My post

कुंडलिनी ध्यान के लिए तप को ही शिव या इष्ट ध्यान के लिए तप कहा जाता है, मोटे तौर पर

कुंडलिनी एक लज्जा से भरी स्त्री की तरह अपने प्रियतम शिव से मिलने से शर्माती है, और असंख्य युगों और जन्मों तक अविवाहित रहकर ही उसकी अव्यवस्थित खोज में पागलों की तरह भटकती रहती है

दोस्तो, मैं पिछली पोस्ट में शिवपुराण का हवाला देकर बता रहा था कि पार्वती शिव से मिलते हुए शरमा कर पीछे भी हट रही थी, पर साथ में आनन्द से मुस्कुरा भी रही थी। दरअसल कुंडलिनी या जीव के साथ भी ऐसा ही होता है। कुंडलिनी जैसे ही शिव से एक होने लगती है, वैसे ही वह घबराकर और शरमा कर पीछे हट जाती है। हालांकि उसे आनन्द भी बहुत आता है, और बाद में वह पछताती भी है कि वह क्यों पीछे हटी। यही क्षणिक कुंडलिनी जागरण है, जैसा शिवकृपा से व गुरुकृपा से संभवतः मुझे भी हुआ था। अब तो मुझे वह अनुभव याद भी नहीं। इतना सा लगता है कि वह हुआ था कुछ और मैं पूरी तरह से खुल जैसा गया था उस समय। बहुत संभव है कि इसी कुंडलिनी कथा को ही इस शिवकथा के रूप में लिखा हो। न भी लिखा हो, तब भी कोई बात नहीं, क्योंकि जैसा स्थूल जगत में होता है, वैसा ही सूक्ष्म जगत में भी होता है। कोई फर्क नहीं। यतपिण्डे तत्ब्रह्मांडे। शिव ने जब कामदेव को भस्म कर दिया, तब वे खुद भी अंतर्धान हो गए। इससे पार्वती विरह से अत्यंत व्याकुल हो गई। हर समय वह शिव की याद में खोई रहती थी। उसे कहीं पर भी आनन्द नहीं मिल पा रहा था। उसका जीवन नीरस सा हो गया था। उसकी यह दशा देखकर पर्वतराज हिमाचल भी दुखी हो गए। उन्होंने अपनी बेटी पार्वती को अपनी गोद में बिठाकर उसे प्यार से सांत्वना दी। एकदिन नारद मुनि पार्वती से मिलने आए और पार्वती को समझाया कि उसने अपना अहंकार नष्ट नहीं किया था, इसीलिए शिव अंतर्धान हुए। फिर उससे और कहा कि शिव उसकी भलाई के लिए उसका अहंकार खत्म करना चाहते हैं, इसीलिए उससे दूर हुए हैं। नारद ने पार्वती को अहंकार खत्म करने के लिए तपस्या करने को कहा। जब पार्वती ने तपस्या के लिए नारद से मंत्र मांगा, तो नारद ने उसे शिव पंचाक्षर मन्त्र दिया। यह “ॐ नमः शिवाय” ही है।

उपरोक्त रूपात्मक कथा का रहस्योद्घाटन

ऐसा घटनाक्रम बहुत से प्रेम प्रसंगों में दृष्टिगोचर होता है। एकबार जब मानसिक यौनसंबंध बन जाता है, उसके बाद एकदूसरे के प्रति बेहिसाब आकर्षण पैदा हो जाता है। पुरुष लगातार अपनी प्रेमिका की परीक्षा लेता है। वह उसे अपने प्रेम में दीवाना देखना चाहता है। वह उसे अपने प्रति पूरी तरह से निष्ठावान और समर्पित देखना चाहता है। कई संयमित मन वाले पुरुष तो यहाँ तक चाहते हैं कि स्त्री उसे स्वयं प्रोपोज़ करे औऱ यहाँ तक कि वह अपनी डोली लेकर भी खुद ही उसके घर आए। यह जोक नहीं, एक मनोवैज्ञानिक वास्तविकता है। यह कुंडलिनी से प्रेरित ही है। वे ऐसा न होने पर स्त्री को त्यागने से भी परहेज नहीं करते। शिव के जैसे उच्च आध्यात्मिक पुरुष तो स्त्री के अत्यंत निकट आ जाने पर भी अपने को संयमित करके अपने को गलत काम से बचा लेते हैं। वे स्त्री से बात भी नहीं करते और जीवन में अपना अलग रास्ता पकड़ लेते हैं। यह शिव के अंतर्धान होने की तरह ही है। इससे स्त्री, प्रेमी पुरुष की याद में बिन पानी मछली की तरह तड़पती है। पार्वती के साथ भी वैसा ही हुआ था। पुरुष भी उसकी याद को अपने मन में बसा कर अपने काम में लग जाता है। यह शिव के ध्यान की अवस्था में चले जाने की तरह ही है। अधिकांशतः पुरुष तो पहले से ही शिव की तरह अहंकार से रहित होता है। ज्यादातर मामलों में, रूप, गुण और संपत्ति का अहंकार तो स्त्री को ही ज्यादा होता है। इसी वजह से पुरुष उससे दूर चला जाता है, क्योंकि आग और पानी का मेल कहाँ। मैं यहाँ लैंगिक पक्षपात नहीँ कर रहा हूँ, बल्कि प्रकृति की अद्भुत सच्चाई बयान कर रहा हूँ। अपवाद तो हर जगह हैं, कहीं ज्यादा तो कहीं कम। कालांतर में जब दुनियादारी के थपेड़े खाकर स्त्री का अहंकार नष्ट होता है, तब फिर उस प्रेमी पुरुष से उसकी मुलाकात होती है। हालाँकि अधिकांश स्त्रियों ने अपनी अलग गृहस्थी बसा ली होती है। पार्वती के जैसी तो बिरली ही होती है जो ताउम्र शिव की प्रतीक्षा करती रहती हो। फिर भी स्त्री, अपने सच्चे प्रेमी पुरुष से भावनात्मक लाभ तो प्राप्त करती ही है, बहिन, मित्र आदि किसी भी सम्बन्ध से। उन दोनों की मिश्रित मानसिक शक्ति स्वयँ ही उनकी संतानों को प्राप्त हो जाती है। यही शिव पार्वती का लौकिक मिलन, और मानसिक शक्ति के रूप में भगवान कार्तिकेय का जन्म है।

हिमालय का गंगावतरण वाला स्थान ही सहस्रार है

पार्वती उसी गंगावतरण वाले स्थान पर तप करती है, जहाँ उसने शिव के साथ प्रेमालाप किया था। वह स्थान सहस्रार चक्र ही है। “प्रेम की गंगा” छंद भी लोकप्रसिद्ध है। दरअसल प्रणय प्रेम से पीठ में सुषुम्ना से होकर चढ़ने वाली ऊर्जा ही वह प्रेम की गंगा है। कुंडलिनी सहस्रार चक्र पर आरूढ़ हो गई, और अद्वैत के आनन्द का अनुभव करने लगी। इसको ऐसे लिखा गया है कि पार्वती सहस्रार में तप करने लगी। तप का मतलब सहस्रार में कुंडलिनी का ध्यान ही है। यही शिव का ध्यान भी है, क्योंकि सहस्रार में कुंडलिनी से मिलने शिव देरसवेर जरूर आते हैं, मतलब कुंडलिनी जागरण जरूर होता है। तप ध्यान के लिए ही किया जाता है। इसलिए तप को ध्यान योग या कुंडलिनी योग भी कह सकते हैं। यदि तप से ध्यान न लगे, तो वह तप नहीं, मात्र दिखावा है। हालाँकि तप कुंडलिनी के ध्यान के लिए होता है, पर इसे मोटे तौर पर शिव के ध्यान के लिए बताया जाता है, क्योंकि कुंडलिनी से अंततः शिव की ही तो प्राप्ति होती है। यह इस ब्लॉग के इस मुख्य बिंदु को फिर से प्रमाणित करता है कि कुंडलिनी ध्यान या कुंडलिनी योग ही सबकुछ है। अपनी बेटी को मनाने और तप से रोकने के लिए उसके पिता हिमाचल और माता मेनका अपने पुत्रों और प्रसिद्ध पर्वतों के साथ वहाँ पहुंचते हैं। वे उसके कष्ट से दुखी हो जाते हैं। वे उसे कहते हैं कि कामदेव को भस्म करने वाले वैरागी शिव उसे नहीं मिलने आने वाले। वैसे भी भगवान को किसी की परवाह नहीं। वह अपने आप में पूर्ण है। वह अपनेआप में ही मस्त रहता है। ऐसे परम मस्तमौला को मना कर अपने वश में करना आसान काम नहीं है। पर पार्वती जैसे हठी भक्त लोग उसे मना लेते हैं। पार्वती को भक्ति की शक्ति का पूरा पता था, इसलिए वह नहीं मानती और तप करती रहती है। दरअसल मस्तिष्क ही हिमाचल राजा है। उससे ऐसे रसायन निकलते हैं, जो तपस्या से हटाते हैं। यही हिमाचल के द्वारा पार्वती को समझाना है। यह कुंडलिनी से ध्यान हटाकर जीव को बाहरी दुनियादारी में उलझाकर रखना चाहता है। विभिन्न पर्वत शिखर मस्तिष्क की अखरोट जैसी आकृति के उभार हैं, जो शरीर के विभिन्न भागों को नियंत्रित करते हैं। ये सभी पर्वतराज हिमाचल के अंदर ही हैं। मस्तिष्क को अपनी सत्ता के खोने का डर बना रहता है। उसके तप की आग की तपिश से सारा ब्रह्मांड जलने लगता है। इससे परेशान होकर ब्रह्मा को साथ लेकर सभी देवता और पर्वत उसे मनाने और तप से रोकने के लिए उसके पास जाते हैं। दरअसल यह शरीर ही संपूर्ण ब्रह्मांड है। इसमें सभी देवताओं का वास है। तप के क्लेश से यह शरीर तो दुष्प्रभावित होगा ही। यह स्वाभाविक ही है। ब्रह्मा सुमेरु पर्वत पर रहते हैं। सुमेरु पर्वत मस्तिष्क को ही कहते हैं। जैसे ब्रह्मा से ही सृष्टि का विकास होता है, वैसे ही मस्तिष्क से शरीर का विकास होता है, अपनी कल्पनाशीलता से। वैसे तो मस्तिष्क में सभी देवताओं का निवास है, पर मस्तिष्क के सर्वप्रमुख अभिमानी देवता को ही ब्रह्मा कहते हैं। सभी देवता मस्तिष्क के साथ पूरे शरीर में व्याप्त रहते हैं, पर ब्रह्मा मस्तिष्क में ही रहता है। इसीलिए ब्रह्मा का निवास सुमेरु में बताया गया है। इसलिए तप से ये ही शरीरस्थ देवता और इस शरीर रूपी ब्रह्मांड में रहने वाले असंख्य कोशिका रूपी जीव ही भूखे-प्यासे रहकर व्याकुल होते हैं। वास्तव में कुंडलिनी के साथ शरीर के प्राण भी सहस्रार को चले जाते हैं। इससे शरीर शक्तिहीन सा होकर अपंग जैसा या लाचार जैसा या पराश्रित जैसा हो जाता है। इससे स्वाभाविक ही है कि शरीर तो भौतिक रूप से पिछड़ेगा ही। बाहर के स्थूल ब्रह्मांड में कुछ नहीं होता। अगर बाहर के स्थूल जीवों और देवताओं को कष्ट हुआ करता, तो आज तक कोई भी नहीँ बचा होता, क्योंकि ध्यान योग के रूप में प्रतिदिन लाखों लोग तप करते हैं। कई योगी तो वनों-पर्वतों में भी घोर तप करते हैं।

