My post

कुंडलिनी एक पक्षी की तरह है जो खाली और खुले आसमान में उड़ना पसंद करता है

मित्रो, योग या अध्यात्म को उड़ान के साथ संबद्ध करके दिखाया गया है। आध्यात्मिक शास्त्रों में विमानों का वर्णन अनेक स्थानों पर आता है। कई जगहों पर योगियों को आसमान में उड़ते हुए दिखाया गया है। आत्मा को पंछी की उपमा दी गई है। आज हम इस पर वैज्ञानिक चर्चा करेंगे।
आत्मा और आकाश में तत्त्वतः कोई अंतर नहीं है
दोनों ही त्रिआयामी हैं। दोनों ही सर्वव्यापी हैं। आत्मजागृति के दिव्य अनुभव के दौरान आदमी अपने को प्रकाशमयी आनंदमयी, सर्वव्यापक, व चेतनापूर्ण आकाश के रूप में अनुभव करता है। इसी तरह, मृतात्मा से साक्षात्कार के समय भी आदमी अपने को आकाश की तरह अनुभव करता है। हालाँकि उसमें प्रकाश, चेतना व आनन्द के गुण बहुत कम होते हैं। इसलिए वह रूप चमकते काजल की तरह प्रतीत होता है। फिर भी वह रूप सर्वव्यापक होता है।

 आदमी का मन हमेशा से ही आसमान में उड़ने को ललचाता रहा है

इसका कारण यही है कि आत्मा आकाश जैसे रूप वाली होती है। हर कोई अपने जैसे गुण स्वभाव वाले से मैत्री करना चाहता है। इसीलिए हरेक आदमी आकाश में भ्रमण करना चाहता है। यही कारण है कि वायुयान में बैठकर आनन्द मिलता है। जब मैं विमान में बैठा था, तो मेरे मन में आनंद के साथ कुंडलिनी क्रियाशील हो गई थी। इसी तरह, मैं एकदिन परिवार के साथ पतंग का मजा लेने एक खाली मैदान में चला गया। बच्चे ऊंचे आसमान में पतंग उड़ा रहे थे, और मैं जमीन पर दरी बिछा कर उस पर लेट गया, ताकि बिना गर्दन मोड़े पतंग को लगातार देख पाता। मैं लगभग डेढ़ घंटे तक पतंग को बिना थके देखता रहा। उस दौरान मेरे मन में आनन्द से भरे शांत विचारों के साथ कुंडलिनी क्रियाशील बनी रही। कई बार तो ऐसा लगा कि मैं खुद ही पतंग पर बैठ कर ऊंचे आसमान में उड़े जा रहा हूँ। कई दिन तक वह आनन्द मेरे मन में बना रहा, और साथ में उमंग भी छाई रही। काम-काज में भी अच्छा मन लगा रहा। इसी तरह, पहाड़ों में भी कुंडलिनी आनंद बढ़ जाता है। ऐसा इसलिए है क्योंकि पहाड़ भी आकाश की तरह थ्री डायमेंशनल हैं, हालाँकि उससे थोड़ा कम हैं। पहाड़ों में भी आदमी हर प्रकार से गति कर सकता है। वह आगे-पीछे भी जा सकता है, और ऊपर नीचे भी चढ़ सकता है।

आत्मारूपी आकाश के उपलब्ध होते ही कुंडलिनी पक्षी उसमें उड़ान भरने लग जाता है

शरीरविज्ञान दर्शन या अन्य अद्वैतशास्त्र से जब मन में आकाश जैसी शून्यता छाने लगती है, तब कुंडलिनी उसमें एक उड़ते हुए पक्षी की तरह अनुभव होने लगती है। साथ में आकाश में उड़ने के जैसा आनन्द तो होता ही है। उस समय आत्मा तो बैकग्राउंड के अंधकारमयी व शून्य आकाश की तरह होती है, केवल कुंडलिनी ही प्रकाशरूप पक्षी की तरह अभिव्यक्त होती है। इसलिए शास्त्रों में कुंडलिनी को आत्मा या पक्षी के रूप में माना गया है। कुंडलिनी आत्मा का संपीडित या लघु रूप है। जैसे साँप कुंडलिनी मार कर छोटा हो जाता है, उसी तरह आत्मा भी। इसीलिए इसे कुंडलिनी कहते हैं। जब कुंडलिनी आत्मा से जुड़कर सर्वव्यापक हो जाती है, तब उसे ही सांप का कुंडलिनी खोलकर अपने असली और विस्तृत रूप में आना कहते हैं। इसी तरह, आकाश से संबंध होने पर भी मन में आकाश जैसी अद्वैतमयी शून्यता खुद ही छाने लगती है। उससे भी वही कुंडलिनी प्रभाव पैदा होता है, जिससे मन उसी तरह आनन्द से भर जाता है। इसीलिए उपरोक्तानुसार, शास्त्रों में योगियों को आसमान में उड़ते हुए दिखाया गया है, तथा विमानों का बहुतायत में वर्णन किया गया है। 

कुंडलिनी ही भ्रमित आत्मा का दीपक है

अद्वैत के ध्यान से मन आकाश की तरह शून्य व निश्चल तो बन जाता है, पर उसका आंनद व प्रकाश गायब हो जाता है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि आनन्द व प्रकाश मन के विचारों के साथ होते है। ये विचारों के साथ ही गायब हो जाते हैं। इन्हीं की भरपाई करने के लिए ही एकाकी चित्र रूपी कुंडलिनी मन में क्रियाशील हो जाती है। यह दीपक की तरह काम करती है, और विचारशून्य मन या आत्मा को आनंदपूर्ण प्रकाश से भर देती है। लम्बे समय के कुंडलिनी योग अभ्यास से एक समय ऐसा भी आता है जब आत्मा का अपना खुद का नैसर्गिक प्रकाश पैदा हो जाता है। फिर तो वहाँ कुंडलिनी दीपक की रौशनी भी फीकी पड़ जाती है। पर ऐसा साधना के सबसे ऊंचे व अंतिम स्तर पर ही होता है। इसे ही असम्प्रज्ञात समाधि कहते हैं।

कुंडलिनी ही आत्मा की भौतिक प्रतिनिधि है

आत्मा तो आकाश की तरह शून्य होती ही, पर उसके विपरीत चेतनापूर्ण होती है, पर दुनियादारी में रहने से उस पर माया या भ्रम का दुष्प्रभाव पड़ता है। इससे उसका चेतन प्रकाश गायब हो जाता है। जब आदमी अद्वैत भावना से आत्मा में लौटने का प्रयास करता है, तो वहाँ कुंडलिनी प्रकट हो जाती है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि अद्वैत से उत्पन्न निर्विचार अवस्था से मस्तिष्क में न्यूरोनल एनर्जी इकट्ठी हो जाती है, जो आमतौर के विचारों को बनाती है। उस न्यूरोनल एनर्जी को बाहर निकलने का आसान रास्ता कुंडलिनी के रूप में ही नजर आता है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि उसके लिए मस्तिष्क को निश्चय नहीं करना पड़ता है कि कुंडलिनी चित्र कैसा है, क्या इसके बारे में विचार करना चाहिए, इसको विचारने के क्या परिणाम होंगे आदि। इसकी वजह है, कुंडलिनी चित्र से लम्बे समय से संबंध बना होना। यह संबंध प्रेम आदि के रूप में प्राकृतिक भी हो सकता है, और योग आदि के रूप में बनावटी भी। वही कुंडलिनी चित्र आत्मा को उसके प्रकाश, चेतना आदि के स्वाभाविक गुण प्रदान करता है। उस समय यिन के रूप में आत्मा होती है, और यांग के रूप में कुंडलिनी। हालांकि ऐसा हमें सांसारिक भ्रम के कारण लगता है। असल में तो यिन के रूप में कुंडलिनी और यांग के रूप में आत्मा होती है। इन दोनों का जुड़ाव ही शिवविवाह है। जब यह पूरा हो जाता है, तो यही कुंडलिनी जागरण या आत्मसाक्षात्कार कहलाता है। उस समय कुंडलिनी की चेतना पूरे आत्म-आकाश में छा जाती है, और दोनों पूरी तरह एक-दूसरे में घुले-मिले प्रतीत होते हैं। कुंडलिनी को आत्मा का भौतिक प्रतिनिधि इसीलिए कहा जा रहा है, क्योंकि वह बेशक एक सीमित व एकाकी चित्र के रूप में है, और भौतिक बाध्यताओं से बंधी है, पर उसमें आत्मा के सभी चेतनामयी गुण विद्यमान हैं। वही आत्मा को उसके अपने असली चेतनामयी गुणों की याद दिलाती है। पर ऐसा अभ्यास से होता है। इसीलिए कुंडलिनी को योग, प्रेम आदि से हमेशा बना कर रखा जाता है।

Kundalini is like a bird that likes to fly in the empty and open sky

Friends, yoga or spirituality has been shown to be associated with flying. The description of planes appears in many places in the spiritual scriptures. Yogis have been shown flying in the sky at many places. The soul has been given the metaphorical form of bird. Today we will discuss it scientifically.

There is basically no difference between the soul and the sky

Both are three-dimensional. Both are ubiquitous. During the divine experience of self-awareness, man experiences himself as a glaring, blissful, all-pervasive, and conscious sky. Similarly, at the time of encounter of the departed soul, the man feels himself like the sky. However, it has very few qualities of light, consciousness and bliss. Therefore, that form appears like a glowing mascara. Yet that form is ubiquitous.

