My post

कुंडलिनी को मानवता से जोड़ने वाला धर्म बन सकता था इस्लाम

दोस्तों, अभी हाल ही में फ्रांस के पेरिस और ऑस्ट्रिया के विएना में इस्लाम के नाम पर जो आतंकवादी घटनाएं हुईं, वे बहुत दुर्भाग्यपूर्ण हैं। और अभी एक घटना और आ गई कि पाकिस्तान में एक चौकीदार ने धर्म के नाम पर अपने बैंक मैनेजर की हत्या कर दी और वहाँ उसका इस काम के लिए गर्मजोशी से स्वागत किया गया। साथ में, करतारपुर में स्थित सिखों के प्रमुख गुरुद्वारे का प्रबंधन सिखों से वापिस लेकर आईएसआई को दे दिया है। दुनिया जानती है कि पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई इस्लामिक आतंकवादियों के संगठनों को चलाती है।पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश में अनगिनत मंदिर तोड़ दिए गए हैं, और प्राचीन नक्काशियां लुप्तप्राय कर दी गई हैं। वहाँ पर आए दिन अल्पसंख्यकों पर अत्याचार होते ही रहते हैं। भारत ऐसी घटनाओं का सदियों से भुक्तभोगी रहा है। आज हम इस तथ्य की विवेचना करेंगे कि इस्लाम कैसे कुंडलिनी को मानवता के साथ जोड़ने वाला धर्म बन सकता था, पर अपनी एकमात्र गलती कट्टरता के कारण चूक गया।

मूर्ति-पूजा के खंडन का असली मकसद इंसान का इंसान के प्रति प्रेम बढ़ाना था

इस्लाम मानवता का धर्म हो सकता था। ऐसा इसलिए, क्योंकि इस्लाम में केवल अल्लाह का ध्यान करने को कहा गया है, किसी मूर्ति वगैरह का ध्यान नहीं। फिर भी मूर्ति पूजा औऱ अन्य हिन्दू परम्पराओं का अपना अलग वैज्ञानिक दर्शन है, जिसकी अवहेलना नहीं की जा सकती। इसी तरह अन्य धर्मों का भी है। अल्लाह के ध्यान से अद्वैत का ध्यान खुद ही हो जाता है। उससे मन में कुंडलिनी स्वयं ही बस जाती है। स्वाभाविक है कि कुंडलिनी के रूप में किसी मनुष्य का ही स्मरण होगा, किसी मूर्ति या जानवर का नहीं। प्रियतम मनुष्य की वही छवि फिर कुंडलिनी बन जाती है। उससे मानवतापूर्ण प्रेम बढ़ता है। परंतु कट्टरता के कारण इस मानवता पर पानी फिर जाता है। अब जिससे प्रेम होगा, यदि कट्टरता के कारण उसे मारा गया, तो कैसा प्रेम। इसलिए इसी संभावित हिंसा के भय से किसी मनुष्य से असली प्रेम हो ही नहीं पाता। असली इस्लाम तो तब आएगा, जब उसमें कट्टरता और हिंसा पर पूर्ण विराम लगेगा। ऐसा कुंडलिनी तंत्र में होता है। उसमें जीवित गुरु या देवता आदि से प्रेम किया जाता है। उन्हीं के रूप की कुंडलिनी मन में बस जाती है। 

बहुत से धर्म शांतिपूर्ण ढंग से हिन्दू सनातन परम्पराओं का विरोध करते हैं

भारत में भी ऐसे बहुत से धर्म हैं, जो हिंदुओं की बहुत सी सनातन परम्पराओं को नहीं मानते। यह उनका अपना दृष्टिकोण है और उसमें कोई आपत्ति भी नहीं है, क्योंकि वे ऐसी वामपंथी मान्यता किसी के ऊपर थोपते नहीं हैं। इस्लाम को भी अपनी निजी परम्परा पर चलने का पूरा अधिकार है, औरों की धार्मिक स्वतंत्रता का हनन किए बगैर। पर इस्लाम अपनी मान्यता मनवाने के लिए कट्टर और हिंसक बन जाता है। जो वन विविधतापूर्ण न हो, वह सूना-सूना सा लगता है।

इस्लाम में हिंसा को शामिल करना मध्य युग की मजबूरी थी

इस्लाम के निर्माण के समय उसमें हिंसा पर जोर दिया गया। ऐसा इसलिए लगता है क्योंकि उस समय के लोग अनपढ़ और जंगली होते थे। उन्हें समझाना लगभग असंभव सा ही होता था। समझाने के लिए शिक्षा के साधन भी आज की तरह नहीं थे। इसलिए भय को बनाना जरूरी था, क्योंकि भय की लहर खुद ही बहुत दूर तक फैल जाती है, शिक्षा के कट्टरतापूर्ण साधन के रूप में। खासकर अरब देशों में तो ऐसा ही था। भारत जैसे सभ्य और अनुकूल परिवेश वाले देश में तो प्रारम्भ से ही शिक्षा और समझ का बोलबाला था। अरब से धार्मिक कट्टरता और हिंसा की प्रथा को मुस्लिम आक्रमणकारी भारत में लेकर आए। आज के आधुनिक संसार में भी वह सदियों पुरानी परंपरा वैसी ही बनी हुई है। उसको संशोधित करना जरूरी है। समाज सुधार की तरह समय के साथ धर्म सुधार भी होता रहना चाहिए। इस्लाम को छोड़कर सभी धर्मों में सुधार हुए हैं। मुसलमानों को मिलकर यह बात समझनी चाहिए, और दूसरे धार्मिक समुदायों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर आधुनिकता के साथ आगे बढ़ते रहना चाहिए।