Kundalini meditation-penance is called as Shiva or Ishta meditation-penance grossly

Kundalini shy away from meeting her beloved Shiva like a woman filled with shame, and being unmarried for innumerable ages and births, wanders like crazy in her chaotic pursuit

Friends, in the previous post, I was referring to Shiva Purana to tell that Parvati was shying back while meeting Shiva, but was also smiling with joy. Actually the same happens with Kundalini or the living entity. As Kundalini begins to unite with Shiva, she withdraws in panic and shyness. Although she enjoys it too much, and later she regrets why she backed out. This is the momentary awakening of Kundalini possibly that happened to me, by the grace of Shiva and by the grace of Guru. Now I don’t even remember that experience. So it seems to me that something had happened and I was completely open at that time. It is quite possible that this type of Kundalini story has been written in the form of this Shiva story or Shiva Katha. Even if it is not written, it does not matter, because as happens in the gross world, so happens in the subtle world also. No difference. “Yatpinde Tatbrahmande” in Sanskrit. When Shiva consumed Kamadeva, he himself disappeared. This made Parvati extremely distraught with separation. All the time she was lost in the remembrance of Shiva. She could not find any joy anywhere. Her life had become dull. Seeing her condition, Parvatraj or Mountain king Himachal also became sad. He lovingly consoled his daughter Parvati by placing her on his lap. One day Narada Muni came to meet Parvati and explained to Parvati that she had not destroyed her ego, that is why Shiva disappeared. Then told her that Shiva wants to destroy her ego for her good, that is why he had turned away from her. Narada asked Parvati to do penance to end her ego. When Parvati asked for a mantra from Narada for penance, Narada gave her the Shiva Panchakshara mantra. It is “Om Namah Shivaya” a famous mantra.

Revelation of the above allegorical or metaphoric story

This phenomenon is visible in many love affairs. Once there is a mental sexual relationship, then there is an immense attraction towards each other. The man constantly tests his girlfriend. He wants to see her crazy in his love. He wants to see her completely loyal and devoted to him. Many restrained men even want the woman to propose him herself and even bring her doli (bride’s chariot) of her marriage to his house on her own. This is not a joke, it is a psychological reality. It is inspired by Kundalini. If this is not the case, they do not even refrain from abandoning the woman. A highly spiritual man like Shiva, even after coming very close to the woman, restrains himself and saves himself from wrongdoing. They do not even talk to the woman and take their own separate path in life. It is like the disappearance of Shiva. Due to this, the woman suffers like a fish without water in the memory of the lover. The same happened with Parvati too. The man also settles her memory in his mind and gets engaged in his work. It is just like Shiva going into a meditative state. Most of the men already appear devoid of ego like Shiva. In most of the cases, only the woman has the ego of form, quality and property. I’m not showing gender discrimination here. I’m only showing the natural truth. Exceptions are everywhere, somewhere more, somewhere less. For this reason the man goes away from her, because where is the union of fire and water. Later on, when the ego of a woman is destroyed by the blows of worldliness, then she meets that loving man again by chance. However, most of the women have settled their own separate household. Unlike Parvati waiting for Shiva, it is rare that she keeps on waiting for her lover throughout her life. Still, a woman receives emotional benefits from her true lover man as a sister, friend, etc., or through any humane relationship. The mixed mental power of both of lovers is automatically passed on to their children, either they marry or not. This is the cosmic union of Shiva-Parvati, and the birth of Lord Kartikeya in the form of psychic power.

Sahasrar is the place where the Ganges descends in the Himalayas

Parvati meditates at the same place where she had a courtship with Shiva. That place is the Sahasrara Chakra itself. That’s the place of Kundalini awakening. The verse “Ganga of love” is so popular. In fact, the energy that ascends through the sushumna in the back with love is the Ganges of love. Kundalini mounted on the Sahasrara Chakra, and began to experience the bliss of Advaita. It has been written in such a way that Parvati started doing penance in Sahasrar. Tapas means meditation of Kundalini in Sahasrar. This is also the meditation of Shiva, because in Sahasrar Shiva definitely comes to meet Kundalini later or sooner, which means Kundalini awakening definitely takes later or sooner. Tapas done for kundalini meditation is grossly called as tapas done for meditation of Shiva, because ultimately Kundalini is leading to Shiva only. This again proves the theme of this blog that Kundalini meditation is everything or one and all. penance is done only for meditation. Therefore, tapas can also be called dhyana yoga or kundalini yoga. If tapas or austerity does not lead to meditation, then it is not austerity, it is just a show. Her father Himachal and mother Maneka reach there with their sons and famous mountains to persuade their daughter and stop her from penance. They are saddened by her suffering. They tell her that the recluse Shiva, who consumed Kamadeva, will not come to meet her. Anyway, God doesn’t care about anyone. He is complete in himself. He enjoys himself. It is not an easy task to control such a supreme master. But stubborn devotees like Parvati convince him. Parvati was fully aware of the power of devotion, so she does not believe and keeps on doing penance. Actually the brain is the king Himachal. Such chemicals come out of it, which distract away from penance. This is what Himachal explains to Parvati the wrathful aftermaths of doing penance. It wants to keep the soul entangled in the external world by diverting the attention from the Kundalini or say Shiva. Various mountain peaks are walnut-like bulges of the brain, which control different parts of the body. All these submountains are inside Himachal. The mind or brain remains in fear of losing its power. With the heat of the fire of her penance, the whole universe starts burning. Disturbed by this, all the gods and mountains, taking Brahma along with them, go to her to persuade her and stop her from penance. Actually this body is the whole universe. There is a sumeru mountain in it. It is the abode of all the gods. This body will definitely be badly afflicted by the austerity. It’s natural for brain to stop this all. Brahma lives on Mount Sumeru. Mount Sumeru is called the brain itself. Just as the universe develops from Brahma, so does the body develop from the brain out of its thinking power. Although all the deities reside in the brain, but the most arrogant and powerful deity of the mind is called Brahma that’s called primarily living there. All the demigods pervade the whole body along with the brain, but Brahma resides only in the brain. That is why the abode of Brahma is said to be in Sumeru. Therefore, due to austerity, these physical deities and innumerable living cell-shaped creatures living in this body-like universe are disturbed by being hungry and thirsty. In fact, along with the Kundalini, the prana of the body also goes to Sahasrara. Due to this the body becomes powerless like crippled or like helpless or like dependent. It is natural that the body will then become physically backward. It’s all inside this body-universe or subtle universe. Nothing happens in the outer gross universe. If the external gross creatures and gods had suffered, no one would have survived till today, because lakhs of people do penance every day in the form of meditation. Many yogis do severe penance even in the forests and mountains.

