कुंडलिनी ध्यान व मानसिक रोग के बीच तांत्रिक यौन ऊर्जा की एक पतली दीवार होती है

पिछली पोस्ट को जारी रखते हुए, केवल प्रह्लाद ही हिरण्यकशिपु को मनाने गया, क्योंकि वह किसी भी देवता के मनाने से नहीं मान रहा था। जागृति के बाद अक्सर ऐसा ही होता है। इसे ऐसे समझ लो कि अनंत चेतना से गिरा हुआ आदमी बहुत तेजतर्रार और क्रियाशील होता है। वह बाकि लोगों को भी रास्ते पर लाने की कोशिश करेगा क्योंकि कोई भी आदमी समाज के बिना आगे नहीं बढ़ सकता। वैसे ऐसा ज्यादातर तभी होता है, जब आदमी को जागृति उस समय मिलती है, जब वह स्वस्थ ऊर्जा से भरा होता है, जैसे किशोरावस्था और यौनावस्था। एक बीमार, कमजोर और बूढ़ा व्यक्ति समाज को कैसे बदल सकता है, वह तो अपने को भी बदल ले, तो भी काफी है। जब प्रह्लाद को जागृति मिली, उस समय वह ऊर्जावान बचपन की अवस्था में था। ऐसी अवस्था में उससे लोग ईर्ष्या करेंगे, उसपर क्रोध करेंगे, उसको सता भी सकते हैं, जैसा यीशु के साथ भी हुआ था। इससे समाज को पाप लग सकता है, जिससे उसमें रह रहे लोगों की दुर्गति हो सकती है। मतलब अपनी तरफ से तो लोग जागृति को शांत करने की कोशिश करते हैं, क्योंकि लोगों के विभिन्न अंगों के रूप में देवता उनके शरीर में ही स्थित हैं। देवता कभी नहीं चाहते कि कोई भी साधु जैसा बन जाए, क्योंकि वे तो जगत को भड़काने और विस्तार देने का काम करते हैं। पर साधु जगत को शांत करता है। इसलिए लोग उसे कुंडलिनी योग करने के लिए प्रेरित करते हैं। यह खुद भी होता है, जब लोग उसे बहिष्कृत सा कर देते हैं। फिर अकेलेपन के उबाऊ माहौल में जागृत व्यक्ति कुंडलिनी ध्यान नहीं करेगा, तो क्या करेगा। दूसरों को तो ध्यानचित्र दिखता नहीं है। वे तो अंदाजा लगाते हैं कि वह डरावना भूत है। जैसा देवताओं ने शेररूप नरसिंह कल्पित कर लिया। पर प्रह्लाद तो उसे जानता था कि वह तो परम प्रेमी व हितैषी है, कोई काल्पनिक भूत वगैरह नहीं। शायद लोग पागलपन या हैलूसिनेशन या भूतप्रेतबाधा या अवसाद या नशे आदि की अवस्थाओं से भी ध्यानसाधना की तुलना करते हैं, बेशक अनजाने में ही, अवचेतन मन में सदियों से पले हुए भ्रम के कारण। और हां, प्यार में धोखा खाया हुआ आदमी भी तो इसी तरह एक भ्रष्ट ध्यानयोगी की तरह अपने प्रेमी की याद में पगलाया जैसा रहता है। सम्भवतः इसीलिए जल्दी से कहीं उसकी शादी कराने पर जोर दिया जाता है, ताकि उसे तांत्रिक यौनबल से कुछ सहारा मिल सके। अधिकांश फिल्में इसी मामले पे तो बनी होती हैं। अजीब लोचा है भाई। कहीं एकबार मैने गलती से तंबाकू खा ली थी, एकबार भांग, और एकबार गुस्सा कम करने की दवाई। तीनों ही स्थितियों में मेरे मस्तिष्क में ध्यानचित्र छलांगें लगा रहा था। हैलुसिनेशन की हद तक असली आदमी की तरह स्पष्ट लग रहा था। पर यह डलनेस और मूर्खता के साथ था। आनंद भी कम था। कुछ अवसाद जैसा भी था। किसी से बात न करने अपनी ही पागल जैसी मस्ती में रहने को मन करता था। सिर में दबाव के साथ कुछ थकान व बेचैनी भी थी। योग में शारीरिक स्वास्थ्य को उत्तम बनाए रखने पर भी इसीलिए जोर दिया जाता है। मुझे लगता है कि ध्यानचित्र के आनंद में मूलाधार की सम्भोगीय संवेदना का बहुत बड़ा योगदान है। यह ध्यानचित्र से जुड़े तथाकथित नकारात्मक और अवसादीय लक्षणों को खत्म करके आदमी को सामान्य से भी ज्यादा सही ढंग से सामान्य अर्थात स्वस्थ बना देती है। शायद यह यिनयांग से ही पैदा होती है, क्योंकि बिना जोड़े के संवेदना का कोई अर्थ जैसा नहीं रह जाता। यही संवेदना मस्तिष्क को कुंडलिनी जागरण का दबाव सहने में सक्षम बनाती है, क्योंकि दोनों का स्वभाव एकजैसा ही है। अर्थात आनंदरूप। जहां भ्रम रूप में चीजों के दिखने के पीछे मानसिक रोग या मानसिक थकान या मानसिक रसायनों की गड़बड़ी या अन्य मानसिक अनियमितता आदि मुख्य रूप में वजह होते हैं, वहीं ध्यान या कुंडलिनी जागरण की अवस्था में मन बिल्कुल स्वस्थ व तरोताजा होता है, यहां तक कि एक आम तंदुरुस्त आदमी से भी ज्यादा। जहां मानसिक रोग की हालत में आदमी काम करने में अक्षम जैसा होता है, वहीं दूसरी ओर ध्यान की अवस्था में पूरी तरह से सक्षम होता है, यहां तक कि एक आम इंसान से भी ज्यादा। जहां ध्यान की अवस्था में आदमी को दुनियावी कामों और संकल्पों के प्रति साक्षीभाव के कारण आनंद मिलता है, वहीं मानसिक रोगी को नहीं। इसीलिए वह उद्विग्न और मुरझाया सा दिखता है। साक्षीभाव तो वह तब करेगा न जब उसके लिए उसके मस्तिष्क में दुनियावी कामों के तंदुरुस्त संकल्प बनेंगे। पर अक्सर ऐसा होता नहीं है। सच्चाई यही है कि एक स्वस्थ आदमी ही स्वस्थ ध्यान कर सकता है। जब योगी कुंडलिनी ध्यान में आनन्दमग्न रहने लगता है, तब लोग उसके तथाकथित पागलपन से छुटकारा पाकर अपनेअपने कामधंधों में पूर्ववत आसक्ति और जोशखरोश से लग जाते हैं, जिससे देवता खुश हो जाते हैं। इसीको ऐसे कहा गया है कि प्रह्लाद ने नृसिंह भगवान को स्तुति से प्रसन्न किया। इससे क्रोध छोड़कर वे शांत हो गए, जिससे देवता और संसार नष्ट होने से बच गए।