कुंडलिनी वाहक के रूप में हजार फनों वाला शेषनाग

दोस्तों, लम्बी पोस्ट लिखने की प्रतीक्षा में अपने छोटे अनुभवों को लिखने का मौका भी नहीं मिलता। इसलिए मैंने सोचा है कि कुंडलिनी से संबंधित इधर-उधर के छोटे-मोटे विचार ही लिखा करूंगा। इससे कुंडलिनी से लगातार जुड़ाव बना रहेगा, जो आध्यात्मिक उन्नति के लिए बहुत जरूरी है। वैसे भी व्यस्त जीवन में एकसाथ लंबी पोस्ट लिखना संभव भी नहीं है।

मस्तिष्क के दबाव को नीचे उतारने से कुंडलिनी भी नीचे उतर जाती है

जैसे ही अपनी वर्तमान स्थिति को देहपुरुष की तरह अद्वैतमयी समझा जाता है, वैसे ही मस्तिष्क में कुंडलिनी प्रकट हो जाती है। उससे मस्तिष्क में एक दबाव सा पैदा हो जाता है। उस दबाव को नीचे उतारने के लिए जीभ को तालु के साथ दबा कर रखा जाता है, और कुछ न बोलते हुए मुँह बंद रखा जाता है। साथ में कुंडलिनी ऊर्जा के नीचे उतरने का चिंतन किया जाता है। ऐसा चिंतन भी किया जाता है कि दिमाग का दबाव फ्रंट चैनल से नीचे उतर रहा है। उससे दिमाग हल्का हो जाता है, और दबाव के साथ कुंडलिनी भी नीचे उतर कर किसी उपयुक्त चक्र पर बैठ जाती है। वह फिर दिमाग से लगातार आ रहे दबाव से उत्तरोत्तर चमकती रहती है। उसी दबाव को प्राण भी कहते हैं। दिमाग के खाली या हल्का हो जाने पर मूलाधार चक्र से कुंडलिनी ऊर्जा बैक चैनल से दिमाग तक चढ़ जाती है। पहले की पोस्ट में कहे गए मानसिक आघात से भी ऐसा ही होता है। मानसिक आघात से दिमाग पूरा खाली जैसा हो जाता है, और कुंडलिनी शक्ति पूरे वेग से पीठ में ऊपर चढ़ जाती है, अर्थात सुषुम्ना खुल जाती है। तांत्रिक मदिरापान से भी कई बार ऐसा ही होता है। उससे भी दिमाग खाली जैसा हो जाता है। इस तरह से कुण्डलिनी लूप पूरा हो जाता है, और कुंडलिनी चक्रवत घूमती रहती है। इसे माइक्रोकोस्मिक ऑर्बिट भी कहते हैं। इससे यौन कामुकता का आवेग भी शांत हो जाता है, क्योंकि उसकी एनर्जी कुंडलिनी को लग जाती है। स्त्री में भी पूर्णतः ऐसा ही होता है। जैसा कि पुरानी पोस्ट में बताया गया है कि उनका वज्र तुलनात्मक रूप से लघु परिमाण वाला होता है, जो शरीर-कमल के कुछ अंदर समाहित होता है। यह तंत्र साधना की एक प्रमुख तकनीक है।

शेषनाग का बीच वाला फन सबसे लंबा है

पुरानी पोस्ट में भी मैंने बताया था कि शेषनाग को वज्र से लेकर रीढ़ की हड्डी से होते हुए मस्तिष्क तक लिटाने पर वज्र-संवेदना आसानी से सहस्रार तक पहुंच जाती है। उसका मुख्य लक्षण है, एकदम से वज्र का संकुचित हो जाना। उससे पीठ के केंद्र में संवेदना की सरसराहट सी महसूस होती है। पूरे नाग का एकसाथ ध्यान करना पड़ता है। वास्तव में, संवेदना में चाल का और स्थान बदलने का गुण होता है। शेषनाग के एक हजार फन हैं, जो पूरे मस्तिष्क को कवर करते हैं। उसका केंद्रीय फन सबसे मोटा और लम्बा दिखाया जाता है। वही केंद्रीय फन सर्वाधिक क्रियाशील प्रकार का है। इससे कुंडलिनी उसी में चलती है। वास्तव में संवेदना/कुंडलिनी की सेंटरिंग के लिए ऐसा किया गया है। इससे कुंडलिनी पूरी तरह से सेंट्रल लाइन में चलती है। वह केंद्रीय फन नीचे झुक कर भौंहों के बीच में स्थित आज्ञा चक्र को भी चूमता रहता है। इससे कुंडलिनी आज्ञा चक्र में पहुंच कर वहाँ दबाव के साथ आनन्द पैदा करती है। कई बार कुंडलिनी सीधी आज्ञा चक्र तक पहुंच जाती है। वैसे भी, हठयोग की एक मुख्य नाड़ी, वज्र नाड़ी को आज्ञा चक्र तक जाने वाली बताया गया है। आज्ञा चक्र से कुंडलिनी जीभ से होते हुए सबसे अच्छी तरह से नीचे उतरती है। सिर को और पीठ को इधर-उधर हिलाने से शेषनाग भी इधर-उधर हिलता-डुलता प्रतीत होना चाहिए। उससे और अधिक कुंडलिनी-लाभ मिलता है।

शेषनाग को क्षीर महासागर में दिखाया गया है, और उसके एक हजार फन भगवान विष्णु के सिर पर फैले हुए हैं

चित्र में ऐसा ही दिखाया गया है। वास्तव में हमारा शरीर भी एक सूक्ष्म क्षीर सागर ही है। इस शरीर में 70 % से अधिक पानी है, जो चारों ओर फैला हुआ है। वह पानी खीर के दूध की तरह ही पौष्टिक है। उसी शरीर के दुधिया पानी के बीच में उपरोक्त शेषनाग अपने फन उठाकर बैठा है। आदमी का सिर उसके एक हजार फनों के रूप में है।