राम से बड़ा राम का नाम~भक्तिगीत कविता

जग में सुंदर हैं सब काम
पर मिल जाए अब आ~राम।
बोलो राम राम राम
राम से बड़ा राम का नाम।१।
दीपावली मनाएं हम
खुशियां खूब लुटाएं हम।
आ~राम आ~राम रट-रट के
काम को ब्रेक लगाएं हम।२।
मानवता को जगाएँ हम
दीप से दीप जलाएँ हम।-2
प्रेम की गंगा बहाएं हम-2
नितदिन सुबहो शाम।३।
बोलो राम राम राम
राम से बड़ा राम का नाम।-2
जग में------
वैर-विरोध को छोड़ें हम
मन को भीतर मोड़ें हम।
ज्ञान के धागे जोड़ें हम
बंधन बेड़ी तोड़ें हम।४।
दिल से राम न बोलें हम
माल पराया तोलें हम।-2
प्यारे राम को जपने का-2
ऐसा हो न काम।५।
बोलो राम राम राम
राम से बड़ा राम का नाम।-2
जग में------
मेहनत खूब करेंगे हम
रंगत खूब भरेंगे हम।
मन को राम ही देकर के
तन से काम करेंगे हम।६।
अच्छे काम करेंगे हम
अहम-भ्रम न भरेंगे हम।-2
बगल में शूरी रखकर के-2
मुँह में न हो राम।७।
बोलो राम राम राम
राम से बड़ा राम का नाम।-2
जग में------
भाईचारा बाँटें हम
शिष्टाचार ही छांटें हम।
रूढ़ि बंदिश काटें हम
अंध-विचार को पाटें हम।८।
धर्म विभेद करें न हम
एक अभेद ही भीतर हम।-2
कोई शिवजी कहे तो कोई-2
दुर्गा कृष्ण या राम।९।
बोलो राम राम राम
राम से बड़ा राम का नाम।-2
जग में------
धुन प्रकार~ जग में सुंदर हैं दो नाम, चाहे कृष्ण कहो या राम [भजनसम्राट अनुप जलोटा गीत]
साभार~भीष्म🙏@bhishmsharma95
राम से बड़ा राम का नाम

कुंडलिनी रहस्य पुरुष व स्त्री के बीच के शाश्वत प्रेम संबंध के रूप में ही उजागर होता है

सभी मित्रों को आने वाले दीपावली पर्व की शुभकामनाएं

शिवपार्वती विवाह, दुनिया का महानतम रहस्य

मित्रो, एक अन्य अर्थ भी है शिव पार्वती विवाह का। पार्वती प्रकृति है, जो मन के विचारों के रूप में है। वह परब्रह्म शिव को बांध देती है। यही शिव पार्वती से कहते हैं कि पार्वती, मैं सदा स्वतंत्र हूँ, पर तुमने मुझे परतंत्र बना दिया है, क्योंकि सबकुछ करने वाली महामाया प्रकृति तुम ही हो। पार्वती ने घोर तपस्या की, मतलब प्रकृति ने करोड़ों वर्षों तक जीवविकास किया। तब वह इस काबिल हुई कि परमात्मा को जीवात्मा बना सकी। इससे जीव की उत्पत्ति हुई। पार्वती शिव से कहती है कि वह उसके पिता हिमालय से उसका हाथ मांगे। इसका मतलब है कि प्रकृति नहीं चाहती कि हर जगह जीवात्मा की उत्पत्ति होए। अगर ऐसा होता तो पत्थर, मिट्टी, पानी, कीटाणु आदि में भी जीवात्मा होती और उन्हें भी दुःख दर्द हुआ करता, इससे सृष्टि में अव्यवस्था फैलती। इसलिए प्रकृति चाहती है कि जब जीव का शरीर अच्छी तरह से विकसित हो जाए, तब उसीमें जीवात्मा की उत्पत्ति होए। इसी विकसित शरीर को ही पर्वतराज हिमालय कहा गया है। पार्वती पहले हिमालय का निर्माण करती है, फिर उसकी पुत्री के रूप में पैदा होकर उसी पर रहने लगती है। मतलब कि प्रकृति पहले शरीर का निर्माण करती है, फिर उसीसे पैदा जैसी होकर उसीके अंदर बस जाती है। यह ऐसे ही है, जैसे आदमी पहले अपने लिए घर बनाता है, फिर उसके अंदर खुद रहने लगता है। फिर शिव कहते हैं कि वे निर्विकार और निरीह होकर भी भक्तों के लिए शरीर धारण करते हैं। वास्तव में ये दृश्य जगत शिव का ही शरीर है। इसी के पीछे भागकर दरअसल आदमी शिव के पीछे ही भागता है, मतलब उसीकी भक्ति करता है। पर आदमी को ऐसा नहीं लगता। कुंडलिनी भी परब्रह्म शिव का स्थूल रूप ही है, जिसके ध्यान से शिव का ही ध्यान होता है। सीधे रूप में तो परब्रह्म शिव को कोई नहीं जान-पहचान सकता।

वामपंथी तंत्र के पुरोधा भगवान शिव

शिवपुराण में शिव को अभक्ष्यभक्षी और भूतबलिप्रेमी कहा है। मतलब साफ है। यह पँचमकारी वाममार्गियों की इस मान्यता की पुष्टि करता है कि शिव माँस, मदिरा, भांग आदि का सेवन करते हैं, और मंदिरों में देवताओं को दी जाने वाली पशुबलि से प्रसन्न होते हैं। खैर, सच्चाई तो वे ही जानें। मैं तो संभावना को ही अभिव्यक्त कर रहा हूँ। वास्तव में भगवान ही सबको बचाने वाले हैं, और वही मारने वाले भी हैं। पर मारने वाले हमें भ्रम से ही प्रतीत होते हैं। उनके द्वारा मारने में भी उनके द्वारा बचाना ही छिपा होता है। हम पूरी तरह से भगवान का गुणगान तो कर सकते हैं, पर पूरी तरह उनकी नकल नहीँ कर सकते। ऐसा इसलिए है क्योंकि भगवान कर्म और फल से प्रभावित नहीं होते, पर आदमी को बुरे कर्म का बुरा फल भोगना ही पड़ता है। हो सकता है कि इस्लाम की प्रारंभिक मान्यता भी यही हो, पर वह कालांतर में अतिवादी होकर अन्य धर्मों और संप्रदायों का दुश्मन बन गया हो। यहाँ तक कि एक मुस्लिम मौलवी कासिम ने भी भगवान शिव को इस्लाम के पहले दूत के रूप में संदर्भित किया है। इससे हाल की ही घटना याद आ रही है। सूत्रों के अनुसार, इस क्रिकेट विश्वकप में एक पाकिस्तानी खिलाड़ी बीच मैदान में सबके सामने नीचे बैठकर नमाज पढ़ने लग गया। पाकिस्तान को मैच जीतने से ज्यादा खुशी धर्मप्रचार से मिली।

कुंडलिनी ही एक सच्चे जीवरक्षक के रूप में

यह कहा जाता है कि विभिन्न जीवों में कुंडलिनी विभिन्न चक्रों पर रहती है। विकसित जीवों में यह ऊपर वाले चक्रों में रहती है, जबकि अविकसित जीवों में नीचे वाले चक्रों पर। मैंने इसका वर्णन एक पुरानी पोस्ट में भी किया है। इसका यह मतलब नहीं है कि सभी जीव कुंडलिनी योगी होते हैं और कुंडलिनी ध्यान करते हैं। इसका मतलब यह है कि जब हमारी चेतना का स्तर नीचा होता है, तब यदि अद्वैत का अदृश्य अवचेतन मन से ही सही, हल्का सा ध्यान या ख्याल किया जाए, तब कुंडलिनी आनंदमय शांति पैदा करती हुई नीचे वाले चक्रों पर आ जाती है। अदृश्य ध्यान का हल्का ख्याल मैं इसलिए कह रहा हूँ क्योंकि चेतनता की न्यूनावस्था में मस्तिष्क में ध्यान करने लायक़ ऊर्जा ही कहाँ होती है। अचेतनता के अंधकार के समय इस अचिंत्य ध्यान भावना से कुंडलिनी ज्यादातर नाभि चक्र पर अनुभव में आती है, और यदि चेतना का स्तर इससे भी अधिक गिरा हुआ हो, तो स्वाधिष्ठान चक्र पर आ जाती है। हालांकि कुछ क्षणों में ही कुंडलिनी मस्तिष्क के चक्रों में आ जाती है, क्योंकि कुंडलिनी का स्वभाव ही ऊपर उठना है। ऐसा करते हुए वह मूलाधार से ऊर्जा भी ऊपर ले आती है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि निम्न चेतनता की अवस्था में मस्तिष्क में पर्याप्त ऊर्जा का स्तर नहीं होता, जो कुंडलिनी को ऊपर वाले चक्रों में स्थापित कर सके। मालूम पड़ता है कि कुंडलिनी का निचले चक्रों पर आना मृत्यु के समय सहायक होता है। मृत्यु के समय चेतनता बहुत निम्न स्तर पर होती है। उससे मन में अंधेरा सा छाया रहता है। उस समय अद्वैत की सूक्ष्म भावना से कुंडलिनी निचले चक्रों पर आकर अच्छे मित्र की तरह साथ निभाते हुए आनंदमयी और शांत चेतना प्रदान करती है। वह मृत्यु जनित सभी दुखों और कष्टों को हरते हुए आदमी को मुक्ति प्रदान करती है।

Kundalini mystery is revealed only in the form of eternal love relationship between man and woman

Happy Diwali to all my friends

Shiva-Parvati Marriage, World’s biggest Mystery ever

Friends, there is also another meaning of Shiva- Parvati marriage. Parvati is nature, which is in the form of a thought of the mind. She binds the Parabrahma God. Shiva tells Parvati that he is independent always but she has bound him and made dependent, because she is Goddess nature doing everything. Parvati did severe penance, which means that nature has developed life for millions of years. Then she was able to make omniscient God as a tiny soul. This gave rise to the existence of life. Parvati tells Shiva to ask her father Himalaya for her hand. This means that nature does not want the soul to be born everywhere. If this were the case, then there would be souls in stone, soil, water, germs etc. Therefore nature wants that when the body of the living entity is well developed, then the soul should be born in it. This developed body has been called the Himalaya, the mountain king. Parvati first creates the Himalaya, then she takes birth as his daughter and lives there. Meaning that nature first creates the body, then it itself is born from it, and settles inside it. It is as if a man first builds a house for himself, then himself starts living in it. Then Shiva says that even though he is formless and desireless, he takes on a body for the devotees. In fact, this visible world is the body of Shiva. Running after this, a man actually runs after Shiva, that means he worships him. But the man does not think so. Kundalini is also the gross form of Parabrahma Shiva, through whose meditation only Shiva is meditated. In a direct form, no one can know or recognize Parabrahma Shiva.

