सौंदर्य के आधार के रूप में कुंडलिनी

सुन्दरता क्या है

यह अक्सर कहा जाता है कि सुन्दरता किसी दूसरे में नहीं, अपितु अपने अन्दर होती है। ध्यान योग से यह बात बखूबी सिद्ध हो जाती है। सुन्दर वस्तु को इसलिए सुन्दर कहा जाता है क्योंकि वह हमारे मन में आनंद के साथ लम्बे समय तक दृढ़तापूर्वक बसने की सामर्थ्य रखती है। मन में वैसी आकर्षक व स्थायी छवि को ही कुण्डलिनी भी कहते हैं।

सुन्दर वस्तु के प्रति अनायास ध्यान

लम्बे समय तक मन में बैठी हुई वस्तु की तरफ ध्यान स्वयं ही लगा रहता है। इससे अनादिकाल से लेकर मन में दबे पड़े चित्र-विचित्र विचार व रंग-बिरंगी भावनाएं उमड़ती रहती हैं। उनके प्रति साक्षीभाव व अनासक्ति-भाव स्वयं ही विद्यमान रहता है, क्योंकि मन में बैठी हुई उपरोक्त वस्तु निरंतर अपनी ओर व्यक्ति का ध्यान खींचती रहती है। इससे वे भावनामय विचार क्षीण होते रहते हैं, जिसके फलस्वरूप व्यक्ति उत्तरोत्तर शून्यता की ओर बढ़ता जाता है। अंततः व्यक्ति पूर्ण शून्यता या आत्मज्ञान को प्राप्त कर लेता है।

सबसे अधिक सुन्दर वस्तु

लौकिक परिपेक्ष्य में एक सर्वगुणसंपन्न स्त्री को एक उसके योग्य व उसके रुचिकर पुरुष के लिए सर्वाधिक सुन्दर माना जाता है। ऐसा इसीलिए है क्योंकि वैसी स्त्री का चित्र वैसे पुरुष के मन में सर्वाधिक मजबूती से बस जाता है। दोनों के बीच में प्रतिदिन के संपर्क से वह चित्र मजबूती प्राप्त करता रहता है। अंततः वह इतना अधिक माजबूत व स्थायी बन जाता है कि वह एक योग-समाधि का रूप ले लेता है। यदि बीच में स्वस्थ आकर्षण में (सच्चे प्यार में) खलल पड़े, तो मानसिक चित्र कमजोर भी पड़ सकता है। ऐसा जरूरत से ज्यादा इंटरेक्शन, शारीरिक सम्बन्ध आदि से हो सकता है। लौकिक व्यवहार में यह नजर भी आता है कि विवाह के बाद परस्पर आकर्षण कम हो जाता है। यदि अनुकूल परिस्थितियाँ मिलती रहें, तो ऐसे यिन-यांग आकर्षण को समाधि व आत्मज्ञान के स्तर तक पहुँचाने के लिए २ साल काफी हैं। ऐसे ही बहुत सारे मामलों में हैरान कर देने वाली अनुकूल परिस्थितियों को देखकर ईश्वर पर व अच्छे कर्मों पर बरबस ही विश्वास हो जाता है।

सुन्दरता की प्राप्ति सांसारिक वस्तुओं पर नहीं, अपितु अच्छे कर्मों व ईश्वर-कृपा पर निर्भर

कई लोगों के पिछले कर्म अच्छे नहीं होते, और उन पर  ईश्वर की कृपा भी नहीं होती। ऐसे लोगों को ऐसा मजबूत यिन-यांग आकर्षण उपलब्ध ही नहीं होता। कई लोगों को यदि उपलब्ध हो भी जाता है, तो भी अनुकूल परिस्थितियाँ न मिलने के कारण वह लम्बे समय तक स्थिर नहीं रह पाता। ऐसे में समाधि नहीं लग पाती। बहुत से लोग वर्तमान में बहुत अच्छे कर्म कर रहे होते हैं। वे सदाचारी होते हैं। वे बड़ों-बूढ़ों को व गुरुओं को प्रसन्न रखते हैं, एवं उनकी आज्ञा का पालन करते हैं। वे उनके सामने नतमस्तक बने रहते हैं। वे सभी कठिनाईयों व दुर्व्यवहारों को प्रसन्नता के साथ सहते हैं। इससे उनके मन में अपने गुरुओं, वृद्धों व परिवारजनों की छवियाँ बस जाती हैं। उनमें से कोई अनुकूल छवि उनकी कुण्डलिनी बन जाती है। कई बार अप्रत्यक्ष रूप से कुण्डलिनी को पुष्ट करने वाला यिन-यांग आकर्षण भी कई किस्मत वालों को प्राप्त हो जाता है।

अवसरों से रहित लोगों के लिए कुण्डलिनी-योग एक बहुत बड़ी राहत

जिन अधिकाँश व बदकिस्मत लोगों को प्राकृतिक रूप से भरपूर ध्यान का अवसर नहीं मिलता, उन्हीं के लिए कुण्डलिनी योग बनाया गया है, मुख्य रूप से। कई हतोत्साहित व निराशावादी लोग इसे “रेत में से तेल निकालने” की संज्ञा भी देते हैं। यद्यपि यह अब सच्चाई है कि रेत में भी तेल (पैट्रोल) होता है। इसमें उपयुक्त समय पर तंत्र के प्रणय-योग के सम्मिलन से यह बहुत आसान, व्यावहारिक व कारगर बन जाता है।

बनावटी प्यार

किसी विशेष वस्तु से प्रतिदिन  के लौकिक प्यार की कमी को मेडीटेशन से पूरा करना भी एक जादुई कारीगरी ही है। इसे हम “प्रेम का कृत्रिम निर्माण (synthesis of love)” भी कह सकते हैं। योग एक ऐसी फैक्टरी है, जो प्रेम का कृत्रिम उत्पादन करती है। यह कारीगरी मुझे बचपन से लेकर प्रभावित करती आई है। इससे लौकिक प्यार की तरह पतन की भी सम्भावना नहीं होती, क्योंकि वस्तु से सारा इंटरेक्शन मन में ही तो होता है। अति तो इन्द्रियों से ही होती है हमेशा।

सुन्दरता सापेक्ष व आभासिक होती है

यदि सुन्दरता निरपेक्ष होती, तो एक सुन्दर स्त्री सभी प्रकार के लोगों को एकसमान सुन्दर लगा करती, और हिंसक जानवर भी उसके पीछे लट्टू हो जाया करते। इसी तरह, यदि सुन्दरता भौतिक रूप-आकार पर निर्भर होती, तब योग से प्रवृद्ध की गई वृद्ध गुरु व काली माता (बाहरी तौर पर कुरूप व डरावनी) के रूप की कुण्डलिनी सबसे अधिक सुन्दर न लगा करती, और वह योगी के मन में सबसे ज्यादा मजबूती से न बस जाया करती।

Please click on this link to view this post in English (Kundalini as the basis of beauty)

द्वैत और अद्वैत दोनों एक-दूसरे के पूरक के रूप में

द्वैत क्या है?

दुनिया की विविधताओं को सत्य समझ लेना ही द्वैत है। दुनिया में विविधताएं तो हमेशा से हैं, और सदैव रहेंगी भी, परन्तु वे सत्य नहीं हैं। दुनिया में जीने के लिए विविधताओं का सहारा तो लेना ही पड़ता है। फिर भी उनके प्रति आसक्ति नहीं होनी चाहिए।

अद्वैत क्या है?

