पार्वती को अपनी गोद में बिठाकर उसे प्यार से सांत्वना दी। एकदिन नारद मुनि पार्वती से मिलने आए और पार्वती को समझाया कि उसने अपना अहंकार नष्ट नहीं किया था, इसीलिए शिव अंतर्धान हुए। फिर उससे और कहा कि शिव उसकी भलाई के लिए उसका अहंकार खत्म करना चाहते हैं, इसीलिए उससे दूर हुए हैं। नारद ने पार्वती को अहंकार खत्म करने के लिए तपस्या करने को कहा। जब पार्वती ने तपस्या के लिए नारद से मंत्र मांगा, तो नारद ने उसे शिव पंचाक्षर मन्त्र दिया। यह “ॐ नमः शिवाय” ही है।

उपरोक्त रूपात्मक कथा का रहस्योद्घाटन

ऐसा घटनाक्रम बहुत से प्रेम प्रसंगों में दृष्टिगोचर होता है। एकबार जब मानसिक यौनसंबंध बन जाता है, उसके बाद एकदूसरे के प्रति बेहिसाब आकर्षण पैदा हो जाता है। पुरुष लगातार अपनी प्रेमिका की परीक्षा लेता है। वह उसे अपने प्रेम में दीवाना देखना चाहता है। वह उसे अपने प्रति पूरी तरह से निष्ठावान और समर्पित देखना चाहता है। कई संयमित मन वाले पुरुष तो यहाँ तक चाहते हैं कि स्त्री उसे स्वयं प्रोपोज़ करे औऱ यहाँ तक कि वह अपनी डोली लेकर भी खुद ही उसके घर आए। यह जोक नहीं, एक मनोवैज्ञानिक वास्तविकता है। यह कुंडलिनी से प्रेरित ही है। वे ऐसा न होने पर स्त्री को त्यागने से भी परहेज नहीं करते। शिव के जैसे उच्च आध्यात्मिक पुरुष तो स्त्री के अत्यंत निकट आ जाने पर भी अपने को संयमित करके अपने को गलत काम से बचा लेते हैं। वे स्त्री से बात भी नहीं करते और जीवन में अपना अलग रास्ता पकड़ लेते हैं। यह शिव के अंतर्धान होने की तरह ही है। इससे स्त्री, प्रेमी पुरुष की याद में बिन पानी मछली की तरह तड़पती है। पार्वती के साथ भी वैसा ही हुआ था। पुरुष भी उसकी याद को अपने मन में बसा कर अपने काम में लग जाता है। यह शिव के ध्यान की अवस्था में चले जाने की तरह ही है। अधिकांशतः पुरुष तो पहले से ही शिव की तरह अहंकार से रहित होता है। ज्यादातर मामलों में, रूप, गुण और संपत्ति का अहंकार तो स्त्री को ही ज्यादा होता है। इसी वजह से पुरुष उससे दूर चला जाता है, क्योंकि आग और पानी का मेल कहाँ। मैं यहाँ लैंगिक पक्षपात नहीँ कर रहा हूँ, बल्कि प्रकृति की अद्भुत सच्चाई बयान कर रहा हूँ। अपवाद तो हर जगह हैं, कहीं ज्यादा तो कहीं कम। कालांतर में जब दुनियादारी के थपेड़े खाकर स्त्री का अहंकार नष्ट होता है, तब फिर उस प्रेमी पुरुष से उसकी मुलाकात होती है। हालाँकि अधिकांश स्त्रियों ने अपनी अलग गृहस्थी बसा ली होती है। पार्वती के जैसी तो बिरली ही होती है जो ताउम्र शिव की प्रतीक्षा करती रहती हो। फिर भी स्त्री, अपने सच्चे प्रेमी पुरुष से भावनात्मक लाभ तो प्राप्त करती ही है, बहिन, मित्र आदि किसी भी सम्बन्ध से। उन दोनों की मिश्रित मानसिक शक्ति स्वयँ ही उनकी संतानों को प्राप्त हो जाती है। यही शिव पार्वती का लौकिक मिलन, और मानसिक शक्ति के रूप में भगवान कार्तिकेय का जन्म है।