Lord Shiva, the master of Leftist Tantra

In the Shiva Purana, Shiva is called a weird eater (eating non eatables) and a material sacrificer (bhootabalipriya). Meaning is clear. This confirms the belief of the Panchamkari Vammargis or leftists that Shiva consumes meat, liquor, cannabis, etc., and is pleased with the animal sacrifices offered to the deities in temples. Well, only they know the truth. I am only expressing possibility. In fact, God is the one who saves everyone, and he is also the one who kills. But he as killer seems to us only through illusion. Even in killing by him, saving by him is hidden. We can praise God completely, but we cannot imitate Him completely. This is because God is not affected by karma and fruit, but man has to suffer the bad consequences of bad karma. This may have been the initial belief of Islam as well, but over time it has become an extremist and an enemy of other religions and sects. Even Quasim, a muslim cleric has also referred to Lord Shiva as the first messenger of Islam. This reminds me of a recent incident. According to sources, in this Cricket World Cup, a Pakistani player started offering Namaz sitting down in front of everyone in the middle ground. Pakistan got more happiness from preaching than winning the match.

Kundalini as a true life protector

It is said that Kundalini resides on different chakras in different living beings. In developed organisms it resides in the upper chakras, while in undeveloped organisms it is in the lower chakras. I have also described this in an old post. This does not mean that all living beings are Kundalini yogis and do Kundalini meditation. This means that when our level of consciousness is low, then if we do a little meditation in the form of meditation on Advaita from the invisible subconscious mind itself, then the Kundalini descends on the lower chakras creating blissful peace. I am calling this as light thought of invisible meditation because in the low state of consciousness, where is the energy to meditate in the brain. During the darkness of the unconscious, with this inconceivable meditative feeling, the Kundalini mostly comes to experience at the navel chakra, and if the level of consciousness drops even further, then it comes to the Swadhisthana chakra. However, within a few moments, Kundalini ascends to the chakras of the brain, because it is the nature of Kundalini to rise. In doing so, she also brings the energy up from the base chakra. This is because in a state of low consciousness, there is not enough energy level in the brain to place the Kundalini in the upper chakras. It seems that the arrival of Kundalini on the lower chakras is helpful at the time of death. At the time of death consciousness is at a very low level. A dark shadow remains in one’s mind. At that time, Kundalini by the subtle spirit of Advaita comes to the lower chakras and acts like a good friend and gives a blissful and calm consciousness. She liberates man, defeating all the sorrows and sufferings caused by death.

कुंडलिनी योग हिंदु धर्म रूपी पेड़ पर उगने वाला मीठा फल है, और फल तभी तक है, जब तक पेड़ है