कुंडलिनी के लिए सेंटरिंग क्यों जरूरी है

दोस्तों, हरेक वस्तु की एनर्जी उसके केंद्र में होती है। इसे सेंटर ऑफ मास या सेंटर ऑफ ग्रेविटी भी कहते हैं। इसी तरह शरीर की एनर्जी उसकी केंद्रीय रेखा पर सर्वाधिक होती है। इसीलिए कुंडलिनी को उस रेखा पर घुमाया जाता है, ताकि वह अधिक से अधिक शक्ति प्राप्त कर सके। मुझे पूरे सूर्य में कुंडलिनी का ध्यान करना मुश्किल लग रहा था। पर जब मैंने सूर्य की सतही केंद्रीय रेखा पर ध्यान लगाया, तो वह आसानी से व मजबूती से लग गया। इन सभी बातों से पता चलता है कि कुंडलिनी का मनोविज्ञान भी भौतिक विज्ञान की तरह ही प्रमाणित सिद्ध होता है।

Kundalini carrier in the form of thousand hooded divine serpent

Friends, I do not get a chance to write my short experiences waiting to write long posts.  That is why I have thought that I will write only small thoughts about Kundalini.  This will keep a constant connection with Kundalini, which is very important for spiritual progress.  Anyway, in busy life it is not possible to write long posts together.

Kundalini also comes down by lowering the pressure of the brain

Kundalini appears in the brain as soon as one’s own present condition is considered as nondual like that of the Dehpurusha/body-man.  This creates a bit of pressure in the brain.  To bring down that pressure, the tongue is pressed with the palate, and the mouth is kept closed while not speaking.  Simultaneously, the thinking of descending Kundalini energy is done.  It is also thought that the pressure of the brain is descending through the front channel.  With this, the mind becomes light, and along with pressure the Kundalini also comes down and sits on a suitable chakra.  She then glows progressively due to the constant pressure coming from the brain.  The same pressure is also called Prana.  When the mind becomes empty or light, the Kundalini energy from the Muladhara Chakra ascends through the back channel to the brain.  The same thing happens with the mental trauma or emotional shock as stated in earlier posts.  Due to mental trauma, the mind becomes completely empty, and the Kundalini Shakti ascends in the back at full speed, that is, the sushumna channel, the most important Kundalini channel in the spinal cord opens.  The same thing happens many times with tantric alcohol use.  Even with that, the mind becomes empty.  In this way, the Kundalini loop is completed, and the Kundalini cycle starts.  It is also called microcosmic orbit.  It also calms the impulse of sexual lust, because its energy is absorbed by Kundalini.  This is also completely the case in a woman. As mentioned in the old post, their vajra is of comparatively small dimension, which is contained little bit inside body lotus. This is a major technique of Tantra.

Sheshnag’s middle hood is the longest

Even in the old post, I had told that when the Sheshnag is laid from the vajra to the brain through the spine, the sensation of vajra easily reaches Sahasrara.  Its main symptom is the shrinking of the vajra.  It gives a feeling of sensation in the center of the back.  The whole serpent is to be meditated together.  In fact, sensation has the property of movement and displacement. Sheshnag has  thousand hoods, which cover the entire brain.  Its central hood is shown to be thickest and longest. This central one is the most working type hood. That’s why kundalini runs in this hood. Actually, this has been done for the centering of sensation / Kundalini.  This makes the Kundalini run entirely in the central line.  Serpent also bends down his central hood and kisses the agya chakra located between the eyebrows.  With this, Kundalini reaches the agya chakra and creates joy with pressure there.  Many times, the Kundalini reaches the agya chakra directly.  Anyway, Vajra Nadi, one of the main nadis of Hatha Yoga, is described as going up to the agya chakra. The Kundalini descends best through the tongue from the agya chakra. One by moving his head and back here and there, the Sheshnag should also appear to be moving here and there.  This provides even more Kundalini-benefits.

Sheshnag is depicted in the Kshira Ocean / milky ocean, and its one thousand hoods are spread over the head of Lord Vishnu

The same has been shown in the post image above. In fact, our body is also a subtle ocean. This body has more than 70% water, which is spread all around. That water is as nutritious as kheer (a milk-rice-sugar dish) milk. The above Sheshnag is sitting in the midst of the milky water of the same body with its hoods erected up. The head of a man is in the form of his thousand heads. Sahasra means thousand in Sanskrit.

Why Centering is Important for Kundalini

Friends, every thing has its energy at its center. It is also called Center of Mass or Center of Gravity. Similarly, the energy of the body is highest on its central line. That is why the Kundalini is rotated on that line, so that it can get maximum power. I found it difficult to meditate on Kundalini in full sun. But when I meditated on the superficial central line of the Sun, it became easy and strong. All these things show that Kundalini’s psychology also proves to be just like physical science.

Kundalini motivated Tantric Bhairav Nath to insult Mata Vaishno Devi

Friends, there is a legend at the origin of Vaishno Devi, the holy pilgrimage center for Hindus, that Tantric Bhairav Nath had run after the girl Vaishno.  He wanted to achieve his liberation through her (most probably through tantric sexual yoga).  He wanted to do this by awakening his Kundalini. Kanya (Maiden) Vaishno could not understand his good intentions and became Kali (black mother) in anger and started killing her. Then Bhairava came to know of her divinity and he apologized to her.  Vaishno also came to know about his good intentions.  She probably regrets that she inadvertently attempted to kill a supernatural tantric.  That is why she gave him the boon of liberation and also said that without the visit to temple of Bhairav, there will be no fruit of visit to my temple.  This theme also appears to be symbolic or metaphoric.  Mata Vaishno did not actually kill Bhairava.  To truly attain salvation one has to become void.  You have to lose everything.  Bhairav also had to become a zero for liberation.  This zero is also called asamprajnata samadhi, which leads to enlightenment.  This is said to be the death of Bhairava. Due to Bhairava’s attachment to the beautiful form of Vaishno mata in his mind, he developed spiritually and reached the highest level of his liberation, surpassing the level of asamprajnata samadhi and enlightenment. therefore it is said in the story that Vaishno beheaded Bhairava.