Kundalini meditation as a mental illness streamlined by sexual energy based Tantra

Continuing from the last post, only Prahlad went to persuade Hiranyakashipu, because he was not agreeing to the persuasion of any deity. This often happens after awakening. Understand it in such a way that a man who has fallen from infinite consciousness is very energetic and active. He will also try to bring other people on the path because no man can move forward without the society. Well this mostly happens when a man gets awakening at a time when he is full of healthy energy, like adolescence and puberty. How can a sick, weak and old person change the society, even if he changes himself, it is enough. Prahlad was in the energetic childhood stage when he got awakened. This will make people jealous of him, angry at him, and may even persecute him, as happened with Jesus. This can cause sin to the society, which can lead to the misery of the people living in it. Means on their part people try to pacify the awakening, because the gods in the form of different organs or parts of the people are situated in their bodies. Gods never want anyone to become like a sage, because they work to excite and expand the world. But the sage pacifies the world. That’s why people inspire him to do Kundalini Yoga. This happens even itself, when people make him a type of boycotted. Then in the boring atmosphere of loneliness, what will the awakened person do if he does not do Kundalini meditation. Others do not see the meditation picture. They guess that it is a scary ghost. That’s why the deities imagined it as the lion form Narasimha. But Prahlad knew that it is the ultimate lover and well wisher, not an imaginary ghost etc. Perhaps people also compare meditation with states of insanity or hallucination or demonic possession or depression or intoxication etc., unknowingly of course, due to centuries of confusion in their subconscious mind. And of course, a man who has been cheated in love also lives madly in the memory of his lover like a corrupt dhyana-yogi. Probably that’s why it is emphasized to get him married somewhere soon, so that he can get some support from tantric sex power. Most of the films are made on this issue. It’s strange brother. Once upon a time I accidentally consumed tobacco, once cannabis, and once an anti-anxiety medicine. In all three cases, the meditation picture was jumping in my mind. Looked clearly like a real man to the extent of hallucination. But it was accompanied by dullness and stupidity. There was less joy. It seems like depression as I was not willing to talk to anybody but to be immersed in maddening type self bliss. There was also restlessness and weakness to some extent. That’s why a great attention on health is given in Yoga. I think that the sexual sensation of Muladhara has a great contribution in the joy of meditation. By eliminating the so-called negative and depressive symptoms associated with meditation, it makes a person more properly normal ie even healthier than the normal. Perhaps it stems from yinyang, because without a sexual pair, sensation has no proper meaning. This sensation enables the brain to bear the pressure of Kundalini awakening, because the nature of both is the same i.e. the form of bliss. Where mental illness or mental fatigue or disturbance of mental chemicals or other mental irregularities or intoxication etc. are the main reasons behind the appearance of things in the form of illusion, whereas in the state of meditation or Kundalini awakening the mind is completely healthy and fresh, even more than a normal healthy person. Where a man in a state of mental illness is almost incapable of functioning, on the other hand, in a state of meditation, he is fully capable, even more so than an ordinary man. Where in the state of meditation man gets pleasure due to witnessing towards worldly works and resolutions, the mental patient does not. That’s why a mental patient looks anxious and withered. One can only bear witnessing to healthy thoughts of worldly works as usually formed in the mind of a healthy person. But often this does not happen to mental patient due to bodily and mental weaknesses and defects. The truth is that only a healthy man can do healthy meditation. When the yogi becomes engrossed in Kundalini meditation, then people get good chance to get rid of his so-called insanity and go about their business with the same enthusiasm, attachment and duality as earlier and usual so that the deities are pleased. This is why it is said that Prahlad pleased Lord Nrisimha with praise. With this, leaving anger, he became calm, due to which the gods and the world were saved from destruction.

कुंडलिनी योगी नृसिंह भगवान रूपी ध्यानचित्र की मदद से हिरण्यकशिपु रूपी अहंकार व तांत्रिक पापों को भस्म करके प्रह्लाद रूपी आत्मबुद्धि की रक्षा करता है

दोस्तों, पिछली पोस्ट में मोर कैसे योगी बना हुआ था। योगी का पिछ्ला एनर्जी चैनल नर मोर है, तो अगला चैनल मोरनी है। अवसाद से भरे माहौल में मूलाधार की शक्ति से उसके मस्तिष्क में बहुत से दोषपूर्ण विचार बनते हैं, क्योंकि शक्ति को व्यय होने का और रास्ता नहीं मिलता। उन्हीं विचारों अर्थात आंसुओं को वह खेचरी मुद्रा के रूप में उल्टी जीभ को मुंह के अंदर के नर्म तालु से छुआ कर पीता है। वही आंसू फ्रंट चैनल से नीचे उतरते हुए चक्रों पर विशेषकर नाभि चक्र पर कुण्डलिनी चित्र का रूप ले लेते हैं, मतलब मोरनी गर्भवती हो जाती है।