दोस्तों, यह पोस्ट शांति के लिए और अल्पसंख्यकों की सुरक्षा के लिए समर्पित है। क्योंकि कुंडलिनी योग विशेषरूप से हिंदु धर्म से जुड़ा हुआ है, इसीलिए इसको कतई भी अनदेखा नहीँ किया जा सकता। मैं वैसा बनावटी और नकली योगी नहीँ हूँ कि बाहर से योग-योग करता फिरूँ और योग के मूलस्थान हिंदूवाद पर हो रहे अत्याचार को अनदेखा करता रहूँ। अभी हाल ही में इस्लामिक आतंकियों ने कश्मीर में एक स्कूल में घुसकर बाकायदा पहचान पत्र देखकर कुछ हिंदुओं-सिखों को मार दिया, और मुस्लिम कर्मचारियों को घर जाकर नमाज पढ़ने को कहा। इसके साथ ही, बांग्लादेश में मुस्लिमों की भीड़ द्वारा हिंदुओं और उनके धर्मस्थलों के विरुद्ध व्यापक हिंसा हुई। उनके सैकड़ों घर जलाए गए। उन्हें बेघर कर दिया गया। कई हिंदुओं को जान से मार दिया गया। जेहादी भीड़ मौत का तांडव लेकर उनके सिर पर नाचती रही। सभी हिंदु डर के साए में जीने को मजबूर हैं। मौत से भयानक तो मौत का डर होता है। यह असली मौत से पहले ही जिंदगी को खत्म कर देता है। इन कट्टरपंथियों के दोगलेपन की भी कोई हद नहीँ है। हिंदुओं के सिर पर तलवार लेके खड़े हैं, और उन्हीं को बोल रहे हैं कि शांति बनाए रखो। भई जब मर गए तो कैसी शान्ति। हिंसा के विरुद्ध कार्यवाही करने के बजाय हिंसा को जस्टिफाई किया जा रहा है। कहा जा रहा है कि कुरान का अपमान हुआ, इस्लाम का अपमान हुआ, पता नहीँ क्या-2। वह भी सब झूठ और साजिश के तहत। फेसबुक पर झूठी पोस्ट वायरल की जा रही है। पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां चुपचाप मूकदर्शक बनी हुई हैं। उनके सामने भी हिंसा हो रही है। धार्मिक हिंसा के विरुद्ध सख्त अंतरराष्ट्रीय कानून बनाए जाने की सख्त जरूरत है। दुनियादारी मानवीय नियम-कानूनों से चलनी चाहिए। किसी भी धर्म में कट्टरवाद बर्दाश्त नहीं होना चाहिये। सभी धर्म एक-दूसरे की ओर उंगली दिखाकर अपने कट्टरवाद को उचित ठहराते हुए उसे जस्टिफाई करते रहते हैं। यह रुकना चाहिए। कट्टरवाद के खिलाफ खुल कर बोलना चाहिए। मैं जो आज आध्यात्मिक अनुभवों के शिखर के करीब पहुंचा हूँ, वह कट्टरपंथ के खिलाफ बोलते हुए और उन्मुक्त जीवन जीते हुए ही पहुंचा हूँ। कई बार तो लगता है कि पश्चिमी देशों की हथियार निर्माता लॉबी के हावी होने से ही इन हिंसाओं पर इतनी अंतरराष्ट्रीय चुप्पी बनी रहती है। इस्कॉन मंदिर को गम्भीर रूप से क्षतिग्रस्त किया गया, भगवान की मूर्तियां तोड़ी गईं, और कुछ इस्कॉन अनुयायियों की बेरहमी से हत्या की गई। सबको पता है कि यह सब पाकिस्तान ही करवा रहा है। इधर दक्षिण एशिया में बहुत बड़ी साजिश के तहत हिंदुओं का सफाया हो रहा है, उधर पूरा अंतरराष्ट्रीय समुदाय चुप, संयुक्त राष्ट्र संघ चुप, मानवाधिकार संस्थाएँ चुप। क्या हिंदुओं का मानवाधिकार नहीँ होता? क्या हिंदु जानवर हैँ? फिर यूएनओ की पीस कीपिंग फोर्स कब के लिए है। हिंदुओं के विरुद्ध यह साजिश कई सदियों से है, इसीलिए तो पाकिस्तान और बांग्लादेश में हिंदुओं की जनसँख्या कई गुणा कम हो गई है, और आज विलुप्ति की कगार पर है, पर मुसलमानों की जनसंख्या कई गुना बढ़ी है। अफगानिस्तान और म्यांमार में भी हिंदुओं के खिलाफ ऐसे साम्प्रदायिक हमले होते ही रहते हैं। यहाँ तक कि भारत जैसे हिन्दुबहुल राष्ट्र में भी अनेक स्थानों पर हिंदु सुरक्षित नहीं हैं, विशेषकर जिन क्षेत्रों में हिन्दु अल्पसंख्यक हैं। आप खुद ही कल्पना कर सकते हैं कि जब भारत जैसे हिन्दुबहुल देश के अंदर और उसके पड़ोसी देशों में भी हिंदु सुरक्षित नहीं हैं, तो 50 से ज्यादा इस्लामिक देशों में हिंदुओं की कितनी ज्यादा दुर्दशा होती होगी। पहले मीडिया इतना मजबूत नहीं था, इसलिए दूरपार की दुनिया ऐसी साम्प्रदायिक घटनाओँ से अनभिज्ञ रहती थी। पर आज तो अगर कोई छींकता भी है, तो भी ऑनलाइन सोशल मीडिया में आ जाता है। इसलिए आज तो जानबूझकर दुनिया चुप है। पहले संयुक्त राष्ट्र संघ जैसी संस्थाएँ नहीं होती थीं। पर आज भी ये संस्थाएँ न होने की तरह ही लग रही हैं, क्योंकि ये अल्पसंख्यकों को कोई सुरक्षा नहीँ दे पा रही हैं। वैसा बोस भी क्या, जो अपने मातहतों को काबू में न रख सके। मुझे तो यह दिखावे का यूएनओ लगता है। उसके पास शक्ति तो कुछ भी नहीँ दिखती। क्योँ वह नियम नहीं बनाता कि कोई देश धर्म के आधार पर नहीँ बन सकता। आज के उदारवादी युग में धर्म के नाम पर राष्ट्र का क्या औचित्य है। धार्मिक राष्ट्र की बात करना ही अल्पसंख्यक के ऊपर अत्याचार है, लागू करना तो दूर की बात है। जब एक विशेष धार्मिक राष्ट्र का मतलब ही अन्य धर्मों पर अत्याचार है, तो यूएनओ इसकी इजाजत कैसे दे देता है। यूएनओ को चाशनी में डूबा हुआ खंजर क्यों नहीं दिखाई देता। प्राचीन भारत के बंटवारे के समय आधा हिस्सा हिंदुओं को दिया गया, और आधा मुसलमानों को। पर वस्तुतः हिंदुओं को तो कोई हिस्सा भी नहीं मिला। दोनों हिस्से मुसलमानों के हो गए लगते हैं। आज जिसे भारत कहते हैं, वह भी दरअसल हिंदुओं का नहीं है। दुनिया को हिन्दुओं का दिखता है, पर है नहीँ। यह एक बहुत बड़ा छलावा है, जिसे दुनिया को समझना चाहिए। भारत में एक विशेष धर्म को अल्पसंख्यक के नाम से बहुत से विशेषाधिकार प्राप्त हैं, जिसका ये खुल कर दुरुपयोग करते हैं, जिसकी वजह से आज भारत की अखंडता और संप्रभुता को खतरा पैदा हो गया लगता है। पूरी दुनिया में योग का गुणगान गाया जाता है, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है, पर जिस धर्म से योग निकला है, उसे खत्म होने के लिए छोड़ दिया गया है। बाहर-बाहर से योग का दिखावा करते हैं। उन्हें यह नहीं मालूम कि यदि हिंदु धर्म नष्ट हो गया, तो योग भी नहीं बच पाएगा, क्योंकि मूलरूप में असली योग हिंदु धर्म में ही है। पतंजलि योगसूत्रों पर जगदप्रसिद्ध और गहराई से भरी हुई पुस्तक लिखने वाले एडविन एफ. ब्रयांट लिखते हैं कि हिंदू धर्म, विशेषकर इसके ग्रँथ (मुख्यतया पुराण) ही योग का असली आधारभूत ढांचा है, जैसे अस्थिपंजर मानव शरीर का आधारभूत ढांचा होता है। योग तो उसमें ऐसे ही सतही है, जैसे मानवशरीर में चमड़ी। जैसे मानव को चमड़ी सुंदर और आकर्षक लगती है, वैसे ही योग भी। पर अस्थिपंजर के बिना चमड़ी का अस्तित्व ही नहीँ है। इसलिए योग को गहराई से समझने के लिए हिन्दु धर्म विशेषकर पुराणों को गहराई से समझना पड़ेगा। इसीलिए योग को बचाने के लिए हिन्दु धर्म और उसके ग्रन्थों का अध्ययन और उन्हें संरक्षित करने की जरूरत है। उनकी पुस्तक पढ़ कर लगता है कि उन्होंने कई वर्षों तक कड़ी मेहनत करके हिन्दु धर्म, विशेषकर पुराणों को गहराई से समझा है, उसे अपने जीवन में उतारा है। मैंने भी हिंदु धर्म का भी गहराई से अध्ययन किया है, और योग का भी, इसलिए मुझे पता है। कुछ धर्म तो हिंदु धर्म का विरोध करने के लिए ही बने हुए लगते हैं। हिंदु धर्म पूरी तरह से वैज्ञानिक है। असली धर्मनिरपेक्षता हिन्दु धर्म में ही समाहित है, क्योंकि इसमें दुनिया के सभी धर्म और आचार-विचार समाए हुए हैं। यहां तक कि एक मुस्लिम मौलवी और जमीयत उलेमा हिंद के नेता, मुफ्ती मोहम्मद इलियास कासमी ने भी भगवान शिव को इस्लाम के पहले दूत के रूप में संदर्भित किया है। ज्यादा बताने की जरूरत नहीं है। समझदारों को इशारा ही काफी होता है। जिन धर्मों को अपने बढ़ावे के लिए हिंसा, छल और जबरदस्ती की जरूरत पड़े, वे धर्म कैसे हैं, आप खुद ही सोच सकते हैं। मैंने इस वेबसाइट में हिंदु धर्म की वैज्ञानिकता को सिद्ध किया है। अगर किसी को विश्वास न हो तो वह इस वेबसाइट का अध्ययन कर ले। मैं यहाँ किसी धर्म का पक्ष नहीं ले रहा हूं, और न ही किसी धर्म की बुराई कर रहा हूँ, केवल वैज्ञानिक सत्य का बखान कर रहा हूं, अपनी आत्मा की आवाज बयाँ कर रहा हूँ, अपने कुंडलिनी जागरण के अनुभव की आवाज को बयाँ कर रहा हूँ, अपने आत्मज्ञान के अनुभव की आवाज को बयाँ कर रहा हूँ, अपने पूरे जीवन के आध्यात्मिक अनुभवों की आवाज को बयां कर रहा हूँ, अपने दिल की आवाज को बयां कर रहा हूँ। मैं तो कुछ भी नहीँ हूँ। एक आदमी क्या होता है, उसका तर्क क्या होता है, पर अनुभव को कोई झुठला नहीं सकता। प्रत्यक्ष अनुभव सबसे बड़ा प्रमाण होता है। आज इस्कॉन जैसे अंतरराष्ट्रीय हिन्दु संगठन की पीड़ा भी किसी को नहीं दिखाई दे रही है, जबकि वह पूरी दुनिया में फैला हुआ है। मैंने उनकी पीड़ा को दिल से अनुभव किया है, जिसे मैं लेखन के माध्यम से अभिव्यक्त कर रहा हूँ। यदि हिंदु धर्म को हानि पहुंचती है, तो प्रकृति को भी हानि पहुंचती है, धरती को भी हानि पहुंचती है। प्रकृति-पूजा और प्रकृति-सेवा का व्यापक अभियान हिंदु धर्म में ही निहित है। देख नहीँ रहे हो आप, दुनिया के देशों के बीच किस तरह से घातक हथियारों की होड़ लगी है, और प्रदूषण से किस तरह धरती को नष्ट किया जा रहा है। धरती को और उसके पर्यावरण को यदि कोई बचा सकता है, तो वह हिंदु धर्म ही है। भगवान करे कि विश्व समुदाय को सद्बुद्धि मिले।

Kundalini yoga is the sweet fruit that grows on a tree of Hinduism, and the fruit is there only as long as the tree is there