Man’s mind has always been tempted to fly in the sky

The reason for this is that the soul is sky-like. Everyone wants to befriend someone like him. That is why every man wants to travel in the sky. This is the reason why you get pleasure sitting in an airplane. When I was sitting in the plane, Kundalini became active with pleasure in my mind. Likewise, I went to an empty field to enjoy kite with my family one day. Children were flying kites in the high sky, and I lay on the ground facing sky over a mat, so that I could see the kite continuously without turning my neck. I kept watching the kite without getting tired for about an hour and a half. During that time Kundalini remained active, with quiet thoughts and old memories slowly creeping with bliss in my mind. Many times I felt like sitting on that kite myself and flying in the high sky. For many days, that bliss remained in my mind, and along with it, the zeal also dominated. There was a good mood in work as well. Similarly, Kundalini bliss increases in the mountains as well. This is because the mountains are also three dimensional like the sky, although slightly less than that. Even in the mountains, man can move in every way. He can also move back and forth, and can also climb up and down.

Kundalini bird starts flying in the sky as it becomes available

When with sharirvigyan darshan or other nondual philosophies, the emptiness of the sky begins to settle in the mind, then Kundalini starts to appear like a flying bird in it. Together, there is bliss as like flying in the sky. At that time the soul is like the dark and void sky of the background, and only the Kundalini expresses like a glistening bird in the sunny sky or as a piece of light. Hence the soul that has been considered as a bird in the scriptures, that’s actually Kundalini. Kundalini is the compressed or short form of the soul. As the snake becomes smaller by coiling into a tight spiral, so too the soul. That is why it is called Kundalini that literally means coiled into spiral. When the Kundalini joins the soul fully and becomes universal, then it is called the opening of the coil of the snake and coming to its real and detailed form. In the same way, when one becomes connected to the sky, the nondual emptiness like the sky starts filling the mind. That also creates the same Kundalini effect, which fills the mind with bliss in the same way. That is why, as mentioned above, in the scriptures, yogis are shown flying in the sky, and planes are described in abundance.

Kundalini is the lamp of the deluded soul

The mind becomes void and calm like the sky due to the meditation of non duality, but its bliss and light disappears. This happens because joy and light are with the thoughts of the mind. They disappear with thoughts. To compensate for these, the Kundalini in the form of a lonely picture becomes active in the mind. It acts like a lamp, and fills the thoughtless mind or soul with joyful light. Through the long-term Kundalini yoga practice, there comes a time when the soul produces its own natural light. Then the light of the Kundalini lamp also fades there. But this happens only at the highest and last level of spiritual practice. This is called asamprajnata samadhi.

Kundalini is the physical representative of the soul

The soul is zero like the sky but full of consciousness as opposed to it, although by being in worldliness, it has to bear its ill effects of illusion. This causes its conscious light to disappear. When man tries to return to his primitive soul with advaita spirit, then Kundalini appears there. This is because the neuronal energy in the brain is gathered from the thoughtless state generated by Advaita, which usually produces thoughts. The easy way to get that neuronal energy out is through Kundalini thought or picture. This happens because for that the brain does not have to decide what the Kundalini picture is like, should it be thought about, what will be the consequences of thinking it, etc. This is because of the long association with the Kundalini picture. This relationship can be as natural as love etc., and also artificial in the form of yoga etc. The same Kundalini picture tries to give the soul the natural qualities of its light, consciousness, etc. At that time the soul is in the form of Yin, and Kundalini as Yang. However this seems to us due to worldly illusion. In fact, it’s just opposite, there is Kundalini in the form of Yin and the soul in the form of Yang. The union of these two is Shivvihiva or Shiva marriage. When it is completed, it is called Kundalini awakening or Self Realization. At that time, the consciousness of Kundalini envelops the whole self-sky, and the two seem to be completely mingled with each other. Kundalini is said to be the physical representative of the soul, because it is undoubtedly a limited and solitary image in the limited brain, and is bound by physical constraints, but it has all the conscious qualities of the soul. The same reminds the soul of its true real qualities. But it happens through practice. That is why Kundalini is always remembered through yoga, love, etc.

कुंडलिनी के लिए वामपंथी तंत्र के यौगिक पंचमकारों की संभावित अहमियत, जिनसे प्रकृति के तीनों गुण संतुलित रहते हैं

मित्रो, पिछले हफ्ते हमने पंचमकार और उनसे उत्पन्न तमोगुण के बारे में बताया था। पंचमकारों का वर्णन हमने पुरानी पोस्टों में भी किया है। दरअसल पंचमकार वामपंथी तांत्रिक के प्रमुख हथियार हैं, कुंडलिनी का शिकार करने के लिए। ये पांच चीजें हैं, जिनके नाम अक्षर म से शुरु होते हैं। ये हैं, मैथुन, माँस, मद्य, मत्स्य एवं मुद्रा। पांचवा पंचमकार, मुद्रा वास्तव में कुंडलिनी योग ही है। यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि पंचमकार को लेकर इन भौतिक चीजों या भावनाओं के सांसारिक रूपों के साथ भ्रमित नहीं होना चाहिए। ये केवल तभी पंचमकार बनती हैं, जब ये पूरी तरह से एक योग्य गुरु के मार्गदर्शन में आध्यात्मिक भावना व साधना के साथ होती हैं, और अधिकतम आध्यात्मिक लाभ के लिए न्यूनतम राशि में उपयोग की जाती हैं। ऐसा नहीं करने पर, पंचमकार हानिकारक भी हो सकते हैं। पंचमकार शुरू में द्वंद्व या द्वैत पैदा करते हैं। फिर इसे विभिन्न ध्यान तकनीकों और वेदों-पुराणों या शरीरविज्ञान दर्शन जैसे अद्वैतमयी दर्शन-सिद्धांतों के साथ अद्वैत में परिवर्तित किया जा सकता है। दरअसल, अद्वैत का अपना अलग अस्तित्व नहीं है। यह केवल द्वैत का निषेध है। यह द्वैत है, जिसका अपना अस्तित्व है। इसलिए, हम सांसारिक भागीदारी के माध्यम से केवल द्वैत को ही पैदा कर सकते हैं। हम अद्वैत का उत्पादन सीधे नहीं कर सकते हैं, लेकिन केवल द्वैत के निषेध के माध्यम से ही कर सकते हैं। दूसरे शब्दों में, द्वैत सबसे पहले प्राप्त होने वाली आधार वस्तु है। यदि हमारे पास द्वैत नहीं है, तो हम नकारात्मक शब्द ‘अ’ को उस पर कैसे लागू करेंगे। अद्वैत के संबंध में व्यापक गलतफहमी दिखाई देती है। हम द्वैत की पूर्ण उपेक्षा करते हुए अद्वैतमयी नहीं बने रह सकते हैं। ये दोनों भावनाएँ साथ-साथ चलती हैं। हम इस पोस्ट में किसी चीज या जीवन के किसी  विशेष तौर-तरीके की वकालत नहीं कर रहे हैं। हम केवल वैज्ञानिक सत्य को पाठकों के सामने प्रस्तुत कर रहे हैं।

दुनिया की नजरों में पंचमकारों को पापपूर्ण माना जाता है

इसका एक कारण यही है, जो पिछली पोस्ट में बताया था। ये तमोगुण पैदा करते हैं। दूसरा कारण यह है कि इसमें हिंसा कर्म छुपा होता है। कर्म का फल तो मिलता ही है। पर वह कर्म के हिसाब से ही मिलता है, मनमर्जी से नहीँ। शास्त्रीय मिथक कथाओं के अनुसार अधिकांश लोग समझ लेते हैं कि उससे मृत्युदंड मिल जाएगा अथवा भयानक नरकों में घोर यातनाएं झेलनी पड़ेंगी, क्योंकि सभी पाप या हिंसाएं बराबर हैं। पर ऐसा नहीं होता। ये सिर्फ आध्यात्मिक उक्ति ही है, भौतिक या व्यावहारिक नहीं। छुटपुट पापकर्म के छुटपुट फल मिलते रहते हैं, जो आम प्रगतिशील या मेहनतकश जनजीवन में वैसे भी देखे जाते हैं, जैसे बीमार होना, पैर फिसलना, मोच आना, हादसे की संभावना बढ़ जाना आदि। पर ज्यादातर मामलों में बचाव हो जाता है। पंचमकारों से मिली शक्ति से आदमी दुनियादारी के कामों में ज्यादा निमग्न रहने लगता है। इससे स्वाभाविक रूप से जो छुटपुट बीमारियाँ, शारीरिक कष्ट व मानसिक कष्ट पैदा होते हैं, वे ही उनके पाप के फल के रूप में होते हैं। उनसे पंचमकारों का पाप नष्ट होता रहता है, और दुनिया के काम धंधे भी तरक्की करते रहते हैं। इसलिए ऊर्जा का अधिक से अधिक सदुपयोग इस तरह से करना चाहिए कि उसके लिए कम से कम पाप करना पड़े। यही कर्म प्रबंधन है। यही योग है।