हिमालय का गंगावतरण वाला स्थान ही सहस्रार है

पार्वती उसी गंगावतरण वाले स्थान पर तप करती है, जहाँ उसने शिव के साथ प्रेमालाप किया था। वह स्थान सहस्रार चक्र ही है। “प्रेम की गंगा” छंद भी लोकप्रसिद्ध है। दरअसल प्रणय प्रेम से पीठ में सुषुम्ना से होकर चढ़ने वाली ऊर्जा ही वह प्रेम की गंगा है। कुंडलिनी सहस्रार चक्र पर आरूढ़ हो गई, और अद्वैत के आनन्द का अनुभव करने लगी। इसको ऐसे लिखा गया है कि पार्वती सहस्रार में तप करने लगी। तप का मतलब सहस्रार में कुंडलिनी का ध्यान ही है। यही शिव का ध्यान भी है, क्योंकि सहस्रार में कुंडलिनी से मिलने शिव देरसवेर जरूर आते हैं, मतलब कुंडलिनी जागरण जरूर होता है। तप ध्यान के लिए ही किया जाता है। इसलिए तप को ध्यान योग या कुंडलिनी योग भी कह सकते हैं। यदि तप से ध्यान न लगे, तो वह तप नहीं, मात्र दिखावा है। हालाँकि तप कुंडलिनी के ध्यान के लिए होता है, पर इसे मोटे तौर पर शिव के ध्यान के लिए बताया जाता है, क्योंकि कुंडलिनी से अंततः शिव की ही तो प्राप्ति होती है। यह इस ब्लॉग के इस मुख्य बिंदु को फिर से प्रमाणित करता है कि कुंडलिनी ध्यान या कुंडलिनी योग ही सबकुछ है। अपनी बेटी को मनाने और तप से रोकने के लिए उसके पिता हिमाचल और माता मेनका अपने पुत्रों और प्रसिद्ध पर्वतों के साथ वहाँ पहुंचते हैं। वे उसके कष्ट से दुखी हो जाते हैं। वे उसे कहते हैं कि कामदेव को भस्म करने वाले वैरागी शिव उसे नहीं मिलने आने वाले। वैसे भी भगवान को किसी की परवाह नहीं। वह अपने आप में पूर्ण है। वह अपनेआप में ही मस्त रहता है। ऐसे परम मस्तमौला को मना कर अपने वश में करना आसान काम नहीं है। पर पार्वती जैसे हठी भक्त लोग उसे मना लेते हैं। पार्वती को भक्ति की शक्ति का पूरा पता था, इसलिए वह नहीं मानती और तप करती रहती है। दरअसल मस्तिष्क ही हिमाचल राजा है। उससे ऐसे रसायन निकलते हैं, जो तपस्या से हटाते हैं। यही हिमाचल के द्वारा पार्वती को समझाना है। यह कुंडलिनी से ध्यान हटाकर जीव को बाहरी दुनियादारी में उलझाकर रखना चाहता है। विभिन्न पर्वत शिखर मस्तिष्क की अखरोट जैसी आकृति के उभार हैं, जो शरीर के विभिन्न भागों को नियंत्रित करते हैं। ये सभी पर्वतराज हिमाचल के अंदर ही हैं। मस्तिष्क को अपनी सत्ता के खोने का डर बना रहता है। उसके तप की आग की तपिश से सारा ब्रह्मांड जलने लगता है। इससे परेशान होकर ब्रह्मा को साथ लेकर सभी देवता और पर्वत उसे मनाने और तप से रोकने के लिए उसके पास जाते हैं। दरअसल यह शरीर ही संपूर्ण ब्रह्मांड है। इसमें सभी देवताओं का वास है। तप के क्लेश से यह शरीर तो दुष्प्रभावित होगा ही। यह स्वाभाविक ही है। ब्रह्मा सुमेरु पर्वत पर रहते हैं। सुमेरु पर्वत मस्तिष्क को ही कहते हैं। जैसे ब्रह्मा से ही सृष्टि का विकास होता है, वैसे ही मस्तिष्क से शरीर का विकास होता है, अपनी कल्पनाशीलता से। वैसे तो मस्तिष्क में सभी देवताओं का निवास है, पर मस्तिष्क के सर्वप्रमुख अभिमानी देवता को ही ब्रह्मा कहते हैं। सभी देवता मस्तिष्क के साथ पूरे शरीर में व्याप्त रहते हैं, पर ब्रह्मा मस्तिष्क में ही रहता है। इसीलिए ब्रह्मा का निवास सुमेरु में बताया गया है। इसलिए तप से ये ही शरीरस्थ देवता और इस शरीर रूपी ब्रह्मांड में रहने वाले असंख्य कोशिका रूपी जीव ही भूखे-प्यासे रहकर व्याकुल होते हैं। वास्तव में कुंडलिनी के साथ शरीर के प्राण भी सहस्रार को चले जाते हैं। इससे शरीर शक्तिहीन सा होकर अपंग जैसा या लाचार जैसा या पराश्रित जैसा हो जाता है। इससे स्वाभाविक ही है कि शरीर तो भौतिक रूप से पिछड़ेगा ही। बाहर के स्थूल ब्रह्मांड में कुछ नहीं होता। अगर बाहर के स्थूल जीवों और देवताओं को कष्ट हुआ करता, तो आज तक कोई भी नहीँ बचा होता, क्योंकि ध्यान योग के रूप में प्रतिदिन लाखों लोग तप करते हैं। कई योगी तो वनों-पर्वतों में भी घोर तप करते हैं।

Kundalini meditation-penance is called as Shiva or Ishta meditation-penance grossly

Kundalini shy away from meeting her beloved Shiva like a woman filled with shame, and being unmarried for innumerable ages and births, wanders like crazy in her chaotic pursuit

Friends, in the previous post, I was referring to Shiva Purana to tell that Parvati was shying back while meeting Shiva, but was also smiling with joy. Actually the same happens with Kundalini or the living entity. As Kundalini begins to unite with Shiva, she withdraws in panic and shyness. Although she enjoys it too much, and later she regrets why she backed out. This is the momentary awakening of Kundalini possibly that happened to me, by the grace of Shiva and by the grace of Guru. Now I don’t even remember that experience. So it seems to me that something had happened and I was completely open at that time. It is quite possible that this type of Kundalini story has been written in the form of this Shiva story or Shiva Katha. Even if it is not written, it does not matter, because as happens in the gross world, so happens in the subtle world also. No difference. “Yatpinde Tatbrahmande” in Sanskrit. When Shiva consumed Kamadeva, he himself disappeared. This made Parvati extremely distraught with separation. All the time she was lost in the remembrance of Shiva. She could not find any joy anywhere. Her life had become dull. Seeing her condition, Parvatraj or Mountain king Himachal also became sad. He lovingly consoled his daughter Parvati by placing her on his lap. One day Narada Muni came to meet Parvati and explained to Parvati that she had not destroyed her ego, that is why Shiva disappeared. Then told her that Shiva wants to destroy her ego for her good, that is why he had turned away from her. Narada asked Parvati to do penance to end her ego. When Parvati asked for a mantra from Narada for penance, Narada gave her the Shiva Panchakshara mantra. It is “Om Namah Shivaya” a famous mantra.

Revelation of the above allegorical or metaphoric story

This phenomenon is visible in many love affairs. Once there is a mental sexual relationship, then there is an immense attraction towards each other. The man constantly tests his girlfriend. He wants to see her crazy in his love. He wants to see her completely loyal and devoted to him. Many restrained men even want the woman to propose him herself and even bring her doli (bride’s chariot) of her marriage to his house on her own. This is not a joke, it is a psychological reality. It is inspired by Kundalini. If this is not the case, they do not even refrain from abandoning the woman. A highly spiritual man like Shiva, even after coming very close to the woman, restrains himself and saves himself from wrongdoing. They do not even talk to the woman and take their own separate path in life. It is like the disappearance of Shiva. Due to this, the woman suffers like a fish without water in the memory of the lover. The same happened with Parvati too. The man also settles her memory in his mind and gets engaged in his work. It is just like Shiva going into a meditative state. Most of the men already appear devoid of ego like Shiva. In most of the cases, only the woman has the ego of form, quality and property. I’m not showing gender discrimination here. I’m only showing the natural truth. Exceptions are everywhere, somewhere more, somewhere less. For this reason the man goes away from her, because where is the union of fire and water. Later on, when the ego of a woman is destroyed by the blows of worldliness, then she meets that loving man again by chance. However, most of the women have settled their own separate household. Unlike Parvati waiting for Shiva, it is rare that she keeps on waiting for her lover throughout her life. Still, a woman receives emotional benefits from her true lover man as a sister, friend, etc., or through any humane relationship. The mixed mental power of both of lovers is automatically passed on to their children, either they marry or not. This is the cosmic union of Shiva-Parvati, and the birth of Lord Kartikeya in the form of psychic power.