पुराणों की एक कथा के अनुसार हिरण्यकशिपु नामक एक राक्षस ने ब्रह्मा से वरदान मांगा कि न वह मनुष्य के द्वारा न पशु के द्वारा, न दिन में न रात में, न आकाश में और न धरातल पर, न घर के अंदर न बाहर, और न अस्त्र से और न ही शस्त्र से मारा जा सकेगा। हिरण्यकशिपु भगवान विष्णु को अपना कुलशत्रु मानता था। परंतु उसका बेटा प्रह्लाद विष्णुभक्त था। हिरण्यकशिपु ने उसे बहुत समझाया पर जब वह नहीं माना तो उसने उसे मारने के बहुत से प्रयास किए। एकबार उसने लोहे का खंबा लाल गर्म करवाया और प्रह्लाद को उससे चिपकने को कहा। प्रह्लाद ने एक चींटी को उस पर रेंगते हुए देखा तो बिना डरे उस खंबे को गले लगा लिया। तभी उससे एक विचित्र जीव निकला, जिसका मुंह शेर का था परंतु वह नीचे से आदमी था। उसका नाम नृसिंह था। उसने हिरण्यकशिपु को संध्या के समय, घर के दरवाजे पर ले जाकर, अपनी गोद में उठाकर अपने नखों से मार डाला।
हिरण्यकशिपु तांत्रिक पाप का प्रतीक भी है। तांत्रिक पंचमकार पापरूप ही तो हैं। पापरूपी शक्ति का रुझान भौतिक दुनिया की तरफ ज्यादा होता है। इसलिए वह आदमी को अध्यात्म की तरफ नहीं जाने देती। पर गुरुकृपा से आदमी का रुझान अध्यात्म की ओर हो जाता है। इसीको कथा में ऐसे कहा गया है कि पाठशाला के गुरु ने प्रह्लाद को अध्यात्म की तरफ मोड़ा। फिर हिरण्यकशिपु ने उस गुरु को हटा कर छलकपट से भरी भौतिक शिक्षा देने वाला नया गुरु रख लिया। पर प्रह्लाद का स्वभाव नहीं बदला। मतलब साफ है कि अंधी शक्ति सच्चे गुरु से भी दूर ले जाने की कोशिश करती है, पर अगर सच्चे गुरु से थोड़ा सा भी संपर्क स्थापित हो जाए, तो वह कामयाब नहीं हो पाती। परिणामस्वरूप अध्यात्म की तरफ झुके हुए इन तांत्रिक पापों से आदमी की सुषुम्ना क्रियाशील हो जाती है। यही हिरण्यकशिपु द्वारा लाल गर्म लोहे का खंबा बनाना है। योगी द्वारा ध्यानचित्र को इसके साथ जोड़ना ही उसका इससे आलिंगन करना है, क्योंकि आदमी का अपना रूप भी वही होता है, जिसका वह हरपल ध्यान कर रहा होता है। ध्यानचित्र के जागने मतलब नृसिंह भगवान के प्रकट होने से अन्य सभी पापों के साथ कुण्डलिनी साधना की सफलता के लिए किए गए वे तांत्रिक पाप भी नष्ट हो जाते हैं। यही नृसिंह के द्वारा हिरण्यकशिपु का वध है। संध्या के समय उस जलते खम्बे से नृसिंह का प्रकट होना मतलब अन्य समय की अपेक्षा उस समय सुषुम्ना ज्यादा क्रियाशील होकर सहस्रार में ध्यान चित्र को जागृत जैसा करती है। सक्रिय सुषुम्ना नाड़ी ही वह दहकता लाल लौह स्तंभ है। सुषुम्ना भी रीढ़ की हड्डी के अंदर रहती है, जो लोहे की तरह कठोर है। क्योंकि कुंडलिनी चित्र को कई लोग भूतिया जैसा डरावना मानते हैं, क्योंकि उसका भौतिक अस्तित्व नहीं होता, इसीलिए उसको डरावने नृसिंह का रूप दिया गया है। ध्यान चित्र न मनुष्य होता है और न ही पशु। इसको ऐसे समझ सकते हैं कि जब हनुमान, गणेश जैसे अर्धमानुष रूपों का ध्यान किया जाता है, तब ध्यानचित्र सबसे ज्यादा अभिव्यक्त होता है। वह न अंदर होता है और न ही बाहर। इसका मतलब है कि ध्यानचित्र कोई भौतिक वस्तु नहीं है, बल्कि केवल एक काल्पनिक चित्र है। वह न दिन में अच्छे से बनता है और न रात को, बल्कि संध्या के समय कुंडलिनी योग करते हुए बनता है। वह हिरणयकाशीपु को गोद में उठाकर उसके पेट को नख से फोड़ता है, मतलब मूलाधार स्वाधिष्ठान से अवचेतन और अचेतन मन के रूप में दबे अहंकार को ऊपर उठाकर उन्हें चक्रोँ पर प्रकट करके समाप्त करता है, मतलब यह विपासना साधना ही है। सहस्रार चक्र में यह अहंकार पूरा अभिव्यक्त जैसा बना रहता है, और मूलाधार में सोया हुआ सा रहता है, इसलिए दोनों ही स्थानों पर मरने को नहीं आता। यह बीच वाले चक्रों में ही अर्धजागृत या अर्धसुशुप्त सा रहता है, इसलिए बीच में ही मरने को आता है। विपासना साधना के साक्षीभाव का भी तो यही सिद्धांत है। यह शक्ति के द्वारा चक्रभेदन ही है। पहले अवचेतन मन रूपी धरातल से सुषुप्त विचारों और वासनाओं को प्राण शक्ति से जगा कर चक्रों पर अभिव्यक्त किया जाता है, फिर चक्रों पर प्राण के प्रवाह से उनका भेदन किया जाता है। दरअसल भेदन या नाश तो उन वासनाओं व संस्कारों का होता है, पर भेदन चक्रों का माना जाता है। क्योंकि पेट का नाभि चक्र सबसे प्रमुख होता है, इसलिए हिरण्यकशिपु का पेट फाड़ने की बात कही गई है। क्योंकि ज्यादातर योगी चक्रस्थान पर अंगुली का नख वाला सिरा रख कर नख से चक्र की तीव्र चुभन वाली संवेदना से या कम से कम अंगुली रखकर ध्यान को मजबूत करते हैं, इसीलिए कहा गया है कि नरसिंह ने हिरण्यकशीपु को नख से फाड़ा। इसमें जो संतुलित या बीच वाली अवस्थाओं में हिरणकशिपु का वध है, वह यही बताता है कि संगम अर्थात यिनयाँग वाली अवस्था में ही सुषुम्ना क्रियाशील होती है। अहंकार को न कोई मनुष्य मार सकता है, और न कोई पशु। उसे किसी भी अस्त्र–शस्त्र से नहीं मारा जा सकता। उसे न तो पूरी तरह बाहर अर्थात बाह्यमुखी होके मारा जा सकता है, और न ही पूरी तरह अंदर अर्थात अंतर्मुखी होकर, बल्कि दोनों के उपयुक्त मिश्रण से ही मारा जा सकता है। कुण्डलिनी योगी को जो पीठ में अर्थात सुषुम्ना में रेंगती जैसी हल्की संवेदना महसूस होती है, उससे उसे कुण्डलिनी जागने बारे विश्वास हो जाता है, जिससे वह योगाभ्यास में लगा रहता है, और सुषुम्ना को क्रियाशील करके कुण्डलिनी जागरण प्राप्त कर लेता है। इसीको ऐसे कहा गया है कि प्रह्लाद को उस जलते लोहस्तंभ पर एक कीड़ी रेंगते हुए दिखी, जिससे आश्वस्त होकर उसने उसे गले लगा लिया, जिससे नृसिंह भगवान प्रकट हुए।

Kundalini Yogi destroys ego and tantric sins in the form of Hiranyakashipu with the help of meditation picture as Lord Nrisimha and saves soulful intellect as Prahlad

Friends, in the previous post, how the peacock became a Yogi. Yogi’s back energy channel is male peacock, while the front channel is peahen. In an atmosphere full of depression, the power of Muladhara creates many faulty thoughts in his mind, because the power does not find any other way to be spent. He drinks the same thoughts i.e. tears by touching the inverted tongue to the soft palate inside the mouth as Khechari mudra. The same tears descending through the front channel take the form of Kundalini image on the chakras, especially on the navel chakra, which means the peahen becomes pregnant.

According to a legend in the Puranas, a demon named Hiranyakashipu sought a boon from Brahma that he should not be killed by humans or animals, neither in the day nor in the night, neither inside nor outside the house, nor by astra that’s fired weapons or shastra that’s handheld weapons. Hiranyakashipu considered Lord Vishnu as his worst enemy. But his son Prahlad was a devotee of Vishnu. Hiranyakashipu explained a lot to him but when he did not agree, he made many attempts to kill him. Once he got the iron pole red hot and asked Prahlad to stick to it. When Prahlad saw an ant crawling on it, he hugged the pillar without fear. Only then a strange creature came out of it, whose face was of a lion but it was a man from below. His name was Narasimha. He took him to the door of the house in the evening, took him on his lap and killed him with his nails.