आजकल पंचमकारों के बिना कुंडलिनी योग करना मुश्किल प्रतीत होता है

मैं एक ब्लॉग में एक युवक के योग अनुभव के बारे में पढ़ रहा था। वह उसके लिए शुद्ध शाकाहारी बन गया था। एक बार संभवतः वह ऐमजॉन के जंगल में अपने किसी जाने पहचाने व्यक्ति के पास रहने लगता है। वहाँ वह मछली से परहेज करके चावल की ढेरी में एक गड्ढा सा बनाकर उसमें डालने के लिए दाल की मांग करता है। उसके परिचित की हंसी रुकने का नाम ही नहीं लेती। इससे शर्मिंदा होकर वह नॉनवेज योगी बन जाता है। इसका मतलब है कि जैसा देश, वैसा भेष। संतुलित आहार लेना योगी के लिए बहुत जरूरी है, क्योंकि योग के लिए ऊर्जा की सख्त जरूरत होती है। योग का दूसरा नाम संतुलन या संतुलित जीवन भी है। इससे जीवन में संतुलित आहार की अहमियत का पता चलता है। हम भोजन के संतुलन को केवल पोषक तत्त्वों के संतुलन तक ही सीमित समझते हैं। पर वास्तव में यह संतुलन भोजन की प्रकृति के गुणों तक भी एक्सटेंड होना चाहिए। एक आदमी को शाकाहार से सभी जरूरी पोषक तत्त्व मिल सकते हैं, पर उसे प्रकृति का तमोगुण मांसाहार से ही मिलेगा। कोई चाहे तो स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाए बिना सीमित मदिरा का प्रयोग भी आवश्यक तमोगुण की प्राप्ति के लिए कर सकता है। यह सभी को मालूम है और जैसा कि इस ब्लॉग की पिछली पोस्टों में सिद्ध किया गया है कि जीवन के संतुलन के लिए मन के अंदर प्रकृति के तीनों गुण संतुलन में होने चाहिए। ये गुण एक दूसरे के पूरक तभी बनते हैं, जब संतुलन में होते हैं, अन्यथा ये एक दूसरे के अवरोधक बन जाते हैं। ये सभी जानते हैं कि आहार से ही मन बनता है। एक प्रसिद्ध लोकोक्ति भी है कि “जैसा खाए अन्न, वैसा बने मन”। इससे आहार में प्रकृति के तीनों गुणों के संतुलित मात्रा में होने की अहमियत का पता चलता है। तभी कहते हैं कि बिन खाए भजन न हो गोपाला। आयुर्वेद के वात, पित्त और कफ भी प्रकृति के क्रमशः सतोगुण, रजोगुण और तमोगुण हैं। इनके संतुलन से स्वास्थ्य अच्छा बना रहता है। पतंजलि ने यम और नियम में जो अहिंसा शब्द डाला है, उसका मतलब है कि बिना उच्च प्रयोजन के हिंसा न हो। यदि शरीर को पुष्ट व नीरोग रखने के लिए हल्की-फुल्की हिंसा के रूप में हल्का-फुल्का हेल्दी नॉनवेज जैसे कि मछली, अंडा न लिया जाए तो यह भी शरीर के प्रति हिंसा होगी। उससे भी योग का यम और नियम कहाँ सिद्ध हो पाएगा। मानव शरीर के प्रति हिंसा तो सबसे बड़ी हिंसा होती है। पतंजलि बहुत लम्बी सोच रखते थे, इसलिए शाकाहार-मांसाहार के झमेले में पड़ने की बजाय उन्होंने अहिंसा शब्द जोड़ दिया। समझने वालों के लिए यह बहुत है। अब यदि विज्ञान के हिसाब से शरीर की जरूरत को आंका जाए तो एक आदमी को हफ्ते में केवल दो ही दिन और एक दिन में करीब 70-100 ग्राम मांस की जरूरत होती है। इससे ज्यादा हानिकारक हो सकता है। इससे कम से शरीर को हानि पहुंच सकती है। मैंने बहुत से योगी लोग देखे हैं, जिन्हें 15 दिन बाद, कइयों को 1 महीने बाद, तो कइयों को 3 महीने बाद जरूरत महसूस होती है। कईयों को तो छः महीने के अंतराल पर नानवेज की जरूरत महसूस होती है। अब बताइए कि इससे पोषक तत्त्वों की क्या कमी पूरी होगी। इससे जाहिर है कि उससे आदमी के मन के तमोगुण की कमी पूरी होती है। इससे, अपने अंधकार प्रकार के आंतरिक स्वभाव से उसे भरपूर व ताजगी प्रदान करने वाली नींद भी आती है, जिससे उसके शरीर व मन की अच्छी मुरम्मत हो जाती है, और उससे वह स्वस्थ हो जाता है। शरीर अपनी जरूरत खुद बताता है। इसकी जरूरत होने पर योग में ध्यान कम लगने लगता है, चुस्ती कम हो जाती है, भूख घट जाती है, पाचन प्रणाली गड़बड़ाने लगती है, शरीर में कम्पन पैदा होने लगते हैं। व्यवहार में गुस्सा व चिड़चिड़ापन आ जाता है, अद्वैतभाव बना कर रखना मुश्किल हो जाता है, मन द्वैत के भंवर के अंदर भटकने लगता है, अवसाद जैसा हो जाता है, शरीर रोगी होने लगता है, डर सा लगने लगता है, सेक्स के प्रति रुचि नहीं रहती आदि बहुत से लक्षण पैदा हो जाते हैं। मन में सही तरीके से अद्वैत भाव बनाए रखने के लिए प्रकृति के तीनों गुणों का संतुलन बहुत जरूरी है। फिर यह सबको पता है कि जहां अद्वैत है, वहाँ कुंडलिनी भी है। वास्तव में आहार की कमी से शरीर और मन के हरेक हिस्से में कुछ न कुछ दुष्प्रभाव जरूर पैदा होता है। बहुत से लोग इन्हें नजरन्दाज करते हैं और बहुत से लोगों को इसका आभास ही नहीँ होता। नॉनवेज की खुराक पूरी होने से ये सभी खराब लक्षण एकदम से गायब हो जाते हैं। वैसे भी मछ्ली को सर्वश्रेष्ठ आमिष आहार माना गया है, क्योंकि इसमें बहुत से स्वास्थ्यवर्धक गुण हैं, और इसके कोई दुष्प्रभाव भी नहीँ हैं। तभी तो इसे पंचमकारों में विशेष रूप से शामिल किया गया है। इसके सेवन से पापकर्म भी बहुत कम होता है। वैज्ञानिक शोध से भी यह बात सामने आई है कि मछली को दर्द नहीं होता। यह उन्हें जालिम कुदरत से बचने के लिए कुदरत का ही दिया तोहफा है। वैसे तो सभी चीजों व भावों में प्रकृति के तीनों गुण विद्यमान होते हैं, पर किसी विशेष चीज में कोई विशेष गुण ज्यादा बलवान होता है। पंचमकारों को ही लें, तो मैथुन व मत्स्य में रजोगुण, मांस व मदिरा में तमोगुण, और मुद्रा में सतोगुण की अधिकता होती है। आजकल के प्रदूषण और अति भौतिकता के युग में शरीर की ऊर्जा की मांग बहुत ज़्यादा बढ़ गई है। ऐसे में सम्भवतः यौगिक पंचमकार ही मानव जाति का सही दिशानिर्देशन कर सकते हैं।

Kundalini may require the Yogic Panchamakaras of leftist Tantra to balance the three gunas of nature

Friends, last week we talked about the Panchamakaras and the tamoguna that originated from them. We have also described the Panchamakaras in old posts. It appears that it’s necessary to read previous post to understand this post fully. Actually, the Panchamakars are the main weapon of the leftist tantric to hunt for Kundalini. These are the five things whose names start with the letter M. These are sex (maithun in Sanskrit or Hindi), meat (maans), alcohol (Madira), fish (matsya) and mudra (typical sustained body posture). Fifth panchmakara, Mudra is actually Kundalini yoga. It’s important to note that Panchmakaras should never be confused with worldly forms of these material things or sentiments. These only become panchmakaras when these are fully accompanied with spiritual sentiment and practices in the guidance of a qualified Guru and are utilized in minimum amount for the maximum spiritual benefits. Not doing so, panchmakaras may turn harmful too. Panchmakaras initially produce duality. Then it can be converted to non duality with various meditation techniques and nondual philosophies like Vedas-puranas or sharirvigyan darshan. Actually, non duality has not its separate existence. It’s only the negation of duality. it’s the duality that has it’s own existence. Therefore, we can only produce duality directly through worldly indulgence. We can’t produce non duality directly but only through negation of duality. In other words, duality is the base thing to be attained first. To what we would apply the negation word ‘non’, if there is no duality. There appears wide spread misunderstanding regarding non duality. We can’t remain nondual while fully ignoring the duality. Both sentiments run together side by side. This post is not advocating any particular thing or method or lifestyle. We are only presenting the scientific truth to the readers.

Panchamakars are considered sinful in the eyes of the world

One of the reasons, which was mentioned in the previous post is that they produce tamoguna. The second reason is that in it violence karma is involved. You get the fruits of karma. But one only gets it according to karma, not according to his choice or thinking. According to classical mythology, most people understand that it will lead to death penalty or will have to face severe torture in terrible hells, because all types of sins or violence are equal. But this does not happen. This is only a spiritual expression, not a physical or practical one. Minor fruits of minor sins continue to be seen, which are ordinarily seen in the common progressive public in any way, such as getting sick, slipping foot, sprains, increase in the chance of an accident, etc. But in most cases, rescue takes place. The power from the Panchamakars makes the man more engrossed in worldly pursuits. Naturally the minor illnesses, physical pains and mental pains that arise from this are as the result of their sins. With them, the sin of the Panchamakaras is destroyed, and the business of the world also continues to progress. Therefore, the maximum use of energy should be done in such a way that one has to commit least sins for it. This is karma management. This is the Yoga.