उपरोक्तानुसार, दुनिया की विविधताओं के प्रति असत्य बुद्धि या अनासक्ति को ही अद्वैत कहते हैं। वास्तव में द्वैताद्वैत को ही संक्षिप्त रूप में द्वैत कहते हैं। अद्वैत अकेला नहीं रह सकता। यह एक खंडन-भाव है। अर्थात यह द्वैत का खंडन करता है। यह खंडन “द्वैत” से पहले लगने वाले “अ” अक्षर से होता है। जब द्वैत ही नहीं रहेगा, तब उसका खंडन कैसे किया जा सकता है? इसलिए जाहिर है कि द्वैत व अद्वैत दोनों साथ-२ रहते हैं। इसीलिए अद्वैत का असली नाम द्वैताद्वैत है।

एक ही व्यक्ति के द्वारा द्वैत व अद्वैत का एकसाथ पालन

ऐसा किया जा सकता है। यद्यपि ऐसा जीवनयापन विरले लोग ही ढंग से कर पाते हैं, क्योंकि इसके लिए बहुत अधिक शारीरिक व मानसिक बल की आवश्यकता पड़ती है। इससे लौकिक कार्यों की गुणवत्ता भी दुष्प्रभावित हो सकती है, यदि सतर्कता के साथ उचित ध्यान न दिया जाए।

द्वैताद्वैत को बनाए रखने के लिए श्रमविभाजन

ऐसा विकसित सभ्यताओं में होता है, व बुद्धिमान लोगों के द्वारा किया जाता हहै। वैदिक सभ्यता भी इसका एक अच्छा उदाहरण है। इसमें द्वैतमयी लौकिक कर्मों का  उत्तरदायित्व एक भिन्न श्रेणी के लोगों पर होता है, और अद्वैतमयी धार्मिक क्रियाकलापों  का उत्तरदायित्व एक भिन्न श्रेणी के लोगों पर। वैदिक संस्कृति की जाति-परम्परा  इसका एक अच्छा उदाहरण है। इसमें ब्राम्हण श्रेणी के लोग पौरोहित्य (धार्मिक कार्य) का कार्य करते हैं, और अन्य शेष तीन श्रेणियां विभिन्न लौकिक कार्य करती हैं।

द्वैताद्वैत में श्रम-विभाजन के लाभ

इससे व्यक्ति पर कम बोझ पड़ता है। उसे केवल एक ही प्रकार का भाव बना कर रखना पड़ता है। इससे परस्पर विरोधी भावों के बीच में टकराव पैदा नहीं होता। इसलिए कार्य की गुणवत्ता भी बढ़ जाती है। वैसे भी दुनिया में देखने में आता है कि जितना अधिक द्वैत होता है, कार्य उतना ही अच्छा होता है। अद्वैतवादी के अद्वैतभाव का लाभ द्वैतवादी को मिलता रहता है, और द्वैतवादी के द्वैतभाव का लाभ अद्वैतवादी को मिलता रहता है।  यह ऐसे ही होता है, जैसे एक लंगड़ा और एक अंधा एक-दूसरे की सहायता करते हैं। यद्यपि इसमें पूरी सफलता के लिए दोनों प्रकार के वर्गों के बीच में घनिष्ठ व प्रेमपूर्ण सम्बन्ध बने रहने चाहिए।

गुरु-शिष्य का परस्पर सम्ब्बंध भी ऐसा ही द्वैताद्वैत-सम्बन्ध है

प्रेमयोगी वज्र को भी इसी श्रमविभाजन का लाभ मिला था। उसके गुरू (वही वृद्धाध्यात्मिक पुरुष) एक सच्चे ब्राम्हण-पुरोहित थे। प्रेमयोगी वज्र स्वयं  एक अति  भौतिकवादी व्यक्ति तथा। दोनों के बीच में लम्बे समय तक नजदीकी व प्रेमपूर्ण  सम्बन्ध बने रहे। इससे प्रेमयोगी वज्र का द्वैत उसके गुरु को प्राप्त हो गया, और गुरु  का अद्वैत उसको प्राप्त हो गया। इससे दोनों का द्वैताद्वैत अनायास ही  सिद्ध हो गया, और दोनों मुक्त हो गए। इसके फलस्वरूप प्रेमयोगी वज्र को क्षणिक आत्मज्ञान के साथ क्षणिक कुण्डलिनीजागरण की उपलब्धि भी अनायास ही हो गई। साथ में, उसकी कुण्डलिनी तो उसके पूरे जीवन भर क्रियाशील बनी रही।

यही द्वैताद्वैत समभाव ही सर्वधर्म समभाव है

कोई धर्म द्वैतप्रधान होता है, तो कोई धर्म अद्वैतप्रधान होता है। इसीलिए दोनों प्रकार के धर्मों के बीच में मैत्रीपूर्ण सम्बन्ध बने रहने चाहिए। इससे दोनों एक-दूसरे को शक्ति प्रदान करते रहते हैं। इससे वास्तविक द्वैताद्वैत भाव पुष्ट होता है। विरोधी भावों के बीच में परस्पर समन्वय ही वैदिक संस्कृति की सफलता के पीछे एक प्रमुख कारण था। शरीरविज्ञान दर्शन में इसका विस्तार के साथ वर्णन है।

Please click on this link to view this post in English (Duality and non-duality as complementary to each other)

Duality and non-duality as complementary to each other

What is duality/dvaita?

Understanding the diversity of the world as true is duality. Diversity in the world is always there, and will remain forever, but this is not true. To live in the world, there is a need to resort to variations. Yet one should not have an attachment towards them.

What is non-duality/Advaita?

According to the aforementioned, detachment towards the diversity of the world is called Advaita. In this, diversity is welcome half heartedly, and is not considered as true. Indeed, Dvaitadvaita is called Dvaita in short form. Advaita cannot be living alone. This is a negation. That is, it denies duality. This rebuttal occurs from the letter “A” before “Dvaita.” When the duality is not there, then how can it be denied? Therefore, it is evident that both Dvaita and Advaita live together. That is why Dvaitadvaita is the real name of Advaita.

Dvaita and Advaita to be followed by the same person

This can be done. However, rare people are able to adopt this lifestyle, because it requires a lot of physical and mental strength. This can also affect the quality of the temporal work, especially if not given proper attention with caution.

Division of labour to Maintain Dvaitadvaita

It happens in developed civilizations, and is done by intelligent people. Vedic civilization is also a good example of it. In it, the liability of dualistic cosmic deeds is done to people of a different category, and responsibilities of subliminal religious activities are given to people of a different category. There is a good example in the form of the caste tradition of Vedic culture. In this, people of Brahmin class perform priesthood (religious work), and the other three categories perform various temporal works.

Benefits of division of labour in Dvaitadvaita

It produces a low burden on a person. He has to keep only one type of sentiment. This does not create conflicts between conflicting expressions or sentiments. Therefore, the quality of work also increases. Anyway, in the world it is seen that the more duality is, the better the work is. Advantages of the Dvaita of dualist are received by his accompanying non-dualist man, and the benefits of non-dualistic sentiment of priest are received by the dualist man accompanying him itself. It is like this, if a lame and a blind man help each other. Although there must be close and loving relationships between the two types of classes for full success with it.

The relationship between a disciple and his Guru is similar to Dvaitadvaita-relationship

Premyogi Vajra also got the benefit of this division of labour. His guru (the same old spiritual man) was a true Brahmin-priest. Premyogi Vajra himself was a very materialist. There was a close, loving, and Tantric relationship between the two for a long time. From this, Duality of Premyogi Vajra was got by his Guru, and he received the Advaita of his Guru. Due to this Dvaitadvaita was strengthened inside both of them unintended, and both became free. Because of this, the spontaneous achievement of transient KundaliniJagran by Premyogi vajra along with momentary enlightenment was there. This caused spiritual liberation of both of them itself. Together, Kundalini remained active throughout the life of Premyogi vajra.

This Dvaitadvaita coordination is the religious harmony

If one religion is dualistic, then another religion is non-dualistic. That is why there should be friendly relations between the two types of religions. This gives strength to each other. This proves the actual non-duality (dvaitadvait) of spirituality. The mutual co-ordination between opposing sentiments was the main reason behind the success of Vedic culture.