In other way, it may be that he had received tantric inspiration from the short company of the goddess mother.  With that he got the Kundalini awakening with the help of his real tantric consort (tantric girlfriend), which led to his radical transformation.  This is said to be he killed by goddess mother.

Thirdly, the killing of Bhairav Baba by Goddess Mother can also be a metaphor of this theory that using sexual tantra for material prosperity gives material progress but does not give liberation, that one has to die.

Nevertheless, despite good intentions, Baba Bhairav had acted against the rules of Tantra.  Tantra never allows an attacking attitude.  One has to behave like a decent and detached monk or a naive child.  Voluntarily made tantric companions have to be revered, and even worshiped, like a deity.  Both have to treat each other as equals.  Tantric guru’s mediation is also necessary.

The premarital affair appears to be a distorted form of the above story of Vaishno-Bhairava

We said distorted form because in most of the cases, the love affair between the boy and the girl is not for Kundalini awakening.  That is, that love affair is not of a tantric type.  In tantra, it is forbidden to have physical relations with one’s daughter or wife.  Therefore, in order to maintain a premarital or extramarital affair, it is necessary to avoid physical relations.  It also benefits a man by promoting deep tantric practice by him with his real tantric lover or spouse as he being fully satisfied with them. By the way, the main function of Tantric love is to create physical attraction, so that the immovable picture of the lover can remain as Kundalini in one’s mind continuously. This attraction can also arise from simply seeing each other joyfully, speech, working or behaving together in life, gestures, laughter, jokes and outings etc.  In fact, physical attraction arising from this go together is stronger and more durable than physical attraction arising out of direct physical relationship. Also, keeping physical relationship with more than one partner isn’t good for community health and community relationships. So as far as possible, it should be restricted to single partner only.

Vaishno Kanya was doing penance for her husband Parmeshwar (pati parmeshwar)or God

The combination of power of three goddesses viz. Saraswati, Lakshmi and Parvati resulted in the birth of Vaishno.  She wanted to have God as her husband.  In fact, all humans have come from God, and want to have the same.  Its metaphoric meaning is that a woman with a tantra is looking for a perfect husband (God-like).  If she cannot find such a husband, then she also makes her ordinary husband a god.

Premarital affair can also be life-threatening, while soulmate is the safest

This is probably what happened to famous Bollywood  film actor Sushant Singh Rajput recently.  Probably, he had become very attached and passionate about his love affair.  In such a situation, if the girlfriend does not give the right guidance, then it can prove fatal for the lover.  Soulmates (super fast friends) save from this situation.  Soulmate is a lover’s girlfriend or vice versa who has a lot of attraction towards him, though he never gets to meet her.  That means there is no attachment to that attraction.  A person sees his form or his reflection in his soulmate.  Soulmates take each other towards the Enlightenment.

कुंडलिनी के लिए ही तांत्रिक भैरव नाथ ने माता वैष्णो देवी का अपमान किया था

दोस्तों, हिंदुओं के पवित्र तीर्थस्थल वैष्णो देवी के मूल में एक कथा आती है कि तांत्रिक भैरव नाथ कन्या वैष्णो के पीछे भागा था। वह उसके माध्यम से अपनी मुक्ति प्राप्त करना चाहता था (सम्भवतः तांत्रिक यौन-योग के माध्यम से)। ऐसा वह अपनी कुंडलिनी को जागृत करके करना चाहता था। कन्या वैष्णो उसकी अच्छी मंशा को नहीं समझ सकी और क्रोध में आकर काली बन गई और उसका वध करने लगी। तब भैरव को उसकी दिव्यता का पता चला और वह उससे क्षमा मांगने लगा। वैष्णो को भी उसकी अच्छी मंशा का पता चल गया। सम्भवतः उसे पछतावा भी हुआ कि उसने अनजाने में एक महाज्ञानी तांत्रिक को मारने का प्रयास किया। इसीलिए तो उसने उसे मुक्ति का वर दिया और यह भी कहा कि भैरव के दर्शन के बिना मेरे दर्शन का कोई फल नहीं मिलेगा। यह प्रसंग सांकेतिक या मैटाफोरिक भी प्रतीत होता है। माता वैष्णो ने भैरव को असलियत में नहीं मारा था। वास्तव में मोक्ष प्राप्त करने के लिए शून्य बनना पड़ता है। अपना सब कुछ खोना पड़ता है। भैरव को भी मुक्ति के लिए ज़ीरो बनना पड़ा। इसी ज़ीरो को ही असम्प्रज्ञात समाधि भी कहते हैं, जिससे आत्मज्ञान होता है। इसी को भैरव का मरना कहा गया है। चूँकि भैरव के मन में वैष्णो के रूप की समाधि के लगने से ही वह आध्यात्मिक रूप से विकसित होकर असम्प्रज्ञात समाधि और आत्मज्ञान के स्तर को पार करता हुआ अपनी मुक्ति के उच्चतम स्तर तक पहुंचा, इसीलिए कथा-प्रसंग में कहा गया कि वैष्णो ने भैरव को मारा।

दूसरे प्रकार से ऐसा भी हो सकता है कि देवी माता की लघु संगति से उसे तांत्रिक प्रेरणा प्राप्त हुई हो। उससे उसने अपनी असली तांत्रिक प्रेमिका की सहायता से कुंडलिनी जागरण की प्राप्ति की हो, जिससे उसका अकस्मात रूपांतरण हो गया हो। इसीको उसका देवी माता के द्वारा मारा जाना कहा गया हो।