Hiranyakashipu is also a symbol of tantric sin. Tantrik Panchamakar is sinful mostly. The tendency of sinful energy is more towards the material world. That’s why it does not allow man to go towards spirituality. But by Guru’s grace, a man’s trend becomes towards spirituality. It has been said in the story that the teacher of the school turned Prahlad towards spirituality. Then Hiranyakashipu removed that teacher and appointed a new teacher who gives physical education full of deceit. But Prahlad’s nature did not change. The meaning is clear that the blind power tries to take away even from the true Guru, but even if a little contact is established with the true Guru, it does not succeed. As a result, these tantric sins inclined towards spirituality make the Sushumna of man activated. This is the making of red hot iron pole by Hiranyakashipu. The yogi’s joining the meditation picture with it is his embracing it, for man’s own form is also that which he is meditating on every moment. The awakening of Dhyanachitra that’s meditation image means the manifestation of Lord Narasimha, by whom along with all other sins, those tantric sins committed for the success of Kundalini Sadhana are also destroyed. This is the killing of Hiranyakashipu by Nrisimha. The appearance of Narasimha from that burning pillar in the evening means that at that time Sushumna becomes more active than other times and most likely awakens the image of meditation in Sahasrara. Sushumna Nadi is that fiery red iron pillar. Sushumna also resides inside backbone stiff like iron. Because many people consider the picture of Kundalini as scary like a ghost, because it does not have a physical existence, that is why it has been given the form of a fearsome Narasimha. Meditation picture is neither human nor animal. It can be understood in such a way that when half-human forms like Hanuman, Ganesha are meditated upon, then Dhyanachitra is most expressive. He is neither inside nor outside. This means that Dhyanachitra is not a physical object, but only an imaginary picture. It is formed neither during the day nor at night, but it is formed in the evening while doing Kundalini Yoga. He takes Hiranyakashipu in his lap and punctures his belly with his fingernail, that means by lifting up the subconscious and unconscious mind from Muladhar hidden there as ego, he eliminates them by manifesting them on the chakras, means this is Vipasana Sadhana. In Sahasrar Chakra, it remains fully manifested, and remains asleep in Mooladhara, so it does not come to die in both the places. It remains semi-awake or semi-conscious only in the middle chakras, that’s why it comes to die in the middle. This is also the principle of witnessing in Vipassana practice. This is Chakrabhedan that’s chakra piercing through Shakti. First the dormant thoughts and desires from the surface of the subconscious mind are awakened by life force and expressed on the chakras, then they are penetrated by the flow of life force on the chakras. In fact, those desires and rituals are pierced or destroyed, but chakras are believed to be pierced. Because the navel chakra of the stomach is the most prominent, hence Hiranyakashipu’s stomach has been said to be torn open. Because most yogis strengthen their meditation by placing the tip of the fingernail or atleast finger on the chakra point causing the sharp prickling sensation at the chakra with the fingernail, that is why it is said that Narasimha tore Hiranyakashipu with the fingernail. Neither a human nor an animal can kill the ego. It cannot be killed by any type of weapon. It can be killed neither completely being outside i.e. extroverted, nor completely being inside i.e. introverted, but only by a suitable mixture of both. In this, the killing of Hiranyakshipu in the balanced or middle states tells that Sushumna is active only in the state of Sangam or union i.e. Yinyang. The Kundalini Yogi who feels a slight sensation like crawling in the back i.e. Sushumna, makes him believe about awakening of Kundalini, due to which he engages in yoga practice and activates Sushumna and achieves Kundalini awakening. It is said as Prahlad saw a worm crawling on that burning iron pillar, convinced with that he embraced it, from which Lord Narasimha appeared.

कुण्डलिनी योग से ही मोरनी मोर के आँसू पीकर गर्भवती हो जाती है

दोस्तो, मैं पिछली से पिछली पोस्ट में बात कर रहा था कि कैसे कुछ बिमारियां विशेषकर आनुवंशिक रोग आदमी को महामानव बनने की तरफ ले जाती हैं। मैंने खुद देखा है कि जो अपने जीवन के बाद के दौर में उन बिमारियों से प्रभावित होने होते हैं, वे जिंदगी के शुरुआती दौर में बहुत ज्यादा तेज दिमाग़ वाले होते हैं। मतलब कि वे जागृति के बहुत करीब होते हैं। कई तो जागृत भी हो जाते हैं। शायद उनकी जो शक्ति शरीर के किसी सिस्टम की नाकामी से बच कर अतिरिक्त रूप से जमा हो जाती है, वह बुद्धि को बढ़ाने और उससे जागृति पैदा करने में खर्च हो जाती है। वैसे लोग आम समाज से थोड़ा हट कर लगते हैं। वे सबके बीच में अलग ही चमकते हैं। उनका व्यवहार भी सबसे अलग व विशेष जैसा होता है, और काम भी। निसंदेह वे आकर्षक तो होते ही हैं। उनसे दोस्ती करने के लिए बहुत से लोग लालायित जैसे रहते हैं। दोस्ती करके उन्हें बहुत लाभ भी मिलता है, हालांकि यह उनके अजीब स्वभाव के कारण कई बार मुश्किल हो सकता है। इसी तरह पिछली पोस्ट में इस संभावना पर बात हो रही थी कि क्या कुण्डलिनी योग से मृत या मरता हुआ शरीर पुनः जीवित हो सकता है। मुझे लगता है कि अगर शक्ति को सही ढंग से घुमाते हुए शरीर के बीमार हिस्सों पर सही से केंद्रित किया जाता रहे, तो ऐसा हो भी सकता है। पर इसके लिए बहुत समय और सूक्ष्म योग तकनीकें चाहिए। यह बहुत सूक्ष्म विज्ञान है। मैंने ऑटोबियोग्राफी ऑफ ए योगी और अन्य कई जगह एक सत्य घटना पढ़ी थी कि ज्यादा खाना खाने वाली एक बहू अपनी सास के ताने से दुखी होकर एक सुनसान जगह पर बैठी थी जब एक योगी ने उसे कंठकूप पर प्राण शक्ति को केंद्रित करने वाला योग सिखाया, जिसके बाद उसे कभी खाना खाने की जरूरत ही नहीं पड़ी। गले के गड्ढे में कोई भी शक्ति को केंद्रित कर सकता है, पर वह सूक्ष्म तकनीक किसी को पता नहीं जिससे वह प्रभाव पैदा हो। किसी का सिर भारी हो जाएगा, किसी को सिरदर्द होएगा आदि। सबसे बड़ी बात कि विश्वास कैसे होगा कि प्रभाव पैदा हो गया है। क्योंकि प्रभाव होने पर भी आदमी डर के मारे जबरदस्ती खाता ही रहेगा कि कहीं वह भूखा न मर जाए। ऐसा ही सभी विद्याओं के मामले में होता है, जब आदमी को विश्वास नहीं होता या उसे पता ही नहीं चलता कि उसे विद्या आ गई है। इसीलिए जानकीर गुरु की जरूरत पड़ती है। अब जैसे प्रेमी जोड़ा एकदूसरे के अंदर शक्ति का संचार करता है, वैसे ही कोई निपुण योगी मृत शरीर में भी शक्ति का संचार कर सकता है, सिद्धांत तो यही कहता है। शायद यही मृतसंजीवनी विद्या का आधार हो।