कृपया इस पोस्ट को हिंदी में पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें (द्वैत और अद्वैत दोनों एक-दूसरे के पूरक के रूप में)

Similarity between ancient Egyptian spiritual sexuality and Indian Tantra

What is Ankhing and how is it done?

In the Ankhing, by filling up a little less of full breath (90%) and holding it, the energy is lifted to the anahata chakra (fifth chakra according to it) of backbone, and from there it is turned backwards at an angle of 90 degrees in the open. it then goes up through the loop of ankh itself, reaching the eighth chakra (one hand length above head). That chakra is located at a 90-degree angle from the vertical bodyline. From there, energy gets down from the front part of the ankh-loop and re-establishes on the Anahata Chakra (front side). Then the rest of the remaining 10% of the breath is also filled in. leaving the breath slowly, it is meditated that the energy is revolving in that ankh channel. Then take deep breaths, until the relaxation is felt throughout the body. Then make your breath natural. Meditate in mind that this energy rises throughout the body, spreading all around, reinforcing all its cells, even spreading outside of it. Then completely relax, or sleep.

Psychological secrets of Ankhing’s line drawing and loop

The energy does not touch the body part above the heart in the ankhing process. It makes a loop all around the body, outside of it, and reaches the heart chakra again. That is why the line-drawing showing the path of energy in a straight line touching the spinal cord has been shown only from the sexual chakra (Muladhara) to the heart chakra, not above it. Above of it is the ankhing-loop connected. A straight line going back and forth on the heart chakra makes a cross. This design means that there is no need to lift the Kundalini going through the front component of the Mooladhar Chakra and the navel chakra, because they are in the flexible part, and due to the yoga locks/bandhas, they collapse inside and become one with the rear components of these chakras in the spinal cord. The energy of the chakras ahead of it gets itself behind the chakras. Therefore, there is a line going back and forth on the heart chakra, because the front chakra does not connect to the back chakra fully. It is also seen that the area of ​​chest is elaborate, less flexible and does not move too much in and out.

Scientific explanation of Ankhing

Energy comes out from the rear Anahata Chakra at the 90-degree angle due to the psychological pressure. Means, it is thought this way, and then only it happens. Even it climbs through the ankh (ankhing-loop) up to the eighth chakra due to same psychological pressure/will. In a way bypassing the in-between chakras, shakti/energy straightway reaches the eighth chakra. Even it comes downward with similar will-pressure. In this, the drawing of the ankhing corresponding to the texture of the body also helps in building up the pressure of mental contemplation.

Equality between the Ankhing and Sexual Kundalini yoga

In Kundalini Yoga, energy is called Kundalini. This is the mental picture of the master or God in most cases. In this yoga, the Kundalini is affirmed by sexual energy in various chakras, especially in the brain. The Kundalini, after attaining strength, continues to be experienced and so it purifies the mind and body for long period. The same happens in Ankhing. Although here energy is considered to be centered only in the heart area. For some time it also stays at the eighth chakra. In the in-between track and the loop, there is only a subtle movement of it. Actually, the most lovable thing is settled in the heart. This object is single and one. There is no love with two. The heart is the place of love. In this way, the so-called energy of Ankhing proved itself as a Kundalini. According to the belief in ancient Egypt, during sexual intercourse, the energy of sexual orgasm / ejaculation either falls down to underground, or is blurred in the form of various thoughts of the brain. In both cases, it is destroyed. However, if the brain is thinking about the sole kundalini, then sexual energy is not destroyed. That is because Kundalini’s meditation is done daily, not of other thoughts. Therefore, the sharpness of the Kundalini, which is made of sexual energy, persists for a long time. Because other thoughts are rarely born again, so their tremendous sharpness has almost collapsed. Together, sexual energy produces very small effect by dividing itself into all the thoughts, whereas in kundalini yoga, whole of the sexual energy is received by the sole Kundalini, which keeps it completely sharpened. Therefore, it is proved that the so-called energy of ancient Egypt is only the Kundalini, and Ankhing is not different from sexual Kundalini yoga. In a way, we can also call Kundalini Yoga as simple and scientific variation of the ankhing technique.

In ancient Tantra, reaching peak of orgasm is not entirely taboo, but it is forbidden not to have self control over it

As per Premyogi vajra, if the root lock and uddeyaan (flying) lock are kept firmly applied and for a long time at the time of the orgasm / ejaculation, then the entire sexual energy is attached to the brain-based kundalini. At that time, it seems that the sexual chakra and the brain-chakra have joined together, and the Kundalini is shining together on both. It also reduces the erosion of semen, while enjoyment is too much. If only flying lock is applied, then this positive effect is greatly reduced.

Sex, and specifically the orgasm, is more that just something that feels good and allows procreation. There are many other functions, such as the release of dysfunctional energy within the body, which can help to keep one from becoming diseased. There is the function that opens the higher chakras, and under the right conditions allows a person to begin the process of enlightenment. And further, if two people, lovers, practice sacred sex, the entire experience can lead them together into higher consciousness and into worlds beyond this plane——

Ancient Egyptian Sexual Ankhing 

The ancient egyptians believed that orgasm is more than just something that feels good and allows procreation…

This Ancient Egyptian Sex Technique May Be the Secret to Eternal Life

कृपया इस पोस्ट को हिंदी में पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें (प्राचीन मिस्र की आध्यात्मिक यौनता एवं भारतीय तंत्र के बीच में समानता)

भाई विनोद शर्मा जी द्वारा रचित व दिल को छूने वाली कुछ कविताएँ

ये काल का प्रहार है

 काल का प्रहार
आकाश अश्रु रो रहा
सृष्टि के पाप धो रहा

धरा मिलनकी इच्छासे
पर्वत भी धैर्य खो रहा

चारों दिशा अवरुद्ध है
जल धाराएँ क्रुद्ध हैं

नर कंकाल बह रहे
हकीकत बयान कर रहे

कुदरत की गहरी मार है
ये काल का प्रहार है।

रिश्तों में अपनापन नहीं
बच्चों में भोलापन नहीं

शीतल रुधिर शिराओं में
धीरज नहीं युवाओं में

वाणी मधु से रिक्त है
हरएक स्वार्थ सिक्त है

अविश्वास से भरा हुआ
हर शख्स है डरा हुआ

इन्सानियत की हार है
ये काल का प्रहार है।

दहक रही भीषण अग्न
झुलस रहा है बाग-वन

सूरज के रक्त नयन से
बरस रहे अंगार हैं

गुलों में वो महक नहीं
परिंदों की वो चहक नहीं

ठूंठ बन गए तरू
भूखंड हो गए मरू

आबोहवा बेज़ार है
ये काल का प्रहार है।

जागृति के नाम पर
विलुप्त शिष्टाचार है

सभ्यता ठगी खड़ी
सुषुप्त संस्कार है

श्रेष्ठता के ढोंग का
ओढ़े हुए नक़ाब है

कर्तव्य बोध शून्य है
अधिकारों का हिसाब है

निश्छलता तार-तार है
ये काल का प्रहार है।

शब्दों से कैसे खेलूं मैं

 शब्दों से कैसे खेलूं मैं
अन्तर में भावों की ज्वाला
धधक-धधक सी उठती है।

असह्य अखण्डित दाह-वेदना
जिह्वा पर मेरे ठिठकती है।

प्राकट्य जटिल सा हो जाता है
बस भीतर -भीतर झेलूं मैं।

अब तू ही बता हमदर्द मेरे!
शब्दों से कैसे खेलूं मैं?

इस जगती में हर श्वास की
परिमित एक कड़ी होती है।

हृदय निकट गहन रिश्तों की
चिन्ता -व्यथा बड़ी होती है।

धीर धरूं क्यों?मन करता है
सबकी पीड़ा ले लूं मैं।

अब तू ही बता हमदर्द मेरे!
शब्दों से कैसे खेलूं मैं?