Nowadays it seems difficult to do Kundalini yoga without Panchamakaras

I was reading about the yoga experience of a young man in a blog. He had become a pure vegetarian for yoga. Once he lives in the wilderness of Amazon as guest to someone he knows. There, he avoids the fish and asks for pulses to be put into a pit made by him in the rice pile in his plate. The laughter of his acquaintance does not take the name of stopping. Embarrassed by this, he becomes a non-veg yogi. It means habits and habitats are according to the country. Eating a balanced diet is very important for a yogi, because yoga requires a lot of energy. Yoga is the second name of balance or balanced life. It highlights the importance of balanced diet in one’s life. We consider the balance of food to be limited only to the balance of nutrients. But in fact, this balance should be extended even to the gunas of the nature or prakriti. A person can get all the necessary nutrients from vegetarianism, but he will get the Tamogun of nature only from the non-vegetarian. One can also use limited alcohol without any harm to health, to obtain the necessary tamoguna. It is known to all and as it has been proved in the previous posts of this blog that for the balance of life, the three gunas of nature should be in balance inside the mind. These gunas complement each other only when in equilibrium, otherwise they may become inhibitors of each other. All of us know that mind is formed by diet. There is also a famous saying that “What is grain, that is the brain”. This shows the importance of having all the three gunas of nature in a balanced amount in the diet. It is said that no worship without eating. Vata, Pitta and Kapha of Ayurveda are also Satoguna, Rajoguna and Tamoguna respectively of nature. Health remains good by balancing them. The word non-violence that Patanjali has inserted in Yama and Niyam of ashtanga yoga means that there should be no violence without a higher purpose. If non-veg such as fish, egg is not taken in the form of mild violence or sin to keep the body strong and healthy, then it will also be violence towards the body. From that, how will the yama and niyam of yoga be applied in Yoga. Violence against the human body is the greatest violence. Patanjali used to think very long, so instead of getting into the mess of vegetarian or non-vegetarian, he added the word non-violence. This is enough for those who understand. Now if according to science, the need of the body is judged, then a man only needs 70-100 grams of meat as doze of one day for two days in a week. It can be harmful for the body if this need isn’t fulfilled or even over fulfilled. Over fulfilling also produce unnecessary tamoguna or darkness. I have seen many yogis, who feel the need after 15 days, many after 1 month, and some after 3 months. Many feel the need for non veg at an interval of six months. Now tell what will be the deficiency of nutrients fulfilled by it. From this, it is clear that the deficiency of tamoguna of man’s mind is fulfilled by it. It also gives him full and refreshing sleep due to its inherent quality of darkness, which makes a good repair of his body and mind, and that makes him healthy. The body states its own need. When it is needed, meditation starts to decrease in yoga, agility is reduced, appetite decreases, digestive system starts messing up, tremors start to occur in the body. In behavior, anger and irritability comes, it becomes difficult to maintain non duality, the mind starts to wander inside the vortex of duality, it becomes like depression, the body starts getting sick, one starts to feel like fear, disinterest in sex. To maintain the advaita sentiment in the right way in the mind, the balance of the three gunas of nature is very important. Further added, where there is non duality, there is kundalini. Like these, many symptoms occur if body requirements remain unfulfilled. In fact, due to lack of diet, some side effects are produced in every part of the body and mind. Many people ignore them and many people are not aware of these. All these bad symptoms disappear immediately after the nutritional supplements are completed. Anyway, fish is considered the best diet, because it has many healthy properties, and also has no side effects. That is why it has been specially included in the Panchamakaras. Papakarma or sin is also very less due to its consumption. Scientific research has also revealed that the fish does not feel pain. It appears as a gift given to it by the nature to escape from the torture of the very same nature. Although all the three gunas of nature are present in all things and expressions, but in a particular thing, a particular guna is more powerful. Take Panchamakars, then there is excess of Rajoguna in sex and fish, Tamogun in meat and liquor, and Satoguna in Mudra or static gesture. In today’s era of pollution and hyper-physicality, the demand for energy of the body has increased a lot. In such a situation, perhaps only the leftist Yogic panchamakaras can guide mankind correctly.

कुंडलिनी ही शिव को भीतर से सत्त्वगुणी बनाती है, बेशक वे बाहर से तमोगुणी प्रतीत होते हों


दोस्तो, भगवान शिव के बारे में सुना जाता है कि वे तमोगुणी हैं। तमोगुण मतलब अंधेरे वाला गुण। शिव भूतों के साथ श्मशान में रमण करते हैं। अपने ऊपर उन्होंने चिता की भस्म को मला होता है। साथ में यह भी कहा जाता है कि भगवान शिव परम सतोगुण स्वरूप हैं। सतोगुण मतलब प्रकाश वाला गुण। इस तरह दोनों विरोधी गुण शिव के अंदर दिखाए जाते हैं। फिर इसको जस्टिफाई करने के लिए कहा जाता है कि शिव बाहर से तमोगुणी हैं, पर भीतर से सतोगुणी हैं। आज हम इसे तांत्रिक कुंडलिनी योग के माध्यम से स्पष्ट करेंगे।

कुंडलिनी ही शिव के सत्त्वगुण का मूल स्रोत है

दरअसल शिव तन्त्र के अधिष्ठाता देव हैं। उन्हें हम सृष्टि के पहले तांत्रिक भी कह सकते हैं। यदि हम तांत्रिक योगी के आचरण का बारीकी से अध्ययन करें, तो शिव के संबंध में उठ रही शंका भी निर्मूल हो जाएगी। वामपंथी तांत्रिक को ही आमतौर पर असली तांत्रिक माना जाता है। वे पाँच मकारों का सेवन भी करते हैं। बेशक शिव पंचमकारी नहीँ हैं, पर तमोगुण तो उनके साथ वैसे ही रहता है, जैसे पंचमकारी तांत्रिक के साथ। दुनिया के आम आदमी के अंदर इनके सेवन से तमोगुण उत्पन्न होता है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि वे इससे उत्पन्न ऊर्जा को संभाल नहीं पाते और उसके आवेश में गलत काम कर बैठते हैं। वे गलत काम तमोगुण को और अधिक बढ़ा देते हैं। पंचमकार खुद भी गुणों में तेज हलचल पैदा करते हैं, जिससे स्वाभाविक तौर पर तमोगुण भी उत्पन्न हो जाता है, आम दुनिया के अधिकांश लोग जिसके प्रभाव में आकर निम्न हरकत कर बैठते हैं। परन्तु एक तंत्रयोगी गुणों की हलचल को अपने कुंडलिनी योग की बदौलत हासिल अद्वैत भाव से शांत कर देते हैं। इससे उन्हें बहुत अधिक कुंडलिनी लाभ मिलता है, क्योंकि अद्वैत के साथ कुंडलिनी अक्सर रहती ही है। इससे कुंडलिनी तेजी से चमकने लगती है। तमोगुण से दबी हुई प्राण शक्ति और नाड़ी शक्ति जब कुंडलिनी को लगती है, तो वह जीवंत होने लगती है। यह वैसे ही होता है जैसे अंधेरे में दीपक या चिंगारी अच्छे से चमकते हैं। तभी तो भगवान शिव की तरह श्मशान में किया गया कुंडलिनी योगाभ्यास शीघ्रता से फलीभूत होता है। वैसे भी देखने में आता है कि तमोगुण की अधिकता में मस्तिष्क में विचारों की हलचल रुक सी जाती है। ऐसा किसी भय से, उदासी से, हादसे के नजदीक गुजरने से, तनाव से, अवसाद से, नशे से, तमोगुणी आमिषादि भोजन से, काम आदि से मन व शरीर की थकान से, आदि अनेक कारणों से हो सकता है। ऐसे समय में मस्तिष्क में न्यूरोनल एनर्जी का संग्रहण हो रहा होता है। इसमें जो बीच-बीच में इक्का-दुक्का विचार उठते हैं, वे बहुत शक्तिशाली और चमकीले होते हैं, क्योंकि उन्हें घनीभूत न्यूरोनल एनर्जी मिल रही होती है। योगी लोग इन्हीं विचारों को कुंडलिनी विचार में तब्दील करते रहते हैं। इससे सारी न्यूरोनल एनर्जी कुंडलिनी को मिलती रहती है। बुरे समय में भगवान या कुंडलिनी को याद करने से उत्पन्न महान लाभ के पीछे यही सिद्धांत काम करता है। इस तमोगुण के दौर के बाद सतोगुण व रजोगुण का दौर आता है। यह विचारों के प्रकाश से भरा होता है। दरअसल संग्रहीत न्यूरोनल एनर्जी बाहर निकल रही होती है। इसमें चमकीले विचारों की बाढ़ सी आती है। आम आदमी तो इनमें न्यूरोनल एनर्जी को बर्बाद कर देता है, पर योगी उन विचारों को कुंडलिनी मेँ तब्दील करके सारी एनर्जी कुंडलिनी को दे रहा होता है। योगी ऐसा करने के लिए अक्सर किसी अद्वैत शास्त्र की मदद लेता है। अद्वैत शास्त्रों में देवता संबंधी दार्शनिक पुस्तकें होती हैं, जैसे कि पुराण, स्तोत्र आदि। शरीरविज्ञान दर्शन भी एक उत्तम कोटि का आधुनिक अद्वैत शास्त्र है। वह अद्वैतशास्त्र को अपनी वर्तमान गुणों से भरपूर अवस्था के ऊपर पिरोता रहता है। वह इस सच्चाई को समझता रहता है कि उसके जैसी सभी अवस्थाएँ हर जगह व हर किसी में विद्यमान हैं। इससे शान्ति और आनन्द के साथ कुंडलिनी चमकने लगती है। वह कुंडलिनी, योग के माध्यम से सभी चक्रों पर भ्रमण करते हुए सभी को स्वस्थ और मजबूत करती है। पूरा तन और मन आनन्द व प्रकाश से भर जाता है। इस प्रकार जिन चीजों से आम आदमी के भीतर तमोगुण उत्पन्न होता है, उनसे तन्त्रयोगी के भीतर सतोगुण उत्पन्न हो जाता है। सम्भवतः यही वजह है कि दुनिया वालों को भगवान शिव बाहर से तमोगुणी दिखते हैं, पर असल में वे भीतर से सतोगुणी होते हैं। इससे यिन और यांग का मिलन भी हो जाता है, जिससे ज्ञान पैदा होता है। यिन तमोगुण है, और यांग सतोगुण।