Friends, this post is dedicated to peace and protection of minorities. Since Kundalini Yoga is particularly associated with Hinduism, it cannot be ignored at all. I am not such a false and fake yogi that I should do yoga from outside and ignore the atrocities on Hinduism, the origin of yoga. More recently, Islamic terrorists entered a school in Kashmir and killed some Hindus and Sikhs after seeing their identity cards, and asked Muslim employees to go home and offer Namaz. Simultaneously, there was widespread violence against Hindus and their shrines by Muslim mobs in Bangladesh. Hundreds of their houses were burnt. They were made homeless. Many Hindus were killed. The jihadi crowd danced on their head carrying the orgy of death. All Hindus are forced to live under the shadow of fear. Terrible than death is the fear of death. It ends life before the real death. There is no limit to the hypocrisy of these fanatics. Standing with a sword on the head of the Hindus, and telling them to keep peace. What peace when you die. Instead of taking action against violence, violence is being justified. It is being said that the Quran was insulted, Islam was insulted, you can’t even think what and what. That all too under lies and conspiracy. Fake post is being made viral on Facebook. Police and other security agencies have remained silent spectators. Violence is happening in front of them too. There is a dire need to enact a strict international law against religious violence. The world should be governed by human rules and regulations. Fundamentalism should not be tolerated in any religion. All religions justify their fundamentalism by pointing fingers at each other. It should stop. One should speak openly against extremism. What I have come close to today’s pinnacle of spiritual experiences, that is mainly due to speaking out against fundamentalism and living a life free of it. At times, it seems that it is because of the dominance of the arms manufacturer lobby of Western countries that there is so much international silence on these violence. The ISKCON temple was severely damaged, idols of the deity were vandalized, and some ISKCON followers were brutally murdered. Everyone knows that Pakistan is conspiring all of this. Here in South Asia, Hindus are being wiped out under a huge conspiracy, on the other hand the entire international community is silent, the United Nations Organization is silent, human rights institutions are silent. Don’t Hindus have human rights? Are Hindus Animals? Then where is the Peace Keeping Force of UNO? This conspiracy against Hindus has been going on for many centuries, that is why the population of Hindus in Pakistan and Bangladesh has decreased manifold, and today is on the verge of extinction, but the population of Muslims has increased manifold. Such communal attacks against Hindus keep happening in Afghanistan and Myanmar also. Even in a Hindu-majority nation like India, Hindus are not safe in many places, especially in areas where Hindus are a minority. You can imagine yourself that when Hindus are not safe inside a Hindu-majority country like India and even in its neighboring countries, how much more plight of Hindus must be there in more than 50 Islamic countries. Earlier the media was not so strong, so the far-flung world was ignorant of such communal incidents. But today even if someone sneezes, it still comes online on social media. That is why today the world is deliberately silent. Earlier there were no organizations like the United Nations. But even today these institutions appear like non-existent, because they are not able to give any protection to the minorities. What a Bose who could not control his subordinates. I think this UNO for show only. It doesn’t seem to have any power. Why doesn’t it make rules that a country cannot be formed on the basis of religion. What is the rationale of nation based on religion in today’s liberal era. Talking about it is atrocity on the minority, let alone implementing it. When an specific religious state means atrocities on other religions, how does the UNO allow it? Why can’t the UNO see a dagger dipped in sugar syrup? At the time of partition of post-independence India, half was given to Hindus, and half to Muslims. But actually the Hindus did not get any share. Both parts appear belonging to the Muslims. What is called India today also does not actually belong to the Hindus. The world sees India for Hindus, but it is not. This is a huge hoax, which the world should understand. A single specific religion in India enjoys many privileges in the name of minority, which they openly misuse, due to which the integrity and sovereignty of India appears to have been threatened today. Yoga is sung all over the world, International Yoga Day is celebrated, but the religion from which yoga originated has been left to perish. People pretend to do yoga from outside. They do not know that if Hinduism is destroyed, then even Yoga will not survive, because the original Yoga is in Hinduism. Edwin F. Bryant, who wrote the world famous and in-depth book on Patanjali Yoga Sutras, he writes that Hinduism, mainly its texts as Puranas are the real basic structure of yoga, just as the skeleton is the basic structure of the human body. Yoga is as superficial in it as the skin in the human body. Just as humans find the skin beautiful and attractive, so too does yoga. But without the skeleton there is no existence of the skin. Therefore, to understand Yoga deeply, one has to understand Hinduism, mainly its Puranas deeply. That is why there is a need to study and preserve the Hindu religion and its scriptures to save yoga. From his writings, it appears that he has understood the Hindu religion mainly Puranas deeply after working hard for many years, and has brought it into his life. I have also studied Hinduism deeply, and also Yoga, so I know. Many religions appear to have been made only to oppose Hinduism. So you yourself can think that when Hinduism is completely scientific, then how will other religions be. The real secularism is contained in the Hindu religion, because in it all the religions and ethics of the world are included.  Even a Muslim cleric and leader of Jamiat Ulema Hind, Mufti Mohammad Ilyas Qasmi, has referred to Lord Shiva as the first messenger of Islam.  No need to tell much. A hint to the wise is enough. Religions which need violence, deceit and coercion for their promotion, how are those religions, you can think for yourself. I have taught the scientificity of Hinduism in this website. If anyone does not believe then he can study this website. I am not taking any religion side here, nor I’m opposing any religion, I am only proclaiming scientific truth, speaking the voice of my soul, speaking the voice of my experience of Kundalini awakening, speaking the voice of my experience of enlightenment. I am speaking the voice of the spiritual experiences of my whole life, speaking the voice of my heart. I am nothing. What is a man, what is his logic, but no one can deny the experience. Direct experience is the greatest proof. Today no one can see the suffering of international Hindu organization like ISKCON, while it is spread all over the world. I have deeply experienced their pain, which I am expressing through writing. If Hinduism is harmed, then nature is also harmed, the earth is also harmed. The widespread campaign of nature-worship and nature-service is rooted in Hinduism itself. Do you not see how deadly arms race is taking place between the countries of the world, and how the earth is being destroyed by pollution. If anyone can save the earth and its environment, it is Hinduism. May God bless the world community.

कब तक सत्य छिपाओगे~दशहरा विशेष कविता

कब तक सत्य छुपाओगे
कब तक प्रकाश दबाओगे।

खड़ा है रावण धर्म में
पड़ा है खंजर मर्म में।
पाप है अपने चरम में
मनुता डूबी शर्म में।
हिंसा का ढूंढोगे
कब तक बहाना।
जैसा करोगे
वैसा पाओगे।
कब तक सत्य छुपाओगे
कब तक प्रकाश दबाओगे।

पूजा पंडाल सज चुके
अपना धर्म भज चुके।
रावण धर्म के लोगों के
हिंसक कदम नहीँ रुके।
पुतले को जलाओगे
अपना मन बहलाओगे।
कब तक सत्य छुपाओगे
कब तक प्रकाश दबाओगे।

अगला वर्ष आएगा
यही बहारें लाएगा।
राज करेगा वीर बुजदिल
ये ही मंजर पाएगा।
मानवता को बुजदिली
कब तक तुम कह पाओगे।
कब तक सत्य छुपाओगे
कब तक प्रकाश दबाओगे।
साभार~भीष्म🙏@bhishmsharma95

कुंडलिनी शक्ति और शिव के मिलन से ही कार्तिकेय नामक ज्ञान पैदा हुआ, जिसने तारकासुर नामक अज्ञानान्धकार का संहार किया

सभी मित्रों को दशहरे की हार्दिक बधाई

मित्रो, शिव पुराण के अनुसार, भगवान शिव सती के विरह में व्याकुल होकर पर्वतराज हिमाचल (हिमालय का भाग) के उस शिखर पर तप करने बैठ गए, जहाँ गँगा नदी का अवतरण होता है। गंगा के कारण वह स्थान बहुत पवित्र होता है। वे अपने मन को सती से हटाकर योगसाधना से परमात्मा में लगाने लगे। जब पर्वतराज हिमाचल को अपने यहाँ उनके आने का पता चला तो वे अपने परिवार और गणों के साथ शिव से मिलने चले गए, और उनकी सेवा में उपस्थित हो गए। शिव ने उनसे कहा कि वे वहाँ एकांत में तपस्या करना चाहते हैं, इसलिए कोई उनसे मिलने न आए। पर्वतराज ने अपने राज्य में यह ऐलान कर दिया कि जो भी शिव से मिलने का प्रयास करेगा, उसे कठोर राजदण्ड दिया जाएगा। परंतु पार्वती उनकी सेवा करना चाहती थी, इसलिए वह अपने पिता हिमालय से शिव के पास जाने की जिद करने लगी। थकहार के हिमालय पार्वती को लेकर शिव के पास फिर पहुंच गए, और पार्वती की सेवा स्वीकार करने के लिए प्रार्थना करने लगे। शिव ने कहा कि वे ध्यान योग में रमे रहते हैं, वैसे में स्त्री का क्या काम। स्त्री तो स्वभाव से ही चंचल होती है, और बड़े से बड़े योगियों का ध्यान भंग कर देती हैं। फिर उन्होंने कहा कि वे हमेशा प्रकृति से परे अपने परमानन्द व शून्य स्वरूप में स्थित रहते हैं। इस पर पार्वती ने उनसे कहा कि वे प्रकृति से परे रह ही नहीं सकते। प्रकृति के बिना तो वे बोल भी नहीं सकते, फिर क्यों बड़ी-बड़ी बातें कर रहे हैं। अगर वे प्रकृति से परे हैं और उन्हें सबकुछ पहले से ही प्राप्त है, तब क्यों इस हिमालय शिखर पर तपस्या कर रहे हैं। जो प्रकृति से परे है, उसका प्रकृति कुछ नहीं बिगाड़ सकती, फिर क्यों उससे भयभीत हो रहे हैं। शिव को यह तर्क अच्छा लगा, और उन्होंने पार्वती को सखियों के साथ प्रतिदिन अपनी सेवा करने की अनुमति दे दी। शिव पार्वती के हावभाव से अनासक्त रहते थे। उनके मन में कभी कामभाव पैदा नहीं हुआ। हालाँकि उन्हें अपने ध्यान में पार्वती ही नजर आती थी। उन्हें लगने लगा कि उनकी पूर्व पत्नी सती ही पार्वती के रूप में उपस्थित हुई है। देवताओं व ऋषियों ने यह अच्छा अवसर जानकर कामदेव को शिव के मन में कामभाव पैदा करने के लिए भेजा। वे ऊर्ध्वरेता (ऐसा व्यक्ति जिसका वीर्य ऊपर की तरफ बहता हो) शंकर को च्युतरेता (ऐसा व्यक्ति जिसका वीर्य नीचे की ओर गिर कर बर्बाद हो जाता हो) बनाना चाहते थे। देवता व ऋषि दैत्य तारकासुर से परेशान थे। उसका वध शिव पार्वती के पुत्र के हाथों से होना था। इसीलिए वे शिव व पार्वती का विवाह कराना चाहते थे। शिव पहले तो पार्वती पर कामासक्त हो गए, और कामुकता के साथ उसके रूप-श्रृंगार का वर्णन करने लगे। फिर जैसे ही वे पार्वती के वस्त्रों के अंदर हाथ डालने लगे, और स्त्रीस्वभाव के कारण पार्वती शर्माती हुई दूर हटकर मुस्कुराने लगी, वैसे ही उन्हें अपनी ईश्वररूपता का विचार आया, और वे अपनी करनी पर पछताते हुए पीछे हट गए। फिर उनकी नजर पास में खड़े कामदेव पर गई। शिव की तीसरी आंख के क्रोधपूर्ण तेज से कामदेव खुद ही भस्म हो गया। शिव चाहते थे कि जब पार्वती का गर्व या अहंकार समाप्त हो जाएगा, वे तभी उसके साथ प्रेमसंबंध बनाएंगे। वैसा ही हुआ। जैसे ही पार्वती का अहंकार नष्ट हुआ, वैसे ही शिव ने उन्हें अपना लिया और उनके आपसी प्रेमसंबंध से कार्तिकेय का जन्म हुआ, जिसने बड़े होकर राक्षस तारकासुर का वध किया। तारकासुर ने देवताओं को बंधक बनाया हुआ था। वह देवताओं से अपनी मर्जी से काम करवाता था। दरअसल उसने ब्रह्मा से यह वरदान मांगा हुआ था कि वह शिव के पुत्र के सिवाय और किसी के हाथों से न मरे। उसे पता था कि शिव तो प्रकृति से परे साक्षात परमात्मा हैं, वे भला किसलिए विवाह करेंगे।