कोकिल की मीठी स्वर लहरी में
झींगुर की झिन-झिन दोपहरी में

मस्त मयूरों के नृत्यों में
गुंजित भवरों के कृत्यों में

प्रच्छन्न सरस जीवन-पय घट से
मधु वंचित प्याले भर लूं मैं।

अब तू ही बता हमदर्द मेरे!
शब्दों से कैसे खेलूं मैं?

काल सरित की अविरल धारा
अबल-सबल हर कोई हारा।

मूर्ख है जो धारा संग उलझे
गिरह ये ऐसी जो न सुलझे।

अब तक कोई रोक न पाया
तो फिर कैसे ठेलूं मैं?

अब तू ही बता हमदर्द मेरे!
शब्दों से कैसे खेलूं मैं?

ऐ ज़िन्दगी ! तू बेहद खूबसूरत है।

 ऐ ज़िन्दगी ! तू बेहद खूबसूरत है।
तेरा हर नाज़ो नख़रा सह लेते हैं।

रुलाए तू हंसाए तू,
नश्तर चुभा,सहलाए तू।

तेरी लौ की तपिश में
परवाने बन जल जाते हैं,कुर्बान हुए जाते हैं ।
ऐ ज़िन्दगी!….

भीड़ न बनो जुदा हों भीड़ से खड़े

 भीड़ न बनो जुदा हों भीड़ से खड़े,
जिधर भी तुम चलो काफ़िला साथ चल पड़े।
है ज़िन्दगी की राह मुश्किलात से भरी,
ये रास्ते न होंगे हीरे-मोती से जड़े।
भीड़ न बनो…….

मेहनत से ही मिलेगा मुक़द्दर में जो लिखा,
नहीं मिलेंगे स्वर्ण-कलश खेत में गढ़े।
भीड़ न बनो……

पढ़े लिखों का दौर यही शोर चारों ओर,
इन्सां वही है जो दिलों के ज़ज्बों को पढ़े।
भीड़ न बनो…..

हर लम्हा है बदलाव ये मन्ज़ूर तुम करो,
तोड़ रूढ़ियों की बन्दिशें आगे चलो बढ़े।
भीड़ न बनो…..

ज़हनी संगीनें तन चुकी हैं होश में आओ,
जिस्मानी जंग छोड़ के हम खुद से ही लड़ें।
भीड़ न बनो…..

मतलबी हर शख़्स यहाँ घात में बैठा,
मालूम नहीं किस ग़रज़ से शानों पे चढ़े।
भीड़ न बनो…..

करता है वो इन्साफ बिना भेदभाव के,
अपनी कमी का दोष हम किसी पे क्यों मढ़ें।
भीड़ न बनो…..

लियाक़त नहीं मोहताज किसी धन की दोस्तो!
खिलते हैं वे कमल भी जो कीचड़ में हों पड़े।
भीड़ न बनो…..।

दिल के इस मयखाने में जज़्बात ये साक़ी बनते हैं

 दिल के इस मयखाने में जज़्बात ये साक़ी बनते हैं
आँखों के पैमाने से फिर दर्द के जाम छलकते हैं।

तेरी रहमतों की बारिश का इन्तज़ार मुझको

 तेरी रहमतों की बारिश का इन्तज़ार मुझको
उम्मीद के ये बादल घिरने लगे हैं फिर से ।

जो ज़ख़्म अब से पहले नासूर बन गए थे
रिस्ते हुए ज़ख़्म वो भरने लगे हैं फिर से।

दो अश्क

 बैठ कहीं सुनसान जगह पर
ख़ुदग़रज़ी के इस आलम से
माज़ी के गुज़रे लम्हों में
कुछ देर मैं खोना चाहता हूँ
दो अश्क बहाना चाहता हूँ।

जाड़े की ठण्डी सुबह में
ठिठुरते हुए बाहों को बांधे
प्राची से उगते सूरज को
बेसब्री से तकना चाहता हूँ
दो अश्क बहाना चाहता हूँ।

पशु चराने दादी के संग
सुनसान सघन जंगल के भीतर
सर रखकर उनकी गोदी में
वही कथा मैं सुनना चाहता हूँ
दो अश्क——————-।

सुबह सबेरे खेत जोतते
पिता के पद-चिह्नों के पीछे
‘चल’ ‘हट’ कर उन बैलों को
सही दिशा दिखाना चाहता हूँ
दो अश्क——————-।

व्यर्थ उलझकर भाई-बहन से
सच्चे-झूठे आँसू लेकर
स्नेह भरे माँ के आँचल में
वो दुलार मैं पाना चाहता हूँ
दो अश्क—————-।

शहर गए अब्बू के संग
भीड़ भरी सड़क पर उनकी
विश्वास भरी उँगली को थामे
उस भीड़ में खोना चाहता हूँ
दो अश्क—————–।

कोई बड़ी शरारत हो जाने पर
सहमे हुए घबराए मन से
घास गई उस माँ की मैं
वही बाट जोहना चाहता हूँ
दो अश्क—————-।

बिना बताए माँ-अब्बू जब
आँखों से ओझल हो जाते
घर आने पर कहीं दुबककर
मैं उनसे रूठना चाहता हूँ
दो अश्क—————-।

मासूम बचपना कहीं छोड़कर
हरपल मरता है शख़्स यहाँ
इतराता अपने जन्म दिवस पर
क्यों? यही जानना चाहता हूँ
दो अश्क——————।

यदि आपने इस लेख/पोस्ट को पसंद किया तो कृपया लाईक बटन दबाएँ, इसे शेयर करें व इस वार्तालाप/ब्लॉग को अनुसृत/फॉलो करें, व साथ में अपना विद्युतसंवाद पता/ई-मेल एड्रेस भी दर्ज करें, ताकि इस ब्लॉग के सभी नए लेख एकदम से सीधे आपतक पहुंच सकें। साथ में, कमेंट में अपनी राय देना न भूलें। धन्यवादम।

“भाई विनोद शर्मा द्वारा रचित कालजयी, भावपूर्ण व दिल को छूने वाली कविताएँ-2″ का पठनानंद उठाने के लिए कृपया इस लिंक पर क्लिक करें” 

प्राचीन मिस्र की आध्यात्मिक यौनता एवं भारतीय तंत्र के बीच में समानता

अन्खिंग क्या है और कैसे किया जाता है?

अन्खिंग में पूर्णता से थोड़ा कम (90%) सांस भर कर शक्ति को यौनचक्रों से पीठ वाले अनाहत चक्र (उनके अनुसार पांचवां चक्र) तक चढ़ाया जाता है, और वहां से 90 डिग्री के कोण पर पीछे की ओर खुले में मोड़ दिया जाता है। वह फिर स्वयं ही आँख के लूप से होते हुए सबसे ऊपर वाले आठवें चक्र (सिर से एक हाथ लम्बाई ऊपर) पर पहुँच जाती है। वह चक्र वर्टिकल बोडी लाइन से 90 डिग्री के कोण पर स्थित है। वहां से वह आँख-लूप के अगले भाग से नीचे उतर कर अनाहत चक्र (आगे का) पर पुनः स्थापित हो जाती है। फिर बाकि का बचा हुआ 10% सांस भी अन्दर भर लिया जाता है। धीरे-2 सांस छोड़ते हुए ध्यान किया जाता है कि वह शक्ति उस आँख-चेनल में घूम रही है। फिर गहरी साँसें लेते जाएं, जब तक कि पूरे शरीर में रिलैक्सेशन महसूस न हो जाए। फिर अपनी साँसें नार्मल कर लें। ध्यान करो कि यह शक्ति पूरे शरीर में रिसती हुई, उसकी सभी कोशिकाओं को पुष्ट करती हुई, उसके बाहर भी चारों ओर फैल रही है। फिर पूरी तरह से रिलैक्स हो जाओ, या सो जाओ।