Kundalini makes Lord Shiva Sattvaguni or light form in his mind, whereas he appears to be Tamoguni or dark form when viewed from outside

Friends, Lord Shiva is heard with saying that he is Tamoguni. Tamoguna means dark qualities. Shiva wanders with the ghosts in the crematorium. On top of his body, he massages the ash of cremation ground. It is also said that Lord Shiva is the ultimate Satoguna form. Satoguna means light qualities. In this way both opposing qualities are shown inside Shiva. Then it is said to justify that Shiva is Tamoguni from outside, but Satoguni from inside. Today we will clarify this through Tantric Kundalini Yoga.

Kundalini is the main source of Sattva component of Shiva

In fact, Shiva is the first Lord of Tantra. We can also call him the first Tantric of creation. If we study the conduct of the tantric yogi carefully, then the doubts arising in relation to Shiva will also disappear. Left Tantric are generally considered to be the real Tantric. They also consume five makaras or 5 Ms. Surely, Shiva is not a Panchmakarik, but Tamoguna stays with him just like with the Panchamakarik tantrik. Tamoguna arises through consumption of these panchamakaras inside the common men of the world. This is because they are unable to handle the energy generated by these and do wrong work in their charge. Those wrongdoings add more to Tamogun. The Panchamakaras themselves create a sharp movements or waves in gunas, which also naturally creates tamoguna in most of the people of the common world, under whose influence, they may take wrong step. But a Tantrayogi calms the stir of gunas with the advaita bhava or nondual sentiment achieved through his Kundalini Yoga. A yogi often seeks the help of an Advaita Shastra to do this. The Advaita scriptures contain philosophical books about the deity, such as Puranas, Stotras, etc. Physiology philosophy or sharirvigyan darshan in Hindi is also an excellent class modern Advaita literature. Yogi keeps advaita scripture overlaid on a state of his present gunas. He keeps on understanding the truth that all his conditions exist everywhere and in everything. This makes the Kundalini shine with peace and joy. This gives him a lot of Kundalini benefit, because Kundalini is living often with Advaita. This causes the Kundalini to shine faster. When Kundalini gets the life force and neuronal power suppressed by tamoguna, she starts to come alive. This occur just like candle or spark shining brilliantly in the dark. That’s why Kundalini yoga is quickly fruiting if practised in cremation ground as by Lord Shiva. Anyway, it is seen that in the plethora of Tamoguna conditions, the movement of thoughts is stopped in the brain. This may be due to any fear, sadness, passing near the accident, stress, depression, intoxication, tamoguni non veg food, work fatigue of mind and body etc. At such times, neuronal energy is being stored in the brain. In this, the thoughts which arise in between, they are very powerful and bright, because they are receiving condensed neuronal energy. Yogis keep converting these thoughts into single Kundalini thought. This keeps all the neuronal energy going to the Kundalini. The same principle works behind the great benefits generated by remembering God or Kundalini in bad times. After this Tamogun phase, thete comes Satogun and Rajoguna phase. It is filled with the light of thoughts. Actually stored neuronal energy is exiting. It is flooded with bright ideas. The common man wastes neuronal energy in them, but the yogi converts those thoughts into Kundalini and gives all the energy to the Kundalini. She travels on all the chakras through Kundalini yoga, and makes each of these healthy and strong. The whole body and mind is filled with joy and light. In this way, the things by which the tamoguna is produced within the common man, they produce the satoguna within the tantrayogi. Due to this very reason, the people of the world see lord Shiva as Tamoguni from outside, but basically he is Satoguni from inside. This also leads to the union of yin and yang, which leads to enlightenment. Yin is tamogun, and yang is satogun.

Kundalini awakening as the peak point reached, then the order of the universe’s development stops, and after some period of stability, the process of holocaust or Pralaya starts

Friends, I wrote in the previous post that Srishti or creation development is only for Kundalini development, and with Kundalini awakening, Srishti development completes and thereafter stops. Today we will discuss what happens after that. Actually, the event of holocaust also happens inside our body, not outside.

Description of Holocaust or Pralaya in Hindu Puranas

According to the Hindu Puranas, there are catastrophes when four eras have passed. The first era is Satyuga, the second era is Dwapara, the third is Treta, and the last age is Kali Yuga. There is a gradual decline of human beings in these ages. Satyuga has been described as the best and Kali Yuga as the worst. The order in which the creation of the world happens, in the same order, the holocaust also takes place. The five elements dissolve in the sense organs. The senses merge into the Tanmātras or subtle experiences. Panchatnamatras merge in ego. The ego merges in mahattattva or intellect. In the end, the mahattattva merges into nature. At the end of the disaster, nature also merge into God.

The four ages are in the form of the four stages of human life and the four ashramas

The childhood of man can be called the Satyuga. In this man would be free from all mental and physical disorders. He is as true as the deity. Then comes adolescence. It can be named Dwapara. In this, some disorder starts in the mind. The third stage is maturity age, in which a man becomes greatly depressed by the mess of worldliness. The last stage is that of old age. It is like Kali Yuga, in which darkness prevails due to distortion of mind and body. Similarly, the four ashrams or residencies of human life are also in the form of four yugas. Brahmacharya ashram can be called Satyuga, householder’s residency is Dwaparyuga, Vanaprastha is Tretayuga and Sannyasam Ashram is Kaliyuga. In fact the states are being matched from outside by looking at the Holocaust. In any state of body, a man can be at any higher level of mind.

Human death is depicted as a holocaust

As we clarified in the previous post that man can never know the world outside his mind. His world is limited to his mind. This means that then worldly creation and holocaust are also in the mind. This mental world is described in the Puranas. We fall into deception and understand it in the physical world outside. After Kundalini awakening or mental maturity, man’s attachment is not in the outside world. He lives with advaita bhava or non duality and detachment. We can call this the stability of the universe after its complete development. Then in the last days of his life, the process of holocaust starts in him. Due to weakness, he leaves the work of worldliness and keeps busy with the maintenance of his body. In a way we can say that the Panchamahabhutas or five elements merge into the senses. Then over time his senses also start to diminish. Due to weakness, his focus shifts from the senses to the inner mind. He cannot drink water with his hand. Others feed him with water in his mouth. He feels the juices of waters. Nearby attendants feed him food by putting food in his mouth. He feels the taste and smell of food. Families bathe him with their hands. He feels the touch of water. Others show him various pictures etc. He realizes their beauty. Others tell him Katha Kirtan or godly stories. He rejoices to feel their sweet and knowledge-filled voice. In a way, the senses merge into the Panchathanmatras or five subtle inner experiences. Even with the growing weakness, the man also has difficulty in experiencing the Panchatnamatras. Then his beloved brothers call him by name. This causes the flow of a little energy inside him, and he starts to enjoy himself. We can say that the Panchatnamatras merged in ego. With the further increase of weakness, the ego’s sense in him also starts to wane. He does not achieve agility even when called by name. With his intellect, he starts analyzing about his condition inside, it’s cause, it’s remedy and future outcome. In a way, the ego merges into the mahattattva or intelligence. After that, there is no energy to think even in the intellect. Man becomes like a lifeless. In that state he either goes into a coma or dies. We shall call this as mahattattva merging into nature. As mentioned in the previous post, at that stage all the gunas fall into equilibrium. Neither do they increase, nor decrease. They remain the same. In fact, it is the thoughtful brain that provides waves to increase and decrease the gunas of nature. It is a simple matter that when the brain itself is dead, then what will give the shock of thoughts to the gunas. Ignorant people go as far as nature. These types of people keep coming back and forth as birth and death again and again. The Enlightened one may goe one step further. They leave nature and merge into Purusha or God. All the gunas of nature cease there, and man becomes a form of light. There is no rebirth from there. This can be called as extreme holocaust or atyantik Pralaya.