कई लोग छोटी-छोटी बातों की वजह से दोस्ती तोड़ने या ठुकराने पर आ जाते हैं, जिससे वे अपने लाभ से वँचित रह जाते हैं। उदाहरण के लिए, एकदिन मेरे एक फेसबुक मित्र ने एक पोस्ट शेयर की, जिसमें इस अवैज्ञानिक पर शास्त्रीय बात का मजाक बनाया हुआ था कि मोर के आँसू पीकर मोरनी गर्भवती हो जाती है। ऐसा प्रवचन करने वाली एक साध्वी की खिल्ली भी उड़ाई हुई थी। बिना तर्कवितर्क के दुष्प्रचार करने की उनकी आदत ही बन गई थी। मैंने उन्हें इसका अध्यात्मवैज्ञानिक स्पष्टीकरण दिया। मैंने कहा कि भाई, ऐसी कथाओं के बहुत मनोरंजक और ज्ञानवर्धक आध्यात्मिक अर्थ होते हैं, इन्हें कृपया भौतिक दुनिया से न जोड़ें। मोर बादल को देखकर नाचता है। मतलब वह अवसाद के माहौल में भी खुश रहना जनता है। मोर एक योगी की तरह है। संभवतः इसीलिए योगीश्वर भगवान श्रीकृष्ण मोरमुकुट पहनते थे। मतलब मोर ने दुःख या अवसाद के आंसू को गिरने दिया। उसने उन्हें रोका नहीं। अवसाद की मनोस्थिति को अभिव्यक्त होने दिया। अवसाद के विचारों को तनिक उमड़ने दिया। मोरनी यहाँ बुद्धि और मोर आत्मा का प्रतीक है। मोर मतलब आत्मा अंधेरारूपी अवसाद को अनुभव कर रहा है। उस आँसू मतलब अभिव्यक्त कटु विचारों की शक्ति को बुद्धि ने ग्रहण कर लिया, और उससे सुंदर व शक्ति से भरे विचारों के रूप में पुत्र को पैदा किया। शास्त्रों में मन के सशक्त व सुंदर विचारों को पुत्र कहने का प्रचलन है। कुण्डलिनी चित्र सबसे सुंदर विचार है, इसलिए उसे सर्वश्रेष्ठ पुत्र या कार्तिकेय का रूप दिया है। सबसे अच्छे तरीके के अनुसार बुद्धि ने कुण्डलिनी योग करने का निर्णय लिया। इससे बुरे विचारों की शक्ति चमकीले कुण्डलिनी चित्र को लग गई, जिससे अवसाद का अंधेरा खत्म हो गया, और साथ में सम्भवतः कुण्डलिनी जागरण भी मिला। जो कुण्डलिनी योगी नहीं था, उसकी बुद्धि ने कलापूर्ण ढंग से आदमी से ऐसी क्रियाएं करवाईं, जिनसे सुन्दर विचार उमड़ते हैं, जैसे कि लेखन, चित्रकारी, संगीत-वादन, अभिनय आदि। इससे भी अवसाद के धूमिल विचारों की शक्ति इन सुंदर विचारों को लग गई। मतलब साफ है कि अवसाद के गुब्बारे को फूटने देना चाहिए, उसे अंदर बंद करके नहीं रखना चाहिए। मेरे साथ भी एकबार ऐसा ही हुआ था, जब मेरे सामने संसार के बहुत से रास्ते बंद हो गए थे। नया काम कुछ था नहीं, इसलिए पुराने विचार मोर के आँसू की तरह उमड़ रहे थे। फिर मैंने तांत्रिक कुण्डलिनी योग से उन विचारों की शक्ति कुण्डलिनी चित्र को दे दी। मित्र ने उक्त स्पष्टीकरण के बारे में कोई विचार-चर्चा नहीं की, बल्कि फ्रेंडलिस्ट से ही बाहर हो गया। इससे तो पूरी तरह से सिद्ध हो जाता है कि मेरा निरुत्तर करने वाला विश्लेषण सटीक था। दुष्प्रचार करने वाले इसी तरह जुबानी फायर करके गायब हो जाते हैं। आपकी क्या राय है?

Kundalini Yoga makes peahen become pregnant by drinking peacock’s tears

Friends, in the previous post I was talking about how some diseases especially genetic diseases lead a man to become a superhuman. I have myself observed that those who are affected by those diseases in the later part of their life are very sharp minded in the early part of life. Meaning that they are very close to awakening. Some even become awake. Perhaps their energy, which is saved by the failure of any system of the body, is spent in increasing the intellect and creating awareness from it. By the way, those type of people seem a little different from the general society. They shine differently among all. Their behavior is also like different and special from most, and their work too. No doubt they are attractive. Many people long to be friends with them. People also get a lot of benefits by making friendship with them, although it may be difficult at times due to their strange nature. Similarly, in the previous post there was discussion on the possibility whether a dead or dying body can be revived by Kundalini Yoga. I think it can happen if the energy is correctly focused on the diseased parts of the body with its proper rotation. But it requires a lot of time and subtle yoga techniques. This is a very subtle science. I read in Autobiography of a Yogi and many other places a true story that a daughter-in-law who eats a lot, was sitting in a secluded place, saddened by the taunts of her mother-in-law, when a yogi taught her yoga to concentrate the life force at the throat pit, After which she never needed to eat food. One can concentrate energy in the pit of the throat, but one does not know the subtle techniques that produce that effect. Some will have a heavy head, some will have a headache, etc. The biggest thing is how to believe that the effect has been created. Because even after being affected, a person will continue to eat forcefully out of fear that he may die of hunger. The same happens in the case of all learning, when a man does not believe or does not know that he has learned. That’s why a knowledgeable teacher or Guru is needed. Now, just as a loving couple transmits energy or Shakti or whatever named within each other, similarly an adept yogi can transmit power to a dead body as well, so the theory says. Perhaps this is the basis of the Mrit Sanjivani Vidya.