अन्खिंग के रेखा-चित्र व लूप का मनोवैज्ञानिक रहस्य

अन्खिंग प्रक्रिया में शक्ति हृदय के ऊपर के शरीर के हिस्से को स्पर्श नहीं करती। वह चारों और बाहर-2 से ही लूप बना कर पुनः हृदय चक्र पर पहुँच जाती है। इसीलिए शक्ति-मार्ग को दर्शाने वाले रेखा-चित्र में रीढ़ की हड्डी को छूती हुई सीधी रेखा केवल यौनचक्र (मूलाधार) से हृदय चक्र तक ही दिखाई गई है, उसके ऊपर नहीं। उसके ऊपर उपरोक्त अन्खिंग-लूप जुड़ा है। हृदय चक्र पर एक सीधी रेखा आगे से पीछे जाते हुए एक क्रोस बनाती है। इस डिजाइन का यह मतलब है कि मूलाधार चक्र व नाभि चक्र के आगे वाले भाग से होते हुए कुण्डलिनी को ऊपर चढ़ाने की जरूरत नहीं पड़ती, क्योंकि वे लचीले भाग में होते हैं, और योग-बंधों के कारण अन्दर की तरफ पिचक कर मेरुदंड वाले चक्र-भागों से जुड़कर एक हो जाते हैं। इससे आगे वाले चक्रों की शक्ति स्वयं ही पीछे वाले चक्रों को मिल जाती है। हृदय चक्र पर इसलिए आगे-पीछे गुजरने वाली रेखा है, क्योंकि आगे वाला चक्र पिचक कर पीछे वाले चक्र से नहीं जुड़ता है। देखा भी जाता है कि छाती का क्षेत्र विस्तृत है, और ज्यादा अन्दर-बाहर भी नहीं होता।

अन्खिंग का वैज्ञानिक स्पष्टीकरण

शक्ति मनोवैज्ञानिक दबाव से ही अनाहत चक्र से 90 डिग्री के कोण पर पीछे की ओर बाहर निकलती है। ऐसा सोचा जाता है, तभी ऐसा होता है। आठवें चक्र तक भी वह मनोवैज्ञानिक दबाव से ही आँख (अन्खिंग-लूप) से होते हुए ऊपर चढ़ती है। एक प्रकार से शक्ति बीच के चक्रों को बाईपास करते हुए, सीधे ही आठवें चक्र तक पहुँच जाती है। वहां से नीचे भी यह इसी तरह के दबाव के अभ्यास से आती है। इसमें शरीर की बनावट से मेल खाता हुआ रेखा-चित्र भी मानसिक चिंतन के दबाव की सहायता करता है।

अन्खिंग व सैक्सुअल कुण्डलिनीयोग के बीच में समानता

कुण्डलिनीयोग में शक्ति को कुण्डलिनी कहा जाता है। यह अधिकाँश मामलों में गुरु या देवता का मानसिक चित्र ही होता है। इस योग में यौनशक्ति से कुण्डलिनी को विभिन्न चक्रों पर पुष्ट किया जाता है, विशेषकर मस्तिष्क में। पुष्टता को प्राप्त कुण्डलिनी फिर लम्बे समय तक अनुभवदृष्टि में बनी रहकर तन-मन को शुद्ध करती रहती है। अन्खिंग में भी ऐसा ही होता है। यद्यपि उसमें शक्ति को हृदय क्षेत्र में ही केन्द्रित माना गया है। थोड़े समय के लिए आठवें चक्र पर भी रुकती है। बीच वाले रस्ते व लूप में तो केवल उसकी सूक्ष्म चाल ही होती है। वास्तव में हृदय में सबसे प्रिय वस्तु ही बसी होती है। यह वस्तु एक ही होती है। दो से तो प्रेम ही नहीं होता। हृदय ही प्रेम का स्थान है। इस तरह से, अन्खिंग की तथाकथित शक्ति स्वयं ही कुण्डलिनी-रूप सिद्ध हो गई। प्राचीन मिस्र की मान्यता के अनुसार, साधारण यौनसम्बन्ध के दौरान यौन-उन्माद/स्खलन की शक्ति या तो नीचे गिर कर भूमिगत हो जाती है, या मस्तिष्क के विभिन्न विचारों के रूप में प्रस्फुटित होती है। दोनों ही मामलों में यह नष्ट हो जाती है। परन्तु यदि मस्तिष्क का विचार एकमात्र कुण्डलिनी के रूप में हो, तब वह यौनशक्ति नष्ट नहीं होती। ऐसा इसलिए है, क्योंकि कुण्डलिनी का ध्यान प्रतिदिन किया जाता है, अन्य विचारों का नहीं। इसलिए यौनशक्ति से निर्मित, कुण्डलिनी की प्रचंडता लम्बे समय तक बनी रहती है। क्योंकि अन्य विचार कभी-कभार ही दोबारा पैदा होते हैं, इसलिए उनकी प्रचंडता तब तक गिर चुकी होती है। साथ में, यौनशक्ति सभी विचारों में बंट कर बहुत छोटी रह जाती है, जबकि वह कुण्डलिनीयोग से एक ही कुण्डलिनी को मिलती है, जिससे पूरी बनी रहती है। अतः सिद्ध होता है कि प्राचीन मिस्र की तथाकथित शक्ति कुण्डलिनी ही है, और अन्खिंग भी कुण्डलिनीयोग से भिन्न नहीं है। एक प्रकार से हम कुण्डलिनीयोग को अन्खिंग तकनीक का सरल व वैज्ञानिक रूपांतर भी कह सकते हैं।

प्राचीन तंत्र में यौनोन्माद (बिंदुपात) पूर्णतया वर्जित नहीं है, अपितु उस पर आत्मनियंत्रण न होना ही वर्जित है

प्रेमयोगी वज्र के अनुसार, यदि ओर्गैस्मिक शिखर/वीर्यपात के समय मूलबबंध व उड्डीयान बंध को मजबूती से व लम्बे समय तक बना कर रखा जाता है, तब पूरी यौनशक्ति मस्तिष्क-स्थित कुण्डलिनी को मिलती है। उससे ऐसा लगता है कि यौन-चक्र व मस्तिष्क-चक्र मिलकर एक हो गए हैं, और दोनों पर कुण्डलिनी एकसाथ चमक रही है। इससे वीर्य का क्षरण भी बहुत कम होता है, जबकि आनंद बहुत अधिक प्राप्त होता है। यदि केवल उड्डीयान बंध ही लगाया जाए, तो यह सकारात्मक प्रभाव बहुत कम हो जाता है।

Other authentic articles for the above facts can be read at the following links

Sex, and specifically the orgasm, is more that just something that feels good and allows procreation. There are many other functions, such as the release of dysfunctional energy within the body, which can help to keep one from becoming diseased. There is the function that opens the higher chakras, and under the right conditions allows a person to begin the process of enlightenment. And further, if two people, lovers, practice sacred sex, the entire experience can lead them together into higher consciousness and into worlds beyond this plane——

Ancient Egyptian Sexual Ankhing 

The ancient egyptians believed that orgasm is more than just something that feels good and allows procreation…

This Ancient Egyptian Sex Technique May Be the Secret to Eternal Life

Please click on this link to view this post in English (similarity between ancient Egyptian spiritual sexuality and Indian Tantra)

Similarity between ancient Egyptian spiritual sexuality and Indian Tantra

कृपया इस पोस्ट को हिंदी में पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें (प्राचीन मिस्र की आध्यात्मिक यौनता एवं भारतीय तंत्र के बीच में समानता)

What is Ankhing and how is it done?