Kundalini awakening is the sole purpose of creation; foetus development depicted as the universe development in Hindu mythological Puranas

Friends, the creation has been specifically described in the Puranas. Somewhere the egg explodes in the sky, somewhere the lotus appears in the baseless water body and the sudden appearance of a deity on it, etc. Somewhere it comes that the direct appearance of intellect from nature, ego from intellect, the subtle experience of natural elements from ego, the senses from it and all the gross creation was born from senses afterwards. When I was younger, I used to ask my grandfather (who was a famous Hindu priest and a household Purana reader) how all of these things suddenly appeared in the open sky without any basic infrastructure. He used to say in the manner of a traditionalist and mystic philosopher, “This is how it is done. It is done.” They did not go too deeply. But now with the help of Kundalini Yoga, I understand this classical dictum as the root of all mysteries, “Yatpinde Tatbramhande”. This philosophical saying has been scientifically proven in the book “Shareervigyan darshan” in Hindi. This means that whatever is there in this body, that everything is also in the universe, nothing else. Actually, a man can never know anything other than his mind or brain, because whatever he describes that’s there inside his brain, not outside. That is why the ancient sages have explained the universe by describing the body. They were amazing body scientists and psychologists.

The creation of universe is explained in the Puranas with help of human body creation

At many places, a lotus was born from the navel of Vishnu that was lying on a great serpent swimming in the endless ocean, on which Brahma originated. His mind created the world. You can consider mother as Vishnu. His body is like a Sheshnag or mythical serpent as the central nervous system, which is located in the spinal cord-brain axis. The serpent is always immersed in the cerebrospinal fluid that’s metaphorically related to the ocean water. The sensations of the Kundalini or mother’s mind in that serpent are the form of Lord Vishnu that are dispersed throughout the body of serpent, because there is essentially no difference between Shakti and the powerful God. During pregnancy, the belly of the mother emerges outside in the navel area, the same is the appearance of the lotus from the navel of Lord Vishnu. The gravid uterus is also connected with the mother’s body through blood vessels and nerves arising nearby the mother’s navel area. These are as stem of lotus. Like the lotus petals blooming, in the womb, the placentomes and cotyledons of placenta are formed on the uterus. These button like structures are then again attached to the navel of the infant with a chord called umbilical chord that’s again like stem of the lotus flower. These structures provide nutrition to the infant. This infant is Brahma, who develops on that blooming lotus. The pure and unblemished form of the infant is the basic nature, in which there is no waves in gunas (3 basic constituents of nature). In a way, it has all the three basic gunas in equilibrium or equal quantity. Earlier I used to think that samyastastha or equilibrium means that all gunas are equal to each other. Even today many people think so. But it is not so. If this happens, then basically all living beings would be the same, but they maintain their separate identity even after the Holocaust or death. This happens because the amount of tamoguna that covers the soul’s light is different. Due to it, the quantity of other gunas also differs by itself. If Tamoguna is more then Satoguna is reduced in the same proportion and vice versa, because they are opposed to each other. In fact, all the gunas are in the unchanging state in samyavastha.  All gunas in equilibrium with no waves means that satoguna (showing light and knowledge) remains same without rise or fall, rajoguna (showing motion, energy and change) also remains same, and the tamoguna (showing darkness and ignorance) too. With this, the baby does not crave for any particular guna, as he has no habit of fluctuating gunas. That is why the child remains a bit indifferent even after experiencing everything. Actually, it can’t be said as absence of gunas but it’s gunas in equilibrium. Waves in gunas can only be produced if these gunas are already there, not in zero. Only God is nirguna or without guna. That’s why God never experiences waves in gunas as observed by all the creatures that bind the soul. This makes God perfectly changeless. God has zero gunas because God has not dark envelope of ignorance on it’s soul that makes tamoguna. Tamoguna is the base source of all gunas. That’s why panchmakarik leftist tantric appears well developed both in worldly as well as spiritual matters. Then when the baby is a little older, there is an increase in the sensations of the mind or brain. He is attracted towards light. With this, wave is produced in gunas mainly satoguna, and as a result the sattoguna form mahattatva is formed, that is, intelligence. He begins to realize how important it is for his existence to cry and drink milk. This makes the baby feel special and different, which is called ego. Tanmatras originate from it. Tanmatra is the subtle form of the Panchamahabhootas or 5 basic natural elements, which we experience in the brain. It’s the smell of the earth, the juiciness of water, the touch feel of air, the form feel of fire and the sound feel of the sky. He recognizes the taste of milk juice, recognizes the smell of toys, touches the warmth of his urine, begins to understand the difference between beautiful and ugly through form, is attracted to the sound of ghungroo or bell or toys. Then the infant looks outside to see where these sensations came from. The senses originate from it, because all of it feels outside with the help of senses such as eye, ear, skin, tongue, nose etc. Along with this, the internal sense of mind also develops, because that is what he thinks of all this. The above five elements originate from the senses, because he seeks or knows them only with help of his senses. He learns that physical substances like milk, toys, ghungroos or bells etc. are also there in the world, which he feels through his senses. Then as the child continues to learn, the origin of such creation continues to move forward. In this way, the entire creation is expanded inside a man.

Kundalini awakening is the limit of the development of creation

Man extends the creation of the universe only for Kundalini awakening. This fact is proved by the observation that after awakening of the Kundalini, man becomes a bit like a detached from the universe. His inclination starts to move away from the worldly trend but towards retirement. His tendency also becomes like a retirement, because then there is no craving arising out of attachment. It’s to be kept in mind that it’s only mental tendency as physically he may remain fully indulged and growing in the world. After awakening of the Kundalini, the man feels that he has attained everything worth attaining, and has done everything worth doing.

According to Shiva Purana, the creation was made from Shiva’s semen

In Shivpurana, it comes that an egg originated from Shiva’s semen deposited in the vagina of nature. The egg lay in water for 1000 years. Then it broke through the middle. Its upper part became the scalp of the universe. From that originated the upper heavenly abodes. From the lower part, the lower abodes were formed.

Actually Shiva is the father here, and Prakriti or Parvati is the mother. The egg is formed in the uterus by the union of semen and ovum fluid. It remains in the nutritious water of the uterus for a long time and continues to develop. Then it explodes, that is, it begins to differentiate into shape of a human being. The top part of it was clearly visible like a head or a scalp or kapola. In it, the upper worlds originated in the form of Sahasrara Chakra, ajna Chakra and Vishuddhi Chakra. In the lower part, lower abodes developed as lower chakras.

कुंडलिनी जागरण के लिए ही सृष्टिरचना होती है; हिंदु पुराणों में शिशु विकास को ही ब्रह्माण्ड विकास के रूप में दिखाया गया है

मित्रो, पुराणों में सृष्टि रचना विशेष ढंग से बताई गई है। कहीं आकाश के जल में अंडे का फूटना, कहीं पर आधाररहित जलराशि में कमल का प्रकट होना और उस पर एक देवता का अकस्मात प्रकट होना आदि। कहीं आता है कि सीधे ही प्रकृति से महत्तत्व, उससे अहंकार, उससे तन्मात्रा, उससे इंद्रियां और उससे सारी स्थूल सृष्टि पैदा हुई। जब मैं छोटा था, तब अपने दादाजी (जो एक प्रसिद्ध हिंदू पुरोहित और एक घरेलू पुराण वक्ता थे) से पूछा करता था कि अचानक खुले आसमान में बिना आधारभूत संरचना के ये सारी चीजें कैसे प्रकट हो गईं। वे परंपरावादी और रहस्यवादी दार्शनिक के अंदाज में कहते थे, “ऐसे ही होता है। हो गया तो हो गया।” वे ज्यादा बारीकी में नहीं जाते थे। पर अब कुंडलिनी योग की मदद से मैं इस शास्त्रीय उक्ति को ही सभी रहस्यों का मूल समझ रहा हूँ, “यत्पिण्डे तत्ब्रम्हांडे”। इसका मतलब है कि जो कुछ इस शरीर में है, वही सब कुछ ब्रम्हांड में भी है, इसके अतिरिक्त कुछ नहीं। इस उक्ति को पुस्तक”शरीरविज्ञान दर्शन” में वैज्ञानिक रूप से सिद्ध किया गया है। इसलिए प्राचीन दूरदर्शी ऋषियों ने शरीर का वर्णन करके ब्रम्हांड को समझाया है। वे गजब के शरीर वैज्ञानिक और मनोवैज्ञानिक थे। दरअसल, एक आदमी कभी भी अपने मन या मस्तिष्क के अलावा कुछ नहीं जान सकता है, क्योंकि वह जो कुछ भी वर्णन करता है, वह उसके मस्तिष्क के अंदर है, बाहर नहीं।