Sahasrar is the place where the Ganges descends in the Himalayas

Parvati meditates at the same place where she had a courtship with Shiva. That place is the Sahasrara Chakra itself. That’s the place of Kundalini awakening. The verse “Ganga of love” is so popular. In fact, the energy that ascends through the sushumna in the back with love is the Ganges of love. Kundalini mounted on the Sahasrara Chakra, and began to experience the bliss of Advaita. It has been written in such a way that Parvati started doing penance in Sahasrar. Tapas means meditation of Kundalini in Sahasrar. This is also the meditation of Shiva, because in Sahasrar Shiva definitely comes to meet Kundalini later or sooner, which means Kundalini awakening definitely takes later or sooner. Tapas done for kundalini meditation is grossly called as tapas done for meditation of Shiva, because ultimately Kundalini is leading to Shiva only. This again proves the theme of this blog that Kundalini meditation is everything or one and all. penance is done only for meditation. Therefore, tapas can also be called dhyana yoga or kundalini yoga. If tapas or austerity does not lead to meditation, then it is not austerity, it is just a show. Her father Himachal and mother Maneka reach there with their sons and famous mountains to persuade their daughter and stop her from penance. They are saddened by her suffering. They tell her that the recluse Shiva, who consumed Kamadeva, will not come to meet her. Anyway, God doesn’t care about anyone. He is complete in himself. He enjoys himself. It is not an easy task to control such a supreme master. But stubborn devotees like Parvati convince him. Parvati was fully aware of the power of devotion, so she does not believe and keeps on doing penance. Actually the brain is the king Himachal. Such chemicals come out of it, which distract away from penance. This is what Himachal explains to Parvati the wrathful aftermaths of doing penance. It wants to keep the soul entangled in the external world by diverting the attention from the Kundalini or say Shiva. Various mountain peaks are walnut-like bulges of the brain, which control different parts of the body. All these submountains are inside Himachal. The mind or brain remains in fear of losing its power. With the heat of the fire of her penance, the whole universe starts burning. Disturbed by this, all the gods and mountains, taking Brahma along with them, go to her to persuade her and stop her from penance. Actually this body is the whole universe. There is a sumeru mountain in it. It is the abode of all the gods. This body will definitely be badly afflicted by the austerity. It’s natural for brain to stop this all. Brahma lives on Mount Sumeru. Mount Sumeru is called the brain itself. Just as the universe develops from Brahma, so does the body develop from the brain out of its thinking power. Although all the deities reside in the brain, but the most arrogant and powerful deity of the mind is called Brahma that’s called primarily living there. All the demigods pervade the whole body along with the brain, but Brahma resides only in the brain. That is why the abode of Brahma is said to be in Sumeru. Therefore, due to austerity, these physical deities and innumerable living cell-shaped creatures living in this body-like universe are disturbed by being hungry and thirsty. In fact, along with the Kundalini, the prana of the body also goes to Sahasrara. Due to this the body becomes powerless like crippled or like helpless or like dependent. It is natural that the body will then become physically backward. It’s all inside this body-universe or subtle universe. Nothing happens in the outer gross universe. If the external gross creatures and gods had suffered, no one would have survived till today, because lakhs of people do penance every day in the form of meditation. Many yogis do severe penance even in the forests and mountains.

राम से बड़ा राम का नाम~भक्तिगीत कविता

जग में सुंदर हैं सब काम
पर मिल जाए अब आ~राम।
बोलो राम राम राम
राम से बड़ा राम का नाम।१।
दीपावली मनाएं हम
खुशियां खूब लुटाएं हम।
आ~राम आ~राम रट-रट के
काम को ब्रेक लगाएं हम।२।
मानवता को जगाएँ हम
दीप से दीप जलाएँ हम।-2
प्रेम की गंगा बहाएं हम-2
नितदिन सुबहो शाम।३।
बोलो राम राम राम
राम से बड़ा राम का नाम।-2
जग में------
वैर-विरोध को छोड़ें हम
मन को भीतर मोड़ें हम।
ज्ञान के धागे जोड़ें हम
बंधन बेड़ी तोड़ें हम।४।
दिल से राम न बोलें हम
माल पराया तोलें हम।-2
प्यारे राम को जपने का-2
ऐसा हो न काम।५।
बोलो राम राम राम
राम से बड़ा राम का नाम।-2
जग में------
मेहनत खूब करेंगे हम
रंगत खूब भरेंगे हम।
मन को राम ही देकर के
तन से काम करेंगे हम।६।
अच्छे काम करेंगे हम
अहम-भ्रम न भरेंगे हम।-2
बगल में शूरी रखकर के-2
मुँह में न हो राम।७।
बोलो राम राम राम
राम से बड़ा राम का नाम।-2
जग में------
भाईचारा बाँटें हम
शिष्टाचार ही छांटें हम।
रूढ़ि बंदिश काटें हम
अंध-विचार को पाटें हम।८।
धर्म विभेद करें न हम
एक अभेद ही भीतर हम।-2
कोई शिवजी कहे तो कोई-2
दुर्गा कृष्ण या राम।९।
बोलो राम राम राम
राम से बड़ा राम का नाम।-2
जग में------
धुन प्रकार~ जग में सुंदर हैं दो नाम, चाहे कृष्ण कहो या राम [भजनसम्राट अनुप जलोटा गीत]
साभार~भीष्म🙏@bhishmsharma95
राम से बड़ा राम का नाम

कुंडलिनी रहस्य पुरुष व स्त्री के बीच के शाश्वत प्रेम संबंध के रूप में ही उजागर होता है