तीसरे प्रकार से देवी माता के द्वारा भैरव बाबा का मारा जाना इस सिद्धांत का मैटाफोर भी हो सकता है कि भौतिक समृद्धि के लिए यौन तंत्र का इस्तेमाल करने से भौतिक तरक्की तो प्राप्त होती है, पर मुक्ति नहीं मिलती, अर्थात मरना पड़ता है। 
फिर भी अच्छी मंशा के बावजूद भी बाबा भैरव ने तंत्र के नियमों के विरुद्ध तो काम किया ही था। तंत्र में कभी हमलावर रुख नहीं अपनाया जाता। एक नम्र व विरक्त साधु-संन्यासी या भोले-भाले बच्चे की तरह व्यवहार करना पड़ता है। स्वेच्छा से बने तांत्रिक साथी को देवी-देवता की तरह सम्मान देना पड़ता है, और यहाँ तक कि पूजना भी पड़ता है। दोनों को एक-दूसरे को बराबर मानना पड़ता है। तांत्रिक गुरु की मध्यस्थता भी जरूरी होती है।

विवाहपूर्व प्रेम संबंध वैष्णो-भैरव वाली उपरोक्त कथा का विकृत रूप प्रतीत होता है

विकृत रूप हमने इसलिए कहा क्योंकि अधिकांश मामलों में लड़के-लड़की के बीच का प्रेम संबंध कुंडलिनी जागरण के लिए नहीं होता। अर्थात वह प्रेमसंबंध तांत्रिक प्रकार का नहीं होता। वैसे तो तंत्र में किसी की बेटी या पत्नी से शारीरिक संबंध बनाना वर्जित है। इसलिए विवाहपूर्व या विवाहेतर प्रेमसंबंध को तांत्रिक बनाए रखने के लिए शारीरिक संबंध से परहेज रखना जरूरी है। इससे यह लाभ भी होता है कि आदमी को अपने असली तांत्रिक प्रेमी अथवा पति/पत्नी से ही पूरी तरह संतुष्ट होकर गहन तांत्रिक साधना करने की प्रेरणा मिलती है। वैसे तो तांत्रिक प्रेम का मुख्य कार्य शारीरिक आकर्षण को पैदा करना है, ताकि प्रेमी का अविचल चित्र निरंतर मन में कुंडलिनी के रूप में बना रह सके। यह आकर्षण साधारण बोलचाल, रहन-सहन, हाव-भाव, हँसी-मजाक व सैर-सपाटे आदि से भी पैदा हो सकता है। वास्तव में इनसे पैदा होने वाला शारीरिक आकर्षण प्रत्यक्ष शारीरिक संबंध से पैदा होने वाले शारीरिक आकर्षण से भी कहीं ज्यादा मजबूत और टिकाऊ होता है। साथ में, एक से अधिक साथी के साथ शारीरिक संबंध रखना सामुदायिक स्वास्थ्य व सामुदायिक संबंधों के लिए भी अच्छा नहीं है। इसलिए जहाँ तक संभव हो, इसे केवल एकल साथी तक ही सीमित रखा जाना चाहिए।

वैष्णो कन्या अपने पति परमेश्वर के लिए तपस्या कर रही थीं

वैष्णो में सरस्वती, लक्ष्मी और पार्वती, इन तीनों देवियों की शक्ति का सम्मिलन था। वह परमेश्वर को पति रूप में पाना चाहती थीं। वास्तव में सभी मनुष्य ईश्वर से आए हैं, और उसी को पाना चाहते हैं। इसका मैटाफोरिक अर्थ यह निकलता है कि तंत्रसम्पन्न स्त्री उत्तम पति (ईश्वर-सदृश) की तलाश में रहती है। यदि उसे ऐसा पति न मिल पाए तो वह अपने साधारण पति को भी ईश्वर बना देती है।

विवाहपूर्व प्रेमसंबंध जानलेवा भी हो सकता है, जबकि साऊलमेट सबसे सुरक्षित होता है

मशहूर सिने अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के साथ सम्भवतः ऐसा ही हुआ। सम्भवतः वे अपने प्रेमसंबंध में बहुत आसक्त व परवश हो गए थे। ऐसी हालत में यदि प्रेमिका सही मार्गदर्शन न करे, तो यह प्रेमी के लिए घातक भी सिद्ध हो सकता है। साऊलमेट (आत्मीय मित्र) इस स्थिति से बचाते हैं। साऊलमेट एक ऐसा प्रेमी/प्रेमिका है, जिसके प्रति बहुत ज्यादा आकर्षण मौजूद होता है, यद्यपि उससे कभी भी मिलन नहीं हो पाता। इसका अर्थ है कि उस आकर्षण में अटैचमेंट नहीं होती। एक व्यक्ति को अपने साऊलमेट में अपना रूप या अपना प्रतिबिंब दिखता रहता है। साऊलमेटस एक दूसरे को एनलाईटनमेंट की तरफ ले जाते हैं।

Kundalini awakening with Panchamakaras or 5 Ms (wine, flesh, sex, fish and mudra)

The use of Panchamakars for Kundalini has been a controversial subject.  We neither recommend it, nor refute it.  We are only considering its spiritual psychological aspect. These are named 5 Ms because their name starts from Hindi letter “M” viz. Madira, Maans, Maithun, Matsya and Mudra.

Panchamakaras give the opportunity to develop the advaita bhava

By the way, with the Panchamakaras there is an increase in duality.  Take the wine.  This divides man into darkness and light.  In the same way, with flesh one gets divided into violence / anger and non-violence / peace.  With intercourse, one starts swinging between thrill and depression.  Mudra is called sitting for a long time with a special posture, sign etc.  This divides a man into a state of laziness or inefficiency and hard work.  It is an undisputed truth that advaita can flourish only in duality.  The tranquility of the ocean is dependent on its waves.  If the waves in the ocean did not hit the sky, then who would have said that today the sea is calm or tranquil.  Therefore, Advaita or non-duality is dependent on duality.  If the there will not be duality at base, then how will we be able to associate it with the letter “non” that negates it.  How can we deny what is not there?  If there was no duality, how could we deny it?  Therefore, two types of effects are produced by Panchamakaras.  A person who accepts the duality born to them and gets into it, forgets his Kundalini.  Those who initially accept the duality arising from the Panchamakaras and cleverly convert it into Advaita, they strengthen their Kundalini by becoming a Kundalini Yogi.  It is undisputed fact felt by everyone that Kundalini and Advaita live together always.  When one of the two things is increased, the other thing itself increases.