Many people keep breaking or rejecting friendship because of small things, due to which they remain deprived of their benefits. For example, one day a Facebook friend of mine shared a post making fun of the unscientific myth that peahens get pregnant by drinking peacock tears. A sadhvi who gave such discourse was also ridiculed. It had become his habit to do propaganda without any argument. I gave him a spiritual explanation for this. I said brother, such stories have very entertaining and enlightening spiritual meaning, please don’t connect them with the material world. The peacock dances looking at the clouds. Means he knows how to be happy even in the atmosphere of depression. Peacock is like a Yogi. Probably that is why Yogishwar Lord Krishna used to wear Mormukut that’s peacock feathered crown. Meaning peacock let the tears of sorrow or depression fall. He didn’t stop them. He allowed the mood of depression to express itself. Thoughts of depression were allowed to rise a bit. The peahen here symbolizes the intellect and the peacock the soul. Peacock means the soul is experiencing depression in the form of darkness of bitter or sluggish thoughts. Wisdom accepted the power of bitter thoughts expressed in those tears, and gave birth to a son in the form of beautiful and powerful thoughts. In the scriptures, there is a trend of calling strong beautiful thoughts of the mind as sons. Kundalini picture is the most beautiful and powerful thought of mind, so she is given the form of the best son or Kartikeya. According to the best method, the intellect decided to do Kundalini Yoga. Due to this, the power of bad thoughts got attached to the brightening Kundalini picture, due to which the darkness of depression ended, and possibly Kundalini awakening also happened along with it. The intellect of the one who was not a Kundalini Yogi, in an artistic way made the man do such activities, which generate beautiful thoughts, such as writing, painting, music-playing, acting etc. In this case too, these beautiful thoughts took the power of the foggy thoughts of depression. It is clear that the balloon of depression should be allowed to burst, it should not be kept locked inside. The same thing happened to me once, when many roads in the world were closed in front of me. There was no new work, so old sluggish thoughts were pouring out like peacock’s tears. Then I gave the power of those thoughts to Kundalini Chitra through Tantrik Kundalini Yoga. The friend did not discuss the above explanation, but got out of the friend list. This pretty much proves that my unanswerable analysis was correct. The propagandists disappear by initial verbal firing like this. What is your opinion?

Kundalini Shakti can revive even a dead body

One such spiritual practice is Parakaya Pravesh that’s body exchange, which I was referring to in a recent post. Legend is that Adiguru Shankaracharya defeated the scholar Mandan Mishra in a debate. Then his wife Bharti started discussing. Bharati asked him practical questions related to Kamashastra that’s romantic matters, but because he was an unmarried celibate, he could not answer. To get the answer, he had entered the body of a householder king who had died. A film has also been made on this. Contact can be made with the subtle body of a dead person, as I was telling my experience, but it is not known whether it is possible to enter the subtle body of a living body. It is also not known that how the subtle body can make it alive by entering the dead body. Science says that the cells of the body die shortly after death. They get irreparable damage, which means they are so damaged that they cannot be revived. Science can say only as far as it has access. We actually take science as final, and do not think beyond it. The truth is that science keeps challenging science, while making progress. New theories reject previous theories. It is possible that the dead cells which science considers unworthy of repair, can be repaired by spiritual science. Means dead cells can also become alive by yoga. The common man should not know about this because he does not know how to do such yoga. It comes in the scriptures that Rakshasguru that’s demon master Shukracharya used to revive dead demons with his Sanjivani Vidya that’s resurrection trick. An eyewitness friend of mine had told that he himself had seen a monk in the Kumbh Mela bringing alive a dead bird with the help of Pranavidya. Now I cannot say whether he was telling the truth or a lie. I even feel at times he lied. Still, let me be open minded. Not only this, many more Siddhas claim, especially in the scriptures. Although it would also have some condition or limit, which would be more liberal than the condition and limit of physical scienc. When the body can remain healthy by the Prana Shakti of Kundalini Yoga, and the sick body can be healthy, which is called Yoga Healing, then the dead body can also be alive, if today’s science is put aside. If yoga can repair a living cell, why can’t a dead cell be repaired? It is possible, but more yogic power will be required. If a slightly broken chair can be repaired, then why not a completely broken chair. It is possible, but it will take more energy of the body.

It comes in Ramcharitmanas that Hanuman ji had brought Sanjivani herb from the mountain, by eating which the dead body of Laxman became alive. It was necessary to feed it before sunrise, otherwise it would not be effective. I think it means that within twenty four hours a dead body can be revived even by spiritual science, after that its cells are so damaged that they cannot be repaired even by spiritual science. Nowadays Ramcharitmanas is also in discussion. A scientific explanation was given to counter the misinformation spread about one or two sentences of this scripture by some elements under the influence of misunderstanding and vested interests. For not accepting that truth also, they faced human opposition too. Still, on which side the camel of democracy sits, cannot say anything.

कुण्डलिनी शक्ति मृत शरीर को भी जीवित कर सकती है

ऐसी ही एक अध्यात्मविद्या है, परकाया प्रवेश, जिसका उल्लेख मैं हाल ही की पिछली एक पोस्ट में कर रहा था। किंवदंती है कि आदिगुरु शंकराचार्य ने शास्त्रार्थ चर्चा में विद्वान् मंडन मिश्रा को हरा दिया था। फिर उनकी पत्नि भारती चर्चा करने लगी। भारती ने उनसे कामशास्त्र से संबंधित व्यावहारिक प्रश्न पूछे पर क्योंकि वे अविवाहित ब्रह्मचारी थे इसलिए जवाब न दे सके। जवाब पाने के लिए उन्होंने मृत्यु को प्राप्त हुए एक गृहस्थ राजा के शरीर में प्रवेश किया था। इस पर एक फ़िल्म भी बनी है। किसी मृत व्यक्ति के सूक्ष्म शरीर से तो सम्पर्क बन सकता है, जैसा मैं अपना अनुभव बता रहा था, पर जिन्दा शरीर के सूक्ष्म शरीर में घुसा जा सकता है, यह मालूम नहीं। यह भी नहीँ मालूम कि मृत शरीर में घुसकर सूक्ष्मशरीर उसे जिन्दा कैसे कर सकता है। विज्ञान कहता है कि मृत्यु के थोड़े समय के बाद ही शरीर की कोशिकाएँ मृत हो जाती हैं। उनका इर्रिपेयरेबल डेमेज हो जाता है मतलब उनका इतना नुकसान हो जाता है कि उन्हें पुनः जिन्दा नहीँ किया जा सकता। विज्ञान वहीं तक कह सकता है, जहाँ तक उसकी पहुंच हो। हम दरअसल विज्ञान को फाइनल मान लेते हैं, और उसके आगे नहीँ सोचते। सच्चाई यह है कि विज्ञान को विज्ञान ही चुनौती देता रहता है, विकास करते हुए। पिछले सिद्धांतों को नए सिद्धांत ख़ारिज कर देते हैं। हो सकता है, जिन मृत कोशिकाओं को विज्ञान मुरम्मत के अयोग्य मानता हो, अध्यात्म विज्ञान से उनकी मुरम्मत हो सकती हो। मतलब योग से मृत कोशिकाएँ भी जिन्दा हो सकती हों। इसका आम आदमी को पता न हो क्योंकि उन्हें वैसा योग करना न आता हो। शास्त्रों में आता है कि राक्षसगुरु शुक्राचार्य अपनी संजीवनी विद्या से मृत राक्षसों को जिन्दा कर दिया करते थे। मेरे एक प्रत्यक्षदर्शी मित्र ने बताया था कि उन्होंने खुद कुम्भ मेले में एक साधु को मृत चिड़िया को प्राणविद्या से जीवित करते हुए देखा था। अब मैं यह तो नहीँ कह सकता कि वह सच या झूठ कह रहा था। मुझे तो झूठ भी लगता कई बार। फिर भी चलो मैं ओपन माइंड हो लेता हूँ। ऐसा वही नहीं, और भी बहुत से सिद्ध लोग दावे करते हैं, खासकर शास्त्रों में। हालांकि इसकी भी कुछ शर्त या सीमा होती होगी, जो भौतिक विज्ञान की शर्त और सीमा से ज्यादा उदार होती होगी। जब कुण्डलिनी योग की प्राण शक्ति से शरीर स्वस्थ रह सकता है, और बीमार शरीर स्वस्थ हो सकता है, जिसे योगा हीलिंग कहते हैं, तब मृत शरीर जीवित भी हो सकता है, अगर आज के विज्ञान को एक किनारे रख दें। अगर योग से जीवित कोशिका की मुरम्मत हो सकती है, तो मृत कोशिका की मुरम्मत क्यों नहीं हो सकती। हो सकती है, पर ज्यादा योगशक्ति लगेगी। अगर हल्की टूटी कुर्सी की मुरम्मत हो सकती है, तो पूरी टूटी कुर्सी की क्यों नहीँ। हो सकती है, पर शरीर की ज्यादा शक्ति लगेगी।