सभी मित्रों को आने वाले दीपावली पर्व की शुभकामनाएं

शिवपार्वती विवाह, दुनिया का महानतम रहस्य

मित्रो, एक अन्य अर्थ भी है शिव पार्वती विवाह का। पार्वती प्रकृति है, जो मन के विचारों के रूप में है। वह परब्रह्म शिव को बांध देती है। यही शिव पार्वती से कहते हैं कि पार्वती, मैं सदा स्वतंत्र हूँ, पर तुमने मुझे परतंत्र बना दिया है, क्योंकि सबकुछ करने वाली महामाया प्रकृति तुम ही हो। पार्वती ने घोर तपस्या की, मतलब प्रकृति ने करोड़ों वर्षों तक जीवविकास किया। तब वह इस काबिल हुई कि परमात्मा को जीवात्मा बना सकी। इससे जीव की उत्पत्ति हुई। पार्वती शिव से कहती है कि वह उसके पिता हिमालय से उसका हाथ मांगे। इसका मतलब है कि प्रकृति नहीं चाहती कि हर जगह जीवात्मा की उत्पत्ति होए। अगर ऐसा होता तो पत्थर, मिट्टी, पानी, कीटाणु आदि में भी जीवात्मा होती और उन्हें भी दुःख दर्द हुआ करता, इससे सृष्टि में अव्यवस्था फैलती। इसलिए प्रकृति चाहती है कि जब जीव का शरीर अच्छी तरह से विकसित हो जाए, तब उसीमें जीवात्मा की उत्पत्ति होए। इसी विकसित शरीर को ही पर्वतराज हिमालय कहा गया है। पार्वती पहले हिमालय का निर्माण करती है, फिर उसकी पुत्री के रूप में पैदा होकर उसी पर रहने लगती है। मतलब कि प्रकृति पहले शरीर का निर्माण करती है, फिर उसीसे पैदा जैसी होकर उसीके अंदर बस जाती है। यह ऐसे ही है, जैसे आदमी पहले अपने लिए घर बनाता है, फिर उसके अंदर खुद रहने लगता है। फिर शिव कहते हैं कि वे निर्विकार और निरीह होकर भी भक्तों के लिए शरीर धारण करते हैं। वास्तव में ये दृश्य जगत शिव का ही शरीर है। इसी के पीछे भागकर दरअसल आदमी शिव के पीछे ही भागता है, मतलब उसीकी भक्ति करता है। पर आदमी को ऐसा नहीं लगता। कुंडलिनी भी परब्रह्म शिव का स्थूल रूप ही है, जिसके ध्यान से शिव का ही ध्यान होता है। सीधे रूप में तो परब्रह्म शिव को कोई नहीं जान-पहचान सकता।

वामपंथी तंत्र के पुरोधा भगवान शिव

शिवपुराण में शिव को अभक्ष्यभक्षी और भूतबलिप्रेमी कहा है। मतलब साफ है। यह पँचमकारी वाममार्गियों की इस मान्यता की पुष्टि करता है कि शिव माँस, मदिरा, भांग आदि का सेवन करते हैं, और मंदिरों में देवताओं को दी जाने वाली पशुबलि से प्रसन्न होते हैं। खैर, सच्चाई तो वे ही जानें। मैं तो संभावना को ही अभिव्यक्त कर रहा हूँ। वास्तव में भगवान ही सबको बचाने वाले हैं, और वही मारने वाले भी हैं। पर मारने वाले हमें भ्रम से ही प्रतीत होते हैं। उनके द्वारा मारने में भी उनके द्वारा बचाना ही छिपा होता है। हम पूरी तरह से भगवान का गुणगान तो कर सकते हैं, पर पूरी तरह उनकी नकल नहीँ कर सकते। ऐसा इसलिए है क्योंकि भगवान कर्म और फल से प्रभावित नहीं होते, पर आदमी को बुरे कर्म का बुरा फल भोगना ही पड़ता है। हो सकता है कि इस्लाम की प्रारंभिक मान्यता भी यही हो, पर वह कालांतर में अतिवादी होकर अन्य धर्मों और संप्रदायों का दुश्मन बन गया हो। यहाँ तक कि एक मुस्लिम मौलवी कासिम ने भी भगवान शिव को इस्लाम के पहले दूत के रूप में संदर्भित किया है। इससे हाल की ही घटना याद आ रही है। सूत्रों के अनुसार, इस क्रिकेट विश्वकप में एक पाकिस्तानी खिलाड़ी बीच मैदान में सबके सामने नीचे बैठकर नमाज पढ़ने लग गया। पाकिस्तान को मैच जीतने से ज्यादा खुशी धर्मप्रचार से मिली।

कुंडलिनी ही एक सच्चे जीवरक्षक के रूप में

यह कहा जाता है कि विभिन्न जीवों में कुंडलिनी विभिन्न चक्रों पर रहती है। विकसित जीवों में यह ऊपर वाले चक्रों में रहती है, जबकि अविकसित जीवों में नीचे वाले चक्रों पर। मैंने इसका वर्णन एक पुरानी पोस्ट में भी किया है। इसका यह मतलब नहीं है कि सभी जीव कुंडलिनी योगी होते हैं और कुंडलिनी ध्यान करते हैं। इसका मतलब यह है कि जब हमारी चेतना का स्तर नीचा होता है, तब यदि अद्वैत का अदृश्य अवचेतन मन से ही सही, हल्का सा ध्यान या ख्याल किया जाए, तब कुंडलिनी आनंदमय शांति पैदा करती हुई नीचे वाले चक्रों पर आ जाती है। अदृश्य ध्यान का हल्का ख्याल मैं इसलिए कह रहा हूँ क्योंकि चेतनता की न्यूनावस्था में मस्तिष्क में ध्यान करने लायक़ ऊर्जा ही कहाँ होती है। अचेतनता के अंधकार के समय इस अचिंत्य ध्यान भावना से कुंडलिनी ज्यादातर नाभि चक्र पर अनुभव में आती है, और यदि चेतना का स्तर इससे भी अधिक गिरा हुआ हो, तो स्वाधिष्ठान चक्र पर आ जाती है। हालांकि कुछ क्षणों में ही कुंडलिनी मस्तिष्क के चक्रों में आ जाती है, क्योंकि कुंडलिनी का स्वभाव ही ऊपर उठना है। ऐसा करते हुए वह मूलाधार से ऊर्जा भी ऊपर ले आती है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि निम्न चेतनता की अवस्था में मस्तिष्क में पर्याप्त ऊर्जा का स्तर नहीं होता, जो कुंडलिनी को ऊपर वाले चक्रों में स्थापित कर सके। मालूम पड़ता है कि कुंडलिनी का निचले चक्रों पर आना मृत्यु के समय सहायक होता है। मृत्यु के समय चेतनता बहुत निम्न स्तर पर होती है। उससे मन में अंधेरा सा छाया रहता है। उस समय अद्वैत की सूक्ष्म भावना से कुंडलिनी निचले चक्रों पर आकर अच्छे मित्र की तरह साथ निभाते हुए आनंदमयी और शांत चेतना प्रदान करती है। वह मृत्यु जनित सभी दुखों और कष्टों को हरते हुए आदमी को मुक्ति प्रदान करती है।