शिव-पार्वती विवाह की उपरोक्त रूपात्मक कहानी का रहस्योद्घाटन

ईश्वर भी जीव से मिलने के लिए बेताब रहता है। अकेले रहकर वह ऊब जैसा जाता है। यदि ऐसा न होता तो जीवविकास न होता। जीव से मिलने के लिए वह जीव के शरीर के सहस्रार में बैठकर तप करने लगता है। वह न कुछ खाता है, न कुछ पीता है। बस चुपचाप अपने स्वरूप में ध्यानमग्न रहता है। यही शिव का वहाँ तपस्या करना है। जीव का शरीर ही हिमालय पर्वत है, और जीव का मन अर्थात कुंडलिनी ही सती या पार्वती है। वे अपनी तपस्या व योगसाधना के प्रभाव से ही अपनी प्रेमिका सती के इतना नजदीक रहकर भी उसके लिए व्याकुल नहीं होते। सुषुम्ना यहाँ गंगा नदी है, जो सहस्रार को ऊर्जा की भारी मात्रा देकर उसे ऊर्जावान अर्थात पवित्र करती रहती है। जीवात्मा यहाँ पर्वतराज हिमालय या हिमाचल भी है। ऐसे तो जीवात्मा का मिलन परमात्मा से बीच-बीच में होता रहता है, पर पूरा मिलन नहीं होता। इसीको इस रूप में लिखा है कि शिव ने अपने वहाँ किसी के आकर मिलने को मना कर दिया। मिलने का अर्थ यहां पूर्ण मिलन ही है। दो के बीच पूर्ण मिलन तभी संभव हो सकता है, जब दोनों एक जैसे स्वभाव के हों। यदि शिव आम आदमी से पूर्णमिलन करेंगे, तो स्वाभाविक है कि उनकी तपस्या भंग हो जाएगी, क्योंकि आम आदमी तो तपस्या नहीं करते, और अनेकों दोषों से भरे होते हैं। इसीलिए जीवात्मा अपने मन और अपनी इन्द्रियों को बाहर ही बाहर दुनियादारी में ही उलझा कर रखता है, उसे शिव से मिलने सहस्रार की तरफ नहीं जाने देता। ये मन, इन्द्रियाँ और प्राण ही राजा हिमाचल के नगरनिवासी हैं। यदि ये कभी गलती से सहस्रार की तरफ चले भी जाएं, तो उन्हें अंधेरा ही हाथ लगता है। यह अंधेरा ही पर्वतराज हिमाचल द्वारा उन्हें दिया जाने वाला कठोर दंड है। पर मन में जो कुंडलिनी चित्र होता है, वह बारम्बार शिव से मिलने के लिए सहस्रार जाना चाहता है। यही पार्वती है। मन का सर्वाधिक शक्तिशाली चित्र कुंडलिनी चित्र ही होता है। वही सहस्रार तक आसानी से जाता रह सकता है। इसीको पार्वती की जिद और हिमालय के द्वारा उसको शिव के पास ले जाने के रूप में बताया गया है। इसीका यह मतलब भी निकलता है कि पार्वती शिव को कहती है कि यदि वह प्रकृति से परे है, तो वह सहस्रार में बैठ कर किसकी आस लगा कर तपस्या कर रहा है। मतलब कि प्रकृति ने ही शिव को इस शरीर के सहस्रार चक्र में बैठने के लिए मजबूर किया है, ताकि उसका मिलन पार्वती रूपी कुंडलिनी से हो सके। केवल कुंडलिनी चित्र को ही सहस्रार में भेजकर आनन्द आता है, अन्य चित्रों को भेजकर नहीं। इसको इस रूपात्मक कथा में यह कहकर बताया गया है कि शिव ने पार्वती के द्वारा की जाने वाले अपनी प्रतिदिन की सेवा को स्वीकार कर लिया। पार्वती प्रतिदिन सखियों के साथ शिव की सेवा करने उस पवित्र शिखर पर जाती और प्रतिदिन घर को लौट आती। इसका मतलब है कि प्रतिदिन के कुंडलिनी योगाभ्यास के दौरान कुंडलिनी थोड़ी देर के लिए ही सहस्रार में रुकती, शेष समय अन्य चक्रों पर रहती। मूलाधार चक्र ही कुंडलिनी शक्ति का अपना घर है। पीठ में ऊपर चढ़ने वाली मुख्य प्राण ऊर्जा और साँसों की गति जो हमेशा कुंडलिनी के साथ रहती हैं, वे पार्वती की सखियां कही गई हैं। हर क्रिया की बराबर की प्रतिक्रिया होती है। कुंडलिनी के सहस्रार में होने से अद्वैत का अनुभव हो रहा है, मतलब कुंडलिनी शिव का ध्यान कर रही है। उसके बदले में शिव भी कुंडलिनी का उतना ही ध्यान कर रहे हैं। शिव को पार्वती में अपनी अर्धांगिनी सती नजर आती है। दरअसल जीव या कुंडलिनी शिव से ही अलग हुई है। कभी वह शिव से एकरूप होकर रहती थी। ब्रह्मा आदि देवताओं के द्वारा कामदेव को शिव-पार्वती का मिलन कराने के लिए भेजने का अर्थ है, कुदरती तौर पर उच्च कोटि के योगसाधक का कामुकता या यौनतन्त्र की ओर आकर्षित होना। आप आए दिन देखते होंगे कि कैसे बड़े-बड़े आध्यात्मिक व्यक्तियों पर यौन शोषण के आरोप लगते रहते हैं। यहाँ तक विश्वामित्र जैसे प्रख्यात ब्रह्मऋषि भी इस यौनकामुकता से बच नहीं पाए थे, और भ्रष्ट हो गए थे। दरअसल यह कामुकता कुंडलिनी को इसी तरह से अंतिम मुक्तिगामी वेग (एस्केप विलोसिटी) को प्रदान करने के लिए पैदा होती है, जैसे एक अंतरिक्षयान को धरती के गुरुत्व बल से बाहर निकालने के लिए इसके रॉकेट इंजन से शक्ति पैदा होती है, ताकि वह भौतिकता से मुक्त होकर शिव से एकाकार हो सके। पर बहुत से योगी इस कामुकता को ढंग से संभाल नहीँ पाते, और लाभ की बजाय अपनी हानि कर बैठते हैं। उस यौनकामुकता का सहारा लेकर कुंडलिनी शिव के बहुत नजदीक तो चली गई, पर उनसे एकाकार नहीं हो सकी। इसका मतलब है कि कुंडलिनी जागरण नहीं हो सका। आज्ञा चक्र पर ध्यान से कुंडलिनी मानसपटल पर बनी रहती है, जिससे कामुकता वाला काम भी कामुकता से रहित और पवित्र हो जाता है। इसे ही शिव की तीसरी आंख से कामदेव का जल कर भस्म होना कहा गया है। तीसरी आंख आज्ञाचक्र पर ही स्थित होती है। मैं तो आज्ञा चक्र को ही तीसरी आंख मानता हूँ। तीसरी आँख या आज्ञा चक्र पर स्थित इसी कुंडलिनी शक्ति के प्रभाव से ही यौनयोग भौतिक कामुकता से अछूता रहता है, जबकि समान प्रकार की भौतिक गतिविधियों के बावजूद अश्लील पोर्न भड़काऊ कामुकता से भरा होता है। देवताओं की प्रार्थना पर शिव ने पार्वती से तभी विवाह किया जब पहले पार्वती ने अपना अहंकार नष्ट कर लिया। यह मैं पिछली पोस्ट में भी बता रहा था कि जब योगसाधना से उत्पन्न सत्त्वगुण पर भी अहंकार समाप्त हो जाता है, तभी कुंडलिनी जागरण की संभावना बनती है। कुंडलिनी मन या जीव का प्रतीक है। जीव का अहंकार खत्म हो गया, मतलब कुंडलिनी-रूपी पार्वती का अहंकार खत्म हो गया। जीव के शरीर में सभी देवता बसे हैं। जीवात्मा के रूप में वे भी शरीर में बंधे हुए हैं। उदाहरण के लिए ब्रह्मांड में उन्मुक्त विचरण करने वाले सूर्य देवता छोटी-2 दो आंखों में, सर्वव्यापी वायुदेव छोटी सी नाक में, अनन्त आकाश में फैला जल देवता सीमित रक्त आदि में। इसी तरह ऋषि भी जीव को ज्ञान का उपदेश करके बंधे हुए हैं। ये देवता और ऋषि भी तभी पूर्ण रूप से मुक्त माने जाएंगे, जब जीव मुक्त होगा, मतलब कुंडलिनी जागरण के रूप में शिव-पार्वती का विवाह होगा। जीवमुक्ति के लिए यही देवताओं व ऋषियों की प्रार्थना है, जिसे शिव अन्ततः स्वीकार कर लेते हैं। तारकासुर राक्षस यहाँ अज्ञान के लिए दिया गया नाम है। तारक का अर्थ आंख की पुतली होता है, जो अज्ञान की तरह ही अंधियारे रँग वाली होती है। यह जीव के मन सहित उसके पूरे शरीर को बंधन में डालता है। तारक का मतलब आंख या रौशनी या ज्ञान भी है। इसको नष्ट करने वाला राक्षस ही तारकासुर हुआ। अज्ञान रूपी तारकासुर आदमी को अंधा कर देता है। उपरोक्तानुसार जीव के बंधन में पड़ने से देवता और ऋषि खुद ही बंधन में पड़ जाते हैं। उसका संहार केवल कुंडलिनी जागरण से पैदा होने वाला ज्ञान ही कर पाता है, जिसे इस कथा में शिव-पार्वती के पुत्र कार्तिकेय के रूप में वर्णित किया गया है।