Actually, non-duality can only exist with duality, not alone. Therefore the real meaning of term “non-duality” is “nondual duality”.

Worship of Panchmakaras

Panchamakaras are duly worshiped before intake.  It is common in Buddhist tantra and Hindu leftist or vaammaargi spiritual system even today.  Kundalini is meditated inside Panchamakaras, and these are highly respected.  At the time of their consumption, as much as possible, meditation of Kundalini and Advaita is done.  As long as the influence of the Panchamakaras is on the body, one should try to keep the meditation of Kundalini and Advaita. What happens with this is that when the effects of those Panchamakaras are produced in daily life, or say that when one gets their results or fruits, then the Kundalini itself comes to the meditator in an enhanced form.  This is similar to the way that the interest increases when the money is deposited.

Panchamakaras can be used for maximum Kundalini benefits with minimum quantity

In common parlance, the Panchmakaras are the sin form.  Therefore, one definitely gets painful results out of these, because the fruits of karma are bound to be delivered.  To save the body and mind from that bad fruit, they can be consumed to a minimum.  Maximum spiritual benefit can be attained by associating them with maximum Kundalini or advaita bhava.  Those who already use Panchamakaras incorrectly can improve their method.  For those who want to start it, we advise them to do so only under the guidance of a qualified master.

A book that magically transforms the dualism generated from the Panchamakars into non dualism

That book is “Physiology Philosophy – A Modern Kundalini Tantra (A Yogi’s Love Story)” in Hindi.  This book has been rated 5 star, best, excellent and readable by everyone in a quality review of Amazon.  According to medical science, the entire universe is depicted in our own body.  By reading this, the whole dualism is transformed into non-duality, and one’s Kundalini becomes satisfied with pleasure. Of course,  Yoga provides additional benefits.  The panchmakri tantra is also called “everything” or “nothing” spiritual system.  If you get Kundalini awakening from this, then everything is got, if not found nothing is found and even hell may have to go.

कुण्डलिनी जागरण के लिए पंचमकारों (मदिरा, माँस, मैथुन, मत्स्य व मुद्रा) का प्रयोग

कुण्डलिनी के लिए पंचमकारों का प्रयोग एक विवादित विषय रहा है। हम न तो इसकी अनुशंसा करते हैं, और न ही इसका खंडन। हम केवल इसके आध्यात्मिक मनोवैज्ञानिक पहलू पर विचार कर रहे हैं।

पंचमकारों से अद्वैत भाव को विकसित करने का अवसर प्राप्त होता है

वैसे तो पंचमकारों से द्वैतभाव में ही वृद्धि होती है। मदिरा को ही लें। इससे आदमी अंधकार व प्रकाश में बंट जाता है। इसी तरह से, माँस से हिंसा/क्रोध व अहिंसा/शान्ति में विभक्त हो जाता है। मैथुन से वह रोमांच व अवसाद के बीच में झूलने लगता है। मुद्रा किसी विशेष आसन, चिन्ह आदि के साथ लम्बे समय तक बैठने को कहते हैं। इससे आदमी आलस या निकम्मेपन और मेहनत की स्थिति के बीच में बंट जाता है। यह निर्विवादित सत्य है कि द्वैत में ही अद्वैत पनप सकता है। समुद्र की गंभीरता उसकी लहरों के ही आश्रित है। यदि समुद्र में लहरें गगनचुंबी हिचकोले न मारा करतीं, तो कौन कहता कि आज समुद्र शांत या निश्चल है। इसलिए अद्वैत द्वैत के ही आश्रित है। यदि मूल भाव द्वैत ही नहीं होगा, तो उसको नकारने वाला “अ” अक्षर हम उसके साथ कैसे जोड़ पाएंगे। जो चीज है ही नहीं, उसे हम कैसे नकार सकते हैं। यदि द्वैत ही नहीं होता, तो हम उसे कैसे नकार पाते। इसलिए पंचमकारों से दो प्रकार के प्रभाव पैदा होते हैं। जो आदमी उनसे पैदा हुए द्वैत को पूर्णतः स्वीकार करके उसी में रम जाते हैं, वो अपनी कुण्डलिनी को भूल जाते हैं। जो लोग पंचमकारों से उत्पन्न द्वैत को शुरु में स्वीकार करके उसे चालाकी से अद्वैत में रूपांतरित करते रहते हैं, वे कुण्डलिनी योगी बन कर अपनी कुण्डलिनी को मजबूत करते हैं। यह निर्विवादित व सबके द्वारा अनुभूत तथ्य है कि कुण्डलिनी और अद्वैत सदैव साथ रहते हैं। दोनों में से एक चीज को बढ़ाने पर दूसरी चीज खुद ही बढ़ जाती है।

वास्तव में अद्वैत केवल द्वैत के साथ ही रह सकता है, अकेले में नहीं। इसलिए “अद्वैत” का असली अर्थ “द्वैताद्वैत” है।