Kundalini mystery is revealed only in the form of eternal love relationship between man and woman

Happy Diwali to all my friends

Shiva-Parvati Marriage, World’s biggest Mystery ever

Friends, there is also another meaning of Shiva- Parvati marriage. Parvati is nature, which is in the form of a thought of the mind. She binds the Parabrahma God. Shiva tells Parvati that he is independent always but she has bound him and made dependent, because she is Goddess nature doing everything. Parvati did severe penance, which means that nature has developed life for millions of years. Then she was able to make omniscient God as a tiny soul. This gave rise to the existence of life. Parvati tells Shiva to ask her father Himalaya for her hand. This means that nature does not want the soul to be born everywhere. If this were the case, then there would be souls in stone, soil, water, germs etc. Therefore nature wants that when the body of the living entity is well developed, then the soul should be born in it. This developed body has been called the Himalaya, the mountain king. Parvati first creates the Himalaya, then she takes birth as his daughter and lives there. Meaning that nature first creates the body, then it itself is born from it, and settles inside it. It is as if a man first builds a house for himself, then himself starts living in it. Then Shiva says that even though he is formless and desireless, he takes on a body for the devotees. In fact, this visible world is the body of Shiva. Running after this, a man actually runs after Shiva, that means he worships him. But the man does not think so. Kundalini is also the gross form of Parabrahma Shiva, through whose meditation only Shiva is meditated. In a direct form, no one can know or recognize Parabrahma Shiva.

Lord Shiva, the master of Leftist Tantra

In the Shiva Purana, Shiva is called a weird eater (eating non eatables) and a material sacrificer (bhootabalipriya). Meaning is clear. This confirms the belief of the Panchamkari Vammargis or leftists that Shiva consumes meat, liquor, cannabis, etc., and is pleased with the animal sacrifices offered to the deities in temples. Well, only they know the truth. I am only expressing possibility. In fact, God is the one who saves everyone, and he is also the one who kills. But he as killer seems to us only through illusion. Even in killing by him, saving by him is hidden. We can praise God completely, but we cannot imitate Him completely. This is because God is not affected by karma and fruit, but man has to suffer the bad consequences of bad karma. This may have been the initial belief of Islam as well, but over time it has become an extremist and an enemy of other religions and sects. Even Quasim, a muslim cleric has also referred to Lord Shiva as the first messenger of Islam. This reminds me of a recent incident. According to sources, in this Cricket World Cup, a Pakistani player started offering Namaz sitting down in front of everyone in the middle ground. Pakistan got more happiness from preaching than winning the match.

Kundalini as a true life protector

It is said that Kundalini resides on different chakras in different living beings. In developed organisms it resides in the upper chakras, while in undeveloped organisms it is in the lower chakras. I have also described this in an old post. This does not mean that all living beings are Kundalini yogis and do Kundalini meditation. This means that when our level of consciousness is low, then if we do a little meditation in the form of meditation on Advaita from the invisible subconscious mind itself, then the Kundalini descends on the lower chakras creating blissful peace. I am calling this as light thought of invisible meditation because in the low state of consciousness, where is the energy to meditate in the brain. During the darkness of the unconscious, with this inconceivable meditative feeling, the Kundalini mostly comes to experience at the navel chakra, and if the level of consciousness drops even further, then it comes to the Swadhisthana chakra. However, within a few moments, Kundalini ascends to the chakras of the brain, because it is the nature of Kundalini to rise. In doing so, she also brings the energy up from the base chakra. This is because in a state of low consciousness, there is not enough energy level in the brain to place the Kundalini in the upper chakras. It seems that the arrival of Kundalini on the lower chakras is helpful at the time of death. At the time of death consciousness is at a very low level. A dark shadow remains in one’s mind. At that time, Kundalini by the subtle spirit of Advaita comes to the lower chakras and acts like a good friend and gives a blissful and calm consciousness. She liberates man, defeating all the sorrows and sufferings caused by death.

कुंडलिनी योग हिंदु धर्म रूपी पेड़ पर उगने वाला मीठा फल है, और फल तभी तक है, जब तक पेड़ है