सृष्टि रचना पुराणों में शरीर रचना से समझाई गई है

 कई जगह आता है कि शेषशायी विष्णु की नाभि से कमल पैदा हुआ जिस पर ब्रह्मा की उत्पत्ति हुई। उसी के मन ने सृष्टि को रचा। माँ को आप विष्णु मान सकते हो। उसका शरीर एक शेषनाग की तरह ही केंद्रीय तंत्रिका तंत्र के रूप में है, जो मेरुदंड में स्थित है। वह नाग हमेशा ही सेरेब्रोस्पाइनल फ्लुइड रूपक समुद्र में डूबा रहता है। उस नाग में जो कुंडलिनी या माँ के मन की संवेदनाएं चलती हैं, वे ही भगवान विष्णु का स्वरूप है, क्योंकि शक्ति और शक्तिमान भगवान में तत्त्वतः कोई अंतर नहीं। गर्भावस्था के दौरान जो नाभि क्षेत्र में माँ का पेट बाहर को उभरा होता है, वही भगवान विष्णु की नाभि से कमल का प्रकट होना है। विकसित गर्भाशय को भी माँ के शरीर की नसें-नाड़ियाँ माँ के नाभि क्षेत्र के आसपास से ही प्रविष्ट होती हैं। खिले हुए कमल की पंखुड़ियों की तरह ही गर्भाशय में प्लेसेंटोमस और कोटीलीडनस उन नसों के रूप में स्थित कमल की डंडी से जुड़े होते हैं। वे संरचनाएं फिर इसी तरह शिशु की नाभि से कमल की डंडी जैसी नेवल कोर्ड से जुड़ी होती हैं। ये संरचनाएं शिशु को पोषण उपलब्ध कराती हैं। यह शिशु ही ब्रह्मा है, जो उस खिले कमल पर विकसित होता है। शिशु का साम्यगुण रूप ही वह मूल प्रकृति है, जिसमें गुणों का क्षोभ नहीं है। पहले मैं समझा करता था कि साम्यावस्था का मतलब है कि सभी गुण (प्रकृति का आधारभूत घटक) एक-दूसरे के बराबर हैं। आज भी बहुत से लोग ऐसा समझते हैं। पर ऐसा नहीं है।अगर ऐसा होता तो मूल रूप में सभी जीव एक जैसे होते, पर वे प्रलय या मृत्यु के बाद भी अपनी अलग पहचान बना कर रखते हैं। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि आत्मा के प्रकाश को ढकने वाले तमोगुण की मात्रा सबमें अलग होती है। इससे अन्य गुणों की मात्रा भी खुद ही अलग होती है। यदि तमोगुण ज्यादा है, तो उसी अनुपात में सतोगुण कम हो जाता है, क्योंकि ये एक-दूसरे के विरोधी हैं। दरअसल उसमें सभी गुण साम्यावस्था में अर्थात समान अवस्था में होते हैं। सभी गुणों का समान अवस्था में होने का या उनमें क्षोभ या लहरों के न होने का मतलब है कि सत्त्वगुण (प्रकाश व ज्ञान का प्रतीक) भी घटने-बढ़ने के बजाय एकसमान रहता है, रजोगुण (गति, बदलाव व ऊर्जा का प्रतीक) भी एकसमान रहता है, और तमोगुण (अंधकार व अज्ञान का प्रतीक) भी। इससे वह किसी विशेष गुण की तरफ लालायित नहीं होता। इसीलिए शिशु सबकुछ अनुभव करते हुए भी उदासीन सा रहता है। वह निर्गुण नहीं होता। क्योंकि गुणों में क्षोभ तभी पैदा हो सकता है, यदि गुण पहले से विद्यमान हों। निर्गुण या गुणातीत तो केवल भगवान ही होता है। इसलिए उसमें कभी गुण-क्षोभ सम्भव नहीं हो सकता है। इसीलिए ईश्वर हमेशा ही परिवर्तनरहित हैं। ईश्वर निर्गुण इसीलिए होता है, क्योंकि उसमें आत्म-अज्ञान से उत्पन्न तमोगुण नहीं होता। सभी गुण तमोगुण के आश्रित होते हैं। इसी वजह से तो पंचमकारी या वामपंथी तांत्रिक दुनियादारी और अध्यात्म दोनों में अव्वल लगते हैं। फिर शिशु के थोड़ा बड़ा होने पर चित्त या मस्तिष्क में वृत्तियों या संवेदनाओं के बढ़ने से गुणों में, विशेषकर सतोगुण में क्षोभ पैदा होता है, और वह प्रकाश की ओर आकर्षित होने लगता है। इससे सतोगुण रूप महत्तत्व अर्थात बुद्धि उत्पन्न होती है। उसे लगने लगता है कि उसकी सत्ता के लिए उसका रोना और दूध पीना कितना जरूरी है। उससे शिशु को अपने विशेष और सबसे अलग होने का अहसास होता है, जिसे अहंकार कहते हैं। इसप्रकार अहंकार की उत्पत्ति हो जाती है। उससे तन्मात्राओं की उत्पत्ति होती है। तन्मात्रा पंचमहाभूतों का सूक्ष्म रूप या अनुभव मात्र होती हैं, जिन्हें हम मस्तिष्क में अनुभव करते हैं। जैसे पृथ्वी की तन्मात्रा गंध, जल की रस, वायु की स्पर्श, अग्नि की रूप और आकाश की शब्द होती है। वह दूध के रस के स्वाद को पहचानने लगता है, खिलौने की गंध को पहचानता है, अपने किए मूत्र की गर्मी को स्पर्ष करता है, सुंदर-असुंदर रूप में अंतर समझने लगता है, घुंघरू या खिलौने की आवाज की ओर आकर्षित होता है। फिर शिशु बाहर की तरफ नजर दौड़ाता है कि ये अनुभूतियाँ कहाँ से आईं। उससे इन्द्रियों की उत्पत्ति होती है, क्योंकि वह चक्षु, कान, त्वचा, जीभ, नाक आदि इन्द्रियों की सहायता से ही बाहर को महसूस करता है। इसीके साथ मन रूप इन्द्रिय भी विकसित होती है, क्योंकि वह इसी से ऐसा सब सोचता है। इन्द्रियों से उपरोक्त पंचमहाभूतों की उत्पत्ति होती है, क्योंकि वह इन्द्रियों से ही उनको खोजता है और उन्हें अनुभव करता है। उसे पता चलता है कि दूध, खिलौना, घुंघरू आदि भौतिक पदार्थ भी दुनिया में हैं, जिन्हें वह इन्द्रियों से महसूस करता है। फिर आगे-2 जैसा-2 बच्चा सीखता रहता है, वैसी-2 सृष्टिरचना की उत्पत्ति आगे बढ़ती रहती है। इस तरह से एक आदमी के अंदर ही पूरी सृष्टि का विस्तार हो जाता है। 

कुण्डलिनी जागरण ही सृष्टि विकास की सीमा है

सृष्टि रचना का विस्तार आदमी कुंडलिनी जागरण के लिए ही करता है। यह तथ्य इस बात से सिद्ध होता है कि कुंडलिनी जागरण के बाद आदमी सृष्टि विस्तार से उपरत सा हो जाता है। उसका झुकाव प्रवृत्ति (दुनियादारी) से हटकर निवृत्ति (रिटायरमेंट) की तरफ बढ़ने लगता है। उसकी प्रवृत्ति भी निवृत्ति ही बन जाती है, क्योंकि फिर उसमें आसक्ति से उत्पन्न क्रेविंग या छटपटाहट नहीँ रहती। पर यह बात ध्यान देने योग्य है कि यह स्थिति मन की होती है, बाहर से वह पूरी तरह से दुनियादारी के कामों में उलझा हो सकता है। कुंडलिनी जागरण के बाद आदमी को लगता है कि उसने पाने योग्य सब कुछ पा लिया है, और करने योग्य सबकुछ कर लिया है। 

शिव पुराण के अनुसार सृष्टि रचना शिव के वीर्य से हुई

शिवपुराण में आता है कि प्रकृति रूपी योनि में शिव के वीर्यस्थापन से एक अंडे की उत्पत्ति हुई। वह अंडा 1000 सालों तक जल में पड़ा रहा। फिर वह बीच में से फटा। उसका ऊपर का भाग सृष्टि का कपोल बना। उससे ऊपर के श्रेष्ठ लोक बने। नीचे वाले भाग से निम्न लोक बने। 
दरअसल शिव यहाँ पिता है, और प्रकृति या पार्वती माता है। दोनों के वीर्य और रज के मिलन से गर्भाशय में अंडा बना। वह गर्भाशय के पोषक जल में लंबे समय तक पड़ा रहा और विकसित होता रहा। फिर वह फटा, अर्थात मनुष्याकृति में उससे अंगों का विभाजन होने लगा। उसमें ऊपर वाला भाग सिर या कपोल की तरह स्पष्ट नजर आया। उसमें सहस्रार चक्र, आज्ञा चक्र और विशुद्धि चक्र के रूप में ऊपर वाले लोक बने। नीचे के भाग में अन्य चक्रों के रूप में नीचे वाले लोक बने।

कुण्डलिनी ही माता पार्वती है, जीवात्मा ही भगवान शिव है, और कुण्डलिनी जागरण ही शिवविवाह है

दोस्तो, पिछली पोस्ट में इस सर्वविदित सिद्धांत की पुष्टि की गई थी कि दरअसल कुंडलिनी विकास को ही जीवविकास की संज्ञा दी गई है। कुंडलिनी मूलाधार में जन्म लेती है, विभिन्न स्थानों पर बढ़ती है, और अंत में सहस्रार में जागृत हो जाती है। इसे ही शिवविवाह कहते हैं। जैसे उच्च कोटि के गृह में विवाह के बाद प्रेमी युगल विभिन्न स्थानों पर भ्रमण करता है, वैसे ही आत्मा-कुंडलिनी का जोड़ा सहस्रार में विवाहित होकर विभिन्न चक्रों पर भ्रमण करता रहता है। इसे ही शास्त्रों में ऋषियों का विभिन्न लोकों में भ्रमण बताया गया है। दरअसल वे लोक विभिन्न चक्रों के रूप में ही हैं। आज हम इस पर चर्चा करेंगे।