रामचरितमानस में आता है कि हनुमान जी पहाड़ से संजीवनी बूटी लाए थे, जिसको खाने से लक्ष्मण का मृत शरीर जिन्दा हो गया था। उसको सूर्योदय से पहले खिलाया जाना जरूरी था, अन्यथा वह असर न करती। मुझे लगता है कि इसका मतलब है कि चौबीस घंटे के अंदर ही मृत शरीर जीवित हो सकता है अध्यात्मविज्ञान से भी, उसके बाद उसकी कोशिकाओं में इतनी टूटफूट हो जाती है कि उनकी मुरम्मत अध्यात्मविज्ञान से भी नहीं हो सकती। आजकल रामचरितमानस भी चर्चा में बना हुआ है। गलतफहमी व निहित स्वार्थ के वशीभूत कुछ तत्त्वों द्वारा इसमें वर्णित एकदो वाक्यों बारे दुष्प्रचार किया गया। फिर उसका खंडन करने के लिए कई बुद्धिजीवियों के द्वारा वैज्ञानिक स्पष्टीकरण भी दिया गया। उस सच्चाई को भी न मानने पर उनका मानवीय विरोध भी हुआ। फिर भी लोकतंत्र का ऊंट किस करवट बैठता है, कुछ कह नहीं सकते।

Kundalini Yoga showing us or aliens the techniques of long distance interstellar travel

Friends, I was telling in the previous post that meditation on the body is very important to open the Annamaya Kosha. It is necessary to have knowledge before meditation. That is why there is an abundance of descriptions of the body as a universe in the scriptures. At the same time, the description of the universe in spiritual terms is more than the body.  Probably because at that time there was no practical scientific technique to check the subtlety of the body, so this method survived. Physiological philosophy blends modern science and ancient spiritual knowledge, resulting in an excellent understanding of the body. Probably that is why the book shrirvigyan darshan has become an object of praise. It can be called a gateway from science to spirituality. The last few posts were more inclined towards quantum physics and space science. Although those were also associated with the science of Kundalini Yoga. This is because nowadays most of the people consider physical science as science and not spiritual science as science. Teleportation can be possible only through spiritual science. It is possible that the spiritual science will become so advanced that the man of this earth becomes a subtle body and goes on a tour of the whole universe, and after living in the body of some living being somewhere on some planet, comes back to the earth. It is also possible to exchange subtle-bodies with equally advanced beings for some time and return to their respective planets after spending some lives on each other’s planets. The infinite universe can be crossed only through the subtle body, not through the gross body. Yogis used to go on such journeys in the olden times. On the whole, being enlightened, man becomes situated everywhere at all times, which is the highest level of space travel. This seems to me the easiest and correct way of time travel and space travel, of course anyone can try with physical body too. It is possible that the aliens came to know about the earth through that only, after which they started coming here through UFOs as well. Cryosleep, light sails, wormholes and warp drives offer possible solutions. Unfortunately, these may only be daydreams, which would mean that long distance interstellar travel is not possible. Not me, many scientists are saying this. Means only Tantrik Kundalini Yoga and Karma-principle can take human from earth to other planets. Direct teleportation of the body can also be imagined for entertainment and excitement. A similar concept has been dramatized in the web series  “Lost in Space”. I saw this recently. I found it nice and binding. I am not campaigning for anyone, but speaking from my heart. The truth should be told, if someone’s publicity is hidden in it, then let it be, why to bother.

Some diseases seem like man’s attempt to become superman

Scientists are even claiming that the genetic diseases that are happening in man are due to the DNA of aliens. Once the aliens had taken away the women from here and sent them back after impregnating them or gave birth to children there. Then that DNA spread to everyone. This happened to make man superhuman. I think of my ankylosing spondyloarthritis as a foreign disease. This disease forces me to do yoga. This proves the claim of the scientists to some extent. I think that prostate and piles are also such genetic diseases. These also make a man like a yogi. Old people must have understood it in such a way that yoga becomes successful by suffering, due to which the word penance would have increased. Nowadays cancer is also increasing. This is also a disease related to genetics. May be it is a defect born during nature’s attempt to make man a superhuman. Anyway, many great yogis have had cancer, especially throat cancer. The second purpose of writing about quantum and space was to be of some help to scientists, as they appear a bit puzzled and frustrated in these areas. Now back to spiritual science, because the fun that is in it, is nowhere else. Materialism increases the thirst, then spirituality quenches the thirst. Both have their own importance. Even in the Gita, Shri Krishna says in clear words that “Adhyatmvidya Vidyanam“. Means I am spiritual science among the sciences. Meaning, he has considered spiritual science to be the best among all the sciences. Nevertheless, as the puzzles of physics continue to be solved, we will keep mentioning them from time to time.