पंचमकारों का पूजन

सेवन से पहले पंचमकारों का विधिवत पूजन किया जाता है। यह बुद्धिस्ट तंत्र और हिंदु वाममार्गी आध्यात्मिक प्रणाली में आज भी आम प्रचलित है। पंचमकारों में कुण्डलिनी का ध्यान किया जाता है, और उन्हें बहुत सम्मान दिया जाता है। उनके सेवन के समय भी जितना हो सके, कुण्डलिनी व अद्वैत का ध्यान किया जाता है। जब तक शरीर पर पंचमकारों का प्रभाव रहे, तब तक कोशिश करनी चाहिए कि कुंडलिनी व अद्वैत का ध्यान बना रहे। इससे क्या होता है कि जब दैनिक जीवन में उन पंचमकारों का प्रभाव पैदा होता है या यूँ कहें कि जब उनका फल मिलता है, तब कुण्डलिनी स्वयं ही विवर्धित रूप में ध्यानपटल पर आ जाती है। यह ऐसे ही होता है, जैसे कि पैसा जमा करने पर वह ब्याज जुड़ने से बढ़ता रहता है।

पंचमकारों का प्रयोग न्यूनतम मात्रा के साथ अधिकतम कुण्डलिनी लाभ के लिए किया जा सकता है

आम बोलचाल की भाषा में पंचमकार पाप रूप ही हैं। इसलिए इनसे दुखदायी फल भी अवश्य मिलता है, क्योंकि कर्म का फल तो मिल कर ही रहता है। उस बुरे फल से अपने शरीर व मन को बचाने के लिए इनका न्यूनतम सेवन किया जा सकता है। इनको अधिकतम कुण्डलिनी या अद्वैत भाव से जोड़कर अधिकतम आध्यात्मिक लाभ प्राप्त किया जा सकता है। जो लोग पहले से ही पंचमकारों का प्रयोग गलत तरीके से करते हैं, वो अपना तरीका सुधार सकते हैं। जो लोग इसे शुरु करना चाहते हैं, हम उन्हें योग्य गुरु के मार्गदर्शन में ही ऐसा करने की सलाह देते हैं। 

एक पुस्तक जो पंचमकारों से उत्पन्न द्वैत भाव को जादुई तरीके से अद्वैतभाव में रूपांतरित कर देती है

वह पुस्तक है “शरीरविज्ञान दर्शन- एक आधुनिक कुण्डलिनी तंत्र (एक योगी की प्रेमकथा)”। इस पुस्तक को एमेजॉन की एक गुणवत्तापूर्ण समीक्षा में फाइव स्टार के साथ सर्वश्रेष्ठ, सर्वोत्कृष्ट व सबके द्वारा पढ़ा जाने योग्य आंकलित किया गया है। इसमें चिकित्सा विज्ञान के अनुसार हमारे अपने शरीर में संपूर्ण ब्रम्हांड को दर्शाया गया है। इसको पढ़ने से सारा द्वैतभाव अद्वैतभाव में रूपांतरित हो जाता है, और आनंद के साथ कुंडलिनी परिपुष्ट हो जाती है। योगसाधना से तो अतिरिक्त लाभ मिलता ही है। पंचमकारिक तंत्र को “सब कुछ” या “कुछ नहीं” साधना भी कहते हैं। इससे यदि कुंडलिनी जागरण मिल गया तो सब कुछ मिल गया, अगर नहीं मिला तो कुछ नहीं मिला और यहां तक कि नर्क भी जाना पड़ सकता है।

कुंडलिनी असफल प्रेम प्रसंग के विरुद्ध बेहतरीन सुरक्षाकवच है

दोस्तों, आजकल असफल प्रेम के मामले बढ़ते जा रहे हैं। इसकी मुख्य वजह अविश्वास, भावनाओं की बेकद्री, रिश्तों में गलतफहमियां, स्वार्थ व धोखेबाजी आदि मानव स्वभाव की बुराइयां हैं। असफल प्रेम का सदमा आदमी के पूरे शरीर व मन को झकझोरने वाला होता है। इससे बचने के लिए कुंडलिनी योग एक सर्वोत्तम साधन है। इसलिए आजकल सभी को कुंडलिनी योग करना चाहिए, क्योंकि किसी न किसी रूप में सभी लोग प्रेम के सताए हुए हैं। 

प्रेमी का शरीर आदमी के चक्रों में बस जाता है

आदमी का अपने प्रेमी के साथ बहुत गहरा जुड़ाव पैदा हो जाता है। प्रेमी का आदमी के मन में लगातार स्मरण बना रहता है। भोजन करते समय स्मरण से प्रेमी का शरीर आदमी के आगे के तालु, विशुद्धि, अनाहत और मणिपुर चक्रों पर बस जाता है। भावनामय होने पर वह अनाहत चक्र पर मजबूत हो जाता है। यौन उत्तेजना होने पर वह मन से नीचे उतरकर स्वाधिष्ठान व मूलाधार चक्रों पर आ जाता है। वहाँ से वह मेरुदंड से ऊपर चढ़कर फिर से मस्तिष्क के सहस्रार चक्र में पहुंच जाता है। इससे आदमी के पीछे वाले चक्रों पर भी वह चित्र स्थापित हो जाता है। गहन चिंतन करते समय प्रेमी का चित्र आज्ञा चक्र में पहुंच जाता है। एक प्रकार से प्रेमी का चित्र कुंडलिनी बन जाता है, और कुंडलिनी योग अनजाने में ही चलता रहता है। यह प्रक्रिया बहुत धीमी और कुदरती होती है, इसलिए इसका आभास भी नहीं होता और प्रेमी का चित्र भी बहुत ज्यादा मजबूती से शरीर के सभी चक्रों पर जम जाता है।

कुंडलिनी योग से बनी हुई बनावटी कुंडलिनी प्रेमी के चित्र को रिप्लेस कर देती है

गुरु या देव रूप की कृत्रिम कुंडलिनी को प्रतिदिन के कुंडलिनी योग अभ्यास से चक्रों पर दृढ़ कर दिया जाता है। इससे प्रेमी के रूप वाली कुदरती कुंडलिनी चक्रों से हटने लगती है। इससे आदमी को असफल प्रेम के सदमे से राहत मिलती है। साथ में, कुंडलिनी योगी भविष्य के लिए भी असफल प्रेम के सदमे से सुरक्षित हो जाता है। ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि उसके चक्रों पर बनावटी कुंडलिनी पहले से ही डेरा डाले हुए होती है। इससे वहाँ पर प्रेम की कुदरती कुंडलिनी अपना डेरा नहीं जमा पाती। 