दोस्तों, यह पोस्ट शांति के लिए और अल्पसंख्यकों की सुरक्षा के लिए समर्पित है। क्योंकि कुंडलिनी योग विशेषरूप से हिंदु धर्म से जुड़ा हुआ है, इसीलिए इसको कतई भी अनदेखा नहीँ किया जा सकता। मैं वैसा बनावटी और नकली योगी नहीँ हूँ कि बाहर से योग-योग करता फिरूँ और योग के मूलस्थान हिंदूवाद पर हो रहे अत्याचार को अनदेखा करता रहूँ। अभी हाल ही में इस्लामिक आतंकियों ने कश्मीर में एक स्कूल में घुसकर बाकायदा पहचान पत्र देखकर कुछ हिंदुओं-सिखों को मार दिया, और मुस्लिम कर्मचारियों को घर जाकर नमाज पढ़ने को कहा। इसके साथ ही, बांग्लादेश में मुस्लिमों की भीड़ द्वारा हिंदुओं और उनके धर्मस्थलों के विरुद्ध व्यापक हिंसा हुई। उनके सैकड़ों घर जलाए गए। उन्हें बेघर कर दिया गया। कई हिंदुओं को जान से मार दिया गया। जेहादी भीड़ मौत का तांडव लेकर उनके सिर पर नाचती रही। सभी हिंदु डर के साए में जीने को मजबूर हैं। मौत से भयानक तो मौत का डर होता है। यह असली मौत से पहले ही जिंदगी को खत्म कर देता है। इन कट्टरपंथियों के दोगलेपन की भी कोई हद नहीँ है। हिंदुओं के सिर पर तलवार लेके खड़े हैं, और उन्हीं को बोल रहे हैं कि शांति बनाए रखो। भई जब मर गए तो कैसी शान्ति। हिंसा के विरुद्ध कार्यवाही करने के बजाय हिंसा को जस्टिफाई किया जा रहा है। कहा जा रहा है कि कुरान का अपमान हुआ, इस्लाम का अपमान हुआ, पता नहीँ क्या-2। वह भी सब झूठ और साजिश के तहत। फेसबुक पर झूठी पोस्ट वायरल की जा रही है। पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां चुपचाप मूकदर्शक बनी हुई हैं। उनके सामने भी हिंसा हो रही है। धार्मिक हिंसा के विरुद्ध सख्त अंतरराष्ट्रीय कानून बनाए जाने की सख्त जरूरत है। दुनियादारी मानवीय नियम-कानूनों से चलनी चाहिए। किसी भी धर्म में कट्टरवाद बर्दाश्त नहीं होना चाहिये। सभी धर्म एक-दूसरे की ओर उंगली दिखाकर अपने कट्टरवाद को उचित ठहराते हुए उसे जस्टिफाई करते रहते हैं। यह रुकना चाहिए। कट्टरवाद के खिलाफ खुल कर बोलना चाहिए। मैं जो आज आध्यात्मिक अनुभवों के शिखर के करीब पहुंचा हूँ, वह कट्टरपंथ के खिलाफ बोलते हुए और उन्मुक्त जीवन जीते हुए ही पहुंचा हूँ। कई बार तो लगता है कि पश्चिमी देशों की हथियार निर्माता लॉबी के हावी होने से ही इन हिंसाओं पर इतनी अंतरराष्ट्रीय चुप्पी बनी रहती है। इस्कॉन मंदिर को गम्भीर रूप से क्षतिग्रस्त किया गया, भगवान की मूर्तियां तोड़ी गईं, और कुछ इस्कॉन अनुयायियों की बेरहमी से हत्या की गई। सबको पता है कि यह सब पाकिस्तान ही करवा रहा है। इधर दक्षिण एशिया में बहुत बड़ी साजिश के तहत हिंदुओं का सफाया हो रहा है, उधर पूरा अंतरराष्ट्रीय समुदाय चुप, संयुक्त राष्ट्र संघ चुप, मानवाधिकार संस्थाएँ चुप। क्या हिंदुओं का मानवाधिकार नहीँ होता? क्या हिंदु जानवर हैँ? फिर यूएनओ की पीस कीपिंग फोर्स कब के लिए है। हिंदुओं के विरुद्ध यह साजिश कई सदियों से है, इसीलिए तो पाकिस्तान और बांग्लादेश में हिंदुओं की जनसँख्या कई गुणा कम हो गई है, और आज विलुप्ति की कगार पर है, पर मुसलमानों की जनसंख्या कई गुना बढ़ी है। अफगानिस्तान और म्यांमार में भी हिंदुओं के खिलाफ ऐसे साम्प्रदायिक हमले होते ही रहते हैं। यहाँ तक कि भारत जैसे हिन्दुबहुल राष्ट्र में भी अनेक स्थानों पर हिंदु सुरक्षित नहीं हैं, विशेषकर जिन क्षेत्रों में हिन्दु अल्पसंख्यक हैं। आप खुद ही कल्पना कर सकते हैं कि जब भारत जैसे हिन्दुबहुल देश के अंदर और उसके पड़ोसी देशों में भी हिंदु सुरक्षित नहीं हैं, तो 50 से ज्यादा इस्लामिक देशों में हिंदुओं की कितनी ज्यादा दुर्दशा होती होगी। पहले मीडिया इतना मजबूत नहीं था, इसलिए दूरपार की दुनिया ऐसी साम्प्रदायिक घटनाओँ से अनभिज्ञ रहती थी। पर आज तो अगर कोई छींकता भी है, तो भी ऑनलाइन सोशल मीडिया में आ जाता है। इसलिए आज तो जानबूझकर दुनिया चुप है। पहले संयुक्त राष्ट्र संघ जैसी संस्थाएँ नहीं होती थीं। पर आज भी ये संस्थाएँ न होने की तरह ही लग रही हैं, क्योंकि ये अल्पसंख्यकों को कोई सुरक्षा नहीँ दे पा रही हैं। वैसा बोस भी क्या, जो अपने मातहतों को काबू में न रख सके। मुझे तो यह दिखावे का यूएनओ लगता है। उसके पास शक्ति तो कुछ भी नहीँ दिखती। क्योँ वह नियम नहीं बनाता कि कोई देश धर्म के आधार पर नहीँ बन सकता। आज के उदारवादी युग में धर्म के नाम पर राष्ट्र का क्या औचित्य है। धार्मिक राष्ट्र की बात करना ही अल्पसंख्यक के