In the Ankhing, by filling up a little less of full breath (90%) and holding it, the energy is lifted to the anahata chakra (fifth chakra according to it) of backbone, and from there it is turned backwards at an angle of 90 degrees in the open. it then goes up through the loop of ankh itself, reaching the eighth chakra (one hand length above head). That chakra is located at a 90-degree angle from the vertical bodyline. From there, energy gets down from the front part of the ankh-loop and re-establishes on the Anahata Chakra (front side). Then the rest of the remaining 10% of the breath is also filled in. leaving the breath slowly, it is meditated that the energy is revolving in that ankh channel. Then take deep breaths, until the relaxation is felt throughout the body. Then make your breath natural. Meditate in mind that this energy rises throughout the body, spreading all around, reinforcing all its cells, even spreading outside of it. Then completely relax, or sleep.

Psychological secrets of Ankhing’s line drawing and loop

The energy does not touch the body part above the heart in the ankhing process. It makes a loop all around the body, outside of it, and reaches the heart chakra again. That is why the line-drawing showing the path of energy in a straight line touching the spinal cord has been shown only from the sexual chakra (Muladhara) to the heart chakra, not above it. Above of it is the ankhing-loop connected. A straight line going back and forth on the heart chakra makes a cross. This design means that there is no need to lift the Kundalini going through the front component of the Mooladhar Chakra and the navel chakra, because they are in the flexible part, and due to the yoga locks/bandhas, they collapse inside and become one with the rear components of these chakras in the spinal cord. The energy of the chakras ahead of it gets itself behind the chakras. Therefore, there is a line going back and forth on the heart chakra, because the front chakra does not connect to the back chakra fully. It is also seen that the area of ​​chest is elaborate, less flexible and does not move too much in and out.

Scientific explanation of Ankhing

Energy comes out from the rear Anahata Chakra at the 90-degree angle due to the psychological pressure. Means, it is thought this way, and then only it happens. Even it climbs through the ankh (ankhing-loop) up to the eighth chakra due to same psychological pressure/will. In a way bypassing the in-between chakras, shakti/energy straightway reaches the eighth chakra. Even it comes downward with similar will-pressure. In this, the drawing of the ankhing corresponding to the texture of the body also helps in building up the pressure of mental contemplation.

Equality between the Ankhing and Sexual Kundalini yoga

In Kundalini Yoga, energy is called Kundalini. This is the mental picture of the master or God in most cases. In this yoga, the Kundalini is affirmed by sexual energy in various chakras, especially in the brain. The Kundalini, after attaining strength, continues to be experienced and so it purifies the mind and body for long period. The same happens in Ankhing. Although here energy is considered to be centered only in the heart area. For some time it also stays at the eighth chakra. In the in-between track and the loop, there is only a subtle movement of it. Actually, the most lovable thing is settled in the heart. This object is single and one. There is no love with two. The heart is the place of love. In this way, the so-called energy of Ankhing proved itself as a Kundalini. According to the belief in ancient Egypt, during sexual intercourse, the energy of sexual orgasm / ejaculation either falls down to underground, or is blurred in the form of various thoughts of the brain. In both cases, it is destroyed. However, if the brain is thinking about the sole kundalini, then sexual energy is not destroyed. That is because Kundalini’s meditation is done daily, not of other thoughts. Therefore, the sharpness of the Kundalini, which is made of sexual energy, persists for a long time. Because other thoughts are rarely born again, so their tremendous sharpness has almost collapsed. Together, sexual energy produces very small effect by dividing itself into all the thoughts, whereas in kundalini yoga, whole of the sexual energy is received by the sole Kundalini, which keeps it completely sharpened. Therefore, it is proved that the so-called energy of ancient Egypt is only the Kundalini, and Ankhing is not different from sexual Kundalini yoga. In a way, we can also call Kundalini Yoga as simple and scientific variation of the ankhing technique.

In ancient Tantra, reaching peak of orgasm is not entirely taboo, but it is forbidden not to have self control over it

As per Premyogi vajra, if the root lock and uddeyaan (flying) lock are kept firmly applied and for a long time at the time of the orgasm / ejaculation, then the entire sexual energy is attached to the brain-based kundalini. At that time, it seems that the sexual chakra and the brain-chakra have joined together, and the Kundalini is shining together on both. It also reduces the erosion of semen, while enjoyment is too much. If only flying lock is applied, then this positive effect is greatly reduced.

Other authentic articles for the above facts can be read at the following links

Sex, and specifically the orgasm, is more that just something that feels good and allows procreation. There are many other functions, such as the release of dysfunctional energy within the body, which can help to keep one from becoming diseased. There is the function that opens the higher chakras, and under the right conditions allows a person to begin the process of enlightenment. And further, if two people, lovers, practice sacred sex, the entire experience can lead them together into higher consciousness and into worlds beyond this plane——

Ancient Egyptian Sexual Ankhing 

The ancient egyptians believed that orgasm is more than just something that feels good and allows procreation…

This Ancient Egyptian Sex Technique May Be the Secret to Eternal Life

A basic revelation about Guru

कृपया इस पोस्ट को हिंदी में पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें (गुरु के बारे में एक आधारभूत रहस्योद्घाटन)

Who is Guru?

Guru is a great personality, on whom one has faith, who is loved, and who seems to one to be much more important than himself. The Sanskrit word “guru” means very heavy or big.

Can a lover take the form of a Guru?

Largely, a lover can take the form of a Guru, although in most cases, he cannot become Guru completely. By the way, some exceptions are found everywhere. In most of the cases, respect for the lover is less and his importance is also less. Due to this, the picture of the lover does not sit well in his mind. It is necessary to have both respect and feeling of importance along with love for a Guru. That is why the guru is mostly close to old age. From this, they are knowledgeable, meditative, respected, and yogic. They are spiritual, ritualistic, and priests of deities. They are supposed to live a simple and satvik (pure) life. They are free, softly speaking, balanced, non-violent, and non-fanatic. All the virtues are inhabited in their mind-temple. They are devoid of the defects of the mind, are unattached and non-dual. Due to the above affection and importance for the Guru, his external form full of pastime (leela) settles in the heart of the disciple, and remains for a long time.

Divine qualities are essential in guru

It is so because kundalini itself is divine and tends to produce divine qualities. Therefore, divinity of Guru helps better in strengthening of the kundalini in one’s mind. In addition, divinity attracts God’s grace too. It is so because God also is full of divinity. God’s grace is also an important factor in kundalini growth.

Guru and romantic lover as complementary to each other

Coalition of guru and romantic-lover is an integral and fundamental part of tantra. According to tantra, relationship or connection between the guru and the lover / girlfriend should be maintained in any way. Many spiritual aspirants keep strong relationship (mental or physical or both) with lover and also with the Guru at the same time. This also causes union of images of lover and Guru both together in the mind of aspirants. From that, the respectful affection towards the Guru is transferred over the lover, and the love for the lover is transferred to Guru as pure love. It is like this, if a blind and a lame help each other. Usually, due to the old age of the Guru, love for him is not strong enough to attract them as much as that is there for a romantic loving partner. Similarly, there is not much respect for a sexually based lover, as opposed to an elderly Guru. The reason for this is that mostly this type of gender based lover is materialistic, low-aged, less experienced, less qualified, less yogic, having low-quality, having flaws of mind and dualistic.

The creation and development of two kundalinis together

With the constant contact of the Guru and lover, Kundalini (clear and permanent mental picture) made of pastime forms of both grow together. They both give strength to each other. In the physical atmosphere, the kundalini of lover, and in the spiritual atmosphere, the Kundalini of the Guru develops more. According to favourable conditions, any of the two Kundalinis can be awakened first. Most of the time, the Kundalini of the form of a Guru is awakened, the kundalini of lover becomes its assistant. This is because full mental union is possible only with the guru. Physical stimuli and excitement associated with romantic lover becomes obstacle in the way of his/her form being unified with her/his lover (Kundalini awakening). This is exactly what happened with Premyogi Vajra, who is the protagonist of this website.