Kundalini Shakti and Shiva unite to give birth to the wisdom named Kartikeya, who destroyed the darkness of ignorance named Tarakasur

Happy Dussehra to all my friends

Friends, according to the Shiva Purana, Lord Shiva, distraught in the separation of Sati, sat down to meditate on the peak of the Himachal (part of Himalaya), where the Ganges river descends. Because of the Ganges, that place is very holy. He started diverting his mind from Sati and engaged himself in the practice of yoga. When Mountain king Himachal came to know about his arrival, he went to meet Shiva with his family and members, and attended his service. Shiva told him that he wanted to do penance there in solitude, so no one should come to meet him. Parvatraj announced in his kingdom that whoever tries to meet Shiva will be given a harsh scepter. But Parvati wanted to serve him, so she insisted on going to Shiva from her father Himalaya. The exhausted Himachal took Parvati back to Shiva, and prayed for Parvati to accept her service. Shiva said that he is engaged in meditation yoga, so what is the work of a woman. Women are fickle by nature, and disturb the attention of even the biggest yogis. Then he said that he is always situated beyond nature in his ecstasy and void form. On this Parvati told him that he could not live beyond nature. Without nature, he cannot even speak, then why is he talking big things. If he is beyond nature and he already is everything, then why is he doing penance on this Himalayan peak. Nature cannot harm the one who is beyond nature, then why is he afraid of it. Shiva liked this reasoning, and he allowed Parvati to do his daily service with her sakhis or she friends. Shiva used to remain unattached to Parvati’s gesture. There was never any desire in his mind. However, he only saw Parvati in his meditation. He felt that his ex-wife Sati had appeared in the form of Parvati. Knowing this good opportunity, the gods and sages sent Kamadeva to create lust in Shiva’s mind. They wanted to make Urdhvreta (a man with upward semen flow) Shankar a chyutreta (a man with downward semen flow to outside to be wasted). The gods and sages were troubled by the demon Tarakasura. He was to be killed at the hands of the son of Shiva- Parvati. That is why they wanted to get Shiva and Parvati married. Shiva first became enamored of Parvati, and began to describe her appearance with sensuality. Then as soon as he started putting his hands inside Parvati’s clothes, and because of her feminine nature, Parvati started smiling shyly running away, he got the idea of his God form, and he went back repenting of his actions. Then his eyes went to Cupid standing nearby. Kamadeva himself was consumed by the furious effulgence of Shiva’s third eye. Shiva wanted that only when Parvati’s pride or arrogance is over, he will have a love affair with her. That’s what happened. As soon as Parvati’s ego was destroyed, Shiva adopted her and from their mutual love, Kartikeya was born, who grew up and killed the demon Tarakasur. Tarakasur had taken the gods and rishis hostage. He used to get the gods to do things of his own free will. In fact, he had asked Brahma for a boon that he should not die at the hands of anyone except the son of Shiva. He knew that Shiva is the real God beyond nature, why would he marry.

Demystifying the the above metaphorical story of Shiva-Parvati marriage

God is also desperate to meet the soul. Being alone, he gets bored. If it were not so, there would be no evolution. In order to meet the soul, he starts doing penance while sitting in the sahasrar of the living being’s body. He neither eats nor drinks anything. He just remains silently meditating on his true natural form. This is what Shiva has to do penance there. The body of the living being is the Himalaya Mountain, and the mind of the living being, that is, Kundalini, is Sati or Parvati. Due to the effect of his penance and yoga, he does not get disturbed for her even after being so close to his beloved Sati. Sushumna is the river Ganges here, which keeps on energizing the Sahasrar by giving it a huge amount of energy carried up from muladhar. The soul of the living being here also is the mountain king Himalaya or Himachal. In this way, the meeting of the soul with God keeps happening in between, but there is no complete meeting. It is written in this form that Shiva refused to meet anyone there. Meeting here means complete meeting. Perfect union between two can be possible only when both are of similar nature. If Shiva will meet the common man completely, then it is natural that his penance will be disturbed, because the common man does not do penance, and is full of many faults. That is why the soul keeps its mind and its senses entangled in the outside world by itself, and does not allow these to go towards Sahasrar to meet Shiva. These mind, senses and pranas are the residents of King Himachal. Even if they ever go towards Sahasrar by mistake, they feel dark. This darkness is the harsh punishment given to them by Parvatraj Himachal. But the Kundalini picture in the mind wants to go to Sahasrar again and again to meet Shiva. This is Parvati. The most powerful picture of the mind is the Kundalini picture. It can easily go on till Sahasrar. This is described as the insistence of Parvati and the Himalaya taking her to Shiva. This also means that Parvati tells Shiva that if he is beyond nature, then sitting in Sahasrar, whom he is doing penance hoping for. Meaning that nature itself has forced Shiva to sit in the Sahasrar Chakra of this body, so that he can meet the Kundalini in the form of Parvati. Happiness comes only by sending the Kundalini picture to Sahasrara, not by sending other pictures. This is told in this metaphorical story by saying that Shiva accepted his daily service to be performed by Parvati. Parvati every day used to go to that holy peak to serve Shiva with her she friends and return home every day. This means that during the daily Kundalini yoga practice, the Kundalini would stay in the Sahasrara only for a short time, the rest of the time on the other chakras. The Muladhara Chakra is the Kundalini Shakti’s own home. The main prana energy rising through back and the movement of breath which always stays with the Kundalini are said to be the sakhis or she friends of Parvati. For every action there is an equal reaction. Due to Kundalini being in Sahasrara, one is experiencing Advaita, that means Kundalini is meditating on Shiva. In return, Shiva is also meditating on Kundalini equally. Shiva sees his consort Sati in Parvati. Actually Jiva or soul or living being or Kundalini or Sati is separated from Shiva once upon a time being infinite years ago. At that time, she used to live united with Shiva as both inseparable from each other. The sending of Kamadeva by Brahma and other deities to get Shiva-Parvati to meet means, naturally, an advanced yoga practitioner is attracted towards sexuality or sexual tantra. You must be seeing every day how big spiritual people are being accused of sexual abuse. Even eminent Brahmarishis like Vishwamitra could not escape this sexual eroticism, and became corrupt. In fact, this sexuality arises in order to impart the ultimate liberation velocity to the Kundalini just as escape velocity imparted to a space shuttle to escape earth’s gravitational pull, so that she can become free from materiality and become one with Shiva. But many yogis are not able to handle this sexuality properly, and instead of profit, it does their harm. Taking the help of that sexual sensuality, Kundalini went very close to Shiva, but could not unite with him. This means that Kundalini awakening could not take place. By meditating on the Agya chakra, the Kundalini remains on the psyche, due to which even the sexual act becomes devoid of sensuality and pure. It is said that Kamadeva was burnt to ashes from the third eye of Shiva. The third eye is located on the Agya chakra itself. I consider Ajna Chakra as the third eye. It is due to the influence of this Kundalini Shakti situated mainly at agya chakra or third eye that sexual yoga remains untouched by physical sexuality, whereas in spite of similar physical activities, pornography is full of inflammatory sexuality. On the request of the gods, Shiva married Parvati only when Parvati first destroyed her ego. I was also telling this in the previous post that when the ego on the Sattva guna produced by yoga practice is destroyed, only then there is the possibility of Kundalini awakening. Kundalini symbolizes the mind or the living being. The ego of the living being has ended, that is, the ego of Parvati in the form of Kundalini has ended. All the deities reside in the body of the living being. In the form of the soul, they are also bound in the body. For example, the sun god who roams freely in the universe is bound in two small eyes, the universal wind god is bound in the nose, the water god naturally roaming freely inside celestial bodies is bound in the limited blood etc. Similarly, the sages are also bound by preaching knowledge to the bound soul of living beings. These gods and sages will also be considered completely liberated only when the soul is liberated, which means the marriage of Shiva-Parvati will take place in the form of Kundalini awakening. This is the prayer of the gods and sages for salvation, which Shiva finally accepts. The demon Tarakasura is the name given here for ignorance of soul. Taraka literally means the pupil of the eye, which is dark in color like ignorance. It binds the whole body including the mind of the living entity. Taraka also means eye or light or knowledge. The demon who destroyed it was Tarakasur. Tarakasur or ignorance blinds a man. According to the above, the deities and the sages themselves fall into bondage due to the bondage of the soul. His destruction can only be accomplished by the wisdom born of Kundalini awakening, who is described in this story as Kartikeya, the son of Shiva-Parvati.