ऊपर अत्याचार है, लागू करना तो दूर की बात है। जब एक विशेष धार्मिक राष्ट्र का मतलब ही अन्य धर्मों पर अत्याचार है, तो यूएनओ इसकी इजाजत कैसे दे देता है। यूएनओ को चाशनी में डूबा हुआ खंजर क्यों नहीं दिखाई देता। प्राचीन भारत के बंटवारे के समय आधा हिस्सा हिंदुओं को दिया गया, और आधा मुसलमानों को। पर वस्तुतः हिंदुओं को तो कोई हिस्सा भी नहीं मिला। दोनों हिस्से मुसलमानों के हो गए लगते हैं। आज जिसे भारत कहते हैं, वह भी दरअसल हिंदुओं का नहीं है। दुनिया को हिन्दुओं का दिखता है, पर है नहीँ। यह एक बहुत बड़ा छलावा है, जिसे दुनिया को समझना चाहिए। भारत में एक विशेष धर्म को अल्पसंख्यक के नाम से बहुत से विशेषाधिकार प्राप्त हैं, जिसका ये खुल कर दुरुपयोग करते हैं, जिसकी वजह से आज भारत की अखंडता और संप्रभुता को खतरा पैदा हो गया लगता है। पूरी दुनिया में योग का गुणगान गाया जाता है, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है, पर जिस धर्म से योग निकला है, उसे खत्म होने के लिए छोड़ दिया गया है। बाहर-बाहर से योग का दिखावा करते हैं। उन्हें यह नहीं मालूम कि यदि हिंदु धर्म नष्ट हो गया, तो योग भी नहीं बच पाएगा, क्योंकि मूलरूप में असली योग हिंदु धर्म में ही है। पतंजलि योगसूत्रों पर जगदप्रसिद्ध और गहराई से भरी हुई पुस्तक लिखने वाले एडविन एफ. ब्रयांट लिखते हैं कि हिंदू धर्म, विशेषकर इसके ग्रँथ (मुख्यतया पुराण) ही योग का असली आधारभूत ढांचा है, जैसे अस्थिपंजर मानव शरीर का आधारभूत ढांचा होता है। योग तो उसमें ऐसे ही सतही है, जैसे मानवशरीर में चमड़ी। जैसे मानव को चमड़ी सुंदर और आकर्षक लगती है, वैसे ही योग भी। पर अस्थिपंजर के बिना चमड़ी का अस्तित्व ही नहीँ है। इसलिए योग को गहराई से समझने के लिए हिन्दु धर्म विशेषकर पुराणों को गहराई से समझना पड़ेगा। इसीलिए योग को बचाने के लिए हिन्दु धर्म और उसके ग्रन्थों का अध्ययन और उन्हें संरक्षित करने की जरूरत है। उनकी पुस्तक पढ़ कर लगता है कि उन्होंने कई वर्षों तक कड़ी मेहनत करके हिन्दु धर्म, विशेषकर पुराणों को गहराई से समझा है, उसे अपने जीवन में उतारा है। मैंने भी हिंदु धर्म का भी गहराई से अध्ययन किया है, और योग का भी, इसलिए मुझे पता है। कुछ धर्म तो हिंदु धर्म का विरोध करने के लिए ही बने हुए लगते हैं। हिंदु धर्म पूरी तरह से वैज्ञानिक है। असली धर्मनिरपेक्षता हिन्दु धर्म में ही समाहित है, क्योंकि इसमें दुनिया के सभी धर्म और आचार-विचार समाए हुए हैं। यहां तक कि एक मुस्लिम मौलवी और जमीयत उलेमा हिंद के नेता, मुफ्ती मोहम्मद इलियास कासमी ने भी भगवान शिव को इस्लाम के पहले दूत के रूप में संदर्भित किया है। ज्यादा बताने की जरूरत नहीं है। समझदारों को इशारा ही काफी होता है। जिन धर्मों को अपने बढ़ावे के लिए हिंसा, छल और जबरदस्ती की जरूरत पड़े, वे धर्म कैसे हैं, आप खुद ही सोच सकते हैं। मैंने इस वेबसाइट में हिंदु धर्म की वैज्ञानिकता को सिद्ध किया है। अगर किसी को विश्वास न हो तो वह इस वेबसाइट का अध्ययन कर ले। मैं यहाँ किसी धर्म का पक्ष नहीं ले रहा हूं, और न ही किसी धर्म की बुराई कर रहा हूँ, केवल वैज्ञानिक सत्य का बखान कर रहा हूं, अपनी आत्मा की आवाज बयाँ कर रहा हूँ, अपने कुंडलिनी जागरण के अनुभव की आवाज को बयाँ कर रहा हूँ, अपने आत्मज्ञान के अनुभव की आवाज को बयाँ कर रहा हूँ, अपने पूरे जीवन के आध्यात्मिक अनुभवों की आवाज को बयां कर रहा हूँ, अपने दिल की आवाज को बयां कर रहा हूँ। मैं तो कुछ भी नहीँ हूँ। एक आदमी क्या होता है, उसका तर्क क्या होता है, पर अनुभव को कोई झुठला नहीं सकता। प्रत्यक्ष अनुभव सबसे बड़ा प्रमाण होता है। आज इस्कॉन जैसे अंतरराष्ट्रीय हिन्दु संगठन की पीड़ा भी किसी को नहीं दिखाई दे रही है, जबकि वह पूरी दुनिया में फैला हुआ है। मैंने उनकी पीड़ा को दिल से अनुभव किया है, जिसे मैं लेखन के माध्यम से अभिव्यक्त कर रहा हूँ। यदि हिंदु धर्म को हानि पहुंचती है, तो प्रकृति को भी हानि पहुंचती है, धरती को भी हानि पहुंचती है। प्रकृति-पूजा और प्रकृति-सेवा का व्यापक अभियान हिंदु धर्म में ही निहित है। देख नहीँ रहे हो आप, दुनिया के देशों के बीच किस तरह से घातक हथियारों की होड़ लगी है, और प्रदूषण से किस तरह धरती को नष्ट किया जा रहा है। धरती को और उसके पर्यावरण को यदि कोई बचा सकता है, तो वह हिंदु धर्म ही है। भगवान करे कि विश्व समुदाय को सद्बुद्धि मिले।