गुरु के बारे में एक आधारभूत रहस्योद्घाटन

गुरु क्या है

गुरु वह विलक्षण व्यक्तित्व है, जिस पर विश्वास है, जिससे प्रेम है, और जो अपने से कहीं अधिक महत्त्वशाली प्रतीत होते हैं। संस्कृत शब्द “गुरु” का अर्थ ही भारी या बड़ा है।

क्या एक प्रेमी गुरु का रूप ले सकता है

काफी हद तक एक प्रेमी गुरु का रूप ले सकता है, यद्यपि अधिकाँश मामलों में पूर्णरूप से गुरु नहीं बन सकता। वैसे कुछ अपवाद तो हर जगह ही देखने को मिल जाते हैं। अधिकांशतः प्रेमी के प्रति आदरभाव कम होता है, और उसके प्रति महत्त्वबुद्धि भी कम होती है। उससे प्रेमी का चित्र मन में अच्छी तरह से नहीं बैठता। गुरु के प्रति तो प्रेम के साथ आदरभाव व महत्त्वबुद्धि दोनों का होना आवश्यक है। इसीलिए गुरु अधिकांशतः आयु में वृद्धावस्था के करीब होते हैं। इससे वे ज्ञानी, ध्यानी, सम्मानित व योगसाधक होते हैं। वे आध्यात्मिक कर्मकांड करने वाले, व देवता के पुजारी होते हैं। वे साधारण व सात्विक जीवन जीने वाले होते हैं। वे सर्वप्रिय, मृदुभाषी, संतुलित, अहिंसक व कट्टरता से रहित होते हैं। उनके मन-मंदिर में सभी सद्गुणों का वास होता है। वे मन के दोषों से रहित, अनासक्त व अद्वैतशील होते हैं। गुरु के प्रति उपरोक्त आदरबुद्धि व महत्त्वबुद्धि के कारण उनका लीलामय रूप शिष्य के मन में पक्की तरह से बैठ जाता है, और लम्बे समय तक बना रहता है।

गुरु में दिव्य गुणों का होना आवश्यक है

ऐसा इसलिए है क्योंकि कुंडलिनी स्वयं दिव्य है और दिव्य गुणों का उत्पादन करती है। इसलिए, गुरु की दिव्यता एक व्यक्ति के दिमाग में कुंडलिनी को मजबूत करने में बेहतर रूप से मदद करती है। इसके अलावा, देवत्व भगवान के अनुग्रह को भी आकर्षित करता है। ऐसा इसलिए है क्योंकि भगवान भी देवत्व से भरे हुए हैं। भगवान की कृपा भी कुंडलिनी वृद्धि में एक महत्वपूर्ण कारक है।

गुरु व प्रणय-प्रेमी एक दूसरे के पूरक के रूप में

गुरु व प्रणय-प्रेमी की जुगलबंदी तंत्र का एक अभिन्न व आधारभूत हिस्सा है। तंत्र के अनुसार, गुरु व प्रणय-प्रेमी/प्रेमिका के बीच में किसी भी प्रकार से सम्बन्ध या संपर्क बना रहना चाहिए। कई आध्यात्मिक आकांक्षी प्रेमी के साथ भी और गुरु के साथ भी एकसाथ मजबूत संबंध (मानसिक या शारीरिक या दोनों) बना कर रखते हैं। यह भी स्वयं ही प्रेमी और गुरु की मानसिक छवियों के परस्पर मिलन का कारण बनता है। उससे गुरु के प्रति बनी हुई आदरबुद्धि प्रणय-प्रेमी के ऊपर स्थानांतरित हो जाती है, और प्रणय-प्रेमी के प्रति किया गया प्रणय-प्रेम गुरु के ऊपर शुद्ध प्रेम के रूप में स्थानांतरित हो जाता है। यह ऐसे ही होता है, जैसे एक अँधा और एक लंगड़ा एक-दूसरे की सहायता करते हैं। आमतौर पर गुरु की वृद्धावस्था के कारण उनके प्रति उतना मजबूत व आकर्षण से भरा हुआ प्रेम पैदा नहीं होता, जितना कि एक यौनप्रेमी के प्रति होता है। इसी तरह, एक यौनप्रेमी के प्रति उतनी आदरबुद्धि नहीं होती, जितनी एक वृद्ध गुरु के प्रति होती है। इसका कारण यह है कि अधिकांशतः प्रणय-प्रेमी भौतिकवादी, कम आयु वाला, कम अनुभव वाला, कम योग्यता वाला, कम योगसाधना करने वाला, कम गुणों वाला, मन के दोषों से युक्त व द्वैतशील होता है।

दो कुण्डलिनियों का एकसाथ निर्माण, व विकास

गुरु व प्रेमी के निरंतर संपर्क से, दोनों के लीलामय रूपों की कुण्डलिनियां (स्पष्ट व स्थायी मानसिक चित्र) एकसाथ विकसित होती रहती हैं। वे दोनों एक-दूसरे को शक्ति देती रहती हैं। भौतिक माहौल में प्रेमी की व अध्यात्मिक माहौल में गुरु की कुण्डलिनी अधिक विकसित होती है। अनुकूल परिस्थितियों के अनुसार, दोनों में से कोई भी कुण्डलिनी पहले जागृत हो सकती है। अधिकाँशतः गुरु के रूप की कुण्डलिनी ही जागृत होती है, प्रणय-प्रेमी की कुण्डलिनी तो उसकी सहायक बन कर रह जाती है। ऐसा इसलिए है क्योंकि पूर्ण मानसिक मिलन तो गुरु के साथ ही संभव है। प्रणय-प्रेमी से सम्बंधित शारीरिक उत्तेजना उसके रूप की कुण्डलिनी से एकाकार होने (कुण्डलिनी जागरण) की राह में रोड़ा बन जाती है। यह सारा कुछ ठीक इसी तरह ही प्रेमयोगी वज्र के साथ भी हुआ, जो इस वेबसाईट का नायक है।

Please click on this link to view this post in English (A basic revelation about Guru)

भाई विनोद शर्मा द्वारा रचित कालजयी, भावपूर्ण व दिल को छूने वाली कुछ कविताएँ- भाग 2

बताते हुए हर्ष हो रहा है कि “भाई विनोद शर्मा द्वारा रचित व दिल को छूने वाली कुछ कविताएँ-1” को पाठकों व कविता-प्रेमियों का अप्रत्याशित प्यार मिला। कुछ ही घंटों में उस पोस्ट को सैंकड़ों वियूस, लाईक्स व शेयर प्राप्त हो गए। उसीसे प्रोत्साहित होकर हमने कवि महोदय से इस कविता-श्रृंखला के दूसरे भाग की रचना का अनुरोध किया, जिसे कवि महोदय ने सहर्ष स्वीकार किया। उसी भाग को हम इस पोस्ट के माध्यम से अपने प्रिय पाठकों के समक्ष प्रस्तुत कर रहे हैं।

परवाज़ रहता है क्यों इतना उत्सुक

 परवाज़                                                            
 रहता है क्यों इतना उत्सुक
 तारीख़ नई लिखने को हरदम।
                                
 एक नए रिश्ते की ख़ातिर
 अपना ही लहराए परचम।
 उसको ही सर्वस्व मानकर
 सबसे करे किनारा है।
 काट स्वयं जड़ों को अपनी
 ढूंढे नया सहारा है।
  
 याद नहीं बिल्कुल भी उसको
 बचपन में खेल जो खेले थे।
 एहसास नहीं ज़रा भी उसको
 माँ-बाप ने जो दु:ख झेले थे।
  
 मिलकर भाई-बहन कभी
 तितली के पीछे भागे थे
 नई सुबह के इन्तज़ार में
 रात-रात भर जागे थे।
  