कुंडलिनी योग ही हमें या एलियंस को लंबी दूरी की इंटरस्टेलर यात्रा की तकनीक दिखा रहा है

दोस्तों, मैं पिछली पोस्ट में बता रहा था कि अन्नमय कोष को खोलने के लिए शरीर का ध्यान बहुत जरूरी है। ध्यान से पहले ज्ञान का होना जरूरी है। इसीलिए शास्त्रों में शरीर के ब्रह्माण्ड के रूप में वर्णन की बहुतायत है। साथ में, ब्रह्माण्ड का अध्यात्मिक रूप में वर्णन ज्यादा है, शरीर का कम। क्योंकि सम्भवतः उस समय शरीर की सूक्ष्मता को जाँचने वाली कोई व्यावहारिक वैज्ञानिक तकनीक नहीं थी, इसलिए यही तरीका बचता था। शरीरविज्ञान दर्शन में आधुनिक विज्ञान और पुरातन अध्यात्म ज्ञान को मिश्रित किया गया है, जिससे इससे शरीर का उत्कृष्ट तरीके से ज्ञान हो जाता है। सम्भवतः इसीलिए पुस्तक शरीरविज्ञान दर्शन प्रशंसा की पात्र बनी है। इसे विज्ञान से अध्यात्म में प्रवेशद्वार कह सकते हैं। पिछली कुछ पोस्टों का ज्यादा झुकाव क्वांटम भौतिकी और अंतरिक्ष विज्ञान की ओर था। हालांकि वे भी कुण्डलिनी योग विज्ञान से जुड़ी हुई थीं। ऐसा इसलिए क्योंकि आजकल अधिकांश लोग भौतिक विज्ञान को ही विज्ञान मानते हैं, अध्यात्म विज्ञान को नहीं। अध्यात्म विज्ञान से ही टेलीपोर्टेशन संभव हो सकता है। हो सकता है कि अध्यात्म विज्ञान इतना उन्नत हो जाए कि इस धरती का आदमी सूक्ष्मशरीर बन कर पूरे ब्रह्माण्ड की सैर पर निकल जाए, और कहीं किसी ग्रह पर किसी जीव के शरीर में कुछ दिन निवास करके वापिस धरती पर आ जाए। यह भी हो सकता है कि अपने बराबर उन्नत प्राणी के साथ मिलकर आपस में सूक्ष्मशरीरों को कुछ समय के लिए एक्सचेंज करें और एकदूसरे के ग्रहों पर कुछ जीवन बिता कर अपने-अपने ग्रह वापिस लौट जाएं। सूक्ष्मशरीर के माध्यम से ही अनंत ब्रह्माण्ड को लंघा जा सकता है, स्थूल शरीर से नहीं। पुराने समय में योगी लोग ऐसी यात्राएं करते भी थे। कुल मिलाकर आत्मज्ञान होने पर आदमी हर समय हर जगह स्थित हो जाता है, जो सर्वोच्च स्तर की अंतरिक्ष यात्रा ही तो है। यही टाइम ट्रेवल और स्पेस ट्रेवल का सबसे आसान और सही तरीका लगता है मुझे, बेशक जो चाहे वह भौतिक शरीर के साथ भी प्रयास कर सकता है। हो सकता है कि एलियन्स को उनसे ही धरती का पता चला है, जिसके बाद वे यूएफओ से भी यहाँ आने लग गए हों। क्रायोस्लीप, लाइट सेल, वर्महोल और वार्प ड्राइव संभावित समाधान प्रदान करते हैं। दुर्भाग्य से, ये केवल दिवास्वप्न हो सकते हैं, जिसका अर्थ होगा कि लंबी दूरी की इंटरस्टेलर यात्रा संभव नहीं है। यह मैं नहीं, बहुत से वैज्ञानिक कह रहे हैं। मतलब तांत्रिक कुण्डलिनी योग व कर्मसिद्धांत ही धरती से अन्य ग्रह पर पहुंचा सकते हैं। मनोरंजन और उत्साहवर्धन के लिए प्रत्यक्ष व सीधे तौर पर शरीर के टेलीपोर्टेशन की कल्पना भी की जा सकती है। ऐसी ही नाटकीय कल्पना “लॉस्ट इन स्पेस” नामक वेबसेरीस में की गई है। मैंने हाल ही में यह देखी। मुझे अच्छी और बाँधने वाली लगी। मैं किसीका प्रचार नहीं कर रहा, बल्कि दिल की बात बता रहा हूँ। सच्ची बात कह देनी चाहिए, उसमें अगर किसी का प्रचार होता हो तो होता रहे, हमें क्या।

कुछ बिमारियां आदमी का महामानव बनने का प्रयास लगती हैं

वैज्ञानिक तो यह दावा भी कर रहे हैं कि आदमी में जो आनुवंशिक बिमारियां हो रही हैं, वे एलियन के डीएनए की वजह से हो रही है। कभी एलियन यहाँ की औरतों को उठाकर ले गए थे और उन्हें गर्भवती करके वापिस भेज दिया था या वहाँ उनसे संतान पैदा की थी। फिर वो डीएनए सबमें फैल गया। यह आदमी को महामानव बनाने के लिए हुआ। मुझे अपना एंकोलाईसिंग स्पोंडीलोआर्थराईटिस वैसी ही फॉरेन बिमारी लगती है। यह बिमारी मुझे योग करने के लिए मजबूर करती है। इससे वैज्ञानिकों का दावा कुछ सिद्ध भी हो जाता है। मुझे तो लगता है कि प्रॉस्टेट और बवासीर भी ऐसी ही आनुवंशिक बीमारियां हैं। ये भी आदमी को योगी जैसा बनाती हैं। पुराने लोगों ने इसे ऐसे समझा होगा कि कष्ट झेलने से योग सफल होता है, इसीसे तप शब्द का प्रचलन बढ़ा होगा। आजकल कैंसर भी बढ़ रहा है। यह भी आनुवंशीकी से जुड़ा रोग होता है। हो सकता है कि यह प्रकृति के मानव को महामानव बनाने के प्रयास के दौरान पैदा हुआ डिफेक्ट हो। वैसे भी बहुत से महान योगियों को कैंसर विशेषकर गले का कैंसर हुआ है। क्वांटम और स्पेस के बारे में लिखने का दूसरा उद्देश्य था कि वैज्ञानिकों की कुछ मदद हो जाए, क्योंकि वे इन क्षेत्रों में कुछ पजल्ड और फ़्रस्टेटिड दिखाई देते हैं। अब पुनः अध्यात्म विज्ञान की तरफ लौटते हैं, क्योंकि जो मजा इसमें है, वह और कहीं नहीं है। भौतिकता से प्यास बढ़ती है, तो अध्यात्म से प्यास बुझती है। दोनों का अपना महत्त्व है। गीता में भी श्रीकृष्ण स्पष्ट शब्दों में कहते हैं कि “अध्यात्मविद्या विद्यानाम्“। मतलब विद्याओं में मैं अध्यात्मविद्या हूँ। मतलब उन्होंने अध्यात्मविद्या को सभी विद्याओं में श्रेष्ठ माना है। फिर भी जैसे-जैसे भौतिक विज्ञान की पहेलियाँ सुलझती रहेंगी, हम बीचबीच में उनका भी उल्लेख करते रहा करेंगे।