कुंडलिनी ही पार्वती है

अहंकार ही राजा दक्ष है। उसकी बेटी सती ही कुंडलिनी है। अहंकार से ही आदमी दुनियादारी में कामयाब होता है। उसी से एक स्थिर चित्र का निर्माण होता है, जो कुंडलिनी है। अहंकार रूपी दक्ष नहीं चाहता कि उसकी पुत्री कुंडलिनी भूतिया शिव के पीछे भागकर उसकी दुनियादारी को नुकसान पहुंचाए। अंत में वह हार जाता है और सती शिव को प्राप्त करने के लिए कुंडलिनी योग रूपी तप करती है। वह उसकी इच्छा के विरुद्ध जाकर शिव से विवाह कर लेती है मतलब कुंडलिनी जाग जाती है। अहंकार काफी कम हो जाता है पर मरता नहीं। वह कुंडलिनी को शिव से दूर करके अपने झमेले में फंसा लेता है। जब कुंडलिनी को यह भान होता है तब तक उसकी उमर पूरी हो चुकी होती है। गुस्से में शिव के द्वारा दक्ष का सिर काटकर बकरे का सिर लगाने का अर्थ है कि अहंकार शरीर के साथ भी नहीं मरता, अपितु कुछ क्षीण जरूर हो जाता है। अगले जन्म में कुंडलिनी रूपी सती पार्वती के रूप में पर्वत राज के घर पैदा होती है। वह शिव की प्राप्ति के लिए फिर तप करती है। कुंडलिनी अपना अभियान अगले जन्म में फिर से शुरु कर देती है। मैटाफोरिक कथा में इसका मतलब है कि उस कुंडलिनी को धारण करने वाला योगी अपने अगले जन्म में अपने अंतिम लक्ष्य की पूर्ति के लिए हिमालय में योगसाधना करने चला जाता है। वहाँ इंद्र अपनी गद्दी खो जाने के डर से कामदेव को शिव की तपस्या भंग करने के लिए भेजता है। शिव उसे अपनी दृष्टि से जला देते हैं। यहाँ शिव, योगी की सुप्त अंतरात्मा हैं। कामदेव दुनिया की रंगरलियों का रूपक है। यदि योगी की कुंडलिनी उसकी आत्मा से मिलन को उत्सुक हो, तो दुनिया की रंगरलियां आत्मा का अहित नहीँ कर सकतीं, बल्कि खुद ही क्षीण हो जाती हैं। पार्वती के माता-पिता प्रारंभ में पार्वती को शिव से विवाह से रोकते हैं। दरअसल मन-बुद्धि ही पार्वती के माता पिता के प्रतीक हैं। कुंडलिनी की उत्पत्ति उन्हीं से होती है। वे कुंडलिनी से दुनियादारी की उपलब्धियों की ही अपेक्षा रखते हैं, उसे ईश्वर की प्राप्ति के लिए तप आदि प्रयास नहीं करने देना चाहते। शिव भी पार्वती को हतोत्साहित करने के लिए उसे घटिया भेष में मिलकर शिव की बुराइयां सुनाते हैं। दरअसल वह अज्ञान से ढकी प्रारंभिक योगी की आत्मा ही है जो भगवान के बारे में भ्रम पैदा करती रहती है। पर पार्वती तप में लगी रहती है। अंत में शिव प्रसन्न होकर उससे विवाह कर लेते हैं, मतलब कुंडलिनी जागरण हो जाता है। फिर पार्वती कैलाश को चली जाती है, मतलब कुंडलिनी सहस्रार में बस जाती है। उसके कार्तिकेय बेटा पैदा होता है। वह दिव्य सेना का अधिपति है। उसके बेटा गणेश भी जन्म लेता है, जो समस्याओं से बचाता है, और विघ्नों को हरता है। वास्तव में ये सभी काम जागृत कुंडलिनी के ही हैं। दिव्य सेना यहाँ शरीर की इन्द्रियों की प्रतीक है। शिवपुराण की मिथक कथा में शिव को भूत की तरह दिखाया गया है, जिसके प्रति पार्वती आकर्षित होती है। उसके माँ बाप उसे रोकते हैं। दरअसल अज्ञान से ढकी आत्मा ही शिव है, जो बाहर से अंधेरे भूत की तरह लगती है। पर असल में अंदर से वह प्रकाशरूप ही होती है। अहंकार और बुद्धि ही पार्वती रूपी कुण्डलिनी के माँ-बाप हैं। ये उसे शिव की ओर जाने से रोकते हैं।कालिदास के कुमारसम्भव के अनुसार पार्वती शिव को गुफा के वीराने से गृहस्थ जीवन की मुख्य धारा में लाना चाहती है। कुण्डलिनी भी इसी तरह से अज्ञाननिद्रा में डूबी आत्मा को जगाना चाहती है। साथ में लिखा है कि कामदेव के भस्म होने से सृष्टि व्यवस्था थम सी गई थी। फिर पार्वती ने शिव से विवाह किया और उनसे कामदेव को पुनर्जीवित करवाया। फिर सृष्टि की प्रक्रिया पुनः प्रारंभ हो गई। जब तक तीव्र कुंडलिनी योगसाधना चली होती है, तब तक योगी दुनियादारी से दूरी सी बना कर रखता है। कुण्डलिनी जागरण के बाद उसका मन पुनः दुनिया में रम जाने का करता है, यद्यपि ज्ञान के साथ। इसे ही कामदेव का पुनर्जन्म कहा गया है।देवीभागवत पुराण के अनुसार, पर्वत राज हिमालय और उसकी पत्नी मैना भगवती आदि पराशक्ति को प्रसन्न करती है। वही पार्वती के रूप में उनकी बेटी बन जाती है। वास्तव में अज्ञान से ढकी आत्मा ही पर्वत राज हिमालय है, और बुद्धि मैना है। जब दोनों अच्छे सांसारिक कर्मों से व मानवता से शक्ति को प्रसन्न करते हैं तो वह कुंडलिनी के रूप में उनके शरीर में स्थायी रूप से बस जाती है। 
पार्वती अपने लास्य नृत्य से शिव को शांत करती हैं, जब वे विनाशकारी तांडव नृत्य करते हैं। असल में अज्ञान से भरी हुई जीवात्मा अशांत व भटकी हुई होती है। वह बहुत से गलत काम करती है। कुंडलिनी ही उसे प्रकाश प्रदान करके सन्मार्ग दिखाती है।
शाक्त के अनुसार, शिव पार्वती के घर पर निवास करते हैं। यहाँ पार्वती को मुख्य और शिव को गौण माना गया है। उनके आपसी विवाद से शिव नाराज होकर घर छोड़कर जाने लगते हैं। तब पार्वती दशमहाविद्याओं को उतपन्न करके उनसे शिव के भागने का हरेक द्वार बंद करवाती है, और शिव को जाने से रोकती है। दरअसल सहस्रार के सिवाय विभिन्न चक्र विशेषकर मूलाधार कुंडलिनी का घर है। वहाँ उसका प्रभुत्व रहता है। वहाँ जीवात्मा ज्यादा सहज नहीं रहता। किसी कारणवश कुंडलिनी के शिथिल पड़ने से वह वहाँ से भागने लगता है। फिर कुण्डलिनी पंचमकारों और उनसे उत्पन्न पाँच वीभत्स भावों का आश्रय लेती है। इससे वह बहुत मजबूत होकर जीवात्मा को जाने से रोकती है। क्योंकि जहाँ कुंडलिनी है, वहाँ जीवात्मा है। उसके भागने के लिए कहे गए विभिन्न मार्ग कुंडलिनी चक्र ही हैं। कई स्थानों पर कुंडलिनी चक्रों की संख्या दस भी बताई गई है।एक मिथक के अनुसार, पार्वती नहा रही होती है। उसने अपने बेटे गणेश को दरवाजे पर पहरेदार के बतौर रखा होता है। गणेश शिव को भी अंदर नहीँ जाने देते। शिव नाराज होकर उसका सिर धड़ से अलग कर देते हैं। इससे पार्वती शिव से बहुत नाराज होती है। फिर उसे प्रसन्न करने के लिए शिव गणेश को हाथी का सिर लगाते हैं। दरअसल, कुंडलिनी चाहती है कि शरीर में उसका सबसे अधिक प्रभुत्व रहे। गणेश इन्द्रियों का नायक है। वह दुनिया की फालतू चीजों को कुंडलिनी का प्रभुत्व नष्ट करने से रोकता है। वह बाहर से आए भगवानों को भी ऐसा करने से रोकता है। इससे बाहरी धार्मिक संगठन नाराज होकर उसे सजा देते हैं। पर उन्हें कुण्डलिनी की शक्ति के आगे झुककर उसे छोड़ना पड़ता है। यद्यपि वह दुनिया के द्वारा की गई उपेक्षा से काफी क्षीण हो जाता है। शाक्त पंथ में यह भी आता है कि शक्ति के बिना शिव एक शव है। यह सत्य ही है क्योंकि कुंडलिनी के संयोग के बिना जीवात्मा अचेतन और अंधकार से भरा हुआ होता है। जब सहस्रार में उसका कुंडलिनी से विवाह होता है, तभी वह शिव बनता है। उपरोक्त सभी तथ्यों से जाहिर है कि कुंडलिनी योग ही शिव व पार्वती से जुड़ी मिथक कथाओं के मूल में है।