 एक-दूसरे के दु:ख-सुख से
 जब एक साथ रो पड़ते थे।
 मिलते ही एक नई ख़ुशी
 तब फूल हंसी के झड़ते थे।
  
 छोटे-छोटे कदमों से हम
 धूल उड़ाया करते थे।
 गाँव की पगडण्डी से
 जब पढ़ने जाया करते थे।
  
 उस वक़्त हमें मालूम नहीं था
 वक़्त भी क्या दिखलाएगा।
 दोस्त-भाई गाँव छोड़कर
 शहरों का हो जाएगा।
  
 भाग रहा है धन के पीछे
 भूल के पिछली बातों को।
 आ जाती जब याद कभी तो
 तन्हा रोता रातों को।
  
 छोड़ केअपनी जन्मस्थली
 ढूंढे है प्यार परायों में।
 त्याग मुसाफिर घर को अपने
 ज्यों रात बिताए सरायों में।
  
 खेत पड़े हैं बंजर सारे
 माँ-बाप की आँखें सूखी हैं।
 ताक रही रस्ता बेटे का
 बस उसके दरस की भूखी हैं।
  
 आई घर की याद उसे
 बदला जब सारा परिवेश।
 इतिहास दोहराया ज़माने ने
 बच्चे भी उड़ गए परदेस।
  
 पंछी भी उड़कर रातों को
 आ जाते हैं नीढ़ में
 पर खोया रहा तू क्यों बरसों तक
 इन नगरों की भीड़ में?
  
 छोड़ जवानी शहरों में
 बूढ़ा लौटे गाँव को।
 वृक्ष नहीं जो बचे हुए हैं
 ढूंढे उनकी छाँव को।
  
 जैसा बोया वैसा काटा
 बचा नहीं अब कुछ भी शेष।
 झुकी कमर से लाठी टेके
 खोजे गत जीवन अवशेष।
  
 यन्त्र बना है मानव अब तो
 बलि चढ़ा जज़्बातों की।
 कभी नहीं करता तहलील
 उत्पन्न हुए हालातों की।
  
 कट के अपनी डोर से
 पतंग कोई उड़ न पाए।
 परवाज़ भरी थी जिस ज़मीन से
 उसी ज़मीन पे गिर जाए।  

ऐ ज़िन्दगी ! तू बेहद खूबसूरत है।

ऐ ज़िन्दगी ! तू बेहद खूबसूरत है।  
 तेरा हर नाज़ो नख़रा सह लेते हैं।
                                        
 रुलाए तू हंसाए तू,
 नश्तर चुभा,सहलाए तू।
  
 तेरी लौ की तपिश मेंपरवाने बन जल जाते हैं,
 कुर्बान हुए जाते हैं ।
 ऐ ज़िन्दगी!....
 मयस्सर हुई तू बहुत खुशनसीबी से 
 नहीं कोई ताल्लुक अमीरी-ग़रीबी से 
 तड़पाए तू,लहराए तू।
 सपने दिखा,तरसाए तू।
 तेरी रौ की कशिश में
 तिनके बन बह जाते हैं,भँवर में फंस जाते हैं।
 ऐ ज़िन्दगी!…..
  
 तमाशाई हैं सब अजब तेरी रियासत के
 नहीं कोई मालिक तेरी इस विरासत के
 ललचाए तू,भरमाए तू,
 दिल से लगा,ठुकराए तू।
 तेरी हवा की जुम्बिश से
 पत्ते बन उड़ जाते हैं,ख़ाक में मिल जाते हैं।
 ऐ ज़िन्दगी!….
  
फिर से तेरी रहमतों की बारिश का इंतज़ार मुझको

फिर से 
 तेरी रहमतों की बारिश का इंतज़ार मुझको      
 उम्मीद के ये बादल घिरने लगे हैं फिर से।
                                          
 जो ज़ख़्म अब से पहले नासूर बन गए थे
 रिस्ते हुए ज़ख़्म वो भरने लगे हैं फिर से।
 सफर में ज़िन्दगी के थी धूप चिलचिलाती
 झुलसे हुए पैरों से थी चाल डगमगाती।
 तपती हुई ज़मीं पर चलते हुए अचानक
 दरख़्तों की घनी छाया आने लगी है फिर से।
  
 ख़ौफ़ से भरा था इन्सानियत का मंज़र
 ख़ून से सना था हैवानियत का ख़ंज़र।
 फैली हुई थी हरसु दहशत की धुन्ध गहरी
 हिम्मत की हवा से वो छटने लगी है फिर से।
  
 अन्धेरों में भटकता था वो राह से अन्जाना  
 शम्मा को तड़पता है जैसे कोई परवाना।
 काली अन्धेरी रातें जो राह रोकती थी
 जुगनू के कारवां से रोशन हुई हैं फिर से।
  
 काली घटा ने घिर के ऐलान कर दिया है
 सागर का पानी उसने जी भर के पी लिया है।
 हर शाख़ पत्ते पत्ते पे लगी बौछारें गिरने
 कुदरत के ज़र्रे-ज़र्रे में छाया ख़ुमार फिर से। 

यदि आपने इस लेख/पोस्ट को पसंद किया तो कृपया लाईक बटन दबाएँ, इसे शेयर करें व इस वार्तालाप/ब्लॉग को अनुसृत/फॉलो करें, व साथ में अपना विद्युतसंवाद पता/ई-मेल एड्रेस भी दर्ज करें, ताकि इस ब्लॉग के सभी नए लेख एकदम से सीधे आपतक पहुंच सकें। साथ में, कमेंट में अपनी राय देना न भूलें। धन्यवादम।

काल का प्रहार
आकाश अश्रु रो रहा
सृष्टि के पाप धो रहा

धरा मिलनकी इच्छासे
पर्वत भी धैर्य खो रहा

चारों दिशा अवरुद्ध है
जल धाराएँ क्रुद्ध हैं

नर कंकाल बह रहे ——-

उपरोक्त “भाई विनोद शर्मा जी द्वारा रचित जगत्प्रसिद्ध, व दिल को छूने वाली कुछ कविताएँ- भाग 1” को पढ़ने के लिए कृपया इस लिंक पर क्लिक करें

भाई विनोद शर्मा द्वारा रचित कालजयी, भावपूर्ण व दिल को छूने वाली कुछ कविताएँ- भाग 3

कवि महोदय का संक्षिप्त परिचय

कवि विनोद शर्मा एक हरफनमौला व्यक्ति हैं, और साथ में एक बहुमुखी प्रतिभा के धनी भी हैं। ये हिमाचल प्रदेश के सोलन जिला में अध्यापन के क्षेत्र से जुड़े हैं। सोलन पहाड़ों का प्रवेष-द्वार भी कहलाता है। यह हिमालयी उतुंग शिखरों को आधुनिक रूप से विकसित मैदानी भूभागों से जोड़ता है। विनोद भाई कला, संगीत व साहित्य के क्षेत्रों में बहुत रुचि रखते हैं। रंग-बिरंगी कविताएँ तो इनके दिल की आवाज की तरह हैं, जो बरबस ही इनके मुख से निस्सृत होती रहती हैं। ये सोलन जिला के एक छोटे से हिमशिखराँचलशायी गाँव से सम्बन्ध रखते हैं। इनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि ही अध्यापन के क्षेत्र से जुड़ी हुई है। इनकी कविताएँ वास्तविकता का परिचय करवाते हुए अनायास ही दिल को छूने वाली होती हैं। आशा है कि ये भविष्य में भी अपने देहजगत के अमृतकुंड से झरने वाले कवितामृत से अंधी भौतिकता के जहर से अल्पप्राण मरूभूमि को सिंचित करते रहेंगे। facebook

चित्रकार
हृदयेश गर्ग (कक्षा-3)