यह ध्यान में रखा जाना चाहिए कि कृत्रिम कुंडलिनी योग करते समय प्रेमी की छवि का भी कुंडलिनी के रूप में ध्यान किया जा सकता है। हालांकि, कुंडलिनी के कमजोर होने और कई सामाजिक समस्याओं से बचने के लिए प्रेमी के संबंध में उचित शारीरिक संयम रखा जाना चाहिए। जब प्रेमी की छवि का मन में पूर्ण प्रदर्शन हो जाता है तब वह संतुष्ट हो जाता है, जिससे प्रेमी के लिए वासना या लालसा स्वयं ही घट जाती है। इसके बाद, कुंडलिनी भी कमजोर हो जाती है। यह प्रक्रिया उस कुंडलिनी के जागरण या अन्य कुंडलिनी, मुख्य रूप से गुरु या देवता के मानसिक रूप के त्वरित विकास व जागरण के लिए अहम भूमिका प्रदान करती है।

असफल प्रेम से उत्पन्न सदमे के इलाज के लिए और उससे बचाव के लिए हिंदी में लिखित पुस्तक “शरीरविज्ञान दर्शन- एक आधुनिक कुंडलिनी तंत्र (एक योगी की प्रेमकथा)” सर्वोत्तम प्रतीत होती है।

नियमित कुंडलिनी अपडेट प्राप्त करने के लिए इस ब्लॉग को फॉलो करें।

Kundalini is the best protection against unsuccessful love affair

Friends, nowadays cases of unsuccessful love are increasing.  The main reason for this are evils of human nature, such as mistrust, disrespect of feelings, misunderstandings in relationships, selfishness and deception.  The shock of unsuccessful love is shaking the whole body and mind of man.  Kundalini yoga is the best means to avoid this.  That is why everyone should do Kundalini Yoga nowadays, because in some form or the other all people are persecuted by love.

Lover’s body settles in man’s chakras

The man has a very close association with his lover.  He has constant memory of his lover in his mind.  While eating, the lover’s image with remembrance settles on the palate chakra, front anahat and front Manipur Chakras of the man.  It becomes stronger on the Anahata Chakra when he is emotional.  On getting sexual stimulation, it comes down from the mind and settles on the swadhishthan and mooladhara chakras.  From there, it rises upward through the spinal cord and reaches the Sahasrara Chakra of the brain again.  This also establishes that picture or image on the back chakras of the man.  While thinking deeply, the picture of the lover reaches in the agya chakra.  In a way, the picture of a lover becomes Kundalini, and Kundalini Yoga continues inadvertently.  This process is very slow and natural, so there is no sense of it and the picture of lover is also very firmly fixed on all the chakras of the body.

Artificial Kundalini of yoga replaces the natural Kundalini made of lover’s image

Artificial Kundalini of Guru or Dev/god form is fixed on the chakras by daily Kundalini yoga practice.  This causes the natural Kundalini as a lover’s image to move away from the chakras.  This relieves the man from the shock of unsuccessful love.  Together, the Kundalini Yogi is also protected from the shock of unsuccessful love for the future.  This is because the artificial Kundalini is already camping on its chakras.  Due to this, the natural Kundalini of love cannot settle there.

It should be kept in mind that image of lover can also be made as kundalini while doing artificial kundalini yoga. Howeve, proper physical restraint is to be maintained with respect to lover to avoid weakening of kundalini and many social problems. When full exposure of lover’s image is experienced then the lust or craving for lover subsides itself. Thereafter, Kundalini also weakens. This process lays pavement to awakening of that kundalini or quick development and awakening of another kundalini mainly that of Guru or god.

The book “Physiology Philosophy – A Modern Kundalini Tantra (A Yogi’s Love Story)” or “Shareervigyan darshan- ek adhunik kundalini tantra (ek yogi ki premkatha)”, written in Hindi for treating and preventing shock resulting from unsuccessful love, seems to be the best.

Follow this blog to get regular kundalini updates.

Kundalini being the male form gets a lot of strength from the sexual attraction of the female Kundalini

Friends, in the field of Kundalini, there is no greater science than Tantra at this time.  Tantra with me was proven to be natural and practical.  Although I knew nothing about Tantra.  Maybe it is the effect of my past life.  Today, in this short post, I will throw light on the importance of sexual yoga for quick awakening of Kundalini.

Sexual stimulation increases the clarity of the Kundalini, and it becomes vibrant

The lone Kundalini made of guru’s form can also be grown through yoga-meditation.  Although this method is slow, but it is safe.  There is more peace and sattvikta or purity in it.
In the second way, Kundalini of consort form is also meditated along with Kundalini of Guru form.  The main Kundalini is in the form of Guru. Kundalini made of consort offers Guru-kundalini sexual attraction.  Just as the physical bodies of man and woman continue to energize each other with the power of sex, in the same way, the subtle pictures or the kundalinis of man and woman made in the mind of the yogi.  Although this method is more powerful and intensely fruitful, but it is unsafe.  This method can cause disturbance, restlessness and weakness.  To avoid this, one may have to use Panchamakaras or 5 Ms.  These 5 Ms are as a form of sin for the common man.  Therefore, these also bring bad fruit in result.  That’s why this method is called the all or none method.  This either fulfils man’s all accomplishments, or he may have to suffer in the hell.

Sexuality is used in the leftist tantra of Buddhists

The Buddhist tantra consists of obscure statues or idols of two figures.  One of them is the male idol, and the other idol is feminine.  In the male idol, the Guru or the deity is meditated upon.  Similarly, in the female idol, the consort or goddess is meditated.

Follow this blog to receive Kundalini posts through email