Kundalini yoga is the sweet fruit that grows on a tree of Hinduism, and the fruit is there only as long as the tree is there

Friends, this post is dedicated to peace and protection of minorities. Since Kundalini Yoga is particularly associated with Hinduism, it cannot be ignored at all. I am not such a false and fake yogi that I should do yoga from outside and ignore the atrocities on Hinduism, the origin of yoga. More recently, Islamic terrorists entered a school in Kashmir and killed some Hindus and Sikhs after seeing their identity cards, and asked Muslim employees to go home and offer Namaz. Simultaneously, there was widespread violence against Hindus and their shrines by Muslim mobs in Bangladesh. Hundreds of their houses were burnt. They were made homeless. Many Hindus were killed. The jihadi crowd danced on their head carrying the orgy of death. All Hindus are forced to live under the shadow of fear. Terrible than death is the fear of death. It ends life before the real death. There is no limit to the hypocrisy of these fanatics. Standing with a sword on the head of the Hindus, and telling them to keep peace. What peace when you die. Instead of taking action against violence, violence is being justified. It is being said that the Quran was insulted, Islam was insulted, you can’t even think what and what. That all too under lies and conspiracy. Fake post is being made viral on Facebook. Police and other security agencies have remained silent spectators. Violence is happening in front of them too. There is a dire need to enact a strict international law against religious violence. The world should be governed by human rules and regulations. Fundamentalism should not be tolerated in any religion. All religions justify their fundamentalism by pointing fingers at each other. It should stop. One should speak openly against extremism. What I have come close to today’s pinnacle of spiritual experiences, that is mainly due to speaking out against fundamentalism and living a life free of it. At times, it seems that it is because of the dominance of the arms manufacturer lobby of Western countries that there is so much international silence on these violence. The ISKCON temple was severely damaged, idols of the deity were vandalized, and some ISKCON followers were brutally murdered. Everyone knows that Pakistan is conspiring all of this. Here in South Asia, Hindus are being wiped out under a huge conspiracy, on the other hand the entire international community is silent, the United Nations Organization is silent, human rights institutions are silent. Don’t Hindus have human rights? Are Hindus Animals? Then where is the Peace Keeping Force of UNO? This conspiracy against Hindus has been going on for many centuries, that is why the population of Hindus in Pakistan and Bangladesh has decreased manifold, and today is on the verge of extinction, but the population of Muslims has increased manifold. Such communal attacks against Hindus keep happening in Afghanistan and Myanmar also. Even in a Hindu-majority nation like India, Hindus are not safe in many places, especially in areas where Hindus are a minority. You can imagine yourself that when Hindus are not safe inside a Hindu-majority country like India and even in its neighboring countries, how much more plight of Hindus must be there in more than 50 Islamic countries. Earlier the media was not so strong, so the far-flung world was ignorant of such communal incidents. But today even if someone sneezes, it still comes online on social media. That is why today the world is deliberately silent. Earlier there were no organizations like the United Nations. But even today these institutions appear like non-existent, because they are not able to give any protection to the minorities. What a Bose who could not control his subordinates. I think this UNO for show only. It doesn’t seem to have any power. Why doesn’t it make rules that a country cannot be formed on the basis of religion. What is the rationale of nation based on religion in today’s liberal era. Talking about it is atrocity on the minority, let alone implementing it. When an specific religious state means atrocities on other religions, how does the UNO allow it? Why can’t the UNO see a dagger dipped in sugar syrup? At the time of partition of post-independence India, half was given to Hindus, and half to Muslims. But actually the Hindus did not get any share. Both parts appear belonging to the Muslims. What is called India today also does not actually belong to the Hindus. The world sees India for Hindus, but it is not. This is a huge hoax, which the world should understand. A single specific religion in India enjoys many privileges in the name of minority, which they openly misuse, due to which the integrity and sovereignty of India appears to have been threatened today. Yoga is sung all over the world, International Yoga Day is celebrated, but the religion from which yoga originated has been left to perish. People pretend to do yoga from outside. They do not know that if Hinduism is destroyed, then even Yoga will not survive, because the original Yoga is in Hinduism. Edwin F. Bryant, who wrote the world famous and in-depth book on Patanjali Yoga Sutras, he writes that Hinduism, mainly its texts as Puranas are the real basic structure of yoga, just as the skeleton is the basic structure of the human body. Yoga is as superficial in it as the skin in the human body. Just as humans find the skin beautiful and attractive, so too does yoga. But without the skeleton there is no existence of the skin. Therefore, to understand Yoga deeply, one has to understand Hinduism, mainly its Puranas deeply. That is why there is a need to study and preserve the Hindu religion and its scriptures to save yoga. From his writings, it appears that he has understood the Hindu religion mainly Puranas deeply after working hard for many years, and has brought it into his life. I have also studied Hinduism deeply, and also Yoga, so I know. Many religions appear to have been made only to oppose Hinduism. So you yourself can think that when Hinduism is completely scientific, then how will other religions be. The real secularism is contained in the Hindu religion, because in it all the religions and ethics of the world are included.  Even a Muslim cleric and leader of Jamiat Ulema Hind, Mufti Mohammad Ilyas Qasmi, has referred to Lord Shiva as the first messenger of Islam.  No need to tell much. A hint to the wise is enough. Religions which need violence, deceit and coercion for their promotion, how are those religions, you can think for yourself. I have taught the scientificity of Hinduism in this website. If anyone does not believe then he can study this website. I am not taking any religion side here, nor I’m opposing any religion, I am only proclaiming scientific truth, speaking the voice of my soul, speaking the voice of my experience of Kundalini awakening, speaking the voice of my experience of enlightenment. I am speaking the voice of the spiritual experiences of my whole life, speaking the voice of my heart. I am nothing. What is a man, what is his logic, but no one can deny the experience. Direct experience is the greatest proof. Today no one can see the suffering of international Hindu organization like ISKCON, while it is spread all over the world. I have deeply experienced their pain, which I am expressing through writing. If Hinduism is harmed, then nature is also harmed, the earth is also harmed. The widespread campaign of nature-worship and nature-service is rooted in Hinduism itself. Do you not see how deadly arms race is taking place between the countries of the world, and how the earth is being destroyed by pollution. If anyone can save the earth and its environment, it is Hinduism. May God bless the world community.

कब तक सत्य छिपाओगे~दशहरा विशेष कविता

कब तक सत्य छुपाओगे
कब तक प्रकाश दबाओगे।

खड़ा है रावण धर्म में
पड़ा है खंजर मर्म में।
पाप है अपने चरम में
मनुता डूबी शर्म में।
हिंसा का ढूंढोगे
कब तक बहाना।
जैसा करोगे
वैसा पाओगे।
कब तक सत्य छुपाओगे
कब तक प्रकाश दबाओगे।

पूजा पंडाल सज चुके
अपना धर्म भज चुके।
रावण धर्म के लोगों के
हिंसक कदम नहीँ रुके।
पुतले को जलाओगे
अपना मन बहलाओगे।
कब तक सत्य छुपाओगे
कब तक प्रकाश दबाओगे।

अगला वर्ष आएगा
यही बहारें लाएगा।
राज करेगा वीर बुजदिल
ये ही मंजर पाएगा।
मानवता को बुजदिली
कब तक तुम कह पाओगे।
कब तक सत्य छुपाओगे
कब तक प्रकाश दबाओगे।
साभार~भीष्म🙏@bhishmsharma95